IPL Window Pre-Monsoon Heat | BCCI Moves March Start

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक BCCI अगले सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को एक हफ्ते पहले शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत में कहा कि बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून के कारण IPL का संभावित विंडो 10 मार्च से 15 मई तक किया जा सकता है। इंटरनेशनल कैलेंडर के कारण लीग में मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सैकिया ने कहा- ‘IPL मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होकर मई के अंत तक चलता है। लेकिन, मई के दूसरे पखवाड़े में कई जगहों पर बहुत ज्यादा गर्मी और बारिश की आशंका रहती है। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को परेशानी होती है। IPL का पिछला सीजन 28 मार्च से 31 मई तक खेला गया। इसका टाइटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता। (फोटो BCCI) 10 मार्च से 15 मई तक कराने का टारगेट है सैकिया ने बताया कि BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल इस पर चर्चा कर रहे हैं। बोर्ड ने गेम्स डेवलपमेंट महाप्रबंधक एबी कुरुविला को भी संभावित विंडो तलाशने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- हमारा टारगेट है कि अगला IPL 10 मार्च से शुरू होकर 15 मई तक समाप्त हो जाए। सैकिया के कहा- ‘खिलाड़ियों और फैंस से गर्म मौसम को लेकर शिकायतें मिली हैं। उनका कहना है कि सभी खिलाड़ी ऐसी परिस्थितियों में खेलने के लिए समान रूप से तैयार नहीं होते, इसलिए प्रतियोगिता के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। डोमेस्टिक क्रिकेट के कैलेंडर में बदलाव संभव सैकिया ने यह भी कहा कि IPL को मार्च में शुरू करने के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। उनकी कोशिश होगी कि घरेलू क्रिकेट सत्र 10 मार्च तक समाप्त हो जाए, ताकि उसके तुरंत बाद IPL का आयोजन शुरू किया जा सके। सैकिया ने कहा कि इस साल पश्चिमी एशिया के संकट जैसे चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद BCCI ने सफलतापूर्वक IPL का आयोजन पूरा किया और अब अगले संस्करण को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। ——————————————————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IPL Window Pre-Monsoon Heat | BCCI Moves March Start

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक BCCI अगले सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को एक हफ्ते पहले शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत में कहा कि बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून के कारण IPL का संभावित विंडो 10 मार्च से 15 मई तक किया जा सकता है। इंटरनेशनल कैलेंडर के कारण लीग में मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सैकिया ने कहा- ‘IPL मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होकर मई के अंत तक चलता है। लेकिन, मई के दूसरे पखवाड़े में कई जगहों पर बहुत ज्यादा गर्मी और बारिश की आशंका रहती है। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को परेशानी होती है। IPL का पिछला सीजन 28 मार्च से 31 मई तक खेला गया। इसका टाइटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता। (फोटो BCCI) 10 मार्च से 15 मई तक कराने का टारगेट है: सैकिया सैकिया ने बताया कि BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल इस पर चर्चा कर रहे हैं। बोर्ड ने गेम्स डेवलपमेंट महाप्रबंधक एबी कुरुविला को भी संभावित विंडो तलाशने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- हमारा टारगेट है कि अगला IPL 10 मार्च से शुरू होकर 15 मई तक समाप्त हो जाए। सैकिया के कहा- ‘खिलाड़ियों और फैंस से गर्म मौसम को लेकर शिकायतें मिली हैं। उनका कहना है कि सभी खिलाड़ी ऐसी परिस्थितियों में खेलने के लिए समान रूप से तैयार नहीं होते, इसलिए प्रतियोगिता के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। डोमेस्टिक क्रिकेट के कैलेंडर में बदलाव संभव सैकिया ने यह भी कहा कि IPL को मार्च में शुरू करने के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। उनकी कोशिश होगी कि घरेलू क्रिकेट सत्र 10 मार्च तक समाप्त हो जाए, ताकि उसके तुरंत बाद IPL का आयोजन शुरू किया जा सके। सैकिया ने कहा कि इस साल पश्चिमी एशिया के संकट जैसे चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद BCCI ने सफलतापूर्वक IPL का आयोजन पूरा किया और अब अगले संस्करण को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। ——————————————————- टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
राजस्थान के गेंदबाज ने घर से भागकर शुरू किया क्रिकेट:गोवा के होटल में वेटर की नौकरी, IPL में गुजरात टाइटंस समेत 5 टीमों का हिस्सा रहे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में छह सीजन खेल चुके तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया (34) ने घर से भागकर क्रिकेट का सपना पूरा किया। झुंझुनूं जिले के चूड़ी अजीतगढ़ गांव के रहने वाले कुलवंत गुजरात टाइटंस की टीम में हैं। कुलवंत की कहानी संघर्ष, जुनून और मेहनत की एक मिसाल है। वे IPL की 5 अलग-अलग फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत गेंद को स्विंग कराने और अपने अलग एंगल से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेटर बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद करते हुए किराने की दुकान पर काम किया। गोवा के एक होटल में वेटर की नौकरी की और टेबल तक साफ कीं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर, IPL के अनुभव, राजस्थान के प्लेयर्स की चुनौतियों और युवा खिलाड़ियों के लिए जरूरी सीख को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। सवाल: इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन आपके लिए कैसा रहा? जवाब: इस बार IPL का सफर मेरे लिए काफी शानदार रहा। हमारी टीम फाइनल तक पहुंची। शुरुआत से लेकर आखिर तक यही कोशिश रही कि टीम अच्छा प्रदर्शन करे। निश्चित तौर पर इस बात का अफसोस है कि हम फाइनल नहीं जीत सके, लेकिन पूरे टूर्नामेंट का अनुभव बेहद खास रहा। मुझे कई बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला। हर मैच और हर परिस्थिति से कुछ नया सीखने को मिला। यही सीख भविष्य में मेरे क्रिकेट करियर के लिए काफी काम आएगी। IPL ऐसा मंच है जहां हर दिन आपको कुछ नया सिखाता है। सवाल: आप 5 IPL टीमों का हिस्सा रह चुके, यह सफर कैसा रहा? जवाब: हर टीम का अपना अलग माहौल और अलग अनुभव होता है। मेरा IPL डेब्यू मुंबई इंडियंस से हुआ था। वह मेरे करियर का पहला IPL सीजन था और उस समय मेरे पास ज्यादा अनुभव नहीं था। लेकिन दिल और दिमाग में केवल एक जुनून था कि IPL में अपनी पहचान बनानी है। मुंबई इंडियंस में मुझे लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का मौका मिला। उसके बाद जब मैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में पहुंचा तो विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे महान खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का अवसर मिला। हर टीम से मुझे अलग-अलग चीजें सीखने को मिलीं। इन अनुभवों का फायदा सिर्फ IPL में ही नहीं बल्कि, घरेलू क्रिकेट में भी मिला और मैं लगातार अपने खेल में सुधार कर पाया। सवाल: सबसे यादगार पल कौन-सा रहा? जवाब: मेरे लिए IPL में डेब्यू करना ही सबसे यादगार पल था। वह ऐसा लम्हा है, जिसे मैं पूरी जिंदगी नहीं भूल सकता। किसी भी खिलाड़ी के लिए IPL में पहला मैच खेलना एक सपना होता है और मेरा वह सपना पूरा हुआ। इसके अलावा जब मैं RCB का हिस्सा था, तब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला गया मुकाबला भी मेरी जिंदगी के सबसे यादगार अनुभवों में शामिल है। सवाल: राजस्थान के होने के बावजूद आप यहां की रणजी टीम से नहीं खेलते। इसकी क्या वजह रही? जवाब: जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो सबसे पहले दिल्ली चला गया था। वहीं, मेरी गेंदबाजी पर गौतम गंभीर सर की नजर पड़ी। उन्होंने मुझे रणजी ट्रॉफी कैंप में नेट बॉलर के रूप में शामिल करवाया। वहीं से मेरे क्रिकेट करियर की असली शुरुआत हुई। कैंप में मेरी गेंदबाजी से कई खिलाड़ी और कोच प्रभावित हुए। इसके बाद मुझे दिल्ली की रणजी टीम में मौका मिला और मैंने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से ही की। इसलिए मेरा पूरा क्रिकेटिंग सफर वहीं से आगे बढ़ता गया। सवाल: राजस्थान के कई खिलाड़ी दूसरे राज्यों से खेल रहे हैं। क्या इससे राजस्थान की टीम कमजोर होती है? जवाब: मुझे लगता है कि राजस्थान की टीम आज भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। जहां तक खिलाड़ियों के दूसरे राज्यों से खेलने की बात है तो हर खिलाड़ी की परिस्थितियां अलग होती हैं। राजस्थान में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन वहां से आगे बढ़ने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। कई बार बेहतर कोचिंग, बेहतर सुविधाओं और सही अवसरों के लिए खिलाड़ियों को अपना घर और शहर छोड़ना पड़ता है। आज क्रिकेट में कॉम्पिटिशन बहुत बढ़ चुका है। ऐसे में जहां खिलाड़ी को सही समय पर बेहतर अवसर मिलता है, वह उसी दिशा में आगे बढ़ता है। यही वजह है कि कई खिलाड़ी दूसरे राज्यों से खेल रहे हैं। सवाल: किसान परिवार से निकलकर IPL तक पहुंचने का सफर कितना कठिन रहा? जवाब: मेरी कहानी थोड़ी अलग है। मैंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत घर से भागकर की थी। जब मैं घर छोड़कर गया था, तब मेरे परिवार को यह तक नहीं पता था कि मैं क्रिकेट खेलने के लिए जा रहा हूं। असल में हमारे इलाके में क्रिकेट को करियर के रूप में देखने का माहौल नहीं था। वहां 12वीं पास करने के बाद युवाओं को सेना में भर्ती कराने की सोच ज्यादा थी। मेरे पिता खेती करते थे और परिवार चलाने के लिए परचूनी (किराना) की दुकान भी चलाते थे। उन्हें भी यह जानकारी नहीं थी कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए क्या करना चाहिए। लेकिन मेरे अंदर क्रिकेट को लेकर जुनून था। उसी जुनून ने मुझे दिल्ली पहुंचा दिया। वहां मैंने संघर्ष देखा, कठिन दिन देखे, लेकिन धीरे-धीरे सही लोग और सही रास्ता मिलता गया। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, उसके पीछे वही संघर्ष और मेहनत है। मैं युवा खिलाड़ियों से यही कहना चाहूंगा कि अगर सपनों को पूरा करना है तो कठिन मेहनत करनी होगी। कई बार घर छोड़कर भी आगे बढ़ना पड़ता है। सवाल: वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट का चर्चित चेहरा हैं। क्या गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से डरते हैं? जवाब: क्रिकेट में कोई खिलाड़ी छोटा या बड़ा नहीं होता। इसलिए किसी गेंदबाज के मन में उनके प्रति डर जैसी कोई बात नहीं होती। हालांकि मैं इतना जरूर कहूंगा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनके पास शानदार स्किल है और सबसे बड़ी बात यह है कि वह बहुत निडर हैं।
Raina on Dhonis IPL 2026 Retirement: Body is Weak

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के IPL से रिटायरमेंट पर अपडेट दिया है। वे सोमवार को चेन्नई-हैदराबाद मैच के दौरान धोनी के साथ थे। 39 साल के रैना ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा- ‘मैंने उससे कहा कि IPL 2026 को मिस्ड कॉल मान लो। इसका कोई मतलब नहीं है। तुम्हें अगले साल वापस आना होगा।’ रैना ने आगे कहा- ‘उसने कहा कि मेरा शरीर थोड़ा कमजोर है। मैंने उससे कहा कि हम यह मानने वाले नहीं हैं। तुम्हें अगले साल खेलना है।’ रैना ने कहा- ‘यह उनका निजी फैसला है, लेकिन मुझे लगता है कि वे सकारात्मक है। टीम भी फिर से अच्छी लय में आ रही है।’ रैना और धोनी की यह फोटो CSK ने पोस्ट की। CSK ने धोनी और रैना की फोटो X पर पोस्ट की स्टेडियम पहुंचे, रैना को गले लगाया पिछले कुछ दिनों में एमएस धोनी के रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया कि धोनी 18 मई को अपने घरेलू फैंस के सामने अपना आखिरी IPL मैच खेलने वाले हैं। मैच के दिन धोनी चेपॉक स्टेडियम तो पहुंचे। वे इनिंग ब्रेक के दौरान मैदान पर आए। सुरेश रैना को गले भी लगाया। इतना ही नहीं, टीम के साथ फोटो खिंचवाई और मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन भी किया। लेकिन रिटायरमेंट अनाउंस नहीं किया। रैना को गले लगाते पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी। इस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सके हैं धोनी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार IPL जिताया है। वे भारतीय लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। ———————————————————— धोनी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई; पिस्टल से निशाना भी लगाया पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RCB के अनुभवी गेंदबाज युवाओं को पछाड़ रहे:बॉलिंग कोच ने बताया मेन बॉलर्स के सफलता का राज, वैरिएशन नहीं 'हार्ड लेंथ' पर भरोसा

धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले आरसीबी के बॉलिंग कोच ओमकार साल्वी ने मीडिया से बात की। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के मीडिया रूम में आयोजित प्री-मैच ब्रीफिंग के दौरान साल्वी ने टीम की रणनीति, गेंदबाजी के बदलते समीकरण और अपनी टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज की शानदार फॉर्म को लेकर कई अहम खुलासे किए। सफलता का राज: बिना दबाव के खेल का आनंद और रनों की भूख प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ओमकार साल्वी से टीम के प्रमुख और सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज की लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस, रनों की भूख और युवाओं से भी बेहतर खेल दिखाने के पीछे का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है। इस गेंदबाज ने पिछले सीजन में भी टीम के लिए अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई थी। साल्वी ने आगे कहा, “उनकी सफलता का सबसे बड़ा राज यह है कि वह इस समय बिना किसी अतिरिक्त मानसिक दबाव के अपने खेल का पूरा आनंद ले रहे हैं। वे मैदान पर खुलकर प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम द्वारा दी जा रही हर नई भूमिका को एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर रहे हैं।” वैरिएशन्स के दौर में ‘हार्ड लेंथ’ पर भरोसा आजकल के दौर में जहां टी-20 क्रिकेट के अधिकांश गेंदबाज केवल वैरिएशन्स (गति में बदलाव) और यॉर्कर गेंद फेंकने पर निर्भर रहते हैं, वहीं आरसीबी का यह अनुभवी गेंदबाज लगातार ‘हार्ड लेंथ’ पर बॉलिंग कर बल्लेबाजों को परेशान कर रहा है। इस रणनीति पर बात करते हुए बॉलिंग कोच ने बताया, “हर गेंदबाज की अपनी एक खास ताकत (स्ट्रेंथ) होती है और हमारी टीम उसी ताकत के अनुसार रणनीति तैयार करती है। मैच के किस चरण में गेंदबाजी की जा रही है, यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। नई गेंद मिलने पर यह गेंदबाज शुरुआती स्विंग का पूरा फायदा उठाता है, वहीं डेथ ओवर्स (आखिरी ओवरों) में परिस्थितियों के हिसाब से अपनी ताकत का सटीक इस्तेमाल करता है।” फिटनेस के प्रति अनुशासित रवैया और अनुभव का खजाना आईपीएल से ठीक पहले इस गेंदबाज की तैयारियों और फ्रेंचाइजी के साथ उनके जुड़ाव पर बात करते हुए साल्वी ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी के पास अनुभव का अकूत खजाना है, जिसकी बदौलत वह अपने शरीर (बॉडी) को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। उन्हें ठीक-ठीक पता होता है कि फिटनेस के किन हिस्सों पर सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है। साल्वी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इस गेंदबाज ने अपनी फिटनेस पर बेहद धार्मिक और अनुशासित तरीके से मेहनत की है, जिसका सीधा असर अब मैदान पर उनके सटीक बॉलिंग एक्शन और बेहतरीन रिदम में साफ दिखाई दे रहा है। आगामी मैचों के लिए पुख्ता रणनीति पिछले सप्ताह के मैचों और तकनीकी रणनीतियों का जिक्र करते हुए बॉलिंग कोच ओमकार साल्वी ने संकेत दिया कि आगामी मैचों की परिस्थितियों और धर्मशाला की पिच को देखते हुए टीम अपनी तैयारियों को और अधिक पुख्ता कर रही है। आरसीबी का पूरा ध्यान इस बात पर है कि सही समय पर सही टीम संयोजन (कांबिनेशन) के साथ मैदान पर उतरा जाए ताकि टीम के पक्ष में सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किए जा सकें।
IPL 2026 Playoff Equation | Kolkata Out If Lose; Chennai Must Win All

स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के पास आज प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। टीम कोलकाता को हराते ही टेबल टॉपर बन जाएगी। वहीं कोलकाता की हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। अगर कोलकाता जीतती है तो उसकी प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा रहेंगी। पिछले दो दिनों में लखनऊ और मुंबई ने चेन्नई और पंजाब को हराकर उनकी मुश्किले बढ़ा दी है। चेन्नई को बचे हुए दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी नजर रखनी होगी। पंजाब को प्लेऑफ के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। लखनऊ और मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… चेन्नई 3 मैच बाद हारी, छठे स्थान पर पहुंची चेन्नई को लगातार 3 मैच जीतने के बाद हार मिली। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 पॉइंट्स हैं। लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया। इससे टीम का रन रेट (+0.027) और खराब हो गया और टीम छठे स्थान पर खिसक गई। चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैचों में हैदराबाद और गुजरात को हराना होगा। दूसरी ओर लखनऊ 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 10वें स्थान पर है। टीम के अगले दो मैच राजस्थान और पंजाब से हैं। बेंगलुरु मजबूत स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में हैं। गुजरात अगर आज कोलकाता को हराती है तो पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे दो मैचों में एक जीत चाहिए। टीम को पंजाब और हैदराबाद से खेलना है। हैदराबाद तीसरे स्थान पर कायम सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ लगभग तय करने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे। पंजाब को दोनों मैच जीतने ही होंगे 13 पॉइंट्स के साथ पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। पंजाब को अब बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। राजस्थान को एक स्थान का फायदा चेन्नई की हार से राजस्थान को एक स्थान का फायदा हुआ है। रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए राजस्थान को अपने तीनों मैच जीतने होंगे। कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें कमजोर कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। टीम अगर गुजरात से हारती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स की राह भी मुश्किल है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और नेट रनरेट (-0.993) सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 9वें स्थान पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। टीम के मैच कोलकाता और राजस्थान से होने हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सुदर्शन टॉप स्कोरर बनने से 7 रन दूर लखनऊ-चेन्नई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। आज के मैच में 7 रन बनाते ही सुदर्शन टॉप पर आ जाएंगे। भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Equation | Kolkata Out If Lose; Chennai Must Win All

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के पास आज प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। टीम कोलकाता को हराते ही टेबल टॉपर बन जाएगी। वहीं कोलकाता की हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। अगर कोलकाता जीतती है तो उसकी प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा रहेंगी। पिछले दो दिनों में लखनऊ और मुंबई ने चेन्नई और पंजाब को हराकर उनकी मुश्किले बढ़ा दी है। चेन्नई को बचे हुए दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी नजर रखनी होगी। पंजाब को प्लेऑफ के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। लखनऊ और मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… चेन्नई 3 मैच बाद हारी, छठे स्थान पर पहुंची चेन्नई को लगातार 3 मैच जीतने के बाद हार मिली। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 पॉइंट्स हैं। लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया। इससे टीम का रन रेट (+0.027) और खराब हो गया और टीम छठे स्थान पर खिसक गई। चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैचों में हैदराबाद और गुजरात को हराना होगा। दूसरी ओर लखनऊ 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 10वें स्थान पर है। टीम के अगले दो मैच राजस्थान और पंजाब से हैं। बेंगलुरु मजबूत स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में हैं। गुजरात अगर आज कोलकाता को हराती है तो पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे दो मैचों में एक जीत चाहिए। टीम को पंजाब और हैदराबाद से खेलना है। हैदराबाद तीसरे स्थान पर कायम सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ लगभग तय करने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे। पंजाब को दोनों मैच जीतने ही होंगे 13 पॉइंट्स के साथ पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। पंजाब को अब बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। राजस्थान को एक स्थान का फायदा चेन्नई की हार से राजस्थान को एक स्थान का फायदा हुआ है। रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए राजस्थान को अपने तीनों मैच जीतने होंगे। कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें कमजोर कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। टीम अगर गुजरात से हारती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स की राह भी मुश्किल है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और नेट रनरेट (-0.993) सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 9वें स्थान पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। टीम के मैच कोलकाता और राजस्थान से होने हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सुदर्शन टॉप स्कोरर बनने से 7 रन दूर लखनऊ-चेन्नई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। आज के मैच में 7 रन बनाते ही सुदर्शन टॉप पर आ जाएंगे। भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Race | CSK Must Win All Matches; Mumbai Indians Beat Punjab Kings

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में 58 मैच पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की रेस रोमांचक बना दी। हार के बाद पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम के 12 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बचे दोनों मैच जीतने होंगे। दूसरी ओर मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम ने पंजाब का समीकरण बिगाड़ दिया। मुंबई के 12 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं और टीम नौवें स्थान पर है। इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीत जरूरी है। टीम का सामना टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी लखनऊ से होगा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… मुंबई लगातार 5वां मैच हारी पंजाब किंग्स लगातार पांचवीं हार के बाद मुश्किल में पड़ गई है। टीम ने सीजन की शुरुआत 6 जीत से की थी। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अब दोनों मुकाबले जीतने होंगे। पंजाब के अगले मैच बेंगलुरु और लखनऊ से हैं। मुंबई इंडियंस ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की। टीम के अगले मुकाबले कोलकाता और राजस्थान से हैं। चेन्नई के लिए हर मैच अहम चेन्नई सुपर किंग्स आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरेगी। टीम लगातार 3 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। चेन्नई के 11 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए CSK को अपने तीनों मैच जीतने होंगे। टीम के मुकाबले लखनऊ, हैदराबाद और गुजरात से हैं। अगला मैच हारने पर उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंची पंजाब की हार का फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को मिला है। टीम 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +0.331 है। हैदराबाद को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की करने के लिए टीम को कम से कम एक जीत चाहिए। बेंगलुरु-गुजरात मजबूत स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है। टीमों को अब एक-एक जीत की जरूरत है। RCB का नेट रनरेट (+1.053) लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु के मुकाबले पंजाब और हैदराबाद से हैं, जबकि गुजरात को कोलकाता और चेन्नई से खेलना है। राजस्थान अब भी रेस में राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। हालांकि टीम पिछले 7 में से 5 मुकाबले हार चुकी है। राजस्थान को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे तीनों मैच जीतने होंगे। कोलकाता और दिल्ली की राह कठिन कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे। कोलकाता के अगले मैच गुजरात, मुंबई और दिल्ली से हैं। दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति भी कमजोर है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रनरेट (-0.993) लीग में सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं पंजाब-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Race | CSK Must Win All Matches; Mumbai Indians Beat Punjab Kings

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में 58 मैच पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की रेस रोमांचक बना दी। हार के बाद पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम के 12 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बचे दोनों मैच जीतने होंगे। दूसरी ओर मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम ने पंजाब का समीकरण बिगाड़ दिया। मुंबई के 12 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं और टीम नौवें स्थान पर है। इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीत जरूरी है। टीम का सामना टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी लखनऊ से होगा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… मुंबई लगातार 5वां मैच हारी पंजाब किंग्स लगातार पांचवीं हार के बाद मुश्किल में पड़ गई है। टीम ने सीजन की शुरुआत 6 जीत से की थी। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अब दोनों मुकाबले जीतने होंगे। पंजाब के अगले मैच बेंगलुरु और लखनऊ से हैं। मुंबई इंडियंस ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की। टीम के अगले मुकाबले कोलकाता और राजस्थान से हैं। चेन्नई के लिए हर मैच अहम चेन्नई सुपर किंग्स आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरेगी। टीम लगातार 3 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। चेन्नई के 11 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए CSK को अपने तीनों मैच जीतने होंगे। टीम के मुकाबले लखनऊ, हैदराबाद और गुजरात से हैं। अगला मैच हारने पर उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंची पंजाब की हार का फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को मिला है। टीम 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +0.331 है। हैदराबाद को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की करने के लिए टीम को कम से कम एक जीत चाहिए। बेंगलुरु-गुजरात मजबूत स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है। टीमों को अब एक-एक जीत की जरूरत है। RCB का नेट रनरेट (+1.053) लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु के मुकाबले पंजाब और हैदराबाद से हैं, जबकि गुजरात को कोलकाता और चेन्नई से खेलना है। राजस्थान अब भी रेस में राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। हालांकि टीम पिछले 7 में से 5 मुकाबले हार चुकी है। राजस्थान को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे तीनों मैच जीतने होंगे। कोलकाता और दिल्ली की राह कठिन कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे। कोलकाता के अगले मैच गुजरात, मुंबई और दिल्ली से हैं। दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति भी कमजोर है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रनरेट (-0.993) लीग में सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं पंजाब-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL का गणित- दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदें कायम:पंजाब को बचे 3 में से 2 मैच जीतने होंगे; गुजरात-हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर पंजाब चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसे टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए बचे 3 में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। फिलहाल बेंगलुरु, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब टॉप-4 में हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार चौथा मैच हारी, दिल्ली को एक स्थान का फायदा सीजन की शुरुआत में लगातार 6 मैच जीतने वाली पंजाब को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उसे बचे हुए मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ 3 मैचों में से 2 जीतने होंगे। दूसरी ओर दिल्ली लगातार दो मैच हारने के बाद जीती। टीम को एक स्थान का फायदा हुआ। अब उसे बचे 2 मैचों में राजस्थान और कोलकाता को बड़े अंतर से हराने के साथ दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा। आज के मैच का असर हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम आज गुजरात टाइटंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। हैदराबाद के बचे मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीमों से हैं। ऐसे में टीम अहमदाबाद में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की स्थिति मजबूत करना चाहेगी। गुजरात जीता तो प्लेऑफ खेलना लगभग तय गुजरात टाइटंस के भी 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम अगर आज हैदराबाद को हरा देती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इसके बाद गुजरात को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीम घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर टॉप-2 की रेस में बढ़त लेना चाहेगी। चेन्नई-राजस्थान की स्थिति मजबूत चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के 12-12 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों ने 11 मैचों में 6-6 जीत हासिल की हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों को बचे 3 मैचों में कम से कम 2 जीत दर्ज करनी होंगी। 2 टीमें प्लेऑफ से बाहर मुंबई और लखनऊ की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। दोनों के 11 मैचों में 6-6 पॉइंट्स हैं और वे अधिकतम 12 अंक ही हासिल कर सकते हैं। मौजूदा स्थिति में 12 पॉइंट्स प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे दिल्ली के केएल राहुल पंजाब के खिलाफ 9 रन बनाकर ऑरेंज कैप रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। राहुल के 12 मैचों में 477 रन हो गए हैं। वे टॉप पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 17 रन पीछे हैं। क्लासन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। गुजरात के शुभमन गिल 462 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 440 रन बनाकर टॉप-5 में शामिल हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ के प्रिंस यादव और हैदराबाद के एहसान मलिंगा ने 16-16 विकेट लिए हैं।








