Wednesday, 30 Sep 2026 | 07:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

India Loses Semifinal to France; Lakshya Sen Out Due to Injury

  • Hindi News
  • Sports
  • Thomas Cup: India Loses Semifinal To France; Lakshya Sen Out Due To Injury

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम थॉमस कप के सेमीफाइनल में फ्रांस से हारकर बाहर हो गई। 2022 की चैंपियन भारतीय टीम 3-0 से हारी। इस मुकाबले में भारत का कोई खिलाड़ी मैच नहीं जीत सका। मैच से पहले ही लक्ष्य सेन को कोहनी की चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा, जो टीम के लिए बड़ा झटका था।

फ्रांस ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उसने ग्रुप स्टेज में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराने के बाद भारत को भी एकतरफा मुकाबले में हराया।

लक्ष्य सेन कोहनी की चोट के कारण बाहर रहे

क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान लक्ष्य सेन को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई थी। मैच के दौरान कई बार डाइव लगाने की वजह से उनकी कोहनी में सूजन आ गई थी। भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के महासचिव संजय मिश्रा ने बताया कि मेडिकल स्टाफ की सलाह पर एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया ताकि वे गंभीर चोट से बच सकें। उनकी गैरमौजूदगी में भारत की चुनौती कमजोर पड़ गई।

लक्ष्य सेन को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई थी।

आयुष शेट्टी को क्रिस्टो पोपोव ने 39 मिनट में हराया

मुकाबले की शुरुआत में आयुष शेट्टी का सामना क्रिस्टो पोपोव से हुआ। पोपोव ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बनाए रखा और नेट पर शानदार खेल दिखाया। उन्होंने आयुष को 21-11, 21-9 से हराकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। 39 मिनट तक चले इस मैच में आयुष कहीं भी टिकते नजर नहीं आए। कल अपना 21वां जन्मदिन मनाने जा रहे आयुष ने हार के बाद कहा, “क्रिस्टो आज काफी बेहतर खेल रहे थे। उनकी स्पीड और गेम प्लान ने मुझे दबाव में डाल दिया।”

किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय भी नहीं दिला पाए जीत

दूसरे मैच में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला एलेक्स लानियर से था। श्रीकांत ने लड़ने की कोशिश की, लेकिन लानियर ने सीधे गेम में 21-18, 21-16 से जीत दर्ज कर फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद ‘डू और डाई’ मुकाबले में एचएस प्रणय कोर्ट पर उतरे। उनका मुकाबला टोमा जूनियर पोपोव से था। प्रणय ने मैच की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में वे अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और 19-21, 16-21 से मैच हार गए। इसके साथ ही भारत का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया।

उबर कप: साउथ कोरिया और चीन के बीच होगा फाइनल

महिलाओं के उबर कप टूर्नामेंट में साउथ कोरिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका मुकाबला चीन से होगा। सेमीफाइनल में साउथ कोरिया ने इंडोनेशिया को 3-1 से मात दी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 3-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
‘कैरी ऑन जट्टा-4’ में दिवंगत जसविंदर भल्ला का AI अवतार:टीजर रिलीज, वीनू ढिल्लो व गिप्पी ग्रेवाल को बोले; फिल्म में तुमसे ज्यादा दिखूंगा

March 20, 2026/
6:00 am

पंजाबी कॉमेडियन दिवंगत जसविंदर सिंह भल्ला एक बार फिर से सिनेमा घरों में सबको हंसाते हुए दिखेंगे। इस बार जसविंदर...

अब हरियाणवी सिंगर डिंपल चौधरी का आपत्तिजक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर अश्लील हरकत की; ट्रोलर्स बोले-खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

June 10, 2026/
5:00 am

उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज पर कमर छूने पर थप्पड़ मारने वाली हरियाणवी डांसर का अब खुद अश्लील हरकत...

शादीशुदा जिंदगी पर बोले आर माधवन:मैं डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी हूं, इसलिए पत्नी के प्रति हमेशा वफादार रहा

June 8, 2026/
11:17 am

अभिनेता आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता ने हाल ही में अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मनाई है। इस मौके...

सागर में ऑटो से बछड़ा उठा ले गए बदमाश, VIDEO:गोपालगंज थाना प्रभारी बोले- फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी

April 28, 2026/
7:57 am

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में स्थित एकता कॉलोनी से गाय का बछड़ा चोरी हो गया। बदमाश सवारी ऑटो लेकर...

ग्वालियर में हिट एंड रन में किसान की मौत:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़े, शादी से लौट रहे किसान की मौत

April 29, 2026/
12:03 am

ग्वालियर में रिश्तेदार की शादी से लौटकर घर जा रहा किसान हिट एंड रन का शिकार हो गया। घटना मोहना...

शिवसेना यूबीटी के विभाजन की अफवाहें तेज होने पर आदित्य ठाकरे ने चुप्पी तोड़ी | महाराष्ट्र राजनीति

June 19, 2026/
3:46 pm

पार्टी के भीतर संभावित विभाजन की अफवाहें तेज होने के बाद से शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे पहली बार बोले...

वाहन चोर पकड़ा, 16 FIR हैं दर्ज:ग्वालियर-मुरैना-शिवपुरी में कर चुका है चोरियां, पहाड़ी के पीछे करता था बाइक डंप

April 3, 2026/
10:27 pm

ग्वालियर में शुक्रवार शाम पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी की बाइक बेचने आया था,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

India Loses Semifinal to France; Lakshya Sen Out Due to Injury

India Loses Semifinal to France; Lakshya Sen Out Due to Injury
  • Hindi News
  • Sports
  • Thomas Cup: India Loses Semifinal To France; Lakshya Sen Out Due To Injury

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम थॉमस कप के सेमीफाइनल में फ्रांस से हारकर बाहर हो गई। 2022 की चैंपियन भारतीय टीम 3-0 से हारी। इस मुकाबले में भारत का कोई खिलाड़ी मैच नहीं जीत सका। मैच से पहले ही लक्ष्य सेन को कोहनी की चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा, जो टीम के लिए बड़ा झटका था।

फ्रांस ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उसने ग्रुप स्टेज में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराने के बाद भारत को भी एकतरफा मुकाबले में हराया।

लक्ष्य सेन कोहनी की चोट के कारण बाहर रहे

क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान लक्ष्य सेन को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई थी। मैच के दौरान कई बार डाइव लगाने की वजह से उनकी कोहनी में सूजन आ गई थी। भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के महासचिव संजय मिश्रा ने बताया कि मेडिकल स्टाफ की सलाह पर एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया ताकि वे गंभीर चोट से बच सकें। उनकी गैरमौजूदगी में भारत की चुनौती कमजोर पड़ गई।

लक्ष्य सेन को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई थी।

लक्ष्य सेन को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई थी।

आयुष शेट्टी को क्रिस्टो पोपोव ने 39 मिनट में हराया

मुकाबले की शुरुआत में आयुष शेट्टी का सामना क्रिस्टो पोपोव से हुआ। पोपोव ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बनाए रखा और नेट पर शानदार खेल दिखाया। उन्होंने आयुष को 21-11, 21-9 से हराकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। 39 मिनट तक चले इस मैच में आयुष कहीं भी टिकते नजर नहीं आए। कल अपना 21वां जन्मदिन मनाने जा रहे आयुष ने हार के बाद कहा, “क्रिस्टो आज काफी बेहतर खेल रहे थे। उनकी स्पीड और गेम प्लान ने मुझे दबाव में डाल दिया।”

किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय भी नहीं दिला पाए जीत

दूसरे मैच में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला एलेक्स लानियर से था। श्रीकांत ने लड़ने की कोशिश की, लेकिन लानियर ने सीधे गेम में 21-18, 21-16 से जीत दर्ज कर फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद ‘डू और डाई’ मुकाबले में एचएस प्रणय कोर्ट पर उतरे। उनका मुकाबला टोमा जूनियर पोपोव से था। प्रणय ने मैच की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में वे अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और 19-21, 16-21 से मैच हार गए। इसके साथ ही भारत का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया।

उबर कप: साउथ कोरिया और चीन के बीच होगा फाइनल

महिलाओं के उबर कप टूर्नामेंट में साउथ कोरिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका मुकाबला चीन से होगा। सेमीफाइनल में साउथ कोरिया ने इंडोनेशिया को 3-1 से मात दी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 3-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket