Medicine Nobel Prize Winners | Nomadic Elephant 2026 Military Exercise

Hindi News Career Medicine Nobel Prize Winners | Nomadic Elephant 2026 Military Exercise 14 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट 2026 का समापन 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट 2026 का समापन हुआ। यह भारत और मंगोलिया की सेनाओं के बीच आयोजित होने वाला वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। संयुक्त राष्ट्र जनादेश के तहत उग्रवाद विरोधी और आतंकवाद विरोधी सिनेरियो पर ट्रेनिंग दी गई। दोनों देशों के 45-45 सैन्यकर्मियों ने इसमें भाग लिया। दोनों देशों के सैनिकों ने सामरिक कौशल, हथियार संचालन और रिफ्लेक्स शूटिंग की प्रैक्टिस की। सबसे पहले नोमैडिक एलिफेंट अभ्यास की शुरुआत 2004 में की गई थी। यह यात्रा भारत-इफ्टा (EFTA) व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के एक साल पूरा होने के अवसर पर हुई। पिथौरागढ़ को इस अभ्यास के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यहां का पहाड़ी इलाका सैन्य प्रशिक्षण के लिए उपयोगी है। इससे पहले यह अभ्यास मई–जून 2025 में उलानबटार, मंगोलिया में हुआ था। 2. स्विस राष्ट्रपति गॉय पारमेलिन राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे 5 अक्टूबर 2026 को स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गॉय पारमेलिन भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति गी पार्मेलॉ और कैरोलीन गी पार्मेलॉ को राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। उनकी इस यात्रा में व्यापार, निवेश, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और लोगों की आवाजाही जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा होगी। यह उनकी पहली राजकीय भारत यात्रा है। इस साल वह दूसरी बार भारत आए हैं। इससे पहले वह फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। राष्ट्रपति परमेलिन की भारत यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक होगी। 3. पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए 4 MOU पर साइन 5 अक्टूबर को केंद्र और राज्य सरकार ने हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए MOU पर साइन किए। इसके तहत चार नए हवाई अड्डों का विकास कार्य किया जाएगा। यह समझौता केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत हुआ है। नए हवाई अड्डों में पुरुलिया (छर्रा), पश्चिम मेदिनीपुर (कलाईकुंडा), दक्षिण दिनाजपुर (बालुरघाट) और अलीपुरद्वार (हासीमारा) शामिल हैं। इन चार नए हवाई अड्डों को अगले दो सालों में विकसित करने की योजना है। इसके तहत अगले 10 सालों में पश्चिम बंगाल में 29,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। 4. डिब्रूगढ़ से पहले अंतर्राष्ट्रीय कार्गो जलमार्ग का शुभारंभ 5 अक्टूबर को असम के डिब्रूगढ़ में बोगीबील टर्मिनल से पहले अंतरराष्ट्रीय कार्गो जलमार्ग का शुभारंभ किया गया। यह जलमार्ग बांग्लादेश के ढाका के लिए है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे हरी झंडी दिखाई। इस जहाज का नाम पाटकाई है। यात्रा में असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड का मेथनॉल बांग्लादेश के ढाका स्थित पंगांव बंदरगाह तक ले जाया जाएगा। यह लगभग 783 किलोमीटर की दूरी 7 दिनों में तय करेगा। इसे असम में नदी के रास्ते व्यापार को फिर से बढ़ावा देने और पूर्वोत्तर में अंतर्देशीय जलमार्ग संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आजादी के बाद डिब्रूगढ़ से पहली बार किसी विदेशी बंदरगाह के लिए सीधे जलमार्ग से माल भेजा गया है। अवार्ड (AWARD) 5. मेडिसिन का नोबेल जर्मनी – अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मिला 5 अक्टूबर को 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल मिला। इसमें पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल और कार्ल डीसेरोथ शामिल हैं। ये पुरस्कार पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल और कार्ल डीसेरोथ को दिया गया है। पीटर और हम्बोल्ट जर्मनी के हैं। कार्ल अमेरिका से हैं। ये नोबेल ब्रेन सेल्स को कंट्रोल करने की ‘ऑप्टोजेनेटिक्स’ तकनीक विकसित करने के लिए दिया गया। ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक से रोशनी की मदद से दिमाग की अलग-अलग तंत्रिका कोशिकाओं को नियंत्रित करके उनके काम को समझा जा सकता है। इससे डिप्रेशन और मानसिक बीमारियों को समझना आसान होगा। इससे डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों और दिमाग से जुड़ी दूसरी बीमारियों पर रिसर्च करना भी आसान हुआ है। फिलहाल इस तकनीक का इस्तेमाल आंखों की बीमारियों पर भी किया जा रहा है। वैज्ञानिक यह पता लगा रहे हैं कि इसकी मदद से आंखों की रोशनी खो चुके लोगों की आंखों की रोशनी वापस लाई जा सकती है या नहीं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 6. एशियाई खेल 2026 का जापान में समापन हुआ 4 अक्टूबर को एशियाई खेल 2026 का समापन हुआ। भारत ने 85 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। एशियन गेम्स में चीन ने सबसे ज्यादा 169 गोल्ड मेडल जीते। सबसे कम मेडल (22) बहरीन को मिले। 2026 के एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक Aichi-Nagoya, जापान में हुए। इससे पहले 2002 में बुसान में हुए एशियन गेम्स में भारत में लड़कियां आगे रही थीं। अगले समर एशियन गेम्स वर्ष 2030 में कतर (दोहा) में होंगे। एशियन गेम्स यह एशियाई देशों के बीच आयोजित होने वाला इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। इसमें एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग और तैराकी सहित कई खेलों में मेडल जीतने के लिए कॉम्पिटिशन करते हैं। सबसे पहले इस कॉम्पिटिशन का आयोजन 1951 में हुआ था। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया इसका आयोजन करता है। आज का इतिहास 1981 में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या कर दी गई थी। 1989 में न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी ने हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था। 2007 में परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। 1946 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता विनोद खन्ना का जन्म हुआ था। ————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें करेंट अफेयर्स 5 अक्टूबर:OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट रॉबिन्सन ने इस्तीफा दिया, भारत-साइप्रस के बीच पहली जॉइंट मैरीटाइम बैठक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India-US War Exercise Live Firing Drill

Hindi News Career India US War Exercise Live Firing Drill | Railway Project Approved 20 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास में M777 भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास में M777 तोपों से लाइव-फायरिंग की 20 सितंबर को भारत-अमेरिका सेनाओं के ‘युद्ध अभ्यास 2026’ में M777 तोपों से लाइव-फायरिंग ड्रिल की। M777 155 मिमी/39-कैलिबर की एक हल्की तोप है, जिसे पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में आसानी से तैनात किया जा सकता है। ये युद्ध अभ्यास राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 16 सितंबर से शुरू हुआ है। ये अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक साथ शुरू हुआ। इस सैन्य अभ्यास में अमेरिकी सेना की ओर से ‘आर्कटिक एंजेल्स’ एलीट यूनिट ने हिस्सा लिया। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य माउंटेन वॉरफेयर यानी पहाड़ी युद्ध कला रेगिस्तानी युद्ध कौशल दोनों को ही बढ़ाना है। ये इस ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण है। पहली बार दो अलग-अलग थिएटर राजस्थान के रेगिस्तान और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में युद्ध अभ्यास किया जा रहा है। इस ‘युद्ध अभ्यास’ की शुरुआत 2004 में हुई थी। 2026 का अभ्यास अपनी तरह का विशेष संस्करण है। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त सैन्य क्षमता को मजबूत करना है। अभ्यास में ड्रोन और काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तथा निगरानी क्षमताओं का भी अभ्यास शामिल है। इस अभ्यास में ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्र में अक्लिमेटाइजेशन, लॉजिस्टिक्स और इन्फैंट्री ऑपरेशन का अभ्यास किया जा रहा है। 2. भारत साउथ अफ्रीका के बीच आर्मी- टू- आर्मी वार्ता हुई 19 सितंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहली आर्मी- टू- आर्मी स्टाफ टॉक (AAST) यानी सैन्य वार्ता आयोजित होने की जानकारी मिली। इस वार्ता में दोनों देशों ने ट्रेनिंग के आदान-प्रदान और जॉइंट कैपिसिटी बिल्डिंग पर डिफेंस सिक्योरिटी को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के प्रतिनिधि मण्डल ने इंडियन आर्मी की (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का भी दौरा किया। साथ ही 505 आर्मी बेस वर्कशॉप का भी दौरा किया और स्वदेशी टेक्नोलॉजी और सैन्य आधुनिकीकरण की जानकारी ली। आपको बता दें कि यह पहली स्टाफ वार्ता दोनों देशों के बीच भविष्य के दीर्घकालिक रक्षा सहयोग की मजबूत नींव रखती है। ये वार्ता भारत-साउथ अफ्रीका के मिलिट्री टू मिलिट्री रिलेशन्स को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही। दोनों देशों के बीच औपचारिक रक्षा सहयोग 1996 में शुरू हुआ था। 2000 में डिफेंस को-ऑपरेशन पर MoU को आगे बढ़ाया था। ये भारत-साउथ अफ्रीका के बीच ये पहली आर्मी- टू- आर्मी (AAST) स्टाफ वार्ता है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. एशियन गेम्स के पहले दिन भारत ने 2 सिल्वर मेडल जीते 20 सितंबर भारत ने एशियन गेम्स के पहले दिन 2 सिल्वर मेडल जीते। वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की जोड़ी ने ये मेडल जीते। इसके साथ ही वलारिवन ने 10 मीयर एयर राइफल इवेंट में शूटिंग में 252.4 अंक के साथ अपना पहला इंडिविजुअल सिल्वर मेडल जीता। सोनम 634.1 अंकों के साथ भारत की टॉप स्कोरर रहीं। उनके बाद इलावेनिल ने 633.5 अंक हासिल किए और विदर्शा ने 630.4 अंक हासिल किए। इलावेनिल और सोनम ने इंडिविजुअल फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया है। उनके स्कोर ने उन्हें फाइनलिस्ट की लिस्ट में जगह दिलाई। भारत 1898 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इस इवेंट में चीन ने गोल्ड और जापान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की तिकड़ी ने ये मेडल जीते हैं। 4. 46वें FIDE चेस ओलंपियाड में भारत ने क्वालिफाई किया 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे 46वें FIDE चेस ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने स्पेन को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। डी. गुकेश ने स्पेन के फॉर्मर वर्ल्ड चैंपियनशिप चैलेंजर अलेक्सी शिरोव को हराया। इसके साथ ही अर्जुन एरिगैसी ने भी जीत दर्ज की और आर. प्रज्ञानानंदा और निहाल सरीन के मुकाबले ड्रॉ रहे। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना परफेक्ट 4/4 मैच रिकॉर्ड बरकरार रखा। अब अगले राउंड में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। चेस ओलंपियाड का आयोजन इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) करता है। इसका हेडक्वाटर्र लुसाने, स्विट्जरलैंड में है। भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में डी. गुकेश, अर्जुन एरीगैसी और आर. प्रागनानंदा हैं। प्रोजेक्ट (PROJECT) 5. 200 करोड़ के रेल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली 19 सितंबर को इंडियन रेलवे ने सेंट्रल रेलवे के सोलापुर डिवीजन के सात स्टेशनों पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाने को मंजूरी दी है। भारतीय रेल ने मध्य रेलवे के सोलापुर डिवीजन के 7 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की व्यवस्था को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से ट्रेनों के ऑपरेशन और सिग्नलिंग व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी। इस प्रोजेक्ट में हाई डेंसिटी नेटवर्क 7 रूट पर मोहोल, मुंधेवाड़ी, बाले, सोलापुर, होटगी जंक्शन-होटगी ए केबिन, शाहबाद और वाडी जंक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाना शामिल है। इन जगहों पर कवच, ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कंट्रोल के काम पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं। रेल मंत्री ने कहा कि ये आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम पूरे डिवीजन में रेलवे सिग्नलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा और स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम ‘कवच’ को लागू करने में मदद करेगा। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग एक आधुनिक कंप्यूटर-बेस्ड सिग्नलिंग सिस्टम है, जो पारंपरिक रिले-बेस्ड इंटरलॉकिंग की जगह लेता है। ये पॉइंट्स और सिग्नल्स पर ज्यादा भरोसेमंद कंट्रोल देता है, खराबी का पता लगाने और उसे ठीक करने में तेजी लाता है, मेंटेनेंस को आसान बनाता है और ट्रेनों के बेहतर संचालन में मदद करता है। आज का इतिहास 1857 में अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण किया। जिन्हें बाद में रंगून भेज दिया गया। 1949 में विलय संधि के बाद मणिपुर भारत का अंग बना। 2020 में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के मशहूर पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन। ———————– ये खबर भी पढ़ें.. 19 सितंबर के करेंट अफेयर्स:जिम्बाब्वे के तवेंगवा ICC के नए वाइस चैयरमेन, HAL ने
Sanjukta CRPF First Woman IG

Hindi News Career Sanjukta CRPF First Woman IG | India Sends AIDS Medicines To Botswana 17 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (NATIONAL) 1. विदेश मंत्री एस जयशंकर भूटान की यात्रा पर गए 16 सितंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। जयशंकर इस यात्रा ले दौरान भूटान के विदेश व्यापार मंत्री ल्योनपो डी.एन. धुंग्येल से मुलाकात करेंगे। जयशंकर इस यात्रा के दौरान भूटान के राजा नामग्याल वांगचुक से मुलाकात करेंगे साथ ही पीएम शेरिंग टोबगे से भी मुलाकात करेंगे। जयशंकर की ये यात्रा भारत-भूटान के बीच मजबूत और पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए है। भारत और भूटान के बीच डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में सहयोग जारी है। अगस्त 2026 में जेमगांग के पानबांग क्षेत्र में तीन हाई इंपेक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (HICDPs) का उद्घाटन किया गया था। व्यापार के क्षेत्र में भारत, भूटान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2024-25 में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 1.9 अरब डॉलर से ज्यादा रहा था। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्पो डीएन धुंग्येल से मुलाकात की। 2. भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य ‘युद्ध अभ्यास 2026’ शुरू 16 सितंबर को भारत और अमेरिका की थल सेनाओं के बीच एनुअल जॉइंट सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ उत्तराखंड के औली में शुरू हुआ। ये अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक साथ शुरू हुआ। इस सैन्य अभ्यास में अमेरिकी सेना की ओर से ‘आर्कटिक एंजेल्स’ एलीट यूनिट ने हिस्सा लिया। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य माउंटेन वॉरफेयर यानी पहाड़ी युद्ध कला रेगिस्तानी युद्ध कौशल दोनों को ही बढ़ाना है। ये इस ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण है। पहली बार दो अलग-अलग थिएटर राजस्थान के रेगिस्तान और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में युद्ध अभ्यास किया जा रहा है। इस ‘युद्ध अभ्यास’ की शुरुआत 2004 में हुई थी। 2026 का अभ्यास अपनी तरह का विशेष संस्करण है। अभ्यास में ड्रोन और काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तथा निगरानी क्षमताओं का भी अबुआस होगा। उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में अक्लिमेटाइजेशन, लॉजिस्टिक्स और इन्फैंट्री ऑपरेशन का अभ्यास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त सैन्य क्षमता को मजबूत करना है। अपॉइटनमेंट (APPOINTMENT) 3. संजुक्ता पाराशर CoBRA यूनिट की पहली महिला IG बनीं 15 सितंबर को 2006 बैच की IPS ऑफिसर संजुक्ता पाराशर CRPF की कोबरा (CoBRA) यूनिट की IG अपॉइंट हुईं। CoBRA का पूरा नाम कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन है। संजुक्ता CoBRA यूनिट में पहुंचने वाली पहली महिला ऑफिसर हैं। वे 1996 बैच के IPS ऑफिसर दानेश राणा की जगह लेंगी। संजुक्ता पाराशर असम-मेघालय कैडर की IPS ऑफिसर हैं। असम में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। संजुक्ता इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में थीं उन्हें असम का लेडी सिंघम भी कहा जाता है। संजुक्ता ने साल 2006 में UPSC सिविल सर्विस एग्जामीनेशन पास किया और ऑल इंडिया रैंक 85 हासिल की। संजुक्ता ने IAS के बजाय IPS बनना चुना। असम में फील्ड पुलिसिंग, बोडो उग्रवाद और अन्य उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ काउंटर-इंसर्जेंसी अभियानों में काम किया। संजुक्ता ने नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में काम किया और आतंकवाद-रोधी जांच से जुड़ा अनुभव हासिल किया। संजुक्ता NIA में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) बनीं। 2023 में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) रैंक में प्रोमोट हुईं। CoBRA यूनिट भारत के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक विशेष और बेहद खतरनाक कमांडो यूनिट है। ये खासतौर पर घने जंगलों में लड़ने और गुरिल्ला युद्ध में माहिर मानी जाती है। CRPF ने कई राज्यों में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (LWE) से निपटने के लिए 2008-09 में CoBRA बनाई थी। इस यूनिट को पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में उग्रवाद से निपटने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। CRPF ने हाल ही में मणिपुर में सशस्त्र हिंसा रोकने के लिए CoBRA की दो यूनिट तैनात की हैं। CoBRA यूनिट को साल 2008-09 में वामपंथी उग्रवाद (LWE) और पूर्वोत्तर में उग्रवाद से निपटने के लिए गठित किया गया था। संजुक्ता NIA में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) भी रहीं। मिसलीनियस 4. लद्दाख का पहला ‘हेरिटेज विलेज’ घोषित 15 सितंबर को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जांस्कर क्षेत्र के कुमिक गांव को लद्दाख का पहला ‘हेरिटेज विलेज’ घोषित किया। ये घोषणा 11वें लद्दाख जांस्कर फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन के दौरान की गई। कुमिक गांव अपने पारंपरिक घरों, पवित्र स्थलों और पारंपरिक कृषि पद्धतियों के लिए जाना जाता है। यहां पारंपरिक वास्तुकला, जल मिल, जलाशय, स्तूप और मणि दीवारें जैसे सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित हैं। 2025 में हिमालयन कल्चरल हेरिटेज फाउंडेशन के डॉ. सोनम वांगचुक ने कुमिक को हेरिटेज विलेज घोषित करने की सिफारिश की थी। कुमिक गांव में कंजुर पांडुलिपियों सहित तिब्बती बौद्ध साहित्य की समृद्ध परंपरा भी रही है। 5. भारत ने बोत्सवाना को 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल (ARV) दवाएं भेजी 15 सितंबर को भारत ने अफ्रीकी महाद्वीप बोत्सवाना के पब्लिक हेल्थ सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल (ARV) दवाएं भेजीं। ARV दवाएं HIV संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी का हिस्सा होती हैं। इन दवाओं का यूज HIV/एड्स के इलाज के लिए किया जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे ग्लोबल साउथ के साझेदार देशों के साथ स्वास्थ्य सहयोग मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता बताया। नवंबर 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बोत्सवाना यात्रा के दौरान भारत ने बोत्सवाना को जरूरी ARV दवाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, डिजिटल तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहा है। आज का इतिहास 1915 में भारत के प्रसिद्ध और लोकप्रिय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का जन्म हुआ। 1948 में हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ। ————————– ये खबर भी पढ़ें.. करेंट अफेयर्स 16 सितंबर:स्टील कचरे से छत्तीसगढ़ में बनी सबसे लंबी सड़क, डल झील संरक्षण के लिए ग्रास माशे का मॉडल प्रस्तुत आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Raigarh Steel Slag Road Guinness Record & Dal Lake Papier Mache Model

Hindi News Career Raigarh Steel Slag Road Guinness Record & Dal Lake Papier Mache Model 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. डल झील के संरक्षण के लिए ग्रास माशे तकनीक का मॉडल प्रस्तुत 14 सितंबर 2026 को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में डल झील के संरक्षण के लिए ग्रास माशे तकनीक का मॉडल प्रस्तुत किया गया। श्रीनगर की कारीगर सिमरन (कुलसुम इरशाद) डल झील से सफाई के दौरान निकाली जाने वाली जलीय घास और खरपतवार को बेकार फेंकने के बजाय उससे सजावटी सामान बना रही हैं। इस तकनीक को उन्होंने ‘Grass Mache’ नाम दिया है। कश्मीर की पारंपरिक पेपर मैशी कला को पर्यावरण-अनुकूल रूप देने के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है। सिमरन को पारंपरिक पेपर मैशी में करीब 5 साल का अनुभव है। उन्होंने ग्रास माशे तकनीक विकसित करने में लगभग 2 साल प्रयोग किए हैं। सिमरन स्थानीय महिलाओं को यह कला निःशुल्क सिखा रही हैं। उनके इन उत्पादों से इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सिमरन अन्य महिलाओं को भी Grass Mache की तकनीक सिखाती हैं। 2. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘पेंशन सखियों’ योजना का विस्तार 14 सितंबर 2026 को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पेंशन सखी योजना का विस्तार किया गया। 15 सितंबर 2026 को ग्रामीण विकास विभाग (DoRD) और PFRDA ने इसके लिए MoU किया है। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को पेंशन सखी के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत डोरस्टेप सेवा दी जाती है जिसमें वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को उनके घर तक पेंशन राशि पहुंचाना शामिल है। लोगों को पेंशन योजनाओं की जानकारी देना और नामांकन में मदद करना इस योजना का मुख्य कार्य है। ‘पेंशन सखी’ का उद्देश्य मुख्य रूप से PFRDA के पेंशन इकोसिस्टम, खासकर नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) जैसी रिटायरमेंट योजनाओं की पहुंच बढ़ाना है। मिसलेनियस (MISCELLANEOUS) 3. रायगढ़ में बनी दुनिया की सबसे लंबी ‘स्टील स्लैग रोड’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बनी दुनिया की सबसे लंबी ‘स्टील स्लैग रोड’ का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। यह तकनीक CSIR – केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) द्वारा विकसित की गई है। इसमें स्टील संयंत्रों से निकलने वाले कचरे (स्टील स्लैग) का उपयोग सड़क निर्माण के गिट्टी के रूप में किया जाता है। स्टील स्लैग सड़कें पारंपरिक बिटुमिनस सड़कों की तुलना में 30% अधिक टिकाऊ और मजबूत होती हैं। पारंपरिक सड़कों के निर्माण की तुलना में इसकी लागत लगभग 30% तक कम आती है। यह सड़कें प्राकृतिक पत्थरों के खनन को कम करके पर्यावरण संरक्षण में मदद करती है। भारत की पहली स्टील स्लैग सड़क सुरत (गुजरात) में 2022 में बनाई गई थी। सीमेंट या कंक्रीट की सड़क का जीवनकाल 30 वर्ष से अधिक होता है, जबकि स्टील स्लैग से निर्मित सड़क का जीवनकाल लगभग 15 वर्ष होता है। स्टील स्लैग रोड स्टील उत्पादन के दौरान भट्ठी में अशुद्धियों को अलग करने पर एक ठोस उप-उत्पाद बनता है, जिसे स्टील स्लैग कहते हैं। इसे प्रोसेस करके सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी सड़कें बनाने में सामान्य गिट्टी के कुछ हिस्से की जगह स्टील बनाने की प्रक्रिया से निकलने वाले स्टील स्लैग का इस्तेमाल किया जाता है। स्टील स्लैग परियोजना की शुरुआत ‘वेस्ट टू वेल्थ’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पहल के तहत की गई है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का समापन 14 सितंबर को भारत और मलेशिया ने लुमुट में चौथा द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण 2026’ का समापन हुआ। यह ‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास का 4वां संस्करण था। अभ्यास के मुख्य चरण में हार्वर फेज (पोर्ट गतिविधियां) और सी फेज (समुद्री युद्धाभ्यास) शामिल थे। रॉयल मलेशियन नेवी (RMN) के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों ने इसमें हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य भारत की ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत दक्षिण-पूर्व एशिया से रक्षा संबंधों को मजबूत करना है। यह ‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास का 4वां संस्करण था। निधन (DEATH) 5. मशहूर फैशन डिजाइनर बॉब मैकी का निधन 14 सितंबर को मशहूर फैशन डिजाइनर बॉब मैकी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। चेर , मैडोना और अन्य हस्तियों के लिए डिज़ाइन किए गए परिधानों के लिए मशहूर मैकी का उनकी मृत्यु कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में न्यूमोनिया की वजह से हुई। उनका करिअर पांच दशक से ज्यादा लंबा रहा। उन्हें विशेष रूप से गायिका, अभिनेत्री और टीवी एक्ट्रेस चेर के 1986 के ऑस्कर समारोह के यादगार लुक के लिए जाना जाता है। उन्हें 1973, 1976 और 1982 में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन श्रेणी में 3 बार नॉमिनेट किया गया। उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइन और कला निर्देशन के क्षेत्र में 9 एमी पुरस्कार भी जीते। 2019 में उन्हें ‘द चेर शो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन कैटेगरी में टोनी पुरस्कार भी मिला। मैकी ने कार्लोल बर्नेट, डायना रोज, टीना टर्नर, एजटन जॉन, मेडोना, लिजा मिनेली और डॉली पार्टन जैसे सेलिब्रिटीज के लिए ड्रेस डिजाइन की। आज का इतिहास 1929 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता प्रेम नाथ का जन्म हुआ। 1932 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और गणितज्ञ नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ था। 1908 में अमेरिका में जनरल मोटर्स की स्थापना हुई। विश्व ओजोन दिवस हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है। 1821 में मैक्सिको की स्वतंत्रता को आधिकारिक मान्यता मिली। 1975 में पापुआ न्यू गिनी स्वतंत्र हुआ। —————– ये खबर भी पढ़ें… 12 सितंबर के करेंट अफेयर्स : BRICS 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू, भारत और फ्रांस मिलकर स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Elena Rybakina Wins US Open

Hindi News Career Elena Rybakina Wins US Open | DRDO New Testing Site In West Bengal 24 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. BRICS 2026 के पहले दिन ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाया गया 12 सितंबर को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाया गया। इसमें व्यापार और आतंकवाद से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और संस्थागत सुधार जैसे मुद्दों पर सभी देशों ने अपना मत दिया। इस घोषणापत्र में टैरिफ, व्यापारिक तनाव और भू-राजनीतिक बंटवारे के माहौल में, समूह ने एकतरफा व्यापार प्रतिबंधों का विरोध किया। साथ ही, ब्रिक्स देशों के बीच सीमा-पार भुगतान और निवेश को आसान बनाने की कोशिशों पर भी जोर दिया गया। पीएम मोदी ने BRICS में प्रस्ताव दिया कि हर साल अध्यक्षता बदलने के बावजूद BRICS की पहलों और फैसलों का लगातार फॉलो-अप हो सके। घोषणा में वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार, विकासशील देशों की अधिक भागीदारी और बहुपक्षीय संस्थाओं को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने ग्लोबल साउथ की भविष्य की तकनीकों और उनके लिए बनने वाले नियमों में समान भागीदारी की जरूरत पर भी मंजूरी दी। BRICS देशों ने आर्थिक सहयोग, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार/भुगतान और वैश्विक व्यापार को सरल बनाने जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया। AI को भी महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया गया और सुरक्षित, समावेशी तथा नैतिक AI सहयोग पर जोर दिया गया। BRICS की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर सदस्य देशों के नेताओं ने दो स्मारक डाक टिकट भी जारी किए। 2. पश्चिम बंगाल के जुनपुट में DRDO के नए टेस्टिंग सेंटर को मंजूरी 12 सितंबर को पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के जुनपुट में DRDO के नए टेस्टिंग सेंटर को मंजूरी दी। ये सेंटर ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) के एडिशनल टेस्टिंग सेंटर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस नए टेस्टिंग सेंटर का उद्देशय चांदीपुर में लगातार बढ़ती हथियार टेस्टिंग के दवाब को कम करना है। अब जुनपुट में छोटी दूरी की मिसाइलों, हथियार प्रणालियों और रडार उपकरणों का परीक्षण किया जाएगा। जुनपुट बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है और चांदीपुर से करीब 70 किमी दूर है। स्पोर्ट्स (SPROTS) 3. एलेना रायबकिना US ओपन खिताब जीता 13 सितंबर को कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराकर पहली बार US ओपन खिताब जीता। न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए फाइनल में रायबकिना ने सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। रायबकिना ने इससे पहले 2022 में विंबलडन और 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। इस जीत के साथ रायबकिना ने अपना तीसरा विमेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और आफिशियली वर्ल्ड नंबर-1 बन जाएंगी। सबालेंका लगातार दो बार की US ओपन चैंपियन और सबालेंका पिछले 99 हफ्तों से दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी थीं। सबालेंका 19 मैचों में US ओपन की विनर रही हैं। 4. भारत ने जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 जीता 13 सितंबर को भारत ने चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। चीन के मोकी में खेले गए फाइनल में भारत के लिए सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ। इस जीत के साथ भारतीय जूनियर विमेंस टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। साथ ही, टीम ने FIH जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। फाइनल जीतने के तुरंत बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की हर खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपए के कैश प्राइज का ऐलान किया। सपोर्ट स्टाफ के लिए भी नकद पुरस्कार घोषित किया गया। भारत ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 5-1 और क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से हराया। इससे पहले टीम ने मेजबान चीन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला था। भारत ने जापान को 7-0 और मलेशिया को 11-1 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट के पहले मैच में भी भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया था। जूनियर विमेंस एशिया कप में सपोर्ट स्टाफ के लिए भी नकद पुरस्कार घोषित किया गया। निधन (DEATH) 4. मशहूर एक्टर सोलोमन पप्पैया का निधन 12 सितंबर को मशहूर तमिल एक्टर सोलोमन पप्पैया का निधन हो गया। वे 90 साल के थे। सोलोमन सदियों पुरानी ‘पट्टिमंड्रम’ (बहस-मुबाहिसे की कला) को एकेडमिक में बदलकर लाखों घरों तक पहुंचाया। 1961 से 1994 तक द अमेरिकन कॉलेज, मदुरै में प्रोफेसर के तौर पर तमिल पढ़ाई और बाद में तमिल विभाग के प्रमुख बने। सोलोमन ने 1992 में फिल्म ‘पुदु वर्षम’ से फिल्मी सफर की शुरुआत की 2021 में सोलोमन को भारत सरकार ने देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया। द अमेरिकन कॉलेज से बैचलर्स और त्यागराजर कॉलेज से तमिल में मास्टर्स किया। आज का इतिहास 1833 में विलियम बेंटिक भारत के पहले गवर्नर-जनरल बने। 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के तौर पर अपनाया और राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ मनाने की शुरुआत हुई। ——————– ये खबर भी पढ़ें.. 12 सितंबर के करेंट अफेयर्स:BRICS 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू, भारत और फ्रांस मिलकर स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India-Japan Veer Guardian 26 Military Exercise Begins Today

Hindi News Career India Japan Veer Guardian 26 Military Exercise Begins Today | Current Affairs 13 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वीर गार्जियन 26 अभ्यास आज से शुरू होगा 9 सितंबर से भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय वायु सेना अभ्यास ‘वीर गार्जियन 26’ शुरू हुआ। भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच ये अभ्यास जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर शुरू होगा। ये अभ्यास भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों मित्र देशों की वायु सेनाओं के बीच ऑपरेशनल समझ को बढ़ाना है। ये अभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी ‘क्वाड’ (QUAD) समूह का भी एक प्रमुख हिस्सा है। दोनों देशों का ये सैन्य अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में सुरक्षा और शांति को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा। ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास दोनों देशों के पायलटों को एक-दूसरे की तकनीकों और युद्ध रणनीतियों को समझने का अवसर प्रदान करता है। भारत और जापान के बीच अन्य रक्षा अभ्यास जैसे ‘धर्म गार्जियन’ और ‘जिमेक्स’ (JIMEX) भी नियमित रूप से होते हैं। भारतीय वायुसेना के अनुसार, जापान के दो C-2 परिवहन विमान जोधपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर उतरे। ये अभ्यास वैश्विक स्तर पर उभरती रक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए दोनों देशों को तैयार करने में मदद करता है। 2. पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये 8 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा में कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम इस कार्यक्रम में 35200 करोड़ के प्रोजेक्ट साथ ही वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर (WDFC) के तीन महत्वपूर्ण सेक्शंस का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इनकी कुल लंबाई 326 रूट किमी है और इसे 20,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से विकसित किया गया है। 329 किमी लंबी और 9,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले तीन रेल प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी किया। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन्स, मियागाम करजन-चोरंदा-मालसर गेज कंवर्जन और विश्वामित्री-दभोई रेल लाइन डबलिंग प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी गुजरात सरकार की करीब 2,600 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से भी संवाद किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिनों की यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे 8 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे हैं। भारत-श्रीलंका के बीच ये यात्रा रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए है। राजनाथ सिंह अपनी इस यात्रा के दौरान श्रीलंका के सीनियर नेताओं से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। राजनाथ अपनी इस यात्रा के दौरान कोलंबो में भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ के साथ रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर्स का एक दल भी रहेगा। भारत और श्रीलंका के बीच रीजनल सिक्योरिटी, डिफेंस, ट्रेड , इकोनॉमिक रिलेशन प्रमुख आधार है। रक्षा मंत्री की श्रीलंका यात्रा नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है। निधन (DEATH) 4. मलयाली फिल्म डायरेक्टर आर सरथ का निधन 7 सितंबर को प्रसिद्ध मलयाली फिल्म डायरेक्टर और कहानीकार आर सरथ का निधन हो गया। वे 65 साल के थे। सरथ की मशहूर फिल्मों में सायाह्नम, स्थिति, शीलाबती, और पैराडाइज जैसी फिल्में शामिल हैं। सरथ ने अपने करियर की शुरुआत केरल कौमुदी में पत्रकार के तौर पर की थी। साल 2000 में सरथ ने सायाह्नम फिल्म बनाई, जिसे इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर मिला। सरथ 2021 में केरल सरकार के जनसंपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए। मिसलीनियस 5. ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी 8 सितंबर को ब्रिटेन (UK) की सरकार ने भारत की नेशनल कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी। ये योजना क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए है। ब्रिटेन की मंजूरी के बाद भारतीय निर्यातकों को यूके के नए कार्बन टैक्स के तहत एडिशनल डबल टैक्स नहीं चुकाना होगा। ये फैसला भारत और ब्रिटेन के बीच जारी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वार्ताओं और दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को बेहतर करने के लिए है। भारत की अपनी घरेलू ‘कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम’ (CCTS) के वैश्विक प्रभाव को मजबूती मिली है। इस फैसले के बाद भारत के स्टील, सीमेंट, एल्यूमीनियम और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे भारी विनिर्माण उद्योगों के निर्यातकों को इस ऐतिहासिक फैसले से अरबों रुपए की वित्तीय राहत मिलेगी। इस कर छूट के बाद भारतीय मैन्युफैक्चरर के बनाए गए पर्यावरण अनुकूल उत्पाद ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय बाजारों में ज्यादा बेहतर दामों पर बेचे जा सकेंगे। ये समझौता दोनों देशों के जलवायु परिवर्तन से लड़ने और पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के सामूहिक वैश्विक संकल्प को प्रदर्शित करता है। कार्बन क्रेडिट एक प्रकार का ट्रैड सर्टिफिकेशन लेटर है, जो ये बताता है कि किसी औद्योगिक इकाई ने अपने प्रयासों से वायुमंडल से एक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम किया है। आज का इतिहास 1850 में आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ था। 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। ——————————- ये खबर भी पढ़ें.. 8 सितंबर के करेंट अफेयर्स:ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी 39 नागा अवशेष भारत वापस भेजेगी, पीएम मोदी ने पेरिस मंदिर का उद्घाटन किया आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Ladakh News | Jammu-Kashmir High Court Bench & IT Ministry PhonePe MoU

Hindi News Career Ladakh News | Jammu Kashmir High Court Bench & IT Ministry PhonePe MoU 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने 21 अगस्त को सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति की शपथ ली। संसद में उन्हें 255 वोट मिले थे, जबकि विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को 88 वोट मिले थे। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद ये पद खाली था। बांग्लादेश में 1991 के बाद ये पहला मौका है जब राष्ट्रपति पद के लिए सीधी सीधी वोटिंग हुई है। बीते कुछ दशकों में ये पद ज्यादातर आम सहमति से बिन किसी विरोध के भरा जाता था। 2001 में आलमगीर पहली बार ठाकुरगांव-1 से सांसद बने थे और 2001-2005 तक आलमगीर राज्य कृषि मंत्री रहे। BNP का पद संभाला और 10 साल तक महासचिव रहे। राष्ट्रपति का चुनाव गुरुवार को संसद भवन में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ था। 2. भारत और जापान ने समुद्री सुरक्षा के लिए MoU साइन किया 21 अगस्त को भारत और जापान के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने, ‘मेक इन इंडिया’ के तहत रक्षा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और रणनीतिक विश्वास बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों मंत्रियों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन भी किया। इससे एक दिन पहले कोइजुमी ने मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान और आईएनएस चेन्नई का दौरा किया था। भारत और जापान ने नौसैनिक जहाजों के संयुक्त विकास और निर्माण की संभावनाएं तलाशने पर भी सहमति जताई। दोनों देशों ने मैरीटाइम डॉमेन अवेयरनेस (MDA), सूचना साझाकरण औरह्यूमन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ (HADR) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए। भारत की ‘महासागर’ दृष्टि और जापान के FOIP विजन के बीच बेहतर तालमेल बनाया गया। बैठक भारत-जापान के स्पेशल स्ट्रैटजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप की रक्षा एवं समुद्री क्षेत्र में और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो 3 दिन की यात्रा पर 19 अगस्त को भारत आए थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन 21 अगस्त को भारत के जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन लगा। शिवपाल टोक्यो ओलिंपियन रहे हैं और दूसरी बार डोपिंग के दोषी पाए गए हैं। शिवपाल नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी के डिसिप्लिनरी पैनल ने प्रतिबंधित पदार्थ मेथेंडिएनोन के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। 31 वर्षीय शिवपाल 2019 एशियन चैंपियनशिप में 86.23 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। इससे पहले शिवपाल का सैंपल 2021 में हुए आउट-ऑफ-कंपटीशन टेस्ट में स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव आया था। अगस्त 2022 में NADA के डिसिप्लिनरी पैनल ने उन्हें दोषी मानते हुए 4 साल का बैन लगाया था। शिवपाल ने अपील में कहा था कि जिस सप्लीमेंट का उन्होंने इस्तेमाल किया था, उसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिला हुआ था। जनवरी 2023 में NADA के अपील पैनल ने उनका पक्ष स्वीकार करते हुए बैन को 4 साल से घटाकर 1 साल कर दिया। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2023 में वापसी की थी। शिवपाल ने वापसी के बाद जून 2023 में भुवनेश्वर में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। स्प्रिंटर एमवी जिल्ना को भी दूसरे डोपिंग मामले में प्रोविजनली सस्पेंड किया गया है। उनका सैंपल प्रतिबंधित पदार्थ मेफेन्टरमाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया है। शिवपाल ने गोवा में हुए 2023 नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था। 4. लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित होगी 20 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। इस बेंच की स्थापना से हाईकोर्ट से जुड़े मामलों के लिए लद्दाख के आम लोगों को अब जम्मू या श्रीनगर की तक नहीं जाना पड़ेगा। इस बेंच की स्थापना के बाद लद्दाख के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच आसान हो सकेगी। लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश है। निधन (DEATH) 5. दक्षिण भारतीय एक्टर्स सौकार जानकी का निधन 21 अगस्त को दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन हो गया। वे 94 साल की थीं। सौकार जानकी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया और उनका फिल्मी करियर 70 सालों से ज्यादा रहा। सौकार ने 1949-50 में एल.वी. प्रसाद की तेलुगु फिल्म ‘शवुकारु’ से फिल्मी करियर की शुरुआत। इसी फिल्म के कारण उन्हें ‘सौकार जानकी’ नाम से पहचान मिली। सौकार ने 1952 में फिल्म ‘वाल्यापथ’ से तमिल सिनेमा में शुरुआत की थी और 1954 कन्नड़ फिल्म ‘देवकनिका’ से कन्नड़ सिनेमा में शुरुआत की। सौकार तेलुगु और तमिल सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल थीं। उन्होंने अपने करियर में लगभग 400 फिल्मों में एक्टिंग की। सौकार को ‘इरु कॉडगल’ के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था। 2022 में भारतीय सिनेमा और कला में योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था। सौकार जानकी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया। समझौता (AGREEMENT) 6. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PhonePe के साथ MoU किया 20 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ऑनलाइन पेमेंट और फिनटेक कंपनी PhonePe के साथ एक समझौता (MoU) किया। इस MoU के तहत सरकार और PhonePe मिलकर डिजिटल पेमेंट और फिनटेक के क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर काम करेंगे। इस MoU का उद्देश्य MeitY और PhonePe के बीच डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और फिनटेक क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाना है। PhonePe भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनी है और MeitY भारत में डिजिटल टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कामों की देखरेख करता है। इस MoU के तहत PhonePe के एंटरप्राइज डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ‘पल्सप्रो’ के मेट्रिक्स को पीएम गतिशक्ति
Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit

Hindi News Career Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit | Guard Of Honor & India Thailand Drill 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ 18 अगस्त को भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV (MAITREE-XV) शुरू होगा। यह अभ्यास 31 अगस्त तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावदी रंगसित कैंप में आयोजित किया जाएगा। मैत्री-XV अभ्यास भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास का 15वां संस्करण है। इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के 85-85 जवान हिस्सा लेंगे। भारतीय दल में मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के जवान शामिल हैं। थाईलैंड की ओर से 5वीं डिवीजन की 25वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड की 3वीं बटालियन के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। मैत्री-XV अभ्यास में जॉइंट ट्रेनिंग होगी। ये अभ्यास जंगल और अर्ध-शहरी इलाकों में सैन्य अभियान से जुड़ा रहेगा। मैत्री-XV अभ्यास में मैदानी अभ्यास, सैन्य चर्चा, व्याख्यान, प्रदर्शन और अंतिम संयुक्त अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इससे पहले इसका आयोजन सितंबर 2025 में मेघालय के उमरोई स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में किया गया था। ‘मैत्री’ सैन्य अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। ये भारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच अनुभव और बेहतर सैन्य तरीकों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है। ‘मैत्री’ अभ्यास का उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है। अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, समझ और सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। भारत और थाईलैंड की सेनाएं संयुक्त रूप से उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने की क्षमता को बेहतर करेंगी। 2. 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आज 18 अगस्त को भारत नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में पर्यावरण वर्किंग ग्रुप और जलवायु परिवर्तन व सतत विकास पर संपर्क समूह शामिल होंगे। ये कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम- ‘मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ के तहत आयोजित किया जाएगा। ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। इस बैठक में प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे टिकाऊ जीवन शैली को बढ़ावा देना, वनीकरण, जंगल की आग का प्रबंधन और किसी आपदा के समय किये जाने वाले काम शामिल होंगे। ब्रिक्स मंत्रियों की बैठक से पहले ब्रिक्स के सीनियर अधिकारियों की बैठक हुई। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ 3 दिन की नेपाल यात्रा पर पहुंचे 17 अगस्त को आर्मी चीफ (COAS) जनरल धीरज सेठ नेपाल की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर काठमांडू पहुंचे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सेनाओं के आपसी संबंधों को और मजबूत करना है। इस यात्रा के दौरान, जनरल सेठ नेपाली सेना मुख्यालय में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ लेंगे और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। जनरल सेठ राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे, जहां नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल उन्हें नेपाली सेना के ‘जनरल’ का मानद पद देंगे। यह भारतीय और नेपाली सेनाओं के बीच चली आ रही एक खास परंपरा है। जनरल सेठ इस यात्रा के दौरान नेपाली सेना प्रमुख से भी बातचीत करेंगे और नेपाली सेना के ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स’ पर भी बात करें। अपनी यात्रा के आखिरी दिन, जनरल सेठ पोखरा में पूर्व सैनिकों की एक रैली में शामिल होंगे, जहां वे भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों से बातचीत करेंगे। भारत और नेपाल के बीच गहरे ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। भारत और नेपाल के बीच जनकपुर-अयोध्या और लुंबिनी-बोधगया कनेक्शन के जरिए मजबूत सभ्यतागत संबंध भी हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. नई दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हुई 17 अगस्त को नई दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हुई। 23 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होंगे। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का ये 30वां एडिशन है। पिछला आयोजन 2025 में पेरिस में हुआ था। भारत की प्रमुख में पीवसिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी–चिराग शेट्टी शामिल हुए। अयुष शेट्टी, उन्नति हुड्डा, सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। हैं। भारत 17 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले भारत ने 2009 में हैदराबाद में इसकी मेजबानी की थी। इसमें भारत पुरुष और महिला सिंगल्स और डबल्स इवेंट में दो-दो एंट्री और डबल्स जोड़ी में तीन एंट्री के साथ हिस्सा लेगा। भारत ने अब तक 15 मेडल जीते हैं। इनमें एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। 2011 के बाद से भारत ने हर एडिशन में कम से कम एक मेडल जीता है। इस टूर्नामेंट में भारत को पहला मेडल प्रकाश पादुकोण ने 1983 ने दिलाया था। जबकि, एकलौता गोल्ड पीवी सिंधु ने दिलाया है। अब तक भारत के 11 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में मेडल जीत चुके हैं। पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और सात्विक-चिराग की जोड़ी अलग-अलग एडिशन में मेडल जीत चुकी है। ये बैडमिंटन का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, जो ओलिंपिक ईयर को छोड़कर हर साल होता है। ओलिंपिक के अलावा इस चैंपियनशिप में बैडमिंटन रैंकिंग के सबसे ज्यादा प्वाइंट्स मिलते हैं। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) करता है। पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप 1977 में स्वीडन में हुई थी। शुरुआत में यह हर तीन साल में होती थी। 1983 के बाद 2 साल के अंतराल पर होने लगी। डेनमार्क ने सबसे ज्यादा 5 बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है। वहीं स्पेन, चीन, इंडोनेशिया और इंग्लैंड 3-3 बार होस्ट कर चुके हैं। निधन (DEATH) 4. अमेरिकन एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन 17 अगस्त को एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया। वे 36 साल की थीं। न्यूयॉर्क में जन्मीं हेडन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत विज्ञापनों में चाइल्ड स्टार के तौर पर की थी। इसके बाद हेडन ‘वन लाइफ टू लिव’ और ‘गाइडिंग लाइट’ जैसे क्लासिक डे-टाइम सोप ओपेरा में लगातार नजर आईं। हेडन ने डिज्नी की हिट एनिमेटेड फिल्म ‘अ बग्स लाइफ’ में प्रिंसेस डॉट को आवाज देकर फीचर फिलों में डेब्यू किया। इसके तुरंत बाद, ‘द ऑब्जेक्ट ऑफ माई
Historian Sumit Sarkar Passes Away

Hindi News Career Historian Sumit Sarkar Passes Away | IDFC FIRST Bank Global Rating News 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सर्विस के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल का ऐलान किया। इनमें 301 गैलेंट्री मेडल, 92 प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 664 मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस शामिल हैं। इनके अलावा CBI के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनकी सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। कुल 301 गैलेंट्री मेडल में 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 197 कर्मी लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म यानी नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के 51, नॉर्थ-ईस्ट के 12 और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को भी गैलेंट्री मेडल दिया गया है। गैलेंट्री मेडल ऐसे कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने जान बचाने, संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाई हो। ये सम्मान सेवा में विशेष और उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है। वीरता पुरस्कार भारत सरकार देश के सैनिकों, सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को उनकी बहादुरी, अदम्य साहस और बलिदान के सम्मान में देती है। ये पुरस्कार साल में दो बार गणतंत्र दिवस यानी, 26 जनवरी और स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाते हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. टेनिस प्लेयर इगा स्वियातेक ने नेशनल बैंक ओपन जीता 14 अगस्त को पोलैंड की टेनिस प्लेयर इगा स्वियातेक ने टोरंटो में नेशनल बैंक ओपन का फाइनल जीता। इगा टॉप-7 प्लेयर हैं और उन्होंने फाइनल में टॉप-2 प्लेयर एलेना रायबकिना को 6-2, 6-3 से हराकर अपना साल का पह0ला WTA टूर खिताब जीता। नेशनल बैंक ओपन का खिताब जीतने के बाद स्वियातेक WTA रैंकिंग 5वें नंबर पर पहुंच गई है। महिला डबल्स फाइनल में कतेरीना सिनीयाकोवा और शुआई झांग की जोड़ी ने सारा एरानी और निकोल मेलिचार-मार्टिनेज की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब जीता। 2018 में स्वियातेक ने जूनियर स्तर पर विंबलडन गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीता और ने 2020 में फ्रेंच ओपन जीतकर पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। स्वियातेक ने अप्रैल 2022 में पहली बार WTA वर्ल्ड नंबर. 1 बनीं और 2025 तक लगातार फ्रेंच ओपन का तीसरा खिताब जीता। स्वियातेक 2025 में विम्बलडन जीतकर पहली बार इस ग्रैंड स्लैम की चैंपियन बनीं। इगा स्वियातेक ने दोहा, इंडियन वेल्स, मैड्रिड और रोम में खिताब भी जीते हैं। 3. आज से हॉकी वर्ल्ड कप 2026 शुरू होगा 15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड 2026 कप शुरू होगा। पहली बार महिला और पुरुष के टूर्नामेंट एक साथ हो रहे हैं। हॉकी वर्ल्ड 2026 की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड मिलकर कर रहे हैं। भारतीय पुरुष टीम वेल्स के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगी। ये मैच दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा। इससे पहले महिलाओं का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच दोपहर 1:30 बजे से होगा। ये टूर्नामेंट 16 दिन तक चलेंगे। दोनों टूर्नामेंट में कुल 50 मैच खेले जाएंगे। इनका आयोजन 2 फेज में होगा। पहला ग्रुप स्टेज, क्रॉसओवर पूल होगा, फिर सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। सभी मैच 2 वेन्यू पर आयोजित होंगे। मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप में 16-16 टीमें (कुल 32 टीमें) हिस्सा लेंगी। ग्रुप स्टेज में 16 टीमें 4 ग्रुप (ए, बी, सी, डी) में बंटेंगी और हर टीम 3 मैच खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीम क्रॉसओवर राउंड में जाएगी। इन 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा। इस राउंड में हर टीम तीन और मैच खेलेगी। ये मुकाबले उन टीमों से होंगे, जिनसे उसका मैच नहीं हुआ है। यहां से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल पहुंचेंगी। फाइनल मैच 29 और 30 अगस्त को खेले जाएंगे। महिला वर्ल्ड कप का फाइनल 29 अगस्त को खेला जाएगा। जबकि, पुरुष वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा। बेल्जियम पहली बार वर्ल्ड कप होस्ट कर रहा है। उसकी मेंस टीम नंबर-1 है। निधन (DEATH) 4. इतिहासकार सुमित सरकार का निधन 13 अगस्त को आधुनिक भारत के प्रमुख इतिहासकार सुमित सरकार निधन हो गया। वे 87 साल के थे। सुमित मार्क्सवादी इतिहासकार थे और स्वदेशी आंदोलन के अध्ययन और भारतीय राष्ट्रवाद के दृष्टिकोणों पर सवाल उठाने के लिए जाने जाते थे। कलकत्ता यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे और बर्दवान यूनिवर्सिटी में रीडर के तौर पर काम किया। सुमित दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1974 से 2004 तक इतिहास के प्रोफेसर रहे। सुमित की रचनाओं में ‘द स्वदेशी मूवमेंट इन बंगाल’ , ‘मॉडर्न इंडिया: 1885-1947’ और ‘राइटिंग सोशल हिस्ट्री’ शामिल हैं। सुमित के लेखन में सामाजिक मुद्दे, वर्गों और जन आंदोलनों के अनुभवों के माध्यम से उपनिवेशवाद, राष्ट्रवाद और स्वतंत्रता आंदोलन का विश्लेषण किया गया। सुमित को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर उनके कार्यों के लिए 2003 में भारतीय इतिहास और संस्कृति सोसायटी द्वारा सरित चटर्जी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सुमित ने 2007 में पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के किसानों के साथ किए गए व्यवहार के विरोध में 2007 में पुरस्कार लौटा दिया था। 2004 में सुमित को सामाजिक इतिहास लेखन के लिए रवींद्र पुरस्कार दिया गया था। मिसलीनियस ( 5. IDFC FIRST Bank को ग्लोबल रेटिंग मिली 14 अगस्त को IDFC FIRST Bank को S&P ग्लोबल रेटिंग ने पहली अंतरराष्ट्रीय इंवेस्टमेंट-ग्रेड इश्यूर क्रेडिट रेटिंग मिली है। S&P ग्लोबल रेटिंग दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक है। ये कंपनियों, सरकारों, वित्तीय संस्थानों और विभिन्न प्रतिभूतियों (जैसे बॉन्ड) की वित्तीय मजबूती और ऋण चुकाने की क्षमता का आकलन करके रेटिंग देते हैं। S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने बैंक को लॉन्ग टर्म के लिए ‘BBB-‘ और शॉर्ट टर्म के लिए ‘A-3’ रेटिंग दी गई है। BBB’ रेटिंग का मतलब है कि कर्ज चुकाने वाले के पास लॉंग टर्म के लिए कर्ज चुकाने की पर्याप्त क्षमता है। ये एक सुरक्षित ‘इन्वेस्टमेंट ग्रेड’ रेटिंग है। ‘A-3’ रेटिंग का मतलब है कि कर्ज चुकाने वाले (जारीकर्ता) की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है। IDFC FIRST Bank बैंक की पहली इंटरनेशनल इंवेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग है। ये रेटिंग IDFC FIRST
Willie Walsh Appointed IndiGo CEO

Hindi News Career Willie Walsh Appointed IndiGo CEO | August 4 Current Affairs Update 27 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विली वॉल्श ने IndiGo के CEO का कार्यभार संभाला 3 अगस्त को विली वॉल्श ने IndiGo के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का पदभार संभाला। विली का पूरा नाम विलियम मैथ्यू वॉल्श है। वॉल्श मार्च में इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स के रिजाइन के बाद अपॉइंट किये गए हैं। वॉल्श ने 1979 में एर लिंगस में पायलट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वॉल्श 2005 से 2011 तक ब्रिटिश एयरवेज में रहे और बाद में ब्रिटिश एयरवेज के CEO बने। वॉल्श वर्तमान में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल थे। IAG के तहत आयरलैंड की एयरो लिंगस, स्पेन की आइबिरिया और ब्रिटिश की वीलिंग जैसी बड़ी एयरलाइंस आती हैं। IndiGo (इंडिगो) IndiGo भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। IndiGo यानी InterGlobe Aviation भारत की सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त एयरलाइन है। इसको 2006 में स्थापित किया गया था। IndiGo एक लो-कॉस्ट कैरियर ( LCC) है, यानी कम किराए में हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। IndiGo का मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में है। इसके संस्थापक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल हैं। IndiGo ने 90 से ज्यादा घरेलू और 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है। वॉल्श ब्रिटिश एयरबेस और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO रह चुके हैं। 2. उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव भारत यात्रा पर आए 3 अगस्त को उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव भारत दौरे पर आए। सैदोव ने पहले दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वे इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, शिक्षा, संस्कृति और क्षेत्रीय सुरक्षा सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। सैदोव राजधानी में एक विशेष बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे। वे इस यात्रा के दौरान हैदराबाद हाउस में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापार, निवेश, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना है। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत करने के प्रोटोकॉल पर 18 मार्च 1992 में साइन किये। भारत और उज्बेकिस्तान ने 27 मई को उज्बेकिस्तान के वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन में शामिल होने के सिलसिले में बाइलेटरल मार्केट एक्सेस प्रोटोकॉल पर साइन किए थे। भारत और उज्बेकिस्तान ने 2011 में अपनी रणनीतिक साझेदारी शुरू की थी। फैसला (JUDGMENT) 3. लिव-इन पार्टनर को धारा 498A के तहत कानूनी सुरक्षा 3 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले पार्टनर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं/पूर्व IPC की धारा 498A के तहत कानूनी संरक्षण का अधिकार होगा। दरअसल धारा 498A विवाहित महिला को पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा की गई क्रूरता से कानूनी सुरक्षा देता है। कोर्ट ने कहा है कि क्रूरता से बचाव का अधिकार सभी को मिलना चाहिए इसे शादी तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। आर्टिकल 498A के मुताबिक, लिव इन में रहने वाले किसी भी पार्टनर को चाहे वो पुरुष हो या महिला सुरक्षा का पूरा अधिकार होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को भी घरेलू हिंसा और क्रूरता से संरक्षण मिल सकता है, बस इसमें ये देखना होगा कि मामला कानूनी मानदंडों पर सही हो। हालांकि कोर्ट ने ये साफ किया है कि इसमें सिर्फ रिश्ते का नाम नहीं, बल्कि उसकी परिस्थितियों को भी देखा जाएगा। हर लिव-इन को रिश्ते की तरह नहीं माना जा सकता। ये तय करने के लिए कि सुरक्षा मिलेगी या नहीं, अदालत संबंध की प्रकृति, समय, साथ रहने की स्थिति और अन्य तथ्यों पर विचार करेगी। आर्टिकल 498A (पूर्व IPC) आर्टिकल 498A का उद्देश्य विवाहित महिला को पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा की गई क्रूरता (Cruelty) से कानूनी सुरक्षा देना था। भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह पर अब भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 लागू है, लेकिन ऐसे मामलों में न्यायालय पूर्व कानूनी सिद्धांतों का भी संदर्भ ले सकता है। इनमें मारपीट या मानसिक उत्पीड़न, ऐसा व्यवहार जिससे महिला आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाए या उसके जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को गंभीर खतरा हो में इस कानून का उपयोग होगा। आर्टिकल 498A के तहत अधिकतम 3 साल की सजा और साथ में जुर्माना भी लगाया जा सकता था। परस्थितियों को देखते हुए समझौता न होने योग्य स्थिति में गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा सकता है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत चौथे नंबर पर 3 अगस्त को ग्लासगो में चल रहा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हुआ। भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया 70 गोल्ड समेत 171 मेडल के साथ पहले नंबर पर आया। इंग्लैंड ने कुल 110 मेडल जीते और कनाडा 62 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर रहा। भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। इसका मतलब हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला। वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए। रविवार रात को इसकी क्लोजिंग सेरेमनी हुई। उसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के प्रेसिडेंट डॉ. डोनाल्ड रुका ने 2030 गेम्स के मेजबान भारत को मशाल सौंपी। इस दौरान नीरज चोपड़ा, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी मौजूद रहे। इस बार ग्लासगो में सिर्फ 10 खेल शामिल थे, जबकि बर्मिंघम में 19 खेल खेले गए थे। बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग, हॉकी, टेबल टेनिस और क्रिकेट जैसे खेल ग्लासगो गेम्स का हिस्सा नहीं थे, जिनसे 2022 में भारत को 30 पदक मिले थे। इसके अलावा भारत ने 210 खिलाड़ियों की जगह सिर्फ 123 खिलाड़ियों का






