Hyderabad Airport Bomb Threat | Security Forces Alert

8 मिनट पहले कॉपी लिंक नीदरलैंड से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हैदराबाद एयरपोर्ट पर नीदरलैंड से आ रही कुआलालंपुर एयरवेज की एक फ्लाइट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के बाद से पूरा हैदराबाद एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर है। मेल में दावा किया गया कि प्लेन में बम है, जो कभी भी फट सकता है। हालांकि फ्लाइट सुरक्षित हैदराबाद पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार शाम 6:30 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी का एक ईमेल मिला था। जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट की जांच हुई थी। इसमें कहा गया था कि मलेशिया से हैदराबाद आने वाली एयरएशिया की एक फ्लाइट को उसके पहुंचने से पहले ही बम से उड़ा दिया जाएगा। 4 दिन में तीसरी धमकी गुरुवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आने वाली लुफ्थांसा फ्लाइट को लेकर भी एसी ही धमकी दी गई थी। यानी ये 4 दिन में तीसरी धमकी है। जिसके बाद से एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जनवरी में भी बम धमाके की धमकी मिली थी। ये धमकी शारजाह से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 1422 के लिए थी। एयरपोर्ट कस्टमर सपोर्ट पर दोपहर 2 बजे ईमेल आया। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। बम की धमकी से जुड़ी 3 घटनाएं 12 नवंबर 2025- मुंबई-वाराणसी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और बम स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। 12 नवंबर को मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। तत्काल फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें.. 19 सितंबर- मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट को बम की धमकी मिली 19 सितंबर को इंडिगो की मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट 6E 1089 को बम की धमकी मिली थी। ये धमकी फ्लाइट के टॉयलेट में एक चिट्ठी पर लिखी थी। धमकी मिलने के बाद फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें… 12 जून- एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग 12 जून को थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी। पूरी खबर पढ़ें… बम की धमकी के बाद का प्रोटोकॉल समझें… विमान में बम होने की सूचना मिलने पर फ्लाइट को अपने निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी हवाई अड्डे पर उतारा जाता है। इससे ईंधन की खपत तो ज्यादा होती ही है, विमान की दोबारा जांच करने, यात्रियों को होटलों में ठहराने और उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था करनी पड़ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सब पर करीब 3 करोड़ रुपए तक खर्च हो जाते हैं। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; कोई विस्फोटक बरामद नहीं इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-1234 कुवैत से हैदराबाद आ रही थी। (फाइल फोटो) कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-1234 को मंगलवार सुबह बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Punjabs Playoff Race Tight; Gujarat, Hyderabad Eye Top Spot

स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर पंजाब चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसे टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए बचे 3 में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। फिलहाल, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब टॉप-4 में हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार चौथा मैच हारी, दिल्ली को एक स्थान का फायदा सीजन की शुरुआत में लगातार 6 मैच जीतने वाली पंजाब को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उसे बचे हुए मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ 3 मैचों में से 2 जीतने होंगे। दूसरी ओर दिल्ली लगातार दो मैच हारने के बाद जीती। टीम को एक स्थान का फायदा हुआ। अब उसे बचे 2 मैचों में राजस्थान और कोलकाता को बड़े अंतर से हराने के साथ दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा। आज के मैच का असर हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम आज गुजरात टाइटंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। हैदराबाद के बचे मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीमों से हैं। ऐसे में टीम अहमदाबाद में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की स्थिति मजबूत करना चाहेगी। गुजरात जीता तो प्लेऑफ खेलना लगभग तय गुजरात टाइटंस के भी 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम अगर आज हैदराबाद को हरा देती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इसके बाद गुजरात को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीम घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर टॉप-2 की रेस में बढ़त लेना चाहेगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे दिल्ली के केएल राहुल पंजाब के खिलाफ 9 रन बनाकर ऑरेंज कैप रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। राहुल के 12 मैचों में 477 रन हो गए हैं। वे टॉप पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 17 रन पीछे हैं। क्लासन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। गुजरात के शुभमन गिल 462 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 440 रन बनाकर टॉप-5 में शामिल हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ के प्रिंस यादव और हैदराबाद के एहसान मलिंगा ने 16-16 विकेट लिए हैं। ——————————————————— IPL-पंजाब की लगातार चौथी हार; दिल्ली 3 विकेट से जीती IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। पंजाब की यह लगातार चौथी हार रही। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, पंजाब के 11 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 13 अंक हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM से जुड़े फर्जी वीडियो को रीट्वीट करना पड़ा भारी:राइटर मधु किश्वर और सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने जताई नाराजगी

देश के प्रधानमंत्री से जुड़े कथित फर्जी और भ्रामक वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर शेयर करने के मामले में फेमस राइटर मधु किश्वर को चंडीगढ़ पुलिस इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करने के लिए दूसरा नोटिस भेज चुकी है, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुई हैं। वहीं, मधु किश्वर पुलिस के सामने पेश होने के बजाय चंडीगढ़ कोर्ट पहुंच गईं। मधु किश्वर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसी मामले में हैदराबाद निवासी 44 वर्षीय हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इस समय जेल में बंद है और उसकी जमानत अर्जी भी अदालत ने खारिज कर दी है। मामले के अनुसार, हसन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो को री-ट्वीट किया था। पुलिस का कहना है कि इस पोस्ट के जरिए भ्रामक वीडियो को और फैलाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले फूड डिलीवरी का काम करता था और पिछले कुछ समय से पैनक्रियास संबंधी बीमारी से जूझ रहा था। इसी दौरान चंडीगढ़ पुलिस की टीम तेलंगाना पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार हाल ही में चंडीगढ़ के एडवोकेट अभय जोशी और तुनीष नागर ने जिला अदालत में उसकी जमानत याचिका दायर की थी। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपी ने वीडियो न तो बनाया और न ही उसमें कोई छेड़छाड़ की। उसने केवल यह पूछते हुए पोस्ट साझा की थी कि वीडियो असली है या नहीं। हालांकि एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सोनाली सिंह ने ये दलीलें स्वीकार नहीं कीं और जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराएं लागू होती हैं। कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ मानहानिकारक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और पोस्ट को इंटरनेट मीडिया पर सनसनीखेज बनाने की कोशिश की गई। अदालत ने कहा कि बोलने की आजादी का मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति बिना जिम्मेदारी के कुछ भी पोस्ट या टिप्पणी कर दे। कोर्ट में याचिका दायर कर FIR की कॉपी मांगी मधु किश्वर ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उन्हें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई। उन्होंने अदालत से मांग की कि पुलिस को एफआईआर की कॉपी देने के निर्देश दिए जाएं। इस पर कोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस से जवाब मांगा है। वहीं, मिसलीडिंग वीडियो मामले में एफआईआर में दिखाई दे रहे दंपति ने इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन कर ली है। पूर्व पार्षद की शिकायत पर दर्ज हुआ केस मामले की शुरुआत 19 अप्रैल को हुई थी, जब पूर्व भाजपा पार्षद और एडवोकेट सतिंदर सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कई इंटरनेट मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो भ्रामक कैप्शन के साथ वायरल कर रहे हैं। शिकायत में मधु किश्वर, हसन सिद्दीकी, मिर्जा बेग, सोनू सिंह, हसीबुर रहमान और साबिर अहमद समेत 6 सोशल मीडिया हैंडल्स के नाम शामिल किए गए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, मूल वीडियो पहले अमेरिका में रहने वाले एक इंटरनेट मीडिया इन्फ्लूएंसर ने अपलोड किया था, जिसे बाद में प्रधानमंत्री मोदी से जोड़कर वायरल किया गया। इस मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
अल्लू अर्जुन की पत्नी पीड़ित परिवार से मिलीं:पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ में घायल बच्चे के इलाज और पढ़ाई में मदद का भरोसा दिया

फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में घायल हुए बच्चे के परिवार से हाल ही में अल्लू अर्जुन के पिता और पत्नी ने मुलाकात की। अल्लू अरविंद और स्नेहा रेड्डी घायल बच्चे श्रीतेज के घर पहुंचे। अल्लू अरविंद और स्नेहा ने श्रीतेज की हेल्थ को लेकर जानकारी ली, परिवार के साथ समय बिताया और इलाज के दौरान हर संभव मदद जारी रखने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान अल्लू अरविंद ने श्रीतेज की छोटी बहन की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी वादा किया। अल्लू परिवार और पुष्पा 2 से जुड़ा प्रोडक्शन बैनर हादसे के बाद से ही श्रीतेज के इलाज का खर्च उठा रहा है। रिहैबिलिटेशन और लंबे इलाज के दौरान यह सहायता अब भी जारी है। अल्लू अर्जुन और फिल्म की टीम ने 2 करोड़ रुपए की मदद की प्रोड्यूसर दिल राजू ने बताया था कि परिवार की मदद के लिए ₹2 करोड़ जमा किए गए थे। अल्लू अर्जुन ने ₹1 करोड़ दिए, जबकि डायरेक्टर सुकुमार और फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से हर एक ने ₹50 लाख दिए थे। भगदड़ में मां की मौत, बेटा घायल 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान 9 साल के श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मां रेवती की मौत हो गई थी। श्रीतेज को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक वह बेहोश रहे और बाद में उन्हें सांस लेने में दिक्कत और गंभीर न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें हुईं, जिसके कारण कई हफ्तों तक वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा। करीब पांच महीने तक आईसीयू में रहने के बाद अप्रैल 2025 में श्रीतेज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्हें आगे के न्यूरोलॉजिकल इलाज के लिए रामगोपालपेट के एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया। इससे पहले 2025 में उनके पिता मोगडमपल्ली भास्कर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा था, ‘श्रीतेज की हेल्थ में अभी बहुत कम सुधार हुआ है। वह हमें पहचानने में भी दिक्कत महसूस करते हैं। ज्यादातर समय वह बिना किसी भाव के देखते रहते हैं। फिलहाल उनकी स्पीच और स्वैलोइंग थेरेपी चल रही है। हमें उनकी रिकवरी की उम्मीद है।’
बायो टेररिज्म- NIA की 3 आरोपियों के खिलाफ दाखिल:IS से जुड़ा डॉक्टर हजारों लोगों को जहर देने वाला था, जैविक हमले की साजिश थी

देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि ये लोग सार्वजनिक जगहों पर जैविक टॉक्सिन के जरिए हजारों लोगों को जहर देने की साजिश कर रहे थे। चार्जशीट में हैदराबाद के डॉ. सैयद अहमद मोहीउद्दीन और यूपी के आजाद व मोहम्मद सुहेल के नाम हैं। चार्जशीट क अहमदाबाद में स्पेशल एनआईए कोर्ट में दाखिल किया है।जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी अपने-अपने आईएसआईएस से जुड़े विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर मिलकर काम कर रहे थे। वे हैंडलर्स से प्रभावित और कट्टरपंथ की ओर धकेले गए युवाओं को भर्ती कर जिहाद के समर्थन और प्रतिबंधित हथियारों व बायोटेररिज्म के जरिए दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। एजेंसी के अनुसार साजिश में रिसिन का इस्तेमाल करने की तैयारी थी। सुहेल के काम में हैंडलरों से संपर्क बनाए रखना एजेंसी के अनुसार आजाद और सुहेल के काम में हैंडलरों से संपर्क बनाए रखना, आतंकी गतिविधियों के लिए धन प्रबंधन, रेकी करना और अवैध हथियारों की आपूर्ति शामिल थी। सुहेल को हैंडलर और अन्य सदस्यों के बीच मुख्य कड़ी बताया गया है। वह भर्ती, और धन व हथियारों की खेप के प्रबंधन में मदद करता था। एजेंसी के अनुसार वह बातें वीडियो पर रिकॉर्ड करता था। आईएसआईएस के झंडे भी तैयार किए। घर पर ही बना रखी थी लैब NIA ने जनवरी 2026 में जांच अपने हाथ में लिया। एजेंसी के अनुसार, मोहिउद्दीन को उसके हैंडलर द्वारा दक्षिण एशिया में आईएसआईएस का ‘अमीर’ (सरगना) बनाने का वादा किया गया था। उसने हैदराबाद स्थित अपने घर को राइसिन तैयार करने के लिए एक खुफिया लैब में बदल दिया था। आजाद व सुहेल कथित तौर पर राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक स्थान से नकदी और प्रतिबंधित हथियारों से भरे पार्सल एकत्र कर रहे थे। इसे गुजरात के छत्राल में एक स्थान पर जमा किया था। क्या होता है बायो टेररिज्म बैक्टीरिया, वायरस या जहरीले जैविक पदार्थों का इस्तेमाल लोगों, पशुओं या फसलों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है। ………………. यह खबर भी पढ़ें… आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर: गुजरात में पकड़े गए 3 आतंकियों का खुलासा, अहमदाबाद-दिल्ली में भी की रेकी थी दिसंबर 2025 में गुजरात एटीएस ने तीन आतंकियों को पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया था कि आतंकियों के निशाने पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) का लखनऊ हेडक्वॉर्टर था। इसके अलावा आतंकियों ने अहमदाबाद के नरोडा इलाके और दिल्ली के आजाद मैदान के आसपास के इलाकों की भी रेकी कर वहां की तस्वीरें और वीडियो बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें…
Hyderabad vs Punjab Match Top Moments 2026

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को 33 रन से हराया। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कई मोमेंट्स देखने को मिले। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर छक्का लगाने के बाद अगली बॉल पर आउट हो गए। ईशान किशन को 3 जीवनदान मिले, इनमें दो मौकों पर कैच ड्रॉप हुए, जबकि तीसरे में प्रभसिमरन सिंह उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए। ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। कूपर कोनोली ने पंत की स्टाइल में गिरकर चौका लगाया और शतक पूरा किया। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और रोचक फैक्ट्स की यह खबर में पढ़िए… हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स कोनोली-यानसन में पंजाब से 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी कूपर कोनोली और मार्को यानसन ने IPL में पंजाब किंग्स के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों ने मिलकर 68 रन जोड़े। उन्होंने आशुतोश शर्मा और शशांक सिंह के 66* रनों की पिछली सर्वश्रेष्ठ साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनी थी। हैदराबाद-पंजाब मैच की पहली पारी में सबसे बड़ा टोटल बनाहैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 235 रन बनाए। यह इन दोनों टीमों के बीच पहली पारी का सबसे बड़ा IPL स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 219 रन का है। जोकि मुल्लांपुर के स्टेडियम में इसी सीजन में में बना था। दोनों टीमों के बीच सबसे बड़े टोटल का रिेकॉर्ड 247 रन का है। जोकि हैदराबाद ने पिछले साल इसी मैदान पर 247 रन चेज करते हुए बनाया था। यानसन ने दूसरी बार 60 से ज्यादा रन दिएमार्को यानसन ने हैदराबाद के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में 61 रन दिए। उन्होनें IPL में दूसरी बार 60 से ज्यादा रन दिए हैं। इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह पहले स्थान पर हैं। वे 3 बार 60 या इससे ज्यादा रन दे चुके हैं। एनरिक नॉर्त्या और विजयकुमार वैशाख भी 2-2 बार 60 से ज्यादा रन दे चुके हैं। यहां से टॉप मोमेंट्स पढ़िए 1. छक्का लगाने के बाद आउट हुए अभिषेक हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर छक्का लगाकर आउट हुए। अभिषेक ने ओवर की दूसरी बॉल पर फाइन लेग पर छक्का लगाया। अगली ही बॉल पर फर्ग्यूसन ने उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा दिया। अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने कैच किया। 2. ईशान किशन को जीवनदान, कोनोली से कैच छूटा 8वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ईशान किशन का आसान कैच छूट गया। ईशान ने लॉकी की मिडिल स्टंप पर शॉर्ट बॉल डीप स्क्वेयर लेग की ओर खेला खेला। जहां कूपर कोनोली खड़े थे। गेंद सीधे कोनोली के हाथ में आई। लेकिन, आखिरी क्षण में कैच छूटा गया। हालांकि, कोनोली ने बाउंड्री बचा ली। यहां ईशान 9 रन पर खेल रहे थे। कोनोली ने ईशान का कैच ड्रॉप किया, लेकिन बाउंड्री बचा दी। 3. चहल की बॉल पर क्लासन का कैच ड्रॉप 9वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को जीवनदान मिल गया। लेग स्टंप के बाहर फुल गेंद पर क्लासेन ने स्वीप खेला, लेकिन टॉप-एज लग गया। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर सीधे फील्डर के पास गई। शशांक ने दोनों हाथ लगाए, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए और गेंद छूट गई। शशांक से कैच छूटने के बाद चहल ने अपना माथा पकड़ लिया। 4. ईशान को ओवर में 2 जीवनदान, कैच ड्राप और स्टंपिंग छूटी 11वें ओवर में ईशान किशन को 2 बार जीवनदान मिले। यह ओवर युजवेंद्र चहल डाल रहे थे। चौथी बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच ड्रॉप किया। ईशान ने लेंथ बॉल को स्वाइप किया। लेकिन, गेंद फर्ग्यूसन के हाथ से निकल गई। अतिरिक्त उछाल के कारण वे बॉल पकड़ नहीं सके और कैच का मौका गंवाया। चहल की आखिरी बॉल पर विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने ईशान को स्टंपिंग करने का आसान मौका गंवाया। चहल की फ्लाइटेड लेग ब्रेक पर ईशान आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद को पढ़ नहीं पाए। फर्ग्यूसन ने ईशान का कैच छोड़ा, इसी ओवर में प्रभसिमरन उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए। 5. ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की 14वें ओवर में ईशान किशन ने विजयकुमार वैशाख की बॉल पर लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। तीसरी बॉल पर ईशान ने सफल करके पुल शॉट खेला और गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। वैशाख ने स्टंप्स पर धीमी शॉर्ट गेंद थी, जिसे किशन ने आसानी से पढ़ लिया। चौथी बॉल पर ईशान ने एक और छक्का लगाया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल को किशन ने आगे बढ़कर खेला। इस बार बॉल सीधी लॉन्ग-ऑन के ऊपर से साइटस्क्रीन के पास से बाउंड्री पार चली गई। वैशाख ने 5वीं बॉल ऑफ स्टंप के बाद फुल लेंथ पर डाली। इसे किशन ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। करीब 92 मीटर के छक्के के साथ उन्होंने फिफ्टी भी पूरी कर ली। ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की। 6. क्लासन ने बैट हवा में उछालकर फिफ्टी सेलिब्रेट की 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की स्लोअर फुल लेंथ बॉल को डीप मिडविकेट की ओर हल्के से खेला। फिर 2 दौड़कर अर्धशतक पूरा किया। क्लासन ने बल्ले को हवा में उछलाते हुए हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की। हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट करते हेनिरक क्लासन। 7. शिवांग कुमार से कोनोली का कैच ड्रॉप हुआ पंजाब की पारी के 17वें ओवर की पहली बॉल पर कूपर कोनोली को जीवनदान मिला। ईशान मलिंगा की पहली बॉल पर गेंद पर एक और आसान कैच छूट गया। धीमी ऑफ-कटर फुल गेंद लेग स्टंप पर थी, जिस पर कूपर कॉनॉली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद पर बड़ा टॉप-एज लगा और डीप मिडविकेट की ओर काफी ऊंची चली गई। शिवांग कैच के लिए दौड़े, लेकिन गेंद के नीचे आते-आते ओवररन कर गए और डाइव लगाने के बावजूद कैच नहीं पकड़ सके। शिवांग कुमार ने कूपर कोनोली का कैच ड्रॉप किया। 8.
Powells One-Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata vs Hyderabad Match Moments

Hindi News Sports Cricket IPL 2026: Powells One Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata Vs Hyderabad Match Moments हैदराबाद21 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मनीष पांडे IPL के हर सीजन में कम से कम एक खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। कोलकाता के सुनील नरेन एक IPL टीम के लिए 200 विकेट लेनेवाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टी20 क्रिकेट में अपना सबसे मंहगा ओवर डाला। पढ़िए हैदराबाद-कोलकाता मैच में बने टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… पहले मैच के टॉप-2 रिकॉर्ड 1. मनीष पांडे ने रोहित-कोहली की बराबरी की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मनीष पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बने। इसके साथ ही वह IPL के हर सीजन में कम से कम एक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा की बराबरी की है। 2. नरेन एक IPL टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। मैच में पहला विकेट लेते ही उन्होंने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 200 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने IPL में एक टीम के लिए 200 विकेट लिए हो। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 186 विकेट लिए है। यहां से मैच के टॉप-5 मोमेंट्स 1. रिंकू के हाथ से लगकर गेंद बाउंड्री के बाहर गिर गई हैदराबाद की पारी के 11वें ओवर में कैमरन ग्रीन की गेंद पर क्लासेन का कैच छूट गया। ओवर की दूसरी गेंद पर क्लासेन ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। फील्डर रिंकू सिंह वहां मौजूद थे, उन्होंने अपनी दाईं ओर दौड़ते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी हथेलियों से छिटक कर बाउंड्री के पार सिक्स चली गई। रिंकू ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। 2. पॉवेल ने एक हाथ से ‘सुपरमैन’ वाला कैच पकड़ा 12वें ओवर में रोवमन पावेल ने एक ऐसा कैच पकड़ा कि सब हैरान रह गए। कैमरन ग्रीन ने ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट डाली, जिसपर क्लासेन ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद टॉप-एज लेकर डीप मिडविकेट की ओर हवा में गई। पॉवेल ने दाईं ओर दौड़ लगाई और हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से करिश्माई कैच पकड़ा। गिरते समय उनका चश्मा भी टूट गया। कैच पकड़ते समय पॉवेल का चश्मा गिरकर टूट गया। 3. अनुकुल ने कमिंस का लो रिटर्न कैच पकड़ा हैदराबाद की पारी के 17वें ओवर में कोलकाता के गेंदबाज अनुकुल रॉय ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच पकड़ा। ओवर की अंतिम गेंद उन्होंने बल्लेबाज पैट कमिंस को फ्लाइटेड गेंद डाली। कमिंस ने जोर से सामने की ओर खेला, लेकिन अनुकुल ने अपने फॉलो-थ्रू में नीचे झुककर एक बेहतरीन लो-कैच लपका। इसके बाद मैदानी अंपायर ने कैट चेक के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली। रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने कमिंस को आउट करार दिया। रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अंपायर ने कमिंस को आउट करार दिया। 4. कमिंस ने टी20 में अपना सबसे महंगा ओवर डाला कोलकाता की पारी का चौथा ओवर पैट कमिंस के टी20 इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। कमिंस की पहली गेंद वाइड थी, जिसे विकेटकीपर ईशान किशन भी नहीं पकड़ पाए और कोलकाता को मुफ्त के 5 रन मिल गए। इसके बाद एलन ने 2 चौकों और 2 छक्कोंकी मदद से ओवर में कुल 27 रन बटोरे। हालांकि, आखिरी गेंद पर कमिंस ने वापसी की और एलेन को हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट करा दिया। कमिंस के ओवर में फिन एलन ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। 5. बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मैच देखने आईं हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ओलिंपिक मेडलिस्ट और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी मैच देखने पहुंची। वह सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची थी। सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची पीवी सिंधु। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Powells One-Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata vs Hyderabad Match Moments

Hindi News Sports Cricket IPL 2026: Powells One Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata Vs Hyderabad Match Moments हैदराबाद2 घंटे पहले कॉपी लिंक कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मनीष पांडे IPL के हर सीजन में कम से कम एक खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। कोलकाता के सुनील नरेन एक IPL टीम के लिए 200 विकेट लेनेवाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टी20 क्रिकेट में अपना सबसे मंहगा ओवर डाला। पढ़िए हैदराबाद-कोलकाता मैच में बने टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… पहले मैच के टॉप-2 रिकॉर्ड 1. मनीष पांडे ने रोहित-कोहली की बराबरी की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मनीष पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बने। इसके साथ ही वह IPL के हर सीजन में कम से कम एक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा की बराबरी की है। 2. नरेन एक IPL टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। मैच में पहला विकेट लेते ही उन्होंने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 200 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने IPL में एक टीम के लिए 200 विकेट लिए हो। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 186 विकेट लिए है। यहां से मैच के टॉप-5 मोमेंट्स 1. रिंकू के हाथ से लगकर गेंद बाउंड्री के बाहर गिर गई हैदराबाद की पारी के 11वें ओवर में कैमरन ग्रीन की गेंद पर क्लासेन का कैच छूट गया। ओवर की दूसरी गेंद पर क्लासेन ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। फील्डर रिंकू सिंह वहां मौजूद थे, उन्होंने अपनी दाईं ओर दौड़ते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी हथेलियों से छिटक कर बाउंड्री के पार सिक्स चली गई। रिंकू ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। 2. पॉवेल ने एक हाथ से ‘सुपरमैन’ वाला कैच पकड़ा 12वें ओवर में रोवमन पावेल ने एक ऐसा कैच पकड़ा कि सब हैरान रह गए। कैमरन ग्रीन ने ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट डाली, जिसपर क्लासेन ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद टॉप-एज लेकर डीप मिडविकेट की ओर हवा में गई। पॉवेल ने दाईं ओर दौड़ लगाई और हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से करिश्माई कैच पकड़ा। गिरते समय उनका चश्मा भी टूट गया। कैच पकड़ते समय पॉवेल का चश्मा गिरकर टूट गया। 3. अनुकुल ने कमिंस का लो रिटर्न कैच पकड़ा हैदराबाद की पारी के 17वें ओवर में कोलकाता के गेंदबाज अनुकुल रॉय ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच पकड़ा। ओवर की अंतिम गेंद उन्होंने बल्लेबाज पैट कमिंस को फ्लाइटेड गेंद डाली। कमिंस ने जोर से सामने की ओर खेला, लेकिन अनुकुल ने अपने फॉलो-थ्रू में नीचे झुककर एक बेहतरीन लो-कैच लपका। इसके बाद मैदानी अंपायर ने कैट चेक के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली। रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने कमिंस को आउट करार दिया। रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अंपायर ने कमिंस को आउट करार दिया। 4. कमिंस ने टी20 में अपना सबसे महंगा ओवर डाला कोलकाता की पारी का चौथा ओवर पैट कमिंस के टी20 इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। कमिंस की पहली गेंद वाइड थी, जिसे विकेटकीपर ईशान किशन भी नहीं पकड़ पाए और कोलकाता को मुफ्त के 5 रन मिल गए। इसके बाद एलन ने 2 चौकों और 2 छक्कोंकी मदद से ओवर में कुल 27 रन बटोरे। हालांकि, आखिरी गेंद पर कमिंस ने वापसी की और एलेन को हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट करा दिया। कमिंस के ओवर में फिन एलन ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। 5. बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मैच देखने आईं हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ओलिंपिक मेडलिस्ट और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी मैच देखने पहुंची। वह सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची थी। सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची पीवी सिंधु। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
SRH Praful Hinge IPL 2026 Strategy; Sunrisers Hyderabad

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने आने वाले मैचों के लिए अपनी रणनीति साझा की है। प्रफुल्ल का मानना है कि उनकी टीम का पूरा फोकस इस समय लंबी योजनाओं के बजाय एक-एक मैच पर है। उनका मुख्य उद्देश्य मैदान पर उतरकर परिणाम की चिंता किए बिना केवल अच्छी क्रिकेट’खेलना है। सनराइजर्स हैदराबाद के डेब्यू स्टार प्रफुल्ल ने IPL 2026 के दौरान गुरुवार को जियोस्टार प्रेस रुम में मीडिया से बात की। दैनिक भास्कर के सवाल पर प्रफुल्ल ने कहा, जाहिर है कि ट्रॉफी जीतना हमारा पहला लक्ष्य है, लेकिन हम बहुत आगे की योजना नहीं बनाते। हम हर मैच के लिए अलग रणनीति तैयार करते हैं। हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम इस मैच को जीतें और इसमें अच्छा प्रदर्शन करें। 3 विकेट वाले पहले बॉलर 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL डेब्यू में प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रचा। वे पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। इससे पहले IPL इतिहास में 32 बार पहले ओवर में 2 विकेट लिए गए थे। उन्होंने दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। चौथी पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया। आखिरी गेंद पर लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को कैच कराकर तीसरा विकेट लिया। तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इसके बाद चौथे विकेट तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर लिया। प्रफुल्ल हिंगे में राजस्थान के खिलाफ डेब्यू मैच में 34 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 30 लाख रुपए में बिके प्रफुल्ल हिंगे को SRH ने इस बार मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपए में खरीदा था। यह हिंगे का बेस प्राइज भी था। माना जा रहा था कि यह तेज गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से हैदाराबाद के सरप्राइज पैकेज साबित हो सकता है और हुआ भी ऐसा ही। प्रफुल्ल का करियर अब तक 10 फस्ट क्लास मैचों में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 26.66 की औसत से 27 विकेट लिए हैं। प्रफुल्ल विदर्भ की पहली विजय हजारे ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने टीम की जीत में अपनी भूमिका निभाई और पांच मैचों में पांच विकेट लिए थे। उनके नाम 6 लिस्ट ए मैचों में पांच विकेट हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Hyderabad-Hubli Flight Diverted to Bengaluru Due to Bad Weather

Hindi News National Hyderabad Hubli Flight Diverted To Bengaluru Due To Bad Weather | 22 Passengers Safe 9 मिनट पहले कॉपी लिंक खराब मौसम के चलते हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की एक फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट में सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी और इसे शाम 4:30 बजे हुबली पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के कारण विमान तय समय पर लैंड नहीं कर सका और करीब तीन घंटे तक हवा में ही रहा। इस दौरान कुछ यात्रियों में घबराहट फैल गई। कई लोग भावुक हो गए और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। अधिकारियों ने बताया कि मौसम सुधरने की उम्मीद में विमान ने करीब एक घंटे तक हुबली के ऊपर चक्कर लगाए। बाद में सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। एक अधिकारी ने कहा, “यह सामान्य प्रक्रिया है। पायलट मौसम की स्थिति को देखते हुए ऐसा निर्णय लेते हैं।” फ्लाइट शाम करीब 6:30 बजे बेंगलुरु में उतरी। मौसम में सुधार होने के बाद रात करीब 11 बजे इसे दोबारा हुबली के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण मुंबई से कोल्हापुर जाने वाली एक अन्य फ्लाइट को भी गोवा डायवर्ट करना पड़ा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔







