South Africa Wins T20 Series vs India 4-1; Captain Wolvaardt Sets World Record

Hindi News Sports South Africa Wins T20 Series Vs India 4 1; Captain Wolvaardt Sets World Record 15 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा हार के साथ खत्म हुआ है। बेनोनी में सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया। इस जीत से मेजबान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। ‘फ्रीडम डे’ पर साउथ अफ्रीका की जीत की स्टार कप्तान लॉरा वोल्वार्ट रहीं, जिन्होंने नाबाद 92 रन बनाए। भारत को 156 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी। लॉरा वोल्वार्ड्ट ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा 330 रन बनाए साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट के लिए यह सीरीज ऐतिहासिक रही। उन्होंने 5 मैचों में 330 रन बनाए, जो किसी भी बाइलेटरल टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (276 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। वोल्वार्ड्ट ने चार बार 50+ स्कोर बनाए। आखिरी मैच में उन्होंने 30 गेंदों में फिफ्टी और 56 गेंदों में 92* रन बनाकर टीम को 155 तक पहुंचाया। वोल्वार्ट के अलावा कोई नहीं चला एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 14 ओवर में 97/3 था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में कसी गेंदबाजी की। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ने 2-2 विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर को झकझोरा। मेजबान टीम ने 49 रन में 6 विकेट गंवाए। दीप्ति ने एनेरी डर्कसन और एनेके बॉश को आउट किया, जबकि रेणुका ने क्लो ट्रायोन और नादिन डी क्लार्क के विकेट लिए। फ्लॉप रही भारतीय बल्लेबाजी: भारती फुलमाली की कोशिश बेकार 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना को आराम दिए जाने के बाद शेफाली वर्मा के साथ अनुष्का शर्मा ओपनिंग करने उतरीं, लेकिन टीम ने 38 रन पर 3 विकेट गंवाए। शेफाली (10), जेमिमा (7) और अनुष्का (15) जल्दी आउट हो गईं। भारती फुलमाली ने 40 रन बनाकर उम्मीद जगाई, लेकिन साथ नहीं मिला। ऋचा घोष 25 रन बनाकर नाबाद रहीं, पर टीम लक्ष्य से दूर रही। हरमनप्रीत कौर और भारती फुलमाली ने चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। वर्ल्ड कप से पहले भारत की चिंताएं: पावरप्ले में विकेट न मिलना बड़ी समस्या टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज भारत के लिए ‘वेक-अप कॉल’ रही। पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखे। फील्डिंग भी चिंता रही, जहां भारत ने 12 कैच छोड़े। हालांकि, दीप्ति शर्मा का फॉर्म में लौटना और अनुष्का शर्मा का आत्मविश्वास सकारात्मक पहलू हैं। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी पड़ाव होगा। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
South Africa Wins T20 Series vs India 4-1; Captain Wolvaardt Sets World Record

Hindi News Sports South Africa Wins T20 Series Vs India 4 1; Captain Wolvaardt Sets World Record 10 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा हार के साथ खत्म हुआ है। बेनोनी में सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया। इस जीत से मेजबान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। ‘फ्रीडम डे’ पर साउथ अफ्रीका की जीत की स्टार कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट रहीं, जिन्होंने नाबाद 92 रन बनाए। भारत को 156 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी। लॉरा वोल्वार्ड्ट ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा 330 रन बनाए साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट के लिए यह सीरीज ऐतिहासिक रही। उन्होंने 5 मैचों में 330 रन बनाए, जो किसी भी बाइलेटरल टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (276 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। वोल्वार्ड्ट ने चार बार 50+ स्कोर बनाए। आखिरी मैच में उन्होंने 30 गेंदों में फिफ्टी और 56 गेंदों में 92* रन बनाकर टीम को 155 तक पहुंचाया। वोल्वार्ड्ट के अलावा कोई नहीं चला एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 14 ओवर में 97/3 था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में कसी गेंदबाजी की। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ने 2-2 विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर को झकझोरा। मेजबान टीम ने 49 रन में 6 विकेट गंवाए। दीप्ति ने एनेरी डर्कसन और एनेके बॉश को आउट किया, जबकि रेणुका ने क्लो ट्रायोन और नादिन डी क्लार्क के विकेट लिए। फ्लॉप रही भारतीय बल्लेबाजी: भारती फुलमाली की कोशिश बेकार 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना को आराम दिए जाने के बाद शेफाली वर्मा के साथ अनुष्का शर्मा ओपनिंग करने उतरीं, लेकिन टीम ने 38 रन पर 3 विकेट गंवाए। शेफाली (10), जेमिमा (7) और अनुष्का (15) जल्दी आउट हो गईं। भारती फुलमाली ने 40 रन बनाकर उम्मीद जगाई, लेकिन साथ नहीं मिला। ऋचा घोष 25 रन बनाकर नाबाद रहीं, पर टीम लक्ष्य से दूर रही। हरमनप्रीत कौर और भारती फुलमाली ने चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। वर्ल्ड कप से पहले भारत की चिंताएं: पावरप्ले में विकेट न मिलना बड़ी समस्या टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज भारत के लिए ‘वेक-अप कॉल’ रही। पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखे। फील्डिंग भी चिंता रही, जहां भारत ने 12 कैच छोड़े। हालांकि, दीप्ति शर्मा का फॉर्म में लौटना और अनुष्का शर्मा का आत्मविश्वास सकारात्मक पहलू हैं। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी पड़ाव होगा। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Thrash Australia 5-0 | Thomas Cup Quarter-Finals; China Clash Next

Hindi News Sports India Thrash Australia 5 0 | Thomas Cup Quarter Finals; China Clash Next 17 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, महिलाओं का उबर कप अभियान सोमवार, 27 अप्रैल को समाप्त हो गया। भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया सोमवार को डेनमार्क के होर्सेंस में ग्रुप-ए के दूसरे मैच में भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप किया। इससे पहले भारत ने पहले मैच में कनाडा को 4-1 से हराया था। अब बुधवार को भारत का सामना टॉप सीड चीन से होगा, जिससे ग्रुप-ए की टॉप टीम तय होगी। लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने दिलाई शुरुआती बढ़त मैच की शुरुआत लक्ष्य सेन ने की। पेरिस ओलिंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर भारत का खाता खोला। दूसरे सिंगल्स में एशियाई चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांढ को 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराकर स्कोर 2-0 किया। लक्ष्य सेन ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाई। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पक्की की जीत भारत की स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने तीसरा मैच जीतकर अजेय बढ़त दिलाई। एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। इस जीत से भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना पक्का हो गया। सात्विक और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। एचएस प्रणय की सफल वापसी, अर्जुन-अमशकरुनन ने पूरा किया क्लीन स्वीप इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था। किदांबी श्रीकांत की जगह ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय को मौका मिला। प्रणय ने अपने पहले मैच में ऋषि होंडा भूपति को 21-11, 21-17 से हराकर भारत को 4-0 से आगे किया। आखिरी डबल्स में हरिहरन अमशकरुनन और एमआर अर्जुन ने एंडिका रामादियानस्याह और एप्रैम सैम को 21-12, 21-10 से हराकर क्लीन स्वीप पूरा किया। महिला टीम को चीन ने हराया पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि भारतीय महिला टीम का उबर कप सफर समाप्त हो गया। ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चीन ने भारत को 5-0 से हराया। मुकाबले की शुरुआत पीवी सिंधु और वांग झी यी के बीच कड़े मुकाबले से हुई। पहले गेम में सिंधु 18-12 से आगे थीं, लेकिन वांग ने वापसी कर मैच जीत लिया। इसके बाद विश्व नंबर-2 चेन यू फी ने इशारानी बरुआह को सीधे गेम में हराकर चीन की बढ़त मजबूत की और जीत लगभग तय कर दी। डबल्स मुकाबलों में भी चीन का दबदबा रहा। लियू/तान और लुओ/झांग की जोड़ियों ने अपने मैच जीतकर क्लीन स्वीप दिलाया। भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबलों में 1 जीत और 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत ने 2014 और 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पीवी सिंधु बढ़त के बाद भी वांग झी यी से हार गईं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Thrash Australia 5-0 | Thomas Cup Quarter-Finals; China Clash Next

Hindi News Sports India Thrash Australia 5 0 | Thomas Cup Quarter Finals; China Clash Next 35 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, महिलाओं का उबर कप अभियान सोमवार, 27 अप्रैल को समाप्त हो गया। भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया सोमवार को डेनमार्क के होर्सेंस में ग्रुप-ए के दूसरे मैच में भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप किया। इससे पहले भारत ने पहले मैच में कनाडा को 4-1 से हराया था। अब बुधवार को भारत का सामना टॉप सीड चीन से होगा, जिससे ग्रुप-ए की टॉप टीम तय होगी। लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने दिलाई शुरुआती बढ़त मैच की शुरुआत लक्ष्य सेन ने की। पेरिस ओलिंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर भारत का खाता खोला। दूसरे सिंगल्स में एशियाई चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांढ को 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराकर स्कोर 2-0 किया। लक्ष्य सेन ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाई। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पक्की की जीत भारत की स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने तीसरा मैच जीतकर अजेय बढ़त दिलाई। एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। इस जीत से भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना पक्का हो गया। सात्विक और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। एचएस प्रणय की सफल वापसी, अर्जुन-अमशकरुनन ने पूरा किया क्लीन स्वीप इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था। किदांबी श्रीकांत की जगह ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय को मौका मिला। प्रणय ने अपने पहले मैच में ऋषि होंडा भूपति को 21-11, 21-17 से हराकर भारत को 4-0 से आगे किया। आखिरी डबल्स में हरिहरन अमशकरुनन और एमआर अर्जुन ने एंडिका रामादियानस्याह और एप्रैम सैम को 21-12, 21-10 से हराकर क्लीन स्वीप पूरा किया। महिला टीम को चीन ने हराया पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि भारतीय महिला टीम का उबर कप सफर समाप्त हो गया। ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चीन ने भारत को 5-0 से हराया। मुकाबले की शुरुआत पीवी सिंधु और वांग झी यी के बीच कड़े मुकाबले से हुई। पहले गेम में सिंधु 18-12 से आगे थीं, लेकिन वांग ने वापसी कर मैच जीत लिया। इसके बाद विश्व नंबर-2 चेन यू फी ने इशारानी बरुआह को सीधे गेम में हराकर चीन की बढ़त मजबूत की और जीत लगभग तय कर दी। डबल्स मुकाबलों में भी चीन का दबदबा रहा। लियू/तान और लुओ/झांग की जोड़ियों ने अपने मैच जीतकर क्लीन स्वीप दिलाया। भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबलों में 1 जीत और 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत ने 2014 और 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पीवी सिंधु बढ़त के बाद भी वांग झी यी से हार गईं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Heatwave: 6 Cities Above 46°C; Banda Hottest at 47.6°C

Hindi News National India Heatwave: 6 Cities Above 46°C; Banda Hottest At 47.6°C | Heatstroke Units Ordered नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ17 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को सबसे ज्यादा 47.4°C तापमान का रिकॉर्ड था। राजस्थान के जैसलमेर में भी 46.6°C तापमान दर्ज हुआ। यहां अब तक सबसे ज्यादा तापमान 18 अप्रैल 2025 में 46.3°C था। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C पहुंच गया, जो पिछले 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा है। इससे पहले एक दशक में यहां इतना तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ था। जैसलमेर और खजुराहो के अलावा देश के कुल 6 शहरों में पारा 46°C या उससे पार रहा। इनमें बाड़मेर (46°C), वर्धा (46.5°C), अमरावती (46.6°C) और अकोला (46.3°C) शामिल हैं। देश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 29 अप्रैल: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट है। असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की आशंका है। 30 अप्रैल: ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका है। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में बिजली और आंधी की संभावना है। बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए ‘मिस्ट कूलिंग सिस्टम’ लगाया गया है। पानी की महीन फुहारों के कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है। बीकानेर में गर्मी की तपती दोपहर में एक व्यक्ति मिट्टी के घड़े से पानी पी रहा है। यहां जगह-जगह प्याऊ खोले गए है। प्रयागराज में दिन के समय ट्रांसफॉर्मर को आग लगने से बचाने के लिए कूलर लगा रहा है। मुंबई में लोग गर्मी से बचने के लिए सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं। प्रयागराज में राहगीर तेज धूप से बचने के लिए खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं। नागपुर में स्कार्फ से सिर ढकी लड़कियां आइसक्रीम खाते हुए गर्मी से राहत लेती दिखीं। दिल्ली में महिलाएं-बच्चियां तेज धूप से बचने के लिए स्कार्फ और चश्मों का सहारा ले रही हैं।। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर एक चिड़िया जमीन से पानी पीकर गर्मी से राहत पाती दिखी। इस साल अप्रैल में 45 बार पारा 45°C पार बांदा का 47.6°C तापमान अप्रैल महीने के इतिहास में दर्ज देश का सबसे ज्यादा तापमान है। इस साल अप्रैल में अब तक करीब 45 बार देश के अलग-अलग स्टेशनों पर तापमान 45°C से ऊपर दर्ज हुआ है। यह 2022 के बाद सबसे ज्यादा है। उस साल 56 बार ऐसा हुआ था। मतलब ये कि इस बार अप्रैल का महीना पिछले 4 साल में सबसे गर्म रहा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर खत्म होते ही मई के पहले हफ्ते से पारा फिर चढ़ेगा, जिससे लू का प्रकोप बढ़ेगा। मई में राजस्थान और यूपी के कुछ इलाकों में पारा 48-50°C के करीब पहुंच सकता है। क्या करेंगी हीट यूनिट केंद्र ने राज्यों से जिन हीट स्ट्रोक यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, वे अस्पताल के भीतर एक ‘इमर्जेंसी रिस्पॉन्स जोन’ की तरह काम करती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य हीटस्ट्रोक के मरीज को ‘गोल्डन आवर’ में बचाना होता है। हीटस्ट्रोक में शरीर का तापमान 104°F (40°C) के पार चला जाता है। ये यूनिट मरीज को बर्फ के पानी से नहलाने, कूलिंग कंबल या ठंडी हवा के जरिए तुरंत शरीर का तापमान कम करती हैं। नसों से लिक्विड देना। किडनी, लिवर की निरंतर निगरानी। ओआरएस व ठंडे पानी की व्यवस्था करना। किडनी, लिवर की निरंतर निगरानी करना। ओआरएस और ठंडे पानी की व्यवस्था करना। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: जैसलमेर में गर्मी का नया रिकॉर्ड, उदयपुर में जगन्नाथजी का नौका-विहार जैसलमेर में सोमवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल माह का सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड किया गया। पारा 46.4°C पर पहुंच गया। इससे पहले 18 अप्रैल 2025 को यहां 46.3°C रहा। हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दोपहर बाद हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर समेत कई शहरों आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। उदयपुर में तेज गर्मी के कारण भगवान को नौका विहार कराया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 46 पार, आज 4 जिलों में लू का अलर्ट प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को खजुराहो में पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया। यह 10 साल में सबसे ज्यादा है। छतरपुर का ही नौगांव दूसरा सबसे गर्म शहर है। मंगलवार को 4 जिलों में लू और 12 में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 1 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी भी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Femina Miss India 2026 Saadhvi Satish Sail

4 मिनट पहलेलेखक: वर्षा राय कॉपी लिंक भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का ताज अपने नाम किया, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और डॉ. श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं हैं। तीनों विजेताओं ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपनी जर्नी, चुनौतियों और आगे के प्लान साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि यह सफर सिर्फ एक खिताब तक सीमित नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का अनुभव रहा है। साथ ही इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेजेंट करने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई है। साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया है। भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया मंच पर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। इस जीत के बाद कैसा महसूस हो रहा है और क्या यह सपना बचपन से था या आपने बाद में इसे चुना? साध्वी सतीश सैल- मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि ये जर्नी अब आगे कहां जाएगी। जब मेरा नाम अनाउंस हुआ, तो मैं शॉक और सरप्राइज में थी। ये एक सपना था, लेकिन मैंने इसे बाद में एक कॉन्शियस डिसीजन के तौर पर चुना और इसके लिए मेहनत की। राजनंदिनी पवार- मैं इस मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने का सपना लेकर आई थी और आज खुशी है कि मैं उस दिशा में आगे बढ़ रही हूं। श्री अद्वैता- मेरे लिए यह हमेशा से एक लक्ष्य था। मैंने पढ़ाई पूरी करने के बाद तय किया था कि मुझे इस मंच पर आकर खुद को साबित करना है। इस पूरे सफर में सबसे बड़ी चुनौती क्या रही और आपने उससे क्या सीखा? साध्वी सतीश सैल- सबसे बड़ा सवाल था कि मैं अलग कैसे दिखूं, लेकिन मैंने सीखा कि खुद के प्रति सच्चा रहना और कंसिस्टेंट रहना ज्यादा जरूरी है। राजनंदिनी पवार- मैं इसे चुनौती नहीं बल्कि सीख कहूंगी, क्योंकि इस सफर ने मुझे हर तरह से ग्रो किया है मेंटली, फिजिकली और इमोशनली भी। राजनंदिनी पवार फेमिना मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनर-अप रहीं हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी मजबूत परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा। आगे के आपके प्लान क्या हैं, क्या आप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखना चाहेंगी और किन एक्टर्स या डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद करेंगी? राजनंदिनी पवार- मैं इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेज़ेंट करना चाहती हूं और उसी दिशा में आगे बढ़ना मेरे लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाना चाहती हूं, क्योंकि कैमरे के सामने परफॉर्म करना मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है और यही मेरा पैशन है। अगर मौका मिले तो मैं रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ काम करना चाहूंगी। वहीं डायरेक्टर्स में संजय लीला भंसाली, इम्तियाज़ अली और राजकुमार हिरानी जैसे फिल्ममेकर के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा होगा। जहां तक फिल्मों की बात है, अभी तक ‘धुरंधर’ देखने का समय नहीं मिल पाया क्योंकि उस दौरान हमारी प्रतियोगिता चल रही थी, लेकिन मैं इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हूं भले ही कुछ स्पॉइलर्स सामने आ चुके हैं, फिर भी थिएटर में बैठकर इसे देखना एक अलग अनुभव होगा। डॉक्टर श्री अद्वैता फेमिना मिस इंडिया 2026 की सेकंड रनर-अप रहीं हैं। एमबीबीएस बैकग्राउंड से आने वाली अद्वैता ने इस मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई। आपने अलग-अलग क्षेत्रों जैसे मेडिसिन, मॉडलिंग और अन्य एक्टिविटीज को कैसे बैलेंस किया और आपका टाइम मैनेजमेंट कैसे काम करता है? श्री अद्वैता- मैं खुद को सीमित नहीं रखना चाहती। मैंने एमबीबीएस पूरा किया और साथ में अपने बाकी पैशन्स को भी जारी रखा। मैं प्रेशर में बेहतर काम करती हूं और खुद को लगातार चैलेंज करती रहती हूं। पेजेंट से जुड़े कौन से मिथक टूटे और आने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए आपकी क्या सलाह है? साध्वी सतीश सैल- यहां कोई तय ‘परफेक्ट इमेज’ नहीं होती, बल्कि आपकी इंडिविजुअलिटी और कॉन्फिडेंस ज्यादा मायने रखते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Femina Miss India 2026 Saadhvi Satish Sail

1 घंटे पहलेलेखक: वर्षा राय कॉपी लिंक भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का ताज अपने नाम किया, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और डॉ. श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं हैं। तीनों विजेताओं ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपनी जर्नी, चुनौतियों और आगे के प्लान साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि यह सफर सिर्फ एक खिताब तक सीमित नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का अनुभव रहा है। साथ ही इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेजेंट करने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई है। साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया है। भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया मंच पर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। इस जीत के बाद कैसा महसूस हो रहा है और क्या यह सपना बचपन से था या आपने बाद में इसे चुना? साध्वी सतीश सैल- मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि ये जर्नी अब आगे कहां जाएगी। जब मेरा नाम अनाउंस हुआ, तो मैं शॉक और सरप्राइज में थी। ये एक सपना था, लेकिन मैंने इसे बाद में एक कॉन्शियस डिसीजन के तौर पर चुना और इसके लिए मेहनत की। राजनंदिनी पवार- मैं इस मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने का सपना लेकर आई थी और आज खुशी है कि मैं उस दिशा में आगे बढ़ रही हूं। श्री अद्वैता- मेरे लिए यह हमेशा से एक लक्ष्य था। मैंने पढ़ाई पूरी करने के बाद तय किया था कि मुझे इस मंच पर आकर खुद को साबित करना है। इस पूरे सफर में सबसे बड़ी चुनौती क्या रही और आपने उससे क्या सीखा? साध्वी सतीश सैल- सबसे बड़ा सवाल था कि मैं अलग कैसे दिखूं, लेकिन मैंने सीखा कि खुद के प्रति सच्चा रहना और कंसिस्टेंट रहना ज्यादा जरूरी है। राजनंदिनी पवार- मैं इसे चुनौती नहीं बल्कि सीख कहूंगी, क्योंकि इस सफर ने मुझे हर तरह से ग्रो किया है मेंटली, फिजिकली और इमोशनली भी। राजनंदिनी पवार फेमिना मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनर-अप रहीं हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी मजबूत परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा। आगे के आपके प्लान क्या हैं, क्या आप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखना चाहेंगी और किन एक्टर्स या डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद करेंगी? राजनंदिनी पवार- मैं इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेज़ेंट करना चाहती हूं और उसी दिशा में आगे बढ़ना मेरे लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाना चाहती हूं, क्योंकि कैमरे के सामने परफॉर्म करना मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है और यही मेरा पैशन है। अगर मौका मिले तो मैं रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ काम करना चाहूंगी। वहीं डायरेक्टर्स में संजय लीला भंसाली, इम्तियाज़ अली और राजकुमार हिरानी जैसे फिल्ममेकर के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा होगा। जहां तक फिल्मों की बात है, अभी तक ‘धुरंधर’ देखने का समय नहीं मिल पाया क्योंकि उस दौरान हमारी प्रतियोगिता चल रही थी, लेकिन मैं इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हूं भले ही कुछ स्पॉइलर्स सामने आ चुके हैं, फिर भी थिएटर में बैठकर इसे देखना एक अलग अनुभव होगा। डॉक्टर श्री अद्वैता फेमिना मिस इंडिया 2026 की सेकंड रनर-अप रहीं हैं। एमबीबीएस बैकग्राउंड से आने वाली अद्वैता ने इस मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई। आपने अलग-अलग क्षेत्रों जैसे मेडिसिन, मॉडलिंग और अन्य एक्टिविटीज को कैसे बैलेंस किया और आपका टाइम मैनेजमेंट कैसे काम करता है? श्री अद्वैता- मैं खुद को सीमित नहीं रखना चाहती। मैंने एमबीबीएस पूरा किया और साथ में अपने बाकी पैशन्स को भी जारी रखा। मैं प्रेशर में बेहतर काम करती हूं और खुद को लगातार चैलेंज करती रहती हूं। पेजेंट से जुड़े कौन से मिथक टूटे और आने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए आपकी क्या सलाह है? साध्वी सतीश सैल- यहां कोई तय ‘परफेक्ट इमेज’ नहीं होती, बल्कि आपकी इंडिविजुअलिटी और कॉन्फिडेंस ज्यादा मायने रखते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Coal India Profit, Revenue Up; Investors Get ₹5.25 Dividend

मुंबई16 मिनट पहले कॉपी लिंक कोल इंडिया का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 11% बढ़कर ₹10,839 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹9,751 करोड़ रहा था। कोल इंडिया ने आज यानी 27 अप्रैल को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 5.75% की बढ़ोतरी है। चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹46,490 करोड़ रहा FY26 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹46,490 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY25 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹43,961 करोड़ रहा था। 5.25 रुपए प्रति शेयर लाभांश देगी कंपनी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर पर 5.25 रुपए का लाभांश यानी डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयर होल्डर्स को भी देती हैं, इसे ही लाभांश कहा जाता है। FY26 की चौथी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 11% बढ़ा सालाना आधार पर कोल इंडिया FY26 (जनवरी-मार्च) FY25 (जनवरी-मार्च) चेंज (%) ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹46,490 ₹43,961 5.75% टोटल इनकम ₹51,617 ₹47,900 7.75% टोटल खर्च ₹37,107 ₹34,999 6.02% नेट प्रॉफिट ₹10,839 ₹9,751 11.15% तिमाही आधार पर कोल इंडिया FY26 (जनवरी-मार्च) FY25 (अक्टूबर-दिसंबर) चेंज (%) ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹46,490 ₹42,436 9.55% टोटल इनकम ₹51,617 ₹44,828 15.14% टोटल खर्च ₹37,107 ₹35,644 4.10% नेट प्रॉफिट ₹10,839 ₹7,157 51.4% नोट: आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कोल इंडिया का शेयर एक साल में 15% चढ़ा कोल इंडिया का शेयर आज 0.33% गिरकर ₹454.50 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी का शेयर 15% चढ़ा है। बीते 6 महीने में शेयर 14.5% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.79 लाख करोड़ रुपए है। क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड? कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। ये खबर भी पढ़ें… भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ: देश में अब न्यूजीलैंड की वाइन-कीवीफ्रूट जैसे सामान सस्ते होंगे; 5000 भारतीयों को वर्किंग वीजा मिलेगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच सोमवार (27 अप्रैल) को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया है। अब भारत से न्यूजीलैंड भेजे जाने वाले लेदर प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग गुड्स जैसे सामानों पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। जिससे इन श्रम-प्रधान क्षेत्रों यानी लेबर इंटेंसिव सेक्टर्स को सीधा लाभ होगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘हर घुसपैठिए को झटका लगेगा, नहीं बचा होगा टीएमसी’, पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज, जनता से क्या किया वादा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (26 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर उत्पाद विवरण जारी किया। उन्होंने बंगाल के सीएम पर घुसपैठियों पर पनाह देने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद घुसपैठियों को बंगाल से बाहर निकाल देगी. उन्होंने बंगाल की जनता से कई वादे भी किये. उन्होंने बनगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो हर साल 36,000 रुपये महिलाओं के खाते में जमा हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं बनगांव से डंके की चोट पर घुसपैठियों को भी चेतावनी देना चाहता हूं। जो भी अवैध तरीके से बंगाल में घुस आए हैं, जो फर्जी दस्तावेज लेकर यहां रह रहे हैं, वो 29 अप्रैल से पहले बंगाल और हिंदुस्तान छोड़ गए, बाकी 4 मई के बाद हर घुसपैठिए को घुसेड़ दिया जाएगा। ‘टीएमसी, किसी भी घुसपैठिए को अब बचा नहीं सकता।’ परिवार को पक्का एड्रेस – मोदीम उन्होंने कहा, ‘मैं मतुआ-नामशूद्र और अन्य सभी कलाकारों के परिवार से, आपको प्रशिक्षित एड्रेस मिलेगा, आपको हर वो कागज मिलेगा, हर वो हक मिलेगा, जो किसी भी भारतवासी को मिल जाएगा। ये मोदी की कृति है.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘जैसी गंगाजी का उद्गम स्थल गंगोत्री है, वैसे ही बीजेपी का उद्गम जनसंघ है और जनसंघ का उद्गम बंगाल से हुआ है. पहले लोकसभा चुनाव में बंगाल ने जनसंघ का खाता खोला था. टैब कोलकाता से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी थे, उस दौरान 24 परगना, नादिया, मेदिनीपुर विधानसभा चुनाव में बहुत समर्थन मिला था। इसका कारण यह था कि जनसंघ ने विभाजन की पीड़ा व्यक्त की थी। तब जनसंघ पूर्वी बंगाल से नाराज होकर ओबामा के साथ खड़ा हुआ था।’ प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता से किया ये वादा उन्होंने कहा, ‘बंगाल की भाजपा सरकार हर साल 36,000 करोड़ रुपये के बुजुर्गों के खाते में जमा कर देगी।’ बालवाड़ी हो, अन्य महिला स्वास्थ्य देखभाल हो, उनके वेतन को लेकर बंगाल भाजपा ने बड़ी घोषणा की है। ‘बंगाल बीजेपी ने सरकारी नौकरी में बेटियों को 33 फीसदी का भरोसा दिया है, यानी बीजेपी की डबल इंजन सरकार से बंगाल की बेटियों और बेटियों को डबल फायदा होगा।’ यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस मसाजर: कब-किसने की गोली, कैसे पकड़ी गई? हमलों की पूरी समयरेखा (टैग्सटूट्रांसलेट)भारत(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल(टी)पीएम मोदी(टी)पीएम मोदी बंगाल चुनाव 2026(टी)टीएमसी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी बीजेपी(टी)ममता बनर्जी टीएमसी बंगाल चुनाव
India Beats Ukraine 4-1 After Denmark Loss; Sindhu-Tanisha Triumph

Hindi News Sports Uber Cup: India Beats Ukraine 4 1 After Denmark Loss; Sindhu Tanisha Triumph 6 घंटे पहले कॉपी लिंक डेनमार्क के होर्सेंस में खेले जा रहे उबेर कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने अपनी क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ग्रुप-A के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने यूक्रेन को 4-1 से करारी शिकस्त दी। पहले मैच में मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हारने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी की। इस जीत के साथ ही भारत अब सोमवार को डिफेंडिंग चैंपियन चीन से भिड़ेगा, जो क्वार्टर फाइनल की राह तय करने के लिए बेहद अहम होगा। उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा ने अपने- अपने मैच जीते भारत की ओर से पहले सिंगल्स मैच में उन्नति हुड्डा ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा को सीधे सेटों में 21-19, 22-20 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा ने अपनी लय बरकरार रखी। तन्वी ने येवहेनिया कांटेमिर को तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में 21-12, 17-21, 21-10 से हराकर स्कोर 2-0 कर दिया। उन्नति हुड्डा ने पोलिना बुहरोवा को हराकर टीम को जीत के साथ शुरुआत दी। देविका सिहाग ने पक्की की जीत इस मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु को सिंगल्स मैच में आराम दिया था। उनकी जगह थाइलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग को तीसरा सिंगल्स खेलने का मौका मिला। देविका ने इस भरोसे को सही साबित किया और मारिया स्टोलियारेन्को को 23-21, 21-13 से हराकर भारत की जीत पक्की कर दी। उनके जीतते ही भारत ने मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। डबल्स में मिला-जुला रहा प्रदर्शन, सिंधु-तनीषा की जोड़ी जीती भारत को इकलौती हार पहले महिला डबल्स मुकाबले में मिली। कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी की जोड़ी यूक्रेन की बुहरोवा और कांटेमिर के सामने नहीं टिक सकी और 11-21, 17-21 से मैच हार गई। हालांकि, आखिरी मैच में पीवी सिंधु और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने भारत का दबदबा कायम रखा। उन्होंने सोफिया लावरोवा और स्टोलियारेन्को को 21-18, 21-15 से हराकर स्कोरलाइन 4-1 कर दी। पीवी सिंधु को सिंगल्स में आराम दिया गया, वहीं उन्होंने डबल्स में तनीषा के साथ मिलकर जीत दिलाई। अब चीन से टक्कर, क्वार्टर फाइनल के लिए जीत जरूरी यूक्रेन पर जीत के बाद अब भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। ग्रुप-A में भारत का अगला और आखिरी मुकाबला सोमवार को चीन से होगा। चीन इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। भारत को नॉकआउट स्टेज यानी क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने के लिए चीन के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, ग्रुप की टॉप दो टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







