Suryakumar Yadav 400 Sixes & IPL 2026 Century

चेन्नई3 घंटे पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। चेपॉक स्टेडियम में संजू सैमसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में एंट्री ली। वे टी-20 में 400 सिक्स पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने। उन्होंने इस सीजन का पहला शतक जड़ा। फील्डिंग में सरफराज खान ने डाइविंग कैच लेकर अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। CSK Vs DC मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. संजू ने IPL करियर का चौथा शतक लगाया 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने चौका लगाकर शतक पूरा किया। यह इस सीजन का पहला और IPL में उनका चौथा शतक रहा। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई में किसी CSK बल्लेबाज का यह दूसरा शतक है। इससे पहले मुरली विजय ने 2012 के क्वालिफायर में इसी मैदान पर 113 रन बनाए थे। 2. संजू के नाम 401 सिक्स संजू सैमसन ने टी-20 में 400 सिक्स पूरे किए। वे ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा (554), विराट कोहली (441) और सूर्यकुमार यादव (442) इस मुकाम तक पहुंच चुके हैं। 3. आयुष IPL में रिटायर आउट होने वाले छठे खिलाड़ी आयुष IPL में रिटायर आउट होने वाले छठे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन (2022), अथर्व तायडे (2023), साई सुदर्शन (2023), तिलक वर्मा (2025) और डेवोन कॉनवे (2025) भी इस तरह आउट हो चुके हैं। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। उनकी जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए। 4. आयुष की तीसरी IPL फिफ्टी आयुष 19 साल की उम्र से पहले IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे प्लेयर बने। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर तीसरी IPL फिफ्टी पूरी की। इस मामले में वैभव सूर्यवंशी 4 अर्धशतकों के साथ टॉप पर हैं। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. सैमसन को जीवनदान, निसांका से कैच छूटा 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन को जीवनदान मिला। अक्षर पटेल की गेंद पर उन्होंने लंबा शॉट खेला। लॉन्ग-ऑफ पर खड़े पाथुम निसांका कैच लेने दौड़े, लेकिन गेंद हाथ से छूट गई और चौका गया। निसांका ने संजू को 52 रन पर जीवनदान मिला। 2. आयुष का कुलदीप-मिलर से कैच छूटा 12वें ओवर में कुलदीप यादव की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे को जीवनदान मिला। उन्होंने गेंद सीधा गेंदबाज की ओर खेली, लेकिन कुलदीप फॉलोथ्रू में कैच नहीं पकड़ सके। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक और मौका छूटा। मुकेश कुमार की गेंद पर म्हात्रे आगे बढ़े, लेकिन गेंद सही से कनेक्ट नहीं हुई और हवा में गई। लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए डेविड मिलर ने डाइव लगाई, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। इस तरह आयुष को दूसरी बार जीवनदान मिला। आयुष को दो जीवनदान मिले। 3. म्हात्रे रिटायर आउट हुए 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। यह टैक्टिकल फैसला था, जिसमें टीम ने तेज रन के लिए नया बल्लेबाज भेजा। इसके बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए। आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 सिक्स शामिल रहा। 4. सरफराज के डाइविंग कैच से अक्षर आउट 7वें ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली ने तीसरा विकेट गंवाया। अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए। गुरजपनीत सिंह की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर अक्षर ने कट शॉट खेला, लेकिन गेंद नीचे नहीं रख सके। पॉइंट पर सरफराज खान ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपका। सरफराज खान ने एक रन पर अक्षर का कैच लपका। 5. स्टब्स के ग्लव्स चेंज पर अंपायर ने मना किया, अगली गेंद पर आउट दिल्ली की पारी के आखिर में विवाद हुआ। ट्रिस्टन स्टब्स ग्लव्स बदलना चाहते थे, लेकिन चौथे अंपायर ने अनुमति नहीं दी। इससे दिल्ली कैंप नाराज दिखा। इसके बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेमी ओवर्टन ने स्टब्स को आउट किया। लेंथ गेंद पर स्टब्स ने मिड ऑफ के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेजी से आई और बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में गई। मिड ऑफ से पीछे भागते हुए नूर अहमद ने कैच पकड़ा। यह विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट बना। स्टब्स 38 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। ——————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में कैसा खेल रहे टी-20 वर्ल्ड चैंपियंस:सैमसन ने शतक लगाया, चक्रवर्ती-बुमराह को विकेट नहीं मिल रहे; रिंकू, हार्दिक और अर्शदीप फ्लॉप IPL में 19वें सीजन के 18 मैच खत्म हो चुके हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 15 प्लेयर्स अलग-अलग टीमों में खेल रहे हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने शनिवार को ही शतक लगा दिया। उनके साथी अभिषेक शर्मा ने भी 74 रन की पारी खेली। पूरी खबर IPL में आज बेंगलुरु vs मुंबई:डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने 2, MI ने 1 मैच जीता; दोनों राजस्थान को नहीं हरा सके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL में कैसा खेल रहे टी-20 वर्ल्ड चैंपियंस:सैमसन ने शतक लगाया, चक्रवर्ती-बुमराह को विकेट नहीं मिल रहे; रिंकू, हार्दिक और अर्शदीप फ्लॉप

IPL में 19वें सीजन के 18 मैच खत्म हो चुके हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 15 प्लेयर्स अलग-अलग टीमों में खेल रहे हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने शनिवार को ही शतक लगा दिया। उनके साथी अभिषेक शर्मा ने भी 74 रन की पारी खेली। हालांकि, वर्ल्ड कप के 2 टॉप विकेट टेकर वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह IPL में विकेट के लिए तरस जा रहे हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी बहुत फीका चल रहा है। वर्ल्ड कप में खराब स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले प्लेयर्स का IPL के मौजूदा सीजन में प्रदर्शन… ओपनर्स शनिवार को चमके IPL के 18 मैचों में 10 टीमों से 22 प्लेयर्स ने ओपनिंग की। वर्ल्ड कप खेलने वाले अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद और संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे हैं। टूर्नामेंट में अभिषेक 5वें और सैमसन तीसरे बेस्ट स्कोरर हैं। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल टॉप-2 पोजिशन पर हैं। मिडिल ऑर्डर में एक ही फिफ्टी लगी IPL में 3 से 5 नंबर तक 39 प्लेयर्स बैटिंग कर चुके हैं। इनमें 11 ने 100 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन टीम का एक ही भारतीय इसमें शामिल हैं। नंबर-3 पर बैटिंग करने वाले ईशान ने एक फिफ्टी लगाकर 120 से ज्यादा रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप में उनका साथ देने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा कुछ खास नहीं कर सके। ऑलराउंडर्स कमाल नहीं दिखा सके दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल और मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या भी IPL में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। वहीं वर्ल्ड कप में 2 ही मैच खेलने वाले वॉशिंगटन सुंदर बैट से रन बना रहे हैं। एक ही फिनिशर रन बना पा रहा शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका निभाई थी। IPL में 49 प्लेयर्स ने 6 से 8 नंबर पर बैटिंग की है। इनमें 12 प्लेयर्स ने 30 प्लस रन बनाए। इनमें 250 प्लस का स्ट्राइक रेट अकेले सरफराज खान का रहा। उनके बाद SRH के अनिकेत वर्मा ने 195 प्लस के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। विकेट को तरस गए स्पिनर वरुण टी-20 वर्ल्ड कप में 14 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती विकेट को तरस गए हैं। टूर्नामेंट के 30 स्पिनर्स में वे आखिरी नंबर पर हैं। दूसरी ओर एक ही वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले कुलदीप विकेट लेने वाले स्पिनर्स में 8वें नंबर पर चल रहे हैं। IPL में राजस्थान के रवि बिश्नोई नंबर-1 और SRH के हर्ष दुबे दूसरे नंबर पर हैं। बुमराह को भी विकेट नहीं मिल रहे वर्ल्ड कप में वरुण के बराबर 14 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह भी IPL में विकेट को तरस गए हैं। उनके बाद दूसरे टॉप विकेट टेकर रहे अर्शदीप सिंह को 4 में से 3 मुकाबलों में विकेट नहीं मिला। मोहम्मद सिराज भी कुछ खास नहीं कर पाए। IPL में 50 पेसर्स ने बॉलिंग की, चेन्नई के अंशुल कम्बोज 8 और गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 6 विकेट के साथ टॉप-2 पर हैं। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… संजू रोहित-कोहली के क्लब में शामिल:400 सिक्स वाले चौथे भारतीय, इस सीजन का पहला शतक लगाया, सरफराज का डाइविंग कैच; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। चेपॉक स्टेडियम में संजू सैमसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में एंट्री ली। वे टी-20 में 400 सिक्स पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने। उन्होंने इस सीजन का पहला शतक जड़ा। फील्डिंग में सरफराज खान ने डाइविंग कैच लेकर अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। पूरी खबर IPL में आज बेंगलुरु vs मुंबई:डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने 2, MI ने 1 मैच जीता; दोनों राजस्थान को नहीं हरा सके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर
पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पंजाब ने टी-20 में सबसे ज्यादा 10वीं बार 200+ टारगेट चेज किया। टीम ने शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। ओपनर प्रियांश आर्या ने पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। मार्को यानसन ने ईशान किशन का एक हाथ से कैच लपका। PBKS Vs SRH मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया टी-20 में सबसे ज्यादा 200+ रनचेज के मामले में पंजाब किंग्स पहले नंबर पर है। टीम ने 10 बार 200+ रन का सफल पीछा किया है। दूसरे नंबर पर भारत है, जिसने 8 बार 200+ रनचेज किया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 7 बार यह कारनामा किया है। 2. प्रियांश की पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी प्रियांश आर्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वे पंजाब किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बैटर बने। पहले नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। 3. हैदराबाद का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 105 रन बनाए। यह IPL में टीम का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा। इससे पहले 2024 में दिल्ली के खिलाफ 125 और लखनऊ के खिलाफ 107 रन बनाए थे। 4. अभिषेक पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बैटर अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 7 सिक्स लगाकर रिकॉर्ड बनाया। वे IPL पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो भी ऐसा कर चुके हैं। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने चौके से खाता खोला पंजाब की ओर से पहला ओवर फेंक रहे अर्शदीप सिंह ने वाइड से शुरुआत की। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने चौका लगाकर टीम का खाता खोला। उन्होंने पॉइंट के ऊपर से चौका लगाया। 2. अभिषेक की सिक्स से 18 बॉल में फिफ्टी अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। विजयकुमार वैशाख की स्लोअर गेंद पर सिक्स लगाकर अभिषेक ने इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई। 3. शशांक ने एक ही ओवर में दोनों ओपनर आउट किए पंजाब के लिए शशांक सिंह ने एक ओवर में हैदराबाद के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। पहले ट्रेविस हेड को कैच आउट कराया, जो 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। फिर उसी ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। अभिषेक 28 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए। 4. यानसन ने एक हाथ से शानदार कैच लिया, किशन आउट पंजाब को बड़ा विकेट दिलाते हुए अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट किया। मिडिल-लेग की फुल गेंद पर किशन ने शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री के पास खड़े मार्को यानसन ने एक हाथ से कैच लपक लिया। यह कैच इतना शानदार था कि ईशान किशन भी हैरान रह गए। किशन 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 1 सिक्स शामिल रहे। 5. अनिकेत रनआउट हुए 17वें ओवर की चौथी बॉल पर अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद लेग अंपायर की दिशा में खेली। पहला रन पूरा करने के बाद क्लासन दूसरे रन के लिए दौड़े, लेकिन अनिकेत तैयार नहीं थे। स्टोयनिस के थ्रो पर प्रभसिमरन ने उन्हें रनआउट किया। 6. उनादकट से प्रभसिमरन का कैच छूटा हैदराबाद के जयदेव उनादकट से प्रभसिमरन सिंह का कैच छूटा। प्रभसिमरन ने तेज शॉट खेला, जिस पर उनादकट ने कैच की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से निकल गई। 7. शिवांग ने प्रियांश-प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने एक के बाद एक दो बड़े विकेट लिए। उन्होंने पहले प्रियांश आर्या को आउट किया, जो 20 गेंदों में 57 रन बना रहे थे। फिर प्रभसिमरन सिंह का विकेट लिया। प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, लेकिन बड़ा शॉट खेलते हुए कैच आउट हो गए। 8. श्रेयस की सिक्स से फिफ्टी श्रेयस अय्यर ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। ईशान मलिंगा की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर बैकफुट से पुल शॉट खेला, जो 91 मीटर दूर डीप मिडविकेट के पार गया। ————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पंजाब ने IPL के इस सीजन का तीसरा मैच जीता पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। टीम ने शनिवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबर…
पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पंजाब ने टी-20 में सबसे ज्यादा 10वीं बार 200+ टारगेट चेज किया। टीम ने शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। ओपनर प्रियांश आर्या ने पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। मार्को यानसन ने ईशान किशन का एक हाथ से कैच लपका। PBKS Vs SRH मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. T20 में पंजाब की टीम भारत से आगे टी-20 में सबसे ज्यादा 200+ रनचेज के मामले में पंजाब किंग्स पहले नंबर पर है। टीम ने 10 बार 200+ रन का सफल पीछा किया है। दूसरे नंबर पर भारत है, जिसने 8 बार 200+ रनचेज किया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 7 बार यह कारनामा किया है। 2. प्रियांश की 16 बॉल में फिफ्टी प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बैटर बने। उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। पहले नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। 3. हैदराबाद का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 105 रन बनाए। यह IPL में टीम का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा। इससे पहले 2024 में दिल्ली के खिलाफ 125 और लखनऊ के खिलाफ 107 रन बनाए थे। 4. अभिषेक पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बैटर अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 7 सिक्स लगाकर रिकॉर्ड बनाया। वे IPL पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो भी ऐसा कर चुके हैं। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने चौके से खाता खोला पंजाब की ओर से पहला ओवर फेंक रहे अर्शदीप सिंह ने वाइड से शुरुआत की। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने चौका लगाकर टीम का खाता खोला। उन्होंने पॉइंट के ऊपर से चौका लगाया। 2. अभिषेक की सिक्स से 18 बॉल में फिफ्टी अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। विजयकुमार वैशाख की स्लोअर गेंद पर सिक्स लगाकर अभिषेक ने इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई। 3. शशांक ने एक ही ओवर में दोनों ओपनर आउट किए पंजाब के लिए शशांक सिंह ने एक ओवर में हैदराबाद के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। पहले ट्रेविस हेड को कैच आउट कराया, जो 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। फिर उसी ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। अभिषेक 28 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए। 4. अर्शदीप की बॉल पर यानसन का शानदार कैच पंजाब को बड़ा विकेट दिलाते हुए अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट किया। मिडिल-लेग की फुल गेंद पर किशन ने शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री के पास खड़े मार्को यानसन ने एक हाथ से कैच लपक लिया। यह कैच इतना शानदार था कि ईशान किशन भी हैरान रह गए। किशन 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 1 सिक्स शामिल रहे। 5. अनिकेत रनआउट हुए 17वें ओवर की चौथी बॉल पर अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद लेग अंपायर की दिशा में खेली। पहला रन पूरा करने के बाद क्लासन दूसरे रन के लिए दौड़े, लेकिन अनिकेत तैयार नहीं थे। स्टोयनिस के थ्रो पर प्रभसिमरन ने उन्हें रनआउट किया। 6. उनादकट से प्रभसिमरन का कैच छूटा हैदराबाद के जयदेव उनादकट से प्रभसिमरन सिंह का कैच छूटा। प्रभसिमरन ने तेज शॉट खेला, जिस पर उनादकट ने कैच की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से निकल गई। 7. शिवांग ने प्रियांश-प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने एक के बाद एक दो बड़े विकेट लिए। उन्होंने पहले प्रियांश आर्या को आउट किया, जो 20 गेंदों में 57 रन बना रहे थे। फिर प्रभसिमरन सिंह का विकेट लिया। प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, लेकिन बड़ा शॉट खेलते हुए कैच आउट हो गए। 8. श्रेयस की सिक्स से फिफ्टी श्रेयस अय्यर ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। ईशान मलिंगा की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर बैकफुट से पुल शॉट खेला, जो 91 मीटर दूर डीप मिडविकेट के पार गया। ————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पंजाब ने IPL के इस सीजन का तीसरा मैच जीता पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। टीम ने शनिवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबर…
Ishaan Kishan Eyes Big Score After 3000 Runs

पटना50 मिनट पहले कॉपी लिंक आज IPL में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में 3:30 बजे से खेला जाएगा। SRH की कप्तानी बिहार के ईशान किशन कर रहे हैं। इस मैच में ईशान किशन से बड़ी पारी की उम्मीद है, क्योंकि अब तक उनकी टीम ने सिर्फ एक मैच ही जीता है। दूसरी ओर ईशान पिछले मैच में LSG के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। हालांकि, KKR के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। मगर 8वें ओवर में लगातार 3 चौके जड़े थे और टीम ने जीत हासिल की थी। हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहे- ईशान किशन जब KKR के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ईशान किशन आए तो उन्होंने कहा था कि वह अपने खेल से संतुष्ट नहीं है, मगर टीम की उन्होंने काफी तारीफ की। ईशान ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि, ‘हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहा हूं। एक टीम के रूप में अपनी फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है, क्योंकि हर मैच में 20 अतिरिक्त रन नहीं लुटा सकते। टीम को इस पर काम करना होगा, क्योंकि आईपीएल जैसे टी20 फॉर्मेट में 10 या 20 रन बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं। तो हम इस पर काम करेंगे।’ ईशान ने IPL में 3000 रन पूरे किए RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए। ईशान तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। वहीं, इस मैच में उन्होंने सिर्फ 2180 गेंदों में 3000 IPL रन पूरे किए थे। वे सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान की चौके से पूरी की थी फिफ्टी ईशान ने RCB के खिलाफ अपने पहले मैच में चौके से फिफ्टी पूरी की थी। उन्होंने 12वें ओवर में फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। 16वें ओवर में ईशान 80 रन बनाकर आउट हुए। फुल टॉस गेंद को ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, मगर फिल सॉल्ट ने कैच पकड़ लिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ishaan Kishan Eyes Big Score After 3000 Runs

आज IPL में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में 3:30 बजे से खेला जाएगा। SRH की कप्तानी बिहार के ईशान किशन कर रहे हैं। . इस मैच में ईशान किशन से बड़ी पारी की उम्मीद है, क्योंकि अब तक उनकी टीम ने सिर्फ एक मैच ही जीता है। दूसरी ओर ईशान पिछले मैच में LSG के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। हालांकि, KKR के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। मगर 8वें ओवर में लगातार 3 चौके जड़े थे और टीम ने जीत हासिल की थी। हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहे- ईशान किशन जब KKR के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ईशान किशन आए तो उन्होंने कहा था कि वह अपने खेल से संतुष्ट नहीं है, मगर टीम की उन्होंने काफी तारीफ की। ईशान ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि, ‘हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहा हूं। एक टीम के रूप में अपनी फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है, क्योंकि हर मैच में 20 अतिरिक्त रन नहीं लुटा सकते। टीम को इस पर काम करना होगा, क्योंकि आईपीएल जैसे टी20 फॉर्मेट में 10 या 20 रन बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं। तो हम इस पर काम करेंगे।’ ईशान ने IPL में 3000 रन पूरे किए RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए। ईशान तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। वहीं, इस मैच में उन्होंने सिर्फ 2180 गेंदों में 3000 IPL रन पूरे किए थे। वे सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान की चौके से पूरी की थी फिफ्टी ईशान ने RCB के खिलाफ अपने पहले मैच में चौके से फिफ्टी पूरी की थी। उन्होंने 12वें ओवर में फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। 16वें ओवर में ईशान 80 रन बनाकर आउट हुए। फुल टॉस गेंद को ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, मगर फिल सॉल्ट ने कैच पकड़ लिया।
Punjab Kings vs SRH | Abhishek Sharma Fans Gather, Shreyas Iyer Contention in Punjab

न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में प्रैक्टिस करते श्रेयस अय्यर। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (न्यू चंडीगढ़) में आज शाम 3:30 बजे पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच IPL में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 24 मैचों मे . इस मुकाबले को लेकर जहां एक तरफ श्रेयस अय्यर (सरपंच साहब) के फैंस काफी एक्टिव हैं, वहीं अभिषेक शर्मा का क्रेज भी दिख रहा है। पंजाब किंग्स पिछले दो मैच जीती है और एक ड्रा हुआ है। उसने अपना शुरुआती मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ अपने होम ग्राउंड पर खेला था, जहां जीत हासिल की थी। न्यू चंडीगढ़ में कैसी होती है पिच शुरुआती ओवर: पेसर्स को मदद बाद में: बैटिंग आसान टॉस: चेज करना थोड़ा फायदेमंद पंजाब किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स अब तक एक भी मैच नहीं हारी पंजाब किंग्स का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। टीम ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए पहले 3 मैचों में 2 जीत हासिल की और 1 मैच बेनतीजा रहा। इसके साथ ही वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। बल्लेबाजी यूनिट ने लगातार बड़े स्कोर चेज किए हैं, जबकि गेंदबाजी भी संतुलित नजर आई है, जिससे टीम को शुरुआती बढ़त मिली। सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन मिला-जुला रहा। टीम ने कुछ मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मजबूत शुरुआत की, लेकिन अहम मौकों पर गलतियां और डेथ ओवर्स में कमजोर प्रदर्शन के कारण मैच गंवाए हैं। टीम के बल्लेबाज जैसे हेनरिक क्लासेन और युवा खिलाड़ियों ने रन बनाए, लेकिन कंसिस्टेंसी की कमी साफ दिखी। इसके चलते टीम 3 में से 2 मैच हार चुकी है और एक पर जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर की फाइल फोटो। पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड का मिलेगा फायदा पंजाब किंग्स की टीम पिछले कई दिनों से अपने होम ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रही है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को चंडीगढ़ पहुंची है और वो ज्यादा प्रैक्टिस नहीं कर पाई है। इस कारण पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड पर की जा रही लंबी प्रैक्टिस का फायदा मिलेगा। वहीं, श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली की बैटिंग पर सभी की निगाहे होंगी। कोनोली पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर कूपर कोनोली फिलहाल पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 108 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अपने IPL डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। अभिषेक शर्मा की आक्रामक बैटिंग देखने के लिए युवाओं में क्रेज है। (फोटो क्रेडिट- पीटीआई) मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा की बैटिंग देखने का युवाओं में क्रेज अभिषेक शर्मा ने न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एक ही मैच खेला है। रिकॉर्ड अच्छा ना भी हो लेकिन, ऐसे ग्राउंड पर वो हमेशा आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते आए हैं। उन्हें बैटिंग करता देखने के लिए युवाओं में काफी क्रेज है।
IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। CSK की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी, टीम 3 मैच हार चुकी है। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच जीत चुकी है, टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मिली। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। PBKS ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, वहीं SRH को 2 हार मिल चुकी है। चेपॉक में होम टीम आगे चेन्नई और दिल्ली के बीच 31 IPL मैच खेले गए। 19 में CSK और 12 में DC को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने दिल्ली को 10 में से 7 मैच हराए हैं, वहीं DC 3 मैच ही जीत सकी। इस सीजन चेन्नई एक मैच भी नहीं जीत सकी है। टीम RCB, PBKS और RR के खिलाफ हार चुकी है। वहीं दिल्ली ने इकलौता मैच GT के खिलाफ गंवाया, टीम ने LSG और MI को 1-1 मैच हराया है। CSK की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप चेन्नई की टीम आज भी धोनी के बगैर उतरेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस वापसी कर सकते हैं। टीम की बैटिंग टूर्नामेंट में फ्लॉप रही, एक भी बैटर 3 मैचों में 100 रन नहीं बना सका। बॉलिंग भी काम नहीं आ पाई, RCB ने टीम के खिलाफ 20 ओवर में 250 रन बना दिए थे। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। DC की टीम बैलेंस्ड दिल्ली की टीम इस सीजन बैलेंस नजर आई। टीम ने लखनऊ और मुंबई को शुरुआती 2 मैच 6-6 विकेट से हराए। हर बार समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए और टीम को जीत दिलाई। GT के खिलाफ तीसरे मुकाबले में रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। टीम ने यह मुकाबला 1 रन के करीबी अंतर से गंवा दिया। 2 जीत के साथ दिल्ली चौथे नंबर पर है। चेपॉक की पिच बैटिंग के लिए फायदेमंद चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती आई है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुनेगी। इस सीजन पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। बारिश नहीं होगी चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में 33 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 28 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी, नूर अहमद। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार।
IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। CSK की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी, टीम 3 मैच हार चुकी है। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच जीत चुकी है, टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मिली। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। PBKS ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, वहीं SRH को 2 हार मिल चुकी है। चेपॉक में होम टीम आगे चेन्नई और दिल्ली के बीच 31 IPL मैच खेले गए। 19 में CSK और 12 में DC को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने दिल्ली को 10 में से 7 मैच हराए हैं, वहीं DC 3 मैच ही जीत सकी। इस सीजन चेन्नई एक मैच भी नहीं जीत सकी है। टीम RCB, PBKS और RR के खिलाफ हार चुकी है। वहीं दिल्ली ने इकलौता मैच GT के खिलाफ गंवाया, टीम ने LSG और MI को 1-1 मैच हराया है। CSK की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप चेन्नई की टीम आज भी धोनी के बगैर उतरेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस वापसी कर सकते हैं। टीम की बैटिंग टूर्नामेंट में फ्लॉप रही, एक भी बैटर 3 मैचों में 100 रन नहीं बना सका। बॉलिंग भी काम नहीं आ पाई, RCB ने टीम के खिलाफ 20 ओवर में 250 रन बना दिए थे। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। DC की टीम बैलेंस्ड दिल्ली की टीम इस सीजन बैलेंस नजर आई। टीम ने लखनऊ और मुंबई को शुरुआती 2 मैच 6-6 विकेट से हराए। हर बार समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए और टीम को जीत दिलाई। GT के खिलाफ तीसरे मुकाबले में रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। टीम ने यह मुकाबला 1 रन के करीबी अंतर से गंवा दिया। 2 जीत के साथ दिल्ली चौथे नंबर पर है। चेपॉक की पिच बैटिंग के लिए फायदेमंद चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती आई है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुनेगी। इस सीजन पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। बारिश नहीं होगी चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में 33 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 28 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी, नूर अहमद। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। पूरी खबर IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH:हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। पूरी खबर
IPL में आज RCB-RR का मुकाबला:विराट के सामने वैभव का चलेगा बल्ला, पिछले मैच में बुमराह की पहली बॉल पर मारा छक्का

IPL में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज विराट कोहली के साथ वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का भी जादू चलेगा। दोनों टीमें अब तक एक मैच भी नहीं हारी है। खासकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने सबको अचंभित कर दिया, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में दुनिया के शीर्ष गेंदबाज़ों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। इसके साथ ही वह IPL में 19 या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तीन दिग्गज गेंदबाजों के पहले बॉल पर मारा था छक्का वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए थे। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया था। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट के पहले बॉल पर भी छक्का मारा था। वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाया था। वैभव की पारी में 5 छक्के और 1 चौके शामिल हैं। वैभव 19 से कम उम्र में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अपने 35 सिक्स पूरे कर लिए हैं। वह 19 साल या उससे कम उम्र में IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 10 पारियों में 35 सिक्स लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत (30) और ईशान किशन (30) को पीछे छोड़ा। वैभव ने सिक्स लगाकर फिफ्टी की पूरी उन्होंने CSK के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे। चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने आए वैभव का पहली ही गेंद पर कैच छूट गया था। वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली बॉल पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई थी। कार्तिक शर्मा गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अगली गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का भी लगा दिया था। वैभव ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। यह राजस्थान के लिए वैभव की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। टॉप पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला था इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वो 18 गेंद पर 31 रन ही बना सके। GT के खिलाफ वैभव ने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला था। वहीं, सिराज के चौथे गेंद पर भी वैभव ने चौका जड़ा। पहले ओवर में उन्होंने 2 चौके जड़े थे। जोस बटलर से वैभव सूर्यवंशी का कैच छूट गया था। उनके हाथ से छूटी कैच चौके के लिए निकल गई। इस जीवनदान का वैभव ने पूरा फायदा उठाया और अगली ही गेंद पर पॉइंट की दिशा में छक्का लगाकर टीम की फिफ्टी पूरी कर दी। वैभव ने 18 गेंद पर 31 रन बनाए। IPL में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव पिछले सीजन के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। वे पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केवल 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इसी के साथ वो क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। यह किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक था। वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।







