Thursday, 30 Apr 2026 | 08:02 AM

Trending :

EXCLUSIVE

rss chief mohan bhagwat hedgewar unity freedom hindu society telangana

rss chief mohan bhagwat hedgewar unity freedom hindu society telangana

निजामाबाद53 मिनट पहले कॉपी लिंक राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि केशव बलिराम हेडगेवार ने देश को विदेशी शासन से आजाद कराने और हिंदुओं के बीच फूट को खत्म करने के मकसद से RSS की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि हेडगेवार का मानना था कि समाज में एकता की कमी ही बार-बार गुलामी की बड़ी वजह रही। संघ प्रमुख ने कहा कि हेडगेवार ने ब्रिटिश शासन को खत्म करने के लिए राजनीतिक और हथियारबंद विरोध समेत कई रास्तों पर काम किया था। भागवत ने कहा कि आजादी के लिए काम करते हुए हेडगेवार को यह एहसास हुआ कि अंग्रेज भारतीयों को गुलाम बनाने वाले पहले बाहरी शासक नहीं थे। उनके मुताबिक, समस्या सिर्फ बाहर से आने वाली ताकत नहीं थी, बल्कि समाज के भीतर भी एक कमी थी। भागवत शनिवार को तेलंगाना के निजामाबाद जिले के कंडाकुर्थी गांव में श्री केशव स्फूर्ति मंदिर के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। यह गांव हेडगेवार का पैतृक गांव है। उन्होंने कहा- हममें कोई कमी थी, जिसकी वजह से हमें बार-बार हार का सामना करना पड़ा। इसलिए उस कमी को दूर करना जरूरी था। भागवत की स्पीच की 4 बातें… हिंदुत्व का मतलब दूसरों के साथ मिलकर रहना, अपने रास्ते पर चलना और बाकी लोगों का सम्मान करना है। RSS की प्रार्थना भी इन्हीं गुणों को दिखाती है और शाखा में आने वालों में यही संस्कार विकसित होते हैं। हेडगेवार हिंदुओं को मजबूत, निडर और अच्छा इंसान बनाने के पक्ष में थे। हेडगेवार का मानना था कि अगर इन कमियों को दूर नहीं किया गया, तो देश को बार-बार आजादी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। RSS की स्थापना किसी के खिलाफ नहीं हुई थी। इसे किसी पर हमला करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी मातृभूमि को गुलामी से मुक्त कराने के लिए शुरू किया गया था। जैसा हेडगेवार ने सोचा था, उसी दिशा में काम करने वाले कार्यकर्ता आज सक्रिय हैं और समाज को मजबूत बनाने में लगे हैं। कंडाकुर्थी में बना स्फूर्ति केंद्र देश के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने की प्रेरणा देगा। मोहन भागवत के पिछले 3 बड़े बयान… 19 मार्च: नागरपुर में बोले- RSS को 86 संभागों में बांटेंगे, काम का तरीका नहीं बदलेगा मोहन भागवत ने कहा कि RSS का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं, इसलिए अब काम को अलग-अलग हिस्सों में बांटने विकेंद्रीकरण की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों को मजबूत बनाने और काम बेहतर करने के लिए संगठन में बदलाव किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 8 फरवरी: मुंबई में कहा- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यदि संघ उनसे पद छोड़ने को कहेगा, तो वे तुरंत ऐसा करेंगे। आमतौर पर 75 साल की उम्र के बाद किसी पद पर नहीं रहने की परंपरा की बात कही जाती है। RSS प्रमुख ने कहा कि सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है। वही सरसंघचालक (RSS प्रमुख) बनता है। पूरी खबर पढ़ें… 7 फरवरी: संघ प्रमुख बोले- भारत में रहने वाले सभी हिंदू 7 फरवरी को मुंबई में हुए संघ के कार्यक्रम में एक्टर सलमान खान शामिल हुए थे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में हिंदू ही है और कोई है ही नहीं। किसी खास रस्म या प्रार्थना से जुड़े धर्म को नहीं दिखाता है, न ही यह किसी खास समुदाय का नाम है। RSS किसी के खिलाफ नहीं है और न ही उसे सत्ता या पावर की इच्छा है। संघ राजनीति में सीधे तौर पर शामिल नहीं है, हालांकि संघ के कुछ लोग राजनीति में सक्रिय हैं। भागवत ने कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि नरेंद्र भाई आरएसएस के प्रधानमंत्री है। उनकी पॉलिटिकल पार्टी बीजेपी अलग है। उसमें बहुत स्वयंसेवक है, लेकिन संघ की नहीं। संघ के स्वयंसेवक उसमें हैं। पूरी खबर पढ़ें… ——————————– ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भाजपा या विश्व हिंदू परिषद के नजरिए से आरएसएस को समझना गलत है। सभी स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और संघ किसी (भाजपा) को कंट्रोल नहीं करता। संघ का उद्देश्य सत्ता, टिकट या चुनाव नहीं, बल्कि समाज की गुणवत्ता और चरित्र निर्माण है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

rss chief mohan bhagwat hedgewar unity freedom hindu society telangana

rss chief mohan bhagwat hedgewar unity freedom hindu society telangana

निजामाबाद7 घंटे पहले कॉपी लिंक राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि केशव बलिराम हेडगेवार ने देश को विदेशी शासन से आजाद कराने और हिंदुओं के बीच फूट को खत्म करने के मकसद से RSS की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि हेडगेवार का मानना था कि समाज में एकता की कमी ही बार-बार गुलामी की बड़ी वजह रही। संघ प्रमुख ने कहा कि हेडगेवार ने ब्रिटिश शासन को खत्म करने के लिए राजनीतिक और हथियारबंद विरोध समेत कई रास्तों पर काम किया था। भागवत ने कहा कि आजादी के लिए काम करते हुए हेडगेवार को यह एहसास हुआ कि अंग्रेज भारतीयों को गुलाम बनाने वाले पहले बाहरी शासक नहीं थे। उनके मुताबिक, समस्या सिर्फ बाहर से आने वाली ताकत नहीं थी, बल्कि समाज के भीतर भी एक कमी थी। भागवत शनिवार को तेलंगाना के निजामाबाद जिले के कंडाकुर्थी गांव में श्री केशव स्फूर्ति मंदिर के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। यह गांव हेडगेवार का पैतृक गांव है। उन्होंने कहा- हममें कोई कमी थी, जिसकी वजह से हमें बार-बार हार का सामना करना पड़ा। इसलिए उस कमी को दूर करना जरूरी था। भागवत की स्पीच की 4 बातें… हिंदुत्व का मतलब दूसरों के साथ मिलकर रहना, अपने रास्ते पर चलना और बाकी लोगों का सम्मान करना है। RSS की प्रार्थना भी इन्हीं गुणों को दिखाती है और शाखा में आने वालों में यही संस्कार विकसित होते हैं। हेडगेवार हिंदुओं को मजबूत, निडर और अच्छा इंसान बनाने के पक्ष में थे। हेडगेवार का मानना था कि अगर इन कमियों को दूर नहीं किया गया, तो देश को बार-बार आजादी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। RSS की स्थापना किसी के खिलाफ नहीं हुई थी। इसे किसी पर हमला करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी मातृभूमि को गुलामी से मुक्त कराने के लिए शुरू किया गया था। जैसा हेडगेवार ने सोचा था, उसी दिशा में काम करने वाले कार्यकर्ता आज सक्रिय हैं और समाज को मजबूत बनाने में लगे हैं। कंडाकुर्थी में बना स्फूर्ति केंद्र देश के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने की प्रेरणा देगा। मोहन भागवत के पिछले 3 बड़े बयान… 19 मार्च: नागरपुर में बोले- RSS को 86 संभागों में बांटेंगे, काम का तरीका नहीं बदलेगा मोहन भागवत ने कहा कि RSS का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं, इसलिए अब काम को अलग-अलग हिस्सों में बांटने विकेंद्रीकरण की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों को मजबूत बनाने और काम बेहतर करने के लिए संगठन में बदलाव किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 8 फरवरी: मुंबई में कहा- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यदि संघ उनसे पद छोड़ने को कहेगा, तो वे तुरंत ऐसा करेंगे। आमतौर पर 75 साल की उम्र के बाद किसी पद पर नहीं रहने की परंपरा की बात कही जाती है। RSS प्रमुख ने कहा कि सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है। वही सरसंघचालक (RSS प्रमुख) बनता है। पूरी खबर पढ़ें… 7 फरवरी: संघ प्रमुख बोले- भारत में रहने वाले सभी हिंदू 7 फरवरी को मुंबई में हुए संघ के कार्यक्रम में एक्टर सलमान खान शामिल हुए थे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में हिंदू ही है और कोई है ही नहीं। किसी खास रस्म या प्रार्थना से जुड़े धर्म को नहीं दिखाता है, न ही यह किसी खास समुदाय का नाम है। RSS किसी के खिलाफ नहीं है और न ही उसे सत्ता या पावर की इच्छा है। संघ राजनीति में सीधेतौर पर शामिल नहीं है, हालांकि संघ के कुछ लोग राजनीति में सक्रिय हैं। भागवत ने कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि नरेंद्र भाई आरएसएस के प्रधानमंत्री है। उनकी पॉलिटिकल पार्टी बीजेपी अलग है। उसमें बहुत स्वयंसेवक है, लेकिन संघ की नहीं। संघ के स्वयंसेवक उसमें हैं। पूरी खबर पढ़ें… ——————————– ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भाजपा या विश्व हिंदू परिषद के नजरिए से आरएसएस को समझना गलत है। सभी स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और संघ किसी (भाजपा) को कंट्रोल नहीं करता। संघ का उद्देश्य सत्ता, टिकट या चुनाव नहीं, बल्कि समाज की गुणवत्ता और चरित्र निर्माण है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे:79 हजार करोड़ की लागत से हुई तैयार, दो महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे PM

मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे:79 हजार करोड़ की लागत से हुई तैयार, दो महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के लिए रिफाइनरी के अलग मायने हैं। प्रोजेक्ट से बाड़मेर-जैसलमेर में इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित होगा। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स व सहायक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। जनवरी से ही रिफाइनरी के पहले चरण के ट्रायल रन (कच्चे तेल का प्रसंस्करण) की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इसमें जल्द कमर्शियल उत्पादन शुरू हो जाएगा। मोदी 2 महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे हैं। पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। रिफाइनरी का दो बार हुआ शिलान्यास पचपदरा रिफाइनरी का शिलान्यास पहली बार 22 सितंबर 2013 को हुआ था। उस समय तत्कालीन यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रिफाइनरी का शिलान्यास किया था। प्रदेश में अशोक गहलोत की सरकार थी। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 37,230 करोड़ थी। सत्ता परिवर्तन के बाद रिफाइनरी की शर्तों में बदलाव के बाद पीएम मोदी ने 16 जनवरी 2018 को फिर से इसके कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। इस समय इसकी लागत बढ़कर 43 हजार 129 करोड़ रुपए हो गई थी। इसका काम 31 अक्टूबर 2022 तक पूरा किया जाना था, लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार के समय 2 जून 2023 को परियोजना की लागत बढ़कर 72,937 करोड़ रुपए हो गई। भजनलाल सरकार में कंपनी ने 24 जुलाई 2025 को रिफाइनरी के लागत मूल्य में द्वितीय संशोधन प्रस्ताव सरकार को प्रस्तुत किया। इसके बाद इसकी लागत बढ़कर 79 हजार 459 करोड़ रुपए हो गई है। रिफाइनरी एचपीसीएल और राजस्थान सरकार का एक संयुक्त उपक्रम है। 28 फरवरी को अजमेर आए थे मोदी इस साल की बात करें तो पीएम मोदी पिछले दो महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे हैं। इससे पहले मोदी 28 फरवरी 2026 को अजमेर दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली से प्रदेश में 16,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था और 21 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। बीएस-6 मानक और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज रिफाइनरी पचपदरा रिफाइनरी देश की सबसे आधुनिक बीएस-6 मानक की रिफाइनरी है। यहां रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्लांट एक साथ विकसित किए जा रहे हैं। यह पूरी तरह से जीरो लिक्विड इफ्लूएंट डिस्चार्ज परियोजना है, यानी क्रूड ऑयल रिफाइनिंग के दौरान किसी भी तरह का तरल कचरा बाहर नहीं जाएगा। यह पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 9 मिलियन टन रिफाइन क्षमता, अरब देशों से आएगा क्रूड पचपदरा रिफाइनरी की सालाना रिफाइनिंग क्षमता 9 मिलियन टन कच्चे तेल की है। साथ ही यहां 2 मिलियन टन क्षमता का पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स भी स्थापित किया गया है। रिफाइनरी के लिए कुल 7.5 मिलियन टन कच्चा तेल अरब देशों से मंगाया जाएगा, जबकि प्रदेश में उत्पादित करीब 1.5 मिलियन टन कच्चे तेल का भी उपयोग किया जाएगा। 12 किमी नई रेल लाइन बिछेगी करीब 80 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस रिफाइनरी से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। क्रूड ऑयल रिफाइनिंग और बायो-प्रोडक्ट्स के उत्पादन से माल ढुलाई भी बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए बालोतरा से पचपदरा के बीच बंद पड़ी रेल लाइन को दोबारा शुरू करने की तैयारी है। कुछ महीने पहले ही इसका सर्वे हुआ था। बालोतरा से पचपदरा और रिफाइनरी साइट तक करीब 12 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन एचआरआरएल की ओर से बिछाई जाएगी।

BJP 47th Foundation Day Celebration Photos Videos Rajasthan MP UP Bihar Delhi Jharkhand

BJP 47th Foundation Day Celebration Photos Videos Rajasthan MP UP Bihar Delhi Jharkhand

Hindi News National BJP 47th Foundation Day Celebration Photos Videos Rajasthan MP UP Bihar Delhi Jharkhand नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी BJP आज 2026 में अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस को लेकर देशभर में BJP कार्यालयों में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्य नाथ ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली। मध्य प्रदेश में आज 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को X पर एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा- BJP एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा सामूहिक संकल्प इस विज़न को आगे बढ़ाता रहे और भारत को तरक्की और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाए। अमित शाह ने लिखा- भाजपा का मूल मंत्र हमेशा स्पष्ट रहा है, नेशनल फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट। इसी मूल भावना के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र-सेवा में समर्पित है। भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। लेकिन इसकी नींव 1951 में बने भारतीय जनसंघ के दौरान पड़ी। इसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने की थी। 1975–77 में इमरजेंसी के बाद जनसंघ समेत कई दल मिलकर जनता पार्टी में शामिल हुए, लेकिन मतभेदों के कारण 1980 में अलग हो गए। इसके बाद भाजपा का गठन हुआ। स्थापना के बाद से BJP के दो प्रधानमंत्री रहे हैं- नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी। 1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में, पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 2019 के लोकसभा चुनाव में, पार्टी ने 303 सीटें जीतीं, जो पार्टी के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। स्थापना दिवस पर पार्टी के नेताओं ने क्या कहा अमित शाह- भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त, सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है। राज्यों में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की खबरें… मध्य प्रदेश: 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन होगा स्थापना दिवस का मुख्य आयोजन भोपाल में हो रहा है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल यहां से वर्चुअली सभी जिलों के कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रदेश के 17 जिलों में BJP जिला कार्यालयों का भूमिपूजन होगा। इन जिलों में जमीन पहले ही खरीदी जा चुकी है। अब यहां जिला कार्यालयों का निर्माण कार्य आज से औपचारिक तौर पर शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: CM भजनलाल बोले-पार्टी को अजेय बनाना है सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय और अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य पार्टी को अजेय बनाने का है। स्थापना दिवस पर CM भजनलाल को पार्टी ऑफिस में नया कमरा मिला। कार्यालय में कमरा नं.-5 अब से मुख्यमंत्री के लिए रिर्जव रहेगा। इसके बाहर सीएम भजनलाल शर्मा की नेम प्लेट भी लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

BJP 47th Foundation Day Celebration Photos Videos Rajasthan MP UP Bihar Delhi Jharkhand

BJP 47th Foundation Day Celebration Photos Videos Rajasthan MP UP Bihar Delhi Jharkhand

Hindi News National BJP 47th Foundation Day Celebration Photos Videos Rajasthan MP UP Bihar Delhi Jharkhand नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी BJP आज 2026 में अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस को लेकर देशभर में BJP कार्यालयों में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्य नाथ ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली। मध्य प्रदेश में आज 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को X पर एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा- BJP एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा सामूहिक संकल्प इस विज़न को आगे बढ़ाता रहे और भारत को तरक्की और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाए। अमित शाह ने लिखा- भाजपा का मूल मंत्र हमेशा स्पष्ट रहा है, नेशनल फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट। इसी मूल भावना के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र-सेवा में समर्पित है। भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। लेकिन इसकी नींव 1951 में बने भारतीय जनसंघ के दौरान पड़ी। इसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने की थी। 1975–77 में इमरजेंसी के बाद जनसंघ समेत कई दल मिलकर जनता पार्टी में शामिल हुए, लेकिन मतभेदों के कारण 1980 में अलग हो गए। इसके बाद भाजपा का गठन हुआ। स्थापना के बाद से BJP के दो प्रधानमंत्री रहे हैं- नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी। 1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में, पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 2019 के लोकसभा चुनाव में, पार्टी ने 303 सीटें जीतीं, जो पार्टी के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। अमित शाह ने केरल में चुनाव प्रचार के दौरान तिरुवनंतपुरम पार्टी ऑफिस में स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्थापना दिवस पर पार्टी के नेताओं ने क्या कहा अमित शाह- भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त, सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है। राज्यों में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की खबरें… उत्तर प्रदेश: BJP के झंडे के साथ CM योगी ने ली सेल्फी CM योगी ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम भवन पर भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद भाजपा के झंडे के साथ सेल्फी ली। उन्होंने कहा- भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प की सिद्धि की है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन होगा स्थापना दिवस का मुख्य आयोजन भोपाल में हो रहा है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल यहां से वर्चुअली सभी जिलों के कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रदेश के 17 जिलों में BJP जिला कार्यालयों का भूमिपूजन होगा। इन जिलों में जमीन पहले ही खरीदी जा चुकी है। अब यहां जिला कार्यालयों का निर्माण कार्य आज से औपचारिक तौर पर शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: CM भजनलाल बोले-पार्टी को अजेय बनाना है सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय और अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य पार्टी को अजेय बनाने का है। स्थापना दिवस पर CM भजनलाल को पार्टी ऑफिस में नया कमरा मिला। कार्यालय में कमरा नं.-5 अब से मुख्यमंत्री के लिए रिर्जव रहेगा। इसके बाहर सीएम भजनलाल शर्मा की नेम प्लेट भी लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: CM साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण, सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया। शाम 5 बजे एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

खुरई में तीन दिवसीय डोहेला महोत्सव शुरू:कैलाश खेर ने 'बम लहरी', 'तेरी दीवानी' गाने गाये; बोले- यह नजारा शिव धाम जैसा लग रहा

खुरई में तीन दिवसीय डोहेला महोत्सव शुरू:कैलाश खेर ने 'बम लहरी', 'तेरी दीवानी' गाने गाये; बोले- यह नजारा शिव धाम जैसा लग रहा

सागर जिले की खुरई तहसील में तीन दिनों तक चलने वाले डोहेला महोत्सव का शानदार आगाज रविवार रात से हो गया। कार्यक्रम की पहली शाम मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर के नाम रही, जिन्होंने अपने भजनों और गीतों से हजारों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का उद्घाटन पूर्व गृहमंत्री और स्थानीय विधायक भूपेंद्र सिंह ने भगवान भोलेनाथ के अभिषेक और मां बीजासन की पूजा के साथ किया। “मुंबई और खुरई की दूरी खत्म हो गई” उद्घाटन के दौरान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डोहेला महोत्सव ने अब मुंबई और खुरई के बीच का फासला मिटा दिया है। उन्होंने बताया कि जिन बड़े कलाकारों को देखने के लिए लोग दूर-दूर जाते थे, उन्हें अब खुरई के ऐतिहासिक किले में बुलाया जाता है ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति भी उन्हें सामने बैठकर सुन सके। उन्होंने युवाओं को किले का इतिहास बताते हुए कहा कि 1707 में राजा खेमचंद्र दांगी ने इसका निर्माण कराया था और आज यह शहर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। कैलाश खेर ने खुरई को बताया “शिव का धाम” मंच पर आते ही कैलाश खेर ने खुरई की जनता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां का नजारा किसी पौराणिक स्थल या शिव धाम जैसा लग रहा है। उन्होंने विधायक भूपेंद्र सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि तीन पीढ़ियों को एक साथ इतने अनुशासित तरीके से इकट्ठा करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। कैलाश खेर ने ‘अल्लाह के बंदे’, ‘बम लहरी’, ‘तेरी दीवानी’ और ‘सइयां’ जैसे सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दी, जिस पर लोग जमकर झूमे। होनहार खिलाड़ी और छात्र सम्मानित महोत्सव के मंच से खुरई का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। इसमें खेल जगत से जुन्नत कुर्मी (खो-खो), जय श्री पंथ (फुटबॉल), सृजल जैन (एथलेटिक्स) और कृष्णा सिंह दांगी (कराटे) को सम्मानित किया गया। साथ ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए। कल होगी सिंगर अकासा सिंह की परफॉर्मेंस महोत्सव के दूसरे दिन यानी सोमवार को बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अकासा सिंह अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगी। ‘खींच मेरी फोटो’ और ‘एथे आ’ जैसे गानों से मशहूर हुई अकासा सिंह की प्रस्तुति को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी से इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने की अपील की है।

Dehradun Secretariat Super League 2026 Inauguration

Dehradun Secretariat Super League 2026 Inauguration

राजधानी के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में बहुप्रतीक्षित ‘सचिवालय सुपर लीग 2026’ का शानदार आगाज हो गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें सचिवालय ‘ए’ और ‘सचिवालय माइटी 11’ ने शानदार खेल का प्रदर् . सागर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, सचिवालय ‘ए’ ने 58 रन से जीता मैच टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सचिवालय ‘ए’ और ‘सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर’ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय ‘ए’ के बल्लेबाजों ने मैदान के चारो तरफ शॉट लगाए और निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सागर ने सबसे ज्यादा 87 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि टीएच खान ने 42 रनों का अहम योगदान दिया। रॉयल स्ट्राइकर की ओर से विवेक, रोहित, सूर्या और चंदन को 1-1 विकेट मिला। पहाड़ जैसे 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ‘रॉयल स्ट्राइकर’ की टीम दबाव में बिखर गई और 8 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। हालांकि, प्रदीप आगरी (57 रन) और नीरज गिरी (43 रन) ने एक छोर संभालकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। सचिवालय ‘ए’ के गेंदबाज राहुल जेटली ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 अहम विकेट झटके। इस तरह सचिवालय ‘ए’ ने यह मुकाबला 58 रनों से अपने नाम कर लिया। 3 विकेट चटकाने वाले राहुल जेटली को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। संतोष की फिरकी में फंसी ‘वॉरियर’, माइटी 11 ने 5 विकेट से मारी बाजी दिन का दूसरा मुकाबला ‘सचिवालय माइटी 11’ और ‘सचिवालय वॉरियर’ के बीच हुआ। इस मैच में सचिवालय वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। ‘माइटी 11’ के गेंदबाजों के आगे वॉरियर की पूरी टीम महज 14 ओवर में 91 रनों पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टीम के लिए राजीव तड़ियाल ने 21 और पवन असवाल ने 18 रन बनाए। माइटी 11 की ओर से संतोष पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा चंदू पुरोहित और अंकित नौटियाल ने 3-3 विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। जवाब में 92 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘माइटी 11’ की टीम ने इसे 13 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के नायक अरविंद दानू रहे, जिन्होंने शानदार 37 रनों की पारी खेली। वॉरियर के गेंदबाज नीरज भंडारी और अमित रावत ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन हार नहीं टाल सके। ‘माइटी 11’ ने यह मैच 5 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। शानदार गेंदबाजी के लिए संतोष पांडे को ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह इससे पूर्व, टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एके शुक्ल और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

पटना यूनिवर्सिटी में नीतीश के कार्यक्रम में हंगामा:पटना DM चोर, डिप्टी CM गो बैक के नारे लगे; छात्रसंघ अध्यक्ष ने पूछा- हमें क्यों नहीं बुलाया

पटना यूनिवर्सिटी में नीतीश के कार्यक्रम में हंगामा:पटना DM चोर, डिप्टी CM गो बैक के नारे लगे; छात्रसंघ अध्यक्ष ने पूछा- हमें क्यों नहीं बुलाया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना यूनिवर्सिटी में एकेडमिक भवन और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने पटना DM चोर है और डिप्टी CM गो बैक के नारे भी लगाए। CM के पहुंचने से पहले भी छात्र नेता नारेबाजी कर रहे थे। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर का कहना है कि इस कार्यक्रम के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। यहां तक कि कुलपति को भी इसके लिए निमंत्रण नहीं दिया गया है। हंगामे के चलते CM ने 7 से 8 मिनट में अपना कार्यक्रम खत्म किया और वहां से निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री कैंपस में जहां-जहां गए छात्रनेता उनके पीछे-पीछे जाते रहे। VC से छात्रों ने कहा, आप अपने लिए खड़े होइए सर, हमलोग आपके साथ हैं। यूनिवर्सिटी को हम बीजेपी का कार्यालय नहीं बनने देंगे। छात्रों का कहना है VC को CM से मिलने नहीं दिया गया। वो गए, लेकिन उनको बिना मिले भेज दिया गया। मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए… ताला लेकर पहुंचे थे छात्र संघ अध्यक्ष पटना स्टूडेंट छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु कॉलेज गेट पर ताला लगाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें ताला लगाने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं विश्वविद्यालय का अध्यक्ष चुनकर आया हूं और मैं छात्रों के हित में अपनी बातें आज यहां पर रखूंगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिंह और शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने भी छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। डीएम त्यागराजन ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की है। छात्रों ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री को भी घेर लिय। नीतीश कुमार के समर्थन में भी नारेबाजी कुछ छात्र नीतीश कुमार के समर्थन में भी नारेबाजी करते दिखे। देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया के नारे लगे। बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो के भी नारे लगे। कुछ छात्र हाथ में पोस्टर लिए खड़े दिखे। इस पर लिखा था- हम छात्रों का अभिमान। इस पर नीतीश की फोटो लगी थी। 147.29 करोड़ की योजना का उद्घाटन बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी के नए प्रशासनिक और एकेडमिक भवन (कला संकाय) का CM ने आज उद्घाटन किया है। यह दोनों भवन 147.29 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए हैं। प्रशासनिक भवन G+8 और एकेडमिक भवन G+9 है। इसके उद्घाटन के बाद नए प्रशासनिक ब्लॉक में पटना यूनिवर्सिटी का मुख्यालय शिफ्ट हो जाएगा। यही पीयू के मौजूदा कार्यालय की जगह लेगा। वहीं, एकेडमिक भवन में दरभंगा हाउस में चल रहे सभी पीजी विभाग शिफ्ट होंगे। इसके साथ ही वाणिज्य कॉलेज को दरभंगा हाउस में फिलहाल शिफ्ट किया जाएगा। बिजली कटने की स्थिति में सोलर प्लांट का करेंगे इस्तेमाल इन दोनों ब्लॉकों का निर्माण बिहार एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा तीन एकड़ में किया गया है। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने बताया कि, हर फ्लोर पर सुरक्षा के दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा, नियंत्रण कक्ष, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, मीटिंग हॉल, सेमिनार हॉल सहित अन्य सभी तरह सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने आगे बताया कि, सभी फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। परिसर में ही विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। बिजली कटने की स्थिति में सौर उर्जा प्लांट प्रयोग किया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था के अलावा सुंदर गार्डन का निर्माण किया जा रहा है।’

बरबड़ हनुमान मेले का आज होगा शुभारंभ:पहली बार दो दिन तक होंगे चंटिया रास; अखाड़े व चल समारोह के साथ निकलेगी झांकी

बरबड़ हनुमान मेले का आज होगा शुभारंभ:पहली बार दो दिन तक होंगे चंटिया रास; अखाड़े व चल समारोह के साथ निकलेगी झांकी

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में रतलाम बरबड़ मेला परिसर में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का आयोजन होगा। मेले का शुभारंभ आज 29 मार्च (रविवार) को शाम 5 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। पांच दिवसीय मेले में प्रतिदिन कई धार्मिक आयोजन होंगे। मेले में पहली बार दो दिन तक चंटिया रास का आयोजन होगा। इसके अलावा हनुमान जी की झांकी व संयुक्त अखाड़ा के साथ चल समारोह निकलेगा। मेले में की तैयारीयां लगभग पूरी हो चुकी है। मेला परिसर में बच्चों के लिए झुले भी लग गए है। शुभारंभ पर महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहेंगे। यह होंगे कार्यक्रम सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने बताया मेले में निगम रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 मार्च (रविवार) की शाम 5 बजे सुंदरकांड के साथ मेले का शुभारंभ होगा। शाम 7 बजे मेला परिसर में चंटिया रास होगा। 30 मार्च (सोमवार) को शाम 7 बजे से चंटिया रास, 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से शाम 7 बजे हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह निकलेगा। शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक मंच पर श्रीरामजी व हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या होगी। 1 अप्रैल (बुधवार) को स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा तथा मेले के अंतिम दिन 2 अप्रैल को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। महापौर ने लिया जायजा मेला परिसर में पहली बार दो दिन तक होने वाले चंटिया रास को लेकर महापौर प्रहलाद पटेल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समस्त व्यवस्थाएं समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधितों को दिए।

Mungaoli MLA Ball Sixes | MPCA President Mah Aryaman Inaugurates Arjun Cup

Mungaoli MLA Ball Sixes | MPCA President Mah Aryaman Inaugurates Arjun Cup

एमपी क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महा आर्यमन सिंधिया और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र सोमवार रात अशोकनगर के मुंगावली पहुंचे। जिले में प्रवेश करते ही विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। मुंगावली में उन्होंने अर्जुन कप टूर्न . इस दौरान, MPCA अध्यक्ष महा आर्यमन सिंधिया ने पूर्व मंत्री व मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव की गेंद पर छक्के-चौके लगाए। क्रिकेट आयोजन समिति के अर्जुन सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी उन्हें गेंद फेंकी, जिस पर उन्होंने कई शानदार शॉट खेले। जिले में जगह जगह सिंधिया का स्वागत हुआ। बोले- आईपीएल सहित देश के लिए खेलें इसके बाद, महा आर्यमन सिंधिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेलते समय पूरी रुचि और जोश के साथ खेलें, ताकि उन्हें डिवीजन और जिला स्तर पर खेलने का मौका मिल सके। उन्होंने युवाओं के लिए बनाई गई लीग का जिक्र करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हों और आईपीएल सहित देश के लिए खेलें। महा आर्यमन सिंधिया ने खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने का भी आश्वासन दिया। महा आर्यमन ने कहा कि यहां आने की वजह प्रेम का रिश्ता है। ‘यहां आना राजनीतिक चिलचस्पी नहीं’ राजनीति को लेकर महा आर्यमन सिंधिया ने कहा कि उनका यहां आने का उद्देश्य कोई राजनीतिक दिलचस्पी नहीं है, बल्कि यह एक पारिवारिक और प्रेम का रिश्ता है। उन्होंने अपनी दिलचस्पी प्रगति, विकास और लोगों के लिए एक मंच बनाने में बताई। जिले में प्रवेश करते ही अशोकनगर के बाईपास रोड सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।