August 2026 Bank Holidays List

5 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो अगले महीने यानी अगस्त में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? 8 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, इस दिन भी देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। रविवार की छुट्टी कब-कब रहेगी? 2 अगस्त 9 अगस्त 16, 23 और 30 अगस्त ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Exam Cheating Prevention; Medical Students Holidays Cancelled

Hindi News Career NMC Advisory: Exam Cheating Prevention; Medical Students Holidays Cancelled कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक Neet Re exam कल यानी 21 जून को होगा। देश भर में इसकी तैयारियां जारी हैं। इस एग्जाम में नकल रोकने और पेपर लीक से बचने के लिए सरकार ने कड़े प्रतिबंध किए हैं। इसी बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे MBBS व अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स की छुट्टियां 21 और 22 जून को कैंसिल कर दी हैं। इमर्जेंसी में भी उचित कारण बताने में मिलेगी छुट्टी इस संबंध में NMC ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि MBBS समेत अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स को 20 और 21 जून को छुट्टियां न दी जाएं। हालांकि अगर कोई स्टूडेंट इमर्जेंसी के चलते लीव लेता है तो उसे छुट्टी दी जा सकती है। लेकिन इस मामले में भी उचित कारण होने पर ही स्टूडेंट्स को छुट्टी दी जाएगी। एडवाइजरी में निर्देशों का सख्ती से पालने करने की सलाह एडवाइजरी के अनुसार, नीट की एग्जाम में इससे पहले भी कुछ मामलों में मेडिकल कॉलेजों के स्टूडेंट्स की एग्जाम से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ने की बात सामने आ चुकी है। ऐसे में मेडिकल संस्थानों और कॉलेजों को सतर्क रहना जरूरी है। NMC के अनुसार इस निर्देश के पीछे का उद्देश्य किसी भी तरह की अनियमितता को रोकना और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना है। NMC ने इस एडवाइजरी में लिखा है कि शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त लेटर के सदंर्भ में ये निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसमें नीट री-एग्जाम सही तरीके से संचालन के लिए ये पहल की जा रही है। इसके तहत सभी मेडिकल कॉलेजों को जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। पेपर लीक के बाद रद्द हुआ था एग्जाम 21 जून को नीट री-एग्जाम का आयोजन होगा। इससे पहले 3 मई को नीट यूजी 2026 का आयोजन किया गया था, लेकिन पेपर लीक सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने नीट यूजी 2026 को रद्द कर दिया गया था। ये खबर भी पढ़ें : QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी:टॉप 100 में एक भी भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं, भारत में IIT दिल्ली टॉप पर, DU-JNU की रैकिंग सुधरी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Top Companies Value Drop | Bank Holidays & Export Duty Cut News

नई दिल्ली19 मिनट पहले कॉपी लिंक पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन से जुड़ी रही। केंद्र सरकार इन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। वहीं मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.54 लाख करोड़ रुपए घट गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज बदलाव नहीं हुआ। 1. पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी: नई दरें 1 जून से लागू होंगी; देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। यह नई दरें आज यानी 1 जून से लागू होंगी। सरकार की घोषणा के मुताबिक नई एक्सपोर्ट ड्यूटी पेट्रोल के निर्यात पर ड्यूटी 1.5 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। वहीं डीजल के निर्यात पर ड्यूटी 13.5 और हवाई जहाज के ईंधन (ATF) के निर्यात पर ड्यूटी 9.5 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹46,078 करोड़ कम हुई मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.54 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा कम हुई है। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹46,078 करोड़ घटकर ₹17.87 लाख करोड़ पर आ गई है। वहीं HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू ₹33,333 करोड़ घटकर ₹11.46 लाख करोड़ रह गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. विदेशी-निवेशकों ने मई में भारतीय बाजार से ₹32,963 करोड़ निकाले: वजह- कमजोर रुपया और सुस्त अर्निंग ग्रोथ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) का भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालने का सिलसिला मई महीने में भी जारी रहा। विदेशी निवेशकों ने मई में इक्विटी मार्केट से 32,963 करोड़ रुपए की निकासी की है। कंपनियों की सुस्त अर्निंग ग्रोथ, रुपए में आ रही कमजोरी और वैश्विक बाजारों में मिल रहे बेहतर मौकों के चलते निवेशकों ने यह कदम उठाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी जून में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. भारत-अमेरिका के बीच कल से 4 दिन की बातचीत: अंतरिम व्यापार समझौता फाइनल हो सकता है, भारत खरीदेगा ₹47 लाख करोड़ के अमेरिकी प्रोडक्ट भारत और अमेरिका के बीच आज यानी सोमवार से 4 दिनों की हाई लेवल व्यापारिक बातचीत शुरू होगी। दोनों देशों के अधिकारी दिल्ली में उस अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देंगे, जिसके फ्रेमवर्क पर इसी साल फरवरी में सहमति बनी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Top Companies Value Drop | Bank Holidays & Export Duty Cut News

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन से जुड़ी रही। केंद्र सरकार इन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। वहीं मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.54 लाख करोड़ रुपए घट गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज बदलाव नहीं हुआ। 1. पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी: नई दरें 1 जून से लागू होंगी; देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। यह नई दरें आज यानी 1 जून से लागू होंगी। सरकार की घोषणा के मुताबिक नई एक्सपोर्ट ड्यूटी पेट्रोल के निर्यात पर ड्यूटी 1.5 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। वहीं डीजल के निर्यात पर ड्यूटी 13.5 और हवाई जहाज के ईंधन (ATF) के निर्यात पर ड्यूटी 9.5 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹46,078 करोड़ कम हुई मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.54 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा कम हुई है। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹46,078 करोड़ घटकर ₹17.87 लाख करोड़ पर आ गई है। वहीं HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू ₹33,333 करोड़ घटकर ₹11.46 लाख करोड़ रह गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. विदेशी-निवेशकों ने मई में भारतीय बाजार से ₹32,963 करोड़ निकाले: वजह- कमजोर रुपया और सुस्त अर्निंग ग्रोथ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) का भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालने का सिलसिला मई महीने में भी जारी रहा। विदेशी निवेशकों ने मई में इक्विटी मार्केट से 32,963 करोड़ रुपए की निकासी की है। कंपनियों की सुस्त अर्निंग ग्रोथ, रुपए में आ रही कमजोरी और वैश्विक बाजारों में मिल रहे बेहतर मौकों के चलते निवेशकों ने यह कदम उठाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी जून में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. भारत-अमेरिका के बीच कल से 4 दिन की बातचीत: अंतरिम व्यापार समझौता फाइनल हो सकता है, भारत खरीदेगा ₹47 लाख करोड़ के अमेरिकी प्रोडक्ट भारत और अमेरिका के बीच आज यानी सोमवार से 4 दिनों की हाई लेवल व्यापारिक बातचीत शुरू होगी। दोनों देशों के अधिकारी दिल्ली में उस अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देंगे, जिसके फ्रेमवर्क पर इसी साल फरवरी में सहमति बनी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final

Hindi News National May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final | Buddha Purnima Cannes Film Festival 16 मिनट पहले कॉपी लिंक मई की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा से हो रही है, जबकि इसी महीने के आखिरी दिन IPL-2026 का फिनाले खेला जाएगा। इसी महीने बंगाल समेत 5 राज्यों-UT में नई सरकार बनेगी। कुर्बानी का पर्व बकरीद भी मनया जाएगा। जानिए इस महीने अपने काम की तारीखें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final

Hindi News National May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final | Buddha Purnima Cannes Film Festival 6 घंटे पहले कॉपी लिंक मई की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा से हो रही है, जबकि इसी महीने के आखिरी दिन IPL-2026 का फिनाले खेला जाएगा। इसी महीने बंगाल समेत 5 राज्यों-UT में नई सरकार बनेगी। कुर्बानी का पर्व बकरीद भी मनया जाएगा। जानिए इस महीने अपने काम की तारीखें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
May Bank Holidays India | 12 Days Closure 2026

नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक अगले महीने यानी मई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत यानी 1 मई को छुट्टी से होगी। महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (लेबर डे) पर देश में लगभग सभी जगह बैंक के कारण बंद रहेंगे। यहां देखें मई 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे… ये है मई की बैंक हॉलिडे लिस्ट तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे 1 मई महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस सभी जगह 3 मई रविवार सभी जगह 9 मई दूसरा शनिवार सभी जगह 10 मई रविवार सभी जगह 16 मई सिक्किम राज्य स्थापना दिवस सिक्किम 17 मई रविवार सभी जगह 23 मई चौथा शनिवार सभी जगह 24 मई रविवार सभी जगह 26 मई काजी नजरुल इस्लाम जयंती त्रिपुरा 27 मई ईद-उल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा सभी जगह 28 मई बकरीद/ ईद-उज-जुहा बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर 31 मई रविवार सभी जगह ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। मई में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं मई 2026 में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद पर भी बंद रहेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bank Holidays April 2026 India: 14 Days Closed

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक अगले महीने यानी अप्रैल में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 8 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को छुट्टी से होगी। पूरे देश में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। इस दिन बैंक में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं हो पाएगा। यहां देखें अप्रैल 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे… ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। अप्रैल में शेयर बाजार में 10 दिन कारोबार नहीं अप्रैल 2026 में शेयर बाजार में 10 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती पर भी बंद रहेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
March 2026 Bank Holidays India

नई दिल्ली37 मिनट पहले कॉपी लिंक ये फोटो AI से बनाई गई है। अगले महीने यानी मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा। यहां देखें मार्च 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे… ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। मार्च में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं मार्च 2026 में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 9 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 3 मार्च को होली, 26 मार्च को श्री रामनवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती पर भी बंद रहेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…






