Saturday, 01 Aug 2026 | 01:14 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable

Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable

Hindi News Business Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable मुंबई5 मिनट पहले कॉपी लिंक भारती एयरटेल 18 मई को मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में HDFC बैंक को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। 18 मई को भारती एयरटेल के शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे कंपनी का शेयर ₹1,953.8 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ ही एयरटेल का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹12 लाख करोड़ हो गया है, जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹11.8 लाख करोड़ पर है। पिछले एक हफ्ते में एयरटेल के शेयर 10% चढ़े पिछले एक सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल के शेयरों में 10% की बढ़त देखने को मिली है। इसी अवधि के दौरान HDFC बैंक के शेयरों में सिर्फ 1% का ही उछाल आया है। फिलहाल देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसका मार्केट कैप ₹18.04 लाख करोड़ है। चेयरमैन के इस्तीफे से HDFC बैंक को नुकसान प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद से बैंक के शेयरों पर काफी बुरा असर पड़ा है। पिछले छह महीनों के दौरान HDFC बैंक के शेयरों में 22% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में एयरटेल का नेट प्रॉफिट 33.5% घटा वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4 FY26) में भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.5% घटकर ₹7,325 करोड़ रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का पैरेंट ओनर्स को मिलने वाला कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ₹11,021.8 करोड़ था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 10.4% की बढ़ोतरी हुई है। एयरटेल के ऑपरेशन से रेवेन्यू में 15.6% का उछाल देश की इस दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का ऑपरेशंस रेवेन्यू Q4 FY26 में सालाना आधार पर 15.6% बढ़कर ₹55,383.2 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹47,876.2 करोड़ था। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 2.5% की ग्रोथ दर्ज की गई है। सालाना आधार पर भारती एयरटेल का भारतीय रेवेन्यू 7.7% बढ़कर ₹39,566 करोड़ रहा है। कंपनी के भारतीय मोबाइल रेवेन्यू में 8.3% की ग्रोथ हुई है, जिसका मुख्य कारण बेहतर रियलाइजेशन और बढ़ता हुआ कस्टमर बेस है। इस तिमाही के दौरान एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) ₹257 दर्ज किया गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹245 था। फ्यूचर प्लान: 56 एज डेटा सेंटर बनाएगी कंपनी कंपनी के एक टॉप ऑफिशियल ने जानकारी दी है कि भारती एयरटेल इस सेगमेंट में अपने बिजनेस को बड़ा करने के प्लान पर काम कर रही है। इसके तहत अगले 18 से 24 महीनों में 56 एज डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। भारती एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के अर्निंग कॉल के दौरान कंपनी के फ्यूचर प्लान्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी डेटा सेंटर्स में निवेश करने, ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क को मजबूत करने और हाल ही में घोषित नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज (NBFC) को बढ़ाने पर फोकस करेगी। कंपनी ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज में ₹20,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। क्या होता है एवरेज रेवेन्यू पर यूजर? एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) टेलीकॉम कंपनियों के लिए कमाई का एक जरूरी पैमाना है। इससे पता चलता है कि कंपनी हर महीने अपने एक औसतन ग्राहक से कितना पैसा कमा रही है। एयरटेल का ARPU ₹245 से बढ़कर ₹257 हो गया है, जो इसकी मजबूत स्थिति को दिखाता है। क्या होते हैं एज डेटा सेंटर? ये छोटे डेटा सेंटर होते हैं जो यूजर और डिवाइसेज के करीब स्थित होते हैं। इनका इस्तेमाल डेटा प्रोसेसिंग की स्पीड बढ़ाने और इंटरनेट लैग (देरी) को कम करने के लिए किया जाता है, जिससे ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable

Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable

Hindi News Business Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable मुंबई37 मिनट पहले कॉपी लिंक भारती एयरटेल 18 मई को मार्केट कैप के मामले में HDFC बैंक को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। कारोबार के दौरान एयरटेल के शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे कंपनी का शेयर ₹1,953.8 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ ही एयरटेल का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹12 लाख करोड़ हो गया, जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹11.8 लाख करोड़ पर आ गया था। वहीं मार्केट बंद होने पर एयरटेल का शेयर 1.66% की तेजी के साथ 1,937 के स्तर पर बंद हुआ। HDFC बैंक का 0.17% की तेजी के साथ 768.80 के स्तर पर बंद हुआ। क्लोजिंग पर एयरटेल का मार्केट कैप घटकर 11.6 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। वहीं HDFC बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 11.84 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते में एयरटेल के शेयर 10% चढ़े पिछले एक सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल के शेयरों में 10% की बढ़त देखने को मिली है। इसी अवधि के दौरान HDFC बैंक के शेयरों में सिर्फ 1% का ही उछाल आया है। फिलहाल देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसका मार्केट कैप ₹18.04 लाख करोड़ है। चेयरमैन के इस्तीफे से HDFC बैंक को नुकसान प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद से बैंक के शेयरों पर काफी बुरा असर पड़ा है। पिछले छह महीनों के दौरान HDFC बैंक के शेयरों में 22% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में एयरटेल का नेट प्रॉफिट 33.5% घटा वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4 FY26) में भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.5% घटकर ₹7,325 करोड़ रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का पैरेंट ओनर्स को मिलने वाला कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ₹11,021.8 करोड़ था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 10.4% की बढ़ोतरी हुई है। एयरटेल के ऑपरेशन से रेवेन्यू में 15.6% का उछाल देश की इस दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का ऑपरेशंस रेवेन्यू Q4 FY26 में सालाना आधार पर 15.6% बढ़कर ₹55,383.2 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹47,876.2 करोड़ था। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 2.5% की ग्रोथ दर्ज की गई है। सालाना आधार पर भारती एयरटेल का भारतीय रेवेन्यू 7.7% बढ़कर ₹39,566 करोड़ रहा है। कंपनी के भारतीय मोबाइल रेवेन्यू में 8.3% की ग्रोथ हुई है, जिसका मुख्य कारण बेहतर रियलाइजेशन और बढ़ता हुआ कस्टमर बेस है। इस तिमाही के दौरान एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) ₹257 दर्ज किया गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹245 था। फ्यूचर प्लान: 56 एज डेटा सेंटर बनाएगी कंपनी कंपनी के एक टॉप ऑफिशियल ने जानकारी दी है कि भारती एयरटेल इस सेगमेंट में अपने बिजनेस को बड़ा करने के प्लान पर काम कर रही है। इसके तहत अगले 18 से 24 महीनों में 56 एज डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। भारती एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के अर्निंग कॉल के दौरान कंपनी के फ्यूचर प्लान्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी डेटा सेंटर्स में निवेश करने, ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क को मजबूत करने और हाल ही में घोषित नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज (NBFC) को बढ़ाने पर फोकस करेगी। कंपनी ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज में ₹20,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। क्या होता है एवरेज रेवेन्यू पर यूजर? एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) टेलीकॉम कंपनियों के लिए कमाई का एक जरूरी पैमाना है। इससे पता चलता है कि कंपनी हर महीने अपने एक औसतन ग्राहक से कितना पैसा कमा रही है। एयरटेल का ARPU ₹245 से बढ़कर ₹257 हो गया है, जो इसकी मजबूत स्थिति को दिखाता है। क्या होते हैं एज डेटा सेंटर? ये छोटे डेटा सेंटर होते हैं जो यूजर और डिवाइसेज के करीब स्थित होते हैं। इनका इस्तेमाल डेटा प्रोसेसिंग की स्पीड बढ़ाने और इंटरनेट लैग (देरी) को कम करने के लिए किया जाता है, जिससे ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। ये खबर भी पढ़ें… डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा: कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर के पार; सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आज सोमवार 18 मई को भारतीय रुपए में रिकॉर्ड गिरावट है। डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे कमजोर होकर 96.18 पर पहुंच गया। कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

India Petrol Windfall Tax Up; Pakistan Oil Prices Down; Silver Import Licence

India Petrol Windfall Tax Up; Pakistan Oil Prices Down; Silver Import Licence

Hindi News Business India Petrol Windfall Tax Up; Pakistan Oil Prices Down; Silver Import Licence नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर चांदी से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 99.9% शुद्धता वाला सिल्वर बार, अनरॉट सिल्वर ( कच्ची चांदी), चांदी पाउडर और सोने या प्लेटिनम की परत चढ़ी चांदी को विदेश से मंगाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। वहीं, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर ₹3 प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। डीजल और जेट फ्यूल (ATF) पर टैक्स घटाया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए तक बढ़ गए हैं। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी के आयात पर सरकार ने पाबंदी लगाई: अब विदेश से मंगाने के लिए लाइसेंस जरूरी; 3 दिन पहले इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई थी केंद्र सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 99.9% शुद्धता वाला सिल्वर बार, अनरॉट सिल्वर ( कच्ची चांदी), चांदी पाउडर और सोने या प्लेटिनम की परत चढ़ी चांदी को विदेश से मंगाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। पहले इनका आयात आसानी से किया जा सकता था, लेकिन अब इन्हें ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया गया है। सरकार का कहना है कि गैर-जरूरी आयात कम करने और विदेशी मुद्रा के खर्च को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पेट्रोल पर ₹3 विंडफॉल टैक्स, डीजल-जेट फ्यूल पर ड्यूटी घटी: एक्सपोर्ट बैलेंस करने के लिए फैसला, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पर असर नहीं देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर ₹3 प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। डीजल और जेट फ्यूल (ATF) पर टैक्स घटाया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं। भारत में तेल की कमी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता हुआ: पेट्रोल 409.78 और हाई-स्पीड डीजल 409.58 रुपए लीटर मिल रहा, भारत में कल ₹3-3 महंगे हुए थे पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपए लीटर (पाकिस्तानी रुपया) की कटौती की है। इसके बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 409.78 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 409.58 रुपए प्रति लीटर पर आ गई है। नई कीमतें आज यानी 16 मई से लागू हो गई हैं। हाल के दिनों में लगातार बढ़ती कीमतों के बाद इस कमी से मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के बजट को थोड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पेट्रोल का सीधा असर मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटी गाड़ियों पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. चांदी इस हफ्ते ₹12,900 महंगी, ₹2.69 लाख पहुंची: सोना ₹7,132 बढ़कर ₹1.58 लाख का हुआ, इस साल ₹25,015 बढ़ा इस हफ्ते 1 किलो चांदी के दाम 12,900 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए पहुंच गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 9 मई को 2.56 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने के दाम में 7,132 की बढ़ोतरी हुई। 9 मई को 10 ग्राम सोना 1.51 लाख रुपए पर था, जो बढ़कर 1.58 रुपए पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Khabar Hatke- Husband make wife married to lover | Cake for 55% Marks

Khabar Hatke- Husband make wife married to lover | Cake for 55% Marks

बिहार में पति ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी, महिला के 4 बच्चे भी हैं। वहीं, महाराष्ट्र में बच्चे के 55% मार्क्स आने पर परिवार ने उसकी मार्कशीट जैसा केक बनवा दिया। उधर, राजस्थान में पीएम की ईंधन बचाने की अपील के बाद नवविवाहित जोड़े की बा . यूरोप में हुई एक रिसर्च के मुताबिक शहरों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं से पक्षी ज्यादा डरते हैं। वहीं, कनाडा में एक बच्ची ने 5 साल की उम्र में भूकंप पीड़ितों को अपना गुल्लक दान किया था, बड़े होने पर उसकी ₹340 करोड़ की लॉटरी लग गई। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

India Silver Import Ban | Rupee Strengthen Decision

India Silver Import Ban | Rupee Strengthen Decision

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने शनिवार को चांदी की कई कैटेगरी के आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 99.9% शुद्धता वाली सिल्वर बार अनरॉट सिल्वर (बिना गढ़ी चांदी) या चांदी पाउडर को विदेश से मंगाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। पहले इनका आयात आसानी से किया जा सकता था, लेकिन अब इन्हें ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया गया है। सरकार ने यह फैसला पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच लिया है, ताकि सोना-चांदी के आयात पर बेहतर नियंत्रण रखा जा सके। इससे पहले 13 मई सरकार ने सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी भी 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया था। इस फैसले का असर आसान सवाल-जवाब में समझते हैं… सवाल 1: सरकार ने चांदी के इम्पोर्ट को लेकर क्या नया आदेश जारी किया है? जवाब: सरकार ने नए नोटिफिकेशन के जरिए चांदी की कई कैटेगरीज के आयात नियम सख्त कर दिए हैं। अब तक चांदी का इम्पोर्ट ‘फ्री’ कैटेगिरी में था, जिसे बदलकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ (प्रतिबंधित) कैटेगिरी में डाल दिया गया है। सवाल 2: इस पाबंदी के दायरे में चांदी के कौन-कौन से प्रोडक्ट्स आएंगे? जवाब: नए नियमों के तहत अब कोई भी कंपनी या कारोबारी सिल्वर बार (चांदी की सिल्लियां), अनरॉट सिल्वर (बिना गढ़ी कच्ची चांदी), चांदी का पाउडर या सेमी-मैन्युफैक्चरर्ड सिल्वर सीधे भारत नहीं ला सकेगा। सवाल 3: अगर कोई चांदी भारत मंगाना चाहता है, तो अब उसका क्या तरीका होगा? जवाब: अब चांदी का इम्पोर्ट करने के लिए कंपनियों को सरकार से लाइसेंस लेना होगा। इसके बिना कस्टम क्लीयरेंस नहीं मिलेगा। साथ ही, चांदी की कुछ खास कैटेगरीज को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की निगरानी के दायरे में भी लाया गया है। सवाल 4: सरकार को चांदी के इम्पोर्ट पर अचानक यह प्रतिबंध क्यों लगाना पड़ा? जवाब: इसका मुख्य उद्देश्य कीमती धातुओं के तेजी से बढ़ते आयात को रोकना है। बढ़ते इम्पोर्ट से देश का इम्पोर्ट बिल (आयात खर्च) और व्यापार घाटा (ट्रेड डेफिसिट) बढ़ रहा है। इसे कंट्रोल करने और विदेशी बाजार के दबाव के बीच रुपये को मजबूती देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। सवाल 5: एक्सपोर्टर्स के लिए ‘एडवांस ऑथराइजेशन’ स्कीम में क्या बदलाव हुआ है? जवाब: विदेश व्यापार महानिदेशक (DGFT) ने इस स्कीम के तहत ड्यूटी-फ्री (बिना टैक्स) सोना मंगाने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब कोई भी एक्सपोर्टर एक लाइसेंस पर अधिकतम 100 किलोग्राम तक ही सोना इम्पोर्ट कर पाएगा। इससे ज्यादा सोना मंगाने की अनुमति नहीं होगी। सवाल 6: जो लोग पहली बार ड्यूटी-फ्री सोने के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनके लिए क्या नियम है? जवाब: नए आवेदकों के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। पहली बार अप्लाई करने वाले एक्सपोर्टर्स को अप्रूवल से पहले अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी या फैक्ट्री की भौतिक जांच करानी होगी। अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही लाइसेंस जारी होगा। सवाल 7: पुराने एक्सपोर्टर्स जो दोबारा लाइसेंस (रिपीट ऑथराइजेशन) चाहते हैं, उनके लिए क्या शर्त है? जवाब: DGFT ने रिपीट आवेदकों के लिए भी नियम सख्त किए हैं। नया या फ्रेश ऑथराइजेशन तभी जारी होगा, जब कंपनी पिछले लाइसेंस के तहत मिली कुल एक्सपोर्ट देनदारी (जितना माल बाहर भेजने का वादा किया था) का कम से कम 50% पूरा कर चुकी हो। सवाल 8: टैक्स-फ्री सोना मंगाने वाली कंपनियों की निगरानी कैसे की जाएगी? जवाब: कंपनियों को हर 15 दिन में अपने इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट ट्रांजैक्शन की रिपोर्ट देनी होगी। इसे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से सर्टिफाइड कराना अनिवार्य होगा। क्षेत्रीय अधिकारी इसकी कंसोलिडेटेड मंथली रिपोर्ट बनाकर DGFT मुख्यालय को भेजेंगे। सवाल 9: देश में सोने का इम्पोर्ट इस समय किस स्तर पर पहुंच गया है? जवाब: साल 2025-26 में भारत का गोल्ड इम्पोर्ट 24% से ज्यादा बढ़कर रिकॉर्ड $71.98 अरब पर पहुंच गया है। इस दौरान सोने की मात्रा (वॉल्यूम) में थोड़ी कमी आई, लेकिन ग्लोबल मार्केट में कीमतें बढ़ने से कुल बिल बढ़ गया। भारत सबसे ज्यादा सोना स्विट्जरलैंड से मंगाता है। इसके बाद यूएई (UAE) और दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है। सवाल 10: सरकार के इन सख्त फैसलों पर ज्वेलरी इंडस्ट्री का क्या कहना है? जवाब: ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल समेत कई इंडस्ट्री बॉडीज ने इस पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इम्पोर्ट ड्यूटी 15% करने और चांदी पर प्रतिबंध लगाने से ग्रे-मार्केट (अवैध कारोबार) सक्रिय हो सकता है। इससे सोने-चांदी की स्मगलिंग (तस्करी) बढ़ने और ईमानदार कारोबारियों को नुकसान होने की आशंका है। सोना इस साल 25 हजार और चांदी 38 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 25,015 रुपए और चांदी 38,080 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.58 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.69 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। पीएम ने एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की प्रधानमंत्री ने कहा ‘एक समय था, जब संकट आने पर देशहित में लोग सोना दान दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है, लेकिन देशहित में हमें यह तय करना होगा कि सालभर तक घर में कोई कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हमारी देशभक्ति हमें चुनौती दे रही है और हमें यह स्वीकार करके विदेशी मुद्रा बचानी होगी।’ ऐसा क्यों कहा: पीएम मोदी ने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए ये अपील की। भारत अपने इस्तेमाल का करीब 99% सोना विदेशों से खरीदता है। 2025-26 में सोने का ये इम्पोर्ट बिल करीब 6.4 लाख करोड़ रुपए का था। विदेशों से खरीदे जाने वाले सामान के कुल खर्चे में 9% हिस्सेदारी के साथ सोना दूसरे नंबर पर है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… सोना ₹9,345 और चांदी ₹22,853 महंगी: इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने 3 दिन पहले कहा था- सोना न खरीदें केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है।

India Army Chief: Pakistan Terrorist Haven?

India Army Chief: Pakistan Terrorist Haven?

13 मिनट पहले कॉपी लिंक सेना प्रमुख शनिवार को ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि अगर पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को पनाह देता रहा और भारत के खिलाफ आतंकवाद जारी रखा, तो उन्हें खुद यह तय करना होगा कि वे आने वाले समय में भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहते हैं या इतिहास का। दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में फिर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी परिस्थितियां बनने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को भारत विरोधी आतंकवादियों को पनाह देना बंद करना होगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान की मदद की विदेश मंत्रालय (MEA) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन के पाकिस्तान को समर्थन देने पर कहा कि आतंकवाद की रक्षा करने वाले देशों को दुनिया देख रही है कि वे खुद को किसके साथ जोड़ रहे हैं। उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि ऐसे काम से उनकी प्रतिष्ठा पर क्या प्रभाव पड़ता है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन रिपोर्ट्स का जिक्र हुआ, जिनमें चीन ने स्वीकार किया था कि उसने मई 2025 के सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी मदद दी थी। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में कहा कि हमने ऐसी रिपोर्टें देखी हैं जो इस बात की पुष्टि करती हैं। आपरेशन सिंदूर सोची-समझी कार्रवाई विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए आतंकवादियों पर हमला करता है। पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए करारा जवाब दिया है। यह एक सोची-समझी कार्रवाई थी, जिसका मकसद पाकिस्तान की मदद से चल रहे आतंकी अड्डों को पूरी तरह खत्म करना था। हाल ही में 7 मई को भारत ने ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ मनाई है। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। चीनी इंजीनियर ने माना- विमानों को टेक्निकली तैयार किया चीन ने शनिवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने पाकिस्तान को मदद दी थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सरकारी मीडिया CCTV पर प्रसारित इंटरव्यू में चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंजीनियर झांग हेंग ने कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान में तकनीकी सहायता दे रही थी। उन्होंने बताया कि उनका काम लड़ाकू विमानों और उनसे जुड़े सिस्टम को पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार रखना था। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान एयरफोर्स चीन में बने J-10CE लड़ाकू विमान इस्तेमाल करती है। ये विमान AVIC की सहायक कंपनी बनाती है। भारतीय सेना के डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह जुलाई 2025 में दावा कर चुके हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को महत्वपूर्ण सहायता दी थी। पाक ने गुजरात से कश्मीर तक 900 ड्रोन दागे थे भारतीय सेना ने 7 मई को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें DGMO जनरल राजीव घई और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने मीडिया को जानकारी दी। ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारतीय सैन्य बलों की समीक्षा में कई अहम खुलासे हुए हैं। पाकिस्तान, चीन और तुर्किये की तिकड़ी ने 7 और 8 मई की रात को 900 ड्रोन दागे थे। कश्मीर में LOC से लेकर गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ घंटों में स्वॉर्म ड्रोन दागे गए थे। भारतीय वायुसेना के एयर कमांड और कंट्रोल सिस्टम ने पाकिस्तान के स्वॉर्म ड्रोन को तबाह कर दिया। पाकिस्तान भारत के एक भी अहम सैन्य बेस को नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हो पाया। पाकिस्तान ने यूक्रेन-रूस युद्ध में इस्तेमाल किए गए स्वॉर्म ड्रोन अटैक को कॉपी किया था। बता दें कि यह रणनीति अक्सर नाटो देशों की तरफ से एडवांस वॉर में अपनाई जाती है। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… भारत- पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स:BSF और ITBP में भी बनेंगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेंगी ऑपरेशन सिंदूर और वैश्विक युद्धों (रूस-यूक्रेन व पश्चिम एशिया) से सबक लेते हुए भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का निर्णय लिया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’ (पहली जवाबी कार्रवाई) के तौर पर तैनात की जाएगी। इसे डेटा और कॉग्निटिव वारफेयर फोर्स का तकनीकी समर्थन होगा। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Viewership Record | 1.1 Billion TV Digital Viewers India

IPL 2026 Viewership Record | 1.1 Billion TV Digital Viewers India

मुंबई20 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर IPL का वॉच-टाइम 7% बढ़ा है। जबकि, टीवी पर व्यूअरशिप 500 मिलियन (50 करोड़) के करीब पहुंच गई है। भारतीय लीग के ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने शुक्रवार को TV के 51 और डिजिटल के 57 मैचों के आंकड़े जारी किए। इनमें IPL की डिजिटल ओवरऑल रीच में 15% की ग्रोथ दर्ज की गई है। IPL का 57वां मैच कोलकाता-बेंगलुरु के बीच 13 मैच को रायपुर में खेला गया। इस मैच में कोहली ने शतक लगाया। कनेक्टेड डिवाइसेज पर 25% व्यूअर्स बढ़े स्मार्ट TV और कनेक्टेड डिवाइसेज (इंटरनेट से जुड़े उपकरण) की रीच में 25% की वृद्धि हुई है और ‘वाच टाइम’ (देखने का समय) 20% प्रतिशत बढ़ गया है। इस बार रीजनल लैंग्वेज में मैच देखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। रीजनल लैंग्वेज वॉच-टाइम में 42% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्मार्ट TV और कनेक्टेड डिवाइसेज पर रीच में 25% का उछाल आया है। (प्रतीकात्मक फोटो।) 125 एडवर्टाइजर्स के जुड़ने से बढ़ोतरी हुई पॉइंट्स टेबल की रोमांचक रेस के बीच कई ब्रांड्स ने IPL में जमकर निवेश किया है। प्रसारक ने दावा किया कि पिछले सत्र की तुलना में 125 नए एडवर्टाइजर्स के जुड़ने से यह वृद्धि हुई है। ————————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज चेन्नई vs लखनऊ; CSK ने पिछले तीनों मैच जीते IPL 2026 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Viewership Record | 1.1 Billion TV Digital Viewers India

IPL 2026 Viewership Record | 1.1 Billion TV Digital Viewers India

मुंबई4 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर IPL का वॉच-टाइम 7% बढ़ा है। जबकि, टीवी पर व्यूअरशिप 500 मिलियन (50 करोड़) के करीब पहुंच गई है। भारतीय लीग के ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने शुक्रवार को TV के 51 और डिजिटल के 57 मैचों के आंकड़े जारी किए। इनमें IPL की डिजिटल ओवरऑल रीच में 15% की ग्रोथ दर्ज की गई है। IPL का 57वां मैच कोलकाता-बेंगलुरु के बीच 13 मैच को रायपुर में खेला गया। इस मैच में कोहली ने शतक लगाया। कनेक्टेड डिवाइसेज पर 25% व्यूअर्स बढ़े स्मार्ट TV और कनेक्टेड डिवाइसेज (इंटरनेट से जुड़े उपकरण) की रीच में 25% की वृद्धि हुई है और ‘वाच टाइम’ (देखने का समय) 20% प्रतिशत बढ़ गया है। इस बार रीजनल लैंग्वेज में मैच देखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। रीजनल लैंग्वेज वॉच-टाइम में 42% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्मार्ट TV और कनेक्टेड डिवाइसेज पर रीच में 25% का उछाल आया है। (प्रतीकात्मक फोटो।) 125 एडवर्टाइजर्स के जुड़ने से बढ़ोतरी हुई पॉइंट्स टेबल की रोमांचक रेस के बीच कई ब्रांड्स ने IPL में जमकर निवेश किया है। प्रसारक ने दावा किया कि पिछले सत्र की तुलना में 125 नए एडवर्टाइजर्स के जुड़ने से यह वृद्धि हुई है। ————————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज चेन्नई vs लखनऊ; CSK ने पिछले तीनों मैच जीते IPL 2026 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Flex-Fuel Launch Stalled & Sugar Export Ban; Inflation Soars, Adani Relief

India Flex-Fuel Launch Stalled & Sugar Export Ban; Inflation Soars, Adani Relief

Hindi News Business India Flex Fuel Launch Stalled & Sugar Export Ban; Inflation Soars, Adani Relief नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अप्रैल में थोक महंगाई (WPI) दोगुने से ज्यादा बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88% पर थी। अप्रैल में महंगाई 42 महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में ये 8.39% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए। वहीं, भारतीय अरबपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को अमेरिका से बड़ी राहत मिल सकती है। ब्लूमबर्ग ने दावा किया है कि मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग उनके खिलाफ चल रहे 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,500 करोड़ रुपए) के रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक आरोपों को वापस लेने की तैयारी कर रहा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. थोक महंगाई अप्रैल में 8.30%, एक महीने में दोगुनी: रोजाना जरूरत के सामान और गैस-बिजली के दाम बढ़े, ईरान जंग का असर अप्रैल में थोक महंगाई (WPI) दोगुने से ज्यादा बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88% पर थी। अप्रैल में महंगाई 42 महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में ये 8.39% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 मई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। महंगाई बढ़ने की वजह रोजाना जरूरत की चीजें और फ्यूल के दाम बढ़ना है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। यह तनाव लंबा चला तो महंगाई आगे और बढ़ सकती है। इस तनाव के वजह से क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर के पार पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. गौतम अडाणी पर अमेरिका में दर्ज केस हट सकते हैं: ब्लूमबर्ग का दावा- ₹2500 करोड़ के धोखाधड़ी और रिश्वत केस वापस लेने की तैयारी भारतीय अरबपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को अमेरिका से बड़ी राहत मिल सकती है। ब्लूमबर्ग ने दावा किया है कि मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग उनके खिलाफ चल रहे 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,500 करोड़ रुपए) के रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक आरोपों को वापस लेने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह तक यह कानूनी मामला खत्म किया जा सकता है। अडाणी ग्रुप करीब डेढ़ साल से कानूनी उलझनों का सामना कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. देश में फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की लॉन्चिंग अटकी: ऑटो कंपनियां बोलीं- पहले फ्यूल मिले, तेल कंपनियों ने कहा- पहले गाड़ियां आएं सरकार देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के लिए फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां तेजी से सड़क पर उतारना चाहती है, लेकिन यह प्लान अब ‘ पहले मुर्गी आई या अंडे’ वाली उलझन में फंस गया है। ऑटोमोबाइल कंपनियां बड़े पैमाने पर तब तक हाई-एथेनॉल ब्लेंड वाली गाड़ियां बनाने को तैयार नहीं हैं, जब तक बाजार में पर्याप्त मात्रा में फ्लैक्स फ्यूल उपलब्ध न हो। वहीं, तेल कंपनियां तब तक E85 और E100 जैसे फ्यूल के स्टोरेज और सप्लाई में निवेश करने से कतरा रही हैं, जब तक सड़कों पर इन्हें चलाने वाली गाड़ियां न आ जाएं। अब सरकार दोनों पक्षों से बात कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. भारत ने शुगर एक्सपोर्ट पर 30 सितंबर तक रोक लगाई: घरेलू सप्लाई और कीमतों को काबू में रखने के लिए फैसला, नोटिफिकेशन जारी किया केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये रोक देश में चीनी यानी शुगर की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को काबू में रखने के लिए लगाई गई है। 13 मई से लगाई गई यह रोक 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सेंसेक्स 790 अंक चढ़कर 75,399 पर बंद: निफ्टी में 277 अंक की तेजी रही, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी शेयर बाजार में 14 मई को बढ़त रही। सेंसेक्स 790 अंक (1.06%) की तेजी के साथ 75,399 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 277 अंक (1.18%) की बढ़त रही, ये 23,690 पर बंद हुआ। मेटल, बैंकिंग, हेल्थ केयर और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। वहीं IT शेयर्स में आज बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. मोटोरोला रेजर फोल्ड प्रीमियम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च: 50MP के तीन रियर कैमरे और 8.1 इंच 2K डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹1.50 लाख टेक कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर फोल्ड लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 8.1-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है। फोन 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे के साथ आया है। मोटोरोला ने इस रेजर फोल्ड को दो स्टोरेज वैरिएंट और एक स्पेशल एडिशन के साथ उतारा है। इसकी कीमत ₹1.50 लाख से शुरू होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

India Flex-Fuel Launch Stalled & Sugar Export Ban; Inflation Soars, Adani Relief

India Flex-Fuel Launch Stalled & Sugar Export Ban; Inflation Soars, Adani Relief

Hindi News Business India Flex Fuel Launch Stalled & Sugar Export Ban; Inflation Soars, Adani Relief नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अप्रैल में थोक महंगाई (WPI) दोगुने से ज्यादा बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88% पर थी। अप्रैल में महंगाई 42 महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में ये 8.39% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए। वहीं, भारतीय अरबपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को अमेरिका से बड़ी राहत मिल सकती है। ब्लूमबर्ग ने दावा किया है कि मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग उनके खिलाफ चल रहे 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,500 करोड़ रुपए) के रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक आरोपों को वापस लेने की तैयारी कर रहा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. थोक महंगाई अप्रैल में 8.30%, एक महीने में दोगुनी: रोजाना जरूरत के सामान और गैस-बिजली के दाम बढ़े, ईरान जंग का असर अप्रैल में थोक महंगाई (WPI) दोगुने से ज्यादा बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88% पर थी। अप्रैल में महंगाई 42 महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में ये 8.39% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 मई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। महंगाई बढ़ने की वजह रोजाना जरूरत की चीजें और फ्यूल के दाम बढ़ना है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। यह तनाव लंबा चला तो महंगाई आगे और बढ़ सकती है। इस तनाव के वजह से क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर के पार पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. गौतम अडाणी पर अमेरिका में दर्ज केस हट सकते हैं: ब्लूमबर्ग का दावा- ₹2500 करोड़ के धोखाधड़ी और रिश्वत केस वापस लेने की तैयारी भारतीय अरबपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को अमेरिका से बड़ी राहत मिल सकती है। ब्लूमबर्ग ने दावा किया है कि मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग उनके खिलाफ चल रहे 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,500 करोड़ रुपए) के रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक आरोपों को वापस लेने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह तक यह कानूनी मामला खत्म किया जा सकता है। अडाणी ग्रुप करीब डेढ़ साल से कानूनी उलझनों का सामना कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. देश में फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की लॉन्चिंग अटकी: ऑटो कंपनियां बोलीं- पहले फ्यूल मिले, तेल कंपनियों ने कहा- पहले गाड़ियां आएं सरकार देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के लिए फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां तेजी से सड़क पर उतारना चाहती है, लेकिन यह प्लान अब ‘ पहले मुर्गी आई या अंडे’ वाली उलझन में फंस गया है। ऑटोमोबाइल कंपनियां बड़े पैमाने पर तब तक हाई-एथेनॉल ब्लेंड वाली गाड़ियां बनाने को तैयार नहीं हैं, जब तक बाजार में पर्याप्त मात्रा में फ्लैक्स फ्यूल उपलब्ध न हो। वहीं, तेल कंपनियां तब तक E85 और E100 जैसे फ्यूल के स्टोरेज और सप्लाई में निवेश करने से कतरा रही हैं, जब तक सड़कों पर इन्हें चलाने वाली गाड़ियां न आ जाएं। अब सरकार दोनों पक्षों से बात कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. भारत ने शुगर एक्सपोर्ट पर 30 सितंबर तक रोक लगाई: घरेलू सप्लाई और कीमतों को काबू में रखने के लिए फैसला, नोटिफिकेशन जारी किया केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये रोक देश में चीनी यानी शुगर की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को काबू में रखने के लिए लगाई गई है। 13 मई से लगाई गई यह रोक 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सेंसेक्स 790 अंक चढ़कर 75,399 पर बंद: निफ्टी में 277 अंक की तेजी रही, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी शेयर बाजार में 14 मई को बढ़त रही। सेंसेक्स 790 अंक (1.06%) की तेजी के साथ 75,399 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 277 अंक (1.18%) की बढ़त रही, ये 23,690 पर बंद हुआ। मेटल, बैंकिंग, हेल्थ केयर और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। वहीं IT शेयर्स में आज बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. मोटोरोला रेजर फोल्ड प्रीमियम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च: 50MP के तीन रियर कैमरे और 8.1 इंच 2K डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹1.50 लाख टेक कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर फोल्ड लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 8.1-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है। फोन 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे के साथ आया है। मोटोरोला ने इस रेजर फोल्ड को दो स्टोरेज वैरिएंट और एक स्पेशल एडिशन के साथ उतारा है। इसकी कीमत ₹1.50 लाख से शुरू होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔