Diljit Dosanjh Delhi Concert Controversy

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी गई है। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनके कॉन्सर्ट को लेकर शिकायत दी गई है, जिसमें शराब और नशे से जुड़े सॉन्ग गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। . इनमें ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’ और ‘जेब विचों फीम लब्बीया’ जैसे सॉन्ग शामिल है। इसके साथ ही कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर आमंत्रित करने पर रोक लगाने की मांग की गई है। बता दें कि, दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 के तहत दिल्ली में 30 अक्टूबर को लाइव कॉन्सर्ट होगा। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दिलजीत दोसांझ करीब 2 साल बाद फिर से इंडिया टूर कर रहे हैं। उनका पिछला भारत दौरा दिल-लुमिनाटी टूर 2024 में हुआ था। इसके बाद उन्होंने विदेश में कई कॉन्सर्ट किए। चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धरेनावर, जिन्होंने शिकायत दी है। शिकायत में क्या कहा गया है… नशे से जुड़े गानों पर रोक लगे: चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धरेनावर ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी (साउथ-ईस्ट) को 27 अक्टूबर को लेटर लिखा है। उन्होंने ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’ और ‘जेब विचों फीम लब्बीया’ जैसे सॉन्ग गाने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि इन गानों के शब्द बदलकर गाने की अनुमति भी नहीं दी जानी चाहिए। बच्चों को मंच पर न बुलाएं: शिकायत में कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर आमंत्रित करने पर रोक लगाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने तेज आवाज और फ्लैशिंग लाइट्स को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक बताया है। बुलेट बेल्ट पहनने पर प्रतिबंध: कॉन्सर्ट के दौरान छाती पर सिल्वर बुलेट बेल्ट यानी नकली कारतूसों की पट्टी पहनने पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गन जेस्चर और इस तरह की वस्तुएं हिंसा को बढ़ावा देने का संदेश दे सकती हैं। हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया डॉ. पंडितराव धरेनावर ने अपनी शिकायत में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 2019 के आदेश का हवाला दिया है। उन्होंने शराब, नशीले पदार्थों और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गीतों पर रोक लगाने की बात कही है। शिकायत में नशा मुक्त भारत अभियान का भी उल्लेख किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिकायतकर्ता ने 120 डेसिबल से अधिक तेज आवाज और 5 से 30 हर्ट्ज की फ्लैशिंग लाइट्स का जिक्र किया है। उनका कहना है कि कॉन्सर्ट में इस तरह के प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। मांगों पर कार्रवाई करने की अपील फिलहाल शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस से इन मांगों पर कार्रवाई करने की अपील की है। शिकायत पर पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी पुष्टि उपलब्ध जानकारी से नहीं होती। —————– यह भी पढ़ें… दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला कॉन्सर्ट अब तय है। परमिशन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिलजीत ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि शो रद नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर
Diljit Dosanjh Delhi Concert Approved

12 मिनट पहले कॉपी लिंक सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस ने मंजूरी दे दी है। एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया था। यह शो 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में होगा। NDTV के मुताबिक, टिकटिंग पार्टनर ‘बुक माई शो’ और आयोजकों ने पुलिस की ओर से तय की गई सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी सभी शर्तों को मानने पर सहमति जता दी है। आयोजकों के साथ बैठक के बाद हुआ फैसला दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और आयोजकों के बीच हुई कई दौर की बैठकों के बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी दी गई है। आयोजकों ने पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर एक विस्तृत एक्शन प्लान पेश किया। अधिकारियों ने इस योजना की समीक्षा की और संतुष्ट होने के बाद अनुमति पत्र जारी किया। ‘बुक माई शो’ ने बयान जारी कर साफ किया कि दिल्ली में 30 अक्टूबर का यह शो अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। दिलजीत दोसांझ के इस नए ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से ही होने वाली थी। निजी सुरक्षा गार्ड्स और भीड़ प्रबंधन की रखीं शर्तें दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कई सख्त दिशा-निर्देश तय किए हैं। इसमें पर्याप्त संख्या में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती, एंट्री और एग्जिट गेट पर मेटल डिटेक्टर, आपातकालीन निकासी योजना और ट्रैफिक प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी आयोजकों को दी गई है। इसके अलावा स्टेडियम के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। आयोजकों की ओर से इन सभी शर्तों को पूरा करने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही अप्रूवल जारी किया गया। एक दिन पहले सुरक्षा कारणों से खारिज हुई थी अर्जी इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ डिस्ट्रिक्ट) कार्यालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट की अर्जी खारिज कर दी थी। पुलिस ने तब कहा था कि खुफिया एजेंसियों से मिले विशिष्ट सुरक्षा इनपुट और चालू त्योहारों के सीजन में कानून-व्यवस्था की व्यस्तता के कारण इस बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। हालांकि, आयोजकों के साथ नए सुरक्षा खाके पर चर्चा के बाद पुलिस ने अपने फैसले पर पुनर्विचार किया। त्योहारों के सीजन और सुरक्षा इनपुट का दिया था हवाला दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने ‘बुक माई शो’ को आधिकारिक पत्र में लिखा कि 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में ‘दिलजीत दोसांझ ओरा इंडिया टूर दिल्ली’ के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस ने कॉन्सर्ट को मंजूरी न देने के पीछे दो मुख्य वजहें बताई हैं। पुलिस पत्र के अनुसार, एजेंसी को विशिष्ट सुरक्षा खतरों से जुड़े इनपुट मिले हैं। इसके साथ ही चालू त्योहारों के सीजन की वजह से पुलिस व्यवस्था पर पहले से ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भारी दबाव है। इन दोनों स्थितियों को देखते हुए इतनी बड़ी भीड़ वाले कार्यक्रम की अनुमति देना संभव नहीं है। ओरा इंडिया टूर’ का दिल्ली से होगा आगाज ग्लोबल पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ का यह शो उनके ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत है। पहले यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर को होना था, लेकिन 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी को ध्यान में रखते हुए इसे 30 अक्टूबर को री-शेड्यूल किया गया था। दिल्ली के बाद यह टूर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में पहुंचेगा। पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद आयोजकों ने स्टेडियम में शो की तैयारियां तेज कर दी हैं। फर्जी वॉलंटियर स्कैम को लेकर दिलजीत ने दी थी चेतावनी शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी वॉलंटियर भर्ती को लेकर भी विवाद सामने आया था। दिलजीत दोसांझ ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर फैंस को ऐसे फर्जी पेजों से दूर रहने के लिए कहा था। उन्होंने साफ किया था कि उनकी टीम किसी भी वॉलंटियर को भर्ती नहीं कर रही है और लोग अपना पर्सनल डेटा किसी भी अनजान पेज पर शेयर न करें। ये खबर भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे: पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर से पहले उनके गांव दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने घर की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए। बाद में पता चला कि जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए, वह दिलजीत दोसांझ का नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी का है। (पढ़ें पूरी खबर) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Diljit Dosanjh Delhi Concert Approved

57 मिनट पहले कॉपी लिंक सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस ने मंजूरी दे दी है। एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया था। यह शो 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में होगा। NDTV के मुताबिक, टिकटिंग पार्टनर ‘बुक माई शो’ और आयोजकों ने पुलिस की ओर से तय की गई सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी सभी शर्तों को मानने पर सहमति जता दी है। आयोजकों के साथ बैठक के बाद हुआ फैसला दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और आयोजकों के बीच हुई कई दौर की बैठकों के बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी दी गई है। आयोजकों ने पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर एक विस्तृत एक्शन प्लान पेश किया। अधिकारियों ने इस योजना की समीक्षा की और संतुष्ट होने के बाद अनुमति पत्र जारी किया। ‘बुक माई शो’ ने बयान जारी कर साफ किया कि दिल्ली में 30 अक्टूबर का यह शो अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। दिलजीत दोसांझ के इस नए ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से ही होने वाली थी। निजी सुरक्षा गार्ड्स और भीड़ प्रबंधन की रखीं शर्तें दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कई सख्त दिशा-निर्देश तय किए हैं। इसमें पर्याप्त संख्या में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती, एंट्री और एग्जिट गेट पर मेटल डिटेक्टर, आपातकालीन निकासी योजना और ट्रैफिक प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी आयोजकों को दी गई है। इसके अलावा स्टेडियम के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। आयोजकों की ओर से इन सभी शर्तों को पूरा करने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही अप्रूवल जारी किया गया। एक दिन पहले सुरक्षा कारणों से खारिज हुई थी अर्जी इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ डिस्ट्रिक्ट) कार्यालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट की अर्जी खारिज कर दी थी। पुलिस ने तब कहा था कि खुफिया एजेंसियों से मिले विशिष्ट सुरक्षा इनपुट और चालू त्योहारों के सीजन में कानून-व्यवस्था की व्यस्तता के कारण इस बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। हालांकि, आयोजकों के साथ नए सुरक्षा खाके पर चर्चा के बाद पुलिस ने अपने फैसले पर पुनर्विचार किया। त्योहारों के सीजन और सुरक्षा इनपुट का दिया था हवाला दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने ‘बुक माई शो’ को आधिकारिक पत्र में लिखा कि 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में ‘दिलजीत दोसांझ ओरा इंडिया टूर दिल्ली’ के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस ने कॉन्सर्ट को मंजूरी न देने के पीछे दो मुख्य वजहें बताई हैं। पुलिस पत्र के अनुसार, एजेंसी को विशिष्ट सुरक्षा खतरों से जुड़े इनपुट मिले हैं। इसके साथ ही चालू त्योहारों के सीजन की वजह से पुलिस व्यवस्था पर पहले से ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भारी दबाव है। इन दोनों स्थितियों को देखते हुए इतनी बड़ी भीड़ वाले कार्यक्रम की अनुमति देना संभव नहीं है। ओरा इंडिया टूर’ का दिल्ली से होगा आगाज ग्लोबल पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ का यह शो उनके ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत है। पहले यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर को होना था, लेकिन 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी को ध्यान में रखते हुए इसे 30 अक्टूबर को री-शेड्यूल किया गया था। दिल्ली के बाद यह टूर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में पहुंचेगा। पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद आयोजकों ने स्टेडियम में शो की तैयारियां तेज कर दी हैं। फर्जी वॉलंटियर स्कैम को लेकर दिलजीत ने दी थी चेतावनी शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी वॉलंटियर भर्ती को लेकर भी विवाद सामने आया था। दिलजीत दोसांझ ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर फैंस को ऐसे फर्जी पेजों से दूर रहने के लिए कहा था। उन्होंने साफ किया था कि उनकी टीम किसी भी वॉलंटियर को भर्ती नहीं कर रही है और लोग अपना पर्सनल डेटा किसी भी अनजान पेज पर शेयर न करें। ये खबर भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे: पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर से पहले उनके गांव दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने घर की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए। बाद में पता चला कि जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए, वह दिलजीत दोसांझ का नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी का है। (पढ़ें पूरी खबर) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Mumbai Mayor Threat Email | Amitabh Bachchan Diljit Dosanjh Bomb Scare

मुंबई27 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई की मेयर को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल में मेयर के कार्यालय को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मुंबई में होने वाले इंडिया टूर कार्यक्रम और को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुंबई मेयर रितु तावड़े को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ बंगले पर बम हमले की धमकी दी गई है। भेजने वाले का दावा है कि यह हमला 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ का बदला होगा। धमकी में कहा गया है कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। इसी मेल में गायक दिलजीत दोसांझ को भी धमकी दी गई है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए ईमेल का स्क्रीन शॉट। मेल में सिख विरोधी दंगे का जिक्र मेल भेजने वाले ने खालिस्तान-समर्थक नारों का इस्तेमाल किया और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि ये हमले उन लोगों के खिलाफ बदला लेने के लिए किए जा रहे हैं, जिन पर सिख समुदाय को निशाना बनाने का आरोप है। ईमेल भेजने वाले की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई पुलिस ने मामले में कहा कि BMC कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। जांच की गई है, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। आगे की जांच जारी है। अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर दिलजीत को धमकी वहीं, मेल में दिलजीत को निशाना बनाने की वजह उनके द्वारा अमिताभ बच्चन के पैर छूना बताया गया है। मेल में लिखा है कि 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम और आत्मघाती हमले में मारना है। जिसने सिखों की नस्लकुशी करने वाले बच्चन के पैर छुए थे। बीएमसी में मेयर के ऑफिस की जांच करती हुईं जांच टीमें । बीएमसी ने दर्ज कराई शिकायत धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस, पुलिस की डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें बीएमसी मुख्यालय पहुंचीं। जांच टीमों ने अलग-अलग कमरों में जाकर जांच की। मेयर और डिप्टी मेयर कार्यालय सहित विभिन्न चैंबरों की भी तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बीएमसी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मुंबई पुलिस और साइबर सेल ईमेल की जांच में जुटे हैं। मुंबई के कई स्कूलों को भी मिले धमकी भरे मेल इसके साथ ही मुंबई के दादर स्थित कई प्रमुख स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह दादर के करीब 4 स्कूलों को ये ईमेल मिले। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत स्कूलों की तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि, इन धमकी भरे ईमेल के कारण कुछ समय के लिए स्कूल परिसर में तनाव का माहौल रहा। पुलिस फिलहाल ईमेल भेजने वालों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। ————– ये खबर भी पढ़ें… सलमान को धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा:आरोपी ने फेक वॉट्सऐप चैट बनाकर गैंगस्टर गैंग का हिस्सा बताया मुंबई पुलिस ने एक्टर सलमान खान को दी गई रंगदारी की धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी गैंगस्टर गैंग के नाम पर झूठी वॉट्सऐप चैट और फर्जी पहचान बनाई थी ताकि सलमान खान से पैसे ऐंठे जा सकें। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Diljit Dosanjh Delhi Concert Denied Permission

14 मिनट पहले कॉपी लिंक सिंगर दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण जिला पुलिस ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘बुक माई शो’ को पत्र भेजकर आवेदन खारिज होने की जानकारी दी है। त्योहारों के सीजन और सुरक्षा इनपुट का दिया हवाला दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने ‘बुक माई शो’ को आधिकारिक पत्र में लिखा कि 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में ‘दिलजीत दोसांझ ओरा इंडिया टूर दिल्ली’ के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस ने कॉन्सर्ट को मंजूरी न देने के पीछे दो मुख्य वजहें बताई हैं। पुलिस पत्र के अनुसार, एजेंसी को विशिष्ट सुरक्षा खतरों से जुड़े इनपुट मिले हैं। इसके साथ ही चालू त्योहारों के सीजन की वजह से पुलिस व्यवस्था पर पहले से ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भारी दबाव है। इन दोनों स्थितियों को देखते हुए इतनी बड़ी भीड़ वाले कार्यक्रम की अनुमति देना संभव नहीं है। दिलजीत दोसांझ के इस नए ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से ही होने वाली थी। सिख विरोधी दंगों की बरसी के कारण बदली थी तारीख पहले यह शो 1 नवंबर को होना था, लेकिन पंजाबी प्रमोशन काउंसिल की अपील के बाद अब इसे 30 अक्टूबर कर दिया गया। तारीख बदलने की अपील 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ी संवेदनशीलता को देखते हुए की गई। काउंसिल ने अपने पत्र में कहा था कि 1 नवंबर का दिन सिख समुदाय के कई परिवारों के लिए दर्दनाक यादों से जुड़ा है। 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख-विरोधी दंगे भड़के थे। इस इन दंगों की यादें आज भी पीड़ित परिवारों और सिख समुदाय के लिए संवेदनशील हैं। ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत दिल्ली से होनी थी ग्लोबल पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ के इस नए ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से ही होने वाली थी। दिल्ली के बाद इस टूर के तहत इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। फर्जी वॉलंटियर स्कैम को लेकर दिलजीत ने दी थी चेतावनी शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी वॉलंटियर भर्ती को लेकर भी विवाद सामने आया था। दिलजीत दोसांझ ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर फैंस को ऐसे फर्जी पेजों से दूर रहने के लिए कहा था। उन्होंने साफ किया था कि उनकी टीम किसी भी वॉलंटियर को भर्ती नहीं कर रही है और लोग अपना पर्सनल डेटा किसी भी अनजान पेज पर शेयर न करें। ये खबर भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे: पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर से पहले उनके गांव दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने घर की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए। बाद में पता चला कि जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए, वह दिलजीत दोसांझ का नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी का है। (पढ़ें पूरी खबर) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Mika Singh Controversy | Diljit Dosanjh Border 2 Promotion Statement

3 मिनट पहले कॉपी लिंक सिंगर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका के मुताबिक, दिलजीत ने अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक, ट्रेलर और कुछ प्रमोशनल वीडियो शेयर किए थे। टाइम्स नाउ से बातचीत में मीका ने कहा कि उन्हें दिलजीत से जलन नहीं है। वह उनकी कामयाबी से खुश हैं और उन्होंने मुश्किल समय में दिलजीत का साथ भी दिया। मीका ने कहा, “मुझे दिलजीत से जलन क्यों होगी? मुझे उस पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर पगड़ी पहनकर किसी ने सिंगर के तौर पर पहचान बनाई है, तो वह दिलजीत है। वह बहुत अच्छा काम कर रहा है।” इसके बाद मीका ने ‘बॉर्डर 2’ का जिक्र किया। मीका ने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ‘बॉर्डर 2’ आने पर दिलजीत पाजी ने उसका एक प्रतिशत भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी को एक प्रतिशत भी धन्यवाद नहीं दिया।” ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत ने सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ काम किया था। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल थी। मीका ने कहा कि उन्होंने दिलजीत को कभी सार्वजनिक तौर पर सनी देओल के साथ काम करने की अहमियत बताते नहीं देखा। उन्होंने कहा, “मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं देखा कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बड़ी बात है। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के बारे में कभी बात नहीं की। फिल्म आने के बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में पोस्ट करते नहीं देखा।” मीका ने कहा, “‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने उस पर कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने सिर्फ उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार था।” हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन से जुड़ा कंटेंट शेयर किया था। उन्होंने दिसंबर 2025 में फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। दिलजीत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किए थे। ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ा यह कंटेंट अभी भी दिलजीत के इंस्टाग्राम पर मौजूद है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट का एक वीडियो व्लॉग शेयर किया था। मीका ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा, “जब आप बॉलीवुड में काम करते हैं, तो उसका प्रमोशन क्यों नहीं करते? फिर कहते हैं कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन आप बॉलीवुड में काम करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं ये बातें उसे भाई की तरह कह रहा हूं। ‘बॉर्डर 2’ हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है। आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते?” मीका ने आगे कहा, “आप उसका इंस्टाग्राम देख सकते हैं और बता सकते हैं कि क्या वहां ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट करते हुए एक भी वीडियो है।” ‘सरदार जी 3’ पर भी बोले मीका मीका ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का भी जिक्र किया। इस फिल्म में दिलजीत और नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। मीका ने कहा, “उन्होंने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन थी। उस फिल्म में नीरू बाजवा भी हैं, लेकिन नीरू बाजवा का कोई जिक्र नहीं था। मुझे लगता है कि आपको हर चीज का प्रमोशन करना चाहिए।” हानिया आमिर की वजह से ‘सरदार जी 3’ साल 2025 में विवादों में आ गई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर फिल्म में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठे थे। फिल्म संगठनों के कड़े विरोध के कारण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसे 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज किया गया। फिल्म को भारतीय निर्माताओं ने बनाया था। यह फिल्म साल 2025 में भारत-पाकिस्तान संबंध खराब होने से पहले बन चुकी थी। पिछले साल जब फिल्म को लेकर विवाद सामने आया था, उस समय भी मीका सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ की क्लास लगाई थी। मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, दोस्तों देश पहले, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बर्ताव कर रहे हैं। सरहद पार के किसी आर्टिस्ट के साथ काम करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब इसमें हमारे देश की गरिमा की बात हो। आगे मीका सिंह ने लिखा था, ‘एक फिल्म थी, जिसमें फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर) और वाणी कपूर थीं, हम सबने मिलकर उसका विरोध किया था, लेकिन लगता है अब भी कुछ लोगों को सबक नहीं मिला है। सबसे ज्यादा शॉक की बात ये है कि एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शोज किए, जिसमें हजारों फैंस ने उनके टिकट्स खरीदे, अब गायब हो चुका है। वो फैंस को धोखा देकर असहाय छोड़कर चला गया। दिलजीत शुरुआती दिनों में मीका से मिलने आए थे मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाने के बावजूद कहा कि उन्होंने आलोचना के समय उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा, “जब खालिस्तानी लोग उसके पीछे पड़े थे, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने कहा था कि नहीं, वह हमारा सरदार लड़का है।” मीका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि खालिस्तानियों को उसे परेशान करना चाहिए। वह हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है और पंजाबी म्यूजिक को अगले स्तर पर ले जा रहा है। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।” मीका ने दिलजीत से अपनी निजी पहचान भी याद की। उन्होंने कहा कि दिलजीत अपने शुरुआती दिनों में उनसे मिलने आए थे। मीका ने कहा, “शुरुआत में वह मेरे पास आया और उसने बटर चिकन खाया। मुझे लगता है कि अब वह शाकाहारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दिलजीत की टीम को रिकॉर्डिंग
Mika Singh Controversy | Diljit Dosanjh Border 2 Promotion Statement

19 मिनट पहले कॉपी लिंक मीका सिंह और दिलजीत दोसांझ ने अब तक एक साथ मिलकर किसी भी गाने में अपनी आवाज नहीं दी है। सिंगर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका के मुताबिक, दिलजीत ने अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक, ट्रेलर और कुछ BTS वीडियो शेयर किए थे। टाइम्स नाउ से बातचीत में मीका ने कहा कि उन्हें दिलजीत से जलन नहीं है। वह उनकी कामयाबी से खुश हैं। मीका ने कहा, “मुझे दिलजीत से जलन क्यों होगी? मुझे उस पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर पगड़ी पहनकर किसी ने सिंगर के तौर पर पहचान बनाई है, तो वह दिलजीत है। वह बहुत अच्छा काम कर रहा है।” इसके बाद मीका ने ‘बॉर्डर 2’ का जिक्र किया। मीका ने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ‘बॉर्डर 2’ आने पर दिलजीत पाजी ने उसका एक प्रतिशत भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी को एक प्रतिशत भी धन्यवाद नहीं दिया।” ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत ने सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ काम किया था। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल थी। मीका ने कहा कि उन्होंने दिलजीत को कभी सार्वजनिक तौर पर सनी देओल के साथ काम करने की अहमियत बताते नहीं देखा। उन्होंने कहा, “मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं देखा कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बड़ी बात है। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के बारे में कभी बात नहीं की। फिल्म आने के बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में पोस्ट करते नहीं देखा।” मीका ने कहा, “‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने उस पर कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने सिर्फ उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार था।” हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन से जुड़ा कंटेंट शेयर किया था। उन्होंने दिसंबर 2025 में फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। दिलजीत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किए थे। ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ा यह कंटेंट अभी भी दिलजीत के इंस्टाग्राम पर मौजूद है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट का एक वीडियो व्लॉग शेयर किया था। मीका ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा, “जब आप बॉलीवुड में काम करते हैं, तो उसका प्रमोशन क्यों नहीं करते? फिर कहते हैं कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन आप बॉलीवुड में काम करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं ये बातें उसे भाई की तरह कह रहा हूं। ‘बॉर्डर 2’ हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है। आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते?” मीका ने आगे कहा, “आप उसका इंस्टाग्राम देख सकते हैं और बता सकते हैं कि क्या वहां ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट करते हुए एक भी वीडियो है।” ‘सरदार जी 3’ पर भी बोले मीका मीका ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का भी जिक्र किया। इस फिल्म में दिलजीत और नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। मीका ने कहा, “उन्होंने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन थी। उस फिल्म में नीरू बाजवा भी हैं, लेकिन नीरू बाजवा का कोई जिक्र नहीं था। मुझे लगता है कि आपको हर चीज का प्रमोशन करना चाहिए।” गौरतलब है कि हानिया आमिर की वजह से पिछले साल फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों में आ गई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर फिल्म में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल उठे थे। फिल्म संगठनों के कड़े विरोध के कारण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसे 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज किया गया। पिछले साल जब फिल्म को लेकर विवाद सामने आया था, उस समय भी मीका सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ की क्लास लगाई थी। मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, दोस्तों देश पहले, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बर्ताव कर रहे हैं। सरहद पार के किसी आर्टिस्ट के साथ काम करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब इसमें हमारे देश की गरिमा की बात हो। आगे मीका सिंह ने लिखा था, ‘एक फिल्म थी, जिसमें फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर) और वाणी कपूर थीं, हम सबने मिलकर उसका विरोध किया था, लेकिन लगता है अब भी कुछ लोगों को सबक नहीं मिला है। सबसे ज्यादा शॉक की बात ये है कि एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शोज किए, जिसमें हजारों फैंस ने उनके टिकट्स खरीदे, अब गायब हो चुका है। वो फैंस को धोखा देकर असहाय छोड़कर चला गया। दिलजीत शुरुआती दिनों में मीका से मिलने आए थे मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाने के बावजूद कहा कि उन्होंने आलोचना के समय उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा, “जब खालिस्तानी लोग उसके पीछे पड़े थे, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने कहा था कि नहीं, वह हमारा सरदार लड़का है।” मीका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि खालिस्तानियों को उसे परेशान करना चाहिए। वह हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है और पंजाबी म्यूजिक को अगले लेवल पर ले जा रहा है। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।” मीका ने कहा कि दिलजीत करियर के अपने शुरुआती दिनों में उनसे मिलने आए थे। मीका ने कहा, “शुरुआत में वह मेरे पास आया और उसने बटर चिकन खाया। मुझे लगता है कि अब वह शाकाहारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दिलजीत की टीम को रिकॉर्डिंग की सुविधा दी थी। मीका ने कहा, “कई बार उसकी मैनेजर सोनाली फोन करके
Diljit Dosanjh Film Removed From ZEE5

दिलजीत की फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म से हटाई गई। पंजाब 95 नाम बदलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज की गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को दो दिन बाद प्लेटफॉर्म से अचानक हटा दिया गया। इस पर दिलजीत का कहना है कि जो फिल्म के साथ हुआ है, वही खालड़ा साहब के साथ हुआ था। . वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, अगले आदेश तक ‘सतलुज’ उपलब्ध नहीं रहेगा। हम कानूनी प्रक्रिया के तहत हर उचित विकल्प तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि जल्द से जल्द इस फिल्म को फिर से दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जा सके। इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। तीन दिन पहले हुई रिलीज दरअसल, तीन साल के लंबे संघर्ष के बाद पंजाब 95 फिल्म को सतलुज नाम से रिलीज किया गया था। फिल्म चली, इस बीच अचानक इसे हटा दिया गया। कंपनी की तरफ से कहा गया, “सतलुज” को दर्शकों से बहुत प्यार और अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म देखने और समर्थन करने वाले सभी लोगों का हम दिल से धन्यवाद करते हैं। आपका प्यार और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। ZEE5 को “सतलुज” और इसे बनाने वाली टीम पर पूरा भरोसा है। हमारा मानना है कि अच्छी कहानियां लोगों पर गहरा असर छोड़ती हैं। इसलिए हम आगे भी ऐसी बेहतरीन कहानियां लाते रहेंगे। फिलहाल कुछ परिस्थितियों के कारण “सतलुज” ZEE5 पर उपलब्ध नहीं होगी। हम इसे दोबारा जल्द से जल्द वापस लाने के लिए सभी जरूरी कानूनी और अन्य प्रयास कर रहे हैं। हम अच्छी और सच्ची कहानियों के साथ हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे। फिल्म को इस तरह चुप नहीं करवाया जा सकता शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि भारत में ZEE5 से सतलुज को अचानक हटाए जाने की खबर से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। पंजाब के दर्दनाक इतिहास को सामने लाने और सरदार जसवंत सिंह जी खालड़ा के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देने वाली इस दमदार फिल्म को इस तरह चुप नहीं कराया जा सकता। यह सिर्फ सेंसरशिप नहीं है, बल्कि हमारी सामूहिक यादों, सच और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। मैं इस फैसले की कड़ी निंदा करता हूं। पंजाब को अपने अतीत का ईमानदारी से सामना करने का अधिकार है, उसे दबाया नहीं जाना चाहिए। शिरोमणि अकाली दल ने फिल्म को हटाने पर ऐतराज जताया है। अब तक फिल्म के सफर को चार प्वाइंट में जानिए 1. अधिकतर शूटिंग पंजाब में हुई 2022 फिल्म बनाने की घोषणा की। फिल्म का शुरुआती नाम ‘घल्लूघारा’ रखा गया था, जिसका अर्थ ‘नरसंहार’ होता है। फिल्म की शूटिंग पंजाब के विभिन्न हिस्सों, खासकर अमृतसर में पूरी हुई। अभिनेता दिलजीत ने जसवंत सिंह खालड़ा की भूमिका निभाने के लिए अपने लुक और शारीरिक बनावट में बदलाव किया। 2. मंजूरी मिलने से पहले नाम बदलने का सुझाब साल 2023 में फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास मंजूरी के लिए भेजा गया, तो बोर्ड ने फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जताई और कई बदलाव तथा कट्स सुझाए। इसके बाद फिल्म का नाम बदलकर ‘पंजाब 95’ रखा गया। 3.फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहना हुई साल 2023 में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जहां इसकी कहानी और दिलजीत दोसांझ के अभिनय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। 4. 127 कट लगाने को कहा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBFC ने फिल्म में 127 कट्स और कई बदलाव सुझाए। इनमें कुछ ऐतिहासिक संदर्भों, स्थानों और पात्रों के नामों में बदलाव की मांग भी शामिल थी। हालांकि, CBFC ने सार्वजनिक रूप से इन सभी प्रस्तावित बदलावों का विस्तृत आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया। भारत में सेंसर की मंजूरी नहीं मिलने के कारण फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद 7 फरवरी 2025 को इसे चुनिंदा देशों में रिलीज किया गया। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा, जिनके जीवन पर सतलुज फिल्म् आधारित है। श्मशान घाटों का दौरा कर जुटाई जानकारियां खालड़ा ने पंजाब पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही इन गुमशुदगियों और हत्याओं को उजागर किया था। उन्होंने उस समय अमृतसर के श्मशान घाटों का दौरा कर यह जानकारी जुटाई कि वहां 6,000 से अधिक शवों का गुप्त रूप से अंतिम संस्कार किया गया था। यह जानकारी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी साझा की, जिससे भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड पर सवाल खड़े हुए। 1995 में हुई थी हत्या खालड़ा को सिखों के हकों के लिए लड़ने का खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा था। परिवार का आरोप है कि 6 सितंबर, 1995 को पुलिस ने खालड़ा का उनके घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं की, जिसके बाद जसवंत की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया था।
Khalistan Army Threatens Diljit Dosanjh

लुधियाना की मेयर और दिलजीत दोसांझ। लुधियाना शहर में उस वक्त भारी सनसनी फैल गई जब लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में लुधियाना के मेयर ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है। यह ईमेल सोमवार, 25 मई क . क्या लिखा है धमकी भरे ईमेल में? सुबह करीब 7:28 बजे आई ईमेल आईडी का विषय “B”0mb Blast – Mayor Office Ludhiana!” रखा गया है। ईमेल में धमाकों का समय भी निर्धारित किया गया है। दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमले की धमकी दी गई है। इसके साथ ही रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर पर धमाके की चेतावनी दी है। हमलावरों ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि “कोई भी मदद दिलजीत दोसांझ करेगा, मारा जाएगा।” लुधियाना में भेजा गया धमकी भरा मेल। 1984 के दंगों का जिक्र, 6 जून तक का अल्टीमेटम ईमेल में 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए “खून का बदला खून” की बात लिखी गई है। धमकी देने वालों ने लिखा है कि 6 जून तक बम धमाकों के जरिए निशाना बनाया जाएगा। किसने भेजी है यह धमकी? ईमेल के अंत में इसे ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ (KHALISTAN National ARMY) की तरफ से भेजा गया बताया गया है। इसमें भेजने वालों के रूप में दो नाम लिखे गए हैं: 1. इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला) 2. डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा) पुलिस महकमा और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट धमकी के बाद पुलिस महकमा और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट पर है। ईमेल के आईपी एड्रेस और सेंडर को ट्रेस करने की त्वरित जांच शुरू कर दी गई है। मेयर कार्यालय और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा कड़ी किए जाने की संभावना है।
Diljit Dosanjh Khalistani Controversy | Canada Show 2026

कैलगरी शो में खालिस्तानियों के झंडे दिखाने पर दिलजीत दोसांझ ने थापी देकर गुस्सा दिखाया। – फाइल फोटो पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 विवादों में घिर गया गया है। 30 अप्रैल को कनाडा में कैलगरी शो के दौरान खालिस्तानी झंडे दिखाए गए। इसके जवाब में दिलजीत ने जांघ पर थापी देकर कहा था- मैं बाहर उठाकर फेंकूंगा। . अब दिलजीत की इस थापी को लेकर खालिस्तानी चिढ़ गए हैं। इसे लेकर 3 मई को @बब्बर अकाउंट से दिलजीत को चैलेंज किया गया कि अब सामने खड़े रहना। यह थापी खालिस्तान को नहीं पंथ को मारी गई है। खालिस्तानी ने धमकाते हुए कहा- तुम्हें नत्थ डालेंगे। थापी मारकर तुमने सिख होने का मुखौटा उतार दिया है। बब्बू मान और गुरदास मान का अहंकार भी इसी तरह से तोड़ा था। खालिस्तानियों ने यह भी दावा किया कि कैलगरी में दिलजीत के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि दिलजीत ने उठाकर बाहर फेंकने की बात कहकर ऑस्ट्रेलिया के शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के कानून का उल्लंघन किया है। हालांकि, कैलगरी पुलिस ने इस संबंध में ऑफिशियल नोट जारी नहीं किया है। @बब्बर हैंडल से दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी धमकाता हुआ। खालिस्तानी ने वीडियो में ये धमकी दी… यह थापी पंथ को मारी है: खालिस्तानी हैंडल @बब्बर से शेयर वीडियो में खालिस्तानी ने कहा- दिलजीत ने जो थापी अपने शो में मारी है वह हमें नहीं सिख पंथ को मारी है। इससे पहले ऐसा ही अहंकार गुरदास मान और बब्बू मान को हुआ था। इसके बाद क्या हुआ, सब जानते हैं। अब माफियां मांगते हैं। दिलजीत का भी अहंकार इसी तरह निकालेंगे और इस थापी का जवाब देंगे। अमिताभ बच्चन के पांव क्यों छुए: खालिस्तानी ने कहा कि दिलजीत ने इससे पहले केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) शो में अमिताभ बच्चने के पैर छूकर गलत किया। हालांकि, दिलजीत इस मसले पर कह चुके हैं कि वह अमिताभ के शो में पंजाबियों और बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड जुटाने गए थे, न कि अपने प्रमोशन के लिए। चमकीला को जानबूझकर बच्चे-बच्चे तक पहुंचाया: खालिस्तानी ने दिवंगत पंजाबी सिंगर अमरजीत चमकीला को लेकर बनाई गई फिल्म को लेकर भी दिलजीत दोसांझ को धमकाया। खालिस्तानी ने कहा कि जिस चमकीला का पंजाब से नाम मिटा दिया गया था, उसे दिलजीत ने फिर से बच्चे-बच्चे तक पहुंचा दिया। दिलजीत बोले- मैं तो बीच में फंस गया दिलजीत ने खालिस्तानी झंडे दिखाने को लेकर हुए विवाद पर 2 मई को एडमंटन (कनाडा) में शो के दौरान कहा- मैं तो बीच में फंस गया हूं। भारत जाता हूं तो वहां कई लोग कहते हैं कि खालिस्तानी आ गया। जब मैं विदेश में आता हूं तो ये कहते हैं कि भारत का बंदा आ गया। ऐसे में मैं क्या करूं? कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं सही रास्ते पर चल रहा हूं। अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भी खालिस्तानियों ने खड़ी की थी कंट्रोवर्सी। जानें क्या है पूरा विवाद… 30 अप्रैल को खालिस्तानियों ने दिखाए झंडे: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ को ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान कनाडा के कैलगरी में शो के दौरान खालिस्तानियों ने झंडे दिखाए। इस पर दिलजीत दिलजीत भड़क गए और पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में अपनी जांघ पर थापी देते हुए कहा कि जिसने आना है, मैदान में आ जाए। मैं उठाकर बाहर फेंकूंगा। इससे खालिस्तानी भड़क गए और दिलजीत के खिलाफ ट्रोलिंग शुरू कर दी। दिलजीत बोले- हर प्लेटफॉर्म पर करता हूं पंजाब की बात: 30 अप्रैल को शो के दौरान दिलजीत ने कहा कि वह जिस भी प्लेटफॉर्म पर जाते हैं, चाहे वह राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, वे हमेशा पंजाब की बात करते हैं। टीवी चैनलों पर जाकर अपनी किसी फिल्म या गानों का प्रचार नहीं किया, बल्कि केवल पंजाब के मुद्दों को उठाने के लिए वहां गए। दिलजीत ने बताया कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए 6 महीने तक जमीन पर रहे। इसके लिए उन्होंने अपना ऑस्ट्रेलिया का टूर तक मिस कर दिया। विरोध करना है तो शौक से करें: दिलजीत ने कहा कि जब उन्हें नेशनल मीडिया ने मौका दिया कि वह पंजाब की बात रखेंगे तभी वह वहां गए ताकि पूरे भारत के लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकें। दिलजीत ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर पंजाब की बात करने के कारण कोई उनका विरोध करना चाहता है, तो वह शौक से करे। वह इसके लिए तैयार हैं। रोज झंडे दिखाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता: दिलजीत ने कहा कि अगर कोई उनके पंजाब प्रेम के कारण उन्हें झंडे दिखाना चाहता है, तो वे रोज दिखाएं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके कॉन्सर्ट में बुजुर्ग और बच्चे भी आते हैं। अगर कोई वहां आकर माहौल खराब करेगा या हंगामा करेगा, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। शो में विरोध बर्दाश्त नहीं करूंगा: सरे में शो के दौरान हुए हंगामे का जिक्र करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि वह वेन्यू पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या बाधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका काम किसी को खुश करना नहीं, बल्कि अपने लोगों की सेवा करना है। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानियों को भगाया:अमेरिका में शो के दौरान मूसेवाला स्टाइल में थापी मारी, बोले- भागो वर्ना उठाकर बाहर मारूंगा पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान अमेरिका के कैलगरी में शो में खालिस्तानियों पर भड़क गए। दिलजीत ने पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। पढ़ें पूरी खबर…








