Tuesday, 15 Sep 2026 | 04:14 AM

Trending :

EXCLUSIVE

NEET Paper Leak Masterminds Mangilal Dinesh

NEET-2026 का लीक पेपर राजस्थान में मास्टरमाइंड मांगीलाल और दिनेश ने ही बांटा था। एग्जाम से 7 दिन पहले 26 अप्रैल को गुरुग्राम से 30 लाख रुपए में पेपर खरीदकर आगे बेचा गया।

.

SOG से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब 1 हजार से अधिक कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंचा था। भास्कर टीम दोनों जयपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर जमवारामगढ़ में आरोपियों के घर पहुंची।

आरोपी भाई यहां करीब 2 हजार वर्ग गज में बने फार्महाउस में रहते हैं। एक आरोपी की पत्नी ने बताया किया कि उनके परिवार से 4 बच्चों का NEET में सिलेक्शन हो चुका है।

इसके बाद उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अलॉट हुए थे। मांगीलाल के बेटे ने भी इस बार लीक पेपर को पढ़कर नीट-2026 का एग्जाम दिया था।

जमवारामगढ़ में आरोपी भाइयों का फार्म हाउस। यहां दोनों भाइयों का पूरा परिवार भी रहता है।

पुलिस थाने के पास मास्टरमाइंड का फार्महाउस

नीट पेपर लीक होने की सूचना पर राजस्थान SOG ने 9 मई को मांगीलाल बिंवाल और दिनेश बिंवाल को पकड़ा था। इनका घर जमवारामगढ़ में पुलिस थाने से 1 किलोमीटर दूर है।

भास्कर टीम जब घर पहुंची तो मालूम चला कि करीब 2 हजार गज में फार्महाउस बना रखा है। घर में लग्जरी कारें खड़ी थीं। एक भाई दिनेश राजनीति में एक्टिव है।

उसके सोशल मीडिया पर कई राजनेताओं के साथ फोटो मिले हैं। जिसमें वर्तमान वर्तमान में सरकार के दो मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायकों के साथ फोटो भी हैं।

फार्म हाउस में हर सुख-सुविधा है। स्थानीय लोगों ने बताया दोनों भाई लग्जरी लाइफ जीते हैं।

परिवार में सभी बच्चे नीट की तैयारी कर रहे, पत्नी बोली- चार का सिलेक्शन

पेपर लीक के आरोपी के पूरे परिवार में ही बच्चे नीट की तैयारी कर रहे हैं। आरोपी दिनेश बिंवाल ने 6 नंवबर 2025 को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दावा किया था- मेरे परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

हमारे 5 बच्चों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सिलेक्शन हुआ है। इसका मतलब है मांगीलाल के परिवार में ही 5 बच्चों का MBBS में सिलेक्शन हो गया था।

जमवारामगढ़ से बीजेपी विधायक महेंद्र पाल मीणा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं के पोस्टर में पेपर लीक का आरोपी दिनेश बिंवाल।

पत्नी ने बताया घर से कितने बच्चे पास हुए

मांगीलाल की पत्नी सोनू ने बताया कि उनके जेठ घनश्याम खटीक का देहांत हो चुका है। उनकी दो बेटियों का सिलेक्शन NEET-2024 में पहले हो चुका है।

वहीं, घनश्याम की तीसरी बेटी और दिनेश के बेटे का सिलेक्शन पिछले साल 2025 की NEET में हुआ था। दावे के अनुसार 5वां बच्चा कौन है, इसको लेकर जानकारी देने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

आशंका है कि 5वां कैंडिडेट इनका कोई करीबी रिश्तेदार हो सकता है। मांगीलाल की पत्नी सोनू ने बताया कि बच्चों को पढाई के लिए सीकर में भेजा था।

एक बच्चा ऑनलाइन माध्यम से घर से पढ़ाई करता था। बच्चों पर हमारा परिवार बहुत मेहनत करता है।

मांगीलाल की पत्नी सोनू का कहना है कि उन्हें पेपरलीक की ज्यादा जानकारी नहीं है। पति प्रॉपर्टी का काम करते हैं, लेकिन पेपर खरीदने काम नहीं करते।

मां बोली- बेटों के खिलाफ साजिश है

मांगीलाल की मां प्रभु देवी ने बताया कि उनके दोनों बेटों को किसी ने साजिश के तहत फंसा दिया है। लोग हमारे बच्चों से चिढ़ते हैं। अगर हम पेपर लीक करते तो ऐसे मकान और इतनी परेशानी में थोड़े ही रहते।

जब उनसे पूछा गया कि कौन आप के बेटों को परेशान कर रहा है तो प्रभु देवी कुछ देर के लिए तो चुप हो गईं। बाद में जवाब दिया कि लोग परिवार से चिढ़ते हैं। हमारे बच्चे अच्छा पढ़ते हैं तो लोग जलते हैं।

सीकर में बेटे तक पहुंची SOG फिर पिता को पकड़ा

एसओजी को जब नीट के पेपर लीक होने की जानकारी मिली तो जयपुर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनूं में सर्च ऑपरेशन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि एक नीट कैंडिडेट है, जिसने कई लोगों को पेपर बांटा था।

जब पूछताछ हुई तो उसने अपने पिता मांगीलाल और चाचा दिनेश के बारे में बताया था। इसके बाद दोनों भाइयों को एसओजी ने पकड़ा था।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के लिए मंगलवार देर शाम दिल्ली सीबीआई की टीम जयपुर एसओजी ऑफिस पहुंची थी।

राजस्थान के ही यश से खरीदा था पेपर, बैंक खातों की होगी जांच

जानकारी के अनुसार दिनेश ने 10 बच्चों को लीक पेपर बेचने की बात स्वीकार की है। इसके बदले पैसा कैश में लिया गया था। अब एसओजी पेपर खरीदने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मांगीलाल से भी निरंतर पेपर को लेकर पूछताछ की गई। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

वहीं, दिनेश ने बताया है कि वह यह पेपर गुरुग्राम में रहने वाले राजस्थान निवासी यश से गैस पेपर (लीक पर्चा) 30 लाख रुपए में लेकर आया था। जांच एजेंसी ने दोनों भाइयों के बैंक खाते सहित मोबाइल की जांच शुरू कर दी है।

SOG कर सकती है FIR, अभी पूछने बाकी हैं 5 सवाल

जानकार सूत्रों ने बताया कि एसओजी मांगीलाल और दिनेश से परिवार में 5 बच्चों के NEET पास करने को लेकर पूछताछ कर रही है। अब आगे की पूछताछ के लिए दोनों को सीबीआई मुख्यालय दिल्ली ले जाया जा सकता है। जल्द ही दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। अभी कई सवाल हैं जिनके जवाब ढूंढ़े जा रहे हैं….

1. नीट का पेपर कब से राजस्थान लाकर बेच रहे थे?

2. परिवार में सभी बच्चे नीट की तैयार कर रहे हैं कोई खास कारण?

3. नीट का पेपर किन-किन लोगों को बेचा?

4. नीट के अलावा और कौन-कौन से पेपर लीक करवाए हैं?

5. गलत पैसे का इस्तेमाल किन-किन चीजों में किया?

…. NEET पेपरलीक के राजस्थान कनेक्शन की ये खबरें भी पढ़िए…

1. 8 महीने पहले हो गई थी NEET पेपर की डील:143 सवालों की गारंटी थी, पेपर माफिया ने मांगे थे 45 लाख, भाइयों ने दिए थे एडवांस

NEET-2026 का पेपर लीक करने के लिए माफिया ने परीक्षा से 8 महीने पहले ही प्लानिंग कर ली थी। राजस्थान में इसके लिए 45 लाख रुपए में डील हुई थी। पूरी खबर पढ़िए…

2. NEET पेपर लीक- ‘गेस पेपर’ बनाकर 10 राज्यों में बेचा:120+ सवाल हूबहू मिले, परीक्षा से 3 सप्ताह पहले माफियाओं के पास पहुंचा पेपर

माफिया ने पेपर लीक को छिपाने के लिए इसे ‘गेस पेपर’ का नाम दिया, ताकि जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकी जा सके। ‘गेस पेपर’ में NEET के 120 से ज्यादा सवाल हूबहू मिल गए। पूरी खबर पढ़िए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजस्थान की ये मशहूर 'मारवाड़ी दही मिर्च' की अनोखी उंगलीयां चाट, घर पर 10 मिनट में जानें; जानिए गुप्त रेसिपी

April 30, 2026/
11:09 pm

राजस्थान के प्रसिद्ध भोजन: राजस्थान अपनी वीरता, किलो और रेगिस्तानों के साथ-साथ अपनी लाजवाब जायके के लिए भी पूरी दुनिया...

अमिताभ के बाद तेंदुलकर ने वैभव की तारीफ की:बोले- इस लड़के में कुछ खास, टेस्ट के लिए जल्दबाजी न करें; नेचुरल गेम खेलने दें

May 31, 2026/
9:14 am

पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। उन्होंने कहा- वैभव वाकई बेहद खास खिलाड़ी...

दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी:3 महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी मुश्किल

June 3, 2026/
10:15 pm

भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले...

धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा:थिएटर में मुस्कुराते नजर आए प्रभास; संदीप ने फिल्म की आलोचना करने वालों को दिया जवाब

April 9, 2026/
7:43 pm

साउथ एक्टर प्रभास और ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने सिनेमाघर पहुंचे। फैंस ने प्रभास और...

ग्वालियर में अपहरण कर नाबालिग से रेप:मुंह दबाकर 14 साल की लड़की को घर से उठा ले गया; एकांत में किया दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

April 7, 2026/
12:08 am

ग्वालियर में आधी रात एक बदमाश नाबालिग के घर में घुस गया। उसने नाबालिग का मुंह दबाकर उसका अपहरण किया...

ऐसे कोर्स डिजाइन करें, जो ट्रेनिंग के बाद रोजगार दिलाएं:सीएम बोले- सीखो कमाओ योजना में 20 हजार लोगों की ट्रेनिंग को दोगुना कराएं

April 10, 2026/
11:16 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में ऐसे नए उपयोगी कोर्स डिजाइन किए जाएं, जो प्रशिक्षण के...

Telangana School ₹8 Cr Digital AI Education Sees 3500 Applications

April 13, 2026/
6:02 am

हैदराबाद4 मिनट पहले कॉपी लिंक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से 104 किमी दूर नलगोंडा स्थित कोमटिरेड्डी प्रतीक सरकारी स्कूल का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

NEET Paper Leak Masterminds Mangilal Dinesh

NEET Paper Leak Masterminds Mangilal Dinesh

NEET-2026 का लीक पेपर राजस्थान में मास्टरमाइंड मांगीलाल और दिनेश ने ही बांटा था। एग्जाम से 7 दिन पहले 26 अप्रैल को गुरुग्राम से 30 लाख रुपए में पेपर खरीदकर आगे बेचा गया।

.

SOG से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब 1 हजार से अधिक कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंचा था। भास्कर टीम दोनों जयपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर जमवारामगढ़ में आरोपियों के घर पहुंची।

आरोपी भाई यहां करीब 2 हजार वर्ग गज में बने फार्महाउस में रहते हैं। एक आरोपी की पत्नी ने बताया किया कि उनके परिवार से 4 बच्चों का NEET में सिलेक्शन हो चुका है।

इसके बाद उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अलॉट हुए थे। मांगीलाल के बेटे ने भी इस बार लीक पेपर को पढ़कर नीट-2026 का एग्जाम दिया था।

जमवारामगढ़ में आरोपी भाइयों का फार्म हाउस। यहां दोनों भाइयों का पूरा परिवार भी रहता है।

पुलिस थाने के पास मास्टरमाइंड का फार्महाउस

नीट पेपर लीक होने की सूचना पर राजस्थान SOG ने 9 मई को मांगीलाल बिंवाल और दिनेश बिंवाल को पकड़ा था। इनका घर जमवारामगढ़ में पुलिस थाने से 1 किलोमीटर दूर है।

भास्कर टीम जब घर पहुंची तो मालूम चला कि करीब 2 हजार गज में फार्महाउस बना रखा है। घर में लग्जरी कारें खड़ी थीं। एक भाई दिनेश राजनीति में एक्टिव है।

उसके सोशल मीडिया पर कई राजनेताओं के साथ फोटो मिले हैं। जिसमें वर्तमान वर्तमान में सरकार के दो मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायकों के साथ फोटो भी हैं।

फार्म हाउस में हर सुख-सुविधा है। स्थानीय लोगों ने बताया दोनों भाई लग्जरी लाइफ जीते हैं।

फार्म हाउस में हर सुख-सुविधा है। स्थानीय लोगों ने बताया दोनों भाई लग्जरी लाइफ जीते हैं।

परिवार में सभी बच्चे नीट की तैयारी कर रहे, पत्नी बोली- चार का सिलेक्शन

पेपर लीक के आरोपी के पूरे परिवार में ही बच्चे नीट की तैयारी कर रहे हैं। आरोपी दिनेश बिंवाल ने 6 नंवबर 2025 को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दावा किया था- मेरे परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

हमारे 5 बच्चों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सिलेक्शन हुआ है। इसका मतलब है मांगीलाल के परिवार में ही 5 बच्चों का MBBS में सिलेक्शन हो गया था।

जमवारामगढ़ से बीजेपी विधायक महेंद्र पाल मीणा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं के पोस्टर में पेपर लीक का आरोपी दिनेश बिंवाल।

जमवारामगढ़ से बीजेपी विधायक महेंद्र पाल मीणा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं के पोस्टर में पेपर लीक का आरोपी दिनेश बिंवाल।

पत्नी ने बताया घर से कितने बच्चे पास हुए

मांगीलाल की पत्नी सोनू ने बताया कि उनके जेठ घनश्याम खटीक का देहांत हो चुका है। उनकी दो बेटियों का सिलेक्शन NEET-2024 में पहले हो चुका है।

वहीं, घनश्याम की तीसरी बेटी और दिनेश के बेटे का सिलेक्शन पिछले साल 2025 की NEET में हुआ था। दावे के अनुसार 5वां बच्चा कौन है, इसको लेकर जानकारी देने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

आशंका है कि 5वां कैंडिडेट इनका कोई करीबी रिश्तेदार हो सकता है। मांगीलाल की पत्नी सोनू ने बताया कि बच्चों को पढाई के लिए सीकर में भेजा था।

एक बच्चा ऑनलाइन माध्यम से घर से पढ़ाई करता था। बच्चों पर हमारा परिवार बहुत मेहनत करता है।

मांगीलाल की पत्नी सोनू का कहना है कि उन्हें पेपरलीक की ज्यादा जानकारी नहीं है। पति प्रॉपर्टी का काम करते हैं, लेकिन पेपर खरीदने काम नहीं करते।

मांगीलाल की पत्नी सोनू का कहना है कि उन्हें पेपरलीक की ज्यादा जानकारी नहीं है। पति प्रॉपर्टी का काम करते हैं, लेकिन पेपर खरीदने काम नहीं करते।

मां बोली- बेटों के खिलाफ साजिश है

मांगीलाल की मां प्रभु देवी ने बताया कि उनके दोनों बेटों को किसी ने साजिश के तहत फंसा दिया है। लोग हमारे बच्चों से चिढ़ते हैं। अगर हम पेपर लीक करते तो ऐसे मकान और इतनी परेशानी में थोड़े ही रहते।

जब उनसे पूछा गया कि कौन आप के बेटों को परेशान कर रहा है तो प्रभु देवी कुछ देर के लिए तो चुप हो गईं। बाद में जवाब दिया कि लोग परिवार से चिढ़ते हैं। हमारे बच्चे अच्छा पढ़ते हैं तो लोग जलते हैं।

सीकर में बेटे तक पहुंची SOG फिर पिता को पकड़ा

एसओजी को जब नीट के पेपर लीक होने की जानकारी मिली तो जयपुर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनूं में सर्च ऑपरेशन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि एक नीट कैंडिडेट है, जिसने कई लोगों को पेपर बांटा था।

जब पूछताछ हुई तो उसने अपने पिता मांगीलाल और चाचा दिनेश के बारे में बताया था। इसके बाद दोनों भाइयों को एसओजी ने पकड़ा था।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के लिए मंगलवार देर शाम दिल्ली सीबीआई की टीम जयपुर एसओजी ऑफिस पहुंची थी।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के लिए मंगलवार देर शाम दिल्ली सीबीआई की टीम जयपुर एसओजी ऑफिस पहुंची थी।

राजस्थान के ही यश से खरीदा था पेपर, बैंक खातों की होगी जांच

जानकारी के अनुसार दिनेश ने 10 बच्चों को लीक पेपर बेचने की बात स्वीकार की है। इसके बदले पैसा कैश में लिया गया था। अब एसओजी पेपर खरीदने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मांगीलाल से भी निरंतर पेपर को लेकर पूछताछ की गई। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

वहीं, दिनेश ने बताया है कि वह यह पेपर गुरुग्राम में रहने वाले राजस्थान निवासी यश से गैस पेपर (लीक पर्चा) 30 लाख रुपए में लेकर आया था। जांच एजेंसी ने दोनों भाइयों के बैंक खाते सहित मोबाइल की जांच शुरू कर दी है।

SOG कर सकती है FIR, अभी पूछने बाकी हैं 5 सवाल

जानकार सूत्रों ने बताया कि एसओजी मांगीलाल और दिनेश से परिवार में 5 बच्चों के NEET पास करने को लेकर पूछताछ कर रही है। अब आगे की पूछताछ के लिए दोनों को सीबीआई मुख्यालय दिल्ली ले जाया जा सकता है। जल्द ही दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। अभी कई सवाल हैं जिनके जवाब ढूंढ़े जा रहे हैं….

1. नीट का पेपर कब से राजस्थान लाकर बेच रहे थे?

2. परिवार में सभी बच्चे नीट की तैयार कर रहे हैं कोई खास कारण?

3. नीट का पेपर किन-किन लोगों को बेचा?

4. नीट के अलावा और कौन-कौन से पेपर लीक करवाए हैं?

5. गलत पैसे का इस्तेमाल किन-किन चीजों में किया?

…. NEET पेपरलीक के राजस्थान कनेक्शन की ये खबरें भी पढ़िए…

1. 8 महीने पहले हो गई थी NEET पेपर की डील:143 सवालों की गारंटी थी, पेपर माफिया ने मांगे थे 45 लाख, भाइयों ने दिए थे एडवांस

NEET-2026 का पेपर लीक करने के लिए माफिया ने परीक्षा से 8 महीने पहले ही प्लानिंग कर ली थी। राजस्थान में इसके लिए 45 लाख रुपए में डील हुई थी। पूरी खबर पढ़िए…

2. NEET पेपर लीक- ‘गेस पेपर’ बनाकर 10 राज्यों में बेचा:120+ सवाल हूबहू मिले, परीक्षा से 3 सप्ताह पहले माफियाओं के पास पहुंचा पेपर

माफिया ने पेपर लीक को छिपाने के लिए इसे ‘गेस पेपर’ का नाम दिया, ताकि जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकी जा सके। ‘गेस पेपर’ में NEET के 120 से ज्यादा सवाल हूबहू मिल गए। पूरी खबर पढ़िए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket