हरदा में अमृत भारत एक्सप्रेस 15 मिनट देरी से पहुंची:बनारस-पुणे यात्रा हुई आसान; केंद्रीय राज्यमंत्री उइके ने दिखाई हरी झंडी

हरदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर अमृत भारत एक्सप्रेस पहुंची। पहले दिन यह ट्रेन 15 मिनट की देरी से आई। बुधवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत किया और इसे हरी झंडी दिखाकर आगे के सफर के लिए रवाना किया। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ेगी। इससे मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्रियों को आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी। मध्यम और सामान्य वर्ग को होगा सबसे बड़ा लाभ केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री डी.डी. उइके ने कहा, “बनारस-हड़पपुर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से हरदा और आसपास के क्षेत्र को व्यापार, पर्यटन और यात्री सुविधा में बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन आधुनिक रेल सुविधाओं से सुसज्जित है। इसका सबसे बड़ा लाभ मध्यम एवं सामान्य वर्ग के यात्रियों को होगा। इस ट्रेन के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।” अतिथियों ने रेल चालक दल का शॉल, श्रीफल और पुष्पहार से स्वागत किया तथा यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेशसिंह वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया मौजूद रहे। बिना मांगे मिली सौगात, 20 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा, “इस ट्रेन से जिले के यात्रियों को पुणे से बनारस के बीच आवागमन की सुविधा मिलेगी। जिले के नागरिकों को इस ट्रेन की सुविधा मिलने पर शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि हरदा स्टेशन पर लंबे समय से कर्नाटक और सचखंड जैसी ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात बिना मांगे ही मिल गई। यह ट्रेन बनारस से हडपसर (पुणे) के बीच 20 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, ओराई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, कोपरगांव, अहिल्याबाई नगर, डाउंड कोर्ड लाइन और हडपसर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। 22 कोच की ट्रेन में प्रत्येक सीट पर चार्जिंग व स्नैक टेबल अपर मंडल रेल प्रबंधक अविराम खरे ने बताया, “110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक चलने वाली यह अमृत भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस ट्रेन में प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग एवं स्नैक टेबल की सुविधा रहेगी। ट्रेन की सीटों को आरामदायक बनाया गया है।” इस ट्रेन में शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 8, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एसएलआरडी के 2 और 1 पैंट्री कार सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस बनारस में इस ट्रेन का शुभारंभ किया था। स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, विजेता हुए पुरस्कृत अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से यात्रियों को बेहतर गति और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सीनियर डीसीएम (वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक) श्याम सिंह बरेडिया, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। देखिए तस्वीरें…
मोदी ने यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया:हरिद्वार से भी जुड़ेगा; PM बोले- बंगाल जैसी बंपर वोटिंग दशकों में नहीं देखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई से यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने ऐलान किया कि एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से भी जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि महिला विरोधी सपा कभी सुधरने वाली नहीं है, इसलिए इनसे सावधान रहिए। इससे पहले, पीएम ने एक्सप्रेस-वे के किनारे पेड़ लगाया। सीएम योगी के साथ एक्सप्रेस-वे पर पैदल भी चले। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी होगी। अब तक 11-12 घंटे लगते थे। 12 जिलों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे कई मायनों में खास है। यहां पब्लिक कन्वीनियंस सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें ठहरने की सुविधा, इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर और फूड कोर्ट शामिल हैं। सड़क पर रंबल स्ट्रिप (उभरी हुई पट्टियां) बनाई गई हैं। इन पर वाहन के टायर आते ही ड्राइवर को वाइब्रेशन महसूस होता है, जिससे हादसों की आशंका कम होगी। एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की लैंडिंग के लिए शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। यह देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप है। हर 75 किमी पर पेट्रोल पंप बनाए गए हैं, जिन्हें भारत पेट्रोलियम खुद संचालित कर रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे था, जिसकी लंबाई 340 किमी है। यह प्रदेश का छठा एक्सप्रेस-वे है। एक्सप्रेस-वे 5 साल में बनकर तैयार हुआ है। इसे बनाने में करीब 37,350 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस हिसाब से 1 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे की लागत करीब 62 करोड़ 87 लाख रुपए पड़ती है। 18 दिसंबर, 2021 को मोदी ने शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। तस्वीरें देखिए- गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Nagpur Bharatdurga Mandir Inauguration | Dhirendra Shastri Statement RSS

पं. धीरेंद्र शास्त्री नागपुर में विश्व के पहले भारतदुर्गा मंदिर के शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- आप चार बच्चे पैदा करो। उनमें से एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दे दो ताकि वह दूसरों को बचाने के काम आए। उन्होंने ये बात नागपुर में विश्व के पहले ‘भारतदुर्गा मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में कही। शुक् . शास्त्री ने कहा- जब कहीं आपदा आती है, तो लोग अपनी जान बचाकर भागते हैं। लेकिन संघ के कार्यकर्ता वहां जाकर लोगों की जान बचाते हैं। उन्होंने कहा- नागपुर के कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में बन रहा ‘भारतदुर्गा मंदिर’ लोगों को याद दिलाएगा कि भारत ‘शास्त्र’ और ‘शस्त्र’ दोनों से चलता है। यह ‘माला और भाला’ का संगम है। हमारे देवी-देवताओं के हाथों में भी शस्त्र हैं। अगर केवल बंसी बजाने से काम चलता, तो महाभारत का युद्ध कभी नहीं होता। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा- आपदा में संघ के कार्यकर्ता लोगों की जान बचाते हैं। भारत में नारी को पूज्या माना जाता है धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- दुनिया के किसी अन्य देश में मातृशक्ति को वह सम्मान नहीं मिलता, जो भारत में मिलता है। क्या कभी किसी ने ‘पाकिस्तान माता’ या ‘चीन माता’ की जय सुनी है। केवल भारत ही ऐसा देश है, जहां नारी को भोग्या नहीं बल्कि पूज्या माना जाता है। पं. धीरेंद्र शास्त्री ‘भारतदुर्गा मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में नागपुर पहुंचे थे। हम जल्द ही अखंड भारत की ओर बढ़ें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि भूमि पूजन के समय उनकी आंखें नम थीं, क्योंकि अब भारत नया इतिहास लिखने जा रहा है। उन्होंने हनुमान जी से प्रार्थना की कि भारत संतमय और भगवामय रहे और हम जल्द ही ‘अखंड भारत’ की ओर बढ़ें। कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, कार्ष्णीपीठाधीश्वर पूज्य गोविंद गिरी जी, दीदी मां ऋतम्भरा और चिन्मया मिशन के संतों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संतों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी और महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस भी मौजूद रहे। प्रदीप मिश्रा ने कहा था- सनातनियों को 4 बच्चे पैदा करना चाहिए प्रदीप मिश्रा ने कहा था- जब तक कानून नहीं आता, तब तक ज्यादा बच्चे पैदा करें। पं. धीरेंद्र शास्त्री से पहले कथावाचक प्रदीप मिश्रा भी इसी तरह का बयान दे चुके हैं। मिश्रा ने कहा था- सनातनियों को चार बच्चे पैदा करना चाहिए। दो अपने लिए और दो राष्ट्र के लिए। जब तक कानून नहीं आता, तब तक ज्यादा बच्चे पैदा करें। प्रदीप मिश्रा ने ये बात मई 2024 में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिव महापुराण कथा के दौरान कही थी। उन्होंने कहा था- बेटियां लव मैरिज के चक्कर में न पड़ें। आप स्कूल जाएंगी, कॉलेज जाएंगी, ट्यूशन जाएंगी। वहां आपको 100 तरह के लड़के मिलेंगे। मगर इन 100 लड़कों के साथ आप 100 साल की जिंदगी नहीं जी सकते। आपके पापा ढूंढ़कर लाएंगे, उसके साथ जिंदगी 100 साल तक सही जी सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… संघ प्रमुख भागवत ने कहा था- 3 बच्चे पैदा करें, जनसंख्या में कमी चिंता का विषय भागवत ने कहा था- कुटुंब समाज का हिस्सा है और हर परिवार एक इकाई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी ज्यादा बच्चे पैदा करने पर बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था- जनसंख्या वृद्धि दर 2.1% से नीचे नहीं होनी चाहिए। इसके लिए 2 की बजाय 3 बच्चे पैदा करें। यह संख्या इसलिए जरूरी है, ताकि समाज जिंदा रहे। भागवत ने दिसंबर 2024 में नागपुर में कठाले कुल सम्मेलन में कहा था- देश की जनसंख्या नीति 1998-2002 में तय की गई थी। इसके अनुसार अगर किसी समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे चली जाती है, तो वह समाज अपने आप नष्ट हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… ये खबर भी पढ़ें… धीरेंद्र शास्त्री बोले- सेवादार ‘लौंडियाबाजी’ के चक्कर में जुड़े बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने सेवादारों और चेलों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कई सेवादारों का व्यवहार भक्तों के प्रति ठीक नहीं है। वे भक्तों को धक्का देते हैं। कुछ सेवादारों की भाषा और व्यवहार बहुत ‘घटिया’ है। कुछ लौंडे यहां लौंडियाबाजी के चक्कर में चेले बन गए। पढ़ें पूरी खबर…
सिंधिया का 3 दिवसीय शिवपुरी दौरा आज से:छात्रावास, पंचायत भवन, सीवेज प्लांट और अदानी सीएसआर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे

शिवपुरी में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 25 अप्रैल से तीन दिन के शिवपुरी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में कई विकास कार्यों के भूमिपूजन और उद्घाटन के साथ-साथ जनसुनवाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन भी इस दौरे का प्रमुख आकर्षण रहेगा। 25 अप्रैल: कोलारस से बदरवास तक विकास कार्यों की शुरुआत सिंधिया सुबह 10:40 बजे टूरिस्ट विलेज शिवपुरी से कोलारस के न्यू बस स्टैंड पहुंचेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बालक-बालिका छात्रावास, जनपद पंचायत भवन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नए बस स्टैंड और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन एवं उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे एप्रोच रोड और जैन बस्ती कोलारस में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12:35 बजे लुकवासा में जनसुनवाई करेंगे। दोपहर 2:50 बजे बदरवास के बुडा डोंगर में अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद सीएम राइज स्कूल परिसर में जनपद पंचायत भवन, आईटीआई भवन और छात्रावासों के भूमिपूजन एवं उद्घाटन होंगे। शाम होते-होते रन्नौद में तहसील भवन और 30 किमी लंबी सड़क परियोजना का भूमिपूजन होगा। रात तक गणेश कॉलोनी, फतेहपुर, रातौर, कृष्णपुरम कॉलोनी और झांसी तिराहा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रम चलेंगे। रात्रि विश्राम टूरिस्ट विलेज में होगा। 26 अप्रैल: कलेक्ट्रेट से लेकर शहर तक विकास कार्यों की झड़ी सुबह 10:10 बजे कलेक्ट्रेट में दिशा बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। दोपहर में भोंती में जनसुनवाई और पिछोर में स्थानीय कार्यक्रम के बाद तहसील भवन का उद्घाटन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे सीएम राइज स्कूल शिवपुरी में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा, जिसमें शामिल हैं— इसके बाद शहर के वृंदावन कॉलोनी, न्यू पुलिस कंट्रोल रूम, पुरानी शिवपुरी, कोर्ट रोड, सिद्धेश्वर कॉलोनी और फिजिकल रोड क्षेत्र में देर रात तक कार्यक्रम होंगे। 27 अप्रैल: मेधावी छात्रों से संवाद के साथ दौरे का समापन सुबह टूरिस्ट विलेज में नाश्ते के बाद सिंधिया जिले के मेधावी छात्रों से संवाद करेंगे। इसके बाद ग्राम कोटा भगोरा में जनसुनवाई और एनटीपीसी कॉलेज सतनवाड़ा में इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण व छात्रों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
ग्वालियर में दैनिक भास्कर प्रीमियम लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आगाज:देशभर के फैशन हाउस और डिजाइनर्स ने लगाए स्टॉल; पहले ही दिन उमड़ी भीड़

ग्वालियरवासियों को फैशन और बेहतर लाइफस्टाइल से अपडेट करने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से तीन दिवसीय प्रीमियम लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का शुभारंभ सिटी सेंटर स्थित होटल रेडिसन में हो गया है। 26 अप्रैल तक चलने वाली इस एग्जीबिशन में ग्वालियर के साथ-साथ देश के प्रमुख फैशन हाउस और डिजाइनर अपने स्टॉल लेकर आए हैं। शुक्रवार को महापौर डॉ. शोभा सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ हुआ। महापौर ने फीता काटकर उद्घाटन किया और स्टॉल का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। महापौर बोलीं- हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं इस मौके पर महापौर ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एग्जीबिशन में अधिकांश स्टॉल महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जो महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने दैनिक भास्कर के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण के बाद यूनिट हेड हरिशंकर व्यास ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मोनास आर्ट की डायरेक्टर मोना शर्मा भी उपस्थित रहीं। पहले ही दिन उमड़ी भीड़, ग्राहकों ने की जमकर खरीदारी एग्जीबिशन को पहले ही दिन शानदार प्रतिक्रिया मिली। हर स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई और लोगों ने देशभर के डिजाइनर्स के लेटेस्ट कलेक्शन की खरीदारी की। यहां साड़ी, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, फुटवियर, ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडीक्राफ्ट, वेलनेस प्रोडक्ट्स और स्टेशनरी सहित कई कैटेगरी के स्टॉल लगे हैं। प्रदेश के चर्चित फैशन हाउस आवतराम एंड संस और मन शोरूम ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं।
ओरछा में हवाई 'उड़ान'…4.30 घंटे में दर्शन कर भोपाल लौटें:500 फीट की ऊंचाई पर जॉय राइड भी; हेलिकॉप्टर से 1.10 घंटे में पहुंचें चंदेरी

मध्य प्रदेश के ओरछा में राजा राम के दरबार में अब आप सिर्फ डेढ़ घंटे में ही पहुंच सकते हैं। हेली पर्यटन सेवा के जरिए भोपाल से ओरछा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। हर रोज सुबह 9.30 बजे हेलिकॉप्टर ओरछा के लिए उड़ान भरता है और दोपहर 2 बजे वापस लौट आता है। यानी, सिर्फ साढ़े 4 घंटे में राजा राम के दर्शन कर भोपाल लौटा जा सकता है। चंदेरी में जॉय राइड करके उसे निहार भी सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 अप्रैल से ओरछा और चंदेरी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की है। दोनों टूरिस्ट और धार्मिक स्पॉट को लोग 3 हजार फीट की ऊंचाई से देख सकते हैं। वहीं, 500 फीट की ऊंचाई पर जॉय राइड भी कर सकते हैं। भास्कर ने इतनी ऊंचाई से दोनों शहरों को कैमरे में कैद किया। ओरछा में राजा राम का दरबार हो या चंदेरी की इमारतों का हजारों साल पुराना इतिहास, ऊंचाई से लोग हेलिकॉप्टर से उन्हें निहारने के लिए राइड भी कर रहे हैं। पिछले 2 दिन में कई लोग राइड कर चुके हैं। बुंदेलखंड की अयोध्या है ‘ओरछा’ ओरछा, बुंदेलखंड की अयोध्या मानी जाती है। यहां दीवार पर दोहा लिखा है– रामराजा सरकार के दो निवास हैं, ‘खास दिवस ओरछा रहते हैं, शयन अयोध्या वास’। यानी भगवान राम दिन में राजा के रूप में रहते हैं। शयन के लिए रोजाना अयोध्या जाते हैं। इसका भी प्रोटोकॉल होता है। उन्हें बकायदा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है। दिवाली पर श्री रामराजा दरबार को रोशनी और फूलों से सजाया जाता है। दीपोत्सव के दूसरे दिन राजराजा सरकार के दरबार में आसपास के गांवों की टोलियां मौनिया नृत्य करती हैं। नृत्य के लिए बुंदेलखंड के पन्ना, छतरपुर, दमोह समेत उत्तर प्रदेश के झांसी, राठ, हमीरपुर, बांदा से मौनियों की टोलियां आती हैं। टोलियों में अंग्रेज टूरिस्ट भी शामिल होते हैं। ‘फिल्म सिटी’ भी अब पहचान…स्त्री की शूटिंग यहीं हुई अशोकनगर जिले का एक छोटा सा शहर चंदेरी है। चंदेरी साड़ी, यहां के इतिहास के साथ अब चंदेरी फिल्म शूटिंग से भी पहचाना जाने लगा है। स्त्री जैसी बड़े स्टॉरकास्ट वाली फिल्मों की शूटिंग भी यहीं पर हुई है। पर्यटन नगरी चंदेरी का राजा मेदनी राय एवं रानी मणिमाला के किस्सों से जुड़ा हुआ है। यह किला अपने अंदर महाभारत के किस्सों के इतिहास को भी समेटे हुए हैं। महाभारत काल के दौरान चंदेरी नगरी को राजा शिशुपाल की नगरी के नाम से जाना जाता था। कई राजा रहे अंतिम समय में वहां पर राजा मेदनी राय एवं रानी मणिमाला अपनी यादें छोड़ गए हैं। बैजू बावरा भी चंदेरी नगरी से तालुक रखते हैं। पिछले कुछ साल से यहां पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई हैं। यही वजह है कि सरकार ने इसे पर्यटन हेली सेवा से भी जोड़ा है। इतनी रुपए चुकाकर पहुंचे भोपाल से ओरछा जाने के लिए 6500 हजार रुपए किराया देना होगा। वहीं, चंदेरी के 5500 रुपए चुकाने होंगे। ये पूरा शेड्यूल… ऐसे कर सकेंगे बुकिंग पीपीपी मॉडल पर संचालित इस सेवा में पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है। गंतव्य पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था भी पूर्व निर्धारित रहेगी। बुकिंग के लिए पर्यटक www.flyola.in और IRCTC पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं। सप्ताह में 5 दिन उड़ेंगे हेलिकॉप्टर सेक्टर-2 अंतर्गत यह सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित होगी। यात्रियों के लिए भोपाल से चंदेरी का किराया 5500 रुपए और भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 14 हजार 500 रुपए के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं भी शामिल हैं। चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों के लिए 3500 रुपए में ‘जॉय राइड’ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा यह नया सेक्टर भोपाल को भगवान श्रीराम की राजनगरी ओरछा और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदेरी से जोड़ेगी। इससे श्रद्धालु श्रीरामराजा मंदिर में सुगमता से दर्शन के लिये पहुंच सकेंगे। वहीं, चंदेरी की सांस्कृतिक विरासत व प्रसिद्ध हस्तशिल्प (चंदेरी साड़ी) का अनुभव ले सकेंगे। 1 नवंबर 2025 को हुई थी शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2025 के अवसर पर पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया गया था। यह सेवा वर्तमान में आध्यात्मिक सेक्टर इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के साथ वाइल्डलाइफ सेक्टर जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, चित्रकूट और मैहर के बीच संचालित है। इस सेवा का अब तक 2 हजार 648 पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने लाभ लिया है।
PM Modi Karnataka Visit | Inauguration Sri Guru Bhairavaya Book Launch HD Devegowda

Hindi News National PM Modi Karnataka Visit | Inauguration Sri Guru Bhairavaya Book Launch HD Devegowda बेंगलुरु5 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम ने बुधवार को श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। पीएम ने सुबह 11 बजे मंड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। कुछ देर में लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ‘सौंदर्य लहरी एंड शिव महिम्न स्तोत्रम’ नाम की किताब भी जारी की। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर, पूज्य संत डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी की स्मृति में बनाया गया है। वे आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधीश्वर थे। मंदिर को पारंपरिक द्रविड़ शैली में बनाया गया है और इसे उनके जीवन और विरासत को समर्पित स्मारक के रूप में तैयार किया गया है। श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि मठ की 5 तस्वीरें… पीएम मोदी ने बुधवार को श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर में आरती की। पीएम ने मंदिर परिसर को देखा और जानकारी ली। पीएम मोदी मंदिर में करीब आधा घंटा रहे। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर श्री क्षेत्र आदिचुंचनागिरि मठ में बना हुआ है। डॉ. बालगंगाधरनाथ देशभर में सम्मानित हुए डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी सामाजिक सेवा के लिए देशभर में सम्मानित रहे। उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थान और स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित कीं। उनका मानना था कि समाज की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। उनकी शिक्षाओं ने जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर लाखों लोगों को प्रेरित किया। यह मंदिर सिर्फ श्रद्धा का स्थान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र के तौर पर भी देखा जा रहा है। पीएम ने एक दिन पहले दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का उद्घाटन किया था पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया था। 12 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना से दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय छह घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह गया है। 213 किलोमीटर लंबा यह छह लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है। इसकी खास बात 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ सेक्शन है, जिसे एशिया के सबसे लंबे सेक्शनों में एक बताया जा रहा है। इस कॉरिडोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हाथियों और दूसरे वन्यजीवों के आवागमन पर असर न पड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे विकास और प्रकृति के बीच संतुलन की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता बताया। पूरी खबर पढ़ें… ————————————- ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले–2029 के चुनावों में बेटियों को उनका हक देंगे पीएम मोदी ने देहरादून में कहा, ‘4 दशकों से महिला-बेटियां अपने हक का इंतजार कर रही है। अब वह समय आ गया है। हम अपने देश की बेटियों को 2029 के चुनावों में उनका हक देकर रहेंगे। इसके लिए हम संसद में महिला आरक्षण बिल ला रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bihar New CM Samrat Chaudhary Oath

सम्राट चौधरी आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से होगा। सम्राट के साथ जदयू विधायक विजय चौधरी और बीजेंद्र यादव डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। . समारोह में कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हो सकते हैं। शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। सम्राट के शपथ के साथ ही बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली ये पहली सरकार होगी। बिहार में ये परिस्थिति नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने और उनके इस्तीफे के बाद बनी है। नीतीश कुमार ने सोमवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वे बिहार में 20 साल से मुख्यमंत्री के पद पर थे। कल कब-कब क्या हुआ सुबह 11 बजे नीतीश कुमार ने आखिरी कैबिनेट बैठक की दोपहर 3.20 बजे नीतीश ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा दोपहर 3.34 बजे सम्राट चौधरी बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए शाम 5.15 बजे सम्राट को NDA विधायक दल का नेता चुना गया शाम 5.47 बजे सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया मैंने नीतीश कुमार जी से सरकार चलाना सीखा है… भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा, ‘भाजपा ने मुझे काम करने का मौका दिया, मैं ये कह सकता हूं एक राजनीतिक तौर से मैं करीब 30 साल से काम कर रहा हूं। पहले कोई विचारधारा नहीं थी मैं इस पार्टी में जब पीएम मोदी के विचारों से इस पार्टी के साथ जुड़ा, 2015 के चुनाव से लगातार मैं भाजपा के लिए काम करता रहा। जिस तरह से कभी पार्टी के प्रदेश में पदाधिकारी के तौर पर विधानमंडल दल में, विधानपरिषद के नेता के तौर पर और संगठन में काम करने का जो सर्वोच्च पद है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करने का मौका दिया। आज मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री , राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवराज सिंह चौहान जी के जो विचारधारा है भाजपा की जो विचारधारा है। भारत को सबसे पहले , सबसे श्रेष्ठ मानने का और पार्टी को सबसे आगे खड़ा करने का उस काम को हम लगातार करते रहेंगे, इतना जरूर विश्वास दिलाते हैं। नीतीश कुमार ने बहुत कुछ सिखाया है। उनके साथ रहकर सरकार चलाना सीखा है। नीतीश कुमार ने जिस तरह से समृद्ध बिहार का सपना देखा है हम सब मिलकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने का काम करेंगे।’ NDA की बैठक में सम्राट ने नीतीश के छुए पैर सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में नीतीश सम्राट के प्रस्तावक बने। नीतीश ने उन्हें माला पहनाई। विधायकों से ताली बजवाई। सम्राट ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है। उनके साथ मैंने काम किया है। उनके समृद्ध बिहार को और आगे ले जाना है। NDA की बैठक में नीतीश ने सम्राट चौधरी को माला पहनाया। इस दौरान सम्राट ने उनके पैर छुए। इस्तीफे के बाद नीतीश बोले- अब नई सरकार काम देखेगी नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’ भास्कर सर्वे पर लगी मुहर दैनिक भास्कर ने CM फेस के लिए सर्वे किया था, जिसमें 34% लोगों ने सम्राट चौधरी को चुना था। निशांत कुमार 31% के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। सर्वे 4 से 9 अप्रैल तक चला, जिसमें 47 हजार लोग शामिल हुए थे। हमारे 550 रिपोर्टर्स बिहार के 38 जिलों और 534 प्रखंडों में पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें… अब सियासी हलचल से जुड़ी कुछ तस्वीरें… सम्राट ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी। CM के ऐलान के बाद शिवराज ने सम्राट को बधाई दी। राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपते नीतीश कुमार। पटना एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान को बुके देते सम्राट चौधरी। CM रेस में सबसे आगे चल रहे सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया। आखिरी कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री रामकृपाल यादव नीतीश कुमार के सामने आंसू पोंछते दिखे।
PM Modi Inaugurates Delhi-Dehradun Corridor

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। वह सुबह 11:15 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां वाइल्ड लाइफ सेक्शन का जायजा लेंगे, फिर शक्तिपीठ मां डाट काली मंदिर में दर्शन और पूजा करें . इसके बाद 12:30 बजे देहरादून से इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। 12 हजार करोड़ की लागत से करीब 4 साल में एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हुआ है। लोकसभा चुनाव के बाद पीएम का यह पहला सहारनपुर दौरा है। इससे पहले, 6 अप्रैल 2024 को सहारनपुर आए थे। सीएम योगी ने सोमवार को सहारनपुर पहुंचकर तैयारियों को परखा था। पीएम की सुरक्षा में 3 हजार जवान तैनात किए गए हैं। वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए करीब 100 किलो फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया है। पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एलिवेटेड रोड से सफर कर देहरादून पहुंचेंगे। (इनसेट में पीएम की फाइल फोटो) गणेशपुर में उतरेगा पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर पीएम का हेलीकॉप्टर सहारनपुर के गणेशपुर हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह मनोहरपुर जाएंगे। जहां पंडाल बनाया गया है। यहां पर स्क्रीन पर कॉरिडोर से जुड़े वीडियो देखेंगे। वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह कार से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (एलिवेटेड कॉरिडोर) पर पहुंचेंगे। यहां पर रुककर निरीक्षण करेंगे। फिर यहां से उत्तराखंड सीमा स्थित सिद्धपीठ जय मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे देहरादून में जनसभा करेंगे। यहां पर वह कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी ने सोमवार को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। सिक्योरिटी में 3 हजार जवान तैनात पीएम के आने से पहले मां डाट काली मंदिर को वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए करीब 100 किलो फूलों से सजाया गया है। प्रधानमंत्री के लिए विशेष पूजा की व्यवस्था की गई है। गणेशपुर हेलीपैड से मंदिर तक पूरे मार्ग को सजाया गया है। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएसी और आरएएफ की टीमें भी सुरक्षा में लगी रहेंगी। सोमवार को एसपीजी और खुफिया एजेंसियों ने हेलीपैड, जनसभा स्थल और पूरे रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है। अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को जानिए… ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे जानवर निकलेंगे, 6 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा जंगल से होकर गुजरता है। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर 213 किलोमीटर लंबा है। छह लेन वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर करीब 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय लगभग छह घंटे से घटकर ढाई घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसमें 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवर ब्रिज, 4 बड़े पुल और 12 वे-साइड सुविधाएं हैं। साथ ही एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए इसमें 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है। जिसे एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में गिना जा रहा है। इसके अलावा 8 एनिमल पास, 200-200 मीटर के दो हाथी अंडरपास और डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी टनल भी बनाई गई है। पढ़ें पूरी खबर…
राजगढ़ में स्विमिंग पूल उद्घाटन पर शुल्क विवाद:कांग्रेस ने कहा- पहले मुफ्त था, अब 200 रुपए रोज; विभाग बोला- ₹50 प्रति घंटा ही वास्तविक चार्ज

राजगढ़ में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय स्विमिंग पूल का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के बाद मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के बाद पूल के शुल्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह स्विमिंग पूल नया नहीं है, बल्कि लगभग 10 साल पुराना है और इसे हर साल गर्मियों में चालू किया जाता रहा है। इस बार प्रशासन ने औपचारिक रूप से मंत्री से इसका उद्घाटन करवाया। मंत्री टेटवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, जिससे उन्हें तैराकी जैसी गतिविधियों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। शुल्क बढ़ने पर मंत्री से हस्तक्षेप की मांग हालांकि, मंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता एहेतेशाम सिद्धीकी ने शुल्क वृद्धि पर सवाल उठाए। उन्होंने टिप्पणी की कि यह पूल पहले निःशुल्क था, फिर 10 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाने लगा और अब इसे बढ़ाकर 200 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। सिद्धीकी के अनुसार, इस हिसाब से मासिक खर्च लगभग 6,000 रुपए होता है, जो आम जनता की पहुंच से बाहर है। उन्होंने मंत्री से हस्तक्षेप कर छात्रों और आम लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की। वास्तविक शुल्क 50 रुपए प्रति घंटा : विभाग इस संबंध में, खेल एवं युवक कल्याण विभाग की जिला संयोजक शर्मिला डाबर ने स्पष्ट किया कि वास्तविक शुल्क 50 रुपए प्रति घंटा है। उन्होंने बताया कि मासिक शुल्क लगभग 1,500 रुपए है और एक घंटे से अधिक समय तक रुकने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। उद्घाटन कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सहित अन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।








