Thursday, 14 May 2026 | 06:31 AM

Trending :

NEET Paper Leak Masterminds Mangilal Dinesh कांग्रेस के केरल सीएम क्लिफहैंगर का आखिरकार आज अंत? पार्टी नए क्लिफ हाउस अधिभोगी का नाम बताएगी | भारत समाचार तीसरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आएंगे करण वाही:बोले- शो ने कुत्तों का डर खत्म किया, बताया जिंदगी का सबसे रिस्क क्या था? तीसरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आएंगे करण वाही:बोले- शो ने कुत्तों का डर खत्म किया, बताया जिंदगी का सबसे रिस्क क्या था? कोहली के टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन:12वीं बार 400+ रन बनाए, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने; रिकॉर्ड्स कोहली के टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन:12वीं बार 400+ रन बनाए, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने; रिकॉर्ड्स
EXCLUSIVE

Punjab-Chandigarh News | Mantri ED Raid Fake Purchase, Police Attack, Jail Clash

Punjab-Chandigarh News | Mantri ED Raid Fake Purchase, Police Attack, Jail Clash

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी रही। उनके घर चंडीगढ़ में ED ने रेड की, 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर टीम दिल्ली लेकर गई है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. ED रेड के बाद AAP मंत्री गिरफ्तार, केजरीवाल बोले- मोदी पार्टी तोड़ने में लगे केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने AAP के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह हुई रेड के वक्त वह चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित अपनी सरकारी कोठी पर ही थे। इसके बाद करीब 10 घंटे की पूछताछ की गई। जिसके बाद ED की टीम उन्हें दिल्ली ले गई। चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में ED टीम की 15 गाड़ियां एक साथ पहुंची और पूरा घर लिया। इसके बाद बाहर CRPF के जवान तैनात कर दिए गए। किसी को भी घर के अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अरोड़ा पर साल में तीसरी और महीने में दूसरी बार ED ने रेड की है। ED सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी कंपनी के जरिए मोबाइल फोन की 100 करोड़ रुपए से अधिक की फर्जी GST खरीद दिखाकर बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग की। इसके बाद दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए इन सामानों के निर्यात यानी एक्सपोर्ट का इस्तेमाल किया (पढ़ें पूरी खबर) 2. बुड़ैल जेल में पूर्व लेडी अफसर की पिटाई, ड्रग पैडलर से भिड़ी चंडीगढ़ नगर निगम के 116.84 करोड़ रुपए की फर्जी एफडी घोटाले में जेल में बंद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पूर्व CFO नलिनी मलिक का बुडैल जेल में विवाद हो गया। जेल के अंदर उसकी बैरक में बंद ड्रग पैडलर बाला से कहासुनी हो गई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। उस समय बैरक में अन्य महिला कैदी भी मौजूद थीं। उन्होंने दोनों को छुड़ाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस बैरक में पहुंची और नलिनी, बाला समेत अन्य महिला कैदियों को अलग-अलग किया। इसके बाद पुलिस नलिनी को बैरक से बाहर ले गई। जेल में मौजूद अन्य महिला कैदियों ने पुलिस को बताया कि विवाद की शुरुआत नलिनी ने की थी। उनका कहना था कि वह आते ही बहस करने लगी। उसे काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानी, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया। उसे सेक्टर-48 स्थित साइकेट्री विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, नलिनी जब से बुडैल जेल में गई, वह सोती नहीं थी और गुस्से में बात करती थी (पढ़ें पूरी खबर) 3. CM भगंवत मान बोले- जितनी मीटिंग कर लो, बेअदबी कानून वापस नहीं होगा CM भगवंत मान ने कहा कि बेअदबी कानून बिल्कुल वापस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बेअदबी कानून के साथ सहमत है, लेकिन सिर्फ बादल परिवार ही ऐसा है जो विरोध कर रहा है। इसका कारण यह है कि परिवार पहले खुद बेअदबी की घटना में संलिप्त रहा है। पंजाब में क्या कोई नया पंथ बादल पंथ चलाया जा रहा है। अब कानून वापस नहीं होगा। राज्यपाल के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। कोई पत्थर दिल होगा जो इस कानून का विरोध करेगा। मान ने कहा कि मेरी शुकराना यात्रा में भारी संख्या में लोग आ रहे हैं तो फिर वह लोग कौन हैं, जो विरोध कर रहे हैं। मान ने अप्रत्यक्ष तरीके से श्री अकाल तख्त साहिब जत्थेदार के मीटिंग बुलाने को लेकर पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि जितनी मीटिंग कर लो, कानून अब लागू हो चुका है। अकाल तख्त ने 8 मई को पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां को तलब कर स्पष्टीकरण मांगने के साथ कानून पर एतराज जताए थे। जत्थेदार का कहना था कि जिनके लिए कानून बना, उन्हें पूछा ही नहीं गया। इसमें कस्टोडियन यानी ग्रंथियों को ही जिम्मेदार बना दिया गया।(पढ़ें पूरी खबर) 4. लुधियाना में गार्ड ने कुत्ते को ट्रेन से बाहर फेंका, उसे बचाने ट्रांसपोर्टर चलती गाड़ी से कूदा लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गार्ड ने चलती ट्रेन से महिला NRI का कुत्ता नीचे फेंक दिया। NRI महिला इसे एनिमल ट्रांसपोर्टर की मदद से मोगा से जबलपुर भेज रही थी। जो ट्रांसपोर्टर इसे ले जा रहा था, वह भी उसी ट्रेन के जनरल डिब्बे में बैठा हुआ था। जब उसे पता चला तो वह दौड़ा-दौड़ा गार्ड के पास गया। उसने वजह पूछी तो गार्ड ने पर्याप्त डॉक्यूमेंट्स न होने की बात कही। जिसके बाद दोनों में जमकर बहस हो गई। ट्रांसपोर्टर ने लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता सही सलामत जबलपुर पहुंचाने के बदले फीस ली थी, इस वजह से कुत्ते को पकड़ने के लिए उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। जिस वजह से उसके घुटनों में चोट लग गई। जब वह कुत्ते तक पहुंचा तो उसे आवारा कुत्तों ने घेरा हुआ था। उसने किसी तरह से मुश्किल से कुत्ते को बचाया। ट्रांसपोर्टर के मुताबिक वह तुरंत रेल अफसरों के पास गया लेकिन किसी ने कोई हेल्प नहीं की। जिसके बाद वह कुत्ते को वापस मोगा ले गया। इस मामले में रेलवे स्टेशन के सुपरिटेंडेंट ने जांच का भरोसा दिया है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. थाने के बाहर आग लगाने वाली रेप पीड़िता ने दम तोड़ा प्रतीकात्मक फोटो। मोहाली में खुद को आग लगाने वाली युवती ने PGI में दम तोड़ दिया। पंचकूला की रहने वाली युवती ने पुलिस से मांग की थी कि उसके साथ शादी का झांसा देकर रेप हुआ। फ्रॉड करने के साथ लाखों रुपए ठगे गए। इसलिए पुलिस उस पर कार्रवाई करे। इसको लेकर वह 28 अप्रैल को जीरकपुर में बलटाना पुलिस चौकी में आई थी। सुनवाई न होने पर उसने खुद को आग लगा ली थी। युवती का कहना था कि युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। आरोपी ने सैलून खोलने के बहाने उससे करीब 5 लाख रुपए की मांग की। 2 लाख कैश और बाकी लोन लिया गया। युवती की बहन के नाम पर एक आईफोन भी फाइनेंस