RSS General Secretary Dattatreya Hosabale on india pakistan talks players scientists

Hindi News National RSS General Secretary Dattatreya Hosabale On India Pakistan Talks Players Scientists नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान, मुस्लिमों और पश्चिम एशिया युद्ध समेत अन्य मुद्दों पर बात की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए। दोनों देशों को एक-दूसरे को वीजा भी देना चाहिए। खेलकूद और व्यापार भी होना चाहिए। दोनों देशों के बीच जनता से जनता के रिश्ते तनाव कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। न्यूज एजेंसी PTI के CEO विजय जोशी को दिए इंटरव्यू में होसबाले ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने हैं और हम एक ही राष्ट्र रहे हैं। राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व पर भरोसा कम होने के कारण पाकिस्तान के खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों और सिविल सोसायटी को आगे आना चाहिए। होसबाले के इंटरव्यू की 4 बड़ी बातें… सनातन खत्म करने पर- उदयनिधि स्टालिन ने सनातन खत्म करने की बात कही है। लेकिन सनातन शाश्वत है, सिर्फ इसलिए गायब नहीं हो जाएगा क्योंकि कोई कहता है कि इसे खत्म कर देना चाहिए। भारत पहले से हिंदू राष्ट्र- हम हिंदू राष्ट्र बना नहीं रहे हैं, यह पहले से हिंदू राष्ट्र है। ब्रिटिश शासन के समय भी यह हिंदू राष्ट्र ही था। हिंदू राष्ट्र का अर्थ सांस्कृतिक पहचान से है, न कि धार्मिक राज्य से। धर्म परिवर्तन से राष्ट्रीयता नहीं बदलती। जब राष्ट्रीयता एक है तो हम किसी को अलग नहीं मानते। ईरान युद्ध संसाधनों की लड़ाई- पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष सभ्यताओं का संघर्ष नहीं बल्कि तेल और संसाधनों को लेकर पैदा हुआ विवाद है। दुनिया के ज्यादातर युद्ध लालच, अहंकार और दूसरों पर कब्जा करने की मानसिकता से जन्म लेते हैं। इतिहास में हर दौर में युद्ध होते रहे हैं और आगे पानी को लेकर भी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। युद्ध मानवता को खत्म नहीं करेंगे, लेकिन मानव जीवन और व्यवस्था को जरूर बदल देंगे। पीएम मोदी की अपील का समर्थन- युद्ध जैसी स्थिति हो या न हो, भारतीय जीवनशैली में सादगी और संयम हमेशा होना चाहिए। संकट के समय यह और ज्यादा जरूरी हो जाता है। भारत दुनिया के देशों और नेताओं को शांति और समझदारी का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। PTI के सवालों पर होसबाले के जवाब सवाल: संघ प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि सभी का डीएनए एक है। तो फिर लव-जिहाद पर इतना विवाद क्यों है? जवाब: लव जिहाद तब होता है जब कोई एजेंडा हो, हिंदू लड़कियों को ले जाने की सोची-समझी साजिश हो। यह मंजूर नहीं है। जब यह एकतरफा हो तो यह प्यार नहीं यह एक साजिश है। सवाल: असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल चुनाव के बाद कहा कि मुस्लिमों को अलग पार्टी बनानी चाहिए? जवाब: संविधान में सबको पार्टी बनाने का अधिकार है। मुसलमानों में नेशनलिस्ट लीडरशिप बहुत कम देखने को मिलती है। कम्युनिटी किसी को तभी सपोर्ट करेगी जब वह सेपरेटिस्ट हो। सवाल: हमें पाकिस्तान के साथ कैसे डील करनी चाहिए? जवाब: अगर पाकिस्तान पुलवामा जैसी हरकत करता है, तो देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए भारत को हालात के मुताबिक जवाब देना होगा। लेकिन साथ ही हमें बातचीत के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए। हमें हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए। इसीलिए डिप्लोमैटिक संबंध बनाए रखे जाते हैं, व्यापार और कॉमर्स जारी रहता है, और वीज़ा दिए जा रहे हैं। इसलिए हमें इन्हें रोकना नहीं चाहिए, क्योंकि बातचीत के लिए हमेशा एक खिड़की होनी चाहिए। ये खबरें भी पढ़ें… उदयनिधि स्टालिन बोले- सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए:यह लोगों को बांटता है तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए। यह लोगों को बांटता है। उन्होंने पहले 2023 में भी सनातन को डेंगू, मलेरिया बताया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी। पूरी खबर पढ़ें… NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, जांच CBI को, NTA ने माना- हम जिम्मेदार पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। NTA डीजी अभिषेक सिंह ने कहा- इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 6 से 8 दिन में नई तारीख का ऐलान होगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Donates Laptops to Trinidad School Kids

Hindi News Career India Donates Laptops To Trinidad School Kids | May 12 Current Affairs 32 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में अनुष्ठान में शामिल हुए 11 मई को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने पर उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी 2किमी का रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाभिषेक किया। इसके बाद पीएम ने रिमोट के जरिए मंदिर का कुंभाभिषेक किया। पीएम मोदी 10 मई को 3 राज्यों के दौरे पर हैं और पहले दिन उन्होंने इस दौरे में सबसे पहले वो पीएम तेलंगाना पहुंचेंगे। हैदराबाद में उन्होंने 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की नींव रखी थी और कुछ प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन भी किया। 2. जस्टिस सूर्य कांत ने AI चैटबॉट ‘सु सहाय’ लॉन्च किया 11 मई को चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ज्युडिशियल डिजिटाइजेशन के तहत ‘वन केस वन डेटा’ सिस्टम और AI चैटबॉट ‘सु सहाय’ लॉन्च किया। ‘वन केस वन डेटा’ सिस्टम सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, डिस्ट्रिक्ट और तालुक कोर्ट, सभी स्तरों के केस रिकॉर्ड को एक यूनिफाइड डेटाबेस में जोड़ेगा। पहली बार ऐसा होगा जहां, सुप्रीम कोर्ट से लेकर तालुक कोर्ट तक का डेटा एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। इससे सुप्रीम कोर्ट के जज निचली अदालतों के मामलों की पूरी जानकारी रियल टाइम में देख सकेंगे और निचली अदालतों को भी ऊपर की अदालतों का डेटा मिल सकेगा। ये सिस्टम अपने आप केस से जुड़ी जानकारी निकालने और जांचने का काम कर सकेगा। इसके साथ ही हाईकोर्ट को भी डेटा का एक्सेस मिलेगा, इससे केस ट्रैकिंग और अदालतों के बीच तालमेल बेहतर होगा। ये पहल कोर्ट के केस मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है। ‘सु सहाय’ चैटबॉट ‘सु सहाय’ एक AI चैटबॉट है, जिसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर यानी NIC ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के साथ मिलकर तैयार किया है। ये सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा और याचिकाकर्ताओं और हितधारकों को केस से जुड़ी जानकारी देगा। साथ ही कोर्ट की सेवाओं को आसानी से समझने में मदद करेगा ताकि न्याय तक पहुंच आसान हो सके। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. RBI और ECB के बीच MoU साइन हुआ 10 मई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) ने एक समझौता (MoU) साइन किया। इसका मकसद दोनों केंद्रीय बैंकों के बीच सहयोग बढ़ाना है। ये MoU RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा और ECB प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड/लगार्ड ने स्विट्जरलैंड के बेसल शहर में हुई BIS (बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स) की बैठक के दौरान साइन किया। इसके जरिए दोनों संस्थाएं जानकारी साझा करने, नीतियों पर चर्चा करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर साथ काम करेंगी। इसमें सेंट्रल बैंकिंग से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त सेमिनार और वर्कशॉप भी शामिल हो सकते हैं। ये सहयोग सेंट्रल बैंकिंग से जुड़े उन मुद्दों पर होगा जिनमें दोनों की समान रुचि है। साथ ही ये समझौता किसी भी देश के घरेलू कानूनों से ऊपर लागू नहीं होगा। ये 2015 वाले पुराने समझौते का अपडेटेड वर्जन है, जो MoU साइन होने के साथ ही लागू हो गया है और इसकी कोई तय समय सीमा नहीं है। RBI और ECB के बीच पहला MoU 12 जनवरी 2015 को साइन हुआ था। उस समय ECB के प्रमुख मारियो द्राघी और RBI गवर्नर रघुराम राजन थे। 2015 में RBI और ECB के बीच सहयोग बढ़ाने के मकसद से ये समझौता हुआ था। 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के बाद वित्तीय अनिश्चितताओं को देखते हुए यह पहल की गई थी। दोनों पक्षों ने वैश्विक वित्तीय स्थिरता और अलग-अलग देशों के रेगुलेटरी सिस्टम के बीच बेहतर तालमेल के लिए इस समझौते को जरूरी बताया। ECB प्रसिडेंट क्रिस्टीन लगार्ड ने इसे दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों के बीच लगातार जारी संवाद और सहयोग का हिस्सा बताया है। 2015 में RBI और ECB के बीच सहयोग बढ़ाने के मकसद से ये समझौता हुआ था। 4. भारत और त्रिनिदाद टोबैगो ने MoU साइन किए 10 मई को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कैरेबियाई देश की दो दिनों की यात्रा के दौरान भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और आयुर्वेद समेत आठ समझौतों पर साइन किए। इस MoU में भारत त्रिनिदाद और टोबैगो के विदेश और कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय के भवन के सौर्यीकरण, वेक्टर कंट्रोल, नेल्सन द्वीप के इंफ्रा स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में मदद करेगा। नेल्सन द्वीप जहां भारतीय अप्रवासी रुके थे और वेस्ट इंडीज यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद पर एक भारतीय चेयर की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन भी किया गया है। एस जयशंकर ने अपनी इस यात्रा के दौरान कैरेबियाई पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर और अन्य सीनियर नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की। इसके साथ ही जयशंकर ने पीएम नरेंद्र मोदी की पिछले साल त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। पीएम प्रसाद-बिसेसर की मौजूदगी में डॉ. जयशंकर ने स्कूली बच्चों को दो हजार लैपटॉप का पहला बैच सौंपा और एक एग्रीकल्चर फैसिलिटी का उद्घाटन किया। त्रिनिदाद और टोबैगो कैरिबियाई सागर में द्विपों पर स्थित एक देश है। एग्रीकल्चर फैसिलिटी के लिए पिछले साल भारत ने त्रिनिदाद को दस लाख डॉलर की मशीनरी दी थी। निधन (DEATH) 5. तेलुगु एक्टर भरत कांत का निधन 10 मई को तेलुगु एक्टर भरत कांत की हैदराबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 31 साल के थे। इस हादसे में सिनेमैटोग्राफर जी.साई त्रिलोक की भी जान चली गई। भरत कांत ने 2021 की फिल्म ग्रामम और 2024 की फिल्म टेनेंट में काम किया था। भरत ने वेब सीरीज गीतांजलि और पार्वती परमेश्वरुलु में भी एक्टिंग की थी। भरत डिजिटल कंटेंट बनाने के अलावा तेलुगू फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में भी काम करते थे। भरत कांत एक पॉपुलर एक्टर, डांसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर थे। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. नई
India Leads, NZ 2nd, Aus 3rd; SA Overtakes Pak

Hindi News Sports ICC ODI Rankings: India Leads, NZ 2nd, Aus 3rd; SA Overtakes Pak दुबई5 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ICC एनुअल वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम इंडिया के 118 रेटिंग पॉइंट्स हैं। ICC ने सोमवार को नई रैंकिंग जारी की। न्यूजीलैंड 113 पॉइंट्स के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 109 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़कर टॉप-4 में जगह बना ली है। प्रोटियाज टीम के 102 पॉइंट्स हैं, जबकि पाकिस्तान 98 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।ICC के मुताबिक मई 2025 से खेले गए मैचों को 100% और उससे पहले के दो साल के मुकाबलों को 50% वेटेज दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का फायदा मिला भारत ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। ICC ने रैंकिंग अपडेट के साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम के जश्न की तस्वीर भी साझा की। वहीं, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पारी का भी जिक्र किया गया। भारत के टॉप पर बने रहने पर ICC की पोस्ट। श्रीलंका छठे स्थान पर टॉप-10 में बाकी टीमों की स्थिति नहीं बदली है। श्रीलंका 96 पॉइंट्स के साथ छठे, अफगानिस्तान 93 पॉइंट्स के साथ सातवें और इंग्लैंड 89 पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर है।बांग्लादेश 84 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज के 74 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों के बीच अब 10 पॉइंट्स का अंतर हो गया है, जो पिछली अपडेट में छह पॉइंट्स का था। यह बदलाव 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। ICC के मुताबिक 31 मार्च 2027 तक रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। अगर साउथ अफ्रीका टॉप-8 में बना रहता है, तो नौवें स्थान पर रहने वाली टीम को भी सीधे वर्ल्ड कप में एंट्री मिल सकती है। ऐसे में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच की रेस अहम हो गई है। आयरलैंड 11वें नंबर पर पहुंचा आयरलैंड 54 पॉइंट्स के साथ जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 11वें नंबर पर पहुंच गया है। जिम्बाब्वे के 53 पॉइंट्स हैं। वहीं, USA 46 पॉइंट्स के साथ स्कॉटलैंड को पीछे छोड़कर 13वें स्थान पर पहुंच गया है। स्कॉटलैंड के 44 पॉइंट्स हैं। UAE ने भी रैंकिंग में बढ़त बनाई है। टीम 16 पॉइंट्स के साथ कनाडा को पीछे छोड़ते हुए 19वें नंबर पर पहुंच गई है। ————————— रैंकिंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर बरकरार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम ने ICC की टी-20 टीम रैंकिंग में भी अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Leads, NZ 2nd, Aus 3rd; SA Overtakes Pak

Hindi News Sports ICC ODI Rankings: India Leads, NZ 2nd, Aus 3rd; SA Overtakes Pak दुबई31 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ICC एनुअल वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम इंडिया के 118 रेटिंग पॉइंट्स हैं। ICC ने सोमवार को नई रैंकिंग जारी की। न्यूजीलैंड 113 पॉइंट्स के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 109 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़कर टॉप-4 में जगह बना ली है। प्रोटियाज टीम के 102 पॉइंट्स हैं, जबकि पाकिस्तान 98 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।ICC के मुताबिक मई 2025 से खेले गए मैचों को 100% और उससे पहले के दो साल के मुकाबलों को 50% वेटेज दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का फायदा मिला भारत ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। ICC ने रैंकिंग अपडेट के साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम के जश्न की तस्वीर भी साझा की। वहीं, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पारी का भी जिक्र किया गया। भारत के टॉप पर बने रहने पर ICC की पोस्ट। श्रीलंका छठे स्थान पर टॉप-10 में बाकी टीमों की स्थिति नहीं बदली है। श्रीलंका 96 पॉइंट्स के साथ छठे, अफगानिस्तान 93 पॉइंट्स के साथ सातवें और इंग्लैंड 89 पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर है।बांग्लादेश 84 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज के 74 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों के बीच अब 10 पॉइंट्स का अंतर हो गया है, जो पिछली अपडेट में छह पॉइंट्स का था। यह बदलाव 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। ICC के मुताबिक 31 मार्च 2027 तक रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। अगर साउथ अफ्रीका टॉप-8 में बना रहता है, तो नौवें स्थान पर रहने वाली टीम को भी सीधे वर्ल्ड कप में एंट्री मिल सकती है। ऐसे में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच की रेस अहम हो गई है। आयरलैंड 11वें नंबर पर पहुंचा आयरलैंड 54 पॉइंट्स के साथ जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 11वें नंबर पर पहुंच गया है। जिम्बाब्वे के 53 पॉइंट्स हैं। वहीं, USA 46 पॉइंट्स के साथ स्कॉटलैंड को पीछे छोड़कर 13वें स्थान पर पहुंच गया है। स्कॉटलैंड के 44 पॉइंट्स हैं। UAE ने भी रैंकिंग में बढ़त बनाई है। टीम 16 पॉइंट्स के साथ कनाडा को पीछे छोड़ते हुए 19वें नंबर पर पहुंच गई है। ————————— रैंकिंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर बरकरार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम ने ICC की टी-20 टीम रैंकिंग में भी अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
सुभेंदु अधिकारी का बड़ा ‘मार्जिकल स्ट्राइक’, सरकार ने कई मदरसों को खत्म किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा सार्वभौम निर्णय लेते हुए राज्य के सभी गैर-सांस्कृतिक संगठन, बोर्डों और सार्वजनिक निगमों में नामित सदस्यों, निदेशकों और अध्यक्षों को व्यावसायिक प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही 60 वर्ष की आयु पार करने के बाद पुनर्नियुक्ति या सेवा विस्तार पर काम कर रहे अधिकारियों की नियुक्तियां भी समाप्त कर दी गई हैं। यह आदेश राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामले विभाग (गृह एवं पर्वतीय मामले विभाग) की ओर से जारी किया गया। आदेश के अनुसार इस निर्णय को तत्काल लागू करने पर विचार किया गया है और संबंधित प्रविष्टियों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यूनिवर्सल जर्नलिस्ट में बड़े बदलाव, गृह विभाग का सख्त आदेश नबन्ना से जारी आधिकारिक आदेश (नंबर 861-होम(विपक्ष)) के तहत राज्य सरकार ने सामूहिक व्यवस्था में व्यापक पैमाने पर काम करते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी इस आदेश का उद्देश्य प्रशासन में प्लैटफॉर्म और लेज़र लेक्चर बताया जा रहा है। मनोनीत निबंध की छुट्टी राज्य सरकार के विभिन्न बोर्डों, ओहियो, धार्मिक और सार्वजनिक क्षेत्र के निगमों (पीएसयू) में नियुक्त सभी मनोनीत सदस्यों, निदेशकों और चेयरपर्सनों का ई-कॉमर्स प्रभाव समाप्त हो गया है। सेवा विस्तार पर भी कार्रवाई इसके अलावा, 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पुनर्नियुक्ति या सेवा विस्तार को कर्मचारी अधिकारियों के उद्यमों में भी तुरंत समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। गृह विभाग ने संबंधित सभी इकाइयों और दुकानों के ऑर्डर का निरंतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा है। सरकारी दस्तावेज़ के अनुसार राज्य सरकार सामूहिक रूप से व्यापक पैमाने पर फार्म और सीमेंट सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कई बोर्ड और सार्वजनिक निगमों में लंबे समय से सेवा विस्तार के लिए अधिकारियों और राजनीतिक नियुक्तियों को मंजूरी देकर नए नियुक्तियों को हटाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर इस फैसले के पीछे विस्तृत कारण उजागर नहीं किए गए हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे आने वाले समय में गठबंधन और राजनीतिक रणनीति से जोड़ा जा रहा है। यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील से भड़के राहुल तो समर्थन में उतरे ये दिग्गज मंत्री, क्या है गंभीर आर्थिक खतरे का संकेत? (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल(टी)भारत(टी)सुवेंदु अधिकारी(टी)सुवेंदु अधिकारी सीएम पश्चिम बंगाल(टी)पश्चिम बंगाल सरकार आदेश(टी)डब्ल्यूबी गैर-सांविधिक निकाय बर्खास्तगी(टी)डब्ल्यूबी सेवा विस्तार समाप्त(टी)पश्चिम बंगाल सीएम
पश्चिम बंगाल: बंगाल में 3 अपराधी और 13 दिन की तानाशाही.. शुभेंदु डुके में अब तक क्या-क्या हुआ?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब उन्हें बंगाल पुलिस की सी डाटाबेस की कस्टडी में भेजा गया है। मयंक राज मिश्रा, विकी मौर्या और राज सिंह को कोर्ट ने 13 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। अहम ये है कि बंगाल पुलिस के साथ-साथ बिहार पुलिस भी जांच में अभिषेक की बात कर रही थी. पुलिस ने अदालत को बताया कि चार के पास से रिजर्व बैंक की बाकी सीटें हैं। इसके साथ ही कुछ सहयोगी साथियों की भी तलाश चल रही है। पुलिस का कहना है कि उसने इस मार्किट केस की पूरी चेन का पता लगाने में कामयाबी हासिल की है, जिससे पता चला है कि हत्या के लिए कब रेकी की गई और कैसे की गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और खुलासा किया कि हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इस ग्राउंड पर कोर्ट ने वेस्ट बंगाल पुलिस की सी डाटाबेस को 13 दिन की कस्टडी में रखा है। चार के खिलाफ किस धारा में केस दर्ज किया गया पुलिस ने रविवार को मयंक राज मिश्रा और मोनिका मौर्य को बिहार के मुक्केबाज से हिरासत में ले लिया था। तीसरा बच्चा राज सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया से पकड़ा गया था। 10 मई को पूछताछ के आधार पर सोमवार (11 मई) को सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर धारा 103(1)/111(2)(a)/126(2)/ 3(5) एवं 61(1) BNS r/w 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. चौथे को 13 दिन की पुलिस जज में भेजा गया है। चार तक कैसे जांच पुलिस प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शुभेंदु अधिकारी के पीए रथ के वाहन मध्यमग्राम क्रॉसिंग के पास दोहाड़िया इलाके में एक कार में सवार थे और उसी समय एक मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। जांच में यह भी पता चला है कि दंगों में इस्तेमाल की गई रिंदा कार हत्या से पहले बाली टोल प्लाजा से गुजरी थी। उस दौरान कार में सवार एक व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से टोल का भुगतान किया था। दावा किया जा रहा है कि इसी यूपीआई के माध्यम से पुलिस पोस्ट तक की जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें : बीएसएफ को जमीन, मासूम का आदेश और ममता बनर्जी की…बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले (टैग्सटूट्रांसलेट)इंडिया(टी)पश्चिम बंगाल(टी)सुवेंदु अधिकारी(टी)बंगाल सीएम(टी)सुवेंदु अधिकारी; सुवेंदु अधिकारी पीएम हत्याकांड; सुवेंदु अधिकारी पीएम हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में; पीएम हत्याकांड के आरोपी सुवेंदु अधिकारी सीआईडी की हिरासत में.
India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

नई दिल्ली26 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि नया विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा। इसके साथ ही महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लोयमेंट एक्ट (MGNREGA) को खत्म कर दिया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, यह नया कानून सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगा। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस बदलाव से मजदूरों के काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रांजिशन पूरी तरह बिना रुकावट के होगा और किसी को रोजगार से वंचित नहीं किया जाएगा। मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि 30 जून तक मनरेगा के तहत जो भी काम चल रहे होंगे, उन्हें नए सिस्टम में उसी तरह जारी रखा जाएगा। यानी किसी भी प्रोजेक्ट को बीच में नहीं रोका जाएगा। इसी के साथ, जिन मजदूरों के मनरेगा जॉब कार्ड e-KYC से वेरिफाइड हैं, वे तब तक मान्य रहेंगे जब तक नए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी नहीं हो जाते। जिनके e-KYC बाकी, उनको भी काम मिलेगा सरकार ने यह भी साफ किया है कि जिन मजदूरों का e-KYC अभी बाकी है, उन्हें भी काम से नहीं रोका जाएगा। जिनके पास जॉब कार्ड नहीं है, उनका रजिस्ट्रेशन ग्राम पंचायत स्तर पर पहले की तरह जारी रहेगा। मजदूरी भुगतान, शिकायत निवारण, फंड आवंटन और ट्रांजिशन से जुड़े नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा है कि इसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चर्चा के बाद जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। सरकार ने ग्राम पंचायतों को ग्रामीण बदलाव का “केंद्रीय स्तंभ” बताया है। मंत्रालय के मुताबिक, नया कानून गांवों में रोजगार बढ़ाने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में मदद करेगा। नए कानून से ज्यादा काम मिलेगा सरकार ने कहा कि नए कानून में हर ग्रामीण परिवार को अब साल में 125 दिन काम देने की गारंटी होगी, जो पहले 100 दिन थी। इससे गांवों में रहने वाले परिवारों को ज्यादा काम मिलेगा और उनकी आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी। कानून की धारा 22 के तहत इस योजना के खर्च को केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर वहन करेंगी। सामान्य राज्यों में खर्च का बंटवारा 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य के बीच होगा। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों, पहाड़ी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत खर्च उठाएगी। धारा 6 के अनुसार, राज्य सरकारें खेती के व्यस्त समय, जैसे बुवाई और कटाई के दौरान, साल में अधिकतम 60 दिनों तक इस योजना के तहत मिलने वाले काम को नियंत्रित कर सकेंगी। ……………….. यह खबर भी पढ़ें… ₹55 महीने में मिलेगी ₹3 हजार पेंशन: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में निवेश करें, जानें इससे जुड़ी खास बातें केंद्र सरकार देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना’ चलाई जा रही है। इस स्कीम में 60 साल के बाद हर महीने 3000 रुपए पेंशन मिलती है। इसके जरिए बुढ़ापे में मासिक आय का सोर्स बन सकता है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Bangladesh Border Fencing; Suvendu Adhikari BJP

Hindi News National India Bangladesh Border Fencing; Suvendu Adhikari BJP | BSF Land Transfer कोलकाता3 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए BSF को जमीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध घुसपैठ से निपटने के लिए 45 दिनों के भीतर यह जमीन गृह मंत्रालय को सौंप दी जाएगी। हावड़ा के नाबन्ना में नवनिर्वाचित BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। CM अधिकारी ने कहा कि यह फैसला बैठक में लिए गए मुख्य प्रस्तावों में से एक था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि TMC सरकार ने राज्य में पुराने IPC और CrPC की जगह नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लागू नहीं किया था। राज्य में अब BNS लागू करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत और जन आरोग्य योजना भी पश्चिम बंगाल में भी लागू की जाएंगी। CM सुवेंदु को गॉर्ड ऑफ ऑनर बंगाल CM अधिकारी को हावड़ा में नाबन्ना में पदभार ग्रहण करने के बाद ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। सुवेंदु कैबिनेट की बैठक के फैसले चुनावी हिंसा में मारे गए 321 BJP कार्यकर्ताओं के परिवारों की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाएगी। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसे 45 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना समेत केंद्र की सभी योजनाएं जल्द ही लागू होंगी। उज्ज्वला योजना से जुड़ी सभी लंबित याचिकाएं केंद्र के पास भेजी गई हैं। IAS और IPS अधिकारियों को सेंट्रल ट्रेनिंग की परमिशन दी जाएगी। बंगाल में BNS लागू नहीं था, राज्य में इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। राज्य सरकार की नौकरियों में पांच साल का विस्तार दिया गया है। बांग्लादेश से लगती बंगाल की 2216 किमी सीमा पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ लगभग 2,216 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। यह भारत-बांग्लादेश की सबसे लंबी राज्य सीमा है। चुनावी हिंसा में मारे गए लोगों के केस की जांच को भी तैयार राजनीतिक हिंसा पर बोलते हुए, अधिकारी ने कहा कि अगर पीड़ित परिवारों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की, तो सरकार राजनीतिक संघर्षों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत से जुड़े मामलों की जांच करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा, “हमारे संघर्ष के दौरान जिन 321 लोगों की जान गई, अगर उनके परिवार चाहते हैं, तो सरकार जांच शुरू करेगी।” ————————– ये खबर भी पढ़ें… बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार: बिहार के बक्सर, यूपी के अयोध्या से पकड़ाए; 6 मई को चंद्रनाथ का मर्डर हुआ था पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बिहार और यूपी से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को बंगाल ले जाया गया है। बंगाल CID ने बताया कि बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य, उत्तर प्रदेश के अयोध्या से राज सिंह को रविवार रात हिरासत में लिया गया था। इन्हें सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। राज सिंह शार्प शूटर बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Hanta virus India| how hanta virus spreads| भारत में आ गया हंता वायरस? क्या छूने से फैलता है, गंगाराम के डॉक्टर ने बताया नोरो वायरस से कितना अलग है?

होमताजा खबरदेश भारत में आ गया हंता वायरस? क्या छूने से फैलता है, गंगाराम के डॉक्टर ने कहा? Last Updated:May 11, 2026, 13:15 IST Hanta Virus Threat to India or not: अटलांटिक में क्रूज शिप एमवी होंडियस पर हंता वायरस से 3 मौतें होने और डब्ल्यूएचओ की चेतावनी के बाद ज्यादातर लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इस वायरस का भारत में भी खतरा है? इस पर सर गंगाराम अस्पताल के डॉ. एन के गांगुली ने हंता वायरस के खतरे और बचाव के तरीकों पर विस्तार से बताया है. हंता वायरस भारत में आ चुका है या नहीं, इसे लेकर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सीनियर डॉक्टर एन के गांगुली ने क्या है, जान लें? Hanta Virus threat to India or not: अटलांटिक महासागर में डच’एमबी हडियस’ (MV Hondius) क्रूज शिप पर फैले हंता वायरस के कहर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. इससे हुई 3 मौतों के बाद डब्ल्यूएचओ ने भी इसे लेकर चेतावनी जारी की थी. कोरोना से भी ज्यादा गंभीर और खतरनाक बताए जा रहे इस वायरस को लेकर सबसे बड़ा एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि क्या हंता वायरस भारत में भी पहुंच चुका है? इस पर अब सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली के सीनियर डॉक्टर एन के गांगुली ने बेहद जरूरी जानकारियां दी हैं, साथ ही हंता वायरस और नोरो वायरस में बीच अंतर के बारे में भी बताया है. डॉ. गांगुली ने कहा कि भारत में फिलहाल हंता वायरस फैलने जैसी कोई स्थिति नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि हंता वायरस और नोरो वायरस दोनों अलग-अलग हैं. उन्होंने कहा कि नोरो वायरस मुख्य रूप से डायरिया और पेट की बीमारी करता है. हंता वायरस दो तरह की गंभीर बीमारी पैदा कर सकता है.पहला पल्मोनरी सिंड्रोम, जिसमें संक्रमण के बाद मरीज के फेफड़ों में पानी भर जाता है. और इसका दूसरा सबसे खराब असर रीनल सिंड्रोम के रूप में देखने को मिलता है जिसमें किडनी प्रभावित होती है और हाई बीपी की समस्या हो सकती है. क्या हंता वायरस नया वायरस है? डॉक्टर गांगुली कहते हैं कि हंता वायरस कोई नया वायरस नहीं है. इसका नाम कोरिया की “हंटा” नदी के नाम पर रखा गया है. सबसे पहले हंता वायरस के मामले कोरिया में सामने आए थे, बाद में यह कई देशों में फैल गया. क्या यह इंसान से इंसान में फैलता है? डॉ. गांगुली का कहना है कि हंता वायरस के अलग-अलग प्रकार होते हैं. आमतौर पर हंता वायरस इंसान से इंसान में बहुत कम फैलता है लेकिन अर्जेंटीना और चिली में मिलने वाला “एंडी स्ट्रेन” इंसान से इंसान में फैल सकता है. साल 2018 में अर्जेंटीना में हंता वायरस का ह्यूमन-टू-ह्यूमन ट्रांसमिशन देखा गया था. बचने के लिए क्या करें डॉक्टर कहते हैं कि हंता वायरस संक्रमित चूहों की लार और उनके संपर्क से फैलता है. किसी भी वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई और हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. जैसे कोरोना के समय बचाव के तरीके अपनाए गए थे, ठीक वैसे ही तरीके हंता वायरस से बचाव के लिए अपनाए जा सकते हैं, हालांकि फिलहाल भारत में इसका खतरा नहीं है. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi
India successfully tests ICBM Agni missile with MIRV system DRDO

भुवनेश्वर34 मिनट पहले कॉपी लिंक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल परीक्षण सेंटर से अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया। DRDO ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस मिसाइल में मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल (MIRV) सिस्टम लगाया गया है, जिससे एक साथ कई परमाणु हथियारों को ले जाया जा सकता है। साथ ही एक बार में कई टारगेट को निशाना बनाया जा सकता है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अलग-अलग जगहों पर मौजूद कई टारगेट्स को सफलतापूर्वक हिट किया। ये सभी टारगेट हिंद महासागर क्षेत्र में फैले हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भारत की दूसरी इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। इसकी रेंज लगभग 5 हजार से 7 हजार किलोमीटर तक है। इसकी स्पीड इतनी ज्यादा है कि दुश्मन के रडार और मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए इसे रोकना लगभग नामुमकिन है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। अग्नि-5 पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि सीरीज में भारत के पास अग्नि-1, 2, 3, 4 और 5 मिसाइलें हैं। अग्नि-5 भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल थी, जिसे DRDO ने बनाया है। ये भारत के पास मौजूद लंबी दूरी की मिसाइलों में से एक है। ICBM ऐसी मिसाइलें होती हैं, जो एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक हमला कर सकती हैं। इस मिसाइल की रेंज 5 हजार किलोमीटर है। अग्नि- 5 बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम है। ये मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) से लैस है। यानी एक साथ कई टारगेट्स के लिए लॉन्च की जा सकती है। यह मिसाइल डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार अपने साथ ले जा सकती है। इसकी स्पीड मैक 24 है, यानी आवाज की स्पीड से 24 गुना ज्यादा। अग्नि-5 के लॉन्चिंग सिस्टम में कैनिस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से इस मिसाइल को कहीं भी आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। अग्नि-5 मिसाइल का इस्तेमाल भी बेहद आसान है, इस वजह से देश में कहीं भी इसकी तैनाती की जा सकती है। दुनिया के सिर्फ 6 देशों के पास ICBM तकनीक दुनिया के पांच देशों- अमेरिका, रूस, चीन, भारत, फ्रांस और ब्रिटेन के पास इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) की तकनीक है। अग्नि-5 एक से ज्यादा वॉरहेड ले जा सकती है अग्नि-5 एक एडवांस्ड MIRV मिसाइल है। MIRV का अर्थ मल्टीपल इंडिपेंडेंटली-टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल है। ट्रेडिशनल मिसाइल में केवल एक वॉरहेड ले जाया जा सकता है, जबकि MIRV में मल्टीपल वॉरहेड एक साथ कैरी कर सकते हैं। वॉरहेड यानी, मिसाइल का अगला भाग जिसमें विस्फोटक होते हैं। इस खासियत के मायने ये हुए कि एक दूसरे से सैकड़ों किलोमीटर दूर मौजूद कई टारगेट्स को एक ही मिसाइल के जरिए तबाह किया जा सकता है। एक ही टारगेट पर मल्टीपल वॉरहेड को एक बार में लॉन्च भी किया जा सकता है। अमेरिका ने 1970 में विकसित की थी MIRV तकनीक MIRV तकनीक सबसे पहले अमेरिका ने 1970 में विकसित की थी। 20वीं सदी के अंत तक अमेरिका और सोवियत संघ दोनों के पास MIRV से लैस कई इंटरकॉन्टिनेंटल और सबमरीन लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइलें थीं। ————————————— ये खबर भी पढ़ें… अग्नि-5 का ओडिशा में सफल परीक्षण, रेंज 5000km, चीन-पाकिस्तान तक मार करने की क्षमता भारत ने अपनी पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में बुधवार को इसकी टेस्टिंग हुई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








