Tuesday, 28 Jul 2026 | 04:22 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Ishaan Kishan Eyes Big Score After 3000 Runs

Ishaan Kishan Eyes Big Score After 3000 Runs

आज IPL में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में 3:30 बजे से खेला जाएगा। SRH की कप्तानी बिहार के ईशान किशन कर रहे हैं। . इस मैच में ईशान किशन से बड़ी पारी की उम्मीद है, क्योंकि अब तक उनकी टीम ने सिर्फ एक मैच ही जीता है। दूसरी ओर ईशान पिछले मैच में LSG के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। हालांकि, KKR के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। मगर 8वें ओवर में लगातार 3 चौके जड़े थे और टीम ने जीत हासिल की थी। हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहे- ईशान किशन जब KKR के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ईशान किशन आए तो उन्होंने कहा था कि वह अपने खेल से संतुष्ट नहीं है, मगर टीम की उन्होंने काफी तारीफ की। ईशान ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि, ‘हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहा हूं। एक टीम के रूप में अपनी फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है, क्योंकि हर मैच में 20 अतिरिक्त रन नहीं लुटा सकते। टीम को इस पर काम करना होगा, क्योंकि आईपीएल जैसे टी20 फॉर्मेट में 10 या 20 रन बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं। तो हम इस पर काम करेंगे।’ ईशान ने IPL में 3000 रन पूरे किए RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए। ईशान तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। वहीं, इस मैच में उन्होंने सिर्फ 2180 गेंदों में 3000 IPL रन पूरे किए थे। वे सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान की चौके से पूरी की थी फिफ्टी ईशान ने RCB के खिलाफ अपने पहले मैच में चौके से फिफ्टी पूरी की थी। उन्होंने 12वें ओवर में फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। 16वें ओवर में ईशान 80 रन बनाकर आउट हुए। फुल टॉस गेंद को ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, मगर फिल सॉल्ट ने कैच पकड़ लिया।

Punjab Kings vs SRH | Abhishek Sharma Fans Gather, Shreyas Iyer Contention in Punjab

Punjab Kings vs SRH | Abhishek Sharma Fans Gather, Shreyas Iyer Contention in Punjab

न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में प्रैक्टिस करते श्रेयस अय्यर। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (न्यू चंडीगढ़) में आज शाम 3:30 बजे पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच IPL में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 24 मैचों मे . इस मुकाबले को लेकर जहां एक तरफ श्रेयस अय्यर (सरपंच साहब) के फैंस काफी एक्टिव हैं, वहीं अभिषेक शर्मा का क्रेज भी दिख रहा है। पंजाब किंग्स पिछले दो मैच जीती है और एक ड्रा हुआ है। उसने अपना शुरुआती मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ अपने होम ग्राउंड पर खेला था, जहां जीत हासिल की थी। न्यू चंडीगढ़ में कैसी होती है पिच शुरुआती ओवर: पेसर्स को मदद बाद में: बैटिंग आसान टॉस: चेज करना थोड़ा फायदेमंद पंजाब किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स अब तक एक भी मैच नहीं हारी पंजाब किंग्स का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। टीम ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए पहले 3 मैचों में 2 जीत हासिल की और 1 मैच बेनतीजा रहा। इसके साथ ही वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। बल्लेबाजी यूनिट ने लगातार बड़े स्कोर चेज किए हैं, जबकि गेंदबाजी भी संतुलित नजर आई है, जिससे टीम को शुरुआती बढ़त मिली। सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन मिला-जुला रहा। टीम ने कुछ मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मजबूत शुरुआत की, लेकिन अहम मौकों पर गलतियां और डेथ ओवर्स में कमजोर प्रदर्शन के कारण मैच गंवाए हैं। टीम के बल्लेबाज जैसे हेनरिक क्लासेन और युवा खिलाड़ियों ने रन बनाए, लेकिन कंसिस्टेंसी की कमी साफ दिखी। इसके चलते टीम 3 में से 2 मैच हार चुकी है और एक पर जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर की फाइल फोटो। पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड का मिलेगा फायदा पंजाब किंग्स की टीम पिछले कई दिनों से अपने होम ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रही है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को चंडीगढ़ पहुंची है और वो ज्यादा प्रैक्टिस नहीं कर पाई है। इस कारण पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड पर की जा रही लंबी प्रैक्टिस का फायदा मिलेगा। वहीं, श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली की बैटिंग पर सभी की निगाहे होंगी। कोनोली पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर कूपर कोनोली फिलहाल पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 108 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अपने IPL डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। अभिषेक शर्मा की आक्रामक बैटिंग देखने के लिए युवाओं में क्रेज है। (फोटो क्रेडिट- पीटीआई) मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा की बैटिंग देखने का युवाओं में क्रेज अभिषेक शर्मा ने न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एक ही मैच खेला है। रिकॉर्ड अच्छा ना भी हो लेकिन, ऐसे ग्राउंड पर वो हमेशा आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते आए हैं। उन्हें बैटिंग करता देखने के लिए युवाओं में काफी क्रेज है।

IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। CSK की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी, टीम 3 मैच हार चुकी है। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच जीत चुकी है, टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मिली। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। PBKS ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, वहीं SRH को 2 हार मिल चुकी है। चेपॉक में होम टीम आगे चेन्नई और दिल्ली के बीच 31 IPL मैच खेले गए। 19 में CSK और 12 में DC को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने दिल्ली को 10 में से 7 मैच हराए हैं, वहीं DC 3 मैच ही जीत सकी। इस सीजन चेन्नई एक मैच भी नहीं जीत सकी है। टीम RCB, PBKS और RR के खिलाफ हार चुकी है। वहीं दिल्ली ने इकलौता मैच GT के खिलाफ गंवाया, टीम ने LSG और MI को 1-1 मैच हराया है। CSK की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप चेन्नई की टीम आज भी धोनी के बगैर उतरेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस वापसी कर सकते हैं। टीम की बैटिंग टूर्नामेंट में फ्लॉप रही, एक भी बैटर 3 मैचों में 100 रन नहीं बना सका। बॉलिंग भी काम नहीं आ पाई, RCB ने टीम के खिलाफ 20 ओवर में 250 रन बना दिए थे। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। DC की टीम बैलेंस्ड दिल्ली की टीम इस सीजन बैलेंस नजर आई। टीम ने लखनऊ और मुंबई को शुरुआती 2 मैच 6-6 विकेट से हराए। हर बार समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए और टीम को जीत दिलाई। GT के खिलाफ तीसरे मुकाबले में रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। टीम ने यह मुकाबला 1 रन के करीबी अंतर से गंवा दिया। 2 जीत के साथ दिल्ली चौथे नंबर पर है। चेपॉक की पिच बैटिंग के लिए फायदेमंद चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती आई है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुनेगी। इस सीजन पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। बारिश नहीं होगी चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में 33 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 28 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी, नूर अहमद। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार।

IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। CSK की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी, टीम 3 मैच हार चुकी है। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच जीत चुकी है, टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मिली। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। PBKS ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, वहीं SRH को 2 हार मिल चुकी है। चेपॉक में होम टीम आगे चेन्नई और दिल्ली के बीच 31 IPL मैच खेले गए। 19 में CSK और 12 में DC को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने दिल्ली को 10 में से 7 मैच हराए हैं, वहीं DC 3 मैच ही जीत सकी। इस सीजन चेन्नई एक मैच भी नहीं जीत सकी है। टीम RCB, PBKS और RR के खिलाफ हार चुकी है। वहीं दिल्ली ने इकलौता मैच GT के खिलाफ गंवाया, टीम ने LSG और MI को 1-1 मैच हराया है। CSK की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप चेन्नई की टीम आज भी धोनी के बगैर उतरेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस वापसी कर सकते हैं। टीम की बैटिंग टूर्नामेंट में फ्लॉप रही, एक भी बैटर 3 मैचों में 100 रन नहीं बना सका। बॉलिंग भी काम नहीं आ पाई, RCB ने टीम के खिलाफ 20 ओवर में 250 रन बना दिए थे। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। DC की टीम बैलेंस्ड दिल्ली की टीम इस सीजन बैलेंस नजर आई। टीम ने लखनऊ और मुंबई को शुरुआती 2 मैच 6-6 विकेट से हराए। हर बार समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए और टीम को जीत दिलाई। GT के खिलाफ तीसरे मुकाबले में रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। टीम ने यह मुकाबला 1 रन के करीबी अंतर से गंवा दिया। 2 जीत के साथ दिल्ली चौथे नंबर पर है। चेपॉक की पिच बैटिंग के लिए फायदेमंद चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती आई है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुनेगी। इस सीजन पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। बारिश नहीं होगी चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में 33 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 28 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी, नूर अहमद। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। पूरी खबर IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH:हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। पूरी खबर

IPL में आज RCB-RR का मुकाबला:विराट के सामने वैभव का चलेगा बल्ला, पिछले मैच में बुमराह की पहली बॉल पर मारा छक्का

IPL में आज RCB-RR का मुकाबला:विराट के सामने वैभव का चलेगा बल्ला, पिछले मैच में बुमराह की पहली बॉल पर मारा छक्का

IPL में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज विराट कोहली के साथ वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का भी जादू चलेगा। दोनों टीमें अब तक एक मैच भी नहीं हारी है। खासकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने सबको अचंभित कर दिया, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में दुनिया के शीर्ष गेंदबाज़ों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। इसके साथ ही वह IPL में 19 या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तीन दिग्गज गेंदबाजों के पहले बॉल पर मारा था छक्का वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए थे। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया था। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट के पहले बॉल पर भी छक्का मारा था। वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाया था। वैभव की पारी में 5 छक्के और 1 चौके शामिल हैं। वैभव 19 से कम उम्र में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अपने 35 सिक्स पूरे कर लिए हैं। वह 19 साल या उससे कम उम्र में IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 10 पारियों में 35 सिक्स लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत (30) और ईशान किशन (30) को पीछे छोड़ा। वैभव ने सिक्स लगाकर फिफ्टी की पूरी उन्होंने CSK के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे। चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने आए वैभव का पहली ही गेंद पर कैच छूट गया था। वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली बॉल पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई थी। कार्तिक शर्मा गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अगली गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का भी लगा दिया था। वैभव ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। यह राजस्थान के लिए वैभव की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। टॉप पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला था इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वो 18 गेंद पर 31 रन ही बना सके। GT के खिलाफ वैभव ने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला था। वहीं, सिराज के चौथे गेंद पर भी वैभव ने चौका जड़ा। पहले ओवर में उन्होंने 2 चौके जड़े थे। जोस बटलर से वैभव सूर्यवंशी का कैच छूट गया था। उनके हाथ से छूटी कैच चौके के लिए निकल गई। इस जीवनदान का वैभव ने पूरा फायदा उठाया और अगली ही गेंद पर पॉइंट की दिशा में छक्का लगाकर टीम की फिफ्टी पूरी कर दी। वैभव ने 18 गेंद पर 31 रन बनाए। IPL में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव पिछले सीजन के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। वे पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केवल 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इसी के साथ वो क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। यह किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में सबसे तेज शतक था। वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।

Mukesh Choudhary IPL 2026 Heroics

Mukesh Choudhary IPL 2026 Heroics

झुंझुनूं के मुकुल चौधरी ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने तीसरे ही मैच में 27 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार जीत दिलाई। उनकी यह पारी उस समय आई, जब मैच लखनऊ की पकड़ से दूर जा रहा था। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इस पारी के लि . 21 साल के मुकुल चौधरी ने कहा- गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हमारी टीम 16 ओवर में 128 रन पर 7 विकेट खो चुकी थी। मेरा प्लान साफ था कि डिफेंसिव नहीं खेलना है। मैं तय करके आया था कि आक्रामक पारी खेलनी है, तब ही टीम जीत पाएगी और दबाव भी खत्म होगा। आखिरी ओवरों में सात सिक्स लगाकर मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया। बकौल मुकुल, पिता का सपना था कि बेटा होगा तो उसे क्रिकेटर बनाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण क्रिकेट की प्रैक्टिस थोड़ी देर से शुरू हुई। 12 साल की उम्र में पहली बार गेंद और बल्ला पकड़ा था। दिसंबर 2025 में IPL के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुकुल को 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी। पढ़िए मुकुल चौधरी से खास बातचीत… आक्रामक अप्रोच से जिता पाया मैच मुकुल ने कहा- जिस सिचुएशन में मैं क्रीज पर आया था, तब जानता था कि अगर रुककर खेला तो दबाव और बढ़ेगा, इसलिए शुरुआत से ही गेंदबाजों पर अटैक करने किया। मौके मिलते ही बड़े शॉट खेले। इसी रणनीति के तहत मैदान के चारों ओर छक्के जड़े। मुकुल ने आवेश खान के साथ साझेदारी को भी अहम बताया। दोनों ने मिलकर 8वें विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदों पर 54 रन जोड़े, जिससे दबाव पूरी तरह KKR पर चला गया। मुकुल के मुताबिक, यही आक्रामक अप्रोच और सही टाइम पर लिए गए फैसले मैच का असली टर्निंग पॉइंट बने। पापा की शादी भी नहीं हुई थी, तब से उनका सपना था बेटे को क्रिकेट खिलाएंगे मुकुल ने कहा- जब मेरे पापा की शादी भी नहीं हुई थी, तभी उन्होंने सोच लिया था कि जब मेरा बेटा होगा तो उसे क्रिकेट खिलाऊंगा। यह उनका सपना था। उस समय फैमिली कंडीशन इतनी अच्छी नहीं थी कि बचपन में ही मुझे क्रिकेट शुरू करा सकें, इसलिए मैंने 12-13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया। वहां उस समय ज्यादा एकेडमी भी नहीं थीं। सीकर में एक एकेडमी खुली थी, SBS क्रिकेट एकेडमी। मैंने वहां 5-6 साल तक तैयारी की। इसके बाद मैं जयपुर आया, क्योंकि अगर आपको आगे अच्छे लेवल पर खेलना है तो आगे बढ़ना पड़ता है। पिछले चार साल से मैं जयपुर में प्रैक्टिस कर रहा हूं। पिछले साल मुझे लगा कि टी-20 क्रिकेट बहुत तेज हो गया है, इसलिए मुझे मैच खेलने चाहिए। इसके लिए मैं 3-4 महीने गुरुग्राम (हरियाणा) में रहा और दिल्ली में मैच खेले। इससे मुझे टी-20 के फास्ट गेम को समझने में काफी मदद मिली। यही मेरी जर्नी रही है। लो स्कोरिंग मैच की इनिंग से पापा का भरोसा जीता मुकुल ने बताया- मेरे पापा मुझे बताते हैं कि एक मैच था हमारा अंडर-19 का, यूपी के खिलाफ। वो लो स्कोरिंग मैच था, किसी ने खास परफॉर्म नहीं किया था, लेकिन मैंने वहां रन बनाए थे। उस इनिंग को वो आज भी याद करते हैं। वो कहते हैं कि उसी दिन उन्हें ट्रस्ट हो गया था कि मैं लाइफ में कुछ कर सकता हूं। बेस्ट बॉलर बनने का सपना था, अब अटैकिंग बैटर मुकुल का जन्म 6 अगस्त 2004 को झुंझुनूं में हुआ। उनके पिता का नाम दलिप कुमार चौधरी है, जो क्रिकेट के दीवाने हैं। पिता पहले निजी स्कूल में टीचर थे, बाद में रियल एस्टेट के बिजनेस में आए। मुकुल की एक छोटी बहन है। लगभग 10 साल पहले मुकुल ने सीकर में SBS क्रिकेट एकेडमी जॉइन की। यहां पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर दिनेश मोंगिया कोच रह चुके हैं। तब मुकुल मीडियम फास्ट बॉल करते थे। उनका सपना दुनिया का बेस्ट बॉलर बनना था। मुकुल बताते हैं कि एक मैच में टीम को विकेटकीपर की जरूरत पड़ी तो उन्होंने ग्लव्स पहने और उस दिन से विकेटकीपिंग उनकी जिंदगी बन गई। बाद में वे जयपुर शिफ्ट हो गए और अरावली क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग करने लगे। यहां वे राजस्थान के साथी खिलाड़ियों कार्तिक शर्मा और अशोक शर्मा के साथ प्रैक्टिस करते थे। मां ने मुकुल का पूरा साथ दिया। जब मुकुल जयपुर शिफ्ट हुए तो मां बहन के साथ वहां चली गईं, ताकि मुकुल बिना किसी टेंशन के सिर्फ क्रिकेट पर फोकस कर सकें। धोनी हैं मुकुल के आइडल मुकुल का सफर आसान नहीं रहा। छोटे जिले में संसाधनों की कमी और आर्थिक चुनौतियां थीं। पिता ने हरसंभव कोशिश की, लेकिन शुरुआत मुश्किल थी। रणजी डेब्यू (2023 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ) में सिर्फ 2 रन बनाए, जिसके बाद सिलेक्शन नहीं मिला। कुछ टी20 मैच भी यादगार नहीं रहे। मुकुल कहते हैं- ‘तब मैं काफी फ्रस्टेट हो गया था, लेकिन परिवार की मदद से टिका रहा। इसके बाद गुरुग्राम में शिफ्ट हो गया था।’ मुकुल क्लीन हिटिंग फिनिशर हैं। एमएस धोनी उनके आइडल हैं।

LSG vs KKR IPL 2026

LSG vs KKR IPL 2026

कोलकाता6 मिनट पहले कॉपी लिंक लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया। दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच पर विवाद हुआ। वहीं स्लोअर बाउंसर पर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन आउट हुए। LSG Vs KKR मैच के टॉप-9 मोमेंट्स 1. दिग्वेश के कैच पर विवाद, एलन आउट लखनऊ के प्रिंस यादव ने अपने पहले ओवर में फिन एलन को आउट किया। 137.6 किमी/घंटा की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर एलन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई। बाउंड्री लाइन के पास दिग्वेश सिंह राठी ने कैच पकड़ा। एलन 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके शामिल थे। हालांकि, इस विकेट पर विवाद हुआ। रिप्ले में दिग्वेश का पैर बाउंड्री के करीब नजर आया, लेकिन फील्ड अंपायर ने कैच को वैध मानते हुए एलन को आउट दिया। दिग्वेश सिंह राठी ने फिन एलन का कैच लपका। 2. रहाणे का बल्ला छूटा, फिर भी लगा सिक्स आठवें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने सिक्स लगाया। आवेश खान की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर रहाणे ने कट लगाने की कोशिश की, लेकिन शॉट खेलते वक्त उनके हाथ से बल्ला छूटकर स्क्वेयर लेग की ओर उड़ गया। इसके बावजूद गेंद बल्ले से कनेक्ट होकर डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से सिक्स के लिए गई। अजिंक्य रहाणे के ऑफ साइड में शॉट खेलते समय उनका बैट छूट गया। 3. शमी के डाइविंग कैच से रहाणे आउट 10वें ओवर में दिग्वेश सिंह राठी ने अजिंक्य रहाणे को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद पर रहाणे ने लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट टाइम नहीं हुआ और गेंद मिडविकेट की ओर गई। यहां मोहम्मद शमी ने आगे डाइव लगाकर शानदार लो कैच पकड़ा। कैच को लेकर थर्ड अंपायर ने जांच की, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद सीधे शमी के हाथों में गई और उनकी उंगलियां गेंद के नीचे थीं। रहाणे 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी ने डाइव लगाकर अजिंक्य रहाणे का कैच लपका। 4. मार्श के चौके से चेज की शुरुआत 181 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ के मिचेल मार्श ने चौके से शुरुआत की। इम्पैक्ट प्लेयर वैभव अरोरा की पहली गेंद पर मार्श ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेला और गेंद पॉइंट के पार बाउंड्री तक पहुंची। मिचेल मार्श 15 रन बनाकर आउट हुए। 5. वैभव ने एक ओवर में दो विकेट लिए 5वें ओवर की पहली बॉल पर वैभव अरोरा ने ऐडन मार्करम को रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। मार्करम 15 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने तीसरी बॉल पर मिचेल मार्श को विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी के हाथों कैच कराया। मार्श 15 रन ही बना सके। वैभव ने स्टंप पर बॉल डाली, जो बल्ले से लगकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई। 6. स्लोअर बाउंसर पर पंत-पूरन आउट कोलकाता के गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंदों से लखनऊ के मिडिल ऑर्डर को झटका दिया। 8वें ओवर में कैमरन ग्रीन ने ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर पंत पुल शॉट के लिए तैयार नहीं थे, गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, जहां कार्तिक त्यागी ने कैच लपका। इसके बाद 11वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को भी शॉर्ट गेंद पर फंसा लिया। पूरन ने पुल खेलने की कोशिश में टॉप एज दिया। लॉन्ग ऑन पर खड़े रमनदीप सिंह ने कैच पकड़ा। पूरन 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। 7. बडोनी की सिक्स से फिफ्टी, अगली गेंद पर आउट 15वें ओवर में आयुष बडोनी ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। अनुकूल रॉय की फुलटॉस गेंद पर बडोनी ने आगे बढ़कर शॉट खेला और वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स जड़ा। हालांकि, अगली गेंद पर अनुकूल रॉय ने वापसी करते हुए बडोनी को पवेलियन भेज दिया। बडोनी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे रिंकू सिंह के हाथों में गई। आयुष बडोनी 54 रन बनाकर आउट हुए। 8. मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया 16वें ओवर में मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए सिक्स लगाया। वैभव अरोड़ा की फुल लेंथ गेंद, जो लेग स्टंप के बाहर थी, उस पर मुकुल ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए शॉट खेला और गेंद लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंची। मुकुल चौधरी ने मैच जिताऊ पारी में 7 सिक्स लगाए। 9. मुकुल की सिक्स से फिफ्टी 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुकुल चौधरी ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। वैभव अरोड़ा की फुल और ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर मुकुल ने क्रीज में जगह बनाकर शॉट खेला और गेंद स्वीपर कवर के ऊपर से सिक्स के लिए भेजी। मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर 54 रन की पारी खेली। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

LSG vs KKR IPL 2026

LSG vs KKR IPL 2026

कोलकाता1 घंटे पहले कॉपी लिंक लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया। दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच पर विवाद हुआ। वहीं स्लोअर बाउंसर पर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन आउट हुए। LSG Vs KKR मैच के टॉप-9 मोमेंट्स 1. दिग्वेश के कैच पर विवाद, एलन आउट लखनऊ के प्रिंस यादव ने अपने पहले ओवर में फिन एलन को आउट किया। 137.6 किमी/घंटा की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर एलन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई। बाउंड्री लाइन के पास दिग्वेश सिंह राठी ने कैच पकड़ा। एलन 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके शामिल थे। हालांकि, इस विकेट पर विवाद हुआ। रिप्ले में दिग्वेश का पैर बाउंड्री के करीब नजर आया, लेकिन फील्ड अंपायर ने कैच को वैध मानते हुए एलन को आउट दिया। दिग्वेश सिंह राठी ने फिन एलन का कैच लपका। 2. रहाणे का बल्ला छूटा, फिर भी लगा सिक्स आठवें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने सिक्स लगाया। आवेश खान की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर रहाणे ने कट लगाने की कोशिश की, लेकिन शॉट खेलते वक्त उनके हाथ से बल्ला छूटकर स्क्वेयर लेग की ओर उड़ गया। इसके बावजूद गेंद बल्ले से कनेक्ट होकर डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से सिक्स के लिए गई। अजिंक्य रहाणे के ऑफ साइड में शॉट खेलते समय उनका बैट छूट गया। 3. शमी के डाइविंग कैच से रहाणे आउट 10वें ओवर में दिग्वेश सिंह राठी ने अजिंक्य रहाणे को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद पर रहाणे ने लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट टाइम नहीं हुआ और गेंद मिडविकेट की ओर गई। यहां मोहम्मद शमी ने आगे डाइव लगाकर शानदार लो कैच पकड़ा। कैच को लेकर थर्ड अंपायर ने जांच की, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद सीधे शमी के हाथों में गई और उनकी उंगलियां गेंद के नीचे थीं। रहाणे 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी ने डाइव लगाकर अजिंक्य रहाणे का कैच लपका। 4. मार्श के चौके से चेज की शुरुआत 181 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ के मिचेल मार्श ने चौके से शुरुआत की। इम्पैक्ट प्लेयर वैभव अरोरा की पहली गेंद पर मार्श ने बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेला और गेंद पॉइंट के पार बाउंड्री तक पहुंची। मिचेल मार्श 15 रन बनाकर आउट हुए। 5. वैभव ने एक ओवर में दो विकेट लिए 5वें ओवर की पहली बॉल पर वैभव अरोरा ने ऐडन मार्करम को रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। मार्करम 15 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने तीसरी बॉल पर मिचेल मार्श को विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी के हाथों कैच कराया। मार्श 15 रन ही बना सके। वैभव ने स्टंप पर बॉल डाली, जो बल्ले से लगकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई। 6. स्लोअर बाउंसर पर पंत-पूरन आउट कोलकाता के गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंदों से लखनऊ के मिडिल ऑर्डर को झटका दिया। 8वें ओवर में कैमरन ग्रीन ने ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर पंत पुल शॉट के लिए तैयार नहीं थे, गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, जहां कार्तिक त्यागी ने कैच लपका। इसके बाद 11वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को भी शॉर्ट गेंद पर फंसा लिया। पूरन ने पुल खेलने की कोशिश में टॉप एज दिया। लॉन्ग ऑन पर खड़े रमनदीप सिंह ने कैच पकड़ा। पूरन 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। 7. बडोनी की सिक्स से फिफ्टी, अगली गेंद पर आउट 15वें ओवर में आयुष बडोनी ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। अनुकूल रॉय की फुलटॉस गेंद पर बडोनी ने आगे बढ़कर शॉट खेला और वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स जड़ा। हालांकि, अगली गेंद पर अनुकूल रॉय ने वापसी करते हुए बडोनी को पवेलियन भेज दिया। बडोनी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे रिंकू सिंह के हाथों में गई। आयुष बडोनी 54 रन बनाकर आउट हुए। 8. मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया 16वें ओवर में मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए सिक्स लगाया। वैभव अरोड़ा की फुल लेंथ गेंद, जो लेग स्टंप के बाहर थी, उस पर मुकुल ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए शॉट खेला और गेंद लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंची। मुकुल चौधरी ने मैच जिताऊ पारी में 7 सिक्स लगाए। 9. मुकुल की सिक्स से फिफ्टी 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुकुल चौधरी ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। वैभव अरोड़ा की फुल और ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर मुकुल ने क्रीज में जगह बनाकर शॉट खेला और गेंद स्वीपर कवर के ऊपर से सिक्स के लिए भेजी। मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर 54 रन की पारी खेली। ———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज RR vs RCB:दोनों टीमें अब तक नहीं हारीं, राजस्थान रॉयल्स टेबल में टॉप पर IPL का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीजन की दो सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

IPL में मुंबई के खिलाफ मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। इसपर अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैभव ने कहा कि मैं बस यही कोशिश कर रहा था कि बॉलर को न देखकर बॉल को खेलने का ट्राई करूं। इतने बड़े बॉलर सामने थे तो मैं नर्वस जरूर था, लेकिन मैं खेलने का ट्राई कर रहा था। इसलिए मैंने बुमराह को न देखकर बॉल को देखा।मेरे लिए यह यादगार पल रहेगा कि बुमराह की पहली बॉल पर छक्का मारा था। मुझे यशस्वी जायसवाल ने बोला था कि मारते रहो। वहीं, उनके इस प्रदर्शन पर हरभजन सिंह ने उन्हें सेल्यूट किया। वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। हालांकि उन्हें ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ मारे गए सिक्स ज्यादा पसंद आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी वैभव की इस धमाकेदार पारी की खूब तारीफ हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी से मिलकर उनकी सराहना करते नजर आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच के बाद उन्होंने कहा, 16 या 17 साल के लड़के को इस तरह निडर होकर खेलते देखना वाकई अद्भुत है। हमारे पास वैभव सूर्यवंशी के लिए कोई खास योजना नहीं थी। वह बिल्कुल ‘आउट ऑफ सिलेबस’ खिलाड़ी निकले और उन्होंने बेहद शानदार खेल दिखाया। तीन दिग्गज गेंदबाजों के पहले बॉल पर मारा था छक्का वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए थे। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया था। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट के पहले बॉल पर भी छक्का मारा था। वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाया था। वैभव की पारी में 5 छक्के और 1 चौके शामिल हैं।

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर IPL 2026 में स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद की गई। IPL की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 209/8 रन ही बना सकी। गुजरात का अगला मैच लखनऊ से गुजरात टाइटंस की इस सीजन में यह पहली जीत रही। अब टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से लखनऊ में रविवार को होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। IPL में स्लो ओवर-रेट का नियम क्या है? IPL में हर टीम को तय समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे स्लो ओवर-रेट माना जाता है और सजा दी जाती है। कैसे तय होता है स्लो ओवर-रेट? एक पारी को आमतौर पर करीब 90 मिनट में पूरा करना होता है। बीच में टाइम-आउट और अन्य ब्रेक को छोड़कर ओवर की गति मॉनिटर की जाती है और मैच रेफरी यह देखते हैं कि टीम निर्धारित समय से पीछे तो नहीं चल रही। बार-बार गलती करने पर सजा बढ़ती है ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पूरी खबर…