West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress

Hindi News National West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress | Kerala Assam Tamil Nadu Puducherry Chunav नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई37 मिनट पहले कॉपी लिंक CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग पर भेदभाद करने के आरोप लगाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। ममता ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा- चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा के स्टाम्प से यह बात साबित हो गई है कि कौन सी पार्टी पर्दे के पीछे से आयोग को कंट्रोल कर रही है। ममता ने आगे कहा- अब सब सामने आ गया है, कैट आउट ऑफ द बैग। CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग का नाम लिए बिना कहा- पर्दे के पीछे से खेल खेलने की कोई जरूरत नहीं है। खुलकर सामने आओ और हमसे आमने-सामने लड़ो। इधर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मक्कल नीधि मय्यम (MNM) प्रमुख और एक्टर कमल हासन ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देगी। कमल हासन ने आगे कहा- राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा है, यह अंत नहीं है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। 2021 के चुनाव में कमल हासन की पार्टी ने 234 में से 180 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कमल हासन ने कोयंबटूर साउथ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वे बीजेपी की वनथी श्रीनिवासनसे 1,728 वोटों के छोटे अंतर से हार गए थे। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 37 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव में समर्थन के ऐलान के बाद कमल हासन ने CM स्टालिन से मुलाकात की 44 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता ने 23 पदों से इस्तीफा दिया, भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विभिन्न विभागों और संबद्ध निकायों में अपनी जिम्मेदारियां छोड़ दी हैं। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी लेटर में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। साथ ही, सूची में शामिल न होने वाले अन्य पदों से भी उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए कहा गया है।ममता बनर्जी ने राज्य स्वास्थ्य मिशन, वाइल्डलाइफ बोर्ड, इको-टूरिज्म एडवाइजरी बोर्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समिति और उर्दू अकादमी समेत कई अहम पदों से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसे निकायों से भी खुद को अलग कर लिया है। विभागों को बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी से है। 51 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में एक घर से 22 देसी बम बरामद बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर से कुल 22 देसी बम बरामद किए गए। बम मिलने के बाद से ही घर का मालिक लापता है। 03:15 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक कमल हासन बोले- DMK का पुरजोर समर्थन करेंगे और हम ही जीतेंगे 02:51 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक आंध्र प्रदेश में 14.28 लाख कैश और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ व्यक्ति गिरफ्तार आंध्र प्रदेश के रहने वाले श्रीनिवासुलु को वेल्लोर के सेंगुंद्रम बस स्टॉप पर चुनाव फ्लाइंग स्क्वॉड ने 14.28 लाख रुपए नकद और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये चीजे पालमनेर की एक ज्वेलरी की दुकान के लिए थीं; इन्हें जब्त कर लिया गया और आयकर विभाग को सौंप दिया गया। 02:42 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक अधीर रंजन चौधरी बोले- चुनाव आयोग नाकाम साबित हो रहा है मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद को पहले ही नाकाम साबित कर दिया है। हर दिन वे हमें भरोसा दिलाते हैं, लेकिन हम जो देख रहे हैं वह यह है कि हमें अभी भी वोटर लिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, कितने वैध वोटरों के नाम हटाए गए हैं, कितने वैध वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। हमें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। अगर चुनाव आयोग यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि यह न्यायपालिका की जिम्मेदारी है, तो फिर हम कहां जाएं? 02:27 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक सुवेंदु अधिकारी ने प्रचार किया 01:50 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया पश्चिम बंगाल BJP कार्यकर्ताओं ने बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, बालागढ़ की उम्मीदवार सुमना सरकार पहले TMC से जुड़ी हुई थीं। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि इस उम्मीदवार को बदलकर किसी दूसरे उम्मीदवार को मौका दिया जाए। पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से बात की। 01:32 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक AIADMK जीतने पर चाल कार्ड धारकों को फ्रिज देगी AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को घोषणा की कि अगर 2026 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो सभी चावल राशन कार्ड धारकों को मुफ्त रेफ्रिजरेटर दिए जाएंगे। 01:23 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक ममता बनर्जी बोलीं- मैं वही करती हूं जो कहती हूं जलपाईगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं वही करती हूं जो कहती हूं। मैं कोई बड़ी हस्ती नहीं हूं, मैं तो बस एक साधारण इंसान हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। चाहे दुर्गा पूजा हो, काली पूजा, ईद या रमजान, मैं सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होती हूं। 01:02 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक मदुरै में उदयनिधि स्टालिन ने यूथ विंग की बैठक में हिस्सा लिया मदुरै में तमिलनाडु के
West Bengal Assam Kerala Tamilnadu Puducherry Election 2026 TMC Mamata Himanta Stalin Modi Congress

Hindi News National West Bengal Assam Kerala Tamilnadu Puducherry Election 2026 TMC Mamata Himanta Stalin Modi Congress नई दिल्ली/गुवाहाटी/कोलकाता17 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले महीने विधानसभा चुनाव हैं। सभी राज्यों नें राजनीति उठापटक जारी। रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 30 सेकेंड का एनिमेटेड टीजर जारी किया। इसमें सीएम ममता बनर्जी को बंगाली पहचान की रक्षा करने वाली आखिरी दीवार बताया गया। वीडियो में बंगाल के आसमान में मंडराते काले बादल, घबराई जनता और मुरझाए कमल वाला झंडा दिखाया गया, जिसे बीजेपी पर निशाना माना जा रहा है। वीडियो के आखिर में सीएम ममता को मजबूत और संघर्षशील नेता के तौर पर दिखाया गया। उनके साथ देवी दुर्गा, रॉयल बंगाल टाइगर की इमेज दिखाई गईं। आखिर में स्क्रीन पर ‘फाइटर दीदी’ का नारा उभरता है। ममता आवाज में कहा गया- खेला होबे। TMC का जारी टीचर देखिए… अपडेट्स 19 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा उम्मीदवार बोले- ममता सरकार ने हिंदू वोटरों के नाम कटवाए पश्चिम बंगाल में चंदिताला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबाशीष मुखर्जी ने कहा, भारत का चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। राज्य सरकार ने कुछ हिंदू वोटरों के नाम हटा दिए हैं। BJP का रुख यह है कि एक भी नाम ऐसे लोगों का नहीं होना चाहिए जो भारतीय नहीं हैं। 29 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल चुनाव: AIMIM-हुमायूं कबीर की पार्टी में गठबंधन AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ मिलकर लड़ेगी। ओवैसी ने कहा कि वे 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों पार्टियों राज्य की 182 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। AIMIM 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। अब तक 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है, जिसमें हुमायूं कबीर रानीनगर सीट से, एक अन्य उम्मीदवार भगवानगोला से और मनीषा पाठक पांडे मुर्शिदाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगी। 30 मिनट पहले कॉपी लिंक असम: हिमंता की मंत्री ने भाजपा छोड़ी, टिकट कटने से नाराज थीं नंदिता गार्लोसा रविवार शाम को कांग्रेस में शामिल हुईं। वे हाफलोंग सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। असम सरकार में मंत्री भाजपा नेता नंदिता गार्लोसा पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुईं। भाजपा ने हाफलोंग सीट से गार्लोसा का टिकट काटकर नई उम्मीदवार रुपाली लांगथासा को दिया था। इससे गार्लोसा नाराज चल रही थीं। 31 मिनट पहले कॉपी लिंक असम: नाराज पार्टी नेताओं को मनाने में जुटे सीएम हिमंता और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा के बीजेपी में शामिल होने के बाद असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। असम में बीजेपी के भीतर नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। पार्टी टिकट से वंचित कई मौजूदा विधायक और दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस स्थिति को संभालने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया खुद आगे आकर नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा के बीजेपी में शामिल होने के बाद बोरदोलोई को दिसपुर सीट से बोरा को बिहपुरिया सीट से पार्टी टिकट दिए गया है। इस फैसले से पार्टी के कई पुराने दावेदारों में नाराजगी बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
CJI Recuses from Election Panel Appointment

Hindi News National CJI Recuses From Election Panel Appointment | Conflict Of Interest Allegations नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शुक्रवार को चुनाव आयोग नियुक्ति कानून से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। CJI ने कहा, “मुझ पर हितों के टकराव (conflict of interest) का आरोप लग सकता है, इसलिए इस मामले से अलग होना उचित है।” उन्होंने सुझाव दिया कि इस केस को ऐसी बेंच को सौंपा जाए, जिसमें कोई भी जज भविष्य में चीफ जस्टिस बनने की कतार में न हो। सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी CJI के साथ बेंच का हिस्सा थे। यह बेंच उन जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें 2023 के उस कानून को चुनौती दी गई है, जिसके तहत मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाली समिति से CJI को हटा दिया गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने भी CJI की इस बात का समर्थन किया। उन्होंने सुझाव दिया कि मामले को ऐसी बेंच के सामने रखा जाए, जिसमें कोई संभावित CJI न हो, ताकि पक्षपात की आशंका न रहे। इस सुझाव को स्वीकार करते हुए CJI ने निर्देश दिया कि यह मामला 7 अप्रैल को दूसरी बेंच के सामने सूचीबद्ध किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- नियुक्ति एक समिति करेगी पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति एक समिति करेगी, जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और CJI शामिल होंगे। दिसंबर 2023 को संसद के बनाए नए कानून के अनुसार इस समिति में प्रधानमंत्री, एक केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता शामिल हैं (CJI को हटा दिया गया है)। याचिकाकर्ताओं का दावा निष्पक्षता कम होगी याचिकाकर्ताओं का कहना है कि CJI को हटाने से नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्षता कम हो जाती है। संसद के कानून को कांग्रेस नेता जया ठाकुर और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने चुनौती दी है। केंद्र सरकार बोली-स्वतंत्रता केवल न्यायिक सदस्य पर निर्भर नहीं इससे पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस कानून का बचाव करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता केवल समिति में न्यायिक सदस्य (CJI) की मौजूदगी पर निर्भर नहीं करती। कानून मंत्रालय ने अपने हलफनामे में यह भी कहा कि 14 मार्च 2024 को दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति जल्दबाजी में नहीं की गई थी, जैसा कि याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून के तहत नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया था। मार्च 2023 में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने फैसला दिया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और CJI की समिति की सलाह पर होनी चाहिए। अभी यह है स्थिति सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक इस कानून पर रोक नहीं लगाई है। अब इस मामले की सुनवाई दूसरी बेंच करेगी। ————————————————- ये खबर भी पढ़ें: गरीबों के लिए आधी रात तक बैठ सकता हूं- सीजेआई:जस्टिस सूर्यकांत बोले-मैं यहां सबसे छोटे व्यक्ति के लिए हूं; मेरी कोर्ट में लग्जरी केस नहीं CJI जस्टिस सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि गरीबों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, उनके लिए वे आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकते हैं। जस्टिस जॉयमाल्या बागची के साथ बेंच में बैठे CJI ने यह टिप्पणी एक याचिका की सुनवाई के दौरान की। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
state assembly election west bengal assam tamilnadu kerala puducherry Live

Hindi News National State Assembly Election West Bengal Assam Tamilnadu Kerala Puducherry Live गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई/तिरुवनंतपुरम27 मिनट पहले कॉपी लिंक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौजूदा विधायक को टिकट ना दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। असम के कांग्रेस से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा राज्य में विधानसभा चुनावों से ठीक 20 दिन पहले आया है। राज्य मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदाब्रत बोरा ने PTI को बताया कि बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगांव निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद रहे बोरदोलोई के बेटे, 9 अप्रैल को होने वाले राज्य चुनावों के लिए मार्घेरिटा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। सांसद ने खड़गे को भेजे पत्र में कहा, आज अत्यंत दुख के साथ, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं। उधर, पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में मौजूदा विधायक शौकत मोल्ला को कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट न दिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। TMC कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाए और नारेबाजी की। असम CM बोले- अभी बोरदोलोई के संपर्क में नहीं, आगे हो सकता है असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के संपर्क में नहीं हैं। बोरदोलोई ने मंगलवार को नगांव से मौजूदा सांसद के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। CM ने आगे कहा कि भविष्य में उनसे संपर्क होने की संभावना है। TMC कार्यतकर्ताओं ने टायर जलाए, नारेबाजी की… पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में TMC कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाएं। TMC कार्यकर्ताओं मौजूदा विधायक शौकत मोल्ला को टिकट ना दिए जाने पर नारेबाजी की। ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। ममता ने 74 विधायकों (करीब एक तिहाई) के टिकट काट दिए हैं। 15 विधायकों की सीटें बदली गई हैं। TMC ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई, 52 महिलाएं उम्मीदवार ममता ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई। जमीनी नेता और कार्यकर्ताओं पर ज्यादा भरोसा जताया। 2021 में 15 सेलिब्रिटी को टिकट दिया था। इस बार 2 सेलिब्रिटीज को टिकट मिला है। लिस्ट में 52 महिलाएं हैं। 47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। 40 साल से कम उम्र के 42 उम्मीदवारों को टिकट मिला। लिस्ट में 95 कैंडिटेट्स SC/ST कैंडिडेंट्स हैं। खाड़ी की जंग पर केरल-तमिलनाडु में दंगल शुरू, प्रवासी नए ‘वोट फैक्टर’ खाड़ी देशों में करीब 90 लाख भारतीय हैं। इनमें से 35 लाख से ज्यादा केवल केरल और तमिलनाडु से हैं। युद्ध क्षेत्र में उनकी सुरक्षा और रोजगार जाने का खतरा इन राज्यों के लाखों परिवारों को सीधे प्रभावित कर रहा है। इसे देखते हुए सभी पार्टियां अपनी रणनीति बदल रही हैं। एक ओर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने तमाम अमले को सक्रिय कर दिया है। दूसरी ओर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक और केरल में वामपंथी दलों की सरकारों ने भी केंद्र पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और आर्थिक संकट को बड़ा मुद्दा बना रही है। इस सबके बीच, भाजपा दक्षिण के दुर्ग में सेंध लगाने के लिए विकास और नए नारों के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश में है। केरल में 40 तो तमिलनाडु में 50 सीट पर निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को केरल और तमिलनाडु में 16 हजार करोड़ की रेलवे सहित अनेक विकास योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से केरल में 35-40 तो तमिलनाडु में 45-50 विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। भाजपा ने ईसाई बहुल सीटों पर पिता-पुत्र की जोड़ी उतारी केरल में भाजपा ने कोट्टायम जिले की दो महत्वपूर्ण ईसाई बहुल सीटों पर पिता-पुत्र की जोड़ी को मैदान में उतारा है। अनुभवी नेता पीसी जॉर्ज अपनी पारंपरिक सीट पूंजार से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके बेटे शोन जॉर्ज को पास की पाला सीट से टिकट दिया गया है। पीसी सात बार विधायक रह चुके हैं। तमिलनाडु में पहले दो दिन में ही 23 करोड़ रुपए जब्त तमिलनाडु में 15 मार्च से आचार संहिता लागू हो गई है। यहां दो दिनों में ही 23.28 करोड़ की नकदी और सामान जब्त किया गया है। 2021 में पिछले विधानसभा चुनाव में 428 करोड़ रुपए की जब्ती की गई थी। 4 मई को आएंगे 5 राज्यों को चुनाव के नतीजे चुनाव आयोग ने 15 मार्च को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। राज्यवार विधानसभा चुनाव शेड्यूल… 4 राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था। अब 5 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री: 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद
Rajya Sabha Election; Odisha Congress MLA Expelled

Hindi News National Rajya Sabha Election; Odisha Congress MLA Expelled | Haryana Congress Notice भुवनेश्वर, चंडीगढ़7 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने तीनों विधायकों को विधानसभा से अयोग्य घोषित करने के लिए स्पीकर को लेटर भी लिखा है। हरियाणा में कांग्रेस पांच विधायकों को नोटिस देने की तैयारी कर रही है। इस बीच हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी छोड़ दी है। ओडिशा में कांग्रेस ने रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस को पार्टी से निकाला है। तीनों विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में वोट दिया था। क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस और BJD के संयुक्त उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, दोनों राज्यों में कांग्रेस के कुल 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। 16 मार्च को 11 सीटों पर हुए चुनाव में 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं। इससे पहले 10 राज्यों की 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे। राज्यसभा चुनाव को स्टेटवाइज समझिए… हरियाणा: BJP-कांग्रेस को एक-एक सीट, क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA को नोटिस देने की तैयोरी में कांग्रेस हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए नतीजा वोटिंग के करीब 9 घंटे बाद सोमवार की रात 1 बजे जारी हुआ। भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत हासिल की है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में 90 विधायकों के वोट थे, जिनमें से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के 2 विधायकों ने वोट नहीं डाला। कांग्रेस के 4 और भाजपा का 1 वोट रद्द हो गया, जिसके चलते 83 वोट वैध माने गए। रामकिशन गुर्जर और उनकी पत्नी शैली चौधरी। (फाइल फोटो) अब कांग्रेस पार्टी क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को नोटिस देने के तैयारी में है। इससे पहले कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर पार्टी छोड़ दी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी और नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी भी पार्टी छोड़ सकती है। हालांकि उससे पहले पार्टी हाईकमान का रुख का इंतजार करेंगी। पार्टी उन्हें निकालती है तो विधायकी बरकरार रहेगी। खुद पार्टी छोड़ने पर अयोग्य घोषित होंगी। नारायणगढ़ मुख्यमंत्री नायब सैनी का गृह क्षेत्र है। वह खुद 2014 में यहां से विधायक बने थे। तब उन्होंने रामकिशन गुर्जर को ही चुनाव हराया था। इससे पहले 2005 में गुर्जर ने नायब सैनी को हराया था। ओडिशा: BJP की 3, BJD की एक सीट पर जीत; कांग्रेस ने तीन MLA को पार्टी ने निकाला ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। क्रॉस वोटिंग करने पर पार्टी ने रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि तीनों विधायकों से इस तरह के कदम की उम्मीद नहीं थी। इन विधायकों के खिलाफ संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई कराने के लिए विधानसभा स्पीकर से अनुरोध किया गया है, ताकि उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सके। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरबिंद दास ने बताया कि विधायकों के कदम की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी के हितों के खिलाफ माना है। 7 राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध जीते… इन 37 राज्यसभा सांसदों का कार्यक्राल अप्रैल में खत्म हो रहा ————– राज्यसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राज्यसभा चुनाव 2026- NDA ने 11 में 9 सीटें जीतीं:कांग्रेस-BJD को 1-1 सीट; हरियाणा में 5 घंटे देरी से काउंटिंग, बिहार में महागठबंधन ने 3 सीटें गंवाई हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। इनमें 9 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स या NDA समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की। कांग्रेस और बीजू जनता दल (BJD) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
राज्यसभा चुनाव परिणाम: राज्यसभा चुनाव में नामांकन को तगड़ा झटका! बिहार में एनडीए ने सबसे ज्यादा 5 सीटें निकालीं, ओडिशा में क्रॉस वोट से हो गया बड़ा खेल

सर्वेक्षण में नामांकन को बड़ा झटका लगा है। 11 संग्रहालय के लिए सोमवार (16 मार्च 2026) को वोटिंग हुई थी। इस दौरान बिहार में 5, ओडिशा में 4 और हरियाणा में दो क्वार्टरों में वोटिंग हुई। बिहार और ओडिशा में रेलवे दल अपने शेयरधारकों को एकजुट रखने में सफल नहीं रहे, जिसका लाभ एनडीए को मिला। बिहार में 5 सीटों के लिए 6 प्रतियोगी मैदान में थे. इनमें से 5 अभ्यर्थी एनडीए से और एक अभ्यर्थी गठबंधन गठबंधन से थे। एनडीए ने सभी 5 कार्यालयों में प्रवेश की घोषणा की। जीतने वाले में नीतीश कुमार, नीतीश कुमार, नीतीश ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश राम शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 41 वोट जरूरी थे। 243 रांची विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जिससे उन्हें 5वीं सीट के लिए 3 वोट कम पड़ रहे थे. समर्थकों के पास 35 नेता थे और उन्हें जीत के लिए 6 अतिरिक्त सवालों की जरूरत थी। प्रतियोगी परीक्षा एडी सिंह को झटका लगा एआईएमआईएम के 5 और बहुजन समाज पार्टी के एक नेता के समर्थन के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार एडी सिंह की जीत की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन पिछली बार एआईएमआईएम के 4 नेता, जिनमें 3 कांग्रेस और 1 राजद नेता शामिल थे, को वोट नहीं मिला था। पहली बार फेसबुक पर कोई निर्णय नहीं हुआ जिसके बाद दुनिया भर में वोटों की गिनती हुई, जिसमें बीजेपी के शिवेश राम ने जीत हासिल कर ली. इसके बाद वामपंथियों ने भाजपा पर स्टॉक खरीदने-धमकाने और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से बदला चुनाव ओडिशा में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे और जीत के लिए 30 वोट जरूरी थे। यहां बीजेपी के मनमोहन सामल और सुजीत कुमार ने जीत दर्ज की. बीजू जनता दल के संतरूप मिश्रा भी सफल रहे। सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब भाजपा छात्र-छात्राओं ने दिलीप रे ने भी जीत दर्ज कर ली। 147 बीजद और कांग्रेस के पास अपने संयुक्त उम्मीदवार दत्तेश्वर को जिताने के लिए वोट दिया गया था, लेकिन बीजद के 8 और कांग्रेस के 3 समर्थकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ अपने संयुक्त उम्मीदवार दत्तेश्वर को जिताने के लिए वोट दिया। इसके बाद नवीन पटनायक ने बीजेपी पर प्रोक्योरमेंट-फरोख्त का आरोप लगाया और बागी चैनल पर कार्रवाई की बात कही. हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट हरियाणा में 2 नामांकन के लिए मतदान हुआ, लेकिन वोट की मजबूत भंग होने की वजह से प्राथमिक स्तर करीब 5 घंटे तक रुकी रही। अंत में भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने एक-एक सीट ली। प्रतियोगी प्रतियोगी शौरीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। काउंट में संजय भाटिया को 31, कर्मवीर बौद्ध को 28 और प्रशांत नांदल को 27 वोट मिले। अभ्यर्थी कांग्रेस कर्मवीर बौद्ध को एक वोट से जीत मिली। 26 पर निर्विरोध जीत भारत के चुनाव आयोग ने पिछले महीने 10 राज्यों के 37 राज्यों के दौरे के लिए चुनाव की घोषणा की थी। इनमें से 7 राज्यों के 26 में से केवल एक ही उम्मीदवार के होने के कारण मतदान नहीं हुआ और वे निर्विरोध चुने गए। इनमें शरद पवार, अभिषेक मनु सिंघवी, रामदास अठावले और तिरुची शिवा जैसे नेता शामिल हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)एनडीए(टी)राज्यसभा(टी)बिहार राज्यसभा(टी)राज्यसभा चुनाव(टी)एनडीए की जीत(टी)क्रॉस वोटिंग(टी)बिहार राज्यसभा चुनाव(टी)ओडिशा राज्यसभा परिणाम(टी)नीतीश कुमार(टी)महागठबंधन झटका(टी)बीजेपी(टी)बीजेडी(टी)नवीन पटनायक(टी)हरियाणा चुनाव गिनती(टी)भारतीय राजनीति समाचार(टी)राज्यसभा चुनाव परिणाम 2026(टी)राज्यसभा चुनाव(टी)चुनाव(टी)चुनाव 2026(टी)दिनादए(टी)राज्यसभा(टी)बिहार राज्यसभा(टी)राज्यसभा चुनाव(टी) धनबादए की जीत(टी)क्रॉस वोट(टी)बिहार राज्यसभा चुनाव(टी)ओ राज्यसभा चुनाव परिणाम(टी)नीतीश कुमार(टी)महागठबंधन को झटका(टी)बीजेपी(टी)बीजेपी(टी)नवीन पाट्याक(टी)हरियाणा चुनावी गिनती(टी)खबरें
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की जारी की पहली लिस्ट, भवानीपुर में ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 144 जनवरी की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जिले में नेताओं की सूची में शुभेंदु अधिकारी और दिलीप को घोषना के टिकट दिए हैं। बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दो डिवीजनों से मैदान में उतारा है। भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी ने पिछली बार चुनाव जीता था। नंदीग्राम से शुभेंदु ने ममता को हराया था चुनाव 2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को करीब 2000 की बढ़त से हराया था। 17 राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु अधिकारी की जीत ख़त्म कर दी गई। तब ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनाव के दौरान धांधली करने का आरोप लगाया था. उस हार के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से झील में उतरें और प्रवेश करें। अब बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरने के लिए एक बार फिर से शुभेंदु अधिकारी को अपनी सीट से हटा दिया है। भाजपा ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की pic.twitter.com/QHLfHAUNFF – एएनआई (@ANI) 16 मार्च 2026 दिलीप घोष और अग्निमित्र पॉल को मिले टिकट बीजेपी ने दिलीप कुमार घोष को बोलपुर विधानसभा से, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्र पॉल, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, पूर्व साम्यवादी मुस्लिम स्वप्न दास को राशबिहारी सीट से टिकट दिया है। पार्टी ने डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुखर्जी, कालीगंज उत्तर से बापन घोष, कुशबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय, सिलीगुड़ी से शंकर घोष और हसन से निखिल निरंजन मैदान में उतारे गए हैं। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित इंट्रेस्ट ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के लिए अपनी राजधानी की पहली सूची जारी की है। हमारी पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे, जहां से उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को हराया था और भवानीपुर से भी, जहां से ममता बनर्जी वर्तमान विधायक हैं। यह एक कड़ा मुकाबला होगा.’ बंगाल में दो चरणों में होगा चुनाव चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च 2025) को घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर दो चरण के चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को होंगे। सीटीओ की गिनती 4 मई 2026 को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में 215 वीकेंड पर जीत दर्ज की गई थी तो वहीं बीजेपी 77 के साथ मुख्य सुपरस्टार दल बनी थी। ये भी पढ़ें: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा (टैग्सटूट्रांसलेट)ब्रेकिंग न्यूज(टी)एबीपी न्यूज(टी)चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव 2026(टी)सुवेंदु अधिकारी(टी)पश्चिम बंगाल बीजेपी उम्मीदवार 2026 सूची(टी)पश्चिम बंगाल बीजेपी सूची(टी)दिलीप घोष(टी)ममता बनर्जी(टी)पश्चिम बंगाल(टी)बीजेपी(टी)भवानीपुर(टी)ममता गांधी(टी)शुभेंदु अधिकारी(टी)बंगाल चुनाव(टी)दिलीप घोष(टी)बीजेपी बंगाल लिस्ट
Assembly Election 2026 LIVE Updates; Modi Mamata Banerjee

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Modi Mamata Banerjee | Bengal Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry Vidhansabha Chunav कोलकाता/चेन्नई/दिसपुर/तिरुवनंतपुर41 मिनट पहले कॉपी लिंक इन चुनावों में 824 विधानसभा सीटों पर 17.4 करोड़ वोटर वोट डालेंगे- फोटो फाइल ECI ने रविवार को चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया। इसके साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि चुनावी राज्यों में 5,173 से ज्यादा फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं ताकि शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई हो। इसके अलावा, 5,200 से ज्यादा स्टैटिक सर्विलांस टीमें (SST) भी तैनात की गई हैं। इधर, केरल BJP के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है। बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। केरल और असम में वोटिंग एक ही चरण में 9 अप्रैल को होगी, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पुडुचेरी में भी वोटिंग 9 अप्रैल को ही होगी। इसके अलावा गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की छह सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। ECI ने बताया कि चारों राज्यों और पुडुचेरी में वोटों की गिनती 4 मई को होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Rajya Sabha Election 2026 LIVE Update; Bihar NDA Candidates

Hindi News National Rajya Sabha Election 2026 LIVE Update; Bihar NDA Candidates | Maharashtra Haryana Tamilnadu नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई। हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA के प्रत्याशी विजयी रहे। ओडिशा की 4 सीटों में से 3 NDA और 1 BJD ने जीती। हरियाणा की दो सीटों पर तय समय से करीब 6 घंटे बाद काउंटिंग शुरू हुई। यहां थोड़ी देर में रिजल्ट आएगा। हरियाणा में भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने एक कांग्रेस MLA का वोट रद्द कर दिया। वहीं, दूसरे वोट का वैलिड माना गया। हरियाणा की दो सीटों में से एक पर BJP कैंडिडेट संजय भाटिया की जीत तय बताई जा रही है। दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के बीच मुकाबला है। राज्यवार राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट… बिहार: CM नीतीश, बीजेपी प्रेसिडेंट को 44-44 वोट; महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं की वोटिंग बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेशनल बीजेपी प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। JDU के रामनाथ ठाकुर को 42 वोट और RLSM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले। भाजपा कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि, दूसरी वरियता के आधार पर उन्होंने 37 वोट पाने वाले RJD के एडी सिंह को हरा दिया। NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले थे। महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले। जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी। आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीवार बनाया था, लेकिन विपक्ष के 4 विधायक वोट करने ही नहीं पहुंचे। इनमें ढाका सीट से RJD विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के दो विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास शामिल हैं। ओडिशा : दो सीटों पर भाजपा, एक पर निर्दलीय की जीत; BJD के खाते में एक सीट गई ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्जलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई। कुल 37 सीटों पर चुनाव, इनमें 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान किया था। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, क्योंकि इन सीटों पर जितनी सीटें थीं उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे। इसलिए यहां मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। बाकी 11 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग हुई। राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 05:06 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक रवनीत सिंह बिट्टू बोले- राहुल को समझ में आ गया होगा गद्दार किसे कहते हैं राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों के क्रॉस-वोटिंग पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- राहुल गांधी को ‘गद्दार’ शब्द इस्तेमाल करने का बहुत शौक है। अब उन्हें पता चल गया होगा कि हर राज्य में उनके ही लोग कांग्रेस को वोट नहीं दे रहे। अब उन्हें समझ में आ गया होगा कि गद्दार किसे कहते हैं। ये आपके ही गद्दार हैं, इनका ध्यान रखिए।” 05:04 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हरियाणा में साढ़े 5 घंटे बाद राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 04:30 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस की हालत साफ दिखाई दे गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस के 3–4 विधायकों ने ही राहुल गांधी को आईना दिखा दिया है। 04:15 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नितिन नवीन को जीत की बधाई दी 04:11 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- सांसद बनने का मौका देने के लिए PM का आभार बिहार में राज्यसभा चुनाव जीतने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार नितिन नवीन ने कहा- आज मैं बिहार की जनता और पूरी NDA टीम को शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे पहली बार संसदीय जीवन में प्रवेश करने का अवसर मिल रहा है। देश की संसद में सांसद के रूप में सेवा करने का मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। 03:53 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक ओडिशा में भाजपा प्रभारी विजयपाल बोले- हॉर्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं राज्यसभा चुनाव पर ओडिशा में भाजपा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने कहा- हमें पूरा विश्वास था कि भाजपा और उसके समर्थित तीनों उम्मीदवार जीतेंगे। यहां के विधायकों ने समझदारी से काम करते हुए भाजपा को मजबूत किया है। मैं ओडिशा के लोगों और यहां के विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं और हमारे विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देता हूं। हॉर्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं है। सभी ने स्वेच्छा से मतदान किया है। 03:13 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा- यह NDA की अटूट एकता की जीत है 03:04 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी 02:51 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- NDA आगे भी इसी तरह जीतता रहेगा 02:40 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक BJD MLA दिब्या शंकर मिश्रा ने कहा- क्रॉस वोटर्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे 02:23 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक तेजस्वी का आरोप- बीजेपी जबरदस्ती रिकाउंटिंग करवा जीती 02:11 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को
rajya sabha election odisha congress mla bribe offer dk shivakumar

बेंगलुरु22 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शिवकुमार ने रविवार को कहा कि ओडिशा के चार लोग बेंगलुरु के पास बिदादी स्थित एक रिसॉर्ट पहुंचे थे, जहां ओडिशा कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं। यहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के बदले विधायकों को पैसे देने की पेशकश की। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और तुरंत पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक चार लोगों में से दो मौके से भाग गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के पास से ब्लैंक चेक भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। शिवकुमार ने इसे बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बताते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। रविवार रात को कांग्रेस के कुछ विधायक बेंगलुरु से भुवनेश्वर पहुंचे। कांग्रेस नेता बोले- ऑफर ठुकराने पर जान से मारने की धमकी इस मामले में ओडिशा कांग्रेस विधायक दल के डिप्टी लीडर अशोक कुमार दास ने भी बिदादी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि चार अज्ञात लोगों ने कुछ विधायकों से संपर्क कर उन्हें राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग करने के लिए करोड़ों रुपये का ऑफर दिया। दास ने यह भी आरोप लगाया कि जब विधायकों ने ऑफर ठुकरा दिया तो उन्हें ओडिशा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बेंगलुरु में रुके थे 8 विधायक ओडिशा के आठ कांग्रेस विधायक 12 मार्च से बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। राज्यसभा चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते उन्हें यहां लाया गया था। ओडिशा की 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव सोमवार को चुनाव होने हैं। कांग्रेस और बीजू जनता दल ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है, जबकि बीजेपी ने अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिसमें भाजपा को दो और बीजेडी को एक सीट मिलने की संभावना है। चौथी सीट पर भाजपा और बीजेडी प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। BJP-BJD ने कैंडिडेट्स घोषित किए BJD ने संतृप्त मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, और BJP ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए ओडिशा पार्टी प्रमुख मनमोहन सामल और सुजीत कुमार के नाम का ऐलान किया है। बीजू जनता दल ने गुरुवार को पार्टी के सभी विधायकों के लिए ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी किया। इसमें विधायकों को निर्देश दिया गया कि वे भुवनेश्वर में होने वाली पार्टी की बैठकों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। विधायकों से कहा गया है कि वे 13 और 14 मार्च को नवीन निवास पहुंच जाएं। भाजपा के 82 विधायक पारादीप में रुके भाजपा ने भी 14 मार्च को अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुजीत कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के समर्थन में रणनीति बनाने के लिए यह कदम उठाया है। भुवनेश्वर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद मंत्री और विधायक दो लग्जरी बसों से पारादीप के लिए रवाना हुए थे। सभी विधायक पारादीप में दिलीप राय के होटल में ठहरे हुए हैं। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस ने हरियाणा में विधायकों लंच पर बुलाकर हिमाचल भेजा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है। हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों को लंच पर बुलाया। सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों को 5 जोड़ी कपड़े साथ लाने कहा गया। इसके बाद शाम को उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








