Khabar Hatke- Kerala ₹1 Shoes Offer, Surat Family ₹2 Lakh Canal, Sweden Crows Cleaning

केरल में ₹1 में जूते मिलने के ऑफर पर 20 हजार लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूरत में एक परिवार पूजा की थैली के साथ 2 लाख रुपए नहर में बहा आया। उधर स्वीडन में शहर की सफाई के लिए कौओं को ट्रेन किया जा रहा है। . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Rahul Gandhi: Films, Media Used for Propaganda

इडुक्की3 घंटे पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी ने शुक्रवार को केरल के इडुक्की में एक कॉलेज में छात्रों से बात की। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि फिल्म केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड को ज्यादा लोग नहीं देख रहे हैं और यह अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि फिल्मों, टीवी और मीडिया का इस्तेमाल तेजी से प्रोपेगैंडा के रूप में किया जा रहा है। केरल में इडुक्की के कुट्टिकनम स्थित मैरियन कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। एक छात्र ने फिल्मों के प्रोपेगैंडा के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर सवाल पूछा था। इस पर गांधी ने कहा- अच्छी खबर यह है कि केरल स्टोरी खोखली लगती है और लोग इसे देखने नहीं जा रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि बहुत से लोग केरल और उसकी परंपराओं व संस्कृति को ठीक से नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने कहा कि आज फिल्मों, टेलीविजन और मीडिया को तेजी से नफरत फैलाने का हथियार बनाया जा रहा है। इनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, उन्हें खत्म करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जाता है, ताकि कुछ लोगों को फायदा हो और दूसरों को नुकसान हो। मैरियन कॉलेज की छात्रा ने राहुल से फिल्मों से जुड़ा सवाल किया। राहुल की छात्रों से संवाद की 5 बड़ी बातें… यूनिवर्सिटी में RSS के लोग- देश की शिक्षा व्यवस्था पर एक खास विचारधारा का दबाव बढ़ रहा है। अगर आप यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर देखें तो उनमें से कई की नियुक्ति इसलिए हुई है क्योंकि वे आरएसएस या किसी खास विचारधारा से जुड़े हैं। शिक्षा को किसी एक सोच तक सीमित नहीं होना चाहिए। AI और डेटा पर चिंता जताई- भारत अभी अमेरिका और चीन के स्तर तक नहीं पहुंचा है। यदि भारत AI के क्षेत्र में मजबूत बनना चाहता है, तो उसे अपने डेटा पर नियंत्रण रखना होगा। अमेरिका को वैश्विक डेटा तक व्यापक पहुंच है, जबकि चीन अपना डेटा खुद नियंत्रित करता है, जिससे AI में उसकी स्थिति मजबूत होती है। जंग का दुनिया पर असर- ऊपर से देखने पर वेस्ट एशिया में चल रहा तनाव अमेरिका और इजराइल बनाम ईरान का संघर्ष लगता है, लेकिन बड़े जियोपॉलिटिकल खिलाड़ी अमेरिका, चीन और रूस हैं। मिडिल ईस्ट वैश्विक ऊर्जा उत्पादन का केंद्र है और वहां होने वाले संघर्षों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। शतरंज और मार्शल आर्ट पसंद- मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखता। मुझे शतरंज खेलना और मार्शल आर्ट करना पसंद है। फिट रहने के लिए तैरता हूं, दौड़ता हूं और एक्सरसाइज करता हूं। राहुल ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और डीन कुरियाकोस के साथ केरल के पारंपरिक मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के कुछ स्टेप्स भी आजमाए। केरल को समझने के लिए समय चाहिए- मैंने पांच साल तक केरल के वायनाड का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन इसके बावजूद राज्य को पूरी तरह से समझने की प्रक्रिया में हूं। वायनाड में आया भूस्खलन बड़ी त्रासदी थी। इसके बावजूद लोगों ने एक-दूसरे की मदद की, जो केरल के समाज की ताकत को दिखाता है। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस रद्द, कर्नाटक चुनाव में 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस को रद्द कर दिया। यह मामला 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘40% कमीशन’ वाले कांग्रेस के विज्ञापनों को लेकर भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था। ‘करप्शन रेट कार्ड’ वाले इस विज्ञापन को राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Kerala High Court Stays The Kerala Story 2 Release

तिरुवनंतपुरम4 मिनट पहले कॉपी लिंक केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर रोक लगा दी। कोर्ट ने सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर उठे सवालों के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को दोबारा फिल्म का रिव्यू करने का निर्देश दिया। फिल्म शुक्रवार यानी 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। कुछ लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि फिल्म का नाम और कहानी केरल की छवि खराब कर सकती है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म में जबरन धर्म परिवर्तन और आतंकवाद जैसे मुद्दे दिखाए गए हैं। इससे पूरे केरल के बारे में गलत संदेश जा सकता है और लोगों की भावनाएं भड़क सकती हैं। कोर्ट ने बुधवार को कहा था कि वह फिल्म देखकर फैसला करेगा, लेकिन निर्माता ने फिल्म दिखाने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि केरल में आपसी सद्भाव है, लेकिन फिल्म में ऐसा दिखाया गया है जैसे ऐसी घटनाएं पूरे राज्य में हो रही हों। फिल्म द केरल स्टोरी 2 में मुख्य भूमिकाओं में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आएंगी। सेंसर बोर्ड बोला- हमने टीजर को पास नहीं किया था फिल्म निर्माता के वकील ने कहा कि यह मामला जनहित याचिका जैसा है और याचिकाकर्ताओं ने अपना व्यक्तिगत नुकसान नहीं बताया है। याचिकाकर्ताओं ने जवाब दिया कि अगर कई लोगों को एक जैसी चिंता है तो उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए। टीजर को लेकर भी बहस हुई। सेंसर बोर्ड ने कहा कि उसने टीजर या ट्रेलर को पास नहीं किया है, इसलिए सोशल मीडिया पर डाले गए कंटेंट के लिए वह जिम्मेदार नहीं है। प्रोड्यूसर ने टाइटल में बदलाव से इनकार किया था प्रोड्यूसर विपुल शाह ने बुधवार को सुनवाई के दौरान फिल्म के टाइटल में बदलाव करने का भी विरोध किया था। उनका कहना था कि फिल्म में तीन राज्यों की कहानियां दिखाई गई हैं, जिनमें केरल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि फिल्म के टाइटल में जो “Goes Beyond” लिखा है, उसका मतलब ही यही है कि कहानी सिर्फ केरल तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे आगे की घटनाओं को भी दिखाती है। प्रोड्यूसर ने टाइटल का बचाव करते हुए कहा कि फिल्म केरल को गलत तरीके से निशाना नहीं बनाती है। तीन याचिकाओं पर जारी सुनवाई केरल हाईकोर्ट तीन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिन्हें तीन अलग-अलग लोगों ने दायर किया था। इन याचिकाओं में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और CBFC के सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की गई थी। क्यों विवादों में हैं द केरल स्टोरी 2 फिल्म द केरल स्टोरी 2, 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें मुख्य तौर पर धर्मांतरण, लव जिहाद और आतंकवाद के मुद्दे दिखाए गए हैं। फिल्म में अलग-अलग राज्यों की तीन लड़कियों की कहानी है, जबकि फिल्म के टाइटल में केरल लिखा गया है। केरल स्टोरी-2 के टीजर के कुछ दृश्य। – यू-ट्यूब ट्रेलर जारी होने के बाद केरल के कई लोगों ने फिल्म रिलीज के खिलाफ याचिका दायर कर आरोप लगाए कि फिल्म राज्य की छवि बिगाड़ने वाली है। ………………… द केरल स्टोरी 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज:तीन राज्यों की तीन कहानियां और प्यार के नाम पर धर्मांतरण; 27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म फिल्म द केरल स्टोरी 2 विवादों में हैं। फिल्म रिलीज के खिलाफ राज्य की गलत छवि दिखाने के आरोप में याचिका दायर की गई थी। बुधवार को केरल हाईकोर्ट में इस याचिका की सुनवाई के दौरान मेकर्स को कोर्ट के लिए प्री-स्क्रीनिंग रखने का आदेश दिया गया, हालांकि मेकर्स ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Current Affairs 25 Feb Kerala renamed keralam dolphin hunter submarine to be commitioned in Navy

Hindi News Career Current Affairs 25 Feb Kerala Renamed Keralam Dolphin Hunter Submarine To Be Commitioned In Navy 23 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी दो दिन की इजराइल यात्रा पर आज 25 फरवरी को पीएम मोदी इजराइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इजराइल यात्रा के दौरान पीएम मोदी तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजरायली संसद (सेनेट) के पूरे सेशन को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय पीएम होंगे। यात्रा के दौरान दोनों देशों के सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जॉइंट डिफेंस सिस्टम के प्रोडक्शन पर भी बातचीत होगी। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी और साइबर सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की ये दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे 2017 में इजराइल गए थे। 2. अभिनव बिंद्रा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से रिटायर हुए 23 फरवरी को भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से रिटायर हो गए। अभिनव बिंद्रा 2018 में इस कमेटी का हिस्सा बने थे। 2026 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया। 48 वर्षीय बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर शूटिंग में भारत को पहला व्यक्तिगत गोल्ड दिलाया था। अभिनव को साल 2000 में अर्जुन अवॉर्ड और 2002 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरुस्कार मिला। अभिनव को 2009 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। साल 2024 में ओलिंपिक मूवमेंट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2018 में इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन ने अभिनव को ISSE ब्लू क्रॉस अवॉर्ड दिया। 3. शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल होगा 27 फरवरी को थर्ड एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ नौसेना में कमीशन होगा। वॉटर क्राफ्ट अंजदीप चेन्नई बंदरगाह पर कमीशन किया जाएगा। ये दिसंबर 2025 में नौसेना को सौंपा गया था। कमीशनिंग समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी करेंगे। अंजदीप तटीय और उथले पानी में भारत की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को बढ़ाएगा। अंजदीप दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने और डी-एक्टटिवेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। अंजदीप युद्धपोत को ‘डॉल्फिन हंटर’ उपनाम दिया गया है। अंजदीप एक स्वदेशी पनडुब्बी है। इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) कोलकाता ने बनाया है। अंजदीप युद्धपोत की लंबाई लगभग 77 मीटर है। ये हाई स्पीड वॉटर जेट, सोनार, हल्के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेटों से लैस है। अंजदीप कोस्टल सर्विलांस, सर्च एंड रेस्क्यू और कम इंटेंसिटी वाले समुद्री अभियानों में हिस्सा ले सकता है। अंजदीप अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो और स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए ASW रॉकेट से लैस है। इसमें हुल माउंटेड सोनार (सेंसर) ‘अभय’ भी लगा है। कर्नाटक के कारवार तट के पास स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर वॉटर क्राफ्ट अंजदीप नाम रखा गया है। 4. केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी पीएम नरेंद्र मोदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। इस बैठक में केरल राज्य का नाम केरलम करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी। केरल विधानसभा से 24 जून 2024 को नाम बदलने का प्रस्ताव पास हुआ था। इस प्रस्ताव के मुताबिक, केरल का मलयाली भाषा में नाम केरलम है। हिंदी और दूसरी भाषाओं में इसे केरल कहा जाता है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब ‘केरल बिल, 2026’ संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत केरल विधानसभा में भेजा जाएगा। विधानसभा की राय मिलने के बाद, सरकार संसद में बिल पेश करेगी। संसद से पास होने पर राज्य का नाम आधिकारिक रूप से केरलम हो जाएगा। 2010 में उड़ीसा का नाम बदलकर ओड़िशा किया गया था। 2007 में उत्तरांचल का नाम बदलकर उत्तराखंड किया गया था। केरल नाम बदलने का उद्देश्य केरल राज्य की पहचान, भाषा, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना है। 5. ECI और स्टेट इलेक्शन कमीशन का गोलमेज सम्मेलन हुआ 24 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इलेक्शन कमीशन (ECI) और स्टेट इलेक्शन कमीशन ने राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन किया। ये गोलमेज सम्मेलन 27 सालों के बाद आयोजित किया गया। इस तरह का आखिरी सम्मेलन साल 1999 में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य चुनाव आयुक्तों ने अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय चुनाव आयोग और राज्य-स्तरीय चुनाव निकायों के बीच उनके कानूनी ढांचे के भीतर को-ऑपरेशन को मजबूत करना है। सम्मेलन में शामिल सदस्यों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और उसमें ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत की। हाल ही में आयोग ने ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है। सम्मेलन में इलेक्शन सर्विस और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू (बाएं) और डॉ. विवेक जोशी (दाएं) की मौजूदगी में सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (बीच में) ने की। 6. राष्ट्रपति मुर्मू 4 राज्यों के दौरे पर 24 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर निकलीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने पहले दिन की यात्रा में मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाने और स्वस्थ भारत का निर्माण’ का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा शेगांव, बुलढाणा में आयोजित किए जा रहे ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में जाएंगी। बुधवार को नागपुर में ब्रह्माकुमारीयों के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी और ‘एकता और विश्वास के जरिए से महाराष्ट्र का स्वर्ण युग’ के राज्य स्तरीय लॉन्च में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी और छात्रों से बातचीत करेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति राजस्थान के पोखरण में एक्स वायुशक्ति का निरीक्षण करेंगी। गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मू जगन्नाथ मंदिर, जमशेदपुर के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगी। 7. शिक्षा मंत्रालय ने टीचर ऐप 2.0 लॉन्च किया 24 फरवरी को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में भारती एयरटेल और सीके12 फाउंडेशन के सहयोग से AI द्वारा संचालित टीचर ऐप 2.0 लॉन्च किया। टीचर ऐप 2.0 के जरिए शिक्षकों का डिजिटल प्रोफाइल मैनेजमेंट किया जाएगा। स्कूलों
Kerala High Court on The Kerala Story 2: State Image at Risk

36 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर जारी होते ही फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म के सर्टिफिकेशन और केरल राज्य को कथित तौर पर गलत तरीके से दिखाए जाने को लेकर केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केरल हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि केरल एक शांत और सौहार्दपूर्ण राज्य है, लेकिन फिल्म में उसे गलत ढंग से दिखाया गया है, जिससे उसकी छवि प्रभावित हो सकती है। दोपहर बाद जब मामले की दोबारा सुनवाई हुई तो अदालत को बताया गया कि फिल्म के मेकर्स टीजर वापस लेने के लिए तैयार हैं। इसके बाद अदालत ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। उस दिन यह तय किया जाएगा कि कोर्ट 27 फरवरी रिलीज से पहले फिल्म देखेगी या नहीं। हालांकि, दोपहर की सुनवाई से पहले अदालत ने कहा था कि वह कोई भी आदेश देने से पहले फिल्म देखना चाहती है। साथ ही, अदालत ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से यह भी पूछा कि क्या फिल्म सभी आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करती है। बता दें, याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में फिल्म के कुछ हिस्सों में बदलाव की मांग की है, जिसमें फिल्म का टाइटल बदलने की मांग भी शामिल है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणित किया गया है, जबकि कथित रूप से यह सिनेमैटोग्राफी अधिनियम, 1952 के प्रावधानों का पालन नहीं करती। शिकायत के अनुसार, विवाद फिल्म के टीजर और ट्रेलर से शुरू हुआ है। इनमें अलग-अलदग राज्यों की महिलाओं की कहानियां दिखाई गई हैं, लेकिन फिल्म का टाइटल ‘केरल स्टोरी’ होने के कारण कथित आतंकवाद, जबरन धर्मांतरण और जनसांख्यिकीय साजिश जैसे मुद्दों को विशेष रूप से केरल से जोड़कर दिखाए गए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
SFI Beef Fest Controversy; The Kerala Story 2 Movie Protest

Hindi News National SFI Beef Fest Controversy; The Kerala Story 2 Movie Protest | IUML Reaction कोझिकोडकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक केरल में फिल्म केरल स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड के खिलाफ स्टूडेंट्स फेॉरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के बीफ फेस्ट के आयोजन की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(IUML) ने आलोचना की है। लीग ने कहा कि इस तरह का विरोध लोगों की भावनाएं भड़काने वाला है। IUML के स्टेट जनरल सेक्रेटरी पी एम ए सलाम ने कहा कि बीफ फेस्ट मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए एक सस्ता पॉलिटिकल हथकंडा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीफ और मुसलमानों के बीच क्या लिंक है। दरअसल, फिल्म केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर के मुताबिक, फिल्म में एक सीन है जिसमें एक किरदार को जबरदस्ती बीफ खिलाया जाता है। इसका विरोध करने के लिए SFI ने बीफ फेस्ट का आयोजन किया था। सलाम ने और क्या कहा… बीफ फेस्ट का आयोजन CPI(M) की मुस्लिम वोटरों को गुमराह करने की कोशिश थी। जो लोग बीफ नहीं खाना चाहते, उन्हें कोई मजबूर नहीं कर रहा है। यह मुसलमानों के समर्थन का दिखावा करने की एक राजनीतिक रणनीति थी। इस तरह के कार्यक्रमों से असल में BJP को अप्रत्यक्ष फायदा होता है। मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन ने भी SFI के प्रोटेस्ट पर सवाल उठाए थे IUML का बीफ फेस्टिवल पर बयान मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन के केरल स्टोरी 2 फिल्म का बॉयकॉट करने की अपील के दो दिन बाद आया। MSF के स्टेट जनरल सेक्रेटरी सी के नजफ ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के विरोध प्रदर्शन का विरोध करते हुए कहा था कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। SFI की डिस्ट्रिक्ट कमिटी ने मानवेयम वेधी में फेस्ट का आयोजन किया था। कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके पहले पार्ट, द केरल स्टोरी ने 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड जीता था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
‘No Beef With Anyone’: Kerala Tourism’s Clever Jab At ‘The Kerala Story 2’ Stirs Buzz | Movies News

Last Updated:February 20, 2026, 22:51 IST The Kerala tourism campaign’s light-hearted approach appears to be a direct response to the ongoing row about the film, which centres on religious conversion. The poster, shared across all of Kerala Tourism’s social media platforms, features an elderly man and a foreigner sitting together, sipping tea. (Image via X/@KeralaTourism) Kerala’s tourism department has sparked a wave of attention with a playful and sly promotional poster featuring the tagline, “No beef with anyone… that’s our recipe for happiness.” The poster, shared across all of Kerala Tourism’s social media platforms on Thursday, features an elderly man and a foreigner sitting together, sipping tea and sharing a smile. The image is accompanied by the message: “Love, harmony and hearts big enough for everyone. Welcome to God’s Own Country.” The post, widely shared, comes amid growing controversy over the upcoming release of ‘The Kerala Story 2: Goes Beyond‘, the second part of a film that has already been at the heart of political and religious disputes. ALSO READ: ‘The Kerala Story 2’ Release In Trouble? HC Sends Notice To Producers The Kerala tourism campaign’s light-hearted approach appears to be a direct response to the ongoing row about the film, which centres on religious conversion. The first part of ‘The Kerala Story‘ faced heavy criticism from Kerala’s ruling Left government, who accused the film of being BJP-backed propaganda. Now, with the sequel set for release on February 27, controversy has intensified. Directed by Kamakhya Narayan Singh, ‘The Kerala Story 2: Goes Beyond‘ stars Ulka Gupta, Aditi Bhatia, and Aishwarya Ojha. The film portrays the stories of three Hindu women who are allegedly coerced into marriage and conversion to Islam, with some trailers depicting a character being force-fed beef. Kerala’s Chief Minister Pinarayi Vijayan had condemned the film, accusing it of spreading hate and undermining the state’s secular values. “Having already seen through the communal agenda and blatant lies of the first part, Kerala will once again reject this attempt to demonise our secular fabric with contempt,” he shared on X. (With inputs from agencies) Handpicked stories, in your inbox A newsletter with the best of our journalism submit Click here to add News18 as your preferred news source on Google. Get the latest entertainment news related to bollywood, hollywood movies, telugu, tamil, other south films and tv shows. Updates on upcoming movies, ott releases, movie reviews, celebrity news, and box office, korean drama and music. Join the fun, play games on News18. Download the News18 App. Location : Kerala, India, India First Published: February 20, 2026, 22:48 IST News movies ‘No Beef With Anyone’: Kerala Tourism’s Clever Jab At ‘The Kerala Story 2’ Stirs Buzz Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.
The Kerala Story 2 Controversy; CBFC

15 घंटे पहले कॉपी लिंक फिल्म द केरल स्टोरी 2 में मुख्य भूमिकाओं में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आएंगी। केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के प्रोड्यूसर्स को नोटिस जारी किया। यह नोटिस उस याचिका पर सुनवाई के बाद जारी हुआ, जिसमें संबंधित फिल्म को दिए गए सेंसर सर्टिफिकेट को कैंसिल करने की मांग की गई। कन्नूर जिले के चिट्टारिपरम्बा के रहने वाले श्रीदेव नम्बूथिरी ने यह याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि फिल्म में बिना किसी ठोस सबूत के पूरे राज्य को गलत तरीके से बदनाम किया गया और रूढ़िवादी तरीके से दिखाया गया। याचिका में कहा गया, “फिल्म का ट्रेलर देखने से साफ है कि कहानी तीन अलग-अलग राज्यों की महिलाओं पर आधारित है और ज्यादातर घटनाएं उत्तर भारत में घटित होती हैं। इसके बावजूद, फिल्म का टाइटल और सीन केरल को गलत तरीके से नकारात्मक रूप में पेश करने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म केरल और केरलवासियों को देश के बाकी हिस्सों से अलग दिखाने की कोशिश करती है, जबकि केरलवासी भारत और विदेशों में काम कर देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देते हैं और दूसरे राज्यों से आए लोगों को रोजगार व रहने की जगह भी देते हैं।” याचिका में आगे कहा गया, “फिल्म का नाम लेखक या डायरेक्टर के अधिकतर अनुमानित भय को वास्तविकता की तरह प्रस्तुत करने का एक सोचा-समझा प्रयास है। याचिकाकर्ता अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसी भी अनुमानित भय को पूरे केरल राज्य से झूठा जोड़ना उचित नहीं है।” ‘द केरल स्टोरी’ (2023) का सीक्वल, ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगली सुनवाई 24 फरवरी को तय बता दें कि याचिका पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने फिल्म के निर्माता सनशाइन पिक्चर्स से भी अपना पक्ष रखने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार, 24 फरवरी को निर्धारित की गई है। हाल ही में ‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें दिखाया गया है कि प्रेम के नाम पर हिंदू महिलाओं को कथित तौर पर फंसाया जाता है। फिल्म की कहानी अमरनाथ झा और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है, जबकि फिल्म का डायरेक्शन कमाख्या नारायण सिंह ने किया है। वहीं, गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ‘द केरल स्टोरी’ के सीक्वल का कड़ा विरोध करते हुए इसे राज्य में सांप्रदायिक वैमनस्य भड़काने की एक और कोशिश बताया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
केरल टिप्पणी विवाद के बीच एमएस अय्यर ने पवन खेड़ा को बुलाया, शशि थरूर की ‘महत्वाकांक्षा’ की आलोचना की | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:16 फरवरी, 2026, 13:24 IST अय्यर की टिप्पणी केरल के सीएम विजयन की हालिया प्रशंसा को लेकर उठे विवाद के बीच आई है, जिसमें उनका यह दावा भी शामिल है कि आगामी चुनावों के बाद वामपंथी नेता पद पर बने रहेंगे। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने सोमवार को वरिष्ठ सहयोगियों पर तीखा हमला करने, कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाने और केरल में चुनावी झटके की भविष्यवाणी करने के बाद पार्टी के भीतर ताजा विवाद पैदा कर दिया। अय्यर की टिप्पणी केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की हालिया प्रशंसा को लेकर उठे विवाद के बीच आई है, जिसमें उनका यह दावा भी शामिल है कि वामपंथी नेता आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भी पद पर बने रहेंगे। कांग्रेस ने तुरंत ही अय्यर की टिप्पणियों से दूरी बना ली, पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि अय्यर अब पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं और “पूरी तरह से व्यक्तिगत क्षमता में बोलते हैं”। पलटवार करते हुए, अय्यर ने खेरा को “कठपुतली” बताया और संगठन के भीतर उनके अधिकार को खारिज कर दिया। अय्यर ने बताया, “वह पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं। अगर कांग्रेस को अपने पक्ष में बोलने के लिए पवन खेड़ा के अलावा कोई और नहीं मिला, तो पार्टी उसी स्थिति में रहेगी।” एनडीटीवीउन्होंने कहा कि खेड़ा पिछले दो साल से उन्हें निशाना बना रहे थे। केरल में कांग्रेस की संभावनाओं पर, अय्यर ने भी इसी तरह की टिप्पणी की। “मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते, लेकिन मुझे विश्वास नहीं है कि ऐसा होगा। कांग्रेस के नेता कम्युनिस्टों से जितनी नफरत करते हैं, उससे कहीं ज्यादा एक-दूसरे से नफरत करते हैं,” उन्होंने गहरे आंतरिक विभाजन की ओर इशारा करते हुए कहा। अय्यर ने तिरुवनंतपुरम से चार बार के सांसद शशि थरूर पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वरिष्ठ नेता अगले विदेश मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। विदेश नीति के मुद्दों पर थरूर के रुख का जिक्र करते हुए, अय्यर ने उन्हें “पाकिस्तान विरोधी” करार दिया और सुझाव दिया कि उनकी राजनीतिक आकांक्षाओं ने उन्हें पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद में डाल दिया है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश को भी नहीं बख्शा गया, अय्यर ने टिप्पणी की कि रमेश का ध्यान “अपनी नौकरी बनाए रखने” पर था। नवीनतम हमला अय्यर के विवादास्पद बयानों की एक श्रृंखला को जोड़ता है, जिन्होंने पहले केरल चुनाव से कुछ महीने पहले तिरुवनंतपुरम में एक सेमिनार में विजयन की प्रशंसा करके पार्टी को शर्मिंदा किया था, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्तारूढ़ वामपंथियों से मुकाबला करने के लिए तैयार है। “विज़न 2031: विकास और लोकतंत्र” सेमिनार में बोलते हुए, अय्यर ने विकेंद्रीकृत शासन में केरल की उपलब्धियों की सराहना की और विजयन से आग्रह किया कि वे जो कहते हैं वह पंचायती राज में कांग्रेस की अधूरी विरासत को आगे बढ़ाएं। कांग्रेस नेतृत्व ने नए सिरे से हुई आलोचना का दृढ़ता से जवाब दिया। खेड़ा ने एक्स पर दोहराया कि अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं है, जबकि रमेश ने जोर देकर कहा कि मतदाता यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को सत्ता में बहाल करेंगे। रमेश ने कहा, “केरल के लोग अधिक जिम्मेदार और उत्तरदायी शासन के लिए यूडीएफ को वापस लाएंगे। वे यह भी जानते हैं कि एलडीएफ और भाजपा गुप्त भागीदार हैं।” विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, अय्यर की टिप्पणियों ने एक बार फिर कांग्रेस के भीतर की खामियां उजागर कर दी हैं, जबकि पार्टी एकता प्रदर्शित करने और केरल में सत्तारूढ़ वामपंथ के खिलाफ अपने हमले को तेज करने की कोशिश कर रही है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : केरल, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 16 फरवरी, 2026, 13:23 IST समाचार राजनीति केरल टिप्पणी विवाद के बीच एमएस अय्यर ने पवन खेड़ा को बुलाया, शशि थरूर की ‘महत्वाकांक्षा’ की आलोचना की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)मणिशंकर अय्यर(टी)शशि थरूर(टी)केरल(टी)कांग्रेस
‘यूडीएफ केरल में वापसी करेगा’: कांग्रेस ने सीएम विजयन की वापसी पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को खारिज कर दिया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:16 फरवरी, 2026, 07:54 IST कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सीएम पिनाराई विजयन की वापसी पर अय्यर की भविष्यवाणी को खारिज करते हुए कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) केरल में सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर कांग्रेस ने रविवार को वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की उस टिप्पणी से दूरी बना ली, जिसमें उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अगले विधानसभा चुनाव के बाद भी पद पर बने रहेंगे। पार्टी ने अन्यथा दिए गए किसी भी सुझाव को खारिज करते हुए कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) राज्य में सत्ता में वापसी करेगी। विवाद को संबोधित करते हुए, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि अय्यर की टिप्पणियां पार्टी की स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं। खेड़ा ने कहा, ”मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। वह पूरी तरह से अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते और लिखते हैं।” उन्होंने रेखांकित किया कि पार्टी उनके विचारों का समर्थन नहीं करती है। इस रुख को दोहराते हुए, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केरल में विपक्ष की संभावनाओं के बारे में आश्वस्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है। केरल के लोग अधिक जिम्मेदार और उत्तरदायी शासन के लिए यूडीएफ को वापस लाएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी राज्य में “गुप्त साझेदार” के रूप में काम करते हैं। यह विवाद लोकतंत्र और विकास पर विजन 2031 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अय्यर की टिप्पणियों से उपजा है, जहां उन्होंने एलडीएफ सरकार के पंचायती राज मॉडल की प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि विजयन लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल करेंगे। कार्यक्रम में बोलते हुए, अय्यर ने केरल को विकेंद्रीकृत शासन का एक प्रमुख उदाहरण बताया, यहां तक कि इसे विडंबनापूर्ण भी कहा कि महात्मा गांधी के जमीनी स्तर के लोकतंत्र के दृष्टिकोण में वामपंथी सरकार के तहत महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई थी। अय्यर की टिप्पणियों का विजयन ने स्वागत किया, जिन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर उन्हें स्वीकार किया और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। हालाँकि, यह टिप्पणी राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षण में आई है, जब कांग्रेस ने केरल में वापसी के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कथित तौर पर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन सहित प्रमुख आमंत्रित लोगों से सेमिनार से दूर रहने का आग्रह किया था, क्योंकि यह राजनीतिक रूप से भरा हुआ था। हालाँकि, अय्यर ने इस कार्यक्रम में भाग लेने और बोलने का फैसला किया। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : केरल, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 16 फरवरी, 2026, 07:47 IST समाचार राजनीति ‘यूडीएफ केरल में वापसी करेगा’: कांग्रेस ने सीएम विजयन की वापसी पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को खारिज कर दिया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पिनाराई विजया(टी)मणिशंकर अय्यर(टी)केरल(टी)कांग्रेस









