Monday, 10 Aug 2026 | 09:12 PM

Trending :

EXCLUSIVE

West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC

West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC

Hindi News National West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC | Kolkata Howrah Hooghly Birbhum Voting Percentage कोलकाता9 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग होगी। इनमें ज्यादातर सीटें ऐसी हैं, जहां से TMC पिछले दो या तीन बार से लगातार चुनाव जीत रही है। 2021 के चुनाव में TMC ने 142 में 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सेकेंड फेज के चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर होने वाला है। यह CM ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं। 142 सीटों में भांगड़ में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोगाट में सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र कल्याणी है, जबकि सबसे छोटा जोरासांको है। बंगाल में पहले फेज में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आएंगे। बंगाल चुनाव की 2 तस्वीरें… कोलकाता में मतदान कर्मी EVM और VVPAT यूनिट्स लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान कर्मियों के साथ चुनावी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी अपने-अपने बूथ पर रवाना हुए। दूसरे फेज में 1448 उम्मीदवार, 3.2 करोड़ वोटर्स पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में 210 जनरल सीटें हैं। 68 सीटें SC और 10 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पहली बार वोट डालने वाले लोगों की संख्या पांच लाख से ज्यादा है। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। दूसरे फेज में कुल 1448 उम्मीदवारों में 220 महिलाएं शामिल हैं। कुल 3 करोड़ 21 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हुगली जिले के चिनसुरा में सबसे ज्यादा 2,75,715 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता नॉर्थ 24 परगना के भाटपाड़ा में हैं, जहां 1,17,195 वोटर हैं। इस फेज के लिए केंद्रीय बलों की कुल 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी तैनात हैं। कुल मिलाकर 41,001 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें से 14,218 शहरी और 25,083 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 23 अप्रैल : पहले फेज में 152 सीटों पर वोटिंग हुई पहले फेज में 93% मतदान, पहली बार इतनी वोटिंग बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 152 सीटों पर 92.72% मतदान हुआ था। पहली बार राज्य में इतनी ज्यादा वोटिंग हुई। इससे पहले बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग 2011 में 84.72% दर्ज किया गया था। उसी दिन तमिलनाडु की सभी 234 सीटों चुनाव हए। असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे। ममता बनर्जी लगातार 3 बार से बंगाल की मुख्यमंत्री बंगाल में 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। ममता ने 34 साल का लेफ्ट शासन खत्म किया आजादी के बाद शुरुआती दौर (1947–1967) में कांग्रेस का वर्चस्व रहा और राज्य में स्थिर सरकारें रहीं। 1967 के बाद कांग्रेस कमजोर हुई और राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हुआ, कई गठबंधन सरकारें बनीं। 1977 में वाम मोर्चा (लेफ्ट फ्रंट) सत्ता में आया और ज्योति बसु मुख्यमंत्री बने। 1977 से 2011 तक करीब 34 साल तक लेफ्ट फ्रंट का लगातार शासन रहा। 2000 के दशक में औद्योगीकरण (सिंगूर, नंदीग्राम) को लेकर विवाद हुआ, जिससे लेफ्ट की पकड़ कमजोर हुई। ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने किसान आंदोलनों के जरिए बड़ा जनसमर्थन हासिल किया। 2011 में TMC ने लेफ्ट को हराकर सत्ता हासिल की, 34 साल का लेफ्ट शासन खत्म हुआ। 2016 और 2021 में TMC ने दोबारा जीत दर्ज की और ममता बनर्जी का दबदबा कायम रहा। वर्तमान में राजनीति TMC vs BJP के बीच मुख्य मुकाबले में बदल गई है, जबकि कांग्रेस-लेफ्ट सीमित भूमिका में हैं। पिछले 3 विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या बढ़ी दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC

West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC

Hindi News National West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC | Kolkata Howrah Hooghly Birbhum Voting Percentage कोलकाता8 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग है। इनमें ज्यादातर सीटें ऐसी हैं, जहां से TMC पिछले दो या तीन बार से लगातार चुनाव जीत रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने 142 में 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सेकेंड फेज के चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर होने वाला है। यह CM ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं। 142 सीटों में भांगड़ में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोगाट में सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र कल्याणी है, जबकि सबसे छोटा जोरासांको है। बंगाल में पहले फेज में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आएंगे। बंगाल चुनाव की 2 तस्वीरें… कोलकाता में मतदान कर्मी EVM और VVPAT यूनिट्स लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान कर्मियों के साथ चुनावी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी अपने-अपने बूथ पर रवाना हुए। दूसरे फेज में 1448 उम्मीदवार, 3.2 करोड़ वोटर्स पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में 210 जनरल सीटें हैं। 68 सीटें SC और 10 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पहली बार वोट डालने वाले लोगों की संख्या पांच लाख से ज्यादा है। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। दूसरे फेज में कुल 1448 उम्मीदवारों में 220 महिलाएं शामिल हैं। कुल 3 करोड़ 21 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हुगली जिले के चिनसुरा में सबसे ज्यादा 2,75,715 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता नॉर्थ 24 परगना के भाटपाड़ा में हैं, जहां 1,17,195 वोटर हैं। इस फेज के लिए केंद्रीय बलों की कुल 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी तैनात हैं। कुल मिलाकर 41,001 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें से 14,218 शहरी और 25,083 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 8 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मॉक पोल जारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मॉक पोल चल रहे हैं। वीडियो करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल से है। 19 मिनट पहले कॉपी लिंक IPS अजय पाल शर्मा को चुनाव ड्यूटी से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका पश्चिम बंगाल के चुनावी मुकाबले में एक नाटकीय मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें UP कैडर के एक हाई-प्रोफाइल IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को पुलिस ऑब्जर्वर के पद से तुरंत हटाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने मंगलवार देर रात रिट याचिका (सिविल) ई-फाइल की। यह याचिका संविधान के अनुच्छेद 32 का हवाला देती है, जो नागरिकों को मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट जाने की अनुमति देता है; इस मामले में, यह अधिकार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का अधिकार है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि शर्मा, जिन्हें अक्सर उनके ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रिकॉर्ड के कारण UP के सिंघम का उपनाम दिया जाता है, उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) के ऑब्ज़र्वर के तौर पर जरूरी निष्पक्षता को छोड़ दिया है। याचिका में दावा किया गया है कि दक्षिण 24 परगना में कार्यभार संभालने के बाद से, शर्मा “डराने-धमकाने” और “अनुचित प्रभाव डालने” वाले कामों में शामिल रहे हैं, और खास तौर पर राजनीतिक उम्मीदवारों को निशाना बना रहे हैं। 23 मिनट पहले कॉपी लिंक ECI ने बंगाल में वोटिंग से पहले चुनाव अधिकारी का तबादला किया निर्वाचन आयोग (ECI) ने फलता डेवलपमेंट ब्लॉक के संयुक्त ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) सौरव हाजरा का तबादला कर दिया है, और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण से पहले चुनाव से जुड़े कामों से दो अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) रैंक के अधिकारियों को हटाने का भी निर्देश दिया है। सौरव हाजरा फलता डेवलपमेंट ब्लॉक में संयुक्त BDO के तौर पर काम कर रहे थे और उन्हें 144-फलता विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) भी बनाया गया था। अब उनका तबादला पुरुलिया मुख्यालय में संयुक्त BDO के तौर पर कर दिया गया है, और उनकी जगह संयुक्त BDO रैंक की अधिकारी और विशेष कार्य अधिकारी (OSD) रम्या भट्टाचार्य लेंगी। 35 मिनट पहले कॉपी लिंक सेकेंड फेज की 3 सबसे हाई प्रोफाइल सीटें- भवानीपुर, पानीहाटी और संदेशखाली 37 मिनट पहले कॉपी लिंक 23 अप्रैल को पहले फेज में 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी 38 मिनट पहले कॉपी लिंक पहले फेज में 93% मतदान, पहली बार इतनी वोटिंग बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 152 सीटों पर 92.72% मतदान हुआ था। पहली बार राज्य में इतनी ज्यादा वोटिंग हुई। इससे पहले बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग 2011 में 84.72% दर्ज किया गया था। उसी दिन तमिलनाडु की सभी 234 सीटों चुनाव हए। असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे। 39 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी लगातार 3 बार से बंगाल की मुख्यमंत्री बंगाल में 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। 41 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता ने 34 साल का लेफ्ट शासन खत्म किया आजादी के बाद शुरुआती दौर (1947–1967) में कांग्रेस का वर्चस्व रहा और राज्य में स्थिर सरकारें रहीं। 1967 के बाद कांग्रेस कमजोर हुई और राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हुआ, कई गठबंधन सरकारें बनीं। 1977 में वाम मोर्चा (लेफ्ट फ्रंट) सत्ता में आया और ज्योति बसु मुख्यमंत्री बने। 1977 से 2011 तक करीब 34 साल तक लेफ्ट फ्रंट

West Bengal Election 2026 Second phase Rally Photos Update; BJP TMC

West Bengal Election 2026 Second phase Rally Photos Update; BJP TMC

Hindi News National West Bengal Election 2026 Second Phase Rally Photos Update; BJP TMC | Mamata Banerjee कोलकाता19 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार सोमवार शाम को खत्म हो गया। बुधवार को होने वाला मतदान चुनाव की दिशा और सत्ता का रास्ता तय करेगा। ममता बनर्जी ने प्रचार के आखिरी घंटों में दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया। सुकांत सेतु से गोपालनगर क्रॉसिंग तक समर्थकों की भीड़ के बीच 6 किमी लंबे रोड शो में ममता पैदल चलीं। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में एक जनसभा में कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी केंद्रीय बल कम से कम सात दिन तक तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘29 अप्रैल को मतदान करें, गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। भले ही भाजपा सत्ता में आए, केंद्रीय बल यहां सात दिन तक बने रहेंगे।’ कोलकाता: रोड शो के दौरान ममता बनर्जी ने स्कूटर की सवारी भी की। बंगाल चुनाव के अपडेट्स… उम्मीदवार के घर के बाहर गोलीबारी: उत्तर 24 परगना के भाटपारा में भाजपा उम्मीदवार के आवास के बाहर गोलीबारी में एक सीआईएसएफ जवान घायल हो गया। मामले में एक पार्षद सहित चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। उधर, हावड़ा में एक पोलिंग बूथ के परिसर से आठ क्रूड बम बरामद किए गए। तृणमूल पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार: दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने राज्य भर में 1,543 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व बर्धमान के टीएमसी पार्षद नारु गोपाल भक्त भी शामिल हैं, जिन पर भाजपा नेता के घर हमले और डराने-धमकने का आरोप है। 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की जब्ती: बंगाल में 510 करोड़ रु. से अधिक की अवैध सामग्री जब्त हो चुकी है। 2021 के चुनाव में 339 करोड़ की जब्ती हुई थी। इस बार 30 करोड़ रु. नकद, 126.85 करोड़ की 48,000 लीटर शराब, 110.12 करोड़ के ड्रग्स और 58.28 करोड़ का सोना-चांदी शामिल है। तृणमूल सांसद पर हमला, कांच से घायल: हुगली के गोघाट में तृणमूल सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर पत्थरों से हमला हुआ। इसमें कांच लगने से वह घायल हो गईं। मिताली बाग ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने इसे सहानुभूति बटोरने के लिए किया गया ‘नाटक’ करार दिया है। बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 32 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल जीतने के लिए भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद उत्तर 24 परगना भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद उत्तर 24 परगना है, जहां मतुआ और शरणार्थी वोट निर्णायक हैं। सीएए का मुद्दा यहां लोगों के अस्तित्व का सवाल और भाजपा का ट्रम्प कार्ड है। इसे और पुख्ता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मतुआ के गढ़ ठाकुरबाड़ी पहुंचे और एसआईआर से डरे लोगों को नागरिकता का भरोसा दिया। वहीं, तृणमूल इसी ‘डर’ को भुनाकर मतुआ व अल्पसंख्यक वोट बैंक को एकजुट करने में जुटी है। एसआईआर ने समीकरण उलझा दिया है। बनगांव दक्षिण में जहां जीत का अंतर 2,000 था, वहां 7,000 नाम कटे हैं। कल्याणी में 2,000 के मार्जिन पर 9,000 नाम हट गए। तृणमूल के एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि यहां हिंदुओं-मतुआ के नाम ज्यादा कटे हैं, जिससे उन्हें फायदा होगा। वहीं, पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में आए भाजपा नेता कहते हैं- मतुआ समुदाय भाजपा का था और भाजपा के साथ है। 33 मिनट पहले कॉपी लिंक दक्षिण का किला… यहीं से जाता है पश्चिम बंगाल की सत्ता का रास्ता दक्षिण बंगाल, हावड़ा, कोलकाता और 24 परगना के उन इलाकों को कवर करता है, जो टीएमसी का मजबूत किला माने जाते हैं। भाजपा के लिए यहां सेंध लगाए बिना सत्ता तक पहुंचना मुश्किल है। वहीं, तृणमूल के लिए यह गढ़ बचाना चौथी बार सरकार बनाने के लिए बहुत जरूरी है। 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने इन 142 सीटों में से 123 जीती थी, जबकि भाजपा 18 पर सिमट गई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा इन सीटों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाने में कामयाब रही, जबकि तृणमूल 90 में आगे थी। बंगाल की कुर्सी का सफर उत्तर बंगाल या जंगलमहल से नहीं, बल्कि दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले मैदानों से तय होता है। उत्तर व दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और हावड़ा, ये 4 जिले मिलकर 91 सीटों का ऐसा ब्लॉक बनाते हैं, जो विधानसभा की एक-तिहाई ताकत रखते हैं। तभी इसे ‘सत्ता का प्रवेश द्वार’ कहते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PM Narendra Modi West Bengal Election 2026 Rally Photos Update; BJP TMC

PM Narendra Modi West Bengal Election 2026 Rally Photos Update; BJP TMC

Hindi News National PM Narendra Modi West Bengal Election 2026 Rally Photos Update; BJP TMC | Mamata Banerjee कोलकाता44 मिनट पहलेलेखक: शुभम बोस कॉपी लिंक TMC सांसद चुनाव प्रचार में जा रही थी, इसी दौरान हमला हुआ। पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है। दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद कैमरे के सामने मिताली बाग फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मेरी गाड़ी की हालत देखिए। उन लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके। मैं किसी तरह जान बचाकर निकली हूं।’ TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में सांसद की गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया। TMC ने X पर पोस्ट कर कहा- गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सिंतु संत्रा, सनातन संत्रा और राजकुमार रॉय के रूप में की गई है। दावा है कि तीनों भाजपा कार्यकर्ता हैं। TMC सांसद पर हमला मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी। TMC सांसद पर हमले की दो तस्वीरें… कार पर हमले के दौरान सांसद मिताली बाग वीडियो बना रही थीं। सांसद की कार को रास्ते में रोककर तोड़फोड़ की गई। आगे और बगल के शीशे तोड़ दिए। बंगाल चुनाव के अपडेट्स… बंगाल में दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम गया। ममता ने भवानीपुर में रोड शो करके अपने चुनाव प्रचार का अंत किया। PM ने बंगाल की जनता को ओपन लेटर लिखा। PM मोदी ने लेटर में कहा- बंगाल में रैलियों और रोड शो के दौरान ऐसा लगा जैसे मैं किसी तीर्थयात्रा पर हूं। भीषण गर्मी के बावजूद थकान महसूस नहीं हुई और मां काली के भक्तों तथा लोगों के आशीर्वाद से ऊर्जा मिलती रही। कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे BJP नेता सुवेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी। सुवेंदु भवानीपुर में ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में जनसभा के दौरान कहा कि चुनाव के बाद भी कम से कम 60 दिनों तक केंद्रीय बल बंगाल में तैनात रहेंगे। गृह मंत्री शाह ने दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर में पूजा-अर्चना की। बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 44 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रचार के आखिरी घंटों में बारानगर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में तनाव चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले नॉर्थ 24 परगना के बारानगर में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के मुताबिक, प्रचार के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बढ़कर टकराव में बदल गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 02:18 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार थमा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम गया है। अब 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होने तक किसी भी तरह की रैली या सभा नहीं की जा सकेगी। 02:11 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक अश्विनी वैष्णव चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चुनाव प्रचार के आखिरी दौर के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे। उन्होंने कुलतली, उत्तर बशीरहाट और दक्षिण बशीरहाट में जनसभाएं कीं और रोड शो किए। 01:34 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक कलकत्ता हाईकोर्ट ने बाइक रैली और ग्रुप राइडिंग पर रोक लगाई कलकत्ता हाईकोर्ट ने दूसरे चरण के चुनाव से पहले बाइक रैली और ग्रुप में बाइक चलाने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मतदान से दो दिन पहले और 29 अप्रैल को मतदान के दिन इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। डिवीजन बेंच ने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए “ग्रुप में बाइकिंग” को भी प्रतिबंध में शामिल किया है। ऑफिस जाने वाले लोग, ऐप-आधारित सेवाएं और परिवार के साथ मतदान के लिए जाने वालों को छूट दी गई है। 01:12 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक तेजस्वी सूर्या बोले- BJP की जीत की शुरुआत भवानीपुर से होगी भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बंगाल में कहा, ‘पूरे शहर के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। मैंने पश्चिम बंगाल में ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा। यह हमारी प्रचंड जीत का संकेत है। भाजपा की जीत की शुरुआत भवानीपुर से ही होगी। 4 मई को पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है।’ 12:43 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक हावड़ा में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने रोड शो किया 12:28 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक कांग्रेस बोली- भाजपा बंगाल से साफ हो जाएगी कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कि वहां जिस प्रकार से मतदान हुआ है, भाजपा साफ हो जाएगी। 12:17 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक त्रिपुरा के सीएम बोले- मिताली पर हमले में भाजपा शामिल नहीं दक्षिण 24 परगना में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने TMC सांसद मिताली बाग की कार पर चुनाव प्रचार के दौरान हुए हमले पर कहा कि मुझे इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह हैरानी की बात है कि गुंडे वो भी भाजपा से, यह नामुमकिन है। 12:06 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक मोदी ने बंगाल के लोगों के नाम ओपन लेटर लिखा नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों के नाम एक ओपन लेटर लिखा है। उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। मैंने इस पत्र में उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 11:52 AM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक पीएम ने बांग्ला भाषा में अपना AI जनरेटेड ऑडियो पोस्ट

Raghav Chadha Sandeep Pathak; Punjab Election 2027 Vs AAP Crisis

Raghav Chadha Sandeep Pathak; Punjab Election 2027 Vs AAP Crisis

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले AAP के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें 6 सांसद पंजाब के हैं। AAP के इलेक्शन स्ट्रेटजी के चाणक्य डॉ. संदीप पाठक और सुपर CM कहे जाने वाले राघव चड्‌ढा तो कल ही BJP में भी शामिल हो गए। इनका BJP में जाना इसलिए ज् . संदीप पाठक ने बैकएंड से पूरी पॉलिटिकल स्ट्रेटजी बनाई तो राघव चड्‌ढा ने कैंपेन को ऑन ग्राउंड लागू किया। अब यही जोड़ी 2027 में दिल्ली हार के बाद बचे AAP के इकलौते किले पंजाब में सेंध लगा सकती है। राघव चड्ढा के करीबियों का दावा है कि पार्टी के 30 से 35 विधायकों से उनकी काफी नजदीकियां हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पंजाब में भी बगावत की बात चलने लगी, तो पाठक ने ही तुरंत दिल्ली से पंजाब सभी विधायक तलब कर बगावत को कंट्रोल किया था। ऐसे में इन दोनों के BJP में जाने से AAP में टूट का खतरा बढ़ गया है। पंजाब के पॉलिटिकल एक्सपर्ट भी मानते हैं कि एक साथ 7 सांसदों का पार्टी छोड़ने का असर विधायकों पर भी पड़ सकता है। ये दोनों कई AAP विधायकों व चेयरमैनों के गॉड फादर हैं। चुनाव से पहले AAP में बड़े बदलाव दिख सकते हैं, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल को शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। ऐसे में अब राघव चड्ढा और संदीप पाठक के भाजपा जॉइन करने से आम आदमी पार्टी में टूट का खतरा बढ़ गया है। चड्ढा और पाठक अब अपने नजदीकी विधायकों को भाजपा के खेमे में ला सकते हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में पंजाब में टिकट बंटवारे से लेकर पार्टी के कैंपेन का जिम्मा डॉ संदीप पाठक के पास था और फाइनेंस का पूरा जिम्मा राघव चड्ढा के हाथ में था। ऐसे में पंजाब में जितने भी विधायक हैं, सबकी टिकटें इनके हाथों से होकर निकलीं। पंजाब चुनाव के लिए क्यों अहम ये जोड़ी? संदीप पाठक का 2022 चुनाव में क्या रोल रहा, AAP को क्या नुकसान संदीप पाठक को पंजाब में AAP का चुनावी ‘चाणक्य’ माना जाता रहा है। पंजाब प्रभारी के तौर पर उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया। 2022 चुनाव में टिकट बंटवारे की प्रक्रिया में उनकी अहम भूमिका रही और कैंडिडेट इंटरव्यू से लेकर फाइनल लिस्ट तैयार करने तक वे सक्रिय रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की टीमें बनाईं और संगठन को गांव स्तर तक फैलाया। पार्टी के एक-एक नेता से खुद संपर्क किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पंजाब में भी बगावत की बात चलने लगी तो पाठक ने पंजाब आकर विधायकों को साफ कह दिया था कि जिसको जाना है, चले जाएं। मेरे पास एक-एक विधायक, हर गतिविधि की पूरी रिपोर्ट है। उसके बाद पार्टी में सभी चुप बैठ गए। इस पर पॉलिटिकल एक्सपर्ट व पूर्व VC डॉ. कृपाल सिंह औलख कहते हैं- संदीप पाठक ने पंजाब में चुनाव को लेकर इनडेप्थ वर्किंग की है। जितना इसका फायदा भाजपा को मिलेगा, AAP को उतना ही नुकसान हो सकता है। अगर उन्हें विधायकों के बारे में सब पता है तो इसके जरिए भी वह AAP विधायकों को BJP में आने के लिए प्रभावित कर सकते हैं। राघव चड्‌ढा ने 2022 चुनाव में क्या किया, BJP को क्या फायदा पंजाब के 2022 के चुनाव में राघव चड्‌ढा फ्रंटलाइन के प्रमुख चेहरा रहे। AAP ने भगवंत मान को भले ही CM चेहरा बनाया लेकिन राघव चड्‌ढा ग्राउंड में कैंपेन से लेकर पार्टी के प्रचार में पैरलल पोजिशन में नजर आए। तब राघव चड्‌ढा अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं में थे और प्रचार की रणनीति बनाते थे। पार्टी के सह प्रभारी रहते 2022 में चड्‌ढा ने टिकट बंटवारे और अलग-अलग पार्टियों और नॉन पॉलिटिकल फील्ड से आए नेताओं को एकजुट किया। जब AAP ने 117 में से 92 सीटें जीतीं तो इसका क्रेडिट भी राघव चड्‌ढा को मिला। यही वजह है कि सरकार बनने पर मुख्यमंत्री तो भगवंत मान बने लेकिन राघव को सुपर CM कहा जाने लगा। राहुल गांधी तक ने कहा कि पंजाब को RC चला रहा है। तब ये भी चर्चा रही पंजाब सरकार की सारी फाइलें पहले राघव चड्‌ढा के पास जाती थी, फिर AAP सरकार उन्हें पास करती थी। राघव चड्‌ढा का दबदबा इस बात से भी लगा सकते हैं कि सरकार बनते ही CM भगवंत मान ने उन्हें अपना एडवाइजर लगा दिया था। जिसे सरकार के कामकाज में उनका डायरेक्ट दखल भी माना गया। पार्टी से लेकर सरकार तक में राघव चड्‌ढा की पकड़ के साथ पूरी दखलअंदाजी रही। चड्‌ढा के करीबियों का दावा है कि करीब 30 से 35 MLA उनके साथ आ सकते हैं। पॉलिटिकल एक्सपर्ट इंजीनियर पवनदीप शर्मा कहते हैं कि जिस हिसाब से राघव 2022 में AAP में दबदबा रखते थे, उससे ये साफ है कि बहुत सारे नेताओं को उन्होंने ही टिकट दिलाई होगी। ऐसे में वह MLA जरूर राघव चड्‌ढा के प्रभाव में आकर पार्टी छोड़कर BJP में आ सकते हैं। डॉ. औलख बोले- बंगाल चुनाव पंजाब की राजनीति तय करेगा पॉलिटिकल एक्सपर्ट व पूर्व VC डॉ किरपाल सिंह औलख ने कहा- जिस तरह से सात सांसद एक साथ पार्टी छोड़कर बीजेपी में गए हैं, वैसे पंजाब में भी AAP के लिए खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कि जल्द कुछ ऐसा होगा, यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर पार्टी के नेता पाला बदल सकते हैं। तब तक संदीप पाठक व राघव चड्‌ढा उनसे संपर्क करके पूरी रणनीति बनाएंगे और सही मौके पर पार्टी में शामिल करवाएंगे। मुझे लगता है कि बंगाल का चुनाव पंजाब की राजनीति को तय करेगा। उन्होंने बताया कि अगर भाजपा बंगाल में सरकार बनाने में कामयाब हो गई तो फिर इस बार भाजपा पंजाब में पूरी आक्रमकता के साथ आएगी। इंजी. शर्मा बोले- पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं पॉलिटिकल एक्सपर्ट इंजीनियर पवनदीप शर्मा ने कहा- जब पंजाब में AAP की सरकार बनी तो राघव चड्‌ढा व संदीप पाठक सुपर CM की तरह काम करते रहे। इस दौरान पंजाब में जितने चेयरमैन लगे या एमएलए बने हैं, वो इनके पास से होकर

भोपाल कोर्ट में वकीलों के दो गुटों के बीच विवाद:आम सभा के दौरान झूमाझटकी; पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ

भोपाल कोर्ट में वकीलों के दो गुटों के बीच विवाद:आम सभा के दौरान झूमाझटकी; पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर भोपाल कोर्ट में सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ और वकीलों के बीच झूमाझटकी तक की नौबत आ गई। एक पक्ष का आरोप है कि कार्यकारिणी ने पहले बहुमत से 19 वोटों के साथ जगमोहन शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी चुना था, लेकिन बाद में अचानक अध्यक्ष की सहमति से इंद्रजीत राजपूत को मुख्य चुनाव अधिकारी बना दिया गया। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार शाम को भी वकीलों ने हंगामा किया था। तय हुआ था कि शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी के चयन को लेकर आमसभा बुलाई जाएगी। हालांकि, शुक्रवार को आयोजित आमसभा में भी विवाद हो गया और वकीलों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन महीने पहले ही समाप्त हो चुका है। लंबे विरोध के बाद आमसभा को निरस्त कर दिया गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। वहीं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक खरे ने बताया कि आम सभा बुलाई गई थी, लेकिन उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी गई है और अब चुनाव की तारीख तय की जा रही है, जिसे जल्द घोषित किया जाएगा।

West Bengal SIR List Controversy; Election Duty Officers

West Bengal SIR List Controversy; Election Duty Officers

Hindi News National West Bengal SIR List Controversy; Election Duty Officers | Supreme Court CJI नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल में पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल को हुई, इसमें वोटिंग 93% रही। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई रिकॉर्ड वोटिंग की तारीफ की। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपिन पंचोली की बेंच ने राज्य में चुनावी हिंसा न होने पर संतोष जताया। CJI ने कहा- भारत के नागरिक के रूप में, मुझे मतदान प्रतिशत देखकर बहुत खुशी हुई। जब लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं, कि वे लोग समाधान के लिए कोर्ट की तरफ से नियुक्त 19 अपीलीय ट्रिब्यूनलों से संपर्क करें। कोर्ट बंगाल में SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव से पहले इस प्रक्रिया को रोकने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने अपीलीय ट्रिब्यूनलों से कहा कि वे उन लोगों को पहले सुनवाई का मौका दें, जो वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए अर्जेंट सुनवाई की गुहार लगाते हैं। कोर्ट ने बंगाल चुनाव ड्यूटी में लोगों की याचिका सुनने से इनकार किया सुप्रीम कोर्ट ने 24 अप्रैल को उन विभिन्न लोगों की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिनके नाम पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के दौरान मतदाता सूची से काट दिए गए थे; इनमें लगभग 65 चुनाव ड्यूटी अधिकारी भी शामिल थे। याचिकाकर्ता के वकील एमआर शमशाद ने कहा कि कई अधिकारियों के नाम बिना किसी कारण के मनमाने ढंग से मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। उनके ड्यूटी ऑर्डर में एपिक नंबरों का उल्लेख है। अब उन नंबरों को हटा दिया गया है। अब चुनाव कराने वाले लोग वोट नहीं दे सकते। यह मनमाना है। कई मामलों में कारण भी नहीं बताए गए हैं।” इस पर जस्टिस बागची ने कहा, “इस चुनाव में शायद वे वोट नहीं दे पाएंगे। में उनका नाम बनाए रखने का महत्वपूर्ण अधिकार सुरक्षित रखा जाएगा।” कोर्ट रूम लाइव एडवोकेट कल्याण बनर्जी: दायर की गई 27 लाख अपीलों में से 136 का ही निपटारा किया गया है। यह बहुत दुख की बात है। इस बार 92% मतदान हुआ। दूर-दूर से प्रवासी मजदूर मतदान करने आए हैं। हिंसा की कोई घटना भी नहीं हुई। CJI सूर्यकांत: मैं मतदान प्रतिशत देखकर बहुत प्रसन्न हुआ। SG तुषार मेहता: यह ऐतिहासिक मतदान है। लेकिन मैं बनर्जी से सहमत हूं… कुछ घटनाओं को छोड़कर यह एक शांतिपूर्ण चुनाव था। जस्टिस बागची: राजाये राजाये जुद्धो होये, कुलो कांगरार जान जाए, यानी युद्ध राजाओं के बीच लड़े जाते हैं, लेकिन आम लोग अपनी जान गंवाते हैं। पहली बार चुनाव आयोग के मुवक्किल की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। बंगाल में वोट प्रतिशत बढ़ने की 4 वजह SIR: राज्य में 91 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए, जिससे कुल मतदाता संख्या घट गई है। आंकड़े बताते हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में इन्हीं 152 सीटों पर वोटिंग करीब 80% और 2021 विधानसभा चुनाव में करीब 82.17% रही थी। यानी कुल मतदाता घटे, लेकिन वोट डालने वालों की संख्या लगभग बराबर या ज्यादा रही। एंटी इनकंबेंसी: राज्य में 15 साल से तृणमूल सरकार है। नेताओं से असंतोष, रोजगार, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट जैसे मुद्दे भी ज्यादा मतदान की वजह हो सकते हैं। वहीं, मुस्लिम बहुल जिलों और सीमावर्ती इलाकों में यह SIR और NRC के डर से उपजी प्रतिक्रिया भी मानी जा रही है। इस बार ध्रुवीकरण भी जबरदस्त है। इसलिए माना जा रहा है कि हिंदू मतदाताओं का भी वोट प्रतिशत ज्यादा रहा होगा। प्रवासी कामगार: यह भी बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट’ है। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अन्य राज्यों से केवल वोट डालने बंगाल लौटे हैं। उन्हें लगा कि इस बार वोट नहीं दिया, तो हमेशा के लिए अधिकार छिन सकता है। TMC ने आरोप लगाया कि भाजपा ट्रेन भर कर वोट डालने के लिए लोगों को ला रही है। आयोग की सख्ती: निर्वाचन आयोग की अभूतपूर्व निगरानी और 2.40 लाख केंद्रीय बलों की तैनाती के कारण मतदाताओं ने बिना किसी डर के मतदान किया। पश्चिम बंगाल में लगभग 90 लाख मतदाताओं को हटाने वाली SIR लिस्ट के पब्लिश होने के बाद चुनाव हो रहे हैं। गुरुवार को हुए मतदान में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा रही। महिला वोटर 92.69% रहीं, जबकि पुरुष वोटर 90.92% रहे। थर्ड जेंडर के वोटर का 56.79% थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bengal & TN Election Voting: Violence, BJP MLA Attack

Bengal & TN Election Voting: Violence, BJP MLA Attack

कोलकाता/चेन्नई1 घंटे पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को रिकॉर्ड वोटिंग हुई। बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.72% मतदान हुआ। दो भाजपा कैंडिडेट पर हमला हुआ। एक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं, मुर्शिदाबाद के नौदा में बुधवार देर रात देसी बम से हमले में कई लोग घायल हो गए। नादौ में हुमायूं कबीर और उनके समर्थकों की टीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई। वे नौदा के बाद जहां-जहां भी गए, वहां झड़प और हिंसा की घटनाएं हुईं। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.14% वोटिंग हुई। दोनों राज्यों में आजादी के बाद अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% था, जबकि बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। ममता ने वोटिंग के बाद कहा कि बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि TMC का सूरज ढल चुका है। इससे पहले असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे। पूरी खबर पढ़ें… SIR के बाद वोटिंग बढ़ने का ट्रेंड बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग की वजह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) भी मानी जा रही है। इसी साल 9 अप्रैल को केरल, असम, पुडुचेरी और नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में भी रिकॉर्ड मतदान हुआ था। केरलम में 78.27% वोटिंग के साथ 39 साल का रिकॉर्ड टूटा था। असम में 85.91%, बिहार में 66.90% और पुडुचेरी 89.87% में इतिहास की सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। बंगाल-तमिलनाडु की तरह इन राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में SIR हुई है। पश्चिम बंगाल में पहली बार 90% से ज्यादा वोटिंग बंगाल में वोट प्रतिशत बढ़ने की 4 वजह SIR: राज्य में 91 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए, जिससे कुल मतदाता संख्या घट गई है। आंकड़े बताते हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में इन्हीं 152 सीटों पर वोटिंग करीब 80% और 2021 विधानसभा चुनाव में करीब 82.17% रही थी। यानी कुल मतदाता घटे, लेकिन वोट डालने वालों की संख्या लगभग बराबर या ज्यादा रही। एंटी इनकंबेंसी: राज्य में 15 साल से तृणमूल सरकार है। नेताओं से असंतोष, रोजगार, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट जैसे मुद्दे भी ज्यादा मतदान की वजह हो सकते हैं। वहीं, मुस्लिम बहुल जिलों और सीमावर्ती इलाकों में यह SIR और NRC के डर से उपजी प्रतिक्रिया भी मानी जा रही है। इस बार ध्रुवीकरण भी जबरदस्त है। इसलिए माना जा रहा है कि हिंदू मतदाताओं का भी वोट प्रतिशत ज्यादा रहा होगा। प्रवासी कामगार: यह भी बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट’ है। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अन्य राज्यों से केवल वोट डालने बंगाल लौटे हैं। उन्हें लगा कि इस बार वोट नहीं दिया, तो हमेशा के लिए अधिकार छिन सकता है। TMC ने आरोप लगाया कि भाजपा ट्रेन भर कर वोट डालने के लिए लोगों को ला रही है। आयोग की सख्ती: निर्वाचन आयोग की अभूतपूर्व निगरानी और 2.40 लाख केंद्रीय बलों की तैनाती के कारण मतदाताओं ने बिना किसी डर के मतदान किया। तमिलनाडु में अब तक 14 बार चुनाव, इस बार रिकॉर्ड वोटिंग तमिलनाडु के 5.73 करोड़ वोटर्स ने नया इतिहास रचा। 1967 से अब तक राज्य में कभी इतनी वोटिंग नहीं हुई। इससे पहले सबसे ज्यादा 78.12% वोटिंग 2011 में हुई थी, तब एआईएडीएमके की मुखिया रहीं जयललिता डीएमके को हराकर सत्ता में आई थीं और 10 साल राज्य किया था। SIR में करीब 74 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे। 2021 में कुल 6.29 करोड़ वोटर थे। तब इन 234 सीटों पर 72.81% मतदान हुआ था, जो 2016 की तुलना में करीब 2% कम था। तब इसे कोविड के असर से जोड़ा गया था। वैसे राज्य में औसत मतदान प्रतिशत आमतौर पर 70 से 75% के बीच रहता था, लेकिन इस बार यह करीब 12% बढ़ा है। बंगाल में MLA की कार तोड़ी; तमिलनाडु में पुलिस को चाकू मारा, 5 घटनाएं बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ था। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया। भीड़ ने भाजपा कैंडिडेट को खदेड़ा और दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़-मुक्कों से पीटा। पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा की मौजूदा विधायक और उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने बताया कि उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। घटना के समय अग्निमित्रा पॉल कार में मौजूद थीं। तमिलनाडु के पोरैयार स्थित जमालिया मिडिल स्कूल में वोटिंग के दौरान हेड कांस्टेबल पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर एक रिटायर्ड सेना कर्मीचारी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल कांस्टेबल को पोरैयार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर ने धारदार चाकू पर कई ब्लेड भी चिपकाए हुए थे। बंगाल की बेरहामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी एजेंट पर TMC कार्यकर्ताओं ने हमला किया। सुरक्षाबल और अन्य लोग पोलिंग बूथ से घायलों को गोद में उठाकर ले गए। एक युवक के सिर पर भी चोटें आईं। पोलिंग बूथ पर घायल एक शख्स को अस्पताल ले जाते जवान। मुर्शिदाबाद के नौदा में बुधवार देर रात देसी बम से हमले में कई लोग घायल हो गए। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हुमायूं की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया। मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच लाठी-डंडे चले। मुर्शिदाबाद : भास्कर रिपोर्टर के सामने महज 50 सेकेंड में हिंसा भड़की बंगाल के नौदा में हिंसा के दौरान भास्कर की टीम वहीं मौजूद थी। उनके सामने महज 50 सेकेंड के भीतर हिंसा भड़क उठी। हुमायूं कबीर दैनिक भास्कर के पत्रकार से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘TMC के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं। उनके कार्यकर्ता हमें बूथ के पास नहीं जाने दे रहे हैं। उनके कहने पर पुलिस ने भी हमें रोक लिया।’ हुमायूं इसके विरोध में धरने पर बैठे थे। आसपास भारी

West Bengal Election 2026 LIVE Update; PM Narendra Modi Hooghly

West Bengal Election 2026 LIVE Update; PM Narendra Modi Hooghly

Hindi News National West Bengal Election 2026 LIVE Update; PM Narendra Modi Hooghly | Amit Shah Mamata Banerjee BJP TMC कोलकाता3 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता के दमदम में रैली की। उन्होंने कहा कि टीएमसी का दिया बुझने वाला है। बुझता दिया फड़फड़ाता है। बंगाल में परिवर्तन की लहर है। पहले चरण की वोटिंग ने इस पर मुहर लगा दी है। पीएम ने महिला आरक्षण पर कहा कि भाजपा बेटियों के सपने कुचलने नहीं देगी। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा कि बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा है। भाजपा पहले फेज की 152 सीटों में से 110 सीटें जीत रही है। राज्य में 4 मई को हमारी सरकार बनेगी। अगला सीएम बंगाल का ही होगा। वह सिर्फ आपका भतीजा नहीं होगा, बीजेपी का कार्यकर्ता होगा। बंगाल में पहले फेज में 152 सीटों पर रिकॉर्ड 92.72% मतदान हुआ है। दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 4 पॉइंट्स जिस राज्य की मुख्यमंत्री कहती हो कि महिलाओं को 7 बजे के बाद सड़कों पर निकलने की जरूरत क्या है। मैं कहना चाहूंगा कि 5 तारीख के बाद एक छोटी सी बच्ची भी रात में बिना डर के निकल सकेगी। दीदी को महिला आरक्षण का विरोध करने का जवाब भी बंगाल की मातृशक्ति देगी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन तो देगी ही, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच करवाएंगे। हमने अपील की है परिवर्तन होगा। इसका मतलब एमएलए बदलना नहीं है। सरकार चलाने वाली पार्टी बदलना नहीं है। इसका मतलब मुख्यमंत्री बदलना नहीं है। इसका मतलब है घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाना है। पीएम ने हुगली में नाव की सवारी की, नाविक को गले लगाया इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुगली नदी में नाव की सवारी की है। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नाव की सवारी वाली तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा- हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। पीएम मोदी ने नाव की सवारी के दौरान कैमरे से फोटो क्लिक करते दिखे। पीएम मोदी ने नाविक को गले भी लगाया। उन्होंने ₹1000 किराया भी दिया। विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 4 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी ने कहा- बंगाल को चाहिए टीएमसी से मुक्ति पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल को चाहिए टीएमसी से मुक्ति चाहिए। टीएमसी के डर से मुक्ति, टीएमसी के भ्रष्टाचार से मुक्ति, टीएमसी के सिंडिकेट से मुक्ति, बेटियों पर अत्याचार से मुक्ति, मजबूरन पलायन से मुक्ति, बेरोजगारी से मुक्ति और अवैध कब्जों से मुक्ति। बंगाल की गरिमा लौटाने और इसे फिर अवसरों की भूमि बनाने के लिए यह मुक्ति बहुत जरूरी है। बंगाल की महिलाएं कह रही हैं कि वे राज्य में टीएमसी सरकार बदलेंगी। टीएमसी महिला विरोधी पार्टी है, जबकि बीजेपी महिला-नेतृत्व वाले विकास के मॉडल पर काम करती है। जिस मां ने अपनी बेटी को पढ़ाया, वही बेटी टीएमसी के जंगलराज की शिकार हो गई, उसे बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया। संदेशखाली की पीड़िताओं को भी नेतृत्व का मौका दिया गया है। जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं, तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर न निकलने की सलाह देती है। टीएमसी नहीं चाहती कि महिलाएं सपने देखें। आज मैं बंगाल की हर बेटी को आश्वस्त करता हूं कि बीजेपी उनके सपनों को कुचलने नहीं देगी। महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी। 4 मई को बीजेपी सरकार बनने के बाद महिलाओं पर हुए सभी अत्याचारों की फाइलें खोली जाएंगी। यह मोदी की गारंटी है। 24 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम ने कहा- TMC का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा पीएम मोदी ने शुक्ररवार को बंगाल के दमदम में चुनावी रैली में कहा कि लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी। कल पहली चरण की मतदान ने उसपर मोहर लगा दी है। टीएमसी ने बंगाल में लोतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था। उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मदिर मंदिर का पुनःनिर्माण कर दिया है। दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर विजय ध्यज फहराना है। टीएमसी का दिया बुझने से पहले फड़फड़ रहा है। नतीजों के बाद टीएमसी के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी। 30 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम ने वीडियो शेयर कर लिखा- कोलकाता की यादगार सुबह पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- हुगली के किनारे खास पल… कोलकाता की एक यादगार सुबह। 46 मिनट पहले कॉपी लिंक शाह ने कहा- बंगाल में बीजेपी की सुनामी दिख रही है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे लिए पूरा बंगाल ही टफ था। कई राज्यों में हम सीधे जीत हासिल करते हैं, लेकिन यहां हम 77 सीटों पर हैं। सरकारें देश की जनता बनाती है, इसलिए यहां भी भाजपा सरकार का बनना तय है। मुझे तो बीजेपी की सुनामी दिख रही है। बड़े अंतर से सीटें बढ़ेंगी। मध्यमग्राम में हुए रोड शो में जो नजारा मैंने देखा, वह मेरी कल्पना से भी कहीं बड़ा था। पहले कोलकाता शहर में कांग्रेस को वोट मिलता था, फिर कम्युनिस्टों को, उसके बाद ममता बनर्जी को। अब भाजपा आएगी और 30 साल तक रहेगी। यहां एंटी इंकम्बेंसी लहर चरम पर है। पिछली बार भी थी, लेकिन तब कई बूथों पर कब्जा हुआ और मतदाताओं को बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस बार मतदाताओं को आजादी मिली है। प्रशासन और पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, जिससे नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे। 56 मिनट पहले कॉपी लिंक अमित शाह बोले- बंगाल में ‘भतीजा टैक्स’ खत्म करेंगे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद व्यापारियों को किसी तरह का ‘भतीजा टैक्स’ या ‘भाइपो टैक्स’ नहीं देना पड़ेगा। हम सिंडिकेट व्यवस्था को खत्म करेंगे। जो प्रशासन राजनीतिक और आपराधिक हो गया है, वह एक

Punjab Chandigarh top news bjp election akali dal alliance nitin nabin

Punjab Chandigarh top news bjp election akali dal alliance nitin nabin

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर भाजपा के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की रही। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पार्टी चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने अकाली दल से गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पंजाब चुनाव में BJP किसी से गठजोड़ नहीं करेगी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में शिरोमणि अकाली दल (SAD) व भारतीय जनता पार्टी (BJP) में गठबंधन की अटकलों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विराम लगा दिया। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि पंजाब में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। नितिन नबीन ने साफ कहा कि भाजपा पंजाब में इस चुनाव में नए स्वरूप में दिखेगी। संगठन चुनाव को ध्यान में रखकर ही काम कर रहा है। पार्टी चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसमें किसी का सहयोग नहीं होगा। उन्होंने कहा- पंजाब का मिजाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है और भाजपा पंजाब के मिजाज को समझती है। हमने कभी भी पंजाब के मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया। हमें पंजाब में सीटें कम मिलीं, इसके बावजूद पंजाब से भाजपा का जुड़ाव हमेशा बना रहा। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) अपने कृत्यों के कारण हारने वाली है। इसमें कोई दो राय नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. सांसद अमृतपाल सिंह 2 दिन के पुलिस रिमांड पर पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजनाला अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यह जानकारी अमृतपाल सिंह के केस की कानूनी पैरवी कर रहे एडवोकेट करमवीर सिंह ने दी। बता दें कि पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए के तहत बंद थे। हालांकि उनकी एनएसए के तहत नजरबंदी कल 22 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद अब पुलिस इस पुराने मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर रही है। अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट ऋतुराज सिंह ने बताया कि NSA समाप्त हो चुका है, लेकिन FIR नंबर 39 के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में धारा 307 समेत कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। इस केस में शामिल अन्य सहयोगियों की पहले ही अदालत में पेशी हो चुकी है। अमृतपाल को अप्रैल 2023 में मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2023 में अमृतपाल अपने साथी को छुड़ाने के लिए समर्थकों के साथ बैरिकेड तोड़कर अजनाला थाने में घुस गए थे। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर) 3. स्कूलों-रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी, स्टूडेंट्स घर भेजे लुधियाना में गुरुवार को 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों में स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरपुर, डीएवी स्कूल बीआरएस नगर और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल शामिल है। पार्षद ने बताया कि स्कूलों के साथ रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद तीनों स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई। पेरेंट्स बच्चों को लेने स्कूलों में पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वायड की टीमों ने सर्च शुरू की। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे स्कूल को एक ईमेल के जरिए धमकी मिली। ईमेल में स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने बिना देरी किए सभी स्टूडेंट्स के अभिभावकों को सूचित किया। प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने बताया कि स्कूल में इस तरह की धमकी पहली बार मिली है, जिससे स्टाफ और अभिभावकों में डर का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने धमकी भरे ईमेल की आईडी पुलिस को सौंप दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. एक घंटे स्टैच्यू बन बैठा रहा युवक, हाथ में बीड़ी, पी नहीं पाया चंडीगढ़ में युवक एक घंटे तक रोड के किनारे एक ही तरह से बैठा रहा। युवक का सिर झुका हुआ था और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसके हाथ में बीड़ी थी लेकिन वह उसे पी नहीं पा रहा था। लोगों ने उससे बात करने की भी कोशिश की लेकिन वह हिल तक नहीं पाया। इसे जॉम्बी ड्रग के असर से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान कर एड्रेस निकलवाया जा रहा है। उसके बाद उससे पूछताछ करेंगे कि उसने ऐसा कौन सा नशा किया था। चंडीगढ़ में यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय और एक अन्य युवक की वीडियो भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें वह एक घंटे तक बिना हिले-डुले खड़े रहे। इससे पहले लुधियाना और जालंधर में भी ऐसे 3 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि जॉम्बी ड्रग में शामिल जाइलेजीन इंसान के दिमाग और नसों में मौजूद अल्फा-2 नाम के रिसेप्टर को एक्टिव कर देता है। ये रिसेप्टर हमारे शरीर के सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर काम करके नॉरपिनेफ्रीन नाम के एक न्यूरोट्रांसमिटर का रिलीज होना कम कर देता है। नॉरपिनेफ्रीन का काम हमें जागरूक, सचेत या चौकस रखना होता है। जब जाइलेजीन की वजह से अल्फा-2 रिसेप्टर एक्टिव होता है, तो नॉरपिनेफ्रीन इनएक्टिव हो जाता है। (पढ़ें पूरी खबर) 5, गर्मी में ही बिजली मेंटेनेंस क्यों, अफसर बोले- लोग पैनिक हो रहे पावरकॉम (PSPCL) ने अचानक पंजाब के लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, मोहाली और बठिंडा जिलों में बिजली कट लगाने का शेड्यूल जारी कर दिया। वह भी 3 घंटे से लेकर 10 घंटे तक के लंबे कट। 26 अप्रैल तक लोगों को यह स्थिति झेलनी होगी। इस बारे में पंजाब की AAP सरकार के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया (X) पर कह दिया कि लोगों को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है। एक तरफ मौसम विभाग का हीटवेव अलर्ट, दूसरी तरफ बिजली के घंटों लंबे कट, लोग इन्हें