Friday, 10 Jul 2026 | 10:16 PM

Trending :

फिल्म प्रोमोशन के लिए देहरादून पहुंचीं हुमा कुरैशी:बोलीं-छोटे बजट की फिल्म 'बेबी डू डाई डू', दर्शकों का प्यार ही फिल्म का प्रचार E20 Petrol Damage? Companies Must Replace Parts Free! कनखजूरा भगाने के उपाय: बारिश शुरू ही किचन-बाथरूम में आ गई कनखजूरा? 2 रुपये के देसी उपाय बिना किसी रुकावट के हवा में प्लेन की खिड़की टूटी,पैसेंजर का सिर-कंधे बाहर निकले:आसपास बैठे पैसेंजर्स ने अंदर खींचा, मैसिडोनिया के आकाश में हादसा फेरारी इटली की मशहूर कार कंपनी:दो बार गंभीर आर्थिक संकट में फंस चुकी है, आज टॉप सुपर-कार ब्रांड में शामिल है स्पेन के जंगल में आग, 12 की मौत, VIDEO:4 लोग कार में जिंदा जले, 19 अब भी लापता; इलेक्ट्रिक वायर से आग की आशंका
EXCLUSIVE

Kuldeep Yadav, Lucknow Super Giants, Rishabh Pant, Delhi Capitals, IPL 2026, Player Trade, LSG, DC

Kuldeep Yadav, Lucknow Super Giants, Rishabh Pant, Delhi Capitals, IPL 2026, Player Trade, LSG, DC

Hindi News Sports Cricket Kuldeep Yadav, Lucknow Super Giants, Rishabh Pant, Delhi Capitals, IPL 2026, Player Trade, LSG, DC स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हो गई है, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच यह ट्रेड हुआ है। इस IPL के बाद पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी थी। लखनऊ ने IPL 2025 के ऑक्शन में पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। अब ट्रेड के बाद वह 15 करोड़ रुपए की फीस पर दिल्ली से जुड़े हैं। वहीं, कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपए की अपनी मौजूदा फीस पर लखनऊ में शामिल हुए। 9 सीजन बाद दिल्ली कैपिटल्स में पंत की वापसी लखनऊ ने 2025 मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। पंत एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं, जहां उन्होंने साल 2016 से 2024 के बीच अपने करियर के 9 सीजन बिताए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत ने अब तक कुल 111 मैच खेले हैं। 5 सीजन बाद दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुए कुलदीप यादव इस ट्रेड में कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। कुलदीप का दिल्ली कैपिटल्स के साथ 5 सीजन का एक बेहद सफल सफर रहा है, जो अब इस ट्रेड के साथ समाप्त हो गया है। कुलदीप साल 2022 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने टीम के लिए 65 मैचों में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के CEO राजेश मेनन का मानना है कि विराट कोहली अगले चार साल तक IPL खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोहली की फिटनेस शानदार है और क्रिकेट के लिए उनकी भूख अब भी वैसी ही है। राजेश मेनन ने CNBC TV18 से बातचीत में कहा कि RCB और विराट कोहली एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। राजेश के मुताबिक, हमने बिना कोहली के टीम की कल्पना भी नहीं की है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से संन्यास के बाद भी कोहली किसी न किसी रूप में फ्रेंचाइजी से जुड़े रह सकते हैं। वे फिट हैं और IPL 2026 में आपने उनकी ऊर्जा, रन बनाने की क्षमता और रवैया देखा ही है। कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन IPL 2026 में कोहली ने RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए और 165.84 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो उनके IPL करियर के किसी एक सीजन का बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा। इसके साथ ही कोहली ने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी किया। फाइनल में कोहली ने नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बना। टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। खेल के प्रति प्यार अब भी बरकरार पिछले महीने विराट कोहली ने कहा था कि वह मैदान पर अपना दिल और जान लगा देते हैं क्योंकि एक दिन उनका करियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हर दिन का पूरा आनंद लेना चाहते हैं और दबाव वाली परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना पसंद करते हैं। कोहली के मुताबिक, खेल सिर्फ प्रदर्शन नहीं सिखाता बल्कि इंसान का चरित्र भी बनाता है। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद भी उनके अंदर खेल के प्रति वही प्यार है और बल्ले के बीचोंबीच गेंद लगने की खुशी अब भी वैसी ही महसूस होती है। 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने की इच्छा टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वह क्रिकेट खेल रहे हैं तो उनका लक्ष्य आगे भी खेलते रहना और भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना है। हालांकि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वे अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उम्मीद है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं करना चाहते RCB पॉडकास्ट में कोहली ने कहा था कि उनका नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर वह टीम के माहौल में योगदान दे सकते हैं और टीम को भी ऐसा लगता है, तो वह खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर मैच में अपनी कीमत साबित करने के दबाव में नहीं खेलना चाहते। कोहली के मुताबिक, वह अपनी तैयारी और मेहनत के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहते हैं। मैदान पर वह टीम के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार रहते हैं, चाहे बल्लेबाजी हो, फील्डिंग हो या विकेटों के बीच दौड़ना। कोहली ने कहा कि वह अब किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेलते। वह सिर्फ इसलिए खेलते हैं क्योंकि उन्हें क्रिकेट से प्यार है।

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के CEO राजेश मेनन का मानना है कि विराट कोहली अगले चार साल तक IPL खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोहली की फिटनेस शानदार है और क्रिकेट के लिए उनकी भूख अब भी वैसी ही है। राजेश मेनन ने CNBC TV18 से बातचीत में कहा कि RCB और विराट कोहली एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। राजेश के मुताबिक, हमने बिना कोहली के टीम की कल्पना भी नहीं की है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से संन्यास के बाद भी कोहली किसी न किसी रूप में फ्रेंचाइजी से जुड़े रह सकते हैं। वे फिट हैं और IPL 2026 में आपने उनकी ऊर्जा, रन बनाने की क्षमता और रवैया देखा ही है। कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन IPL 2026 में कोहली ने RCB के लिए सबसे ज्यादा 16 मैचों में 675 रन बनाए। उन्होंने 165.84 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो उनके IPL करियर के किसी एक सीजन का बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा। इसके साथ ही कोहली ने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी किया। फाइनल में कोहली ने नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बना। टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। खेल के प्रति प्यार अब भी बरकरार पिछले महीने विराट कोहली ने कहा था कि वह मैदान पर अपना दिल और जान लगा देते हैं क्योंकि एक दिन उनका करियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हर दिन का पूरा आनंद लेना चाहते हैं और दबाव वाली परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना पसंद करते हैं। कोहली के मुताबिक, खेल सिर्फ प्रदर्शन नहीं सिखाता बल्कि इंसान का चरित्र भी बनाता है। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद भी उनके अंदर खेल के प्रति वही प्यार है और बल्ले के बीचोंबीच गेंद लगने की खुशी अब भी वैसी ही महसूस होती है। 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने की इच्छा टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वह क्रिकेट खेल रहे हैं तो उनका लक्ष्य आगे भी खेलते रहना और भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना है। हालांकि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वे अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उम्मीद है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं करना चाहते RCB पॉडकास्ट में कोहली ने कहा था कि उनका नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर वह टीम के माहौल में योगदान दे सकते हैं और टीम को भी ऐसा लगता है, तो वह खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर मैच में अपनी कीमत साबित करने के दबाव में नहीं खेलना चाहते। कोहली के मुताबिक, वह अपनी तैयारी और मेहनत के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहते हैं। मैदान पर वह टीम के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार रहते हैं, चाहे बल्लेबाजी हो, फील्डिंग हो या विकेटों के बीच दौड़ना। कोहली ने कहा कि वह अब किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेलते। वह सिर्फ इसलिए खेलते हैं क्योंकि उन्हें क्रिकेट से प्यार है।

IPL Window Pre-Monsoon Heat | BCCI Moves March Start

IPL Window Pre-Monsoon Heat | BCCI Moves March Start

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक BCCI अगले सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को एक हफ्ते पहले शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत में कहा कि बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून के कारण IPL का संभावित विंडो 10 मार्च से 15 मई तक किया जा सकता है। इंटरनेशनल कैलेंडर के कारण लीग में मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सैकिया ने कहा- ‘IPL मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होकर मई के अंत तक चलता है। लेकिन, मई के दूसरे पखवाड़े में कई जगहों पर बहुत ज्यादा गर्मी और बारिश की आशंका रहती है। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को परेशानी होती है। IPL का पिछला सीजन 28 मार्च से 31 मई तक खेला गया। इसका टाइटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता। (फोटो BCCI) 10 मार्च से 15 मई तक कराने का टारगेट है सैकिया ने बताया कि BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल इस पर चर्चा कर रहे हैं। बोर्ड ने गेम्स डेवलपमेंट महाप्रबंधक एबी कुरुविला को भी संभावित विंडो तलाशने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- हमारा टारगेट है कि अगला IPL 10 मार्च से शुरू होकर 15 मई तक समाप्त हो जाए। सैकिया के कहा- ‘खिलाड़ियों और फैंस से गर्म मौसम को लेकर शिकायतें मिली हैं। उनका कहना है कि सभी खिलाड़ी ऐसी परिस्थितियों में खेलने के लिए समान रूप से तैयार नहीं होते, इसलिए प्रतियोगिता के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। डोमेस्टिक क्रिकेट के कैलेंडर में बदलाव संभव सैकिया ने यह भी कहा कि IPL को मार्च में शुरू करने के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। उनकी कोशिश होगी कि घरेलू क्रिकेट सत्र 10 मार्च तक समाप्त हो जाए, ताकि उसके तुरंत बाद IPL का आयोजन शुरू किया जा सके। सैकिया ने कहा कि इस साल पश्चिमी एशिया के संकट जैसे चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद BCCI ने सफलतापूर्वक IPL का आयोजन पूरा किया और अब अगले संस्करण को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। ——————————————————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

IPL Window Pre-Monsoon Heat | BCCI Moves March Start

IPL Window Pre-Monsoon Heat | BCCI Moves March Start

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक BCCI अगले सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को एक हफ्ते पहले शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत में कहा कि बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून के कारण IPL का संभावित विंडो 10 मार्च से 15 मई तक किया जा सकता है। इंटरनेशनल कैलेंडर के कारण लीग में मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सैकिया ने कहा- ‘IPL मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होकर मई के अंत तक चलता है। लेकिन, मई के दूसरे पखवाड़े में कई जगहों पर बहुत ज्यादा गर्मी और बारिश की आशंका रहती है। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को परेशानी होती है। IPL का पिछला सीजन 28 मार्च से 31 मई तक खेला गया। इसका टाइटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता। (फोटो BCCI) 10 मार्च से 15 मई तक कराने का टारगेट है: सैकिया सैकिया ने बताया कि BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल इस पर चर्चा कर रहे हैं। बोर्ड ने गेम्स डेवलपमेंट महाप्रबंधक एबी कुरुविला को भी संभावित विंडो तलाशने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- हमारा टारगेट है कि अगला IPL 10 मार्च से शुरू होकर 15 मई तक समाप्त हो जाए। सैकिया के कहा- ‘खिलाड़ियों और फैंस से गर्म मौसम को लेकर शिकायतें मिली हैं। उनका कहना है कि सभी खिलाड़ी ऐसी परिस्थितियों में खेलने के लिए समान रूप से तैयार नहीं होते, इसलिए प्रतियोगिता के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। डोमेस्टिक क्रिकेट के कैलेंडर में बदलाव संभव सैकिया ने यह भी कहा कि IPL को मार्च में शुरू करने के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। उनकी कोशिश होगी कि घरेलू क्रिकेट सत्र 10 मार्च तक समाप्त हो जाए, ताकि उसके तुरंत बाद IPL का आयोजन शुरू किया जा सके। सैकिया ने कहा कि इस साल पश्चिमी एशिया के संकट जैसे चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद BCCI ने सफलतापूर्वक IPL का आयोजन पूरा किया और अब अगले संस्करण को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। ——————————————————- टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

वैभव सूर्यवंशी बोले- मैं वर्ल्ड क्रिकेट को डोमिनेट करूंगा:मुझे रेड बॉल खेलना पसंद, कोहली के कंधे पर हाथ रखना सपने जैसा था

वैभव सूर्यवंशी बोले- मैं वर्ल्ड क्रिकेट को डोमिनेट करूंगा:मुझे रेड बॉल खेलना पसंद, कोहली के कंधे पर हाथ रखना सपने जैसा था

वैभव सूर्यवंशी के भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर उनका एक इंटरव्यू शेयर किया है। इंटरव्यू के दौरान वैभव ने कहा कि वे आने वाले 20 साल तक सिर्फ क्रिकेट ही नहीं खेलेंगे, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट को डोमिनेट करने का काम करेंगे। वैभव ने कहा कि उनका सपना क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना है। राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ इंटरव्यू में उन्होंने IPL 2026 के फाइनल मुकाबले का भी जिक्र किया और कहा, ‘जब विराट कोहली ने मेरे कंधे पर हाथ रखा तो मुझे ये किसी सपने की तरह लगा।’ बता दें वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 15 साल, 71 दिन के वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ-साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। पढ़िए वैभव सूर्यवंशी का पूरा इंटरव्यू राजस्थान रॉयल्स की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में टीम मैनेजर रोमी भिंडर ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा- IPL 2026 की पूरी जर्नी को किस तरह देखते हैं? इस पर वैभव ने कहा, “IPL का टूर्नामेंट दो से ढाई महीने तक चलता है। इसमें मेंटली और फिजिकली रूप से मजबूत रहना पड़ता है। हर मैच के बाद हम टीम में बैठकर चर्चा करते थे कि क्या कमी रह गई। कौन-सी गलती हुई और उसे दोबारा कैसे नहीं दोहराना है। इससे हमें काफी फायदा हुआ, क्योंकि आपस में बातचीत करने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।” ऑरेंज कैप छूने का शौक था, आज पहन रहा हूं रोमी भिंडर ने फिर एक पुराना किस्सा याद दिलाते हुए कहा- वैभव जब पहली बार आपको ऑरेंज कैप मिली थी, तब आप हनुमान मंदिर गए थे और कहा था कि ऑरेंज कैप के बारे में नहीं सोचेंगे, वरना नजर लग जाएगी। इस पर वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा, “जब मैं IPL में किसी खिलाड़ी के सिर पर ऑरेंज कैप देखता था, तो सोचता था कि एक बार इसे छूकर देखूं, लेकिन आज मैं खुद इसे पहन रहा हूं, तो बहुत अच्छा लग रहा है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैंने इसके बारे में नहीं सोचा, क्योंकि मुझे लगता है कि ज्यादा सोचने से नजर लग जाती है।” फाइनल खेलता तो और ज्यादा अच्छा लगता रोमी भिंडर ने वैभव से यह भी पूछा- क्या आप IPL 2026 के अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट हैं? वैभव ने कहा, “अगर आखिरी मैच में हम जल्दी विकेट नहीं गंवाते, तो शायद हम IPL 2026 का फाइनल देख नहीं रहे होते, बल्कि खेलते। अगर टीम ट्रॉफी जीतती और उसके बाद मुझे ये अवॉर्ड्स मिलते, तो ज्यादा खुशी होती।” उन्होंने आगे कहा, “लोग पूछते हैं कि दूसरी ट्रॉफी कब आएगी। मुझे उम्मीद है कि सिर्फ दूसरी ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि आने वाले 20 सालों में तीसरी, चौथी और पांचवीं ट्रॉफी भी जीतेंगे।” मुझे रेड बॉल खेलना पसंद है सुनील गावस्कर से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा- कई लोगों ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं भविष्य में रेड-बॉल क्रिकेट खेलना चाहता हूं या नहीं। मैंने इसी सवाल का जवाब सुनील गावस्कर सर को भी दिया था कि मुझे रेड बॉल क्रिकेट खेलना पसंद है। मैं रेड-बॉल क्रिकेट के लिए लगातार प्रैक्टिस भी कर रहा हूं। अपने राज्य के लिए भी मैंने काफी रेड-बॉल मैच खेले हैं। रेड-बॉल और वनडे क्रिकेट में टीम की जरूरत के अनुसार, जिस तरह की बल्लेबाजी करनी होगी, मैं अपने खेल को उसी हिसाब से ढालूंगा।” वैभव ने आगे कहा, “मेरा सपना भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना है। बाकी सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है।” IPL में सिलेक्ट होने के बाद भगवान को 1 हजार बार थैंक्यू बोला वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “जब IPL ऑक्शन में मेरे लिए बोली लगी थी, तब मेरे मन में यह सवाल आया था कि मुझ पर सिर्फ दो टीमों ने ही बोली क्यों लगाई। मुझे लगता था कि मैं अच्छा खेलता हूं और ट्रायल्स में भी मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा था, इसलिए बाकी टीमों को भी मुझमें रुचि दिखानी चाहिए थी।” हालांकि, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के प्रति आभार जताते हुए कहा, “पिछले करीब डेढ़ साल से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहने के बाद मैं भगवान को कम-से-कम हजार बार धन्यवाद दे चुका हूं कि उन्होंने मुझे इस टीम तक पहुंचाया।” वैभव ने आगे कहा, “यहां सपोर्ट स्टाफ से लेकर ट्रेनर तक सभी लोग बेहद सपोर्टिव हैं। पूरी टीम एक परिवार की तरह है। सीनियर खिलाड़ी लगातार मेरा मार्गदर्शन करते हैं और मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।” खेलते समय दिमाग को मजबूत रखना बेहद जरूरी मैच से पहले की तैयारी और विजुअलाइजेशन (मेनिफेस्टेशन) को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “मैं हर मैच से पहले सोचता हूं कि किस गेंदबाज के खिलाफ मुझे किस तरह बल्लेबाजी करनी है। अगर मैच में किसी तरह की विशेष परिस्थिति आती है, तो उसमें मैं क्या करूंगा, इसकी भी पहले से कल्पना करता हूं। इससे काफी मदद मिलती है और मानसिक रूप से मजबूती मिलती है। जब आपको पहले से पता होता है कि अलग-अलग परिस्थितियों में क्या करना है, तो आत्मविश्वास बढ़ता है। इसलिए माइंड को मजबूत रखना बहुत जरूरी है।” फैंस के सपोर्ट को शब्दों में बयां नहीं कर सकता फैंस के समर्थन पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “जिस तरह से फैंस मुझे सपोर्ट करते हैं, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैदान पर खेलते समय भी और सोशल मीडिया पर भी मुझे लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। यह मेरे लिए बेहद खास है।” वैभव ने कहा, “जब मैं पटना एयरपोर्ट पर उतरता हूं, तो ऐसा महसूस होता है कि अब घर आ गया हूं। मन में एक अलग तरह की सुरक्षा और सुकून का एहसास होता है। जब मैं बिहार में होता हूं, तो मन करता है कि कभी भी पैदल निकलकर घूमूं। यहां के लोगों का अपनापन अलग ही है। किसी अनजान व्यक्ति से भी बात कीजिए, तो ऐसा लगता है जैसे वर्षों से जानते हों। लोग बेहद सम्मान के साथ बात करते हैं और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यही चीज बिहार को मेरे लिए खास

Rajat Patidars Captaincy | Dhoni-Rohit Style

Rajat Patidars Captaincy | Dhoni-Rohit Style

स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टाटा IPL के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी जीत के बाद जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने RCB के कप्तान रजत पाटीदार की लीडरशिप की जमकर सराहना की। करीम ने पाटीदार की कप्तानी की तुलना दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से की है। धोनी-रोहित से मिलती है पाटीदार की कप्तानी स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘अमुल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने कहा कि RCB की लगातार दूसरी खिताबी जीत का सबसे बड़ा कारण टीम में हर खिलाड़ी के रोल को लेकर स्पष्टता होना है। इसका श्रेय कप्तान रजत पाटीदार को जाता है। लगातार दो खिताब जीतने वाले कप्तानों में एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम आता है और रजत की कप्तानी में भी वैसी ही समानताएं दिखाई देती हैं। विराट जैसे दिग्गजों के बीच कमाया सम्मान सबा ने रजत पाटीदार के सफर पर बात करते हुए कहा कि वह टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर आए थे और फिर कप्तान बने। बिना किसी इंटरनेशनल एक्सपीरियंस के विराट कोहली जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों से सजे ड्रेसिंग रूम में सम्मान पाना आसान नहीं होता। रजत ने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह सम्मान कमाया। उन्होंने टीम के मजबूत बॉलिंग यूनिट को तैयार करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। RCB रजत पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। क्रुणाल पंड्या ने जीता पांचवां IPL खिताब जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च AI मोड मैच सेंटर लाइव’ पर RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपने करियर की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताई। क्रुणाल ने कहा कि ट्रॉफियां जीतना ही क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है क्योंकि चैंपियनशिप ट्रॉफी उठाने जैसा कोई दूसरा अहसास नहीं है। उन्होंने बताया कि 11 साल के करियर में अपनी पांचवीं IPL ट्रॉफी जीतना बेहद संतोषजनक है और वह इस सफर के लिए आभारी हैं। भुवनेश्वर ने की युवा गेंदबाजों की तारीफ RCB के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम के युवा गेंदबाजों की तारीफ की। भुवनेश्वर ने कहा कि जब आप खुद अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं, तो सीनियर खिलाड़ी के तौर पर जिम्मेदारी निभाना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि रसिख जैसे युवाओं को गाइडेंस तो मिलता है, लेकिन इसका श्रेय खुद उनकी सीखने की इच्छा और कड़ी मेहनत को जाता है। टीम में जोश हेजलवुड और कोचिंग स्टाफ से भी युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिला। पिछले सीजन यश दयाल और इस साल रासिख ने जिम्मेदारी उठाकर टीम को आगे बढ़ाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rajat Patidars Captaincy | Dhoni-Rohit Style

Rajat Patidars Captaincy | Dhoni-Rohit Style

स्पोर्ट्स डेस्क46 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टाटा IPL के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी जीत के बाद जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने RCB के कप्तान रजत पाटीदार की लीडरशिप की जमकर सराहना की। करीम ने पाटीदार की कप्तानी की तुलना दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से की है। धोनी-रोहित से मिलती है पाटीदार की कप्तानी स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘अमुल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने कहा कि RCB की लगातार दूसरी खिताबी जीत का सबसे बड़ा कारण टीम में हर खिलाड़ी के रोल को लेकर स्पष्टता होना है। इसका श्रेय कप्तान रजत पाटीदार को जाता है। लगातार दो खिताब जीतने वाले कप्तानों में एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम आता है और रजत की कप्तानी में भी वैसी ही समानताएं दिखाई देती हैं। विराट जैसे दिग्गजों के बीच कमाया सम्मान सबा ने रजत पाटीदार के सफर पर बात करते हुए कहा कि वह टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर आए थे और फिर कप्तान बने। बिना किसी इंटरनेशनल एक्सपीरियंस के विराट कोहली जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों से सजे ड्रेसिंग रूम में सम्मान पाना आसान नहीं होता। रजत ने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह सम्मान कमाया। उन्होंने टीम के मजबूत बॉलिंग यूनिट को तैयार करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। RCB रजत पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। क्रुणाल पंड्या ने जीता पांचवां IPL खिताब जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च AI मोड मैच सेंटर लाइव’ पर RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपने करियर की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताई। क्रुणाल ने कहा कि ट्रॉफियां जीतना ही क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है क्योंकि चैंपियनशिप ट्रॉफी उठाने जैसा कोई दूसरा अहसास नहीं है। उन्होंने बताया कि 11 साल के करियर में अपनी पांचवीं IPL ट्रॉफी जीतना बेहद संतोषजनक है और वह इस सफर के लिए आभारी हैं। भुवनेश्वर ने की युवा गेंदबाजों की तारीफ RCB के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम के युवा गेंदबाजों की तारीफ की। भुवनेश्वर ने कहा कि जब आप खुद अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं, तो सीनियर खिलाड़ी के तौर पर जिम्मेदारी निभाना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि रसिख जैसे युवाओं को गाइडेंस तो मिलता है, लेकिन इसका श्रेय खुद उनकी सीखने की इच्छा और कड़ी मेहनत को जाता है। टीम में जोश हेजलवुड और कोचिंग स्टाफ से भी युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिला। पिछले सीजन यश दयाल और इस साल रासिख ने जिम्मेदारी उठाकर टीम को आगे बढ़ाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IIM Indore Studies Vaibhav Suryawanshi, IPL 2026 Sixer King

IIM Indore Studies Vaibhav Suryawanshi, IPL 2026 Sixer King

जयपुर2 मिनट पहलेलेखक: मदन कलाल कॉपी लिंक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में शामिल करने जा रहा है। ‘वैभव मॉडल’ पर देश की पहली मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी होगी। जिसमें खेल-मनोविज्ञान-प्रबंधन के एक्सपर्ट मिलकर छोटी उम्र में बड़ी सफलता का फॉर्मूला खोजेंगे। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव एक सीजन में सर्वाधिक (72) छक्के मारकर क्रिस गेल (59) का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उनकी हैरतंगेज बैटिंग की दुनिया कायल है। ऐसे में आईआईएम इंदौर अब उनके ‘सक्सेस फॉर्मूले’ को डिकोड करने पर काम शुरू कर रहा है। IIM डायरेक्टर हिमांशु रॉय ने कहा- यह स्टडी वैभव की उपलब्धियों का विश्लेषण करने के साथ उन सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक व संस्थागत कारकों को भी गहराई से समझेगी जो कम उम्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को आकार देते हैं। वैभव की क्रिकेट जर्नी अद्भुत प्रो. राय ने कहा कि IIM का मानना है कि वैभव की क्रिकेट जर्नी अद्भुत है। इसके पीछे व्यक्तिगत क्षमता के अलावा कड़ी मेहनत, परिवार का त्याग, समर्पण, मेंटर का योगदान भी अहम है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा उपहार हो सकती है, पर उसे स्थायी उत्कृष्टता में बदलने के लिए सही मूल्य, संतुलित सोच, मजबूत समर्थन तंत्र व दूरदर्शी नेतृत्व जरूरी है। मैनेजमेंट फैकल्टी डॉ. आरती चोपड़ा कहती हैं कि वैभव पर स्टडी भविष्य के प्रबंधकों व नीति-निर्माताओं के लिए अत्यंत मूल्यवान है। 5’7 हाइट और 55 किलो वजन के वैभव अपनी जबर्दस्त बैट स्पीड और टाइमिंग के दम पर गेंद को बाउंड्री पार भेजते हैं। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अवॉर्ड लेने के बाद वैभव सूर्यवंशी। 0.3 सेकंड में डिसीजन बचपन के कोच मनीष ओझा द्वारा तराशे गए वैभव की तकनीक और बैट स्पीड पर अब राजस्थान रॉयल्स के जुबिन भरूचा काम कर रहे हैं। कोच विक्रम राठौर भी इनके बैलेंस के कायल हैं। महज 0.3 सेकंड के डिसीजन टाइम के कारण गेंदबाजों को सेट होने का मौका नहीं मिलता। राहुल द्रविड़ ने जब इन्हें संभलकर खेलने को कहा, तो इनका बेबाक जवाब था- सर, गेंदबाज मुझे देखे। आउट होने के डर से मुक्त इनका शेप प्रेशर में भी नहीं बिगड़ता। रॉय बोले- कॉरपोरेट जगत को टैलेंट का नया मॉडल मिलेगा IIM डायरेक्टर हिमांशु रॉय ने कहा कि स्टडी में ‘डार्क साइड’ पर भी फोकस होगा। कम उम्र में प्रसिद्धि, करोड़ों के ऑफर व सोशल मीडिया का दबाव टैलेंट को विचलित कर देता है। कई बच्चे मानसिक थकान व अपेक्षाओं के बोझ के कारण पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि कोशिश ऐसे सहयोगी तंत्र का ब्लूप्रिंट बनाने की है, जो प्रतिभा को हालिया उपलब्धियों तक सीमित न रखे। इससे कॉरपोरेट जगत को भी ‘टैलेंट मैनेजमेंट’ का नया मॉडल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस उम्र में जिस आत्मविश्वास, कौशल व परिपक्वता के साथ वैभव खेल रहे हैं, वह असाधारण प्रतिभा ही कर सकती है। ऐसे में समझना जरूरी है कि ऐसे टैलेंट को लंबे वक्त तक कैसे संभालें और वह औरों को कैसे प्रेरित करे। सूर्यवंशी ने बनाया एक सीजन में 72 छक्कों का रिकॉर्ड वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा 237.30 के स्ट्राइक रेट से भी रन बनाए और ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवार्ड अपने नाम किया। आईपीएल के इतिहास में इतने स्ट्राइक रेट से किसी भी खिलाड़ी ने 700 या उससे ज्यादा रन नहीं बनाए। वहीं, सूर्यवंशी ने इस सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए। वह एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे। इस सीजन में जोरदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ भी चुना गया है। IPL 2026 में वैभव ने ऑरेंज कैप समेत 5 अवॉर्ड जीते वैभव ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। वे इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्हें ऑरेंज कैप मिली। …………………. वैभव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… वैभव बोले- मैं अब दूध नहीं पीता, फिटनेस जरूरी; दबाव महसूस कर रहा हूं; IPL में मिले 5 अवॉर्ड, 45 लाख रुपए, कार भी जीती IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी को ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)’ चुना गया। इस सीजन में वैभव ने कुल 5 अवॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 776 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप से सम्मानित किया गया। जबकि बेहतरीन स्ट्राइक रेट (237.31) के लिए सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब जीता। इसके अलावा सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाने के लिए सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का खिताब भी जीता। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RCB No Victory Parade Bengaluru After IPL Win; Fans Celebrate Indoors

RCB No Victory Parade Bengaluru After IPL Win; Fans Celebrate Indoors

अहमदाबाद10 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतने के बावजूद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड नहीं निकालने का फैसला किया है। RCB के एक सूत्र ने बताया कि शहर में सार्वजनिक समारोहों को लेकर पहले से लागू दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। बेंगलुरु में किसी बड़े समारोह की संभावना नहीं है। बेंगलुरु ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। टीम ने लगातार दूसरे साल IPL खिताब जीता है। बेंगलुरु ने दूसरा खिताब जीता है। विक्ट्री परेड नहीं होने के 2 कारण पहला: पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर की भगदड़ 4 जून 2025 को पहला IPL खिताब जीतने के बाद फ्रेंचाइजी ने जल्दबाजी में विक्ट्री परेड की थी। इस दौरान 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। RCB के IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन में 2 पुलिसकर्मी बेहोश बच्चे को हॉस्पिटल ले जाते हुए। दूसरा: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी उसी दिन होना है। यह कार्यक्रम लोक भवन में शाम 4:10 बजे आयोजित होगा। 2 दिन पहले डीके शिवकुमार का नाम CM के रूप में अनाउंस हुआ था। पुलिस ने कहा- अव्यवस्था न फैलाएं बेंगलुरु पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की थी कि RCB की जीत की स्थिति में सड़क पर जश्न, पटाखेबाजी, हुड़दंग या किसी तरह की अव्यवस्था न फैलाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि सार्वजनिक स्थानों पर विजय उत्सव की अनुमति नहीं दी जाएगी और लोग चाहें तो घरों या निजी स्थानों पर जश्न मना सकते हैं। कई प्लेयर्स नेशनल टीम से जुड़ने वाले हैं RCB के कई प्लेयर्स को नेशनल टीमों से जुड़ना है। देवदत्त पडिक्कल को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम से जुड़ना है, जबकि जोश हेजलवुड, टिम डेविड, जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड भी अपनी-अपनी नेशनल टीम से जुड़ेंगे। ————————————————————– IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन; गुजरात को 5 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। उसने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर 2. चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़; गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव को 5 अवॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है। उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 3. रजत ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूम ली; कोहली को गले लगाया RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…पढ़ें पूरी खबर 4. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर 5. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार… फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी ‘अंडरअचीवर’ कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…