Monday, 03 Aug 2026 | 10:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

India IT Rules 2026 | Deepfake Video-Photo 3 Hr Removal & AI Content Labeling

India IT Rules 2026 | Deepfake Video-Photo 3 Hr Removal & AI Content Labeling

Hindi News Tech auto India IT Rules 2026 | Deepfake Video Photo 3 Hr Removal & AI Content Labeling नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X (ट्विटर), यू-ट्यूब, स्नैपचैट और फेसबुक को कल 20 जनवरी से अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने वाले AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कंटेंट पर लेबल लगाना होगा। इसके साथ ही अगर कोई डीपफेक वीडियो-फोटो अपलोड करता है, तो उसे 3 में हटाने होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसके लिए IT रूल्स 2021 में बदलाव किया है। इसका ड्राफ्ट 22 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। मंत्रालय ने 10 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर प्लेटफॉर्म्स को नए नियम का पालन करने का आदेश जारी किया था। नए नियम डीपफेक और AI से बने कंटेंट को लेबल और ट्रेस करने के लिए हैं। अब AI कंटेंट में साफ लिखना होगा कि यह असली नहीं, AI की मदद से बनाया गया है। इससे मिस इनफॉर्मेशन और चुनावी धांधली जैसी समस्याओं पर लगाम लगेगी। पीएम बोले- कंटेंट पर ‘ऑथेंटिसिटी लेबल’ की जरूरत पीएम ने आज AI समिट के दौरान सुझाव दिया कि जैसे खाने के सामान पर ‘न्यूट्रिशन लेबल’ होता है, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी स्पष्ट लेबल होना चाहिए। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि क्या असली है और क्या एआई द्वारा बनाया गया (फैब्रिकेटेड) है। सभी AI ऑडियो-वीडियो में लेबल लगाना होगा नए रूल 3 (3) के तहत, जो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म AI कंटेंट जैसी ‘सिंथेटिकली जेनरेटेड इंफॉर्मेशन’ क्रिएट करेगा, उसे हर ऐसे कंटेंट पर प्रॉमिनेंट लेबल लगाना होगा। परमानेंट यूनिक मेटाडेटा/आइडेंटिफायर एम्बेड भी करना पड़ेगा। ये लेबल विजुअल में कम से कम 10% एरिया कवर करेगा या ऑडियो में पहले 10% टाइम में सुनाई देगा। मेटाडेटा को कोई चेंज, हाइड या डिलीट नहीं कर पाएगा। प्लेटफॉर्म्स को टेक्निकल तरीके अपनाने पड़ेंगे ताकि अपलोड होने से पहले ही चेक हो जाए कि ये AI वाला है या नहीं। नवंबर में रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। सचिन तेंदुलकर का डीपफेक वीडियो, जिसमें वे गेमिंग ऐप को प्रमोट करते दिखे थे। नए IT नियमों में ये 3 बदलाव भी लेबल हटाना या छिपाना अब मुमकिन नहीं : सोशल मीडिया कंपनियां अब AI लेबल या उसके मेटाडेटा (पहचान की जानकारी) को हटाने या छिपाने की इजाजत नहीं दे सकतीं। एक बार लेबल लग गया, तो उसे वैसे ही रखना होगा। गंदे और भ्रामक कंटेंट पर लगाम : सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे ऑटोमेटेड टूल्स (सॉफ्टवेयर) इस्तेमाल करें, जो AI के जरिए बनाए गए गैर-कानूनी, अश्लील या धोखाधड़ी वाले कंटेंट को रोक सकें। हर 3 महीने में चेतावनी देना अनिवार्य : कंपनियों को हर 3 महीने में कम से कम एक बार अपने यूजर्स को वॉर्निंग देनी होगी। उन्हें बताना होगा कि अगर उन्होंने AI का गलत इस्तेमाल किया या नियम तोड़े, तो उन्हें सजा या जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। यूजर्स और इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ेगा? यूजर्स अब फेक कंटेंट आसानी से पहचान सकेंगे। मिसइनफॉर्मेशन कम होगी। लेकिन क्रिएटर्स को एक्स्ट्रा स्टेप्स लेने पड़ेंगे, जैसे लेबल लगाना। इंडस्ट्री के लिए चैलेंज ये होगा कि उन्हें मेटाडेटा और वेरिफिकेशन के लिए टेक इन्वेस्टमेंट करना होगा, जो ऑपरेशंस को थोड़ा महंगा कर सकता है। ओवरऑल, ये AI मिसयूज रोकने में मददगार साबित होगा। मंत्रालय ने इन नियमों पर क्या कहा? सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने साफ कहा कि ये स्टेप ‘ओपन, सेफ, ट्रस्टेड और अकाउंटेबल इंटरनेट’ बनाने के लिए है। यह जनरेटिव AI से आने वाली मिसइनफॉर्मेशन, इम्पर्सनेशन और इलेक्शन मैनिपुलेशन जैसी रिस्क्स को हैंडल करेगा। इससे इंटरनेट ज्यादा भरोसेमंद बनेगा। क्या है डीपफेक? डीपफेक एक तरह की फेक वीडियो होती है, जिसमें किसी शख्स के चेहरे, आवाज और एक्सप्रेशन बदले जाते हैं। AI टूल्स के जरिए एडिटिंग इतनी सफाई से होती है कि सही और फेक वीडियो में पहचान कर पाना काफी मुश्किल होता है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… X ने अश्लील AI कंटेंट पर सरकार को जवाब सौंपा:आईटी मंत्रालय जांच कर रहा, महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें क्रिएट कर शेयर करने का आरोप दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क के AI चैटबॉट ग्रोक (Grok) के जरिए महिलाओं और बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाने के मामले में भारत सरकार को अपना जवाब सौंप दिया है। आईटी मंत्रालय ने 2 दिसंबर को मस्क की कंपनी को बुधवार शाम 5 बजे तक का समय दिया था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कंपनी ने एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल कर दी है, जिसकी मंत्रालय जांच कर रहा है। सरकार ने चेतावनी दी थी कि अगर AI टूल्स के गलत इस्तेमाल पर कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो X को भारतीय कानूनों के तहत मिल रही कानूनी सुरक्षा खत्म कर दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bangladesh India Relations; Sports Minister Aminul Haque BCCI

Bangladesh India Relations; Sports Minister Aminul Haque BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वर्ल्डकप में नहीं खेल रही है। टीम ने सुरक्षा करणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से मना कर दिया था। बांग्लादेश के नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमीनुल हक BCCI और भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को जल्दी सुलझाना चाहते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने का जिक्र किया। हक ने कहा- शपथ लेने के बाद मैं पार्लियामेंट बिल्डिंग में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला। मैंने उनसे टी-20 वर्ल्ड कप पर बात की। यह एक अच्छी बातचीत थी। मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं क्योंकि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं। इस टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को अपने मुकाबले मुंबई और कोलकाता में खेलने थे। हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम ने भारत दौरे पर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला किया था। पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी थी इससे पहले 13 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी और रहमान के बीच पहली फोन बातचीत हुई थी। मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए साथ काम करने को उत्सुक हैं। BNP ने एक्स पर एक पोस्ट में मोदी के बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया। पार्टी ने कहा, ‘हम भारत के साथ रचनात्मक तरीके से जुड़ने को तैयार हैं। हमारा रिश्ता आपसी सम्मान, एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि की साझा प्रतिबद्धता से आगे बढ़ेगा।’ बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया, जानिए 2 वजह 1. बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करवा दिया। BCB ने इसका विरोध किया। 2. मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने को बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने मुद्दा बना दिया। फिर यूनुस सरकार ने अपने देश में IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया। इसके बाद क्रिकेट बोर्ड ने भारत में वर्ल्ड कप न खेलने की मांग की, जिसे ICC ने ठुकरा दिया। भारत में खिलाड़ियों के सुरक्षा की चिंता- नजरुल बांग्लादेश सरकार के पूर्व खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने नेशनल टीम को भारत भेजने से मना किया था। उन्होंने कहा था, ‘हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता है। मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था। इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की। KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 करोड़ में खरीदा था 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत: अभिषेक फिर खाता नहीं खोल सके, भारत ने लगातार 12वां वर्ल्डकप मैच जीता; टॉप रिकॉर्ड्स टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली। यह टीम की वर्ल्ड कप में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। दूसरी ओर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट इतिहास में रिकॉर्ड 12वां लगातार मैच जीत लिया। वहीं टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में खाता नहीं खोल सके। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bill Gates Epstein Files Row; India AI Summit Speech

Bill Gates Epstein Files Row; India AI Summit Speech

नई दिल्ली2 दिन पहले कॉपी लिंक माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन ने इसकी जानकारी दी। फाउंडेशन ने कहा कि यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है ताकि समिट का पूरा ध्यान अपनी प्राथमिकताओं पर बना रहे। फाउंडेशन ने बताया कि समिट में बिल गेट्स की जगह अब अंकुर वोरा फाउंडेशन का पक्ष रखेंगे। अंकुर वोरा गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं। वे आज समिट के एक सत्र में अपनी बात रखेंगे। अंकुर वोरा फाउंडेशन के कामों को लंबे समय से देख रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए 16 फरवरी को भारत आ चुके हैं। एपस्टीन केस से जुड़े दस्तावेजों में नाम आने पर हटे गेट्स बिल गेट्स के समिट से हटने से वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में आए उनके नाम को बताया जा रहा है। इन गुप्त दस्तावेजों को हाल ही में जारी किया गया है। एपस्टीन पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे। 2019 में आत्महत्या के बाद, उससे जुड़े कई क्लासीफाइड दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं। इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन और गेट्स के बीच गहरे संबंध थे। एपस्टीन ने गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। बिल गेट्स ने एक इंटरव्यू में इन मुलाकातों पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि मैंने एपस्टीन के साथ जो भी समय बिताया, मुझे उसका पछतावा है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। एनवीडिया CEO ने भी भारत दौरा टाला इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और ओपन-एआई के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। इसमें एनवीडिया के CEO जेंसेन हुआंग भी शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया है। कयास थे कि उनके हटने की वजह बिल गेट्स की मौजूदगी हो सकती है। हालांकि कंपनी ने कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया है। PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया था PM मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली थी। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया गया है। यहां दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया है। यहां आम लोग देख सकते हैं कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की थीम पर समिट इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी सभी का कल्याण, सभी का सुख पर आधारित है। इसका उद्देश्य मानवता के लिए AI के वैश्विक सिद्धांत को बढ़ावा देना है। समिट में 110 से ज्यादा देश और 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसमें लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 45 से ज्यादा मंत्री शामिल होने पहुंचे हैं। तीन ‘सूत्रों’ पर टिका है समिट का विजन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 तीन मुख्य स्तंभों (सूत्रों) पर आधारित है – पीपल (लोग), प्लैनेट (ग्रह) और प्रोग्रेस (प्रगति)। पीपल: ह्यूमन-सेंट्रिक AI को बढ़ावा देना जो लोगों के अधिकारों की रक्षा करे। प्लैनेट: पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ AI विकास सुनिश्चित करना। प्रोग्रेस: समावेशी आर्थिक और तकनीकी प्रगति पर जोर देना, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिले। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- अगली पीढ़ी के लिए सही AI छोड़ना जरूरी: AI इम्पैक्ट समिट में गूगल CEO पिचाई ने कहा दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का आज चौथा दिन है। आज के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- AI का उपयोग मानव कल्याण के लिए होना चाहिए। इस पर किसी की मोनापॉली यानी एकाधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि AI में रफ्तार और पैमाना अकल्पनीय है। हमें इस क्षेत्र में बड़े सपने देखने होंगे, लेकिन जिम्मेदारी के साथ। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Pakistan Biggest Win, India 12th Win

Pakistan Biggest Win, India 12th Win

स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली। यह टीम की वर्ल्ड कप में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। दूसरी ओर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट इतिहास में रिकॉर्ड 12वां लगातार मैच जीत लिया। वहीं टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में खाता नहीं खोल सके। टी-20 वर्ल्ड कप में बने 3 बड़े रिकॉर्ड्स… 1. पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान ने बुधवार को नामीबिया के खिलाफ 199 रन बनाने के बाद उन्हें 97 रन पर समेट दिया। टीम ने 102 रन से मुकाबला जीता। यह टी-20 वर्ल्ड कप में रन के अंतर से पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले 2009 में टीम नीदरलैंड को लॉर्ड्स स्टेडियम में 82 रन से हरा चुकी है। 2. भारत ने लगातार 12वां मैच जीता भारत टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12वां मैच जीत चुका है। 2024 में लगातार 8 मैच जीतने के बाद टीम ने 2026 में 4 मैच और जीत लिए। टूर्नामेंट इतिहास में भारत से ज्यादा लगातार मैच किसी भी टीम ने नहीं जीते। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें लगातार 8-8 मैच जीत चुकी हैं। 3. अभिषेक का लगातार तीसरा डक टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप के लगातार तीसरे मैच में खाता नहीं खोल सके। अमेरिका के खिलाफ उन्हें अली खान ने पवेलियन भेजा, तब पहली गेंद पर ही आउट हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदें खेलने के बाद वे सलमान अली आगा की गेंद पर कैच हो गए। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ वे आर्यन दत्त की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस बार उन्होंने 3 गेंदें खेलीं। नामीबिया के खिलाफ वे बीमारी के कारण खेल नहीं सके थे। वे टूर्नामेंट में 8 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके। उनसे पहले भारत के आशीष नेहरा भी लगातार 3 टी-20 में खाता खोले बगैर आउट हो चुके हैं। अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन अब तक एक रन भी नहीं बना सके। IND vs NED मैच के फैक्ट्स नीदरलैंड के खिलाफ टी-20 में भारत ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। यह एक मुकाबले में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा गेंदबाज रहे। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ भी 7 ही बॉलर्स से गेंदबाजी कराई थी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत 12 गेंदबाजों से बॉलिंग करा चुका है। एक वर्ल्ड कप में यह टीम इंडिया की ओर सबसे ज्यादा है, इससे पहले टीम ने 2009 में 11 बॉलर्स से गेंदबाजी कराई थी। भारत इस टूर्नामेंट में 9 कैच छोड़ चुका है, जो आयरलैंड के 10 कैचों के बाद सबसे ज्यादा है। नीदरलैंड ने बगैर फिफ्टी लगाए अपना बेस्ट टी-20 स्कोर बनाए। टीम ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इससे पहले 2018 में टीम ने नेपाल के खिलाफ 174 रन बनाए थे। नीदरलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा बेस्ट स्कोर बनाया। टीम इससे पहले 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 13.5 ओवर में ही 193 रन बना चुकी है। नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने 7 गेंदबाज आजमाए। ——————————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप भारत ने लगातार चौथा मैच जीता:नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने बुधवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Brazil President Lula Visit India

Brazil President Lula Visit India

Hindi News International Brazil President Lula Visit India | Live Update 14 Ministers, 260 Companies Attend AI Summit नई दिल्ली3 दिन पहले कॉपी लिंक ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा बुधवार दोपहर भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। वह यहां इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए हैं। दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने किया। वे 18 से 22 फरवरी तक भारत में रहेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री पीएम मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। इस बार राष्ट्रपति लूला अपने साथ 260 कंपनियों के मालिकों और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर आए हैं। उनके साथ करीब 14 मंत्री भी पहुंचे हैं। राष्ट्रपति लूला 19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में हो रहे दूसरे AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। इससे इतर मर्कसुर-भारत मुक्त व्यापार समझौते यानी एफटीए पर भी बात हो सकती है। मर्कसुर दक्षिण अमेरिका का एक बड़ा व्यापारिक समूह है, जिसमें ब्राजील समेत कई देश शामिल हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे राष्ट्रपति लूला की 21 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक में दोनों देश अपने रिश्तों की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। पीएम मोदी उनके सम्मान में एक लंच का आयोजन भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला की बातचीत में व्यापार और निवेश, रक्षा सहयोग, ऊर्जा खासकर नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य और दवाइयां, महत्वपूर्ण खनिज और रेयर अर्थ मिनरल्स, विज्ञान और तकनीक, नवाचार, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष और लोगों के बीच कनेक्टिविटी जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। इनमें बहुपक्षीय मंचों में सहयोग, ग्लोबल रूल ऑर्डर में सुधार, ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे, संयुक्त राष्ट्र (UN) सुधार, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस दौरे के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति लूला से मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में एक राजकीय भोज देंगी। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनसे मिलेंगे। राष्ट्रपति लूला का छठा भारत दौरा यह राष्ट्रपति लूला का छठा भारत दौरा है। वे पहली बार 2004 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। आखिरी बार वे सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे। प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 2025 में ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया के राजकीय दौरे पर गए थे, जो 57 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली राजकीय यात्रा थी। नवंबर 2025 में दोनों नेता जोहान्सबर्ग में जी20 बैठक के दौरान भी मिले थे। राष्ट्रपति लूला 2004 में भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। भारत-ब्राजील UN और BRICS जैसे मंचों पर मिलकर काम करते हैं भारत और ब्राजील के रिश्ते बहुत अच्छे रहे हैं। साल 2006 में दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया। दोनों ही देश लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं और दुनिया में शांति और बराबरी की बात करते हैं। भारत और ब्राजील BRICS, G20, UN और वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साथ मिलकर काम करते हैं। रक्षा के मामले में दोनों देशों के बीच 2003 में समझौता हुआ था, जिसे 2006 में मंजूरी मिली। जुलाई 2025 में संयुक्त रक्षा समिति की बैठक ब्राजील में हुई। दोनों देशों के सैन्य अधिकारी एक-दूसरे के यहां आते-जाते रहते हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी दोनों साथ काम कर रहे हैं। भारत ने 2021 में ब्राजील का उपग्रह Amazonia-1 लॉन्च किया था। तेल और गैस के मामले में ब्राजील, अमेरिका महाद्वीप में भारत का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट सेंटर है। बॉयो फ्यूल के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। ब्राजील ग्लोबल बॉयोफ्यूल अलायंस का सह-संस्थापक सदस्य है। कृषि, फूड प्रोसेसिंग और पशुपालन भी दोनों देशों के सहयोग के अहम क्षेत्र हैं। भारत की गिर और कांकरेज जैसी गायों की नस्लें पहले ब्राजील भेजी गई थीं, जिन्हें वहां की जरूरत के हिसाब से विकसित किया गया। कई ब्राजीली छात्र और अधिकारियों ने भारत आकर ट्रेनिंग ली हेल्थ सेक्टर में 2020 में दोनों देशों ने समझौता किया। ब्राजील की स्वास्थ्य नीति में आयुर्वेद और योग को वैकल्पिक इलाज के तौर पर जगह दी गई है। डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में भी 2025 में समझौता हुआ, जिसके तहत दोनों देश बड़े स्तर पर लागू डिजिटल सिस्टम और समाधान एक-दूसरे से साझा करेंगे। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भी भारत और ब्राजील साथ काम कर रहे हैं। ब्राजील में हुए संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन में भारत ने सक्रिय भाग लिया। तकनीकी सहयोग और छात्रवृत्ति कार्यक्रमों के तहत कई ब्राजीली छात्र और अधिकारी भारत आकर ट्रेनिंग ले चुके हैं। सांस्कृतिक रिश्ते भी काफी मजबूत हैं। ब्राजील में भारतीय संस्कृति, योग, ध्यान और शास्त्रीय नृत्य को लोग पसंद कर रहे हैं। साओ पाउलो में 2011 में भारत का पहला सांस्कृतिक केंद्र खोला गया था। ब्राजील के कई शहरों में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी है महात्मा गांधी को ब्राजील में काफी सम्मान दिया जाता है। रियो डी जेनेरियो, साओ पाउलो और ब्रासीलिया जैसे शहरों में उनकी प्रतिमाएं लगी हुई हैं। 2025 में ब्राजील के आचार्य जोनस मासेट्टी को भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया। भारतीय फिल्में भी ब्राजील में पसंद की जाती हैं और 2024 में साओ पाउलो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत को फोकस कंट्री बनाया गया। ब्राजील में करीब 4,000 भारतीय रहते हैं। ज्यादातर लोग साओ पाउलो और रियो डी जेनेरियो में बसे हैं। ये लोग कारोबार, नौकरी और रिसर्च जैसे कामों से जुड़े हुए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

AI Summit Chaos; PM Modi Aims India AI Superpower 2047

AI Summit Chaos; PM Modi Aims India AI Superpower 2047

नई दिल्ली3 दिन पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर AI से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत AI का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि AI नौकरियां छीनेगा नहीं, बल्कि नई नौकरी पैदा करेगा। पीएम ने कहा की उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को टॉप-3 AI सुपरपावर बनाना है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. PM बोले-2047 तक भारत को AI सुपरपावर बनाने का लक्ष्य:इससे रोजगार खत्म नहीं पैदा होगा; तकनीक का मकसद सबका हित, सबकी खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत AI का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि AI नौकरियां छीनेगा नहीं, बल्कि नई नौकरी पैदा करेगा। पीएम ने कहा की उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को टॉप-3 AI सुपरपावर बनाना है। दरअसल, नई दिल्ली में 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद आज उन्होंने AI को लेकर न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. AI समिट में भीड़ और अव्यवस्था से डेलीगेट्स परेशान:सामान चोरी हुआ, घंटों कतार में खड़े रहे; आईटी मिनिस्टर वैष्णव ने माफी मांगी दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ चल रहा है। इसके पहले दिन 16 फरवरी को हुई अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है। पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ के सामान भी चोरी हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी आज ₹8 हजार गिरी, ₹2.33 लाख पर आई:सोना ₹2 हजार घटकर ₹1.51 लाख हुआ; 4 दिन में चांदी ₹33 हजार, सोना ₹6 हजार सस्ता चांदी में आज 17 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 7,992 रुपए गिरकर ₹2.33 लाख पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,242 रुपए सस्ता होकर ₹1.51 लाख पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इंडिया AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स:फाउंडेशन बोला- निमंत्रण रद्द होने की खबरें गलत, तय शेड्यूल के हिसाब से ही कार्यक्रम होगा माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. AI समिट से होटलों का किराया ₹6 लाख तक पहुंचा:इवेंट में सुंदर पिचई, सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे; 20 फरवरी तक चलेगा दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का असर अब पूरे NCR के होटल किरायों पर दिख रहा है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद के लग्जरी और बिजनेस होटलों का किराया 3 गुना तक बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

India T20 WC Super 8 Schedule: South Africa & West Indies Clash

India T20 WC Super 8 Schedule: South Africa & West Indies Clash

स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। टीम इंडिया ग्रुप-1 में रहेगी। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा। ग्रुप-1 में पहले ऑस्ट्रेलिया के आने की उम्मीद थी, लेकिन टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है। उसकी जगह ग्रुप-बी में से जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में क्वालीफाई किया है। देखिए ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल… 21 फरवरी से शुरू होगा सेकेंड राउंड 7 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट में 20 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे। 21 फरवरी से सुपर-8 स्टेज शुरू होगा। पहले दिन न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान या अमेरिका का मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका ने भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका से सुपर-8 स्टेज में 22 और 26 फरवरी के साथ 1 मार्च को 2-2 मैच खेले जाएंगे। 20 से 28 फरवरी तक बाकी दिन 1-1 मैच ही होगा। टीम इंडिया 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी। टीम फिर 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। भारत का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा। सुपर-8 में 12 मैच होंगे सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनेंगे। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेगी। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें अगले राउंड में एंट्री करेंगी। 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो उसके सभी मैच कोलंबो में होंगे। ग्रुप स्टेज में 10 टीमें बाहर टूर्नामेंट में 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप-ए से टीम इंडिया ने क्वालिफाई कर लिया, वहीं नामीबिया 3 मैच हारकर बाहर हो गई। पाकिस्तान, अमेरिका और नीदरलैंड में आखिरी टीम का फैसला होगा। ग्रुप-बी में श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने क्वालिफाई किया। ग्रुप-सी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में पहुंचीं। वहीं ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में एंट्री की। ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, UAE और कनाडा ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गईं। ऑस्ट्रेलिया 2009 के बाद पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया। भारत ने लगातार 3 मैच जीते टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में लगातार 3 मैच जीते। टीम ने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी लगाई। भारत ने दूसरे मैच में नामीबिया को 93 रन से हराया, यहां हार्दिक पंड्या ने फिफ्टी लगाने के साथ 2 विकेट लिए। टीम ने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यहां प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर–8 में पल्लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। जिसके चलते जिम्बाब्वे 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच गया। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gautam Gambhir Gets Triple-Role Offer from Rajasthan Royals Amid India Head Coach Duties

Gautam Gambhir Gets Triple-Role Offer from Rajasthan Royals Amid India Head Coach Duties

Hindi News Sports Gautam Gambhir Gets Triple Role Offer From Rajasthan Royals Amid India Head Coach Duties स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले कॉपी लिंक टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को IPL की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से बड़ा प्रस्ताव मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के नए निवेशकों में से एक ने गंभीर को पार्टनर, मेंटर और CEO का ऑफर दिया है। साथ ही उन्हें 2 से 3 प्रतिशत इक्विटी स्टेक देने की भी पेशकश की गई है। बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के अधिकतर मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी नए मालिकों को बेच रहे हैं और सौदा ट्रांसफर प्रक्रिया में है। गंभीर इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं हालांकि, गंभीर फिलहाल इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं, ऐसे में वे यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सकते। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के तहत सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट नियम है कि कोई भी व्यक्ति एक साथ टीम इंडिया और किसी IPL फ्रेंचाइजी के साथ आधिकारिक भूमिका में नहीं रह सकता। कॉन्ट्रैक्ट 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद खत्म होगा गंभीर के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह अभी पूरी तरह अपने मौजूदा पद पर रहेंगे। इनका BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट है, जो 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा। संन्यास के बाद गंभीर IPL में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर रहे और टीम को दोनों बार प्लेऑफ तक पहुंचाया। इसके बाद 2024 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़कर फ्रेंचाइजी को तीसरा IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल गंभीर टीम इंडिया के साथ टी-20 वर्ल्ड कप अभियान में व्यस्त हैं। भारत लगातार तीन ग्रुप मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुका है और बुधवार को नीदरलैंड से भिड़ेगा। ————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————— यह खबर भी पढ़ें… चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैचों की इजाजत:शिवकुमार ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी,कर्नाटक सरकार ने शर्तों के साथ दी मंजूरी 2025 में पहली बार IPL जीतने वाली टीम RCB का होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम है। कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैच आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इसकी जानकारी X पर दी है। कुछ शर्तों के साथ IPL मैच कराए जाएंगे। टिकटिंग, भीड़ नियंत्रण और स्टेडियम में प्रवेश से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bill Gates Out of India AI Summit After Epstein Files Mention; Govt Stands With Victims

Bill Gates Out of India AI Summit After Epstein Files Mention; Govt Stands With Victims

Hindi News Business Bill Gates Out Of India AI Summit After Epstein Files Mention; Govt Stands With Victims नई दिल्ली4 दिन पहले कॉपी लिंक बिल गेट्स 16 फरवरी को भारत आ चुके हैं। -फाइल फोटो माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे। आज 17 फरवरी को वेबसाइट पर गेस्ट की लिस्ट में उनका नाम नहीं था। ऐसे में खबरें चल रही थीं कि सरकार ने उनका निमंत्रण रद्द कर दिया है। इसकी वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादित दस्तावेजों में आए उनके नाम को बताया गया था। 16 फरवरी से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुई समिट 20 फरवरी तक चलेगी। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया गया है। यहां दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस दुनिया के सामने पेश किए है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए 16 फरवरी को भारत आ चुके हैं। गेट्स बोले- एपस्टीन से मुलाकात करना मेरी बड़ी गलती थी जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जिस पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे। 2019 में जेल में उसकी आत्महत्या के बाद, हाल ही में उससे जुड़े कई क्लासीफाइड दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं। इसमें बिल गेट्स का भी नाम था। इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन और गेट्स के बीच गहरे संबंध थे। एपस्टीन ने कथित रूप से गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। बिल गेट्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इन मुलाकातों पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि मैंने एपस्टीन के साथ जो भी समय बिताया, मुझे उसका पछतावा है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। गेट्स पहले भी कह चुके हैं कि उन्होंने एपस्टीन से केवल चैरिटी और फंडरेजिंग के सिलसिले में मुलाकात की थी, लेकिन अब वो इसे एक बड़ी गलती मानते हैं। एनवीडिया CEO ने भारत दौरा टाला इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई और ओपन-एआई के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। इसमें एनवीडिया के CEO जेंसेन हुआंग भी शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया है। कयास थे कि उनके हटने की वजह बिल गेट्स की मौजूदगी हो सकती है। हालांकि कंपनी ने कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया है। ———————————– समिट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया, जियो इंटेलिजेंस जैसे AI मॉडल्स को जाना भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली। पूरा खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Punjabi Woman in Pakistan Claims 20 Acres in India

Punjabi Woman in Pakistan Claims 20 Acres in India

वकील के चैंबर में पति के साथ बैठी सरबजीत कौर। पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। उसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद उसने को जमींदार परिवार की बेटी बताते हुए दावा किया कि भारत में उसके परिवार के पास 15 से 20 किले ज . उसने कहा कि अतेह वी असीं लाहौरिए आं (यहां भी हम लाहौरिए हैं)। पाकिस्तान की तहसील चुनियां के गांव कानिया से उसका संबंध है। उसके परिवार के लोग वहां के लंबरदार रहे हैं। वहीं, इससे पहले उसने कहा था कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। उसने बताया था कि उनका प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। सरबजीत कौर को 11 फरवरी को शेल्टर होम से रिहा कर दिया गया था। इसके बाद वह अपने पति के घर वापस चली गई। पिछले महीने सरबजीत कौर को गिरफ्तार किया था। रिहाई के बाद सरबजीत की वकील के साथ ये फोटो सामने आई थी। – फाइल फोटो वीडियो पर लोग क्या कमेंट कर रहे… सरबजीत का जमीन को लेकर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। मनी सिमरन नाम के यूजर ने लिखा- इसे वहम है कि इंडिया में अभी भी जमीन और पैसे इसके हैं। वहीं विदुषी नाम की यूजर ने लिखा- ये लोग कितने खुश हो रहे बूढ़ी को फंसाकर। रिहाई के बाद सरबजीत ने कहीं अहम बातें… वकील ने मेरा केस जीता, बाहर लेकर आए: सरबजीत कौर ने कहा था कि मैं नूर हुसैन (सरबजीत कौर) अपने पति नासिर हुसैन के साथ हूं। मैं पाकिस्तान में बहुत बढ़िया हूं। मेरे वकील हसन, जो शेखूपुरा के हैं, ने मेरा केस जीता और मुझे बाहर लेकर आए। मैं उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। कलमा पढ़ा, उसी की बदौलत आजाद हुई: सरबजीत ने कहा कि उसे किसी इंसान पर भरोसा नहीं था, बल्कि सिर्फ अपने अल्लाह पर यकीन था। कलमा पढ़ा, उसी की बदौलत वह आजाद होकर बाहर आई। बाकी की जिंदगी पाकिस्तान में ही बिताएगी: सरबजीत ने कहा कि अब वह मेहनत करके अपनी जिंदगी गुजारेगी। बाकी की जिंदगी पाकिस्तान में ही बिताएगी। ग्राफिक्स में पढ़िए सरबजीत कौन है और उसके मामले में कब क्या हुआ… ——— ये खबर भी पढ़ें… सरबजीत का वकील बोला- इस्लाम खूबसूरत, सिख महिलाएं अपनाएं:जो भी अपनाएगी वह मेरी बहन; PAK में पंजाबी महिला का निकाह करवा चुका पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा के वकील अहमद हसन पाशा का एक बड़ा बयान सामने आया है। उसने कहा है कि जो भी सिख महिला अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर रही है, वह उसकी बहन के समान है। (पढ़ें पूरी खबर)