Thursday, 05 Nov 2026 | 03:21 AM

Trending :

Vaibhav Suryawanshi No Weakness: Ian Bishop

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा है कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी की कोई कमजोरी नजर नहीं आती है। हालांकि, पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने अपने अनुभव के आधार पर कहा है कि उनके खिलाफ बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी कारगर साबित हो सकती है।

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। राजस्थान के इस ओपनर ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर चौके-छक्के लगाए हैं। वे इस सीजन में 400 रन बना चुके हैं। और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं।

IPL के ‘रिवेंज वीक’ से पहले ESPN क्रिकइंफो एक्सपर्ट इयान बिशप ने मुंबई के खराब प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने दैनिक भास्कर के सवाल पर कहा कि अगर मुंबई को बाउंस बैक करना है, तो उसे अपनी गेंदबाजी बेहतर करनी होगी। उन्होंने कहा- टीम में और भी खामियां हैं, लेकिन सबसे पहले गेंदबाजी पर काम करना होगा।

सूर्यवंशी के पास गेंदबाजों के सारे प्लान का जवाब 58 साल के दिग्गज गेंदबाज ने सूर्यवंशी की बैटिंग की तरीफ करते हुए कहा- उनके पास हर गेंदबाज के प्लान A से लेकर G तक का करारा जवाब है। इयान ने बताया कि टूर्नामेंट के सीनियर गेंदबाज वैभव को रोकने के लिए अलग-अलग पैंतरे आजमा रहे हैं।

पिछले मैच में अर्शदीप सिंह ने लगातार यॉर्कर डालने की कोशिश की और फिर विकेट के पीछे से एंगल बदलकर गेंदबाजी की, लेकिन वैभव पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बिशप के मुताबिक, जब एक अनुभवी गेंदबाज को किसी युवा खिलाड़ी के खिलाफ 6-7 अलग-अलग प्लान बदलने पड़ें, तो समझ जाइए कि वह खिलाड़ी खास है।

बैक-ऑफ-लेंथ गेंद बन सकती है चुनौती वैभव सूर्यवंशी की कमजोर पर इयान बिशप ने कहा- ‘उनकी बैटिंग में कमजोरी ढूंढना मुश्किल है। वैभव का ‘बेस बॉल’ स्टाइल बैट स्विंग और उनकी मानसिक मजबूती उन्हें दुनिया के बेस्ट बॉलर्स के सामने बेखौफ होकर खेलने की ताकत देती है।

हालांकि, बिशप ने अपने अनुभव के आधार पर सूर्यवंशी की बैटिंग में एक खामी निकाली है। उन्होंने कहा- ‘बैक-ऑफ-लेंथ’ गेंद पर वे कभी-कभी मुश्किल में पड़ते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल्ल हिंगे ने इसी लेंथ का इस्तेमाल कर उन्हें शून्य पर आउट किया था। बिशप ने यह भी कहा कि अगर गेंदबाज ने यह गेंद जरा भी मिस की, तो वैभव उसे सीधा बाउंड्री के बाहर भेजने में माहिर हैं।

इयान बिशप ने अपने इंटरनेशनल करियर में 43 टेस्ट और 84 वनडे मैचों में गेंदबाजी की है। उनके नाम 279 विकेट हैं। उन्होंने 1988 में वनडे डेब्यू किया था और 1998 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहे हैं।

जोफ्रा आर्चर को नेट सेशन में धोया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए बिशप ने कहा कि वैभव का आत्मविश्वास कमाल का है। उन्होंने नेट्स पर जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज की गेंदों पर भी आसानी से पुल और लॉफ्टेड शॉट लगाए हैं। बिशप का मानना है कि तकनीकी रूप से वैभव बहुत अच्छी तरह सेट हैं और अभी तक कोई भी टीम ऐसी सटीक रणनीति नहीं बना पाई है जिससे उन्हें लगातार परेशान किया जा सके।

मुंबई की नाकामी के जिम्मेदार सिर्फ पंड्या नहीं बिशप ने मुंबई के खराब प्रदर्शन पर कहा- टीम की नामामी का ठीकरा सिर्फ कप्तान के सिर पर नहीं फोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा- सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे टीम के बड़े खिलाड़ियों को भी आगे आकर जिम्मेदारी उठानी होगी। IPL का रिवेंज वीक 2 मई से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत मुंबई-चेन्नई मैच से होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। रिवेंज वीक को आप स्टार स्पोर्ट्स और जियो हाट स्टार पर देख सकते हैं।

———————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Black Buck Producer Shreds Salman Khans Legal Notice

June 4, 2026/
6:10 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने...

नाविकों के मुद्दे पर शशि थरूर ने किया पीएम मोदी का समर्थन | भाजपा ने कांग्रेस के "फर्जी आख्यान" दावे पर पलटवार किया

June 19, 2026/
7:24 pm

| CNN-News18 के साथ बातचीत में शशि थरूर द्वारा भारतीय नाविकों की मौत पर पीएम मोदी के रुख का समर्थन...

Diljit Dosanjh Delhi Concert Approved

October 23, 2026/
4:36 pm

57 मिनट पहले कॉपी लिंक सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस ने मंजूरी दे दी है।...

खिलाड़ियों के कमरे तक पहुंचे बाहरी लोग:IPL के एंटी-करप्शन नियमों में चूक; टीमों को चेतावनी, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

May 8, 2026/
5:53 am

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में सुरक्षा और एंटी करप्शन प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला सामने आया है।...

आमिर के सौतेले भाई ने एक्ट्रेस-पत्नी को पीटा:ईवा ग्रोवर बोलीं- शादी के तीसरे दिन इंटीमेट होते हुए मारा था, आमिर को परिवार फूंटी आंख नहीं पसंद

July 22, 2026/
12:19 pm

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। हालांकि, शादी...

जंगलों में फरवरी से अब तक आगजनी की 424 घटनाएं:कन्हारी-जिलंग में 3 दिनों से उठ रही लपटें, वन विभाग निगरानी कर रहा

April 27, 2026/
5:12 pm

डिंडौरी जिले में भीषण गर्मी के शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला तेज हो गया है। वन...

राखी सावंत ने कंगना को 'गटर माउथ' कहा:बोलीं-जनता में जाओ पता चलेगा; सांसद ने कहा था-आज की लड़कियां कई आदमियों से यौन संबंध बनाना आजादी मानती

July 29, 2026/
12:21 pm

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट को ‘गटर माउथ’ कहा। सोशल मीडिया में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Vaibhav Suryawanshi No Weakness: Ian Bishop

Vaibhav Suryawanshi No Weakness: Ian Bishop

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा है कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी की कोई कमजोरी नजर नहीं आती है। हालांकि, पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने अपने अनुभव के आधार पर कहा है कि उनके खिलाफ बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी कारगर साबित हो सकती है।

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। राजस्थान के इस ओपनर ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर चौके-छक्के लगाए हैं। वे इस सीजन में 400 रन बना चुके हैं। और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं।

IPL के ‘रिवेंज वीक’ से पहले ESPN क्रिकइंफो एक्सपर्ट इयान बिशप ने मुंबई के खराब प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने दैनिक भास्कर के सवाल पर कहा कि अगर मुंबई को बाउंस बैक करना है, तो उसे अपनी गेंदबाजी बेहतर करनी होगी। उन्होंने कहा- टीम में और भी खामियां हैं, लेकिन सबसे पहले गेंदबाजी पर काम करना होगा।

सूर्यवंशी के पास गेंदबाजों के सारे प्लान का जवाब 58 साल के दिग्गज गेंदबाज ने सूर्यवंशी की बैटिंग की तरीफ करते हुए कहा- उनके पास हर गेंदबाज के प्लान A से लेकर G तक का करारा जवाब है। इयान ने बताया कि टूर्नामेंट के सीनियर गेंदबाज वैभव को रोकने के लिए अलग-अलग पैंतरे आजमा रहे हैं।

पिछले मैच में अर्शदीप सिंह ने लगातार यॉर्कर डालने की कोशिश की और फिर विकेट के पीछे से एंगल बदलकर गेंदबाजी की, लेकिन वैभव पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बिशप के मुताबिक, जब एक अनुभवी गेंदबाज को किसी युवा खिलाड़ी के खिलाफ 6-7 अलग-अलग प्लान बदलने पड़ें, तो समझ जाइए कि वह खिलाड़ी खास है।

बैक-ऑफ-लेंथ गेंद बन सकती है चुनौती वैभव सूर्यवंशी की कमजोर पर इयान बिशप ने कहा- ‘उनकी बैटिंग में कमजोरी ढूंढना मुश्किल है। वैभव का ‘बेस बॉल’ स्टाइल बैट स्विंग और उनकी मानसिक मजबूती उन्हें दुनिया के बेस्ट बॉलर्स के सामने बेखौफ होकर खेलने की ताकत देती है।

हालांकि, बिशप ने अपने अनुभव के आधार पर सूर्यवंशी की बैटिंग में एक खामी निकाली है। उन्होंने कहा- ‘बैक-ऑफ-लेंथ’ गेंद पर वे कभी-कभी मुश्किल में पड़ते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल्ल हिंगे ने इसी लेंथ का इस्तेमाल कर उन्हें शून्य पर आउट किया था। बिशप ने यह भी कहा कि अगर गेंदबाज ने यह गेंद जरा भी मिस की, तो वैभव उसे सीधा बाउंड्री के बाहर भेजने में माहिर हैं।

इयान बिशप ने अपने इंटरनेशनल करियर में 43 टेस्ट और 84 वनडे मैचों में गेंदबाजी की है। उनके नाम 279 विकेट हैं। उन्होंने 1988 में वनडे डेब्यू किया था और 1998 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहे हैं।

जोफ्रा आर्चर को नेट सेशन में धोया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए बिशप ने कहा कि वैभव का आत्मविश्वास कमाल का है। उन्होंने नेट्स पर जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज की गेंदों पर भी आसानी से पुल और लॉफ्टेड शॉट लगाए हैं। बिशप का मानना है कि तकनीकी रूप से वैभव बहुत अच्छी तरह सेट हैं और अभी तक कोई भी टीम ऐसी सटीक रणनीति नहीं बना पाई है जिससे उन्हें लगातार परेशान किया जा सके।

मुंबई की नाकामी के जिम्मेदार सिर्फ पंड्या नहीं बिशप ने मुंबई के खराब प्रदर्शन पर कहा- टीम की नामामी का ठीकरा सिर्फ कप्तान के सिर पर नहीं फोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा- सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे टीम के बड़े खिलाड़ियों को भी आगे आकर जिम्मेदारी उठानी होगी। IPL का रिवेंज वीक 2 मई से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत मुंबई-चेन्नई मैच से होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। रिवेंज वीक को आप स्टार स्पोर्ट्स और जियो हाट स्टार पर देख सकते हैं।

———————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket