Monday, 10 Aug 2026 | 06:35 PM

Trending :

EXCLUSIVE

PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury – Litton Das

PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury - Litton Das

Hindi News Sports PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury Litton Das | Cricket News स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक सिर पर चोट लगने के कारण स्ट्रेचर से मैदान से बाहर जाते हसन अली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को बांग्लादेश के खिलाफ सिर पर चोट लगने के कारण स्ट्रेचर से मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान टीम के लिए राहत की बात यह रही कि वे कुछ समय बाद ही मैदान पर लौट आए और दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचौं की सीरीज का दूसरा टेस्ट आज से सिलहट में खेला जा रहा है। बांग्लादेश की पहली पारी 278 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने शतक लगाया। उन्होंने 159 गेंदों पर 126 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 159 बॉल में 126 रन बनाए मैदान पर ऐसे हुआ हादसा शनिवार को बांग्लादेश के पहली पारी के आठवें ओवर के दौरान जब हसन अली अपनी ही गेंद पर तंजीद हसन तमीम का कैच लपकने के लिए दाईं ओर डाइव लगाए। इस दौरान वे मैदान पर काफी अजीब तरीके से गिरे, जिससे उनके सिर के दाहिने हिस्से पर गंभीर चोट लगी और वे असहज नजर आए। चोट लगने के बाद हसन अली को काफी चक्कर आने जैसी महसूस हुआ, जिसके तुरंत बाद मेडिकल टीम मैदान पर आई। स्थिति को देखते हुए उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया और उनके ओवर की बची हुई गेंदें सलमान आगा ने डालीं। पाकिस्तान टीम की चिंताएं हुईं दूर पाकिस्तान क्रिकेट टीम और फैंस के लिए यह चिंता ज्यादा लंबी नहीं रही। हसन अली ठीक होकर मैच के 16वें ओवर की शुरुआत में ही वापस मैदान पर लौट आए। इसके बाद उन्होंने मैच के 19वें ओवर में अपनी गेंदबाजी भी दोबारा शुरू कर दी। लिटन दास ने 126 रन बनाए लिटन के अलावा बांग्लादेश के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तंजीद हसन ने 26 और मोमिनुल हक ने 22 रन बनाए, लेकिन दोनों बड़ी पारी में नहीं बदल सके। कप्तान नजमुल हसन शातों ने 29 रन बनाए, जबकि अनुभवी बल्लेबाज मुस्तफिकुर रहमान 23 रन बनाकर आउट हुए। ताइजुल इस्लाम ने 16 और शोरीफुल इस्लाम ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने 4 और मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट झटके। वहीं हसन अली को 2 विकेट मिले, जबकि साजिद खान ने 1 बल्लेबाज को आउट किया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury – Litton Das

PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury - Litton Das

Hindi News Sports PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury Litton Das | Cricket News स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक सिर पर चोट लगने के कारण स्ट्रेचर से मैदान से बाहर जाते हसन अली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को बांग्लादेश के खिलाफ आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के दौरान सिर पर चोट गई। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान टीम के लिए राहत की बात यह रही कि वे कुछ समय बाद ही मैदान पर लौट आए और दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचौं की सीरीज का दूसरा टेस्ट आज से सिलहट में खेला जा रहा है। बांग्लादेश की पहली पारी 278 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने शतक लगाया। उन्होंने 159 गेंदों पर 126 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 159 बॉल में 126 रन बनाए मैदान पर ऐसे हुआ हादसा शनिवार को बांग्लादेश के पहली पारी के 8वें ओवर के दौरान जब हसन अली अपनी ही गेंद पर तंजीद हसन तमीम का कैच लपकने के लिए दाईं ओर डाइव लगाए। इस दौरान वे मैदान पर काफी अजीब तरीके से गिरे, जिससे उनके सिर के दाहिने हिस्से पर गंभीर चोट लगी और वे असहज नजर आए। चोट लगने के बाद हसन अली को काफी चक्कर आने जैसी महसूस हुआ, जिसके तुरंत बाद मेडिकल टीम मैदान पर आई। स्थिति को देखते हुए उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया और उनके ओवर की बची हुई गेंदें सलमान आगा ने डालीं। पाकिस्तान टीम की चिंताएं हुईं दूर पाकिस्तान क्रिकेट टीम और फैंस के लिए यह चिंता ज्यादा लंबी नहीं रही। हसन अली ठीक होकर मैच के 16वें ओवर की शुरुआत में ही वापस मैदान पर लौट आए। इसके बाद उन्होंने मैच के 19वें ओवर में अपनी गेंदबाजी भी दोबारा शुरू कर दी। लिटन दास ने 126 रन बनाए लिटन के अलावा बांग्लादेश के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तंजीद हसन ने 26 और मोमिनुल हक ने 22 रन बनाए, लेकिन दोनों बड़ी पारी में नहीं बदल सके। कप्तान नजमुल हसन शातों ने 29 रन बनाए, जबकि अनुभवी बल्लेबाज मुस्तफिकुर रहमान 23 रन बनाकर आउट हुए। ताइजुल इस्लाम ने 16 और शोरीफुल इस्लाम ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने 4 और मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट झटके। वहीं हसन अली को 2 विकेट मिले, जबकि साजिद खान ने 1 बल्लेबाज को आउट किया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

चेन्नई के जैमी ओवर्टन चोट के कारण इंग्लैंड लौटे:चोट के कारण IPL के बाकी मैच खेलना मुश्किल; घोष की जगह नोरोन्हा को मौका

चेन्नई के जैमी ओवर्टन चोट के कारण इंग्लैंड लौटे:चोट के कारण IPL के बाकी मैच खेलना मुश्किल; घोष की जगह नोरोन्हा को मौका

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज जैमी ओवर्टन दाहिनी जांघ की चोट के कारण इंग्लैंड लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने बुधवार रात सोशल प्लेटफार्म X पर यह जानकारी दी। हालांकि, टीम ने यह साफ नहीं किया कि वे कितने समय तक बाहर रहेंगे, लेकिन IPL सीजन में बाकी के लीग मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। CSK ने यह भी बताया कि उसने चोटिल ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को टीम में शामिल किया है। घोष 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में चोट लग गई थी। पैर में फ्रैक्चर के चलते उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा। घोष ने अपने इकलौते मैच में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था। CSK के 3 अन्य खिलाड़ी भी चोट से बाहर ओवर्टन और घोष के अलावा, चेन्नई के 3 अन्य खिलाड़ी भी चोट के कारण बाहर हुए हैं, इनमें खलील अहमद, आयुष म्हात्रे और नाथन एलिस जैसे नाम शामिल हैं। धोनी-जॉनसन एक भी मैच नहीं खेले टीम की सबसे बड़ी चिंता पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर बनी हुई है। धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी अनफिट होने के कारण बेंच पर हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआत के तीन मैच नहीं खेल सके थे, जिससे टीम को शुरुआती हार झेलनी पड़ी थी। BCCI अवॉर्ड विजेता हैं मैकनील नोरोन्हा मैकनील नोरोन्हा हाल में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। हाल ही में BCCI के सालाना ‘नमन अवॉर्ड्स’ में उन्हें एमए चिदंबरम ट्रॉफी से नवाजा गया था। वे 2024-25 की कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। महाराजा ट्रॉफी 2025 में मंगलुरु ड्रैगन्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 पारियों में 253 रन बनाए और ऑफ-स्पिन से 10 विकेट भी लिए थे। पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर CSK, प्ले-ऑफ की उम्मीद बरकरार इतनी चोटों और समस्याओं के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स प्ले-ऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने के लिए चेन्नई को अपने बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। पिछले मैच के हीरो ओवरटन, 14 विकेट के साथ टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज जेमी ओवरटन इस सीजन में चेन्नई के लिए गेम चेंजर साबित हो रहे थे। वे 14 विकेट के साथ टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। 11 मई को चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में ओवरटन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे थे। उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट लिए थे और चेन्नई की 5 विकेट से जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Dhoni Rehab Chennai | Injury Update; Last Match Year Ago

Dhoni Rehab Chennai | Injury Update; Last Match Year Ago

चेन्नई38 मिनट पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस धोनी के खेलने का इंतजार कर रहे हैं। एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 मई को होने वाले मैच के लिए टीम के साथ नहीं गए हैं। काफ इंजरी से उबर रहे धोनी चेन्नई में ही रिहैबिलिटेशन जारी रखा। फ्रेंचाइजी ने अब तक धोनी के मैच खेलने को लेकर स्पष्ट बयान नहीं दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे टूर्नामेंट के किसी स्टेज पर खेल सकते हैं। 2025 में धोनी अपना आखिरी मैच खेले चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन लीग स्टेज में अब सिर्फ 5 मैच बाकी हैं। धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। वे IPL में अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले थे। धोनी ने 2025 में खेले 14 मैचों में 135.17 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूूद चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। टीम ने 9 में से 4 मुकाबले जीते हैं और उसके 8 पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे बाकी मैचों में कम से कम में 4 जीत दर्ज करनी होगी। दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद टीम 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स, 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स, 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी। स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु के बल्लेबाज फिल साल्ट इंग्लैंड लौटे:फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लगी थी; टीम को वापसी की उम्मीद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट फिंगर इंजरी की वजह से अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। चोट की वजह से वे पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए थे। अब वे स्कैन के लिए इंग्लैंड गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Phil Salt Returns England | Finger Injury Update; RCB

Phil Salt Returns England | Finger Injury Update; RCB

बेंगलुरु21 मिनट पहले कॉपी लिंक इस सीजन 6 पारियों में 200 से ज्यादा रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट फिंगर इंजरी की वजह से अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं। चोट की वजह से वे पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए थे। अब वे स्कैन के लिए इंग्लैंड गए हैं। उन्होंने उंगली का स्कैन कराया है और फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्हें और टीम को उम्मीद है कि वे इसी महीने वापस भारत लौट आएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में विराट कोहली के साथ जैकब बेथेल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। साल्ट की चोट पर टीम की ओर से कोई बयान नहीं आरसीबी ने साल्ट की इंजरी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, साल्ट 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे। डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डाइव लगाते समय उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट आई थी। फील्डिंग के दौरान उंगली पर चोट लगी थी। चोट से पहले साल्ट शानदार फॉर्म में थे टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद साल्ट ने IPL में फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने इस सीजन 6 पारियों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। पिछले सीजन टीम की खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका थी। उन्होंने 2025 में 175.98 की स्ट्राइकर रेट से 403 रन बनाए थे। इस सीजन साल्ट ने 6 पारियों में 202 रन बनाए। बेथेल अब तक फ्लॉप रहे कोहली के नए ओपनिंग पार्टनर बेथेल खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 पारियों में सिर्फ 39 रन बनाए हैं। टीम के पास जॉर्डन कॉक्स के रुप में बैकअप बल्लेबाज है। बेथेल इस सीजन की 3 पारियों में सिर्फ 39 रन बना सके हैं। अगर चोट गंभीर हुई तो बेंगलुरु आईपीएल नियमों के तहत साल्ट की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी ले सकती है। हालांकि टीम उन्हें रिकवर करने का पूरा मौका दे रही है। बेंगलुरु 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी। —————————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… CSK के ऑलराउंडर रामाकृष्णा घोष IPL 2026 से बाहर:मुंबई के खिलाफ डेब्यू मैच में चोटिल हुए थे; चेन्नई ने अब तक रिप्लेसमेंट नहीं चुना IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें जारी हैं। टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर रामाकृष्णा घोष चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं। घोष ने शनिवार (2 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL डेब्यू किया था और शानदार प्रदर्शन किया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CSK All-Rounder Ramkrishna Ghosh Out of IPL 2026 Due to Injury

CSK All-Rounder Ramkrishna Ghosh Out of IPL 2026 Due to Injury

19 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें जारी हैं। टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर रामाकृष्णा घोष चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं। घोष ने शनिवार (2 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL डेब्यू किया था और शानदार प्रदर्शन किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक बयान के मुताबिक, घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर है। यह चोट शनिवार को चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। फिलहाल फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के नाम की घोषणा नहीं की है। डेब्यू मैच में सूर्या का विकेट लिया और शानदार कैच पकड़ा महाराष्ट्र के मीडियम पेसर रामाकृष्णा घोष के लिए शनिवार का दिन सपने जैसा शुरू हुआ था। उन्होंने मैच की आठवीं गेंद पर पॉइंट बाउंड्री पर डाइविंग कैच लेकर मुंबई के ओपनर विल जैक्स को पवेलियन भेजा। इसके बाद गेंदबाजी में अपनी शॉर्ट पिच गेंद से दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आउट किया। घोष ने 133 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को प्रभावित किया था। 2025 की नीलामी में 30 लाख में खरीदा था घोष को CSK ने IPL 2025 की मेगा नीलामी में उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन टीम ने भरोसा जताते हुए इस साल रिटेन किया। शनिवार को उन्हें पहली बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरने का मौका मिला, लेकिन चोट ने उनका सीजन खत्म कर दिया। चेन्नई के चार खिलाड़ी अब तक हो चुके हैं बाहर मौजूदा सीजन में खिलाड़ियों की चोट ने CSK की प्लानिंग बिगाड़ दी है। रामाकृष्णा घोष इस सीजन में बाहर होने वाले चेन्नई के चौथे खिलाड़ी और तीसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले नाथन एलिस, आयुष म्हात्रे और खलील अहमद भी चोट के कारण टूर्नामेंट से हट चुके हैं। लगातार गेंदबाजों के बाहर होने से कप्तान ऋतुराज गायकवाड के पास गेंदबाजी विकल्प कम होते जा रहे हैं। अगला मुकाबला 5 मई को दिल्ली से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले 9 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे। टीम का अगला मुकाबला 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Loses Semifinal to France; Lakshya Sen Out Due to Injury

India Loses Semifinal to France; Lakshya Sen Out Due to Injury

Hindi News Sports Thomas Cup: India Loses Semifinal To France; Lakshya Sen Out Due To Injury 21 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम थॉमस कप के सेमीफाइनल में फ्रांस से हारकर बाहर हो गई। 2022 की चैंपियन भारतीय टीम 3-0 से हारी। इस मुकाबले में भारत का कोई खिलाड़ी मैच नहीं जीत सका। मैच से पहले ही लक्ष्य सेन को कोहनी की चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा, जो टीम के लिए बड़ा झटका था। फ्रांस ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उसने ग्रुप स्टेज में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराने के बाद भारत को भी एकतरफा मुकाबले में हराया। लक्ष्य सेन कोहनी की चोट के कारण बाहर रहे क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान लक्ष्य सेन को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई थी। मैच के दौरान कई बार डाइव लगाने की वजह से उनकी कोहनी में सूजन आ गई थी। भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के महासचिव संजय मिश्रा ने बताया कि मेडिकल स्टाफ की सलाह पर एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया ताकि वे गंभीर चोट से बच सकें। उनकी गैरमौजूदगी में भारत की चुनौती कमजोर पड़ गई। लक्ष्य सेन को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई थी। आयुष शेट्टी को क्रिस्टो पोपोव ने 39 मिनट में हराया मुकाबले की शुरुआत में आयुष शेट्टी का सामना क्रिस्टो पोपोव से हुआ। पोपोव ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बनाए रखा और नेट पर शानदार खेल दिखाया। उन्होंने आयुष को 21-11, 21-9 से हराकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। 39 मिनट तक चले इस मैच में आयुष कहीं भी टिकते नजर नहीं आए। कल अपना 21वां जन्मदिन मनाने जा रहे आयुष ने हार के बाद कहा, “क्रिस्टो आज काफी बेहतर खेल रहे थे। उनकी स्पीड और गेम प्लान ने मुझे दबाव में डाल दिया।” किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय भी नहीं दिला पाए जीत दूसरे मैच में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला एलेक्स लानियर से था। श्रीकांत ने लड़ने की कोशिश की, लेकिन लानियर ने सीधे गेम में 21-18, 21-16 से जीत दर्ज कर फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद ‘डू और डाई’ मुकाबले में एचएस प्रणय कोर्ट पर उतरे। उनका मुकाबला टोमा जूनियर पोपोव से था। प्रणय ने मैच की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में वे अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और 19-21, 16-21 से मैच हार गए। इसके साथ ही भारत का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। उबर कप: साउथ कोरिया और चीन के बीच होगा फाइनल महिलाओं के उबर कप टूर्नामेंट में साउथ कोरिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका मुकाबला चीन से होगा। सेमीफाइनल में साउथ कोरिया ने इंडोनेशिया को 3-1 से मात दी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 3-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Loses Semifinal to France; Lakshya Sen Out Due to Injury

India Loses Semifinal to France; Lakshya Sen Out Due to Injury

Hindi News Sports Thomas Cup: India Loses Semifinal To France; Lakshya Sen Out Due To Injury 1 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम थॉमस कप के सेमीफाइनल में फ्रांस से हारकर बाहर हो गई। 2022 की चैंपियन भारतीय टीम 3-0 से हारी। इस मुकाबले में भारत का कोई खिलाड़ी मैच नहीं जीत सका। मैच से पहले ही लक्ष्य सेन को कोहनी की चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा, जो टीम के लिए बड़ा झटका था। फ्रांस ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उसने ग्रुप स्टेज में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराने के बाद भारत को भी एकतरफा मुकाबले में हराया। लक्ष्य सेन कोहनी की चोट के कारण बाहर रहे क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान लक्ष्य सेन को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई थी। मैच के दौरान कई बार डाइव लगाने की वजह से उनकी कोहनी में सूजन आ गई थी। भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के महासचिव संजय मिश्रा ने बताया कि मेडिकल स्टाफ की सलाह पर एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया ताकि वे गंभीर चोट से बच सकें। उनकी गैरमौजूदगी में भारत की चुनौती कमजोर पड़ गई। लक्ष्य सेन को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई थी। आयुष शेट्टी को क्रिस्टो पोपोव ने 39 मिनट में हराया मुकाबले की शुरुआत में आयुष शेट्टी का सामना क्रिस्टो पोपोव से हुआ। पोपोव ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बनाए रखा और नेट पर शानदार खेल दिखाया। उन्होंने आयुष को 21-11, 21-9 से हराकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। 39 मिनट तक चले इस मैच में आयुष कहीं भी टिकते नजर नहीं आए। कल अपना 21वां जन्मदिन मनाने जा रहे आयुष ने हार के बाद कहा, “क्रिस्टो आज काफी बेहतर खेल रहे थे। उनकी स्पीड और गेम प्लान ने मुझे दबाव में डाल दिया।” किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय भी नहीं दिला पाए जीत दूसरे मैच में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला एलेक्स लानियर से था। श्रीकांत ने लड़ने की कोशिश की, लेकिन लानियर ने सीधे गेम में 21-18, 21-16 से जीत दर्ज कर फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद ‘डू और डाई’ मुकाबले में एचएस प्रणय कोर्ट पर उतरे। उनका मुकाबला टोमा जूनियर पोपोव से था। प्रणय ने मैच की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में वे अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और 19-21, 16-21 से मैच हार गए। इसके साथ ही भारत का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। उबर कप: साउथ कोरिया और चीन के बीच होगा फाइनल महिलाओं के उबर कप टूर्नामेंट में साउथ कोरिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका मुकाबला चीन से होगा। सेमीफाइनल में साउथ कोरिया ने इंडोनेशिया को 3-1 से मात दी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 3-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Carlos Alcaraz Withdraws from French Open & Rome Masters Due to Wrist Injury

Carlos Alcaraz Withdraws from French Open & Rome Masters Due to Wrist Injury

Hindi News Sports Carlos Alcaraz Withdraws From French Open & Rome Masters Due To Wrist Injury 52 मिनट पहले कॉपी लिंक अल्काराज को बार्सिलोना ओपन के पहले दौर में कलाई में चोट लगी थी। टेनिस स्टार और वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज इस साल फ्रेंच ओपन में नजर नहीं आएंगे। दो बार के मौजूदा चैंपियन अल्काराज ने कलाई की चोट से उबरने के लिए हटने का फैसला किया है। वे रोम मास्टर्स में भी हिस्सा नहीं लेंगे। फ्रेंच ओपन 18 मई से होना है। 22 साल के स्पेनिश खिलाड़ी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी। अल्काराज ने बताया कि टीम ने तय किया कि पूरी तरह फिट हुए बिना वापसी जोखिम भरी हो सकती है, इसलिए रिकवरी पर ध्यान जरूरी है। बार्सिलोना ओपन के दौरान लगी थी चोट अल्काराज को इसी महीने बार्सिलोना ओपन के पहले दौर में कलाई में चोट लगी थी। ओटो विर्टानन के खिलाफ मैच जीतने के बाद दर्द बढ़ने पर उन्होंने टूर्नामेंट छोड़ दिया था। 17 अप्रैल को उन्होंने मैड्रिड मास्टर्स से भी नाम वापस ले लिया था, तभी से फ्रेंच ओपन खेलने पर सस्पेंस था। शुक्रवार के मेडिकल टेस्ट के बाद उन्होंने पेरिस न जाने की पुष्टि कर दी। कोच और टीम की सलाह- वापसी में जल्दबाजी न करें अल्काराज ने पोस्ट में लिखा, ‘हमने तय किया है कि सबसे समझदारी वाला काम सावधानी बरतना है। रोम या रोलां गैरो में हिस्सा न लेना एक कठिन फैसला है, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं इस चोट से उबरकर और मजबूती से वापसी करूंगा।’ अल्काराज अब मेडिकल टीम की देखरेख में रिहैब करेंगे और रिकवरी की प्रोग्रेस देखने के बाद ही तय करेंगे कि वे किस टूर्नामेंट से वापसी करेंगे। कार्लोस अल्काराज 2025 फ्रेंच ओपन के विजेता हैं। शानदार रहा है सीजन, पिछले साल बचाई थी बादशाहत अल्काराज के लिए यह साल शानदार रहा है। उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले पुरुष खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था। इस सीजन में उनका रिकॉर्ड 22-3 रहा है और उन्होंने दोहा में एक खिताब जीता है। पिछले साल फ्रेंच ओपन फाइनल में उन्होंने जनिक सिनर के खिलाफ तीन चैंपियनशिप पॉइंट बचाकर खिताब जीता था। रैंकिंग पर पड़ेगा असर, सिनर को फायदा अल्काराज ने 12 अप्रैल को मोंटे कार्लो मास्टर्स फाइनल में जैनिक सिनर से हारकर वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग गंवा दी थी। अब फ्रेंच ओपन से हटने के कारण उन्हें रैंकिंग पॉइंट्स का बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि वे मौजूदा चैंपियन के तौर पर अपने पॉइंट्स डिफेंड करने वाले थे। उनकी गैर-मौजूदगी में सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच खिताबी जंग और रोचक होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CSKs Ayush Mahatre Out of IPL 2026 Due to Hamstring Injury

CSKs Ayush Mahatre Out of IPL 2026 Due to Hamstring Injury

स्पोर्ट्स डेस्क24 मिनट पहले कॉपी लिंक आयुष हैदराबाद के खिलाफ बैटिंग के समय चोटिल हुए थे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। टीम ने पुष्टि की कि 18 साल के बल्लेबाज को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और उन्हें 6 से 12 हफ्तों तक रिहैब करना होगा। SRH के खिलाफ चोटिल हुए 18 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बैटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी। उस मुकाबले में दूसरे रन की कोशिश में वह अचानक अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग पकड़कर रुक गए थे। मैच के दौरान उन्हें दो बार मैदान पर इलाज दिया गया, लेकिन आउट होने के बाद रामकृष्ण घोष और फिजियो टॉमी सिमसेक की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। बाद में सोमवार को उनकी स्कैनिंग कराई गई, जिसमें चोट की गंभीरता सामने आई। SRH के खिलाफ आउट होने के बाद आयुष को कंधे के सहारे बाहर ले जाया गया था। म्हात्रे दो अर्धशतक लगा चुके थे चेन्नई के लिए अब तक इस सीजन आयुष म्हात्रे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177.87 का रहा है। म्हात्रे का बाहर होना CSK के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। टीम पहले ही टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। CSK ने शुरुआती तीन मैच हारे, फिर लगातार दो जीत दर्ज की, लेकिन हाल ही में हैदराबाद में फिर हार झेलनी पड़ी। आयुष ने इस IPL सीजन 201 रन बना चुके हैं। खलील भी बाहर हुए आयुष से पहले तेज गेंदबाज खलील अहमद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके अलावा नाथन एलिस चोट के कारण टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो चुके थे। दूसरी तरफ, डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती मैचों में नहीं खेले थे, जबकि एमएस धोनी अब तक एक भी मैच में उपलब्ध नहीं रहे हैं। अब उनकी फिटनेस के आधार पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। CSK का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। खलील इस IPL सीजन खेले 5 मैचों में 2 ही विकेट ले पाए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…