Hyderabad Woman Engineer Pareshan | Work-Life Balance Debate & Viral Post

Hindi News Career Hyderabad Woman Engineer Pareshan | Work Life Balance Debate & Viral Post 6 मिनट पहले कॉपी लिंक प्राइवेट जॉब करते हुए वर्क लाइफ को बैलेंस करना कितना मुश्किल है, इसका अंदाजा हैदराबाद की सिविल इंजीनियर द्वारा लिखी गई पोस्ट से लगाया जा सकता है। 25 साल की सिविल इंजीनियर ने रेडिट पर लिखी पोस्ट के जरिये अपना दुख बताया। उसके लिखा कि वह हैदराबाद में एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी में पिछले 3 साल से सिविल इंजीनियर के पद पर है। उसका इंक्रीमेंट हर साल 1000 रुपए हुआ। फिलहाल उसकी सैलरी 23000 रुपए है। महिला ने खराब वर्क लाइफ बैलेंस पर सवाल उठाए हैं। काम के 6 दिन को लेकर बहस शुरू छह दिन की लगातार नौकरी, कम सैलरी, परिवार के लिए समय की कमी और मानसिक थकान से जुड़ी उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पोस्ट ने देशभर में वर्क-लाइफ बैलेंस, कर्मचारियों की मानसिक सेहत, कम वेतन और छह दिन काम करने की व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। IIIT से बीटेक किया महिला ने साल 2023 में IIIT Nuzvid से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। नौकरी मिलने के लिए वह शुक्रगुजार हैं, लेकिन हफ्ते भर लंबे काम के घंटों की वजह से वह बहुत थका हुआ महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि घर लौटने के बाद, उनमें अक्सर घर के छोटे-मोटे काम करने, परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी एनर्जी नहीं बचती। पिछले 3 सालों से मैं हफ्ते में 6 दिन काम कर रही हूं। 3 साल में बढ़े सिर्फ 3000 रुपए इस महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘मैं सच में नौकरी बदलना चाहती हूं। मैं कम सैलरी पर भी काम करने को तैयार हूं, लेकिन दूसरी कंपनियां भी 6 दिन काम करने की शर्त रख रही हैं।’ एक रेडिट यूजर ने पूछा कि आप किराया कैसे देती हैं और पैसे कैसे बचाती हैं? इस पर इंजीनियर ने जवाब दिया, ‘सेविंग्स के लिए कोई पैसा नहीं बचता, 8 हजार किराया जाता है, 10 हजार घर भेजती हूं, और 5 हजार आने-जाने और दूसरे खर्चों के लिए रखती हूं। इंजीनियर ने यह भी बताया कि उन्होंने दूसरी नौकरी तलाशने की कोशिश की लेकिन वहां भी लगभग वही हालात मिल। उनके मुताबिक सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कई कंपनियां आज भी सप्ताह में छह दिन काम कराती हैं। ऐसे में केवल कंपनी बदलने से वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर होना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अगर बेहतर जीवन चाहिए तो शायद पूरा सेक्टर ही बदलना पड़े, लेकिन यह फैसला हर किसी के लिए आसान नहीं होता। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस रेडिट पर यह पोस्ट वायरल होते ही सिर्फ सिविल इंजीनियर ही नहीं, बल्कि कंस्ट्रक्शन, सेल्स, आईटी और दूसरे क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी माना कि वे भी इसी तरह की परेशानियों से गुजर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि साइट पर होने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी नौकरियों में काम का दबाव काफी ज्यादा होता है और कर्मचारियों को लंबे समय तक लगातार काम करना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि डिजाइन, कंसल्टिंग और बहुराष्ट्रीय (MNC) कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर माहौल मिलता है। इन कंपनियों में ज्यादातर पांच दिन वर्क डेज होता है और कर्मचारियों के लिए वर्क-लाइफ बैलेंस भी बेहतर रहता है। ये खबर भी पढ़ें महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की, पेपर ठाणे से बरामद; सरकारी टीचर्स के लिए ये परीक्षा जरूरी महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। राज्य सरकार ने पेपर लीक की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
डायरेक्टर राघवेंद्र ने एक्ट्रेस कीर्ति और कृति का हाथ खींचा:सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए; एक्ट्रेस की कमर पर हाथ रख विवाद में आए थे

तेलुगु सिनेमा के सीनियर डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी का हाथ पकड़कर खींचने के लिए ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल हैदराबाद में डायरेक्टर अनिल रविपुडी की नई फिल्म के लॉन्च के दौरान 84 वर्षीय राघवेंद्र राव उद्घाटन शॉट को डायरेक्ट कर रहे थे। इस दौरान वे एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आने के बाद यूजर्स ने नाराजगी जताई है और डायरेक्टर के इस व्यवहार की तीखी आलोचना की है। मुहूर्त शॉट की पोजीशन तय करने का वाकया यह घटना गुरुवार को आयोजित फिल्म लॉन्च इवेंट की है। इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, नंदमुरी कल्याणराम, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। पारंपरिक मुहूर्त समारोह के तहत उद्घाटन शॉट का निर्देशन करने के लिए मशहूर डायरेक्टर राघवेंद्र राव को बुलाया गया था। इवेंट में प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने फिल्म का पहला क्लैप दिया, जबकि दिल राजू और सुरेश बाबू समेत कई बड़े निर्माता भी वहां मौजूद थे। शॉट शुरू होने से पहले राघवेंद्र राव कलाकारों को स्टेज पर सेट कर रहे थे। हाथ खींचने और पोज देने का तरीका सिखाया वायरल हो रही वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि राघवेंद्र राव शॉट के लिए कलाकारों की पोजीशन तय कर रहे हैं। वे पहले कीर्ति सुरेश का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ खींचते हैं, फिर अपना इरादा बदलकर कृति शेट्टी को गाइड करने लगते हैं। इसके बाद वे मुख्य अभिनेता वेंकटेश और कल्याणराम के पास जाते हैं। वे दोनों अभिनेताओं को यह निर्देश देते हुए नजर आते हैं कि सीन को सही दिखाने के लिए उन्हें एक्ट्रेसेस की कमर और कंधों पर हाथ किस तरह रखना है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी इस वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आने के बाद फिल्ममेकर की आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि वे बिना वजह एक्ट्रेसेस को छू रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वे बिना छुए भी पोजीशन बता सकते थे। महिलाओं की मर्जी के बिना उन्हें इस तरह खींचना सही नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने राघवेंद्र राव का बचाव भी किया। उनका कहना था कि वे केवल उद्घाटन शॉट डायरेक्ट कर रहे थे और सीनियर होने के नाते कलाकारों को उनकी सही जगह समझा रहे थे, इसमें कुछ गलत इरादा नहीं था। पुराना विवाद फिर चर्चा में आया इस घटना के बाद इसी साल जनवरी में हुआ एक पुराना विवाद भी फिर से चर्चा में आ गया है। यूजर्स ने उनके एक पुराने वीडियो का जिक्र किया जिसमें एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला के साथ उनके व्यवहार पर सवाल उठे थे। एक यूजर ने लिखा कि निहारिका वाले वीडियो पर हुई आलोचना के बाद उम्मीद थी कि व्यवहार में बदलाव आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राघवेंद्र राव तेलुगु सिनेमा के बहुत बड़े नाम हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में दी हैं, लेकिन इस तरह के वाकयों से वे विवादों में आ जाते हैं।
डायरेक्टर ने एक्ट्रेस कीर्ति और कृति का हाथ खींचा:सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राघवेंद्र राव; एक्ट्रेस की कमर पर हाथ रख विवाद में आए थे

तेलुगु सिनेमा के सीनियर डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी का हाथ पकड़कर खींचने के लिए ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल हैदराबाद में डायरेक्टर अनिल रविपुडी की नई फिल्म के लॉन्च के दौरान 84 वर्षीय राघवेंद्र राव उद्घाटन शॉट को डायरेक्ट कर रहे थे। इस दौरान वे एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आने के बाद यूजर्स ने नाराजगी जताई है और डायरेक्टर के इस व्यवहार की तीखी आलोचना की है। मुहूर्त शॉट की पोजीशन तय करने का वाकया यह घटना गुरुवार को आयोजित फिल्म लॉन्च इवेंट की है। इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, नंदमुरी कल्याणराम, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। पारंपरिक मुहूर्त समारोह के तहत उद्घाटन शॉट का निर्देशन करने के लिए मशहूर डायरेक्टर राघवेंद्र राव को बुलाया गया था। इवेंट में प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने फिल्म का पहला क्लैप दिया, जबकि दिल राजू और सुरेश बाबू समेत कई बड़े निर्माता भी वहां मौजूद थे। शॉट शुरू होने से पहले राघवेंद्र राव कलाकारों को स्टेज पर सेट कर रहे थे। हाथ खींचने और पोज देने का तरीका सिखाया वायरल हो रही वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि राघवेंद्र राव शॉट के लिए कलाकारों की पोजीशन तय कर रहे हैं। वे पहले कीर्ति सुरेश का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ खींचते हैं, फिर अपना इरादा बदलकर कृति शेट्टी को गाइड करने लगते हैं। इसके बाद वे मुख्य अभिनेता वेंकटेश और कल्याणराम के पास जाते हैं। वे दोनों अभिनेताओं को यह निर्देश देते हुए नजर आते हैं कि सीन को सही दिखाने के लिए उन्हें एक्ट्रेसेस की कमर और कंधों पर हाथ किस तरह रखना है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी इस वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आने के बाद फिल्ममेकर की आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि वे बिना वजह एक्ट्रेसेस को छू रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वे बिना छुए भी पोजीशन बता सकते थे। महिलाओं की मर्जी के बिना उन्हें इस तरह खींचना सही नहीं है। पुराना विवाद फिर चर्चा में आया इस घटना के बाद इसी साल जनवरी में हुआ एक पुराना विवाद भी फिर से चर्चा में आ गया है। यूजर्स ने उनके एक पुराने वीडियो का जिक्र किया जिसमें एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला के साथ उनके व्यवहार पर सवाल उठे थे। एक यूजर ने लिखा कि निहारिका वाले वीडियो पर हुई आलोचना के बाद उम्मीद थी कि व्यवहार में बदलाव आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राघवेंद्र राव तेलुगु सिनेमा के बहुत बड़े नाम हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में दी हैं, लेकिन इस तरह के वाकयों से वे विवादों में आ जाते हैं। तेलेगु सिनेमा के सीनियर डायरेक्टर हैं राघवेंद्र के. राघवेंद्र राव तेलुगु सिनेमा के एक सीनियर फिल्म डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने पांच दशकों से अधिक लंबे करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने एनटी रामा राव, चिरंजीवी और श्रीदेवी जैसे भारतीय सिनेमा के महान कलाकारों के साथ कई यादगार फिल्में दी हैं। इसके अलावा, उन्हें महेश बाबू, वेंकटेश और अल्लू अर्जुन जैसे आज के दौर के बड़े सुपरस्टार्स को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने का श्रेय भी जाता है। उनकी मुख्य फिल्मों में ‘अग्नि पुत्रुडु’ (1987) और ‘आखिरी पोराट्टम’ (1988) शामिल हैं, जिन्हें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के मुख्यधारा सेक्शन में प्रदर्शित किया जा चुका है।
Allu Arjun Court Summons | Hyderabad Pushpa 2 Stampede Case

18 मिनट पहले कॉपी लिंक हैदराबाद की नम्पल्ली कोर्ट ने तेलुगु फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का समन जारी किया है। यह कानूनी कार्रवाई दिसंबर 2024 में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के स्पेशल शो के दौरान हुई भगदड़ से जुड़ी है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) बनाया गया है। कोर्ट ने भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और सुरक्षा फेल होने के इस मामले की सुनवाई के लिए अभिनेता समेत अन्य आरोपियों को 22 जून को खुद हाजिर होने का आदेश दिया है। चार्जशीट में आरोपी नंबर 11 बने अल्लू अर्जुन पुलिस ने इस हादसे को लेकर कोर्ट में एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चार्जशीट में कुल 23 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें संध्या थिएटर के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आरोपी नंबर 1 से 10 (A1 से A10) बनाया गया है, जबकि अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) के रूप में लिस्ट किया गया है। कोर्ट ने मामले में आगे बढ़ते हुए 19 आरोपियों को नोटिस जारी किया है और उन्हें अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया है। दिसंबर 2024 में हुआ था हादसा यह पूरा मामला 4 दिसंबर 2024 का है। उस समय हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के मौके पर एक बेनिफिट शो का आयोजन किया गया था। इस शो के दौरान थिएटर परिसर में क्षमता से अधिक लोग जमा हो गए थे। स्थिति अनियंत्रित होने की वजह से वहां भारी भगदड़ मच गई। इस हादसे में रेवती नाम की एक महिला की जान चली गई थी, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे आयोजनों में भीड़ नियंत्रण को लेकर काफी बहस हुई थी। अल्लू अर्जुन को देखने के लिए उमड़ी थी भीड़ पुलिस जांच के अनुसार, हादसे वाले दिन अल्लू अर्जुन खुद थिएटर पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ थिएटर के एंट्री गेट की तरफ भागी, जिससे वहां दबाव बढ़ गया और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई। चार्जशीट में थिएटर अधिकारियों, सुरक्षा गार्ड और इवेंट मैनेजमेंट के लोगों की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया गया है। हालांकि, इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया था और घायल बच्चे के इलाज के लिए वित्तीय और मेडिकल मदद भी पहुंचाई थी। भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लू 4 दिसंबर को हुए भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। अल्लू ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी।शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था। एक्टर को अगले दिन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था। इस दौरान अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे थे। रिहाई के बाद की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘ये सब एक हादसा था। मैं परिवार के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने गया था। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। मैं बिल्कुल महिला के परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा।’अल्लू अर्जुन आगे कहा, ‘मैं उस सिनेमाघर में पिछले 20 साल से 30 बार से ज्यादा बार जा चुके हैं। लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ है। ये बिल्कुल ही दुर्भाग्य से हुआ है। मैं इस घटना को लेकर मैं बहुत सॉरी करता हूं।’ इससे जुड़ी खबरें पढ़िए.. पुष्पा-2 भगदड़ केस- तेलंगाना CM बोले- एक्टर अपनी जिम्मेदारी समझें:अनुराग ठाकुर ने कहा- तेलुगु फिल्मों का बड़ा नाम, कांग्रेस इसे जमीन पर लाना चाहती है अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ का मामला बढ़ता जा रहा है। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि भीड़ को और फैंस को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी एक्टर्स की ही है। पूरी खबर पढ़ें.. भगदड़ केस-अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई:पुलिस सीन री-क्रिएट कर सकती है; संध्या थिएटर का नया वीडियो सामने आया पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ केस में पुलिस ने मंगलवार को अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। हैदराबाद सेंट्रल जोन डीसीपी के नेतृत्व वाली टीम ने एक्टर से सवाल किए। पूरी खबर पढ़ें.. 2. पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा:घर पर नजर उतारी गई; मां के गले लगकर अंदर गए; बोले- कानून का हमेशा सम्मान पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
ईशान-वैभव के बीच आज फाइनल की जंग:IPL एलिमिनेटर में आज SRH-RR का मैच, वैभव तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की टीम फाइनल में पहुंचने के लिए आज भिड़ेगी। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाले को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने बेंगलुरु की ओर से 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वैभव इस सीजन 53 सिक्स लगा चुके हैं। अगर आज वैभव सात छक्के लगाते हैं, तो वो क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था। वे 14 मैच में 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक के साथ 3 फिफ्टी शामिल हैं। दो मैचों में ईशान लगातार बना रहे अर्धशतक दूसरी ओर ईशान किशन भी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पिछले दो मैचों में लगातार उन्होंने अर्धशतक बनाया है। RCB के खिलाफ पिछले मैच में ईशान ने 79 रन और CSK के खिलाफ 70 रन बनाए थे।ईशान इस सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उन्होंने 179.48 की स्ट्राइक रेट से खेलते 569 रन बनाए है। ईशान किशन भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं। अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए ईशान 83 रनों से अधिक की पारी खेलते हुए ईशान किशन ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे। ईशान किशन ने अपने 10 साल लंबे आईपीएल करियर में अब तक प्लेऑफ में 9 मुकाबले खेले हैं। ईशान ने बेंगलुरु के खिलाफ लगातार चौथी फिफ्टी लगाई ईशान किशन ने बेंगलुरु के खिलाफ 2024 से 2026 तक लगातार चौथी फिफ्टी लगाई। उन्होंने शुक्रवार को 79 रन की पारी खेली। वे बेंगलुरु के खिलाफ यह कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2014 से 2016 के बीच लगातार 7 फिफ्टी लगाई। दूसरी ओर 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी टी-20 में डबल सेंचुरी बनाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य IPL में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना है। वैभव ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर ये बातें कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अर्धशतक बनाने में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे T20 क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बनाना चाहते हैं।
ईशान-वैभव के बीच आज फाइनल की जंग:IPL एलिमिनेटर में आज SRH-RR का मैच, वैभव तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की टीम फाइनल में पहुंचने के लिए आज भिड़ेगी। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाले को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने बेंगलुरु की ओर से 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वैभव इस सीजन 53 सिक्स लगा चुके हैं। अगर आज वैभव सात छक्के लगाते हैं, तो वो क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था। वे 14 मैच में 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक के साथ 3 फिफ्टी शामिल हैं। दो मैचों में ईशान लगातार बना रहे अर्धशतक दूसरी ओर ईशान किशन भी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पिछले दो मैचों में लगातार उन्होंने अर्धशतक बनाया है। RCB के खिलाफ पिछले मैच में ईशान ने 79 रन और CSK के खिलाफ 70 रन बनाए थे।ईशान इस सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उन्होंने 179.48 की स्ट्राइक रेट से खेलते 569 रन बनाए है। ईशान किशन भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं। अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए ईशान 83 रनों से अधिक की पारी खेलते हुए ईशान किशन ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे। ईशान किशन ने अपने 10 साल लंबे आईपीएल करियर में अब तक प्लेऑफ में 9 मुकाबले खेले हैं। ईशान ने बेंगलुरु के खिलाफ लगातार चौथी फिफ्टी लगाई ईशान किशन ने बेंगलुरु के खिलाफ 2024 से 2026 तक लगातार चौथी फिफ्टी लगाई। उन्होंने शुक्रवार को 79 रन की पारी खेली। वे बेंगलुरु के खिलाफ यह कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2014 से 2016 के बीच लगातार 7 फिफ्टी लगाई। दूसरी ओर 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी टी-20 में डबल सेंचुरी बनाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य IPL में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना है। वैभव ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर ये बातें कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अर्धशतक बनाने में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे T20 क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बनाना चाहते हैं।
Surya to Break Gayles Record? Hyderabad vs Rajasthan IPL Eliminator Today

न्यू चंडीगढ़8 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने बेंगलुरु की ओर से 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वैभव इस सीजन 53 सिक्स लगा चुके हैं। 2 खास बातें… राजस्थान की टीम हैदराबाद को पिछले 6 मैच से नहीं हरा पाई है। टीम को पिछली जीत 2 अप्रैल 2023 को हैदराबाद में मिली थी। तब राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया था। हैदराबाद ने 2024 सीजन में राजस्थान को क्वालिफायर-2 हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम कोलकाता से फाइनल हार गई थी। हैदराबाद ने 23 में से 14 मैच जीते, 9 हारे हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में हैदराबाद का प्रदर्शन राजस्थान से बेहतर है। दोनों के बीच 23 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें 14 हैदराबाद और 9 मैच राजस्थान ने जीते हैं। वैभव राजस्थान के टॉप स्कोरर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था। वे 14 मैच में 583 रन बना चुके हैं। इनमें 3 फिफ्टी शामिल हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टॉप विकेट टेकर हैं। वे 14 मैच में 21 विकेट ले चुके हैं। आर्चर ने इस सीजन 8.76 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। क्लासन के पास ऑरेंज कैप पाने का मौका हैदराबाद के हेनरिक क्लासन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। वे 14 मैच में 606 रन बना चुके हैं। 32 रन बनाते ही वे ऑरेंज कैप हासिल कर लेंगे। ईशान किशन (569 रन) और अभिषेक शर्मा (563 रन) भी सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टॉप पर हैं। वे 19 विकेट ले चुके हैं। मुल्लांपुर में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां पिछले तीनों मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना है। इनमें दो बार लक्ष्य चेज हुआ, जबकि एक बार स्कोर डिफेंड किया गया। दिन का तापमान 25°C से 45°C तक रह सकता है। ऐसे में प्लेयर्स को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड। राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Surya to Break Gayles Record? Hyderabad vs Rajasthan IPL Eliminator Today

न्यू चंडीगढ़20 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने बेंगलुरु की ओर से 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वैभव इस सीजन 53 सिक्स लगा चुके हैं। 2 खास बातें… राजस्थान की टीम हैदराबाद को पिछले 6 मैच से नहीं हरा पाई है। टीम को पिछली जीत 2 अप्रैल 2023 को हैदराबाद में मिली थी। तब राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया था। हैदराबाद ने 2024 सीजन में राजस्थान को क्वालिफायर-2 हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम कोलकाता से फाइनल हार गई थी। हैदराबाद ने 23 में से 14 मैच जीते, 9 हारे हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में हैदराबाद का प्रदर्शन राजस्थान से बेहतर है। दोनों के बीच 23 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें 14 हैदराबाद और 9 मैच राजस्थान ने जीते हैं। वैभव राजस्थान के टॉप स्कोरर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था। वे 14 मैच में 583 रन बना चुके हैं। इनमें 3 फिफ्टी शामिल हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टॉप विकेट टेकर हैं। वे 14 मैच में 21 विकेट ले चुके हैं। आर्चर ने इस सीजन 8.76 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। क्लासन के पास ऑरेंज कैप पाने का मौका हैदराबाद के हेनरिक क्लासन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। वे 14 मैच में 606 रन बना चुके हैं। 32 रन बनाते ही वे ऑरेंज कैप हासिल कर लेंगे। ईशान किशन (569 रन) और अभिषेक शर्मा (563 रन) भी सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टॉप पर हैं। वे 19 विकेट ले चुके हैं। मुल्लांपुर में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां पिछले तीनों मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना है। इनमें दो बार लक्ष्य चेज हुआ, जबकि एक बार स्कोर डिफेंड किया गया। दिन का तापमान 25°C से 45°C तक रह सकता है। ऐसे में प्लेयर्स को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड। राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Chennai Eye Crucial Win, Hyderabad Target Qualification

चेपॉक33 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। CSK ने 15 और SRH ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी SRH ने जीता था। कंबोज ने 19 विकेट लिए चेन्नई का इस सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने IPL 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद चेन्नई ने वापसी करते हुए अगले 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मिली हार से चेन्नई का नेट रन-रेट बिगड़ा है, जिससे बाकी दोनों मैच जीतने का दबाव बढ़ गया है। संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज 12 मैचों में 19 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। 86 रन पर सिमटी थी हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 12 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक जुटाए हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी और टीम 86 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जीत मिलने पर हैदराबाद के 16 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगी। हेनरिक क्लासन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 153.93 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं। ईशान मलिंगा 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। चेपॉक में 200+ स्कोर बन रहे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल चेपॉक की पिच का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रहने वाली यह पिच इस सीजन बल्लेबाजों के अनुकूल रही है और यहां लगातार 200 से अधिक के स्कोर बने हैं। हालांकि, कुछ मैचों में गेंद रुककर आई है और स्पिनर्स को ग्रिप व टर्न मिला है। इस साल यहां खेले गए 6 मैचों में 4 बार चेज करने वाली टीम जीती है। ऐसे में आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेपॉक में अब तक IPL के 97 मैच खेले गए हैं। इनमें 51 मैच जीते गए, 44 हारे गए और 2 टाई रहे हैं। मैच के दौरान बारिश हो सकती है एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। शाम में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Chennai Eye Crucial Win, Hyderabad Target Qualification

चेपॉक1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। CSK ने 15 और SRH ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी SRH ने जीता था। कंबोज ने 19 विकेट लिए चेन्नई का इस सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने IPL 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद चेन्नई ने वापसी करते हुए अगले 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मिली हार से चेन्नई का नेट रन-रेट बिगड़ा है, जिससे बाकी दोनों मैच जीतने का दबाव बढ़ गया है। संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज 12 मैचों में 19 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। 86 रन पर सिमटी थी हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 12 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक जुटाए हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी और टीम 86 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जीत मिलने पर हैदराबाद के 16 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगी। हेनरिक क्लासन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 153.93 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं। ईशान मलिंगा 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। चेपॉक में 200+ स्कोर बन रहे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल चेपॉक की पिच का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रहने वाली यह पिच इस सीजन बल्लेबाजों के अनुकूल रही है और यहां लगातार 200 से अधिक के स्कोर बने हैं। हालांकि, कुछ मैचों में गेंद रुककर आई है और स्पिनर्स को ग्रिप व टर्न मिला है। इस साल यहां खेले गए 6 मैचों में 4 बार चेज करने वाली टीम जीती है। ऐसे में आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेपॉक में अब तक IPL के 97 मैच खेले गए हैं। इनमें 51 मैच जीते गए, 44 हारे गए और 2 टाई रहे हैं। मैच के दौरान बारिश हो सकती है एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। शाम में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







