Thursday, 21 May 2026 | 03:54 PM

Trending :

दुनिया की सबसे खरनाक वायरल बीमारी कौन सी है जिसमें 100 % मौत तय है? इबोला तो इसके सामने कुछ भी नहीं High BP symptoms| हाई बीपी है ‘साइलेंट किलर’ लेकिन ये 6 लक्षण हैं पुख्ता सबूत, तुरंत पकड़ में आ जाएगी बीमारी, डॉक्टर ने बताई काम की बात मैरी विल्सन कौन है? शिक्षाविद् से राजनेता बने अब तमिलनाडु का वित्त संभाल रहे हैं | चेन्नई-समाचार समाचार इलॉन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर:स्पेसएक्स वॉल स्ट्रीट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाएगी; वैल्यूएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई अंडे और पनीर की भुर्जी में क्या अंतर है, आपकी सेहत के लिये कौन है ज्यादा फायदेमंद? जानिये पाकिस्तान में आतंकी हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या:पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था, 2022 में UAPA के तहत आतंकी घोषित हुआ
EXCLUSIVE

MVA Backs Sharad Pawar For Rajya Sabha; Voting March 16

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में विपक्ष के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) ने राज्यसभा चुनाव में राज्य से एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) ने बुधवार को पवार को समर्थन देने का ऐलान किया है।

इससे पहले कांग्रेस, एनसीपी (शरद गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) तीनों ने उस एक सीट पर दावा जताया था, जिसे विपक्ष जीत सकता है। हालांकि कांग्रेस महासचिव रमेश चेन्निथला ने बुधवार को बताया कि पार्टी नेतृत्व ने पवार के नाम पर सहमति देते हुए उनको समर्थन देने का निर्णय लिया है।

राज्य की मौजूदा संख्या के आधार पर विपक्षी गठबंधन केवल एक सीट जीतने की स्थिति में है। पवार गुरुवार (5 मार्च) को नामांकन करेंगे। राज्यसभा में महाराष्ट्र की सात सीटों समेत 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।

37 सीटों में से 25 विपक्ष के पास

चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्ष का कब्जा है।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा।

आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।

आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है।

ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं।

चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं।

राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है।

महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं

राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं।

कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी।

——————————————–

राज्यसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 4 नाम, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार; अब तक 13 नाम का ऐलान

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं। इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 राज्यों से 9 नाम शामिल थे। अब 7 राज्यों से कुल 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस:आरोपी दीपक शर्मा को ₹15 लाख का लालच दिया गया, पूछताछ में बताया-घर के बाहर गोलियां चलाने था काम

February 19, 2026/
6:24 pm

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में जानकारी सामने आई है कि आरोपी दीपक शर्मा को फरार...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकना है', कोलकाता में आयोजित मेगा रोड शो में अमित शाह का हुंकार!

April 2, 2026/
6:10 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य...

बच्ची से रेप-हत्या करने वाले को फांसी की सजा:प्रयागराज में जज बोले- ये झकझोरने वाला अपराध, दोषी सजा-ए-मौत के काबिल

March 30, 2026/
11:58 pm

प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई...

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी डॉलर पर ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे, पहली बार किसी सीटिंग राष्ट्रपति का नाम होगा

March 27, 2026/
5:41 am

अमेरिका में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर डॉलर नोट पर होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सिग्नेचर जल्द अमेरिकी...

छतरपुर में आंधी-बारिश से भीगा खुले में रखा अनाज:किसानों को नुकसान; अगले दो दिन और बारिश की चेतावनी

April 30, 2026/
6:47 pm

छतरपुर जिले में गुरुवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज आंधी और झमाझम बारिश...

अक्षय तृतीया पर भिंड में गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह:माता-पिता ने बेटियों के हाथ पीले कर कन्यादान की रस्म निभाई, समाजजनों ने दिए उपहार

April 19, 2026/
8:08 pm

भिंड में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति ने तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन किया। शहर...

Trump Skeptical of Iran Peace Proposal; Crime Price Not Paid

May 3, 2026/
4:11 pm

वॉशिंगटन डीसी22 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव की समीक्षा करने की...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

MVA Backs Sharad Pawar For Rajya Sabha; Voting March 16

MVA Backs Sharad Pawar For Rajya Sabha; Voting March 16

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में विपक्ष के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) ने राज्यसभा चुनाव में राज्य से एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) ने बुधवार को पवार को समर्थन देने का ऐलान किया है।

इससे पहले कांग्रेस, एनसीपी (शरद गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) तीनों ने उस एक सीट पर दावा जताया था, जिसे विपक्ष जीत सकता है। हालांकि कांग्रेस महासचिव रमेश चेन्निथला ने बुधवार को बताया कि पार्टी नेतृत्व ने पवार के नाम पर सहमति देते हुए उनको समर्थन देने का निर्णय लिया है।

राज्य की मौजूदा संख्या के आधार पर विपक्षी गठबंधन केवल एक सीट जीतने की स्थिति में है। पवार गुरुवार (5 मार्च) को नामांकन करेंगे। राज्यसभा में महाराष्ट्र की सात सीटों समेत 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।

37 सीटों में से 25 विपक्ष के पास

चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्ष का कब्जा है।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा।

आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।

आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है।

ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं।

चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं।

राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है।

महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं

राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं।

कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी।

——————————————–

राज्यसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 4 नाम, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार; अब तक 13 नाम का ऐलान

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं। इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 राज्यों से 9 नाम शामिल थे। अब 7 राज्यों से कुल 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket