Punjab-Chandigarh top news; CBI Raid Vigilance HQ; Psycho Killer Encounter; Kirpan Exam Ban

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर विजिलेंस हेडक्वार्टर पर CBI की रेड से जुड़ी रही। टीम ने 20 लाख रुपए रिश्वत केस में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 9 लाख रुपए कैश मिला। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर CBI रेड, होटल में ₹20 लाख की डील पकड़ी पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने रेड की। सोमवार देर रात छापा मारने के बाद टीम मंगलवार सुबह दोबारा पंजाब विजिलेंस चीफ के दफ्तर पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम एक रिश्वत केस में जांच कर रही है। इससे पहले CBI ने चंडीगढ़ के पांच सितारा होटल में छापा मारा था, जहां ₹20 लाख की डील को पकड़ा था। यहां से पुलिस ने डीजी विजिलेंस के रीडर ओ.पी. राणा के बिचौलिए को गिरफ्तार किया, लेकिन गनमैन से मिली सूचना के बाद बाकी के लोग भाग निकले थे। इसके बाद CBI ने पीछा कर दो आरोपियों को पंजाब-हरियाणा सीमा पर अंबाला के पास से पकड़ लिया। पंजाब विजिलेंस के अधिकरी शरद सत्यम चौहान ने कहा कि प्राइवेट लोगों की गिरफ्तारी हुई है, सीबीआई जांच कर रही है। विजिलेंस पूरा सहयोगी करेगी, जब विजिलेंस चीफ से रीडर OP राणा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पंजाब का साइको किलर यूपी में मारा गया, 26 घंटे में 3 कत्ल किए थे पंजाब के तरनतारन का रहने वाला साइको किलर यूपी पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया। उसने चलती ट्रेन और अस्पताल में 3 हत्याएं की थीं। चंदौली के SP आकाश पटेल ने बताया- पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस अफसर की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे सिर और सीने में गोली लग गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 45 साल के गुरप्रीत सिंह ने चंदौली में 26 घंटे के भीतर बेवजह 3 हत्याएं की थीं। तीनों वारदातों का पैटर्न एक जैसा था-गोली सीधे कनपटी पर मारी गई थी। पहली हत्या-रविवार सुबह करीब 7 बजे पैसेंजर ट्रेन में एक युवक को गोली मार दी। दूसरी हत्या- रविवार रात 2 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में बाथरूम गए युवक को गोली मार दी। तीसरी हत्या-सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे प्राइवेट अस्पताल में घुसकर बेड पर लेटी महिला की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी थी। आरोपी जवाब में उसने कहा- मैं मन का राजा हूं। शराब पीने के बाद मैं होश में नहीं रहता। घूम-घूमकर जो मन में आता है, करता हूं। एक नहीं, दो-तीन को मारकर आया हूं। (पढ़ें पूरी खबर) 3. पत्नी बोली- तू मर क्यों नहीं जाता, पति ने नहर में लगाई छलांग पठानकोट में पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि पत्नी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी और ताने मारते हुए कहती थी कि तू मर क्यों नहीं जाता। इससे वह काफी परेशान रहने लगा था। उसका प्रेमी भी धमकियां दे रहा था। परिजनों के अनुसार, मानसिक तनाव के चलते वह 6 मई की आधी रात को घर से बिना बताए निकल गया। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। करीब चार दिन बाद 10 मई को गांव वालों ने नहर में एक शव बहता देखा और इसकी सूचना परिवार को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान रमेश पाल (46) के रूप में हुई है, जो हलवाई का काम करता था। मामले में पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर पत्नी जसवंती उर्फ ललिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसका कथित प्रेमी शिवा, निवासी गांव मराड़ा बहिरामपुर (गुरदासपुर), अभी फरार है। परिवार का आरोप है कि शिवा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए जसवंती के संपर्क में रहता था। (पढ़ें पूरी खबर) 4, खेतों पर ठहर सकेंगे देशी-विदेशी मेहमान, किसान कमाई करेंगे पंजाब के खेत फसल उगाने के अलावा भी किसानों की आय का मुख्य जरिया बन सकेंगे। पंजाब सरकार ने फार्म स्टेट पॉलिसी-2026 लॉन्च कर दी। किसान खेतों में पर्यटकों को होमस्टे उपलब्ध करवाकर पैसे कमा सकेंगे।किसान अपनी कृषि भूमि पर पर्यटकों के लिए ठहरने, खाने और ग्रामीण अनुभव देने की सुविधा शुरू कर सकेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि फार्म स्टे के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए, महिलाओं-युवाओं को रोजगार मिले और किसानों की आय में बढ़ोतरी हो। यह नीति उन किसानों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है जो परंपरागत खेती के साथ-साथ नई आय के स्रोत ढूंढ रहे हैं। फार्म स्टे के लिए कम से कम 2 कमरे और अधिक से अधिक 9 कमरे बनाए जा सकेंगे। मकान दो मंजिल और 9 मीटर से ज्यादा ऊंचा नहीं बनाया जा सकता है। फार्म स्टे में एक बार में 18 से ज्यादा लोगों को स्टे नहीं करवाया जा सकेगा। वहीं मालिक या उसके परिवार को भी वहां पर रहना जरूरी होगा। (पढ़ें पूरी खबर) 5. मोहाली में युवती से गैंगरेप, नौकरी का झांसा देकर फ्लैट पर ले गया मोहाली के खरड़ में एक युवती से 2 युवकों ने गैंगरेप किया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसे नौकरी और किराए के फ्लैट का झांसा देकर एक फ्लैट में ले जाया गया, जहां उसके साथ गैंगरेप हुआ। पीड़िता राजस्थान की रहने वाली है और ब्यूटी पार्लर का काम करती है। उसके पिता बीमार रहते हैं। साल 2024 में वह चंडीगढ़ आई थी, जहां उसकी पहचान मोहाली की एक युवती से हुई थी। 4 मई को वह अपनी बड़ी बहन के साथ काम की तलाश में मोहाली दोस्त के पास आई थी। जिसने बताया कि खरड़ में किराए के मकान सस्ते हैं और नौकरी आसानी से मिल सकती है। 6 मई को दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता खरड़ में नौकरी और किराए के मकान की तलाश में पहुंची। शाम करीब 6 बजे वह सेक्टर 124 में खड़ी थी, तभी एक बाइक सवार युवक









