Wednesday, 24 Jun 2026 | 10:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मी में ये 5 गलतियां कर रही हैं आपकी सेहत खराब, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें कैसे रहें फिट और एनर्जेटिक?

arw img

X गर्मी में ये 5 गलतियां कर रही हैं आपकी सेहत खराब, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें   Summer Health Tips: बढ़ते तापमान के साथ शरीर में थकान, डिहाइड्रेशन और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं आम होने लगती हैं, जिनसे बचने के लिए आयुर्वेद की सलाह लेना सबसे समझदारी भरा कदम है. आयुष विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार के अनुसार, ग्रीष्म ऋतु में सूरज की तपिश शरीर से नमी और ताकत सोख लेती है, जिससे पित्त और वात दोष बढ़ जाते हैं. इस मौसम में खुद को फिट रखने के लिए केवल पानी ही नहीं, बल्कि नारियल पानी, छाछ और बेल के शरबत जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थों को तरजीह देनी चाहिए, जबकि बर्फ और बहुत ठंडे पेय से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये पाचन बिगाड़ सकते हैं. आहार में लौकी, खीरा और तरबूज जैसी ठंडी तासीर वाली सब्जियां शामिल करें और मसालेदार व तले-भुने भोजन से दूरी बनाएं. दोपहर की तेज धूप से बचने के अलावा, हल्के सूती कपड़े पहनना, पर्याप्त नींद लेना और मानसिक शांति के लिए योग व प्राणायाम करना भी उतना ही जरूरी है. आयुर्वेद के अनुसार इस ऋतु में बहुत भारी व्यायाम के बजाय हल्की एक्सरसाइज ही शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

क्या आपके बच्चे के कमरे का तापमान सही है? भीषण गर्मी में कैसे रखें नवजात का ख्याल एक्सपर्ट से जानें टिप्स – News18 हिंदी

arw img

X Video: भीषण गर्मी में कैसे रखें नवजात का ख्याल, जानें टिप्स   Newborn Care Tips in Summer: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का सीधा असर नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है. डॉ. मोहन मकवाना ने सलाह दी है कि शिशुओं के कमरे का तापमान 26-27 डिग्री के बीच रखें और उन्हें हल्के सूती कपड़े पहनाएं. साथ ही, मां का भरपूर पानी पीना और तरल पदार्थों का सेवन करना अनिवार्य है ताकि दूध की गुणवत्ता बनी रहे. बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाकर ही सुरक्षित रखा जा सकता है. थोड़ी सी सावधानी से मासूमों को स्वस्थ रखा जा सकता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ककड़ी और पुदीना की चटनी, गर्मी का परफेक्ट देसी जुगाड़, जो देगा डिहाइड्रेशन से राहत

arw img

X ककड़ी और पुदीना की चटनी, गर्मी का परफेक्ट देसी जुगाड़   Summer Special Home Remedy: गर्मी के मौसम में ठंडा, हल्का और ताजगी भरा खाना हर किसी की पसंद होता है. ऐसे में ककड़ी-पुदीना की चटपटी चटनी स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी देती है. 70 वर्षीय दादी चंद्रावती बताती है कि यह चटनी पाचन को दुरुस्त रखती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है. इसे बनाने के लिए ककड़ी, ताजा पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, नमक, भुना जीरा और नींबू का रस मिक्सर में पीस लें. चाहें तो इसमें थोड़ा दही मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते है. यह चटनी रोटी, पराठा, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ बेहतरीन लगती है. ककड़ी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जबकि पुदीना पेट को ठंडा रखता है. लहसुन और अदरक इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है. जिससे यह चटनी स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है.

गर्मियों में बड़े करामाती होते हैं ये हर्बल पौधे, लू और धूप का सबसे कारगर उपाय, डॉक्टर से जानें फायदे

arw img

X गर्मियों में बड़े करामाती होते हैं ये हर्बल पौधे, लू और धूप का सबसे कारगर उपाय   गर्मी में तेज धूप, लू और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को ठंडा और स्वस्थ बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. ऐसे में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आरपी परौहा ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और लू से बचने के लिए हर्बल पौधे सबसे कारगर और प्राकृतिक उपाय हैं. आयुर्वेद में इन पौधों का उपयोग सदियों से होता आ रहा है और इनका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता. खास बात यह है कि इन्हें आप अपने घर के गमलों या छोटे बगीचे में आसानी से उगा सकते हैं.  न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पेट फूलने और गैस से परेशान? नींबू का ये देसी नुस्खा झटपट देगा आराम – News18 हिंदी

arw img

X Health Tips:पेट फूलने और गैस से परेशान? नींबू का ये देसी नुस्खा झटपट देगा आराम   Health Tips: रांची में लोग पेट में गैस होने पर तुरंत दवाइयों या डॉक्टर के पास जाने के बजाय घरेलू उपाय अपनाते हैं. ऐसा ही एक आसान नुस्खा है, जिसे अपनाकर 2-3 घंटे में राहत मिल सकती है. आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे (बीएएमएस, 20 साल का अनुभव) बताते हैं कि गैस होने पर एक नींबू लें और उसे आधा काट लें. इसके बाद आधे नींबू को चिमटे की मदद से गैस पर अच्छी तरह गर्म कर लें. जब नींबू गर्म हो जाए, तो उसे उतारकर उसमें एक-एक चुटकी काला नमक और जीरा पाउडर डालें. अब इस नींबू का रस सीधे जीभ पर लें और 2-3 मिनट तक मुंह में ही रहने दें. इसके बाद हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं. इस तरीके से कुछ ही घंटों में पेट हल्का महसूस होने लगता है और गैस से राहत मिलती है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भिवाड़ी में गूंजे ठहाके; ‘हंसी’ है हर बीमारी की पक्की दवा, डॉक्टर ने बताया फिट रहने का मंत्र, Video

arw img

X भिवाड़ी में गूंजे ठहाके; ‘हंसी’ है हर बीमारी की पक्की दवा, Video   Alwar Video: विश्व हास्य दिवस 2026 के अवसर पर भिवाड़ी के बाबा मोहन राम मंदिर में लोगों ने सामूहिक रूप से ठहाके लगाकर तनाव दूर करने का संदेश दिया. डॉ. रूप सिंह ने बताया कि रोज़ाना 10 मिनट हंसने से कोर्टिसोल हार्मोन कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा टलता है. यह दिवस विशेष रूप से कॉरपोरेट क्षेत्र के तनावग्रस्त कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया गया. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

स्वाद के साथ सेहत का खजाना है यह चमत्कारी तेल, शरीर में अकड़न हो या जकड़न होगा तुरंत छूमंतर! – News18 हिंदी

arw img

X स्वाद के साथ सेहत का खजाना है यह तेल, जोड़ों का दर्द होगा तुरंत छूमंतर   Health Tips: औषधीय और बहुगुणी खूबियों से भरपूर महुआ ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होता है. इससे न सिर्फ ग्रामीणों को खाद्य तेल प्रचुर मात्रा में मिल जाता है बल्कि अच्छी आमदनी भी होती है. महुआ के बीज से निकला डोरी के तेल के फायदे बताते हुए रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन (MD) डॉक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि डोरी के फल से अर्थ महुआ के फल से है. इस फल को चुनने के बाद ग्रामीण उसके बीज को निकालते हैं और धूप में सुखाते हैं. सूखे हुए बीज को उबालने के बाद उसका चूर्ण बना लेते हैं. उसके बाद इससे तेल निकालते हैं. डोरी का तेल खाने के साथ-साथ शरीर पर लगाने के भी काम में आता है. इस तेल से शरीर में होने वाले दर्द से राहत मिलती है. जोड़ों के दर्द में भी यह असरदार माना जाता है. शरीर में जकड़न, दर्द और जोड़ों के दर्द में इसका तेल काफी उपयोगी है. इसके लगाने से सिरदर्द से राहत के साथ-साथ अनिद्रा से छुटकारा मिलता है. शरीर और चेहरे पर दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं. महुआ तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आम का मजा लें, मगर सावधानी से… ज्यादा खाना बन सकता है मुसीबत, जानिए डॉक्टर की सलाह

आम का मजा लें, मगर सावधानी से... ज्यादा खाना बन सकता है मुसीबत, जानिए डॉक्टर की सलाह

Last Updated:May 01, 2026, 12:18 IST गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम की मिठास छा जाती है. फलों का राजा कहलाने वाला आम स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. चंदौली की डॉक्टर रिद्धि पांडे ने बताया कि सही मात्रा और सही तरीके से आम खाने पर यह शरीर को ठंडक, ऊर्जा और हाइड्रेशन देता है. चंदौली. गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम की बहार छा जाती है, आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. हालांकि, स्वाद के साथ-साथ इसके सेवन में सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है. डॉक्टर ने बताया कि आम स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा नुकसान भी पहुंचा सकती है. डॉक्टर रिद्धि पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि गर्मी के मौसम में जो भी फल प्राकृतिक रूप से उपलब्ध होते हैं, वे शरीर के लिए लाभकारी होते हैं, आम भी उन्हीं फलों में से एक है. Add News18 as Preferred Source on Google इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है और यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. आम में मौजूद पानी और पोषक तत्व शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते, जिससे गर्मी के दिनों में राहत मिलती है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति, खासकर बच्चे, बहुत अधिक मात्रा में आम खाते हैं, तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है. ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि बच्चों को आम खाते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. डॉक्टर ने बताया कि कई बार बच्चे आम को बिना छिलका हटाए ही खा लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. आम का छिलका हटाकर ही खाना चाहिए, क्योंकि छिलके में ऐसे तत्व हो सकते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, आम का अत्यधिक सेवन पाचन तंत्र पर भी असर डाल सकता है. इसलिए माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को संतुलित मात्रा में ही आम खाने की आदत डालें और उन्हें इसके सही तरीके के बारे में समझाएं. वहीं, डॉक्टर रिद्धि पांडे ने कहा कि अगर सही मात्रा और तरीके से आम का सेवन किया जाए, तो यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. यह न केवल ऊर्जा देता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है. बता दें कि आम का आनंद जरूर लें, लेकिन संतुलन और सावधानी के साथ, तभी यह स्वादिष्ट फल आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होगा, न कि परेशानी का कारण बने. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कमर दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, बिना दवा ऐसे पाएं राहत – News18 हिंदी

arw img

X कमर दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, बिना दवा ऐसे पाएं राहत   Kamar Ke Dard Ka Ilaaj: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में महिलाओं के बीच कमर दर्द एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है. ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना, घर की जिम्मेदारियां और लगातार शारीरिक थकान इसके प्रमुख कारण बन रहे हैं. अक्सर महिलाएं शुरुआत में इस दर्द को हल्के में लेती हैं, लेकिन समय के साथ यही समस्या बड़ी परेशानी का रूप ले सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार खराब पोश्चर, मांसपेशियों की कमजोरी, विटामिन की कमी और हार्मोनल बदलाव भी कमर दर्द को बढ़ाते हैं. हालांकि अच्छी बात यह है कि समय रहते ध्यान दिया जाए तो बिना दवाइयों के भी राहत संभव है. फिजियोथेरेपी, नियमित एक्सरसाइज और सही दिनचर्या अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. साथ ही जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर महिलाएं इस दर्द से राहत पाकर एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जी सकती हैं.

benefits of soaking rice I गर्मीयों में चावल खाने का सही तरीका

authorimg

Last Updated:April 27, 2026, 15:02 IST गर्मियों में चावल खाने को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि सही तरीके से तैयार किया गया चावल सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. चावल को पकाने से पहले करीब 30 मिनट तक भिगोने से इसमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं और यह पाचन में आसान हो जाता है. साथ ही, चावल शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है. हालांकि, बेहतर पाचन और सुस्ती से बचने के लिए इसे दाल, सब्जियों या सलाद जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के साथ संतुलित मात्रा में खाना जरूरी है. चंदौली. गर्मियों के मौसम में चावल खाने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं. जैसे क्या चावल रोज खाना ठीक है, इसे कैसे पकाया जाए और क्या यह पाचन के लिए अच्छा होता है? इन्हीं सवालों पर डॉक्टर रिद्धी पांडे ने लोकल18 से बातचीत में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. डॉ. पांडे ने बताया कि चावल को सही तरीके से पकाया जाए, तो यह न सिर्फ आसानी से पचता है, बल्कि शरीर को तुरंत ऊर्जा भी देता है. चावल को पकाने से पहले कम से कम 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखना बेहद फायदेमंद होता है, ऐसा करने से चावल में मौजूद कुछ एंटी-न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटिक एसिड कम हो जाते हैं, जो पाचन में बाधा डाल सकते हैं. भिगोने की प्रक्रिया से डाइजेस्टिव एंजाइम भी सक्रिय हो जाते हैं, जिससे चावल शरीर में जल्दी और आसानी से पचता है. बेहतर हो जाता है टेक्सचर उन्होंने बताया कि भिगोए हुए चावल पकाने पर उनका टेक्सचर भी बेहतर हो जाता है और उनमें मौजूद हानिकारक तत्व काफी हद तक निकल जाते हैं. इससे न सिर्फ पाचन सुधरता है, बल्कि पेट से जुड़ी समस्याओं की संभावना भी कम हो जाती है, जो लोग चावल खाने के बाद भारीपन या गैस की समस्या महसूस करते हैं, उनके लिए यह तरीका खासतौर पर लाभकारी हो सकता है. चावल खाने से आती है नींद रिद्धी पांडे ने बताया कि जहां तक चावल और रोटी की तुलना का सवाल है, तो आमतौर पर चावल को रोटी के मुकाबले हल्का और जल्दी पचने वाला माना जाता है. यही वजह है कि बीमार या कमजोर पाचन वाले लोगों को अक्सर चावल खाने की सलाह दी जाती है. हालांकि, चावल खाने के बाद खासकर गर्मियों में नींद आने की समस्या भी कई लोगों को होती है, इसका कारण चावल का हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स हो सकता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता और फिर गिरता है, जिससे सुस्ती महसूस होती है. ऊर्जावान बनाने में करता है मददवहीं, उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए चावल के साथ फाइबर युक्त चीजें जैसे दाल, सब्जियां या सलाद शामिल करना चाहिए. साथ ही, ज्यादा मात्रा में चावल खाने से बचना और संतुलित आहार लेना जरूरी है. अगर सही तरीके से चावल को भिगोकर और संतुलित मात्रा में खाया जाए, तो यह न केवल पाचन के लिए अच्छा है, बल्कि शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है. About the Author Monali Paul नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chandauli,Uttar Pradesh First Published : April 27, 2026, 15:02 IST