Thursday, 14 May 2026 | 01:27 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Bhopal NEET UG Exam Cancelled

Bhopal NEET UG Exam Cancelled

भोपाल5 मिनट पहले कॉपी लिंक भोपाल में NSUI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द हो गई है। केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंप दी है। वहीं राजस्थान पुलिस ने धांधली के आरोप में महाराष्ट्र के नाशिक निवासी डॉ. शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है। अब सत्यसाई यूनिवर्सिटी से भी कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी शुभम सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी (SSSUTMS) में आयुर्वेद चिकित्सा (BAMS) का छात्र है। मामले में विश्वविद्यालय के कुलगुरु मुकेश तिवारी ने कहा- 2021 में बीएएमएस में प्रवेश लिया था, लेकिन उसके बाद वह कभी विश्वविद्यालय नहीं आया। MP के 1.20 लाख अभ्यर्थियों पर असर, NSUI का प्रदर्शन पेपर रद्द होने का असर मध्य प्रदेश के करीब 1.20 लाख अभ्यर्थियों पर पड़ा है। अभिभावकों और छात्रों में नाराजगी है। NSUI ने भोपाल में प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA अध्यक्ष प्रदीप जोशी का पुतला भी जलाया गया। एग्जाम रद्द होने से छात्रों में निराशा, मानसिक तनाव नीट अभ्यर्थी सार्थक यादव ने कहा- मैंने पूरे साल मेहनत करके नीट की तैयारी की थी और परीक्षा दी, लेकिन आखिर में एग्जाम रद्द हो गया। यह बेहद निराशाजनक है। मानसिक तनाव है। अब फिर से तैयारी करके परीक्षा देनी पड़ेगी। 2024 में भी यही हुआ था, अब फिर वही स्थिति भोपाल की राखी ने कहा- अगले साल फिर ऐसी स्थिति नहीं बनेगी, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। 2024 में भी प्रबंधन ने यही किया था, अब 2026 में भी मेहनत पानी में मिल गई। लाखों बच्चों का भविष्य फिर अंधकार में धकेला दिया गया। छात्रों पर मानसिक तनाव की स्थिति नीट छात्रा इशीका साहू ने कहा- मैंने पहली बार नीट परीक्षा दी थी। एग्जाम रद्द होने की खबर बेहद निराश करने वाली है। जिन छात्रों ने लंबे समय से तैयारी की थी या ड्रॉप लेकर मेहनत कर रहे थे, उनके साथ बहुत गलत हुआ है। अब री-नीट की बात हो रही है। मानसिक तनाव है। महिला कांग्रेस बोली- बीजेपी सरकार में 90 बार पेपर लीक मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा-छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इन छात्रों के परिवार किस तरह उन्हें पढ़ाते हैं, यह सभी समझ सकते हैं। गरीब परिवारों के छात्र छोटे शहरों से बड़े शहरों में पढ़ाई करने जाते हैं। ऐसे में उन परिवारों पर क्या बीती होगी? बीजेपी सरकार में 90 बार पेपर लीक हुए हैं। 50 बार दोबारा परीक्षाएं कराई गई हैं। इनमें से कई बच्चे परीक्षा देने से चूक गए। उनका भविष्य आज भी अंधकार में है। इसका जिम्मेदार सिर्फ सरकार है, जो पिछले 12 वर्षों से देश में शासन कर रही है। अब इन 23 लाख छात्रों के भविष्य के बारे में कौन सोचेगा? नीट एग्जाम रद्द होने से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 01:11 PM12 मई 2026 कॉपी लिंक पेपर नहीं, युवाओं का भरोसा लीक हुआ है- डॉ. आकाश सोनी फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आकाश सोनी ने कहा, नीट का पेपर लीक होना और परीक्षा रद्द होना यह दिखाता है कि देश की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसी एजेंसियां देश की छवि वैश्विक स्तर पर खराब कर रही हैं। इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। आज सिर्फ एक पेपर लीक नहीं हुआ है, बल्कि युवाओं का भरोसा भी टूट गया है। हम मेहनत करते रह जाएंगे और आने वाले समय में कोई ऐसा व्यक्ति डॉक्टर बन जाएगा, जिसे कुछ भी नहीं पता, लेकिन उसके पास परीक्षा से पहले ही पेपर पहुंच गया था। 01:10 PM12 मई 2026 कॉपी लिंक इंदौर से अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर संतोष शितोले 01:08 PM12 मई 2026 कॉपी लिंक 706 नंबर आने की उम्मीद थी, परीक्षा रद्द होने से निराश हूं इंदौर के आराध्य गर्ग ने बताया- पेपर लीक होने की जानकारी मुझे तीन दिन पहले ही मिल गई थी। यह मेरा पहला एग्जाम था। मुझे करीब 706 अंक मिलने की उम्मीद थी, जिसे लेकर मैं बहुत खुश था। लेकिन परीक्षा रद्द होने के बाद काफी निराशा है। 01:06 PM12 मई 2026 कॉपी लिंक इंदौर की डॉक्टर बोलीं- आरोपियों को फांसी की सजा मिले इंदौर की डॉक्टर पिंकी गर्ग ने कहा, इस मामले में जो भी आरोपी पकड़े जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिन कोचिंग सेंटरों की भूमिका सामने आए, उनके लाइसेंस भी रद्द किए जाएं। आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई दोबारा पेपर लीक करने की हिम्मत न कर सके। 01:02 PM12 मई 2026 कॉपी लिंक कोचिंग संचालक बोले- ऑनलाइन मोड में एग्जाम होने पर पेपर लीक होने की संभावनाएं कम इंदौर के कोचिंग संचालक विजिट जैन ने कहा- ऑनलाइन मोड में एग्जाम होने पर पेपर लीक होने की संभावनाएं कम होगी। 12:55 PM12 मई 2026 कॉपी लिंक NEET कैंडिडेट्स बोले- हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया 12:52 PM12 मई 2026 कॉपी लिंक CBI पर भरोसा नहीं, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराइए जांच- NSUI NSUI के नेताओं ने कहा- छात्रों की मांग है कि सरकार इस मामले की जांच सीबीआई के बजाय सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराइए। छात्रों ने कहा कि उन्हें सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है। साथ ही अभ्यर्थियों की परीक्षा फीस, फॉर्म भरने का खर्च और आने-जाने का किराया जल्द से जल्द वापस किया जाए। 12:46 PM12 मई 2026 कॉपी लिंक भोपाल की महक बोली- लग रहा है आत्महत्या कर लूं भोपाल की महक राव ने कहा, परीक्षा रद्द होने के बाद ऐसा लग रहा है कि आत्महत्या कर लें। घरवालों ने पैसे खर्च कर हमें पढ़ाया, लेकिन परीक्षा होने के बाद उसे रद्द कर दिया गया। इससे परेशानी और बढ़ गई है। हम मानसिक तनाव झेल रहे हैं। हम गरीब परिवार से हैं, बार-बार कोचिंग के लिए पैसे कहां से लाएंगे? 12:41 PM12 मई 2026 कॉपी लिंक रीना बौरासी सेतिया बोलीं- युवा चढ़ रहे भ्रष्टाचार की बलि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने