Friday, 10 Jul 2026 | 10:51 PM

Trending :

जामुन स्मूथी रेसिपी: घर में आसानी से बनी जैमी जैमीन से बनी ये पैमाइश, इनके भी बच्चे होंगे फैन फिल्म प्रोमोशन के लिए देहरादून पहुंचीं हुमा कुरैशी:बोलीं-छोटे बजट की फिल्म 'बेबी डू डाई डू', दर्शकों का प्यार ही फिल्म का प्रचार E20 Petrol Damage? Companies Must Replace Parts Free! कनखजूरा भगाने के उपाय: बारिश शुरू ही किचन-बाथरूम में आ गई कनखजूरा? 2 रुपये के देसी उपाय बिना किसी रुकावट के हवा में प्लेन की खिड़की टूटी,पैसेंजर का सिर-कंधे बाहर निकले:आसपास बैठे पैसेंजर्स ने अंदर खींचा, मैसिडोनिया के आकाश में हादसा फेरारी इटली की मशहूर कार कंपनी:दो बार गंभीर आर्थिक संकट में फंस चुकी है, आज टॉप सुपर-कार ब्रांड में शामिल है
EXCLUSIVE

Punjab Power Slap Fighter Manjot Kour Rattu: Abu Dhabi Fight Injury

Punjab Power Slap Fighter Manjot Kour Rattu: Abu Dhabi Fight Injury

निक्की शेफर से थप्पड़ खाने के बाद गिरी रत्तू। उसके चेहरे पर 9 टांके आए। नवांशहर की मनजोत कौर रत्तू पावर स्लैप गेम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतरने वाली पहली भारतीय फाइटर बन गई हैं। अबू धाबी में अपने पहले मुकाबले में हार के बावजूद उन्होंने जज्बे की मिसाल पेश की। . फाइट के दौरान स्लैप लगते ही उनका चेहरा फट गया और 9 टांके लगे, लेकिन कोच के मुकाबला छोड़ने के सुझाव को ठुकराते हुए उन्होंने तीनों राउंड पूरे किए। वो क्लोज फाइट में हारीं। इसके बावजूद 30 के मुकाबले 23 अंक बटोरे। अब मनजोत 18 जुलाई को सिडनी में होने वाले अगले मुकाबले में उतरेंगी। पटियाला फिजिकल कॉलेज से बीपीएड (BPEd) की पढ़ाई करने वाली मनजोत प्रोफेशनल बॉक्सर भी हैं। अपनी लगन के दम पर मनजोत आज दुनिया भर की लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। शुरुआत में वो किक बॉक्सिंग और कबड्डी में भी हाथ आजमा चुकी हैं। रत्तू स्लैप फाइट लीग में कैसे आई और इसके लिए उन्होंने कैसे महनत की, पढ़ें पूरी रिपोर्ट… आबू धाबी में हुई गेम में हिस्सा लेती रत्तू। बॉक्सिंग से पावर स्लैप में आने की रत्तू ने बताई कहानी… स्कूल के दिनों में चुना खेल का रास्ताः 28 साल की मनजोत कौर रत्तू ने बताया कि पढ़ाई में उनका ज्यादा मन नहीं लगता था और उन्हें मैथ्स से डर लगता था। इसी वजह से उन्होंने स्कूल के दिनों में खेलों की ओर रुख किया। साल 2015 में उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत की और शुरुआती दौर में किक बॉक्सिंग व कबड्डी खेलीं। 2021 में प्रोफेशनल बॉक्सिंग में रखा कदमः करीब छह साल तक अलग-अलग खेलों में हाथ आजमाने के बाद मनजोत ने 2021 में प्रोफेशनल बॉक्सिंग को अपना करियर बनाया। 2022 में थाईलैंड में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फाइट जीती। इसके बाद 2024 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन और 2025 में न्यूजीलैंड में मुकाबले खेले। न्यूजीलैंड में उन्होंने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी मिया मोटू को कड़ी टक्कर देकर पहचान बनाई। कोच से मिला पावर स्लैप का आइडियाः मनजोत के कोच जसकरण सिंह ने उन्हें पावर स्लैप खेल के बारे में बताया। कोच पहले दुबई में इस खेल से जुड़े रहे थे। जब मनजोत को पता चला कि भारत की कोई लड़की इस खेल में नहीं उतरी है, तो उन्होंने देश की पहली महिला पावर स्लैप खिलाड़ी बनने का लक्ष्य तय कर लिया। चोटों के बावजूद चुना नया चैलेंजः मनजोत ने बताया कि पावर स्लैप में चोट लगने का खतरा काफी ज्यादा होता है और शुरुआत में उन्हें इसके नियमों की भी पूरी जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने चुनौती स्वीकार की और अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर स्लैप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तीसरे राउंड में चेहरा फटा, फिर भी मुकाबला पूरा कियाः मुकाबले के तीसरे राउंड में प्रतिद्वंद्वी निक्की शेफर का जोरदार थप्पड़ लगने से उनका माउथगार्ड बाहर निकल गया। इससे गाल और होंठ अंदर से बुरी तरह फट गए और खून बहने लगा। कोच ने मुकाबला छोड़ने की सलाह दी, लेकिन मनजोत ने पीछे हटने से इनकार कर दिया। उन्होंने तीनों राउंड पूरे किए। बाद में उनके चेहरे पर 9 टांके लगाने पड़े। परिवार ने खेल छोड़ने को कहाः चेहरे पर गंभीर चोट लगने के बाद परिवार काफी घबरा गया। परिजनों ने उन्हें यह खेल छोड़ने की सलाह दी, लेकिन मनजोत ने अपने फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि हर बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रोज बॉक्सिंग के साथ पावर स्लैप की भी ट्रेनिंगः मनजोत आज भी प्रोफेशनल बॉक्सिंग की नियमित ट्रेनिंग करती हैं। इसके अलावा रोज करीब 15 मिनट पावर स्लैप की अलग से प्रैक्टिस करती हैं, जिसमें थप्पड़ खाने के बाद संतुलन बनाने, स्टांस और थप्पड़ मारने की तकनीक पर काम किया जाता है। 18 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया में अगली फाइटः इन दिनों मनजोत ऑस्ट्रेलिया में हैं। 18 जुलाई को सिडनी में उनकी प्रोफेशनल बॉक्सिंग की अगली फाइट होनी है। वह इसे अपने करियर का अहम मुकाबला मान रही हैं। इकलौती महिला प्रोफेशनल बॉक्सरः मनजोत का दावा है कि वह शहीद भगत सिंह नगर जिले की इकलौती महिला प्रोफेशनल बॉक्सर हैं। उनका कहना है कि दोआबा क्षेत्र में लड़कियां आमतौर पर फुटबॉल और एथलेटिक्स चुनती हैं, लेकिन उन्होंने बॉक्सिंग और पावर स्लैप जैसे अलग खेलों में अपनी पहचान बनाई है। इंडिया और पंजाब की पहली पावर स्लैप फाइटर मनजोत कौर रत्तू। अब दुनिया के सबसे बड़े मंच पर खेलने का सपना मनजोत का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े फाइटिंग प्लेटफॉर्म पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। वह चाहती हैं कि उनकी सफलता देखकर पंजाब और देश की दूसरी लड़कियां भी कॉम्बैट स्पोर्ट्स में आगे आएं। लड़कियों के लिए खुद की स्पोर्ट्स एकेडमी खोलना चाहती रत्तू ने कहा कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं खेलतीं, बल्कि उनके सपने बहुत बड़े हैं। वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से नाम और पैसा कमाकर पंजाब की लड़कियों के लिए बॉक्सिंग एकेडमी खोलना चाहती हैं। मनजोत का मानना है कि शुरुआत में फैसला लेना और राह पर चलना सबसे मुश्किल होता है, लेकिन एक बार जब आप कदम बढ़ा लेते हैं, तो रास्ते अपने आप खुलते चले जाते हैं। वह चाहती हैं कि उनके इलाके की अन्य लड़कियां भी इस खेल में आएं और देश का नाम रोशन करें। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें- पहला सिख बना पावर स्लैप कंपीटिशन का किंग, पंजाब के जुझार सिंह ने रशियन प्लेयर को 1 थप्पड़ से हिलाया पंजाब के रोपड़ जिले के चमकौर साहिब के जुझार सिंह आबूधाबी में हुए पावर स्लैप कंपीटिशन के पहले सिख चैंपियन बन गए हैं। कंपीटिशन में जुझार ने थप्पड़ मारकर अपने कंपीटीटर एंटली ग्लुशका को हराया। पूरी खबर पढ़ें….

Canada Beats South Africa 1-0, Reaches Top 16; Eustáquio Scores in Injury Time

Canada Beats South Africa 1-0, Reaches Top 16; Eustáquio Scores in Injury Time

Hindi News Sports Canada Beats South Africa 1 0, Reaches Top 16; Eustáquio Scores In Injury Time लॉस एंजिल्स8 मिनट पहले कॉपी लिंक कनाडा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने सोमवार को साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। कनाडा ने पहली बार इस टूर्नामेंट का कोई नॉकआउट मैच जीता है। अब उसका सामना 4 जुलाई को नीदरलैंड और मोरक्को के विनर से होगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच के 90 मिनट तक कोई गोल नहीं आया। यहां तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। इसके बाद एलिस्टेयर जॉनस्टन ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में डी के बाहर से गोल करके कनाडा को जीत दिला दी। उन्हें सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गोल सेलिब्रेट करते एलिस्टेयर जॉनस्टन। खास बात 74 साल और 79 दिन के ह्यूगो ब्रूस फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में मैच कोचिंग करने वाले सबसे उम्रदराज कोच बन गए। उन्होंने ओस्कर तबारेज का रिकॉर्ड तोड़ा। तबारेज ने 2018 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में 71 साल की उम्र में उरुग्वे को कोच किया था। 74 साल और 79 दिन के ह्यूगो ब्रूस ने साउथ अफ्रीका को कोच किया। कनाडा के कोच जेसी ने प्लेयर्स को नेशनल हीरो बताया मैच के बाद कनाडा के हेड कोच जेसी मार्श इमोशनल हो गए। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों को नेशनल हीरो बताया। उन्होंने कहा कि वे देश के भविष्य के लिए प्रेरणा बन गए हैं। अब कनाडा में फुटबॉल का भविष्य और उज्ज्वल होगा। जीत सेलिब्रेट करते कनाडा के हेड कोच जेसी मार्श। डेविस की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत स्टार डिफेंडर अल्फोंसो डेविस ने 75वें मिनट में चोट से वापसी की। उन्होंने मैदान पर उतरते ही प्रॉमिस डेविड के लिए शानदार मौका बनाया, हालांकि उसे गोल में नहीं बदला जा सका। आखिरकार यूस्टाक्वियो ने टीम को अतिरिक्त समय में जाने से बचा लिया। साउथ अफ्रीका ने किया कड़ा मुकाबला साउथ अफ्रीका ने पूरे मैच में मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया और गोल होने तक कनाडा को लगातार रोके रखा। गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स ने पांच शानदार बचाव किए, लेकिन अंतिम क्षणों में टीम को हार से नहीं बचा सके। —————————————- फुटबॉल वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप में आज आमने-सामने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में के ‘राउंड ऑफ 32’ में आज रात 5 बार की चैंपियन ब्राजील का मुकाबला जर्मनी से होगा। दोनों टीमों के बीच हुए 14 मुकाबलों में ब्राजील 11 बार जीती है। वहीं जापान को सिर्फ 1 जीत हासिल हुई है। यह मैच आज रात 10:30 बजे से ह्युस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Canada Beats South Africa 1-0, Reaches Top 16; Eustáquio Scores in Injury Time

Canada Beats South Africa 1-0, Reaches Top 16; Eustáquio Scores in Injury Time

Hindi News Sports Canada Beats South Africa 1 0, Reaches Top 16; Eustáquio Scores In Injury Time लॉस एंजिल्स25 मिनट पहले कॉपी लिंक कनाडा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने सोमवार को साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। कनाडा ने पहली बार इस टूर्नामेंट का कोई नॉकआउट मैच जीता है। अब उसका सामना 4 जुलाई को नीदरलैंड और मोरक्को के विनर से होगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच के 90 मिनट तक कोई गोल नहीं आया। यहां तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। इसके बाद एलिस्टेयर जॉनस्टन ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में डी के बाहर से गोल करके कनाडा को जीत दिला दी। उन्हें सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गोल सेलिब्रेट करते एलिस्टेयर जॉनस्टन। खास बात 74 साल और 79 दिन के ह्यूगो ब्रूस फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में मैच कोचिंग करने वाले सबसे उम्रदराज कोच बन गए। उन्होंने ओस्कर तबारेज का रिकॉर्ड तोड़ा। तबारेज ने 2018 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में 71 साल की उम्र में उरुग्वे को कोच किया था। 74 साल और 79 दिन के ह्यूगो ब्रूस ने साउथ अफ्रीका को कोच किया। कनाडा के कोच जेसी ने प्लेयर्स को नेशनल हीरो बताया मैच के बाद कनाडा के हेड कोच जेसी मार्श इमोशनल हो गए। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों को नेशनल हीरो बताया। उन्होंने कहा कि वे देश के भविष्य के लिए प्रेरणा बन गए हैं। अब कनाडा में फुटबॉल का भविष्य और उज्ज्वल होगा। जीत सेलिब्रेट करते कनाडा के हेड कोच जेसी मार्श। डेविस की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत स्टार डिफेंडर अल्फोंसो डेविस ने 75वें मिनट में चोट से वापसी की। उन्होंने मैदान पर उतरते ही प्रॉमिस डेविड के लिए शानदार मौका बनाया, हालांकि उसे गोल में नहीं बदला जा सका। आखिरकार यूस्टाक्वियो ने टीम को अतिरिक्त समय में जाने से बचा लिया। साउथ अफ्रीका ने किया कड़ा मुकाबला साउथ अफ्रीका ने पूरे मैच में मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया और गोल होने तक कनाडा को लगातार रोके रखा। गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स ने पांच शानदार बचाव किए, लेकिन अंतिम क्षणों में टीम को हार से नहीं बचा सके। —————————————- फुटबॉल वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप में आज आमने-सामने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में के ‘राउंड ऑफ 32’ में आज रात 5 बार की चैंपियन ब्राजील का मुकाबला जर्मनी से होगा। दोनों टीमों के बीच हुए 14 मुकाबलों में ब्राजील 11 बार जीती है। वहीं जापान को सिर्फ 1 जीत हासिल हुई है। यह मैच आज रात 10:30 बजे से ह्युस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sports update Dainik bhaskar football cricket athletics tennis badmintion Nitish reddy out ireland t20 injury

Sports update Dainik bhaskar football cricket athletics tennis badmintion Nitish reddy out ireland t20 injury

Hindi News Sports Cricket Sports Update Dainik Bhaskar Football Cricket Athletics Tennis Badmintion Nitish Reddy Out Ireland T20 Injury 18 मिनट पहले कॉपी लिंक टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। पीटीआई के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं जांघ की मांसपेशी में चोट लगी थी। इसके चलते वह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे, जबकि इंग्लैंड दौरे से भी उनके बाहर रहने की आशंका है। नीतीश को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बैकअप के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि हार्दिक भी जांघ की मांसपेशी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में नीतीश का बाहर होना टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है। BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हुई एमआरआई जांच में नीतीश के बाएं जांघ की मांसपेशी में सूजन की पुष्टि हुई है। उन्हें आगे की जांच और रिहैब के लिए बेंगलुरु बुलाया गया है। उनकी रिकवरी में कम से कम चार सप्ताह लग सकते हैं। इसी वजह से आयरलैंड सीरीज के बाद होने वाले इंग्लैंड दौरे पर उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। 23 साल के नीतीश भारत के लिए 10 टेस्ट, 6 वनडे और 4 टी-20 मैच खेल चुके हैं। माना जा रहा है कि हाल में गेंदबाजी की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास के दौरान उनके शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिससे यह चोट गंभीर हो गई। स्पोर्ट्स अन्य खबरें फीफा वर्ल्ड कप में मिस्र की टीम को सिएटल में रुकने की अनुमति नहीं मिली फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले मिस्र की फुटबॉल टीम को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा अधिकारियों ने टीम को वैंकूवर से सीधे सिएटल जाकर वहीं रुकने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब मिस्र की टीम को अपने ट्रेनिंग बेस स्पोकेन लौटकर तैयारी करनी होगी। मिस्र ने रविवार को वैंकूवर में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की थकान कम करने और बेहतर तैयारी के लिए सीधे सिएटल में रुकना चाहता था, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह अनुरोध मंजूर नहीं किया गया। इजिप्टियन फुटबॉल एसोसिएशन (EFA) के अनुसार, टीम का डेलिगेशन अब सिएटल से करीब 280 मील (450 किमी) दूर स्थित स्पोकेन लौटेगा और वहीं से ईरान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी करेगा। मैदान पर मिस्र का प्रदर्शन शानदार रहा। ग्रुप G के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने फिन सुरमन के गोल से शुरुआती बढ़त बनाई थी और हाफ टाइम तक 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में मिस्र ने जोरदार वापसी की। 60वें मिनट में मुस्तफा जिको ने बराबरी दिलाई, फिर 70वें मिनट में कप्तान मोहम्मद सलाह ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 82वें मिनट में ट्रेजेगुए ने तीसरा गोल दागकर मिस्र की 3-1 से जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ मिस्र नॉकआउट में पहुंचने के बेहद करीब है। टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को ईरान से होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sam Curran IPL Injury Questioned By Sanga; Rajasthan Royals Coach Statement

Sam Curran IPL Injury Questioned By Sanga; Rajasthan Royals Coach Statement

स्पोर्ट्स डेस्क16 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के IPL से हटने पर सवाल उठाए हैं। संगकारा ने शुक्रवार को कहा- ‘करन ने सीजन खत्म करने वाली चोट का हवाला देकर टूर्नामेंट छोड़ा था, लेकिन बाद में वे इंग्लैंड में सरे के लिए खेलते नजर आए, जो निराशाजनक है।’ श्रीलंका के पूर्व लेफ्टी बैटर ने गुजरात से क्वालिफायर-2 में हारने के बाद कहा- ‘हमें बताया गया था कि सैम करन की चोट सीजन खत्म करने वाली है, लेकिन अब मैंने उन्हें सरे के लिए खेलते देखा है। यह निराशाजनक है।’ करन के हटने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया था। लेकिन, वे खास प्रदर्शन नहीं कर सके। कहा- प्लेयर्स की अवेलेबिलिटी के लिए कड़े नियम जरूरी संगकारा ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सख्त नियम जरूरी हैं। BCCI की मौजूदा नीति सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि गंभीर चोटों को समझा जा सकता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी अनुबंध संबंधी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने भी कहा है कि BCCI और विदेशी बोर्डों को खिलाड़ियों की उपलब्धता के मामले में बेहतर तालमेल बिठाने की जरूरत है, ताकि टीम के संतुलन पर ज्यादा असर न पड़े। बोर्ड का नियम- नीलामी के बाद हटे, तो 2 साल बैन BCCI ने पहले से ही एक नियम बना रखा है, जिसके तहत अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में खरीदे जाने के बाद IPL से अपना नाम वापस ले लेता है, तो उस पर दो साल का बैन लगा दिया जाता है। IPL में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। ऐसे में संगकारा का बयान इस बहस को एक बार फिर केंद्र में ले आया है। ——————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुजरात तीसरी बार IPL के फाइनल में, राजस्थान को 7 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस IPL में तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sam Curran IPL Injury Questioned By Sanga; Rajasthan Royals Coach Statement

Sam Curran IPL Injury Questioned By Sanga; Rajasthan Royals Coach Statement

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के IPL से हटने पर सवाल उठाए हैं। संगकारा ने शुक्रवार को कहा- ‘करन ने सीजन खत्म करने वाली चोट का हवाला देकर टूर्नामेंट छोड़ा था, लेकिन बाद में वे इंग्लैंड में सरे के लिए खेलते नजर आए, जो निराशाजनक है।’ श्रीलंका के पूर्व लेफ्टी बैटर ने गुजरात से क्वालिफायर-2 में हारने के बाद कहा- ‘हमें बताया गया था कि सैम करन की चोट सीजन खत्म करने वाली है, लेकिन अब मैंने उन्हें सरे के लिए खेलते देखा है। यह निराशाजनक है।’ करन के हटने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया था। लेकिन, वे खास प्रदर्शन नहीं कर सके। कहा- प्लेयर्स की अवेलेबिलिटी के लिए कड़े नियम जरूरी संगकारा ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सख्त नियम जरूरी हैं। BCCI की मौजूदा नीति सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि गंभीर चोटों को समझा जा सकता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी अनुबंध संबंधी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने भी कहा है कि BCCI और विदेशी बोर्डों को खिलाड़ियों की उपलब्धता के मामले में बेहतर तालमेल बिठाने की जरूरत है, ताकि टीम के संतुलन पर ज्यादा असर न पड़े। बोर्ड का नियम- नीलामी के बाद हटे, तो 2 साल बैन BCCI ने पहले से ही एक नियम बना रखा है, जिसके तहत अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में खरीदे जाने के बाद IPL से अपना नाम वापस ले लेता है, तो उस पर दो साल का बैन लगा दिया जाता है। IPL में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। ऐसे में संगकारा का बयान इस बहस को एक बार फिर केंद्र में ले आया है। ——————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुजरात तीसरी बार IPL के फाइनल में, राजस्थान को 7 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस IPL में तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

England Player Bethall Out of IPL 2026 Due to Injury

England Player Bethall Out of IPL 2026 Due to Injury

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक जैकब बेथेल बेंगलुरु के लिए सीजन 96 रन ही बना पाए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु के ओपनर जैकब बेथेल उंगली की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। वह इलाज और निगरानी के लिए इंग्लैंड लौटेंगे। बेथेल को यह चोट 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लगी थी। दूसरी ओर राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पंजाब के युवा ऑलराउंडर इमनजोत चहल को टीम में शामिल किया है। बेथेल की चोट पर नजर रखेंगे- ECB इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बताया कि बेथेल की चोट पर इंग्लैंड की मेडिकल टीम नजर रखेगी। इसके बाद तय होगा कि वह 4 जून से लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेल पाएंगे या नहीं। इस सीजन 96 रन ही बना सके बेथेल इस सीजन बेंगलुरु के लिए 7 मैच खेले और 96 रन बनाए। चोट के कारण वह हैदराबाद के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भी नहीं खेल सके थे। उस मुकाबले में बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर से ओपनिंग कराई थी। उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में 44 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी थी। बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बेंगलुरु भले हैदराबाद में मैच हार गई, लेकिन टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। अब उसका मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर-1 में होगा। टीम के लिए राहत की बात यह है कि फिल सॉल्ट वापसी कर चुके हैं। वह भी पहले उंगली की चोट के कारण करीब एक महीने बाहर रहे थे। राजस्थान में इमनजोत को मौका राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। उनकी जगह पंजाब के 21 साल के खिलाड़ी इमनजोत चहल को टीम में शामिल किया गया है। 2004 में जन्मे इमनजोत पटियाला के रहने वाले हैं। वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। पंजाब के लिए खेले 3 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 11 विकेट लिए हैं। इमनजोत ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक के खिलाफ 83 रन की अहम पारी भी खेली थी। रवि सिंह को इस सीजन सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेला था, लेकिन अब चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इमनजोत चहल पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

England Player Bethall Out of IPL 2026 Due to Injury

England Player Bethall Out of IPL 2026 Due to Injury

स्पोर्ट्स डेस्क56 मिनट पहले कॉपी लिंक जैकब बेथेल बेंगलुरु के लिए सीजन 96 रन ही बना पाए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु के ओपनर जैकब बेथेल उंगली की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। वह इलाज और निगरानी के लिए इंग्लैंड लौटेंगे। बेथेल को यह चोट 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लगी थी। दूसरी ओर राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पंजाब के युवा ऑलराउंडर इमनजोत चहल को टीम में शामिल किया है। बेथेल की चोट पर नजर रखेंगे- ECB इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बताया कि बेथेल की चोट पर इंग्लैंड की मेडिकल टीम नजर रखेगी। इसके बाद तय होगा कि वह 4 जून से लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेल पाएंगे या नहीं। इस सीजन 96 रन ही बना सके बेथेल इस सीजन बेंगलुरु के लिए 7 मैच खेले और 96 रन बनाए। चोट के कारण वह हैदराबाद के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भी नहीं खेल सके थे। उस मुकाबले में बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर से ओपनिंग कराई थी। उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में 44 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी थी। बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बेंगलुरु भले हैदराबाद में मैच हार गई, लेकिन टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। अब उसका मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर-1 में होगा। टीम के लिए राहत की बात यह है कि फिल सॉल्ट वापसी कर चुके हैं। वह भी पहले उंगली की चोट के कारण करीब एक महीने बाहर रहे थे। राजस्थान में इमनजोत को मौका राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। उनकी जगह पंजाब के 21 साल के खिलाड़ी इमनजोत चहल को टीम में शामिल किया गया है। 2004 में जन्मे इमनजोत पटियाला के रहने वाले हैं। वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। पंजाब के लिए खेले 3 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 11 विकेट लिए हैं। इमनजोत ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक के खिलाफ 83 रन की अहम पारी भी खेली थी। रवि सिंह को इस सीजन सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेला था, लेकिन अब चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इमनजोत चहल पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक अंगकृष रघुवंशी कैच लेने की कोशिश में बॉलर वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रघुवंशी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई को खेले गए मैच के दौरान कन्कशन और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ था। यह चोट ऐसे समय में आई है, जब कोलकाता को प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। टीम को इसके साथ दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला रविवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। प्रैक्टिस के समय रघुवंशी ने हाथ में प्लास्टर लगाया हुआ था। मुंबई के खिलाफ चोट लगी रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग कर रहे थे। मुंबई की पारी के 11वें ओवर में तिलक वर्मा का कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान उनकी टक्कर वरुण चक्रवर्ती से हो गई। दोनों खिलाड़ी गिर पड़े और चक्रवर्ती कैच नहीं पकड़ सके। इसके बाद 14वें ओवर में तिलक वर्मा आउट हुए। उसी के तुरंत बाद रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर आए। रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। कन्कशन के चलते मैच से बाहर हुए रघुवंशी को कन्कशन के चलते मैच से बाहर कर दिया गया। तेजस्वी दहिया ने ही प्लेइंग-XII में उनकी जगह ली। इसके बाद कोलकाता ने मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। 21 साल के अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 में कोलकाता के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 422 रन बनाए हैं। उनका औसत 42.2 और स्ट्राइक रेट 146.52 रहा। इस सीजन में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। क्या होता है कन्कशन क्रिकेट में कन्कशन का मतलब सिर या गर्दन पर गेंद लगने के कारण सिर में लगने वाली चोट से है। जब किसी खिलाड़ी के सिर पर गंभीर चोट लगती है, जिससे उसका दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता या उसे चक्कर और उलझन महसूस होती है, तो उसे मेडिकल भाषा में कन्कशन कहा जाता है।] क्रिकेट में कन्कशन नियम को ICC ने 2019 में इसलिए लागू किया गया था ताकि चोटिल खिलाड़ी को जोखिम में डालकर खेलने के लिए मजबूर न किया जाए। यदि किसी बल्लेबाज या फील्डर के सिर पर गेंद लगती है, तो टीम का फिजियो मैदान पर आकर उसका कन्कशन टेस्ट करता है (जैसे- तारीख, जगह या खिलाड़ी का नाम पूछना)। यदि खिलाड़ी सिर की चोट या चक्कर के कारण आगे खेलने की स्थिति में नहीं होता है, तो उसे मैच से बाहर कर दिया जाता है। घायल खिलाड़ी की जगह मैच रेफरी की मंजूरी से कन्कशन सब्स्टीट्यूट (नया खिलाड़ी) टीम में शामिल किया जाता है। नियम के अनुसार, जो नया खिलाड़ी अंदर आता है, वह चोटिल खिलाड़ी के बिल्कुल समान (जैसे- बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज या गेंदबाज की जगह गेंदबाज) होना चाहिए, ताकि टीम का संतुलन न बिगड़े। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

स्पोर्ट्स डेस्क34 मिनट पहले कॉपी लिंक अंगकृष रघुवंशी कैच लेने की कोशिश में बॉलर वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रघुवंशी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई को खेले गए मैच के दौरान कन्कशन और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ था। यह चोट ऐसे समय में आई है, जब कोलकाता को प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। टीम को इसके साथ दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला रविवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। प्रैक्टिस के समय रघुवंशी ने हाथ में प्लास्टर लगाया हुआ था। मुंबई के खिलाफ चोट लगी रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग कर रहे थे। मुंबई की पारी के 11वें ओवर में तिलक वर्मा का कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान उनकी टक्कर वरुण चक्रवर्ती से हो गई। दोनों खिलाड़ी गिर पड़े और चक्रवर्ती कैच नहीं पकड़ सके। इसके बाद 14वें ओवर में तिलक वर्मा आउट हुए। उसी के तुरंत बाद रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर आए। रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। कन्कशन के चलते मैच से बाहर हुए रघुवंशी को कन्कशन के चलते मैच से बाहर कर दिया गया। तेजस्वी दहिया ने ही प्लेइंग-XII में उनकी जगह ली। इसके बाद कोलकाता ने मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। 21 साल के अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 में कोलकाता के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 422 रन बनाए हैं। उनका औसत 42.2 और स्ट्राइक रेट 146.52 रहा। इस सीजन में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। क्या होता है कन्कशन क्रिकेट में कन्कशन का मतलब सिर या गर्दन पर गेंद लगने के कारण सिर में लगने वाली चोट से है। जब किसी खिलाड़ी के सिर पर गंभीर चोट लगती है, जिससे उसका दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता या उसे चक्कर और उलझन महसूस होती है, तो उसे मेडिकल भाषा में कन्कशन कहा जाता है।] क्रिकेट में कन्कशन नियम को ICC ने 2019 में इसलिए लागू किया गया था ताकि चोटिल खिलाड़ी को जोखिम में डालकर खेलने के लिए मजबूर न किया जाए। यदि किसी बल्लेबाज या फील्डर के सिर पर गेंद लगती है, तो टीम का फिजियो मैदान पर आकर उसका कन्कशन टेस्ट करता है (जैसे- तारीख, जगह या खिलाड़ी का नाम पूछना)। यदि खिलाड़ी सिर की चोट या चक्कर के कारण आगे खेलने की स्थिति में नहीं होता है, तो उसे मैच से बाहर कर दिया जाता है। घायल खिलाड़ी की जगह मैच रेफरी की मंजूरी से कन्कशन सब्स्टीट्यूट (नया खिलाड़ी) टीम में शामिल किया जाता है। नियम के अनुसार, जो नया खिलाड़ी अंदर आता है, वह चोटिल खिलाड़ी के बिल्कुल समान (जैसे- बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज या गेंदबाज की जगह गेंदबाज) होना चाहिए, ताकि टीम का संतुलन न बिगड़े। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…