Nancy Grewal Murder Canada | Anti-Khalistan Day March 3

इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। – फाइल फोटो पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या के बाद कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का विरोध बढ़ गया है। कनाडाई डेमोक्रेट्स, स्थानीय हिंदू और सिख ऑर्गेनाइजेशन के साथ राजनेताओं ने खालिस्तानियों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रोष जताया। . उन्होंने लिखा- नैन्सी अच्छी इंसान थी। अब 3 मार्च को एंटी खालिस्तान डे के तौर पर मनाया करेंगे। इसी दिन नैन्सी की चाकू से 18 बार वार और जीभ काटकर हत्या की गई थी। विंडसर वेस्ट के सांसद हर्ब गिल ने भी कहा है- लासाल और पूरे विंडसर-एसेक्स के कई लोगों की तरह मुझे भी नैन्सी ग्रेवाल की मौत का दुख है। नैन्सी सोशल मीडिया की दुनिया में एक जानी-मानी आवाज थीं और सोशल मीडिया की पोस्टों ने यह साफ कर दिया कि दुनिया भर में बहुत से लोग उनके विचारों को फॉलो करते थे। इधर, नैन्सी ग्रेवाल की मां आज कनाडा पहुंच जाएंगी और डेडबॉडी लेने के लिए फार्मेलिटीज पूरी करेंगी। इसके साथ ही लासाल पुलिस आज कातिलों को लेकर खुलासा कर सकती है। बता दें कि कनाडा के विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। नैन्सी खालिस्तानी मूवमेंट के खिलाफ सोशल मीडिया पर बोलती थीं। उनकी मौत ने कनाडा की राजनीति और पुलिस सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो जारी कर दावा किया कि विरोध करने पर खालिस्तान समर्थकों ने रेडियो होस्ट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। इसी तरह के वीडियो-फोटो शेयर कर लोग खालिस्तानियों के प्रति अपना रोष जता रहे हैं। 3 पॉइंट्स में जानें नैन्सी की हत्या पर लोगों का विरोध… कनाडा पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक: नैन्सी ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले ही बताया था कि उन्हें 40 से ज्यादा बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। नवंबर 2025 में उनके घर पर पर हमला भी हुआ था। फिर भी पुलिस ने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी। लासाल पुलिस चीफ माइकल पियर्स ने कहा है कि नैन्सी की हत्या इत्तेफाक या रैंडम हमला नहीं है। यह एक सोची-समझी साजिश थी। CBC की रिपोर्ट के मुताबिक, एक खालिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि नैन्सी को उनके बयानों और खालिस्तान के खिलाफ बोलने की सजा दी गई है। खालिस्तानियों के पॉलिटिकल रिलेशन, फोटो खिंचवा रहे: कनाडा के लोगों ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए दावा किया कि खालिस्तानियों के पॉलिटिकल रिलेशन हैं। राजनीति इशारे पर कनाडा का माहौल खराब हो रहा है। लोगों ने एक फोटो पोस्ट कर लिखा- विंडसर के मेयर ड्रू डिलकेंस की एक फोटो चर्चा में है, जिसमें वह अवतार कूनर के पास बैठे हैं। अवतार कूनर को खालिस्तानी समर्थक बताया जा रहा है। उसी कमरे की दीवार पर जगतार सिंह हवारा की एक बड़ी फोटो लगी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर क्यों पुलिस और नेता ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं जो खुलेआम धमकियां देते हैं। खालिस्तानियों पर हमास और हिजबुल्ला जैसी सख्ती हो: नैन्सी की हत्या के बाद कनाडा का यहूदी समुदाय भी गुस्से में है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि यह कत्ल सिस्टम की नाकामी है। नैन्सी को पुलिस सुरक्षा न मिलना राष्ट्रीय शर्म है। यहूदी संगठनों ने मांग की है कि कनाडा सरकार खालिस्तानी उग्रवादियों के साथ भी वैसी ही सख्ती बरते जैसी हमास और हिजबुल्ला जैसे आतंकी संगठनों के साथ बरती जाती है। उन्होंने हिंदू और सिख समुदायों के साथ खड़े होकर कहा, ओम शांति। उनकी यादें हमेशा बनी रहें। सांसद हर्ब गिल ने अपनी बात रखने के अलावा लोगों से अपील की कि अगर किसी के पास इस केस से संबंधित कोई जानकारी है, जो केस को सॉल्व करने में मदद कर सकती है तो डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर को सूचित करें। विंडसर वेस्ट के सांसद हर्ब गिल ने की सजा की मांग विंडसर वेस्ट के सांसद हर्ब गिल ने कहा कि वह खुद 30 साल तक पुलिस ऑफिसर रह चुके हैं। उन्होंने नैन्सी की मौत को दुखद बताया। उन्होंने मांग की है कि नैन्सी के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। उनके पुलिस बैकग्राउंड की वजह से अब लासाल पुलिस पर दबाव और बढ़ गया है। यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की फाइल फोटो। एंटी-खालिस्तान डे की घोषणा हिंदू कैनेडियन फेडरेशन ने नैन्सी ग्रेवाल की याद में हर साल 3 मार्च को एंटी खालिस्तान डे मनाने की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह मूवमेंट उन लोगों के खिलाफ है जो कनाडा की धरती पर होमग्रोन टेररिज्म फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैंसी ग्रेवाल ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और खालिस्तानी नेटवर्क को बेनकाब किया था। कनाडा में जो खालिस्तान के खिलाफ बोलता है उसी को पीटा या मारा जाता है। इससे पहले रेडियो होस्ट दीपक पुंज पर हमला, फिर ज्योति सिंह मान पर हमला और अब नैन्सी की हत्या। हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन की ओर से सोशल मीडिया पर घोषणा की गई। हर साल 3 मार्च को एंटी खालिस्तानी-डे मनाने के लिए जारी किया गया पोस्टर। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, 15 दिन पहले प्लान हुआ मर्डर:दोस्त को कहा था- मौत मंजूर, चुप नहीं रहूंगी; पढ़िए बहन के 5 अहम खुलासे पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल के मर्डर को लेकर बहन अलीशा ने कई खुलासे किए हैं। बहन ने बताया कि नैन्सी को जान का खतरा था। उसने बकायादा कनाडा पुलिस को कुछ लोगों के नाम दे रखे थे। नैन्सी ने पुलिस को कहा था कि अगर उसे कुछ हो जाए तो इन लोगों से पूछताछ की जाए। पूरी खबर पढ़ें…
Gurucharan Lifetime Libertarian Award | March 7 Current Affairs

6 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल बदले 5 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपाल नियुक्त किए। 2. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने इस्तीफा दिया 5 मार्च को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बोस ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा। बोस 18 नवंबर 2022 से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे और इस पद पर लगभग साढ़े तीन साल तक रहे। बोस ने इस्तीफे का कारण साफ नहीं किया है लेकिन ये इस्तीफा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आया है। तमिलनाडु के राज्यपाल रहे आर.एन. रवि, को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बोस 1977 केरल कैडर के IAS थे। वे नेशनल म्यूजियम और नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमैन भी रहे। 71 वर्षीय बोस केंद्र सरकार में मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए। सी. वी. बोस एक राइटर और कवि भी हैं, उन्होंने अंग्रेजी और मलयालम में कई किताबें लिखी हैं। सी. वी. बोस ने श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर के खजाने पर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी को भी लीड किया था। 3. भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश 5 मार्च को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में ट्रेनिंग के दौरान रडार से गायब हुआ भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में दोनों पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की मौत हो गई। वायुसेना ने गुरुवार देर रात 1 बजे क्रैश की पुष्टि की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा के दौरान सुखोई फाइटर जेट नियमित उड़ान पर था। इसी दौरान उसका ग्राउंड कंट्रोल से कॉन्टेक्ट टूटा था। रडार से संपर्क टूटने के बाद वायुसेना ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया। Su‑30MKI दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मिशनों में किया जाता है। बीते 12 सालों में 8 सुखोई क्रैश हुए हैं। 4 जून 2024 में भारतीय वायुसेना का SU-30MKI जेट ट्रेनिंग के दौरान टेक्निकल गड़बड़ी के चलते क्रैश हुआ था। सुखोई Su‑30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माने जाते हैं। सुखोई Su-30MKI दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है जिसे भारतीय वायु सेना के लिए रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो और भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है। 4. पीएम 2 नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई दिल्ली में दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और तीन और कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। ये प्रोजेक्ट 18,300 करोड़ का है। इसमें रास्ते में आठ एलिवेटेड स्टेशन भी शामिल हैं। नई दिल्ली में पीएम पिंक लाइन के मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर खंड और दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के दीपाली चौक से मजलिस पार्क खंड का उद्घाटन करेंगे। इस खंड के पूरा होने पर पिंक लाइन ‘रिंग मेट्रो’ यानी भारत का पहला पूरी तरह से चलने वाला सर्कुलर मेट्रो स्टेशन होगा। इस प्रोजेक्ट में यमुना नदी पर नया पुल बनाना और मेट्रो ट्रैक और सड़क फ्लाईओवर दोनों को ले जाने वाले डबल डेकर वायाडक्ट का निर्माण भी शामिल है। इस आयोजन में पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो फेज-V (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन विस्तार और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक का विस्तार शामिल है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इसे ऑपरेट करता है। पहली मेट्रो लाइन साल 2002 में शुरू हुई थी। अवार्ड (AWARD) 4. इंडियन राइटर गुरुचरण दास को लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड 5 मार्च को भारतीय लेखक, टिप्पणीकार और विचारक गुरुचरण दास को लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। गुरुचरण दास ये अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ये अवॉर्ड अमेरिका स्थित लिबर्टी इंटरनेशनल ऐसी हस्तियों को देता है, जिनके विचार और लीडरशिप ने दुनिया भर में स्वतंत्रता के विचार को आगे बढ़ाया हो। 82 वर्षीय दास को 40वें लिबर्टी इंटरनेशनल वर्ल्ड समिट में ये सम्मान दिया जाएगा, जो 7-9 अगस्त 2026 तक काठमांडू, नेपाल में होगा। इंडिया ग्रोज एट नाइट (2012) गुरुचरण की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब है। इसे फाइनेंशियल टाइम्स की 2013 की सर्वश्रेष्ठ किताबों की लिस्ट में भी शामिल किया गया था। लिबर्टी इंटरनेशनल 1969 में स्थापित किया गया था, ये 100 से ज्यादा देशों में शिक्षा और लीडरशिप को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है। लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड 2024 में शुरू किया गया था। गुरुचरण की मशहूर किताबों में इंडिया अनबाउंड (2000), द डिफकल्टी ऑफ बीइंग गुड (2009) और इंडिया ग्रोस एट नाइट (2012) शामिल हैं। निधन (DEATH) 5. नादस्वरम संगीतकार शेख महबूब सुभानी का निधन 4 मार्च को प्रसिद्ध भारतीय नादस्वरम संगीतकार शेख महबूब सुभानी का निधन हो गया। शेख महबूब सुभानी 71 साल के थे। वे कर्नाटक शास्त्रीय संगीत परंपरा से जुड़े थे। महबूब के पिता शेख मीरा साहिब और नाना शेख चिन्ना पीर साहिब भी प्रसिद्ध नादस्वरम संगीकार थे। शेख महबूब ने 7 साल की उम्र में नादस्वरम सीखना शुरू किया था। आर्थिक तंगी के चलते शेख ने एक तंबाकू कंपनी में क्लर्क के तौर पर भी काम किया। महबूब अपनी पत्नी कालीशाबी महबूब के साथ पूरे भारत और विदेशों में अपनी कला को प्रदर्शित किया है और वो एक प्रसिद्ध नादस्वरम जोड़ी बने। नादस्वरम पर कर्नाटक रागों और कृतियों को प्रस्तुत करने और त्यागराज आराधना सहित प्रमुख संगीत समारोहों में प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। नादस्वरम एक भारतीय पवन वाद्य यंत्र है। सुभानी नादस्वरम आर्टिस्ट परिवार की 8वीं पीढ़ी के थे। 2020 में शेख महबूब और उनकी पत्नी कलीशबी महबूब को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। आज का इतिहास 7 मार्च 1876 में अलेक्जेंडर ग्राहम बेल को टेलीफोन का पेटेंट मिला। 2009 में नासा ने केपलर स्पेस टेलिस्कोप लॉन्च की। ———————– ये खबरें भी पढ़ें… ATM से कैश निकालने की
MVA Backs Sharad Pawar For Rajya Sabha; Voting March 16

मुंबई2 घंटे पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र में विपक्ष के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) ने राज्यसभा चुनाव में राज्य से एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) ने बुधवार को पवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस, एनसीपी (शरद गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) तीनों ने उस एक सीट पर दावा जताया था, जिसे विपक्ष जीत सकता है। हालांकि कांग्रेस महासचिव रमेश चेन्निथला ने बुधवार को बताया कि पार्टी नेतृत्व ने पवार के नाम पर सहमति देते हुए उनको समर्थन देने का निर्णय लिया है। राज्य की मौजूदा संख्या के आधार पर विपक्षी गठबंधन केवल एक सीट जीतने की स्थिति में है। पवार गुरुवार (5 मार्च) को नामांकन करेंगे। राज्यसभा में महाराष्ट्र की सात सीटों समेत 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। 37 सीटों में से 25 विपक्ष के पास चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्ष का कब्जा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है। ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं। राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है। महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं। कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी। ——————————————– राज्यसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाजपा की दूसरी लिस्ट में 4 नाम, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार; अब तक 13 नाम का ऐलान राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं। इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 राज्यों से 9 नाम शामिल थे। अब 7 राज्यों से कुल 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Puri Jagannath Temple Ratna Bhandar Counting Begins March 25

Hindi News National Puri Jagannath Temple Ratna Bhandar Counting Begins March 25 | 48 Saal Baad पुरी13 घंटे पहलेलेखक: प्रियंका साहू कॉपी लिंक तस्वीर 14 जुलाई 2024 की है। हाईकोर्ट के आदेश पर रत्न भंडार खोलने से पहले लकड़ी के 6 बड़े-बड़े संदूक लाए गए। बाहरी रत्न भंडार से निकले आभूषण इन्हीं में रखे गए हैं। पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की बहुप्रतीक्षित गिनती और लिस्ट बनाने की प्रक्रिया आखिर शुरू होने जा रही है। ओडिशा सरकार ने 25 मार्च को दोपहर 12.12 बजे से 1.45 बजे का शुभ मुहूर्त तय किया है। ‘रत्न भंडार’ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के कीमती आभूषणों का खजाना है। 1978 की गिनती के अनुसार, यहां 128.38 किलो सोना और 221.53 किलो चांदी के आभूषण हैं। ये गिनती 72 दिन चली थी। रत्न भंडार काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करने पर सहमति जताई है, जबकि राष्ट्रीयकृत बैंक पंजीकृत सुनार उपलब्ध कराएंगे। मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस बार गिनती कितने दिन चलेगी, यह कहना जल्दबाजी होगा। राज्य सरकार दो रत्नविज्ञानी भी उपलब्ध कराएगी, जो आभूषणों में लगे बेशकीमती रत्नों की पहचान करेंगे। बाहरी रत्न भंडार में भगवान के दैनिक उपयोग के आभूषण रखे जाते हैं। खजाने से रोज चाबी लाएंगे मजिस्ट्रेट, उसी दिन जमा भी करनी होगी गहनों की गिनती के लिए राज्य सरकार ने एसओपी जारी की है। तीन सदस्यीय पैनल प्रक्रिया की निगरानी करेगा। सोने, चांदी और अन्य कीमती आभूषणों के लिए अलग-अलग बॉक्स होंगे। 10 लोग आभूषणों को बॉक्स में रखेंगे। मजिस्ट्रेट खजाने से रोज रत्न भंडार की चाभी लेकर आएंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन वापस जमा करेंगे। अप्रैल 2024: चाबियां गुमीं, नहीं खुल सका रत्न भंडार ओडिशा हाईकोर्ट ने 2018 में राज्य सरकार को रत्न भंडार खोलने के लिए निर्देश दिए थे। हालांकि, 4 अप्रैल 2018 को कोर्ट के आदेश पर जब 16 लोगों की टीम रत्न भंडार के चेंबर तक पहुंची तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि ये दावा किया गया कि रत्न भंडार की चाबी खो गई है। चाबी नहीं मिली तो हंगामा हुआ जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 4 जून 2018 को न्यायिक जांच के आदेश दिए। जांच कमेटी ने 29 नवंबर 2018 को चाबी से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी, लेकिन सरकार ने इसे सार्वजनिक नहीं किया और चाबी का कुछ पता नहीं चल सका। 2018 में तत्कालीन कानून मंत्री प्रताप जेना ने विधानसभा में बताया था कि रत्न भंडार में 12,831 भरी (एक भरी 11.66 ग्राम के बराबर) से ज्यादा सोने के जेवर हैं। इनमें कीमती पत्थर लगे हैं। साथ ही 22,153 भरी चांदी के बर्तन और अन्य सामान हैं। पिछले साल अगस्त में जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति ने राज्य सरकार से सिफारिश की थी कि रत्न भंडार 2024 की वार्षिक रथ यात्रा के दौरान खोला जाए। जुलाई 2024: जगन्नाथ मंदिर में 46 साल बाद खजाना निकला 18 जुलाई को ओडिशा के पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर के भीतरी रत्न भंडार में रखा खजाना निकाला गया था। इस काम के लिए राज्य सरकार की तरफ से गठित हाई कमेटी के 11 सदस्य गुरुवार सुबह 9:15 बजे भीतरी भंडार के अंदर गए थे। उन्हें यहां मोटे कांच की तीन और लोहे की एक (6.50 फुट ऊंची, 4 फुट चौड़ी) अलमारियां मिलीं थीं। इसके अलावा 3 फीट ऊंचे और 4 फीट चौड़े लकड़ी के दो संदूक और एक लोहे का संदूक था। सभी के अंदर कई सारे बॉक्स रखे हुए थे, जिनमें सोना था। टीम के एक सदस्य ने एक बॉक्स को खोलकर देखा गया था। इसके बाद अलमारी और संदूकों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन वो इतने भारी थे कि जगह से हिले तक नहीं। फिर तय हुआ कि सभी बॉक्स से खजाने को निकालकर महाप्रभु के शयन कक्ष में शिफ्ट किया जाए। टीम को इस काम को करने में 7 घंटे लग गए थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RAS 2024 Interview Phase 7 Starts March 5

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू कल यानी 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। इसके लिए इंटरव्यू लेटर भी जारी किए जा चुके हैं। . बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इन्टरव्यू के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का लेटेस्ट पासपोर्ट साइज कवर फोटो, लेटेस्ट स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र अटैच करके फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। इन डॉक्यूमेंट्स के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में लाना होगा। आरएएस-2024 भर्ती – एक नजर RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था। 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे। पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। पहले चरण के इंटरव्यू की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई। जो 12 दिसम्बर तक चले। दूसरे चरण के इंटरव्यू 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक हुए।
Railway, Pollution Control, BSNL Recruitment Last Date March 31

Hindi News Career Govt Jobs: Railway, Pollution Control, BSNL Recruitment Last Date March 31 6 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में ग्रुप डी के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 9 मार्च तक बढ़ने की। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 पदों पर निकली भर्ती। साथ ही BSNL में 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी रेलवे में ग्रुप D की 22 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च तक के लिए एक्सटेंड की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या पॉइंट्समैन बी 5053 असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 597 असिस्टेंट (ब्रिज) 600 ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV 11032 असिस्टेंट पी -वे 300 असिस्टेंट (C&W) 1000 असिस्टेंट TRD 800 असिस्टेंट (S&T) 1509 असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) 200 असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल) 604 असिस्टेंट TL & AC 500 कुल पदों की संख्या 22195 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 36 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, ईबीसी, महिला, ट्रांसजेंडर : 250 रुपए सैलरी : 18 हजार रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट मार्क्स जनरल साइंस 25 मैथमेटिक्स 25 जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 30 जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स 20 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फीस जमा करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 2. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 पदों पर निकली भर्ती उत्तर प्रदेश के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) में 40 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर 26 असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर 14 कुल पदों की संख्या 40 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी/सिविल इंजीनियरिंग/एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री या सरकार द्वारा किसी भी समकक्ष योग्यता में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (AMIE) में केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग या पर्यावरण इंजीनियरिंग में एसोसिएट मेंबर होना चाहिए। असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री/जूलॉजी/बॉटनी/बायोकेमिस्ट्री में डॉक्टरेट की डिग्री। साथ में एनवायरमेंट/पॉल्यूशन कंट्रोल/पब्लिक हेल्थ में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। इसी फील्ड में मास्टर्स डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव रखने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट इंटरव्यू फीस : अनारक्षित, ओबीसी : 2000 रुपए एससी, एसटी : 1000 रुपए पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क सैलरी : पे मैट्रिक्स लेवल – 10 के अनुसार एग्जाम पैटर्न : असिस्टेंट एनवायरोमेंटल इंजीनियर : विषय प्रश्नों की संख्या अंक एनवायरोमेंटल इंजीनियरिंग 70 280 जनरल एप्टीट्यूड 30 120 टोटल 100 400 असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर : विषय प्रश्नों की संख्या अंक एनवायरोमेंटल साइंस 70 280 जनरल एप्टीट्यूड 30 120 टोटल 100 400 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाएं। यदि आप नए यूजर हैं, तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। लॉग इन करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. BSNL में 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 31 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च थी। पोस्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर एग्जीक्टिव ट्रेनी- टेलीकॉम स्ट्रीम 95 सीनियर एग्जीक्टिव ट्रेनी (DR) फाइनेंस स्ट्रीम 25 कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 51 एससी 18 एसटी 9 ओबीसी 31 ईडब्ल्यूएस 11 टोटल 120 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेलीकॉम ऑपरेशंस : कम से कम 60% अंकों के साथ बी.ई/बीटेक की डिग्री सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फायनेंस स्ट्रीम) : चार्टेड अकाउंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) की डिग्री। फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : 24,900-50,500 रुपए प्रति माह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस : सामान्य : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 500 रुपए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : मार्कशीट एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट कास्ट/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट पासपोर्ट साइज फोटो NOC (अगर जॉब में हैं) ओरिजिनल और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी एग्जाम पैटर्न : सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी : कुल प्रश्न : 200 सही उत्तर के लिए : 1 अंक निगेटिव मार्किंग : 0.25 अंक ड्यूरेशन : 3 घंटे सब्जेक्ट मार्क्स रिटन एप्टीट्यूड 40 कोर सब्जेक्ट 160 टोटल 200 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं। होमपेज पर Apply Online सेक्शन में आपको संबंधित भर्ती में आवेदन करने का लिंक मिलेगा। सबसे पहले मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन आईडी क्रिएट करें। रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन 4. पंजाब में 197 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 6 मार्च पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस
Canada India Uranium Deal | March Current Affairs Delhi Baby Girl Gift

Hindi News Career Canada India Uranium Deal | March Current Affairs Delhi Baby Girl Gift 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी और कनाडाई पीएम कार्नी ने मुलाकात की 2 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। मोदी और पीएम कार्नी ने इस बैठक में यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए डील की। ये MoU लगभग 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। ये डील 10 साल तक के लिए होगी। भारत और कनाडा ने 2015 में यूरेनियम से जुड़ी डील की थी। 2018 में इस डील को एक्सटेंड किया गया था और कनाडा ने भारत को 2020 तक 3000 मैट्रिक टन यूरेनियम की सप्लाई की है। पीएम कार्नी की ये पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। 2024 में भारत, कनाडा का सातवां सबसे बड़ा माल और सर्विस बिजनेस का पार्टनर था, दोनों देशों का व्यापार 30.8 बिलियन डॉलर था। इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कार्नी से मुलाकात की थी। 2. दिल्ली में लखपति बिटिया योजना शुरू 2 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लखपति बिटिया योजना का शुभारंभ किया। लाड़ली योजना को दिल्ली लखपति बिटिया योजना में बदला गया है। दिल्ली लखपति बिटिया योजना का फायदा 1 लाख 20 हजार रुपए तक की आय वाले परिवारों को मिलेगा। स्कीम में 1.20 लाख सालाना आय वाले परिवारों को लड़की के जन्म पर 11 हजार रुपए जमा किए जाएंगे। इसके अलावा, क्लास 1, 6वीं, 9वीं, 10वीं और 12वीं में एडमिशन पर 5 हजार रुपए बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। 10वीं पास करने और ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने पर 5 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। नई स्कीम के तहत ऐसी लड़कियां जिनका जन्म दिल्ली में ही हुआ है और जिनके परिवार पिछले 3 साल से दिल्ली में ही रह रहे हैं, उन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा। दिल्ली लखपति बिटिया योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोउ जियायी से मुलाकात की 2 मार्च को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की नई अध्यक्ष जोउ जियायी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और AIIB साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। निर्मला सीतारमण ने नवीन वित्तपोषण और गैर-वित्तपोषण उपकरणों के माध्यम से AIIB सदस्य देशों, विशेष रूप से कम आय वाले देशों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। AIIB के ऑपरेशन्स में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रोजेक्ट्स को जल्दी मंजूरी दिलाने और रीजनल ऑफिस शुरू करने पर भी जोर दिया गया। AIIB का मुख्य उद्देश्य एशिया और अन्य क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) विकास को वित्तीय सहायता देना है। इसमें सड़क रेल परियोजनाएं, पोर्ट और शहरी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स में मदद देना। AIIB में 120 सदस्य हैं और चीन के बाद भारत AIIB का सबसे बड़ा शेयर होल्डर है। AIIB की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसका हेडक्वाटर चीन के बीजिंग में है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. एलिसा हीली का वन-डे क्रिकेट से संन्यास 1 मार्च को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली ने अपना आखिरी वन-डे क्रिकेट मैच खेला। अपने आखिरी मुकाबले में इंडिया वुमेन के खिलाफ कैप्टन एलिसा हीली ने 98 गेंद पर 158 रन बनाए। एलिसा महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे अच्छी विकेटकीपर और बल्लेबाजों में से एक मानी जाती हैं। एलिसा ने 2010 में अपने करियर की शुरुआत की और सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेला। एलिसा 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) महिला टीम की कप्तान रहीं। हीली ने जनवरी 2025 में संन्यास का ऐलान किया था। इंडिया-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज उनकी आखिरी सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज 3-0 से हारी। हीली आखिरी ODI में शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले साउथ अफ्रीका की जोहमारी लॉटेगबर्ग ने 2007 में शतक जड़ा था। 2018 में एलिसा वन-डे और 2019 में T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहीं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. HPCL एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश मेहतानी रिटायर 1 मार्च को राजेश मेहतानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए। मेहतानी लगभग 38 साल तक HPCL के सीनियर एग्जीक्यूटिव रहे। मेहतानी ने अपने कार्यकाल के दौरान ऑपरेशंस, रिटेल सेल्स, रिटेल इंजीनियरिंग और एविएशन समेत कई डिवीजन्स में सीनियर रोल्स निभाए। HPCL एक पब्लिक सेक्टर ऑयल एंड गैस कंपनी है, जो 1974 में बनी। इसका हेडक्वाटर मुंबई, महाराष्ट्र में है। यह तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) की सहायक कंपनी है और पूरे भारत में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को रिफाइन करने, डिस्ट्रीब्यूट करने और उसकी मार्केटिंग करने का काम करती है। मेहतानी का रिटायरमेंट SEBI रेगुलेशन 2015 के शेड्यूल III सेक्शन A के तहत किया गया है। 6. कोल इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर कैप्टन घनश्याम रिटायर हुए 1 मार्च को महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में स्वतंत्र डायरेक्टर रहे कैप्टन घनश्याम सिंह राठौड़ पद से रिटायर हुए। कैप्टन राठौड़ को 1 मार्च 2023 को CIL बोर्ड में एक स्वतंत्र डायरेक्टर के तौर पर अपॉइंट हुए थे। कैप्टन राठौर ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। कैप्टन राठौड़ 42 बख्तरबंद रेजिमेंट में स्क्वाड्रन लीडर रह चुके हैं। CIL भारत का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक और एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना 1975 में हुई थी, इसका मुख्यालय कोलकाता में है। आज का इतिहास 3 मार्च 1575 में अकबर ने तुकरोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया। 1716 में इंदौर शहर की स्थापना हुई थी। 1923 में ‘टाइम’ पत्रिका का प्रकाशन शुरू हुआ था। 1953 में क्यूबा में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांति शुरू हुई। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई थी। ———————– ये खबरें भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीता:9 से 14 साल की लड़कियों के लिए फ्री HPV वैक्सीन कैंपेन शुरू; करेंट अफेयर्स 2 मार्च जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
Current Affairs 2 March Hpv vaccine campaign for girls jammu kashmir wins ranji trophy

Hindi News Career Current Affairs 2 March Hpv Vaccine Campaign For Girls Jammu Kashmir Wins Ranji Trophy 4 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल 1. पीएम मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया 1 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। तमिलनाडु में 8 नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी पीएम मोदी ने किया। पीएम ने मदुरै में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। NH-332A के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और NH-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन की फोर-लेनिंग की आधारशिला भी पीएम मोदी ने रखी। पीएम मोदी ने कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। पीएम ने शनिवार को गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का भी उद्घाटन किया था। थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम को पुजारियों ने सम्मानित किया। इंटरनेशनल 2. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिका-इजराइल ने शनिवार को खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला किया था। इस हमले में खामेनेई के बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए। हमले के समय खामेनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे। खामेनेई ईरान के रहबर-ए-इंकलाब यानी सुप्रीम लीडर थे, जो देश के प्रमुख कार्यक्रम जैसे विदेश नीति और परमाणु कार्यक्रम तय करते थे। ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी ‘तसनीम’ और ‘फार्स’ ने 1 मार्च को सभी की मौत की पुष्टि की। खामेनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। खामेनेई की मौत के अगले दिन अयातुल्ला अलीरेजा आराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 67 साल के आराफी अली खामेनेई के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय से ईरान की धार्मिक-राजनीतिक व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। 1979 में खामेनेई एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे। 1981 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर बम से हमला हुआ, जिसमें उनका दाहिना हाथ हमेशा के लिए पैरालाइज हो गया था। खामेनेई 1981-1989 तक राष्ट्रपति भी रहे। 1981 में उनके कार्यकाल के दौरन ही ईराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन ने ईरान पर हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच 8 साल तक जंग चली थी। खामेनेई ने 1960 के दशक में ईरान के शाह (राजा) के खिलाफ प्रदर्शन किए और इन प्रदर्शनों के दौरान उन्हें 6 बार अरेस्ट भी किया गया था। स्पोर्ट्स 3. जम्मू-कश्मीर ने 67 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती। जम्मू-कश्मीर टीम 1959 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और 67 साल के इतिहास में ये उसका पहला खिताब है। जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की विजेता टीम कर्नाटक को हराकर जीत हासिल की। शुभम पुंदीर प्लेयर ऑफ द मैच रहे और आकिब नबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। 41 साल के राइट हैंडड बैट्समैन पारस डोगरा इस टीम के कप्तान हैं। रणजी ट्रॉफी देश की सबसे चर्चित डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास क्रिकेट चैम्पियनशिप है, जो टेस्ट फॉर्मेट में खेली जाती है। इस जीत पर जम्मू एंड कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने टीम को 2 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है। 4. वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड होगा 28 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के नाम पर स्टैंड बनाने का ऐलान हुआ। ये फैसला मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) किया है कि ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अब एक स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर होगा। अब शास्त्री सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। रवि शास्त्री 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे थे। रवि शास्त्री 2017 से 2021 तक इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे। रवि घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडल्जी के नाम पर 3 दरवाजों के नाम भी रखे जाएंगे। एडल्जी ने 1978 और 1993 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। शास्त्री के नाम पर स्टैंड रखने की एक खास वजह वानखेड़े का ऐतिहासिक मैच भी है, जिसमें उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे। एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले रवि पहले बल्लेबाज थे। 1985 की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में रवि को ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ चुना गया था। 5. पीएम मोदी ने HPV वैक्सीन कैंपेन शुरू किया 28 फरवरी को पीएम मोदी ने अजमेर से पूरे देश में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन कैंपेन की शुरुआत की। इस कैंपेन के जरिए 9 से 14 साल तक की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन दी जाएगी। ये वैक्सीन पैरेंट्स की मर्जी से नजदीकी सेंटर में फ्री लगाई जाएगी। ये वैक्सीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-जिला और जिला अस्पतालों और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई जाएगी। भारत में आमतौर पर लड़कियों में HPV टाइप 16 और 18 सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है। ये वैक्सीन इसके साथ ही HPV टाइप 6 और 11 से बचाव के लिए भी काम करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024 के बजट में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन की घोषणा की थी। भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर बना है। इसके लगभग 80,000 नए मामले और 42,000 से अधिक मौतें सालाना दर्ज की जाती हैं। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होने वाला एक गंभीर कैंसर है। हालांकि, इसे सही समय पर पहचान कर रोका जा सकता है। आमतौर पर ये ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के लंबे समय तक संक्रमण के कारण होता है। दुनिया भर में सर्वाइकल कैंसर के कुल मामलों में से लगभग 20%
Commercial Cylinder Price Hike | Flights May Get Costlier; March 4 Changes

Hindi News Business Commercial Cylinder Price Hike | Flights May Get Costlier; March 4 Changes नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक 1 मार्च 2026 से 4 अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा। आज यानी रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर महंगा हो सकता है। इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे। रेलवे का अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) एप काम करना बंद कर देगा। 1. कॉमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में हुई है, जहां अब सिलेंडर के लिए ₹1875.50 चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली में कीमत 28 रुपए बढ़कर ₹1768.50 हो गई है। पहले यह ₹1740.50 में मिल रहा था। 4 बड़े शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम शहर नई कीमत (₹) पुरानी कीमत (₹) कितना बढ़ा (₹) दिल्ली 1768.50 1740.50 28.00 कोलकाता 1875.50 1844.50 31.00 मुंबई 1720.50 1692.00 28.50 चेन्नई 1929.00 1899.50 29.50 घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं… 2. बिना एक्टिव सिम के नहीं चलेंगे वॉट्सऐप और टेलीग्राम आज से मैसेजिंग एप्स के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ नियम लागू हो गए हैं। सरकार के इस नियम के बाद अब वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एपस तभी काम करेंगे, जब फोन में वही सिम कार्ड एक्टिव मोड में लगा हो जिससे अकाउंट बनाया गया है। इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप जैसे एप्स चलाते हैं तो लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। पहले ये एक बार लॉगिन करने पर हफ्तों तक चलता था। क्यों लिया गया यह फैसला: अक्सर साइबर अपराधी सिम निकालकर केवल वाई-फाई के जरिए मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करते थे। अब सिम हटते ही ऐप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। इससे फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी। 3. रेलवे का UTS एप बंद, अब ‘RailOne’ से होगी बुकिंग रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी UTS एप आज से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए ‘RailOne’ एप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवन एप को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था। इस एप के बंद होने के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल है कि उनके UTS एप के वॉलेट (R-Wallet) में जमा पैसों का क्या होगा। रेलवे ने कहा कि आपके वॉलेट की राशि सुरक्षित है और इसे नए रेलवन एप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए एक जरूरी शर्त है… नियम: रेलवन एप उसी मोबाइल नंबर से रजिस्तर करना होगा, जिससे UTS एप रजिस्टर्ड था। ट्रांसफर: अगर मोबाइल नंबर एक ही रहता है, तो बैलेंस अपने आप नए ऐप में दिखने लगेगा। रेलवन एप में मिलती है ये 3 बड़ी सर्विसेज रेवलन एक ‘ऑल-इन-वन’ एप्लीकेशन है, जिसे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। टिकट बुकिंग: जनरल टिकट बुकिंग पर R-Wallet के जरिए 3% का डिस्काउंट। लाइव ट्रैकिंग: यात्री अपनी ट्रेन की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। अतिरिक्त सेवाएं: खाना ऑर्डर करना, कुली बुकिंग और टैक्सी बुकिंग सर्विसेज। 4. हवाई सफर महंगा हो सकता है, ATF के दाम ₹5,500 तक बढ़े ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) की कीमतें ₹5,500 तक बढ़ा दी है। इससे आने वाले दिनों में हवाई टिकटों के दाम बढ़ने का अनुमान है। सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं। यहां ATF 94,781.99 रुपए किलोलीटर से बढ़कर 1,00,280 किलोलीटर हो गए हैं। चार बड़े शहरों में ATF के दाम शहर नई कीमत (₹) पुरानी कीमत (₹) अंतर (₹) दिल्ली 96,638.14 91,393.39 5,244.75 कोलकाता 99,587.14 94,445.62 5,141.52 मुंबई 90,451.87 85,474.63 4,977.24 चेन्नई 1,00,280.49 94,781.99 5,498.50 नोट: ATF- एविएशन टर्बाइन फ्यूल | दाम रुपए प्रति किलोलीटर में पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव नहीं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
WhatsApp No SIM March 1 | E20 Petrol April 1

नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर E20 पेट्रोल से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेल कंपनियों को 20% एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल ही सप्लाई करना होगा। वहीं, केंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी। नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. 1 अप्रैल से 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल अनिवार्य: तेल कंपनियों को E20 पेट्रोल बेचना होगा, पुरानी गाड़ियों के माइलेज पर असर संभव केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेल कंपनियों को 20% एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल ही सप्लाई करना होगा। हालांकि, देश के कई हिस्सों में E20 (20% इथेनॉल मिक्स) पेट्रोल की शुरुआत 2023 से ही हो चुकी है, लेकिन ये ऑप्शनल था। सरकार ने हाल ही में एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 2030 से घटाकर 2025-26 कर दिया था, जिसे अब पूर्ण रूप से लागू किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा: सरकार ने डेडलाइन बढ़ाने से मना किया; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा केंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी। नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे। कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर धोखेबाजों का पता लगाने में मदद मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एयर टिकट बुकिंग 48 घंटे में कैंसिल की तो फुल-रिफंड: फ्लाइट से 7 दिन पहले बुकिंग जरूरी, DGCA के नए नियम; जानें बदलाव नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को हवाई यात्रा के टिकट रिफंड और कैंसिल करने से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, अब टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर कैंसिल या बदलाव करने पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा, यानी टिकट का पूरा अमाउंट रिफंड किया जाएगा। यह फैसला यात्रियों की बढ़ती शिकायतों और हाल ही में इंडिगो की उड़ानों में हुई दिक्कतों के बाद लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अनिल अंबानी पर ₹2,220 करोड़ की धोखाधड़ी का नया केस: बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर FIR दर्ज, घर-ऑफिस पर CBI का छापा CBI के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बैंक से लोन लिया, लेकिन उस पैसे का इस्तेमाल तय काम के लिए करने के बजाय अपनी ही दूसरी कंपनियों (रिलेटेड पार्टीज) में फर्जी ट्रांजैक्शन दिखाकर डायवर्ट कर दिया। जांच में सामने आया है कि इस हेरफेर की वजह से बैंक ऑफ बड़ौदा को 2,220 करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट बोर्गे ब्रेंडे का इस्तीफा: यौन अपराधी एपस्टीन के साथ नाम जुड़ने के बाद छोड़ा पद, एलोइस ज्विंगी नए CEO वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के प्रेसिडेंट और CEO बोर्गे ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह फैसला उस वक्त आया है, जब कुछ हफ्ते पहले ही जिनेवा की इस संस्था ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके रिश्तों की जांच शुरू की थी। ब्रेंडे 2017 से WEF का नेतृत्व कर रहे थे। फिलहाल स्विट्जरलैंड स्थित इस संस्था ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए एलोइस ज्विंगी को अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के 3 नए फोन लॉन्च: कीमत ₹88 हजार से शुरू; प्राइवेसी फीचर से स्क्रीन साइड वाले को नहीं दिखेगी सैमसंग ने अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज लॉन्च कर दी है। 25 फरवरी को कैलिफोर्निया में हुए इवेंट में कंपनी ने तीन फोन और नई गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज पेश की। ये फोन दिखने में काफी हद तक पुरानी S25 सीरीज जैसे ही हैं, लेकिन इनके सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके टॉप वैरिएंट में दुनिया का पहला ऐसा प्राइवेसी फीचर दिया गया है जिसमें फोन में क्या देख रहे हैं उसका साइड वाले को पता नहीं चलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









