Wednesday, 24 Jun 2026 | 04:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bengal Election LIVE | TMC Stronghold Birbhum Visit; Congress Leader Joins BJP Ahead of Assam Polls

Bengal Election LIVE | TMC Stronghold Birbhum Visit; Congress Leader Joins BJP Ahead of Assam Polls

Hindi News National Bengal Election LIVE | TMC Stronghold Birbhum Visit; Congress Leader Joins BJP Ahead Of Assam Polls कोलकाता5 घंटे पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में तीन रैलियां करेंगे। भाजपा उन इलाकों में अपना समर्थन मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जहां उसे बड़ी सफलता मिली है। इसके अलावा वहां भी पैठ बनाने की कोशिश है जिसे सत्ताधारी TMC का गढ़ माना जाता है। मोदी अपनी पहली रैली सुबह 9.30 बजे पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया टाउनशिप में करेंगे। इसके बाद, दोपहर में आसनसोल के पोलो ग्राउंड स्थित आउटडोर स्टेडियम जाएंगे। तीसरी जनसभा दोपहर 2 बजे बीरभूम जिले के सिउड़ी में होगी। हल्दिया को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का गृह क्षेत्र माना जाता है और यह राज्य में BJP के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है। पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की 16 में से 8 विधानसभा सीटें जीती थीं और 2024 के आम चुनावों में इस जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। बीरभूम जिले को TMC का गढ़ माना जाता है। बीरभूम में सत्ताधारी पार्टी का प्रभाव रहा है हालांकि जिले के कुछ हिस्सों में लंबे समय से आरएसएस का संगठनात्मक नेटवर्क मौजूद है। भाजपा यहां एंटी इनकम्बेंसी का फायदा उठाना चाहती है। असम चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ी असम में वोटिंग से एक दिन पहले उदलगुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमारी ने पार्टी छोड़ दी। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने अभी तक पार्टी को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि दैमारी का नाम EVM में बना रहेगा और लोग अभी भी उन्हें वोट दे सकते हैं क्योंकि नामांकन वापस लेने की समय सीमा काफी पहले ही खत्म हो चुकी है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

UP Election Results 2026 LIVE

UP Election Results 2026 LIVE

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें भेजे गए ऑडियो मैसेज में कहा गया कि जैसे अतीक अहमद को मारा गया था, वैसे ही उन्हें भी मार दिया जाएगा। इन ऑडियो में 33 बार गालियां भी दी गई हैं और कहा गया है कि उनकी यात्रा के दौरान हमला क . 1 अप्रैल को ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर पहले एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसे बाद में ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद 6 अप्रैल की रात 9:55 और 9:56 बजे दो वॉइस मैसेज भेजे गए। ज्योतिष्पीठ ने बुधवार को ये दोनों ऑडियो जारी करके मामले की जांच की मांग की है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद “गोमाता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत 3 मई से उत्तर प्रदेश में उनकी “गविष्ठी यात्रा” शुरू होने वाली है, जिसमें वे लोगों को गायों की सुरक्षा और उनके लिए आश्रय (गोधाम) बनाने के बारे में जागरूक करेंगे। पढ़िए, ऑडियो मैसेज में क्या कहा गया… शंकराचार्य का टाइम नजदीक आ गया है। कितना भी बचे, वह बच ही नहीं पाएगा। जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको भी मारना है। बाद में सारी कहानी खत्म…। यह रेपिस्ट है। रेपिस्ट को बोलो थोड़ा शांत रहे, वरना उससे बात कराओ। बात कराओ उस रेपिस्ट से। इस दुनिया से उसका टाइम आ गया है। अब ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सकता। जहां वो यात्रा कर रहा है, वहीं बीच में खत्म हो जाएगा। कोई भी मार देगा उसको। मेरे जैसे लाखों लोग हैं, उसको मारने के लिए। बचेगा नहीं। उसको खत्म करना है। अविमुक्तेश्वरानंद को कोई सपोर्ट नहीं करेगा, पूरे हिंदुस्तान में कोई नहीं करेगा। उसका अंत बहुत बुरा है। उसको बताओ, कुछ समय बचा है उसका टाइम। उसका बहुत जल्द टिकट कटने वाला है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां शंकराचार्य को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि गोरक्षा अभियान के कारण कुछ लोग नाराज हैं। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। शंकराचार्य की “गविष्ठी यात्रा” को देखते हुए यह मामला और गंभीर हो गया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शंकराचार्य के वकील को भी मिल चुकी है धमकी शंकराचार्य के वकील और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को भी एक महीने पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी उनके मोबाइल पर भेजे गए SMS से दी गई थी। इसमें वाराणसी कचहरी को भी बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। आशुतोष महाराज ने कहा- वैचारिक मतभेद अलग, धमकी स्वीकार नहीं शंकराचार्य पर पूर्व में बटुकों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, यह घटना बेहद चिंताजनक है और इससे समाज में भय का माहौल बन सकता है। जिस जिले और राज्य से धमकी दी गई है, वहां की पुलिस को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। धमकी देने वाले व्यक्ति या संबंधित मोबाइल नंबर के खिलाफ कानून सम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाए। आशुतोष ने कहा, वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में संविधान और कानून सर्वोपरि हैं, और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शासन-प्रशासन से मांग की कि मामले में त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। शंकराचार्य माघ मेले से विवादों में आए प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी, 2025 को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया था। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए थे। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई थी। 18 जनवरी, 2025 को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। यह उसी दिन की तस्वीर है। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 26 फरवरी को शंकराचार्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आई थी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। इधर, एक पीड़ित बटुक पहली बार मीडिया के सामने आया था। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने दावा किया था- मैं अध्ययन के लिए गया था, तभी मेरा शोषण किया गया। हालांकि, शंकराचार्य के खिलाफ बटुकों से यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए 25 मार्च को उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने तक शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी नहीं होगी। कोर्ट ने शंकरचार्य के अलावा आशुतोष महाराज को भी मीडिया इंटरव्यू या बयानबाजी से रोक दिया था है। उधर, हाईकोर्ट से शंकराचार्य को मिली अग्रिम जमानत के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी। प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में अतीक-अशरफ की हत्या हुई थी ये उस दौरान की तस्वीर है, जब माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को करीब से गोली मारी गई थी। 15 अप्रैल, 2023 की रात 10:30 बजे प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यूपी एटीएस अतीक और अशरफ को रुटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल लेकर पहुंची थी। लेकिन अस्पताल के बाहर मीडिया ने उन्हें घेर लिया था। पत्रकार उससे बेटे असद के जनाजे पर न पहुंचने को लेकर सवाल पूछने लगे थे। इसी बीच

PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई12 मिनट पहले कॉपी लिंक असम के कामरूप में राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को असम के कामरूप में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा- हिमंता देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वे कितना भी कुछ कर लें, अंत में कानून उन्हें पकड़कर जेल में डालेगा। राहुल ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री 24 घंटे नफरत और हिंसा की राजनीति करते हैं। उन्होंने दिवंगत गायक जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सोच और सरमा की विचारधारा में बड़ा अंतर है। राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 100 दिनों के भीतर जुबिन गर्ग को न्याय दिलाया जाएगा। इधर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ हेट स्पीच का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए हैं। वहीं BJP ने पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक बयान दिए। बंगाल के कूचबिहार में रविवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स… राहुल गांधी सोमवार को पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस के तमिलनाडु और पुडुचेरी प्रभारी गिरीश चोडंकर ने बताया कि यह रैली सुबह 11 बजे होगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र तमिलनाडु से टैक्स तो लेती है, लेकिन उसका उचित हिस्सा वापस नहीं देती और उल्टा सवाल करती है कि पैसा कहां जा रहा है। महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले से महा विकास अघाड़ी (MVA) में मतभेद सामने आए हैं, क्योंकि शरद पवार गुट की NCP (SP) ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया था। शिवसेना (UBT) ने भी चुनाव को निर्विरोध रखने के संकेत दिए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई5 घंटे पहले कॉपी लिंक असम के कामरूप में राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को असम के कामरूप में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा- हिमंता देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वे कितना भी कुछ कर लें, अंत में कानून उन्हें पकड़कर जेल में डालेगा। राहुल ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री 24 घंटे नफरत और हिंसा की राजनीति करते हैं। उन्होंने दिवंगत गायक जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सोच और सरमा की विचारधारा में बड़ा अंतर है। राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 100 दिनों के भीतर जुबिन गर्ग को न्याय दिलाया जाएगा। इधर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ हेट स्पीच का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए हैं। वहीं BJP ने पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक बयान दिए। बंगाल के कूचबिहार में रविवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स… राहुल गांधी सोमवार को पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस के तमिलनाडु और पुडुचेरी प्रभारी गिरीश चोडंकर ने बताया कि यह रैली सुबह 11 बजे होगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र तमिलनाडु से टैक्स तो लेती है, लेकिन उसका उचित हिस्सा वापस नहीं देती और उल्टा सवाल करती है कि पैसा कहां जा रहा है। महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले से महा विकास अघाड़ी (MVA) में मतभेद सामने आए हैं, क्योंकि शरद पवार गुट की NCP (SP) ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया था। शिवसेना (UBT) ने भी चुनाव को निर्विरोध रखने के संकेत दिए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PM Modi West Bengal Election Rally Coochbehar 2026

PM Modi West Bengal Election Rally Coochbehar 2026

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई44 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो। PM मोदी ने 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कूचबिहार में रैली के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे दोपहर में रास मेला मैदान में आयोजित ‘बिजॉय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे। रैली में मोदी ‘विकसित बंगाल’ का विजन पेश करेंगे और शासन, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर TMC सरकार को घेर सकते हैं। यह विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में उनकी पहली चुनावी रैली होगी। मोदी ने आखिरी बार 14 मार्च को राज्य का दौरा किया था, जहां उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था और लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। इधर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक चुनावी रैली के दौरान शनिवार को NDA को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में हिम्मत है तो वह चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में 3-भाषा नीति लागू करने की घोषणा करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में रोड शो किया। चुनाव से जुड़े अपडेट्स TMC सांसद महुआ मोइत्रा के गुजराती समुदाय पर दिए बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी इस तरह के विचारों का समर्थन नहीं करती। दरअसल, मोइत्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- बंगालियों ने आजादी की लड़ाई में नेतृत्व किया। गुजराती कौन थे? क्या आप एक भी गुजराती का नाम बता सकते हैं, सिवाय वीर सावरकर के, जो माफी पत्र लिखना चाहते थे?” उनके इस बयान पर भवानीपुर में तीखी प्रतिक्रिया हुई, जहां गुजराती मतदाता कुल वोटरों का 30% से अधिक हैं। ममता यहां से चुनाव लड़ रही हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पांच उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि तीन सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए गए हैं। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर के भतीजे सौरव सिकदर को दमदम उत्तर से उम्मीदवार बनाया है। ADR की रिपोर्ट में सामने आया है कि केरल में 38 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 39 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। 863 उम्मीदवारों में से 324 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है, जिनमें 201 पर गंभीर आरोप हैं। कांग्रेस के 85 में से 72, BJP के 93 में से 59 और CPI(M) के 77 में से 51 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं। पांचों राज्यों में चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 08:03 PM4 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक शशि थरूर से अभद्रता, काफिला रोकने के मामले में 2 गिरफ्तार केरल के वंडूर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ अभद्रता और रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चेल्लिथोडु इलाके में करीब पांच युवकों ने थरूर के काफिले को रोका और उनके साथ गाली-गलौज की। इस मामले में थरूर के गनमैन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। थरूर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया, लेकिन कहा कि इससे उनके प्रचार अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वे अपना कार्यक्रम जारी रखेंगे। घटना के समय थरूर UDF उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Assembly Election 2026 west Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam poll

Assembly Election 2026 west Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam poll

Hindi News National Assembly Election 2026 West Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam Poll नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई4 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी उनके वोट से जीत चुके हैं। ऐसे में पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। ममता ने दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी रैली के दौरान कहा कि बंगाल में अधिकारियों के तबादले इस तरह किए गए, जिससे बाहरी लोगों का राज्य में आना आसान हो सके। मालदा में दो दिन पहले न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना पर ममता बनर्जी ने AIMIM और ISF को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर उकसाने का आरोप लगाया। इधर, तमिलनाडु में भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी (SC) सीट से टिकट दिया है। हालांकि इस लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम नहीं है। गुरुवार को बंगाल में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी और तमिलनाडु में TVK के विजय व DMK के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव से जुड़े अपडेट्स पीएम मोदी दोपहर 3 बजे चेन्नई पहुंचेंगे। यहां से पुडुचेरी रवाना होंगे। यहां वे अजंता सिग्नल से अन्ना स्क्वॉयर तक 2 किमी लंबा रोड शो करेंगे। इसके बाद जनसभा होगी। गृह मंत्री अमित शाह की आज असम में तीन सभाएं हैं। जेपी नड्डा केरलम के दौरे पर हैं। यहां वे पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद एक रोड शो में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में मतगणना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनात रहेंगी। DMK नेता कनिमोझी ने कहा कि AIADMK और भाजपा में AIADMK चीफ एडप्पडी के पलानीस्वामी का हाल नीतीश कुमार जैसा हो सकता है। लोकतंत्र के लिए AIADMK राज्य में विपक्ष में तो रहे। पांचों राज्यों में चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 4 मिनट पहले कॉपी लिंक शाह बोले- असम में UCC लाएंगे गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलपारा में कहा कि असम के युवा कहते हैं कि घुसपैठियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इतनी सारी आबादी बढ़ती है रोके कैसे। उनसे कहना चाहता हूं हम असम में यूसीसी लाएंगे। अब कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। यूसीसी में कांग्रेस पार्टी आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी यूसीसी लगेगी लेकिन आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखा जाएगा। यूसीसी किसके लिए लगाना है हमें मालूम है। 39 मिनट पहले कॉपी लिंक असम: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- 9 अप्रैल को कमल खिलेगा, फिर BJP की सरकार बनेगी असम के नॉर्थ कामरूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का माहौल देखकर लगता है कि लोगों ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को लोग कमल को जिताकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। 59 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- अन्नामलाई के नाम पर हाईकमान का फैसला तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अन्नामलाई का नाम सूची में नहीं होने पर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है। 09:17 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक असम: योगी आदित्यनाथ बोले- NDA ने विकास और सुरक्षा दी, कांग्रेस ने अराजकता और घुसपैठ बढ़ाई असम के बारपेटा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने के साथ सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। 10 साल में असम के विकास के लिए काम किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में असम में अराजकता, दंगे और घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जिससे राज्य की सुरक्षा प्रभावित हुई। 09:00 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक असम: हेलिकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत से गोलकगंज रैली में नहीं पहुंच सके अमित शाह असम के धुबरी जिले के गोलकगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रैली शुक्रवार को रद्द हो गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हेलिकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत के कारण वह वहां नहीं पहुंच सके। 08:53 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक असम: असमिया भाषा को शास्त्रीय दर्जा मिला, हजारों एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त हुई असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला है। राज्य में बड़े पैमाने पर जमीन पर अवैध कब्जे थे, जिन्हें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में हजारों एकड़ जमीन खाली कराई है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 हजार से ज्यादा आदिवासी कलाकारों की पारंपरिक चाय जनजाति नृत्य प्रस्तुतियां भी देखी हैं। 08:47 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक विजय के चुनावी हलफनामों में गड़बड़ी, पेरंबूर और तिरुची ईस्ट में अलग-अलग जानकारी दी तमिल ऐक्टर और TVK प्रमुख विजय के चुनावी हलफनामों में अंतर सामने आया है, जिससे कानूनी और राजनीतिक सवाल खड़े हो सकते हैं। पेरंबूर और तिरुची ईस्ट सीटों के लिए दाखिल दो हलफनामों में जानकारी अलग-अलग पाई गई है। इससे विधानसभा चुनाव से पहले मामले पर कानूनी और राजनीतिक जांच की संभावना जताई जा रही है। 08:42 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक असम: कांग्रेस ने राज्य को घुसपैठियों का हब बनाया, क्षेत्र को अशांत रखा असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्र को अशांत बनाए रखा और असम के युवाओं की मौत का राजनीतिक लाभ उठाया। असम को घुसपैठियों का हब बना दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो घुसपैठिए आदिवासी इलाकों तक पहुंच जाएंगे। 08:37 AM3 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक असम: अमित शाह बोले- सभी घुसपैठियों की पहचान कर ली है, एक-एक को हटाएंगे असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित

Bengal Election Observer Gherao | EC Hands Probe to NIA

Bengal Election Observer Gherao | EC Hands Probe to NIA

कोलकाता4 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ शुभम बोस कॉपी लिंक यह विजुअल मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम के भाषण देने का है। पुलिस के मुताबिक इसके बाद लोग भड़क गए और बीडीओ ऑफिस का घेराव कर लिया। पश्चिम बंगाल के मालदा में SIR से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा। वह बेंगलुरु भागने की फिराक में था। इस्लाम कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील है। वह 2011 में AIMIM का उम्मीदवार रह चुका है। मोफक्करुल पर आरोप है कि मालदा के सुजापुर में 1 अप्रैल को SIR में नाम कटने के विरोध प्रदर्शन में भड़काऊ भाषण दिया। इससे लोग भड़क गए और हजारों लोगों ने कलियाचक के BDO ऑफिस को घेर लिया। दो गेट बंद कर दिए गए, जिससे 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे ऑफिस के अंदर बंधक रहे। देर रात 1 बजे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारी सुरक्षाबल की मौजूदगी में अफसरों को बाहर निकाला गया था। उधर, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इलेक्शन कमीशन ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। एक टीम मालदा पहुंच चुकी है। मालदा में जांंच करने पहुंचे NIA के अधिकारियों की तस्वीर। आरोपियों की गिरफ्तारी की 2 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोफक्करुल इस्लाम (ब्लैक जैकेट) और उसके साथी एकरामुल बागनी को अरेस्ट किया है। गुरुवार को मालदा घटना से जुड़ी करीब 18 आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। अब तक कुल 35 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मालदा मामले के 4 बड़े अपडेट्स मालदा बंधक मामले की जांच NIA की डीआईजी सोनिया सिंह कर रही हैं। वह सुबह करीब 10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचीं, जिसके बाद सीधे मालदा के लिए रवाना हो गईं। वह कलियाचक थाने भी जा सकती हैं और घटनास्थल का दौरा करने की संभावना है। वहां से सैंपल इकट्ठा किए जा सकते हैं। इसके अलावा, 7 न्यायिक अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। प्रारंभिक जांच के बाद ही NIA इस मामले में केस दर्ज करेगी। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों को NIA अपनी हिरासत में ले सकती है। EC ने पश्चिम बंगाल में सुरक्षा को लेकर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) की 500 कंपनियां तैनात करने का आदेश दिया। मालदा हिंसा, 2 दिन का घटनाक्रम… 1 अप्रैल: दोपहर में प्रदर्शन, शाम को अधिकारी बंधक बनाए गए एक अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया था। जब उन्हें पुलिस ने बाहर निकाला तो रास्ता रोकने की कोशिश की गई। मालदा में विरोध प्रदर्शन दिन में पहले कालियाचक 2 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के बाहर शुरू हुआ था। जो देर रात तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शुरू में न्यायिक अधिकारियों से मिलने की मांग की थी। अंदर जाने की परमिशन न मिलने पर, उन्होंने शाम करीब 4 बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया और परिसर का घेराव कर लिया। अधिकारियों को 9 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को 18 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक चुनावी उम्मीदवार भी शामिल है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के उम्मीदवार मौलाना शाहजहां अली और 16 लोगों को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 2 अप्रैल: कई जिलों में विरोध, सड़कें जाम कीं, आगजनी हुई 2 अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-12 जाम किया। टायरों में आग लगा दी। कलियाचक की घटना के बाद मालदा में 2 अप्रैल को भी विरोध प्रदर्शन हुआ। गुरुवार को नारायणपुर में BSF कैंप के सामने भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने नेशनल हाईवे-12 को जाम कर दिया। सड़क पर टायरों में आग लगा दी गई। मालदा, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और पुरबा बर्धमान में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, सड़कें जाम कीं और मौन जुलूस निकाले; इन जगहों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, CJI बोले- हमें पता है उपद्रवी कौन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर एक्शन लिया और घटना को न्याय प्रशासन में बाधा डालने का एक ‘दुस्साहसी और जानबूझकर किया गया प्रयास’ बताया। CJI सूर्यकांत की बेंच ने इस बात पर चिंता जताई कि पहले से पता होने के बावजूद, राज्य के अधिकारी समय पर सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहे, जिसके कारण अधिकारियों को घंटों तक बिना खाना-पानी के रहना पड़ा। यह घटना सोची-समझी और भड़काऊ लगती है। हमें पता है उपद्रवी कौन हैं, इनका मकसद न्यायिक अधिकारियों का मनोबल गिराना और चुनावी प्रक्रिया को बाधित करना है। पूरी खबर पढ़ें… —————- ये खबर भी पढ़ें… शाह बोले- 15 दिन बंगाल में रहूंगा: ममता को घर में हराना है, TMC को खाड़ी में फेंक दो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में रोड शो किया। उन्होंने कहा- मैं अगले 15 दिन बंगाल में रहने वाला हूं। TMC को जड़ से उखाड़ फेंकने और उसे बंगाल की खाड़ी में फेंकने के लिए हर किसी को बिना किसी डर के वोट देना चाहिए। कोई भी गुंडा बंगाल के मतदाताओं को नहीं रोक सकता। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ED Raids I-PAC Election Management TMC

ED Raids I-PAC Election Management TMC

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक 8 जनवरी 2026 को ED ने I-PAC के कोलकाता वाले दफ्तर पर रेड की थी। वहां से जब्त दस्तावेज। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पॉलिटिकल कंसल्टेंट कंपनी I-PAC के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। टीम दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में कंपनी के दफ्तरों पर कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी कोयला चोरी और घोटाले से जुड़े मामले में हो रही है। कंपनी के को-फाउंडर और डायरेक्टर ऋषि राज सिंह के ठिकाने भी इस कार्रवाई के दायरे में हैं। I-PAC पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC के लिए चुनाव मैनेजमेंट का काम देखती है। I-PAC और उसके डायरेक्टर पर करोड़ों रुपए के कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में CBI ने 27 नवंबर 2020 को FIR दर्ज की थी। पूरा मामला करीब 2,742 करोड़ रुपए से जुड़ा है। इससे पहले जनवरी में ED ने कोलकाता में I-PAC के दफ्तर और डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की थी। हाल ही में ED ने सिंह और जैन को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा था। दोनों ने इन नोटिस को रद्द कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। उनका कहना है कि वे बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव में व्यस्त हैं। 8 जनवरी को पिछली रेड के बीच पहुंची थीं ममता ममता 8 जनवरी की दोपहर 12 बजे I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पहुंची थीं। इस दौरान वहां ED की रेड चल रही थी। 8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ा। सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर, प्रतीक के आवास पर पहुंचे। कुछ समय बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके घर पहुंच गईं। ममता वहां कुछ देर रुकीं। जब बाहर निकलीं, तो उनके हाथ में एक हरी फाइल दिखाई दी। इसके बाद वे I-PAC के ऑफिस भी गईं। नॉलेज पॉइंट: जानिए I-PAC के बारे में ममता अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और I-PAC के को-फाउंडर और डायरेक्टर प्रतीक जैन (दाएं) के साथ। यह फोटो प्रतीक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 4 जून 2024 को पोस्ट की थी। I-PAC (Indian Political Action Committee) एक पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म है। इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन हैं। यह राजनीतिक दलों को चुनावी रणनीति, डेटा-आधारित कैंपेन, मीडिया प्लानिंग और वोटर आउटरीच में मदद करती है। I-PAC पहले Citizens for Accountable Governance (CAG) थी। इसकी शुरुआत 2013 में प्रशांत किशोर ने प्रतीक के साथ की थी। बाद में इसका नाम I-PAC रखा गया। प्रशांत किशोर के हटने के बाद I-PAC की कमान प्रतीक के पास आ गई। प्रशांत ने बाद में बिहार में ‘जन सुराज’ पार्टी बनाई। I-PAC तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ 2021 से जुड़ी है। ————– ये खबर भी पढ़ें… I-Pac रेड विवाद-ममता पर पावर के गलत इस्तेमाल का आरोप:ED सुप्रीम कोर्ट में बोली-CM के फायदे के लिए पुलिस ने काम में रुकावट डाली केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि CM और राज्य की मशीनरी कथित कोयला चोरी स्कैम के सिलसिले में I-PAC ऑफिस और उसके डायरेक्टर के ठिकानों पर रेड के दौरान गैर-कानूनी तरीके से घुसे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पीएम मोदी ने असम के चाय बगान में पत्ती तोड़ी:महिला कामगार के साथ सेल्फी ली; केरलम में राहुल ने बस में सफर किया

पीएम मोदी ने असम के चाय बगान में पत्ती तोड़ी:महिला कामगार के साथ सेल्फी ली; केरलम में राहुल ने बस में सफर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम पहुंचे। उन्होंने डिब्रूगढ़ में चाय बागान दौरा किया। वहां काम करने वाली महिलाओं से साथ बातचीत, उनसे चाय की पत्नी तोड़ना सीखा, साथ ही महिलाओं ने बिहू नृत्य भी किया। पीएम ने उनके साथ सेल्फी भी ली। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 31 मार्च को केरलम का दौरा किया। उन्होंने कोझिकोड के बालुसेरी से नानमंडा तक बस में आम लोगों के साथ सफर किया। इस दौरान उन्होंने कई महिलाओं, युवाओं से बातचीत की। मोदी के चाय बगान दौरे की फोटोज… राहुल के केरलम दौरे की तस्वीरें…

April 2026 Events Calendar; Assembly Election Hanuman Jayanti Baisakhi IPL

April 2026 Events Calendar; Assembly Election Hanuman Jayanti Baisakhi IPL

Hindi News National April 2026 Events Calendar; Assembly Election Hanuman Jayanti Baisakhi IPL 25 मिनट पहले कॉपी लिंक अप्रैल शुरू हो चुका है। आज वित्त वर्ष 2026-27 का पहला दिन है। इस महीने हनुमान जयंती भी है। IPL का 19वां सीजन पूरे महीने एंटरटेन करेगा। साथ ही अक्षय तृतीया के साथ चारधाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी। इसी महीने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन, वोटिंग जैसे काम भी होंगे। अप्रैल में और क्या हैं आपके काम की तारीखें, ग्राफिक्स में देखें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔