Tuesday, 11 Aug 2026 | 02:21 AM

Trending :

चीन बोला- भारत का अरुणाचल का मैप जारी करना गलत:कहा- इससे चीन का दावा नहीं बदलेगा; भारत ने 3 दिन पहले नक्शा जारी किया था चीन बोला- भारत का अरुणाचल का मैप जारी करना गलत:कहा- इससे चीन का दावा नहीं बदलेगा; भारत ने 3 दिन पहले नक्शा जारी किया था इनड्राइव का लाइसेंस छह महीने के लिए सस्पेंड:चंडीगढ़ एसडीए की बड़ी कार्रवाई, आज से आर्डर लागू, पहले ओला पर हुआ एक्शन वोडाफोन आईडिया का लॉस घटकर ₹3,754 करोड़ हुआ:पहली तिमाही में रेवेन्यू 6% बढ़ा; 200 से ज्यादा शहरों में 5G लाइव वोडाफोन आईडिया का लॉस घटकर ₹3,754 करोड़ हुआ:पहली तिमाही में रेवेन्यू 6% बढ़ा; 200 से ज्यादा शहरों में 5G लाइव कोलंबिया में 6.8 तीव्रता का भूकंप:केंद्र 94 किमी नीचे था, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
EXCLUSIVE

Bengal Election Observer Gherao | EC Hands Probe to NIA

Bengal Election Observer Gherao | EC Hands Probe to NIA

कोलकाता4 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ शुभम बोस कॉपी लिंक यह विजुअल मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम के भाषण देने का है। पुलिस के मुताबिक इसके बाद लोग भड़क गए और बीडीओ ऑफिस का घेराव कर लिया। पश्चिम बंगाल के मालदा में SIR से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा। वह बेंगलुरु भागने की फिराक में था। इस्लाम कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील है। वह 2011 में AIMIM का उम्मीदवार रह चुका है। मोफक्करुल पर आरोप है कि मालदा के सुजापुर में 1 अप्रैल को SIR में नाम कटने के विरोध प्रदर्शन में भड़काऊ भाषण दिया। इससे लोग भड़क गए और हजारों लोगों ने कलियाचक के BDO ऑफिस को घेर लिया। दो गेट बंद कर दिए गए, जिससे 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे ऑफिस के अंदर बंधक रहे। देर रात 1 बजे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारी सुरक्षाबल की मौजूदगी में अफसरों को बाहर निकाला गया था। उधर, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इलेक्शन कमीशन ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। एक टीम मालदा पहुंच चुकी है। मालदा में जांंच करने पहुंचे NIA के अधिकारियों की तस्वीर। आरोपियों की गिरफ्तारी की 2 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोफक्करुल इस्लाम (ब्लैक जैकेट) और उसके साथी एकरामुल बागनी को अरेस्ट किया है। गुरुवार को मालदा घटना से जुड़ी करीब 18 आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। अब तक कुल 35 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मालदा मामले के 4 बड़े अपडेट्स मालदा बंधक मामले की जांच NIA की डीआईजी सोनिया सिंह कर रही हैं। वह सुबह करीब 10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचीं, जिसके बाद सीधे मालदा के लिए रवाना हो गईं। वह कलियाचक थाने भी जा सकती हैं और घटनास्थल का दौरा करने की संभावना है। वहां से सैंपल इकट्ठा किए जा सकते हैं। इसके अलावा, 7 न्यायिक अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। प्रारंभिक जांच के बाद ही NIA इस मामले में केस दर्ज करेगी। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों को NIA अपनी हिरासत में ले सकती है। EC ने पश्चिम बंगाल में सुरक्षा को लेकर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) की 500 कंपनियां तैनात करने का आदेश दिया। मालदा हिंसा, 2 दिन का घटनाक्रम… 1 अप्रैल: दोपहर में प्रदर्शन, शाम को अधिकारी बंधक बनाए गए एक अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया था। जब उन्हें पुलिस ने बाहर निकाला तो रास्ता रोकने की कोशिश की गई। मालदा में विरोध प्रदर्शन दिन में पहले कालियाचक 2 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के बाहर शुरू हुआ था। जो देर रात तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शुरू में न्यायिक अधिकारियों से मिलने की मांग की थी। अंदर जाने की परमिशन न मिलने पर, उन्होंने शाम करीब 4 बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया और परिसर का घेराव कर लिया। अधिकारियों को 9 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को 18 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक चुनावी उम्मीदवार भी शामिल है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के उम्मीदवार मौलाना शाहजहां अली और 16 लोगों को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 2 अप्रैल: कई जिलों में विरोध, सड़कें जाम कीं, आगजनी हुई 2 अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-12 जाम किया। टायरों में आग लगा दी। कलियाचक की घटना के बाद मालदा में 2 अप्रैल को भी विरोध प्रदर्शन हुआ। गुरुवार को नारायणपुर में BSF कैंप के सामने भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने नेशनल हाईवे-12 को जाम कर दिया। सड़क पर टायरों में आग लगा दी गई। मालदा, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और पुरबा बर्धमान में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, सड़कें जाम कीं और मौन जुलूस निकाले; इन जगहों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, CJI बोले- हमें पता है उपद्रवी कौन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर एक्शन लिया और घटना को न्याय प्रशासन में बाधा डालने का एक ‘दुस्साहसी और जानबूझकर किया गया प्रयास’ बताया। CJI सूर्यकांत की बेंच ने इस बात पर चिंता जताई कि पहले से पता होने के बावजूद, राज्य के अधिकारी समय पर सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहे, जिसके कारण अधिकारियों को घंटों तक बिना खाना-पानी के रहना पड़ा। यह घटना सोची-समझी और भड़काऊ लगती है। हमें पता है उपद्रवी कौन हैं, इनका मकसद न्यायिक अधिकारियों का मनोबल गिराना और चुनावी प्रक्रिया को बाधित करना है। पूरी खबर पढ़ें… —————- ये खबर भी पढ़ें… शाह बोले- 15 दिन बंगाल में रहूंगा: ममता को घर में हराना है, TMC को खाड़ी में फेंक दो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में रोड शो किया। उन्होंने कहा- मैं अगले 15 दिन बंगाल में रहने वाला हूं। TMC को जड़ से उखाड़ फेंकने और उसे बंगाल की खाड़ी में फेंकने के लिए हर किसी को बिना किसी डर के वोट देना चाहिए। कोई भी गुंडा बंगाल के मतदाताओं को नहीं रोक सकता। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ED Raids I-PAC Election Management TMC

ED Raids I-PAC Election Management TMC

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक 8 जनवरी 2026 को ED ने I-PAC के कोलकाता वाले दफ्तर पर रेड की थी। वहां से जब्त दस्तावेज। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पॉलिटिकल कंसल्टेंट कंपनी I-PAC के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। टीम दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में कंपनी के दफ्तरों पर कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी कोयला चोरी और घोटाले से जुड़े मामले में हो रही है। कंपनी के को-फाउंडर और डायरेक्टर ऋषि राज सिंह के ठिकाने भी इस कार्रवाई के दायरे में हैं। I-PAC पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC के लिए चुनाव मैनेजमेंट का काम देखती है। I-PAC और उसके डायरेक्टर पर करोड़ों रुपए के कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में CBI ने 27 नवंबर 2020 को FIR दर्ज की थी। पूरा मामला करीब 2,742 करोड़ रुपए से जुड़ा है। इससे पहले जनवरी में ED ने कोलकाता में I-PAC के दफ्तर और डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की थी। हाल ही में ED ने सिंह और जैन को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा था। दोनों ने इन नोटिस को रद्द कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। उनका कहना है कि वे बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव में व्यस्त हैं। 8 जनवरी को पिछली रेड के बीच पहुंची थीं ममता ममता 8 जनवरी की दोपहर 12 बजे I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पहुंची थीं। इस दौरान वहां ED की रेड चल रही थी। 8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ा। सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर, प्रतीक के आवास पर पहुंचे। कुछ समय बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके घर पहुंच गईं। ममता वहां कुछ देर रुकीं। जब बाहर निकलीं, तो उनके हाथ में एक हरी फाइल दिखाई दी। इसके बाद वे I-PAC के ऑफिस भी गईं। नॉलेज पॉइंट: जानिए I-PAC के बारे में ममता अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और I-PAC के को-फाउंडर और डायरेक्टर प्रतीक जैन (दाएं) के साथ। यह फोटो प्रतीक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 4 जून 2024 को पोस्ट की थी। I-PAC (Indian Political Action Committee) एक पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म है। इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन हैं। यह राजनीतिक दलों को चुनावी रणनीति, डेटा-आधारित कैंपेन, मीडिया प्लानिंग और वोटर आउटरीच में मदद करती है। I-PAC पहले Citizens for Accountable Governance (CAG) थी। इसकी शुरुआत 2013 में प्रशांत किशोर ने प्रतीक के साथ की थी। बाद में इसका नाम I-PAC रखा गया। प्रशांत किशोर के हटने के बाद I-PAC की कमान प्रतीक के पास आ गई। प्रशांत ने बाद में बिहार में ‘जन सुराज’ पार्टी बनाई। I-PAC तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ 2021 से जुड़ी है। ————– ये खबर भी पढ़ें… I-Pac रेड विवाद-ममता पर पावर के गलत इस्तेमाल का आरोप:ED सुप्रीम कोर्ट में बोली-CM के फायदे के लिए पुलिस ने काम में रुकावट डाली केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि CM और राज्य की मशीनरी कथित कोयला चोरी स्कैम के सिलसिले में I-PAC ऑफिस और उसके डायरेक्टर के ठिकानों पर रेड के दौरान गैर-कानूनी तरीके से घुसे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पीएम मोदी ने असम के चाय बगान में पत्ती तोड़ी:महिला कामगार के साथ सेल्फी ली; केरलम में राहुल ने बस में सफर किया

पीएम मोदी ने असम के चाय बगान में पत्ती तोड़ी:महिला कामगार के साथ सेल्फी ली; केरलम में राहुल ने बस में सफर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम पहुंचे। उन्होंने डिब्रूगढ़ में चाय बागान दौरा किया। वहां काम करने वाली महिलाओं से साथ बातचीत, उनसे चाय की पत्नी तोड़ना सीखा, साथ ही महिलाओं ने बिहू नृत्य भी किया। पीएम ने उनके साथ सेल्फी भी ली। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 31 मार्च को केरलम का दौरा किया। उन्होंने कोझिकोड के बालुसेरी से नानमंडा तक बस में आम लोगों के साथ सफर किया। इस दौरान उन्होंने कई महिलाओं, युवाओं से बातचीत की। मोदी के चाय बगान दौरे की फोटोज… राहुल के केरलम दौरे की तस्वीरें…

April 2026 Events Calendar; Assembly Election Hanuman Jayanti Baisakhi IPL

April 2026 Events Calendar; Assembly Election Hanuman Jayanti Baisakhi IPL

Hindi News National April 2026 Events Calendar; Assembly Election Hanuman Jayanti Baisakhi IPL 25 मिनट पहले कॉपी लिंक अप्रैल शुरू हो चुका है। आज वित्त वर्ष 2026-27 का पहला दिन है। इस महीने हनुमान जयंती भी है। IPL का 19वां सीजन पूरे महीने एंटरटेन करेगा। साथ ही अक्षय तृतीया के साथ चारधाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी। इसी महीने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन, वोटिंग जैसे काम भी होंगे। अप्रैल में और क्या हैं आपके काम की तारीखें, ग्राफिक्स में देखें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress

Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress

Hindi News National Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress 2 घंटे पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव के लिए DMK का घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें आयकर दायरे से बाहर परिवारों की महिला मुखिया को 8 हजार का ‘इल्लथरसी’ कूपन देने का वादा किया गया है। इसकी मदद से वे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद या बदल सकेंगी। वहीं, मेनिफेस्टो में महिलाओं की मासिक सहायता 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपए करने और स्वास्थ्य बीमा सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इधर, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 173 पुलिस स्टेशन के प्रभारियों का तबादला कर दिया। इसमें कोलकाता पुलिस के 31 थाने शामिल हैं। सबसे अहम बदलाव CM ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में हुआ। भवानीपुर की कमान अब एसटीएफ के सौमित्र बसु को सौंपी गई है। पुलिस के साथ-साथ आयोग ने प्रशासनिक अफसरों को भी बदला गया है। 18 जिलों के 97 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होनी है। नतीजे बाकी 4 राज्यों के साथ 4 मई को आएंगे। चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट भी जारी बंगाल में SIR निर्णयों के बाद, चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, EC की ओर से हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 28 फरवरी को पब्लिश की गई फाइनल लिस्ट में लगभग 60 लाख नामों को निर्णयाधीनदके रूप में चिह्नित किया गया था। इसके बाद, 705 न्यायिक अधिकारियों को यह तय करने के लिए लगाया गया कि इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाएगा या हटाया जाएगा। आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे एक्टर विजय अभिनेता से नेता बने टीवीके चीफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। वे खुद चेन्नई की पीरंबूर सीट और त्रिचि (पूर्व) से नामांकन दाखिल करेंगे। पीरंबूर सीट डीएमके का गढ़ है। विजय ने कहा कि यह ‘पीढ़ी का चुनाव’ है। उन्होंने नशामुक्त तमिलनाडु, बिना गारंटी के 20 लाख रु. तक के छात्र ऋण और बेरोजगार स्नातकों को मासिक भत्ते जैसे वादे किए हैं। विजय आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal – BJP TMC DMK AIMIM

Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal - BJP TMC DMK AIMIM

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal BJP TMC DMK AIMIM | Tamil Nadu Kerala Chunav नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई3 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में कांग्रेस CEC की शनिवार को बैठक हुई। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिशन (CEC) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर बैठक की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई लीडर मौजूद रहे। दो दिन दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि असम में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य की 126 सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह आज भी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि केरल में भाजपा-सीपीआई(M) में छिपा हुआ गठजोड़ नजर आ रहा है। दोनों पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार रही हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की। पश्चिम बंगाल के बीरभूम के अभिषेक बनर्जी की सभा के बाद आग लगी। अमित शाह बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने यहां ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। पूरी खबर पढ़ें… 5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी। टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा। 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal – BJP TMC DMK AIMIM

Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal - BJP TMC DMK AIMIM

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal BJP TMC DMK AIMIM | Tamil Nadu Kerala Chunav नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई9 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में कांग्रेस CEC की शनिवार को बैठक हुई। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिशन (CEC) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर बैठक की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई लीडर मौजूद रहे। दो दिन दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि असम में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य की 126 सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह आज भी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि केरल में भाजपा-सीपीआई(M) में छिपा हुआ गठजोड़ नजर आ रहा है। दोनों पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार रही हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की। 5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी। टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा। तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा-भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं। पांचो राज्यों में चुनाव के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 12 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा नेता बोले- बंगाल में घुसैपठ, बांग्लादेश से घुसते आतंकवादी पश्चिम बंगाल में BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, बंगाल में हो रही उथल-पुथल से पूरा देश प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश से आने वाले लोग, जिनमें अपराधी और आतंकवादी शामिल हैं। पूरे देश में तबाही मचा रहे हैं। इसलिए बंगाल में हर कीमत पर ठीक से शासन होना चाहिए। 53 मिनट पहले कॉपी लिंक असम: नामांकन खारिज, कोर्ट जाएंगे कांग्रेस उम्मीदवार असम के बरपेटा से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया। पार्टी इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। 55 मिनट पहले कॉपी लिंक अमित शाह बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने यहां ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। पूरी खबर पढ़ें… 56 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Election States Cash Transfer Schemes

Election States Cash Transfer Schemes

Hindi News National Election States Cash Transfer Schemes | Bengal Tamil Nadu, Kerala, Assam 1 घंटे पहलेलेखक: गुरुदत्त तिवारी कॉपी लिंक अगले महीने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से चार राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने जीत के कथित फॉर्मूले यानी कैश ट्रांसफर पर बड़ा दांव लगाया है। चारों राज्य महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 24500 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर रहे हैं। चुनावी वादा भी यही है कि सत्ता में आए तो ऐसे ही 5 साल तक पैसे खातों में जाते रहेंगे। तमिलनाडु की DMK सरकार ने 2-2 हजार रु. स्पेशल समर पैकेज के नाम पर महिलाओं के खाते में डाल दिए। असम की भाजपा सरकार ने बिहू मनाने के लिए 4-4 हजार रुपए दे दिए। केरल की वामपंथी सरकार भी स्त्री सुखम नकद योजना ले आई। 10 लाख महिलाओं को हर महीने 1-1 हजार रुपए मिल रहे हैं। बंगाल की तृणमूल सरकार तो फरवरी में लक्ष्मी भंडार स्कीम में 500 रु. बढ़ा चुकी है। खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के बावजूद ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार को अगले साल 5 हजार करोड़ देने पड़ेंगे। इसी स्कीम ने 2021 के चुनाव में ममता को जीत दिलाई थी। चारों राज्यों में सभी योजना की लाभार्थी महिलाओं की संख्या 4.1 करोड़ है, जब​कि कुल वोटर 17.89 करोड़। यानी इनमें नकद स्कीमों की कुल लाभार्थी 23% हैं। अब 15 राज्य दे रहे महिलाओं को नगद सहायता बीते 5 साल में हुए चुनावों का ट्रेंड देखें तो पता चला है कि महिलाओं को नकद ट्रांसफर देने वाले राज्यों की संख्या एक से बढ़कर 15 हो गई है। ये राज्य 13 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को 2.46 लाख करोड़ रु. तक सालाना नकद पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं, जो इन राज्यों के कुल बजट का 0.7% है। झारखंड जैसा राज्य अपने ग्रामीण विकास के कुल बजट का 81% हिस्सा महिलाओं को कैश ट्रांसफर में दे रहा है। लेकिन, ट्रेंड ये भी है कि जो राज्य विकास योजनाओं को रोककर नकद स्कीमों पर खर्च कर रहे हैं, वहां कई योजनाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। नकद स्कीमों के चलते महाराष्ट्र-कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों को अपने अहम खर्चों में कटौती करनी पड़ी है। भास्कर एक्सपर्ट का मत- अलग-अलग विचारधारा की पार्टियां चुनाव जीतने के लिए एक ही फॉर्मूला लगा रहीं हैं। जबकि सच्चाई यह है कि केवल इससे रिजल्ट नहीं बदले जा सकते। वाईएसआर कांग्रेस की सत्ताधारी पार्टी बंगाल के बाहर किसी राज्य में कैश ट्रांसफर देने वाली दूसरी सरकार थी। वो उन माताओं को भी कैश ट्रांसफर देती थी, जिनके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। इसके बाद भी वो चुनाव हारी। राजस्थान में इंदिरा महिला सम्मान योजना भी कांग्रेस की सरकार नहीं बचा पाया। प्रो. संजय कुमार, डायरेक्टर, सीएसडीएस इन राज्यों में गेमचेंजर बनीं कैश ट्रांसफर वाली योजनाएं मध्यप्रदेश: (2023): ‘लाड़ली बहना’ योजना के तहत 1.31 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपए/माह; कई सीटों पर बढ़त। कर्नाटक (2023): ‘गृह लक्ष्मी’ योजना (2000 रु./माह) ने कांग्रेस को जीत दिलाई। ओडिशा (2024): ‘सुभद्रा’ योजना से भाजपा को पहली बार सत्ता। महाराष्ट्र (2024): ‘लाड़की बहिन’ योजना (1500 रुपए/माह), बड़ा महिला वोट आधार। झारखंड (2024): ‘मैया सम्मान’ योजना का चुनावी असर। हेमंत सोरेन की वापसी हुई। चुनावी राज्यों में ये भी ‘मुफ्त’ योजनाएं… तमिलनाडु में 2.22 करोड़ राशनकार्डधारकों को मुफ्त ​फ्रिज, एजुकेशन लोन वेवर और हर साल तीन गैस ​सिलेंडर मुफ्त। केरल में कल्याण पेंशन स्कीम में अब 62 लाख लोग। पेंशन भी 600 रु. बढ़ाकर 2 हजार रु. की। बंगाल में 1500 करोड़ रु. बेरोजगार युवा पेंशन पर खर्च हो रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PM Modi Mann Ki Baat 132 Middle East Conflict, Oil Gas, Election Appeal

PM Modi Mann Ki Baat 132 Middle East Conflict, Oil Gas, Election Appeal

नई दिल्ली15 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। सरकार लोगों से अपील करती है कि किसी तरह की अफवाहों में न आएं। सरकार की तरफ से जानकारी पर भरोसा करें। कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। इससे वे देश का नुकसान कर रहे हैं। पीएम के संबोधन की 4 बड़ी बातें जंग के चलते ऊर्जा संकट: साथियों, जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है। इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। अफवाहों में न आएं: मैं सभी देशवासियों से अपील भी करूंगा कि वो जागरुक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं | सरकार की तरफ से जो आपको निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं। मुझे हर बार की तरह इस बार भी विश्वास है कि जैसे हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे। मार्च महीने में हलचल: मार्च का ये महीना, वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है। हम सबको याद है कि पूरी दुनिया इससे पहले कोविड के कारण एक लंबे समय तक अनेक समस्याओं से गुजर चुकी है। हम सभी की अपेक्षा थी कि कोरोना के संकट से निकलने के बाद दुनिया नए सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी। लेकिन, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युद्ध और संघर्ष की परिस्थितियां बनती चली गईं। खाड़ी देशों में भारतीयों की मदद जारी: वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है। हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं। मैं खाड़ी देशों का बहुत आभारी हूं, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहां पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम का जिक्र किया पीएम ने कहा कि पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिला, इस मुकाबले को जीतकर जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। सबसे खुशी की बात है कि करीब 7 दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया। आज देश में कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने रणजी सीजन में 60 विकेट लिए हैं। देशभर के क्रिकेट फैंस के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है। जब भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो देश में हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। गर्मियों के सीजन और मछुआरों पर भी बात की देश के कई हिस्सों में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है यानि ये समय जल संरक्षण के अपने संकल्प को फिर से दोहराने का है। पिछले 11 सालों में ‘जल संचय अभियान’ ने लोगों को बहुत जागरुक बनाया है। इस अभियान के तहत देश-भर में करीब 50 लाख आर्टिफिशियल वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए गए हैं। हमारे मछुआरे भाई-बहन सिर्फ समुद्र के योद्धा नहीं हैं, बल्कि वे आत्मनिर्भर भारत की एक मजबूत नींव भी हैं। वे सुबह होने से पहले समन्दर की लहरों से जूझते हुए, अपने परिवार के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में जुट जाते हैं। ऐसे मेहनतकश मछुआरों का जीवन आज कई तरह से आसान बनाया जा रहा है | जब समाज खुद आगे आता है, तो छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव की नींव बन जाते हैं। हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे कई उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो हमें यही सिखाते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला। वहां एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाए गए और एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। ‘मन की बात’ के पिछले 5 एपिसोड… 131वां एपिसोड: पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। AI समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 130वां एपिसोड: आज भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान पूरी दुनिया में बन रही है। विदेशों में भी भारत के त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। पूरी खबर पढ़ें… 128वां एपिसोड: पीएम ने कहा- भारतीय खेलों के लिए यह महीना (नवंबर 2025) शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, बॉक्सिंग कप में भी 20 मेडल पाए। पूरी खबर पढ़ें… 127वां एपिसोड: पीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 127वां एपिसोड में पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं

महिलाओं के खिलाफ अपराध ‘सिंडिकेट राज’ के लिए: बीजेपी की 14-सूत्रीय चार्जशीट में ममता के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर निशाना | राजनीति समाचार

The counting for all these elections will be held on May 4, 2026. (AFP)

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 13:37 IST पश्चिम बंगाल चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 28 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करने की उम्मीद है, जब वह आरोपपत्र पेश कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (क्रेडिट: अमित शाह/एक्स) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शनिवार को एक आरोपपत्र जारी करने वाली है, जिसमें वह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के तहत 15 साल के “पतन” का वर्णन करेगी। दस्तावेज़ में अपने आरोपों में अभिषेक बनर्जी का भी नाम है। रिपोर्ट में 14 प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला गया है, जिनमें भ्रष्टाचार और घोटाले, प्रशासनिक अराजकता और कानून-व्यवस्था का पतन शामिल है। यह पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध, लोकतंत्र पर हमले और उद्योग के विनाश पर भी चिंता जताता है। उल्लिखित अन्य मुद्दों में शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल की स्थिति, किसानों के बीच संकट, बंगाली संस्कृति का क्षरण, उत्तर बंगाल की उपेक्षा, चाय बागान श्रमिकों की दुर्दशा, कोलकाता में खराब स्थिति और जिसे भाजपा “सिंडिकेट राज” कहती है उसका प्रसार शामिल है। टीएमसी पर क्या हैं आरोप? भ्रष्टाचार और घोटाले प्रशासनिक अराजकता एवं कुशासन कानून व्यवस्था का पतन महिलाओं के खिलाफ अपराध और सुरक्षा की कमी लोकतंत्र पर हमला पश्चिम बंगाल में उद्योग का विनाश शिक्षा व्यवस्था का विनाश स्वास्थ्य सेवा संकट कृषि और किसानों में संकट बंगाली संस्कृति का क्षरण उत्तर बंगाल की उपेक्षा चाय बागान श्रमिकों की दुर्दशा कोलकाता का बुरा हाल पूरे राज्य में “सिंडिकेट राज” का प्रसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 28 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करने की उम्मीद है, जब वह आरोप पत्र पेश कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट को भाजपा की अभियान रणनीति के तहत मतदाताओं के बीच व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, आरोप पत्र अभियान में केंद्रीय भूमिका निभाएगा। भाजपा अप्रैल की शुरुआत में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने की भी योजना बना रही है। नेताओं का कहना है कि यह कदम राज्य में शासन की विफलताओं को पार्टी द्वारा देखे जाने को उजागर करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तृत समीक्षा की गई है, जिसमें प्रत्येक सीट की ताकत, कमजोरियों, अवसरों और खतरों का आकलन शामिल है। वरिष्ठ हस्तियों ने विशेष रूप से उत्तरी जिलों में अपने प्रदर्शन में सुधार के बारे में विश्वास व्यक्त किया, एक नेता ने चुनाव को “भय और विश्वास” के बीच एक प्रतियोगिता बताया। बीजेपी की जमीनी स्तर पर तैयारी चल रही है अभियान की शुरुआत जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर आरोप पत्र के वितरण के साथ होगी, जिसके बाद घोषणापत्र जारी किया जाएगा। पार्टी के सदस्यों का मानना ​​है कि मौजूदा सरकार के प्रति जनता का असंतोष चुनाव परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस बीच, संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने के लिए नितिन नबीन पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य के नेताओं और संबद्ध समूहों के साथ रणनीति बैठकें कीं, जिसमें बूथ स्तर के संचालन में सुधार और आउटरीच का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। पश्चिम बंगाल के 2026 विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होने हैं, जिसके परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पहले प्रकाशित: मार्च 27, 2026, 13:37 IST समाचार राजनीति महिलाओं के खिलाफ अपराध ‘सिंडिकेट राज’ के लिए: बीजेपी की 14-सूत्रीय चार्जशीट में ममता के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर निशाना साधा गया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी की चार्जशीट(टी)बीजेपी ने टीएमसी पर निशाना साधा(टी)बीजेपी की 14 सूत्रीय चार्जशीट(टी)पोल अपडेट(टी)चुनाव(टी)चुनाव समाचार(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल(टी)ईसी(टी)चुनाव आयोग(टी)बंगाल में अगले महीने चुनाव