Thursday, 29 Oct 2026 | 12:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Commercial Cylinder Price Hike | Flights May Get Costlier; March 4 Changes

  • Hindi News
  • Business
  • Commercial Cylinder Price Hike | Flights May Get Costlier; March 4 Changes

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

1 मार्च 2026 से 4 अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा। आज यानी रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर महंगा हो सकता है।

इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे। रेलवे का अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) एप काम करना बंद कर देगा।

1. कॉमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में हुई है, जहां अब सिलेंडर के लिए ₹1875.50 चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली में कीमत 28 रुपए बढ़कर ₹1768.50 हो गई है। पहले यह ₹1740.50 में मिल रहा था।

4 बड़े शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

शहर नई कीमत (₹) पुरानी कीमत (₹) कितना बढ़ा (₹)
दिल्ली 1768.50 1740.50 28.00
कोलकाता 1875.50 1844.50 31.00
मुंबई 1720.50 1692.00 28.50
चेन्नई 1929.00 1899.50 29.50

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं…

2. बिना एक्टिव सिम के नहीं चलेंगे वॉट्सऐप और टेलीग्राम

आज से मैसेजिंग एप्स के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ नियम लागू हो गए हैं। सरकार के इस नियम के बाद अब वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एपस तभी काम करेंगे, जब फोन में वही सिम कार्ड एक्टिव मोड में लगा हो जिससे अकाउंट बनाया गया है।

इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप जैसे एप्स चलाते हैं तो लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। पहले ये एक बार लॉगिन करने पर हफ्तों तक चलता था।

क्यों लिया गया यह फैसला: अक्सर साइबर अपराधी सिम निकालकर केवल वाई-फाई के जरिए मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करते थे। अब सिम हटते ही ऐप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। इससे फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी।

3. रेलवे का UTS एप बंद, अब ‘RailOne’ से होगी बुकिंग

रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी UTS एप आज से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए ‘RailOne’ एप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवन एप को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था।

इस एप के बंद होने के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल है कि उनके UTS एप के वॉलेट (R-Wallet) में जमा पैसों का क्या होगा। रेलवे ने कहा कि आपके वॉलेट की राशि सुरक्षित है और इसे नए रेलवन एप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए एक जरूरी शर्त है…

  • नियम: रेलवन एप उसी मोबाइल नंबर से रजिस्तर करना होगा, जिससे UTS एप रजिस्टर्ड था।
  • ट्रांसफर: अगर मोबाइल नंबर एक ही रहता है, तो बैलेंस अपने आप नए ऐप में दिखने लगेगा।

रेलवन एप में मिलती है ये 3 बड़ी सर्विसेज

रेवलन एक ‘ऑल-इन-वन’ एप्लीकेशन है, जिसे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

  • टिकट बुकिंग: जनरल टिकट बुकिंग पर R-Wallet के जरिए 3% का डिस्काउंट।
  • लाइव ट्रैकिंग: यात्री अपनी ट्रेन की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।
  • अतिरिक्त सेवाएं: खाना ऑर्डर करना, कुली बुकिंग और टैक्सी बुकिंग सर्विसेज।

4. हवाई सफर महंगा हो सकता है, ATF के दाम ₹5,500 तक बढ़े

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) की कीमतें ₹5,500 तक बढ़ा दी है। इससे आने वाले दिनों में हवाई टिकटों के दाम बढ़ने का अनुमान है। सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं। यहां ATF 94,781.99 रुपए किलोलीटर से बढ़कर 1,00,280 किलोलीटर हो गए हैं।

चार बड़े शहरों में ATF के दाम

शहर नई कीमत (₹) पुरानी कीमत (₹) अंतर (₹)
दिल्ली 96,638.14 91,393.39 5,244.75
कोलकाता 99,587.14 94,445.62 5,141.52
मुंबई 90,451.87 85,474.63 4,977.24
चेन्नई 1,00,280.49 94,781.99 5,498.50

नोट: ATF- एविएशन टर्बाइन फ्यूल | दाम रुपए प्रति किलोलीटर में

पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव नहीं…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Maharashtra SSC Result 2026 LIVE: MSBSHSE Class 10 Release Date & Time, Check Marks Memo Link

May 8, 2026/
9:45 am

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 09:45 IST यूडीएफ में कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी, आईयूएमएल, 22 विधायकों के साथ गठबंधन में दूसरी...

Rs 6 & Rs 6.80 Cheaper

May 23, 2026/
3:34 pm

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक इस्लामाबाद के एक पंप पर पेट्रोल के लिए अपने नंबर का इंतजार करते लोग।...

ट्रम्प के डीलमेकर जम्पोली चर्चा में:20 मिनट में 20 अरब डॉलर के सौदे; मेलानिया से इन्होंने ही मिलवाया, बोइंग से डील करा जीता भरोसा

April 23, 2026/
12:35 pm

‘20 मिनट में 20 अरब डॉलर’ की डील यह दावा है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खास दूत पाओलो जम्पोली...

Ricky Martin will perform at the ICC Men's T20 World Cup closing ceremony before the final match between India and New Zealand (PTI)

March 8, 2026/
9:35 pm

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 21:35 IST मोइत्रा ने यह टिप्पणी दिन में कोलकाता के धर्मतला में एसआईआर मुद्दे पर एक...

भारत-A को ट्राई सीरीज में आज जीतना जरूरी:श्रीलंका-A के खिलाफ मुकाबला; सूर्यवंशी अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

June 15, 2026/
4:30 am

वनडे ट्राई-सीरीज में आज भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला सुबह...

PM बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद कर देते हैं:स्पीकर बिड़ला ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है, राहुल मुस्कुराए; संसद के टॉप-5 मोमेंट्स

April 16, 2026/
3:43 pm

संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया। प्रधानमंत्री मोदी...

राजनीति

Commercial Cylinder Price Hike | Flights May Get Costlier; March 4 Changes

Commercial Cylinder Price Hike | Flights May Get Costlier; March 4 Changes
  • Hindi News
  • Business
  • Commercial Cylinder Price Hike | Flights May Get Costlier; March 4 Changes

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

1 मार्च 2026 से 4 अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा। आज यानी रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर महंगा हो सकता है।

इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे। रेलवे का अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) एप काम करना बंद कर देगा।

1. कॉमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में हुई है, जहां अब सिलेंडर के लिए ₹1875.50 चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली में कीमत 28 रुपए बढ़कर ₹1768.50 हो गई है। पहले यह ₹1740.50 में मिल रहा था।

4 बड़े शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

शहर नई कीमत (₹) पुरानी कीमत (₹) कितना बढ़ा (₹)
दिल्ली 1768.50 1740.50 28.00
कोलकाता 1875.50 1844.50 31.00
मुंबई 1720.50 1692.00 28.50
चेन्नई 1929.00 1899.50 29.50

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं…

2. बिना एक्टिव सिम के नहीं चलेंगे वॉट्सऐप और टेलीग्राम

आज से मैसेजिंग एप्स के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ नियम लागू हो गए हैं। सरकार के इस नियम के बाद अब वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एपस तभी काम करेंगे, जब फोन में वही सिम कार्ड एक्टिव मोड में लगा हो जिससे अकाउंट बनाया गया है।

इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप जैसे एप्स चलाते हैं तो लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। पहले ये एक बार लॉगिन करने पर हफ्तों तक चलता था।

क्यों लिया गया यह फैसला: अक्सर साइबर अपराधी सिम निकालकर केवल वाई-फाई के जरिए मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करते थे। अब सिम हटते ही ऐप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। इससे फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी।

3. रेलवे का UTS एप बंद, अब ‘RailOne’ से होगी बुकिंग

रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी UTS एप आज से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए ‘RailOne’ एप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवन एप को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था।

इस एप के बंद होने के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल है कि उनके UTS एप के वॉलेट (R-Wallet) में जमा पैसों का क्या होगा। रेलवे ने कहा कि आपके वॉलेट की राशि सुरक्षित है और इसे नए रेलवन एप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए एक जरूरी शर्त है…

  • नियम: रेलवन एप उसी मोबाइल नंबर से रजिस्तर करना होगा, जिससे UTS एप रजिस्टर्ड था।
  • ट्रांसफर: अगर मोबाइल नंबर एक ही रहता है, तो बैलेंस अपने आप नए ऐप में दिखने लगेगा।

रेलवन एप में मिलती है ये 3 बड़ी सर्विसेज

रेवलन एक ‘ऑल-इन-वन’ एप्लीकेशन है, जिसे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

  • टिकट बुकिंग: जनरल टिकट बुकिंग पर R-Wallet के जरिए 3% का डिस्काउंट।
  • लाइव ट्रैकिंग: यात्री अपनी ट्रेन की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।
  • अतिरिक्त सेवाएं: खाना ऑर्डर करना, कुली बुकिंग और टैक्सी बुकिंग सर्विसेज।

4. हवाई सफर महंगा हो सकता है, ATF के दाम ₹5,500 तक बढ़े

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) की कीमतें ₹5,500 तक बढ़ा दी है। इससे आने वाले दिनों में हवाई टिकटों के दाम बढ़ने का अनुमान है। सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं। यहां ATF 94,781.99 रुपए किलोलीटर से बढ़कर 1,00,280 किलोलीटर हो गए हैं।

चार बड़े शहरों में ATF के दाम

शहर नई कीमत (₹) पुरानी कीमत (₹) अंतर (₹)
दिल्ली 96,638.14 91,393.39 5,244.75
कोलकाता 99,587.14 94,445.62 5,141.52
मुंबई 90,451.87 85,474.63 4,977.24
चेन्नई 1,00,280.49 94,781.99 5,498.50

नोट: ATF- एविएशन टर्बाइन फ्यूल | दाम रुपए प्रति किलोलीटर में

पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव नहीं…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket