Friday, 16 Oct 2026 | 05:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Rahul Gandhi: Films, Media Used for Propaganda

इडुक्की3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने शुक्रवार को केरल के इडुक्की में एक कॉलेज में छात्रों से बात की।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि फिल्म केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड को ज्यादा लोग नहीं देख रहे हैं और यह अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि फिल्मों, टीवी और मीडिया का इस्तेमाल तेजी से प्रोपेगैंडा के रूप में किया जा रहा है।

केरल में इडुक्की के कुट्टिकनम स्थित मैरियन कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। एक छात्र ने फिल्मों के प्रोपेगैंडा के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर सवाल पूछा था।

इस पर गांधी ने कहा- अच्छी खबर यह है कि केरल स्टोरी खोखली लगती है और लोग इसे देखने नहीं जा रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि बहुत से लोग केरल और उसकी परंपराओं व संस्कृति को ठीक से नहीं समझ पाए हैं।

उन्होंने कहा कि आज फिल्मों, टेलीविजन और मीडिया को तेजी से नफरत फैलाने का हथियार बनाया जा रहा है। इनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, उन्हें खत्म करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जाता है, ताकि कुछ लोगों को फायदा हो और दूसरों को नुकसान हो।

मैरियन कॉलेज की छात्रा ने राहुल से फिल्मों से जुड़ा सवाल किया।

राहुल की छात्रों से संवाद की 5 बड़ी बातें…

  • यूनिवर्सिटी में RSS के लोग- देश की शिक्षा व्यवस्था पर एक खास विचारधारा का दबाव बढ़ रहा है। अगर आप यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर देखें तो उनमें से कई की नियुक्ति इसलिए हुई है क्योंकि वे आरएसएस या किसी खास विचारधारा से जुड़े हैं। शिक्षा को किसी एक सोच तक सीमित नहीं होना चाहिए।
  • AI और डेटा पर चिंता जताई- भारत अभी अमेरिका और चीन के स्तर तक नहीं पहुंचा है। यदि भारत AI के क्षेत्र में मजबूत बनना चाहता है, तो उसे अपने डेटा पर नियंत्रण रखना होगा। अमेरिका को वैश्विक डेटा तक व्यापक पहुंच है, जबकि चीन अपना डेटा खुद नियंत्रित करता है, जिससे AI में उसकी स्थिति मजबूत होती है।
  • जंग का दुनिया पर असर- ऊपर से देखने पर वेस्ट एशिया में चल रहा तनाव अमेरिका और इजराइल बनाम ईरान का संघर्ष लगता है, लेकिन बड़े जियोपॉलिटिकल खिलाड़ी अमेरिका, चीन और रूस हैं। मिडिल ईस्ट वैश्विक ऊर्जा उत्पादन का केंद्र है और वहां होने वाले संघर्षों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।
  • शतरंज और मार्शल आर्ट पसंद- मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखता। मुझे शतरंज खेलना और मार्शल आर्ट करना पसंद है। फिट रहने के लिए तैरता हूं, दौड़ता हूं और एक्सरसाइज करता हूं।
राहुल ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और डीन कुरियाकोस के साथ केरल के पारंपरिक मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के कुछ स्टेप्स भी आजमाए।

  • केरल को समझने के लिए समय चाहिए- मैंने पांच साल तक केरल के वायनाड का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन इसके बावजूद राज्य को पूरी तरह से समझने की प्रक्रिया में हूं। वायनाड में आया भूस्खलन बड़ी त्रासदी थी। इसके बावजूद लोगों ने एक-दूसरे की मदद की, जो केरल के समाज की ताकत को दिखाता है।

—————————————- ये खबर भी पढ़ें…

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस रद्द, कर्नाटक चुनाव में 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस को रद्द कर दिया। यह मामला 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘40% कमीशन’ वाले कांग्रेस के विज्ञापनों को लेकर भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था। ‘करप्शन रेट कार्ड’ वाले इस विज्ञापन को राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
महायज्ञ के साथ समापन:डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ के पट खुले

February 21, 2026/
5:24 am

नवग्रह शक्ति पीठ पर 10 दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार को नवग्रह प्राण-प्रतिष्ठा और महायज्ञ की पूर्णाहुति...

पुलिस ने पहली बार पकड़ा पानी में उगने वाला गांजा:ओजी ग्रेड का हाइड्रोपोनिक गांजा मिला, सिर्फ पानी में उगाया जाता है, देश की पांचवीं कार्रवाई

April 8, 2026/
12:05 am

ग्वालियर पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करों के पास से पहली बार ओजी ग्रेड...

एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल दुनियाभर में बंद:अमेरिकी सरकार को साइबर हमले का डर, विदेशी नागरिकों तक पहुंच रोकने का आदेश दिया था

June 13, 2026/
8:00 pm

AI स्टार्टअप कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने सबसे एडवांस AI मॉडल्स ‘क्लाउड फेबल 5’ और ‘मिथॉस 5’ को दुनियाभर में बंद...

CSK Skipper Ruturaj Gaikwad. (Picture credit: AP)

May 2, 2026/
10:43 pm

आखरी अपडेट:02 मई, 2026, 22:43 IST दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में सहायक बूथों सहित सभी...

Hurun India Rich List 2026

September 24, 2026/
4:30 am

13 मिनट पहले कॉपी लिंक हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख खान एक बार फिर देश के सबसे अमीर...

राजनीति

Rahul Gandhi: Films, Media Used for Propaganda

Rahul Gandhi: Films, Media Used for Propaganda

इडुक्की3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने शुक्रवार को केरल के इडुक्की में एक कॉलेज में छात्रों से बात की।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि फिल्म केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड को ज्यादा लोग नहीं देख रहे हैं और यह अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि फिल्मों, टीवी और मीडिया का इस्तेमाल तेजी से प्रोपेगैंडा के रूप में किया जा रहा है।

केरल में इडुक्की के कुट्टिकनम स्थित मैरियन कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। एक छात्र ने फिल्मों के प्रोपेगैंडा के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर सवाल पूछा था।

इस पर गांधी ने कहा- अच्छी खबर यह है कि केरल स्टोरी खोखली लगती है और लोग इसे देखने नहीं जा रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि बहुत से लोग केरल और उसकी परंपराओं व संस्कृति को ठीक से नहीं समझ पाए हैं।

उन्होंने कहा कि आज फिल्मों, टेलीविजन और मीडिया को तेजी से नफरत फैलाने का हथियार बनाया जा रहा है। इनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, उन्हें खत्म करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जाता है, ताकि कुछ लोगों को फायदा हो और दूसरों को नुकसान हो।

मैरियन कॉलेज की छात्रा ने राहुल से फिल्मों से जुड़ा सवाल किया।

मैरियन कॉलेज की छात्रा ने राहुल से फिल्मों से जुड़ा सवाल किया।

राहुल की छात्रों से संवाद की 5 बड़ी बातें…

  • यूनिवर्सिटी में RSS के लोग- देश की शिक्षा व्यवस्था पर एक खास विचारधारा का दबाव बढ़ रहा है। अगर आप यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर देखें तो उनमें से कई की नियुक्ति इसलिए हुई है क्योंकि वे आरएसएस या किसी खास विचारधारा से जुड़े हैं। शिक्षा को किसी एक सोच तक सीमित नहीं होना चाहिए।
  • AI और डेटा पर चिंता जताई- भारत अभी अमेरिका और चीन के स्तर तक नहीं पहुंचा है। यदि भारत AI के क्षेत्र में मजबूत बनना चाहता है, तो उसे अपने डेटा पर नियंत्रण रखना होगा। अमेरिका को वैश्विक डेटा तक व्यापक पहुंच है, जबकि चीन अपना डेटा खुद नियंत्रित करता है, जिससे AI में उसकी स्थिति मजबूत होती है।
  • जंग का दुनिया पर असर- ऊपर से देखने पर वेस्ट एशिया में चल रहा तनाव अमेरिका और इजराइल बनाम ईरान का संघर्ष लगता है, लेकिन बड़े जियोपॉलिटिकल खिलाड़ी अमेरिका, चीन और रूस हैं। मिडिल ईस्ट वैश्विक ऊर्जा उत्पादन का केंद्र है और वहां होने वाले संघर्षों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।
  • शतरंज और मार्शल आर्ट पसंद- मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखता। मुझे शतरंज खेलना और मार्शल आर्ट करना पसंद है। फिट रहने के लिए तैरता हूं, दौड़ता हूं और एक्सरसाइज करता हूं।
राहुल ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और डीन कुरियाकोस के साथ केरल के पारंपरिक मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के कुछ स्टेप्स भी आजमाए।

राहुल ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और डीन कुरियाकोस के साथ केरल के पारंपरिक मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के कुछ स्टेप्स भी आजमाए।

  • केरल को समझने के लिए समय चाहिए- मैंने पांच साल तक केरल के वायनाड का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन इसके बावजूद राज्य को पूरी तरह से समझने की प्रक्रिया में हूं। वायनाड में आया भूस्खलन बड़ी त्रासदी थी। इसके बावजूद लोगों ने एक-दूसरे की मदद की, जो केरल के समाज की ताकत को दिखाता है।

—————————————- ये खबर भी पढ़ें…

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस रद्द, कर्नाटक चुनाव में 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस को रद्द कर दिया। यह मामला 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘40% कमीशन’ वाले कांग्रेस के विज्ञापनों को लेकर भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था। ‘करप्शन रेट कार्ड’ वाले इस विज्ञापन को राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket