IPL में आज चेन्नई vs मुंबई:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों के लिए जीत जरुरी; धोनी के खेलने पर सस्पेंस

IPL 2026 में संघर्ष कर रहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस शनिवार को चेपॉक में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भी CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खेलना मुश्किल लग रहा है। इस सीजन में चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्हें जीत मिली है और 5 में हार का सामना किया है। मुंबई ने अब तक अपने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 6 में हार झेली है। हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। यह दोनों टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। मुंबई में 23 अप्रैल को खेले गए मैच में चेन्नई ने 103 रन से हराया था। चेन्नई के खिलाफ मुंबई दो मैच से आगे दोनों टीमों के बीच IPL में 40 मैच हुए हैं। चेन्नई ने 19 और मुंबई ने 21 जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच 2 मैच हुए, जिसमें दोनों ने 1-1 जीते। चेपॉक में दोनों के बीच 9 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने 5 और चेन्नई ने 4 मैच जीते। सैमसन ने मुंबई के खिलाफ शतक लगाया था संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में शतक लगाया था। सैमसन 8 पारियों में 2 शतक समेत 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं और टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने प्रभावित किया है। ओवरटन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4/18 का बेस्ट स्पेल डाला था। कंबोज टॉप विकेट टेकर हैं, वे 8 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। मुंबई के लिए अब हर मैच नॉकआउट जैसा मुंबई इंडियंस के ओपनर रायन रिकल्टन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उन्होंने 6 मैचों में 260 रन बनाए हैं। रिकल्टन ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 55 बॉल पर नाबाद 123 रन बनाए थे। अल्लाह गजनफर टॉप विकेट टेकर हैं, वे 6 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच बढ़ने के साथ पिच और धीमी होती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल होती है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। यहां IPL के 95 मैच खेले गए हैं। 53 में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि 42 में चेज करने वाली टीम जीती है। यहां का सबसे बड़ा टीम स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। बारिश की संभावना नहीं 2 मई को चेन्नई में मौसम अत्यधिक गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। आज यहां का तापमान 29 से 37 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन उमस के कारण यह 37 डिग्री से ऊपर महसूस हो सकता है। करीब 35-40 किमी/घंटा की हवाएं खिलाड़ियों को कुछ राहत दे सकती हैं। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और सरफराज खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर।
Vaibhav Suryawanshi No Weakness: Ian Bishop

नई दिल्ली21 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा है कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी की कोई कमजोरी नजर नहीं आती है। हालांकि, पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने अपने अनुभव के आधार पर कहा है कि उनके खिलाफ बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी कारगर साबित हो सकती है। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। राजस्थान के इस ओपनर ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर चौके-छक्के लगाए हैं। वे इस सीजन में 400 रन बना चुके हैं। और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं। IPL के ‘रिवेंज वीक’ से पहले ESPN क्रिकइंफो एक्सपर्ट इयान बिशप ने मुंबई के खराब प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने दैनिक भास्कर के सवाल पर कहा कि अगर मुंबई को बाउंस बैक करना है, तो उसे अपनी गेंदबाजी बेहतर करनी होगी। उन्होंने कहा- टीम में और भी खामियां हैं, लेकिन सबसे पहले गेंदबाजी पर काम करना होगा। सूर्यवंशी के पास गेंदबाजों के सारे प्लान का जवाब 58 साल के दिग्गज गेंदबाज ने सूर्यवंशी की बैटिंग की तरीफ करते हुए कहा- उनके पास हर गेंदबाज के प्लान A से लेकर G तक का करारा जवाब है। इयान ने बताया कि टूर्नामेंट के सीनियर गेंदबाज वैभव को रोकने के लिए अलग-अलग पैंतरे आजमा रहे हैं। पिछले मैच में अर्शदीप सिंह ने लगातार यॉर्कर डालने की कोशिश की और फिर विकेट के पीछे से एंगल बदलकर गेंदबाजी की, लेकिन वैभव पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बिशप के मुताबिक, जब एक अनुभवी गेंदबाज को किसी युवा खिलाड़ी के खिलाफ 6-7 अलग-अलग प्लान बदलने पड़ें, तो समझ जाइए कि वह खिलाड़ी खास है। बैक-ऑफ-लेंथ गेंद बन सकती है चुनौती वैभव सूर्यवंशी की कमजोर पर इयान बिशप ने कहा- ‘उनकी बैटिंग में कमजोरी ढूंढना मुश्किल है। वैभव का ‘बेस बॉल’ स्टाइल बैट स्विंग और उनकी मानसिक मजबूती उन्हें दुनिया के बेस्ट बॉलर्स के सामने बेखौफ होकर खेलने की ताकत देती है। हालांकि, बिशप ने अपने अनुभव के आधार पर सूर्यवंशी की बैटिंग में एक खामी निकाली है। उन्होंने कहा- ‘बैक-ऑफ-लेंथ’ गेंद पर वे कभी-कभी मुश्किल में पड़ते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल्ल हिंगे ने इसी लेंथ का इस्तेमाल कर उन्हें शून्य पर आउट किया था। बिशप ने यह भी कहा कि अगर गेंदबाज ने यह गेंद जरा भी मिस की, तो वैभव उसे सीधा बाउंड्री के बाहर भेजने में माहिर हैं। इयान बिशप ने अपने इंटरनेशनल करियर में 43 टेस्ट और 84 वनडे मैचों में गेंदबाजी की है। उनके नाम 279 विकेट हैं। उन्होंने 1988 में वनडे डेब्यू किया था और 1998 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहे हैं। जोफ्रा आर्चर को नेट सेशन में धोया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए बिशप ने कहा कि वैभव का आत्मविश्वास कमाल का है। उन्होंने नेट्स पर जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज की गेंदों पर भी आसानी से पुल और लॉफ्टेड शॉट लगाए हैं। बिशप का मानना है कि तकनीकी रूप से वैभव बहुत अच्छी तरह सेट हैं और अभी तक कोई भी टीम ऐसी सटीक रणनीति नहीं बना पाई है जिससे उन्हें लगातार परेशान किया जा सके। मुंबई की नाकामी के जिम्मेदार सिर्फ पंड्या नहीं बिशप ने मुंबई के खराब प्रदर्शन पर कहा- टीम की नामामी का ठीकरा सिर्फ कप्तान के सिर पर नहीं फोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा- सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे टीम के बड़े खिलाड़ियों को भी आगे आकर जिम्मेदारी उठानी होगी। IPL का रिवेंज वीक 2 मई से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत मुंबई-चेन्नई मैच से होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। रिवेंज वीक को आप स्टार स्पोर्ट्स और जियो हाट स्टार पर देख सकते हैं। ———————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
जयपुर में सूर्यवंशी का पहली गेंद पर चौका,अगली पर बोल्ड:राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हुए चोटिल; दिल्ली ने 7 विकेट से हराया

जयपुर के SMS स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने स्टार्क की पहली गेंद पर सिक्स मारा, लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। राजस्थान की पारी के दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने पहली बॉल पर चौका लगाया और अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंद में 90 रन की पारी खेली। उनके अलावा डोनोवन फरेरा ने 14 गेंद में 47 रन और ध्रुव जुरेल ने 30 गेंद में 42 रन की शानदार पारी खेली। राजस्थान ने 20 ओवर में 225 रन बनाए। 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी। पथुम निसांका ने 33 गेंद में 62 रन और केएल राहुल ने 40 गेंद में 75 रन की पारी खेली। वहीं नीतीश राणा ने 17 गेंद में 33 रन बनाए। आखिर में स्टब्स ने 18 और आशुतोष शर्मा ने 25 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। फिल्डिंग के दौरान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके कारण उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में दर्शक अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। पास की कालाबाजारी करने वाली गैंग पकड़ी उधर, जयपुर पुलिस ने IPL मैच के पास की कालाबाजारी करने वाली गैंग पकड़ी है। डीएसटी साउथ टीम ने छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 13 वीवीआईपी पास बरामद किए। वहीं दूसरी ओर SMS स्टेडियम में पार्किंग के लिए लोगों को बड़ी राशि खर्च करनी पड़ रही है। टू व्हीलर के लिए 149 प्लस जीएसटी राशि निर्धारित की गई है। 4 व्हीलर के लिए चार कैटेगरी में पैसे वसूले जा रहे हैं। सिल्वर कैटेगरी में 399 प्लस जीएसटी, गोल्ड कैटेगरी में 599 में प्लस जीएसटी, प्लैटिनम कैटेगरी में 749 प्लस जीएसटी। वहीं एलीट क्लास में 999 + जीएसटी वसूली जा रही है। मैच से जुड़ी फोटोज…
Vaibhav Suryawanshi No Weakness: Ian Bishop

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा है कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी की कोई कमजोरी नजर नहीं आती है। हालांकि, पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने अपने अनुभव के आधार पर कहा है कि उनके खिलाफ बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी कारगर साबित हो सकती है। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। राजस्थान के इस ओपनर ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर चौके-छक्के लगाए हैं। वे इस सीजन में 400 रन बना चुके हैं। और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं। IPL के ‘रिवेंज वीक’ से पहले ESPN क्रिकइंफो एक्सपर्ट इयान बिशप ने मुंबई के खराब प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने दैनिक भास्कर के सवाल पर कहा कि अगर मुंबई को बाउंस बैक करना है, तो उसे अपनी गेंदबाजी बेहतर करनी होगी। उन्होंने कहा- टीम में और भी खामियां हैं, लेकिन सबसे पहले गेंदबाजी पर काम करना होगा। सूर्यवंशी के पास गेंदबाजों के सारे प्लान का जवाब 58 साल के दिग्गज गेंदबाज ने सूर्यवंशी की बैटिंग की तरीफ करते हुए कहा- उनके पास हर गेंदबाज के प्लान A से लेकर G तक का करारा जवाब है। इयान ने बताया कि टूर्नामेंट के सीनियर गेंदबाज वैभव को रोकने के लिए अलग-अलग पैंतरे आजमा रहे हैं। पिछले मैच में अर्शदीप सिंह ने लगातार यॉर्कर डालने की कोशिश की और फिर विकेट के पीछे से एंगल बदलकर गेंदबाजी की, लेकिन वैभव पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बिशप के मुताबिक, जब एक अनुभवी गेंदबाज को किसी युवा खिलाड़ी के खिलाफ 6-7 अलग-अलग प्लान बदलने पड़ें, तो समझ जाइए कि वह खिलाड़ी खास है। बैक-ऑफ-लेंथ गेंद बन सकती है चुनौती वैभव सूर्यवंशी की कमजोर पर इयान बिशप ने कहा- ‘उनकी बैटिंग में कमजोरी ढूंढना मुश्किल है। वैभव का ‘बेस बॉल’ स्टाइल बैट स्विंग और उनकी मानसिक मजबूती उन्हें दुनिया के बेस्ट बॉलर्स के सामने बेखौफ होकर खेलने की ताकत देती है। हालांकि, बिशप ने अपने अनुभव के आधार पर सूर्यवंशी की बैटिंग में एक खामी निकाली है। उन्होंने कहा- ‘बैक-ऑफ-लेंथ’ गेंद पर वे कभी-कभी मुश्किल में पड़ते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल्ल हिंगे ने इसी लेंथ का इस्तेमाल कर उन्हें शून्य पर आउट किया था। बिशप ने यह भी कहा कि अगर गेंदबाज ने यह गेंद जरा भी मिस की, तो वैभव उसे सीधा बाउंड्री के बाहर भेजने में माहिर हैं। इयान बिशप ने अपने इंटरनेशनल करियर में 43 टेस्ट और 84 वनडे मैचों में गेंदबाजी की है। उनके नाम 279 विकेट हैं। उन्होंने 1988 में वनडे डेब्यू किया था और 1998 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहे हैं। जोफ्रा आर्चर को नेट सेशन में धोया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए बिशप ने कहा कि वैभव का आत्मविश्वास कमाल का है। उन्होंने नेट्स पर जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज की गेंदों पर भी आसानी से पुल और लॉफ्टेड शॉट लगाए हैं। बिशप का मानना है कि तकनीकी रूप से वैभव बहुत अच्छी तरह सेट हैं और अभी तक कोई भी टीम ऐसी सटीक रणनीति नहीं बना पाई है जिससे उन्हें लगातार परेशान किया जा सके। मुंबई की नाकामी के जिम्मेदार सिर्फ पंड्या नहीं बिशप ने मुंबई के खराब प्रदर्शन पर कहा- टीम की नामामी का ठीकरा सिर्फ कप्तान के सिर पर नहीं फोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा- सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे टीम के बड़े खिलाड़ियों को भी आगे आकर जिम्मेदारी उठानी होगी। IPL का रिवेंज वीक 2 मई से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत मुंबई-चेन्नई मैच से होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। रिवेंज वीक को आप स्टार स्पोर्ट्स और जियो हाट स्टार पर देख सकते हैं। ———————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मुंबई इंडियंस को झटका, सैंटनर टूर्नामेंट से बाहर:एक महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, इंग्लैंड-आयरलैंड टेस्ट से भी बाहर; चेन्नई के मैच में चोट लगी थी

IPL में लगातार हार का सामना कर रही मुंबई इंडियंस के लिए एक और बुरी खबर आई है। उनके स्टार ऑलराउंडर और न्यूजीलैंड के वाइट बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सैंटनर को बाएं कंधे में ग्रेड-थ्री ACL इंजरी हुई है। इसके चलते वह कम से कम एक महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। स्कैन रिपोर्ट आने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। चेन्नई के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे सैंटनर 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले चोटिल हो गए थे। फील्डिंग के दौरान डाइव लगाते समय उनका बायां कंधा जमीन से टकरा गया था। इसके बावजूद मैच में उन्होंने पूरे 4 ओवर फेंके थे और एक विकेट भी चटकाया। हालांकि वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर सके। इसी हफ्ते वे इलाज के लिए भारत से स्वदेश लौटे हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से भी बाहर न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने सैंटनर को कम से कम एक महीने तक आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है। इस वजह से वे मई के अंत में आयरलैंड के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट से बाहर रहेंगे। इसके अलावा जून की शुरुआत में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे। दूसरे और तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी होगी या नहीं, इसका फैसला उनकी रिकवरी को देखते हुए बाद में लिया जाएगा। मुंबई ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था 34 वर्षीय सैंटनर को मुंबई ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस IPL में वह शुरूआती मुकाबलों में नहीं खेले थे। उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद निजी कारणों से ब्रेक लिया था और फ्रेंचाइजी के साथ देर से जुड़े थे। सैंटनर ने इस सीजन खेले 4 मैच में लगभग 9 की इकोनॉमी से रन देते हुए 5 विकेट लिए। बल्लेबाजी में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। ———————————————— स्पोर्ट्स यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी बोले- वैभव के बैट में AI चिप लगी है:सूर्यवंशी का जवाब-भगवान ने लगाकर दी है; उन्होंने ऊपर ही कहा था- इसी का इस्तेमाल करना बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से IPL 2026 में धूम मचा रहे हैं। उनकी बैटिंग की चर्चा अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है। पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज का मानना है कि वैभव के बैट में AI चिप लगा हुआ है, जिसके कारण वह लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Virats Kohli Mumbai Arrival For Anushka Sharmas 38th Birthday Bash

13 मिनट पहले कॉपी लिंक विराट कोहली शुक्रवार को पत्नी अनुष्का शर्मा का 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई आए। कोहली अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच IPL 2026 का मैच खेलने के बाद मुंबई पहुंचे। वो सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कोहली से अनुष्का को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कहा। विराट ने ब्लैक स्वेटशर्ट, लाइट ब्लू जींस, ब्लू कैप और चश्मा पहना था। विराट और अनुष्का की 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 और बेटे अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था। विराट-अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे विराट और अनुष्का हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। कपल ने अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। दोनों सुबह करीब 10 बजे संत प्रेमानंद महाराज के गुरु संत हित गौरांगी शरण महाराज के वराह घाट स्थित आश्रम पहुंचे थे। यहां दर्शन कर फिर होटल लौटे और करीब 11 बजे रवाना हो गए थे। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात की। विराट-अनुष्का ने जमीन पर बैठकर सत्संग सुना आश्रम में विराट और अनुष्का बेहद साधारण वेशभूषा और सादगी भरे अंदाज में नजर आए। बिना किसी वीआईपी तामझाम के दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर काफी देर तक सत्संग सुना। दोनों शांत रहे और कोई सवाल नहीं पूछा। आश्रम में विराट और अनुष्का बेहद साधारण वेशभूषा में एकाग्र चित्त होकर महाराज जी की बातों को सुना। छठवीं बार प्रेमानंद से मिलने पहुंचे विराट और अनुष्का विराट और अनुष्का ने अब 6 बार संत प्रेमानंद से मुलाकात कर ली है। पहली बार 4 जनवरी, 2023 को दोनों संत प्रेमानंद से मिले थे। बीते 16 महीने में दोनों की यह 5वीं मुलाकात है। 16 फरवरी को बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए थे। साल 2025 में भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था, जनवरी में बच्चों के साथ, मई में और फिर दिसंबर में। ——————————————- विराट कोहली से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे बंद रहा , सर्च करने पर लिखा आ रहा था- प्रोफाइल उपलब्ध नहीं विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात अचानक बंद हो गया था, जो करीब 6 घंटे बाद फिर से दिखाई देने लगा है। इस दौरान सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल नहीं दिख रही थी और डायरेक्ट लिंक से भी अकाउंट नहीं खुल रहा था। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Anushka Sharma Birthday; Virat Kohli Mumbai Airport Photos

18 मिनट पहले कॉपी लिंक विराट कोहली शुक्रवार को पत्नी अनुष्का शर्मा का 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई आए। कोहली अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच IPL 2026 का मैच खेलने के बाद मुंबई पहुंचे। वो सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कोहली से अनुष्का को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कहा। विराट ने ब्लैक स्वेटशर्ट, लाइट ब्लू जींस, ब्लू कैप और चश्मा पहना था। विराट और अनुष्का की 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 और बेटे अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था। विराट-अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे विराट और अनुष्का हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। कपल ने अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। दोनों सुबह करीब 10 बजे संत प्रेमानंद महाराज के गुरु संत हित गौरांगी शरण महाराज के वराह घाट स्थित आश्रम पहुंचे थे। यहां दर्शन कर फिर होटल लौटे और करीब 11 बजे रवाना हो गए थे। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात की। विराट-अनुष्का ने जमीन पर बैठकर सत्संग सुना आश्रम में विराट और अनुष्का बेहद साधारण वेशभूषा और सादगी भरे अंदाज में नजर आए। बिना किसी वीआईपी तामझाम के दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर काफी देर तक सत्संग सुना। दोनों शांत रहे और कोई सवाल नहीं पूछा। आश्रम में विराट और अनुष्का बेहद साधारण वेशभूषा में एकाग्र चित्त होकर महाराज जी की बातों को सुना। छठवीं बार प्रेमानंद से मिलने पहुंचे विराट और अनुष्का विराट और अनुष्का ने अब 6 बार संत प्रेमानंद से मुलाकात कर ली है। पहली बार 4 जनवरी, 2023 को दोनों संत प्रेमानंद से मिले थे। बीते 16 महीनों में दोनों की यह 5वीं मुलाकात है। 16 फरवरी को बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए थे। साल 2025 में भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था, जनवरी में बच्चों के साथ, मई में और फिर दिसंबर में। ——————————————- विराट कोहली से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे बंद रहा , सर्च करने पर लिखा आ रहा था- प्रोफाइल उपलब्ध नहीं विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात अचानक बंद हो गया था, जो करीब 6 घंटे बाद फिर से दिखाई देने लगा है। इस दौरान सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल नहीं दिख रही थी और डायरेक्ट लिंक से भी अकाउंट नहीं खुल रहा था। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पाटीदार के कैच पर विवाद, अंपायर से नाखुश दिखे कोहली:भुवनेश्वर के टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट, गुजरात का दूसरा सबसे तेज रनचेज; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में गुजरात ने 25 गेंद रहते 156 रन का टारगेट हासिल किया। यह IPL में गुजरात का दूसरा सबसे तेज रनचेज है। भुवनेश्वर कुमार टी20 में 350 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। RCB की पारी के दौरान रजत पाटीदार के कैच को लेकर विराट कोहली अंपयार से बहस करते दिखे। पढ़िए बेंगलुरु-गुजरात मैच में बने ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड और मोमेंट्स… सबसे पहले टॉप-2 रिकॉर्ड 1. भुवनेश्वर कुमार ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए बेंगलुरु के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पुरुष टी-20 क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भुवी से पहले युजवेंद्र चहल यह कारनामा कर चुके हैं। चहल 391 विकेट के साथ टॉप पर हैं। भुवी ने बुमराह और अश्विन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। 2. गुजरात का दूसरा सबसे तेज रन चेज गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ 25 गेंद रहते जीत दर्ज की। यह गुजरात के इतिहास का दूसरा सबसे तेज रनचेज है। सबसे ज्यादा गेंद रहते उनकी सबसे बड़ी जीत 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी। तब टीम ने 37 गेंद रहते टारगेट हासिल किया था। यहां से मैच के टॉप-7 मोमेंट्स 1. कोहली ने रबाडा के ओवर में लगातार 5 चौके मारे विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ एक ओवर में 5 चौके मारे। उन्होंने कगिसो रबाडा पहली गेंद से ही प्रहार किया। उन्होंने पहली गेंद को मिडविकेट, दूसरी को मिड ऑफ, तीसरी को डिप प्वाइंट पर चौका जड़ा। चौथी गेंद को थर्ड मैन और पांचवी गेंद को कवर पर चार रन के लिए भेजा। 2. पाटीदार के कैच पर अंपायर के फैसले से नाराज दिखे कोहली बेंगलुरु की पारी के 8वें ओवर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अरशद खान के ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार ने पुल शॉट खेला। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर गई, जहां जेसन होल्डर ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। इस दौरान डग आउट पर बैठे विराट कोहली अंपायर के फैसले से नाराज दिखे। उनका मानना था कि कैच क्लीन नहीं है। हालांकि थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखकर आउट दिया था। 3. वेंकटेश अय्यर को कोहनी पर गेंद लगी 18वें ओवर में अरशद खान की तीखी शॉर्ट पिच गेंद वेंकटेश अय्यर की कोहनी पर जा लगी। इसके बाद वह काफी दर्द में नजर आए। अय्यर पुल शॉट मारने की कोशिश में जल्दी बल्ला घुमा बैठे और गेंद सीधे उनकी कोहनी पर जा लगी। फिजियो को तुरंत मैदान पर आना पड़ा। हालांकि अय्यर ने बल्लेबाजी जारी रखी। 4. बेंगलुरु की पारी में 23 गेंद बाद लगी बाउंड्री बेंगलुरु की पारी के दौरान 14 से 18 ओवर के बीच 23 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। आखिरकार 18वें ओवर में अरशद खान की चौथी गेंद पर चौका लगाकर भुवनेश्वर कुमार ने बाउंड्री का सूखा खत्म किया। इससे पहले 14वें ओवर में राशिद खान की चौथी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने छक्का लगाया था। 5. रनआउट से सिमटी बेंगलुरु की पारी पहली पारी के 20वें ओवर में बेंगलुरू ऑलआउट हो गई। ओवर की दूसरी गेंद पर रनआउट के जरिए टीम इस सीजन पहली बार ऑलआउट हुई। अरशद खान की गेंद पर जोश हेडलवुड ने पुश कर सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन शुभमन गिल ने डायरेक्ट थ्रो पर स्टंप बिखेर दी। 6. गिल ने हेजलवुड के ओवर में 24 रन बनाए गुजरात की पारी के दूसरे ओवर में शुभमन गिल ने 24 रन बना दिए। उन्होंने हेजलवुड के इस ओवर में 3 चौके और 2 छक्के जड़े। गिल ने पहली, दूसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर छक्का और पांचवी गेद पर चौका जड़ा। फिर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगा ओवर खत्म किया। 7. जितेश शर्मा ने बटलर का कैच छोड़ा दूसरी पारी के चौथे ओवर में जोश बटलर का कैच छूटा। जोश हेजलवुड ने ओवर की 5वीं गेंद शॉर्ट डाली। बटलर ने स्कूप मारना चाहा, लेकिन गेंद ग्लव्स से लगकर पीछे गई। कीपर जितेश शर्मा ने अपने दाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश की, पर गेंद छिटक गई। 8. राशिद ने चौका जड़कर गुजरात को दिलाई जीत 16वें ओवर में सुयश शर्मा की गेंद पर राशिद खान ने मैच खत्म कर दिया। ऑफ-स्टंप के बाहर गिरी फ्लैट लेंथ डिलीवरी पर राशिद ने क्रीज से बाहर निकलकर ‘फ्लैट-बैट’ शॉट खेला। गेंद एक टप्पे के बाद एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री के पार चली गई। गुजरात की जीत के बाद विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए राशिद खान को गले लगा लिया। ——————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर