रायपुर की पिच पर बेंगलुरु को मिल सकता है फायदा:उमेश यादव ने कहा- गेंदबाजी में संघर्ष कर रही मुंबई,10 मई को होगा मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रिवेंज वीक में 10 मई को रायपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि उनकी टीम का संतुलन और गेंदबाजी मुंबई की तुलना में काफी बेहतर हो रही है। नई पिच और बड़े मैदान से गेंदबाजों को मिलेगी मदद जियोहॉटस्टार के चैंपियंस वाली कमेंट्री शो के एक्सपर्ट उमेश यादव ने कहा, रायपुर में लंबे समय के बाद कोई बड़ा मैच होने जा रहा है। ऐसे में मैदान की विकेट बिल्कुल ताजा होगी और बाउंड्री भी काफी बड़ी है। जानकारों का मानना है कि इस नई परिस्थितियों में गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। चूंकि इस सीजन में दोनों टीमें यहां अपना पहला मैच खेलेंगी, इसलिए यह मैदान दोनों के लिए ही नया अनुभव होगा। बेंगलुरु को मिलेगा दूसरे होम ग्राउंड से फायदा रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम इस सीजन बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। उमेश यादव ने कहा, टीम वहां थोड़ा पहले पहुंचकर प्रैक्टिस भी कर सकती है। वर्तमान फॉर्म को देखें तो बेंगलुरु की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार हुआ है, जिससे वे विपक्षी टीम पर हावी होने की स्थिति में नजर आ रहे हैं। मुंबई के लिए संतुलन बिठाना बड़ी चुनौती उमेश ने कहा, मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में अपने सही बैलेंस की तलाश में संघर्ष कर रही है। टीम के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब उनके बल्लेबाज रन बना रहे होते हैं, तब गेंदबाजी साथ नहीं दे पाती। मुंबई की गेंदबाजी में गहराई की कमी साफ नजर आ रही है और टीम एक अच्छे स्पिनर की तलाश में है जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। तेज गेंदबाजी और बुमराह की फॉर्म पर सवाल मुंबई के पेस अटैक में लगातार बदलाव हो रहे हैं। टीम के टॉप गेंदबाज अक्सर बेंच पर बैठे नजर आते हैं और उन्हें सभी मैचों में मौका नहीं मिल रहा है। टीम के सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी इस सीजन में वैसा नहीं रहा है जैसा मुंबई उनसे उम्मीद करती है। परफॉर्मेंस में निरंतरता न होना मुंबई के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बेंगलुरु के पास जीत का बेहतर मौका उन्होंने आगे कहा, बेंगलुरु को मैच से पहले एक लंबा ब्रेक भी मिला है, जिससे खिलाड़ियों को तरोताजा होने का मौका मिला है। उनके पास संतुलित बॉलिंग और फॉर्म में लौट रहे बल्लेबाज हैं। मुंबई को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की जरूरत है, लेकिन रायपुर की परिस्थितियों में फिलहाल बेंगलुरु का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई दे रहा है। चैंपियंस वाली कमेंट्री में सुने अनसुने किस्से चैंपियंस वाली कमेंट्री CTV पर हिंदी में उपलब्ध एक खास डिजिटल फीड है, जिसमें TATA IPL के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी लाइव मैच के दौरान खिलाड़ियों की सोच और मैदान से जुड़े अनसुने किस्से साझा करते हैं।
हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी:RCB मैच से पहले रायपुर पहुंचे कप्तान; पीठ में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या चोट के बाद रायपुर पहुंच गए हैं। वे रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए टीम से जुड़ गए हैं। हार्दिक सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्य कुमार ने टीम की कप्तानी संभाली थी। सूर्या भी बच्चे के जन्म की वजह से मुंबई में हैं और रायपुर नहीं पहुंचे हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर हार्दिक की फोटो शेयर कर उनके रायपुर पहुंचने की जानकारी दी। पीठ में खिंचाव के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे हार्दिक पंड्या को पिछले हफ्ते अचानक पीठ में खिंचाव की समस्या हुई थी। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। हालांकि, चोट गंभीर नहीं थी। एहतियात के तौर पर उन्हें लखनऊ के खिलाफ मैच से बाहर रखा गया था, ताकि वे बाकी मैचों के लिए फिट रह सकें। अब वे पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं। आज नेट्स पर अभ्यास करेंगे कप्तान रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का ट्रेनिंग सेशन होगा। उम्मीद है कि हार्दिक इसमें शामिल होकर नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करेंगे। रविवार के मैच से पहले उनकी फिटनेस परखने के लिए यह सेशन अहम माना जा रहा है। पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मुंबई इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने 10 में से केवल 3 मैच जीते हैं, जबकि 7 में हार मिली है। मुंबई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए टीम को बाकी सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने पर टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी मुंबई इंडियंस के लिए अब स्थिति ‘करो या मरो’ की हो गई है। टीम एक भी मैच हारती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में हार्दिक पंड्या की वापसी जरूरी है, क्योंकि वे गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अहम योगदान देते हैं। प्रशंसकों को उम्मीद है कि उनकी लीडरशिप में टीम वापसी करेगी।
शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव:पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया; बेंगलुरु के खिलाफ मैच से रह सकते हैं बाहर

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। मार्च में देविशा के बेबी शॉवर का वीडियो वायरल होने के बाद से ही फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस इस कपल को नई पारी की शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। 35 साल के सूर्यकुमार यादव साल 2016 में देविशा शेट्टी से लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों से शुरू हो गई थी। सूर्या एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान देविशा के हुनर को देखकर उन पर फिदा हो गए थे। देविशा से शादी के बाद बदली सूर्या की किस्मत देविशा से शादी के बाद सूर्यकुमार यादव की किस्मत बदल गई। उन्होंने ESPN क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में कहा था- ‘2018 तक मेरा चयन जब भारतीय टीम में नहीं हुआ तो मैं काफी परेशान रहने लगा। तब देविशा ने मुझे संभाला। उसका कहना था कि तुम इन सब बातों पर ध्यान नहीं दो, बस खुद पर फोकस करो। धीरे-धीरे सब अच्छा होगा। उसने मुझे कभी फ्रस्टेट नहीं होने दिया। सबसे अच्छी बात ये थी कि हम प्रॉब्लम नहीं सोल्यूशन ढूंढते थे कि कैसे मैं और बेहतर कर सकता हूं। वो मुझे केवल अपने भविष्य पर ध्यान देने को कहती थी और उसे बेहतर बनाने पर जोर देती थी। मैं जब भी घर पर रहता था, कभी निराश नहीं हुआ। सूर्या ने कहा था- मेरी असली कोच मेरी वाइफ है सूर्या ने कहा था- ‘मेरी असली कोच मेरी वाइफ है, वो ना होती तो शायद मैं यहां तक नहीं पहुंचता। सूर्या ने आगे कहा कि मुझे शादी से पहले तक पता ही नहीं था कि सही डाइट क्या होती है। मुझे जो पसंद आता था वो खाता था। चाहे वो बिरयानी हो या फिर आइसक्रीम, लेकिन 2018 से मैं इस ओर ध्यान देने लगा और इसका सारा क्रेडिट मेरी पत्नी को जाता है। जब डाइट ना करने से मेरे शरीर पर असर होने लगा तो मेरी बात देविशा से हुई। उसने मुझे समझाया कि प्रॉपर डाइट फॉलो करके देखते हैं। उसके बाद सब सही हो गया। 2020 आते-आते मेरा शरीर पूरी तरह फिट हो चुका था और इसका पॉजिटिव असर मेरे क्रिकेट पर भी दिखने लगा। बेंगलुरु के खिलाफ सूर्यकुमार का खेलना तय नहीं सूर्यकुमार यादव ने 3 दिन पहले 4 मई को मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में लखनऊ के खिलाफ जीत दिलाई थी। टीम ने लगातार 3 हार के बाद जीत का स्वाद चखा था। उनका 10 मई को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना तय नहीं है। बताया जा रहा है कि वे बेटी के जन्म के कारण टीम के साथ रायपुर नहीं गए हैं। उनकी टीम सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रही है। टीम ने 10 में से केवल 3 मैच ही जीते हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई को अपने सभी मैच जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में सूर्या की गैरमौजूदगी टीम के लिए एक बड़ा झटका हो सकती है। ————————————————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… युजवेंद्र चहल फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे, VIDEO वायरल पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद की यात्रा के दौरान वे फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट (वेप) पी रहे थे। वीडियो में चहल को इसे छिपाने की कोशिश करते भी देखा गया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर
शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव:पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया; RCB के खिलाफ मैच में खेलना तय नहीं

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया है। यह बेटी दोनों की पहली संतान है। मार्च में देविशा के बेबी शॉवर का वीडियो वायरल हुआ था। 35 साल के सूर्यकुमार यादव ने 2016 में देविशा शेट्टी से लव मैरिज की थी। कॉलेज के दिनों में एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान सूर्या ने देविशा को देखा और पसंद करने लगे थे। सूर्या IPL में मुंबई इंडियंस से खेल रहे हैं, जिसका अगला मुकाबला 10 मई को रायपुर में होना है। सूर्या का खेलना तय नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या टीम के साथ रायपुर नहीं गए हैं। सूर्या ने कहा था- टीम में सिलेक्शन नहीं हुआ तो पत्नी ने संभाला देविशा से शादी के बाद सूर्यकुमार यादव की किस्मत बदल गई। उन्होंने ESPN क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में कहा था- ‘2018 तक मेरा चयन जब भारतीय टीम में नहीं हुआ तो मैं काफी परेशान रहने लगा। तब देविशा ने मुझे संभाला। उसका कहना था कि तुम इन सब बातों पर ध्यान नहीं दो, बस खुद पर फोकस करो। धीरे-धीरे सब अच्छा होगा। उसने मुझे कभी फ्रस्टेट नहीं होने दिया। सबसे अच्छी बात ये थी कि हम प्रॉब्लम नहीं सोल्यूशन ढूंढते थे कि कैसे मैं और बेहतर कर सकता हूं। वो मुझे केवल अपने भविष्य पर ध्यान देने को कहती थी और उसे बेहतर बनाने पर जोर देती थी। मैं जब भी घर पर रहता था, कभी निराश नहीं हुआ।” सूर्या ने कहा था- मेरी असली कोच मेरी वाइफ सूर्या ने कहा था- ‘मेरी असली कोच मेरी वाइफ है, वो ना होती तो शायद मैं यहां तक नहीं पहुंचता। सूर्या ने आगे कहा कि मुझे शादी से पहले तक पता ही नहीं था कि सही डाइट क्या होती है। मुझे जो पसंद आता था वो खाता था। चाहे वो बिरयानी हो या फिर आइसक्रीम, लेकिन 2018 से मैं इस ओर ध्यान देने लगा और इसका सारा क्रेडिट मेरी पत्नी को जाता है। जब डाइट ना करने से मेरे शरीर पर असर होने लगा तो मेरी बात देविशा से हुई। उसने मुझे समझाया कि प्रॉपर डाइट फॉलो करके देखते हैं। उसके बाद सब सही हो गया। 2020 आते-आते मेरा शरीर पूरी तरह फिट हो चुका था और इसका पॉजिटिव असर मेरे क्रिकेट पर भी दिखने लगा। बेंगलुरु के खिलाफ सूर्यकुमार का खेलना तय नहीं सूर्यकुमार यादव ने 3 दिन पहले 4 मई को मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में लखनऊ के खिलाफ जीत दिलाई थी। टीम ने लगातार 3 हार के बाद जीत का स्वाद चखा था। उनका 10 मई को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना तय नहीं है। बताया जा रहा है कि वे बेटी के जन्म के कारण टीम के साथ रायपुर नहीं गए हैं। उनकी टीम सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रही है। टीम ने 10 में से केवल 3 मैच ही जीते हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई को अपने सभी मैच जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में सूर्या की गैरमौजूदगी टीम के लिए एक बड़ा झटका हो सकती है। ————————————————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… युजवेंद्र चहल फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे, VIDEO वायरल पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद की यात्रा के दौरान वे फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट (वेप) पी रहे थे। वीडियो में चहल को इसे छिपाने की कोशिश करते भी देखा गया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार तीसरा मैच हारी, सनराइजर्स की 7वीं जीत IPL के मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स ने लगातार तीसरा मैच गंवाया है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में 7वीं जीत हासिल की है। श्रेयस अय्यर की टीम के पास 10 मैचों में 13 अंक हैं। टीम ने 6 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा है। अभी पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले 4 में कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। पैट कमिंस की टीम ने 11 में से 7 मैच जीत लिए हैं। टीम के पास 14 अंक हैं। एक और जीत प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की कर देगी। टीम को गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु के साथ अपने बचे हुए मैच खेलने हैं। आज के मैच का हाल लखनऊ की राह कठिन, हारी तो बाहर लखनऊ सीजन में 10वां मैच खेलने जा रही है। टीम के पास 9 मैच के बाद महज 4 अंक ही है। उसे अभी 5 मैच और खेलने हैं। अगर ऋषभ पंत की टीम आज हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे अगले सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। इसके बावजूद प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। बेंगलुरु जीत से प्लेऑफ के करीब आएगा बेंगलुरु ने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज करके 12 अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में हर जीत उसे प्लेऑफ के और करीब पहुंचा देगी। पिछले मैच में बेंगलुरु को गुजरात ने हराया था। टीम ने अब तक 3 मैच ही हारे हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स क्लासन को ऑरेंज कैप, अभिषेक-राहुल को पीछे छोड़ा हैदराबाद के हेनरिक क्लासन सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 11 मैचों में 5 फिफ्टी के सहारे 494 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के अभिषेक शर्मा (475 रन) को और दिल्ली के केएल राहुल (445 रन) को पीछे छोड़ दिया है। आज कोहली टॉप-3 में जगह बना सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। ————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार तीसरा मैच हारी, सनराइजर्स की 7वीं जीत IPL के मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स ने लगातार तीसरा मैच गंवाया है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में 7वीं जीत हासिल की है। श्रेयस अय्यर की टीम के पास 10 मैचों में 13 अंक हैं। टीम ने 6 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा है। अभी पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले 4 में कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। पैट कमिंस की टीम ने 11 में से 7 मैच जीत लिए हैं। टीम के पास 14 अंक हैं। एक और जीत प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की कर देगी। टीम को गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु के साथ अपने बचे हुए मैच खेलने हैं। आज के मैच का हाल लखनऊ की राह कठिन, हारी तो बाहर लखनऊ सीजन में 10वां मैच खेलने जा रही है। टीम के पास 9 मैच के बाद महज 4 अंक ही है। उसे अभी 5 मैच और खेलने हैं। अगर ऋषभ पंत की टीम आज हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे अगले सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। इसके बावजूद प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। बेंगलुरु जीत से प्लेऑफ के करीब आएगा बेंगलुरु ने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज करके 12 अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में हर जीत उसे प्लेऑफ के और करीब पहुंचा देगी। पिछले मैच में बेंगलुरु को गुजरात ने हराया था। टीम ने अब तक 3 मैच ही हारे हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स क्लासन को ऑरेंज कैप, अभिषेक-राहुल को पीछे छोड़ा हैदराबाद के हेनरिक क्लासन सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 11 मैचों में 5 फिफ्टी के सहारे 494 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के अभिषेक शर्मा (475 रन) को और दिल्ली के केएल राहुल (445 रन) को पीछे छोड़ दिया है। आज कोहली टॉप-3 में जगह बना सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। ————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

46 मिनट पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। टीम ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। दिल्ली के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। बशर्ते टीम को बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जीत के बाद चेन्नई की टीम छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली 7वें स्थान पर है। दोनों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। ऋतुराज गायकवाड की टीम 10 मैच में 10 अंक के साथ छठे स्थान पर है। उसने अब तक 5 मैच ही गंवाए हैं। अक्षर पटेल की टीम 8 अंक के साथ 7वें स्थान पर है। टीम ने 4 मैच जीते हैं, साथ ही 6 मैच ही गंवाए हैं। हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका पैट कमिंस की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। उसके पास 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। आज सनराइजर्स के पास पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचने का मौका है। टीम को पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ पराजय झेलनी पड़ी थी। अब उसे 2 होम और 2 अवे मैच खेलने हैं। यहां से टीम हर जीत के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंचती जाएगी। पंजाब टेबल के टॉप पर, प्लेऑफ के लिए 2 जीत जरूरी श्रेयस अय्यर की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम के पास 9 मैचों में 6 जीत के बाद 13 अंक हैं। एक मैच नो-रिजल्ट रहा था। ऐसे में एक और जीत पंजाब को प्लेऑफ की देहलीज में पहुंचा देगी। आम तौर पर 16 अंक के बाद टीमों टॉप-4 में फिनिश करती हैं। पंजाब को भी 3 मैच घरेलू मैदान पर खेलने हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल टॉप स्कोरर बने, ऑरेंज कैप मिली मैच के बाद दिल्ली के केएल राहुल सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 10 मैचों में 445 रन बना चुके हैं। उन्होंने हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (440 रन) को पीछे छोड़ा। हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आज केएल राहुल टॉप पर आ सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। ——————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस की टीम जीत की राह में लौट आई है। सोमवार को टीम ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। लेकिन, लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बावजूद मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल में मुंबई की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ। टीम अब भी 9वें स्थान पर है। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। विल जैक्स ने आवेश खान की बॉल पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी। मैच का स्कोरबोर्ड पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन मुंबई लगातार 3 हार के बाद जीती मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। वहीं, लखनऊ की टीम ने लगातार छठा मैच गंवाया है। मुंबई ने 10 मैच खेल लिए हैं। टीम के पास 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। टीम 7 मैच हारने की वजह से पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट भी माइनस में है। लखनऊ ने 9 में से महज 2 मैच जीते हैं। टीम के पास सबसे कम 4 अंक ही है। लखनऊ पाइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर है। चेन्नई प्लेऑफ की रेस में कायम मौजूदा सीजन में धोनी के बिना खेल रही चेन्नई प्लेऑफ की रेस कायम है। उसने अब तक 9 मैच खेले हैं और 4 जीत के सहारे 8 अंक हासिल किए हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी के सभी मुकाबले जीतने होंगे। हारने की स्थिति में टीम को अन्य टीमों के प्रदर्शन निर्भर रहना होगा। दिल्ली के लिए हर मैच जीतना जरूरी अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ने भी 9 मैचों में 8 अंक हासिल कर लिए हैं। लेकिन, टीम खराब नेट रन रेट कारण के कारण चेन्नई से एक पायदान नीचे हैं। दिल्ली को भी अभी 5 मैच खेलने हैं। टीम को सभी मैच जीतने होंगे। आज हारने पर दिल्ली को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका मुंबई-लखनऊ मैच के बाद सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभिषेक शर्मा 10 मैचों में 440 रन के साथ टॉप पर हैं। दिल्ली के केएल राहुल (433 रन) दूसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आज केएल राहुल टॉप पर आ सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। आज अंशुल पर्पल कैप हासिल कर सकते हैं। —————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज; लखनऊ को 6 विकेट से हराया मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rohit Sharma Fifty with Six, Pant Drops Catch; Mumbai Indians Win IPL 2026

मुंबई48 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, जबकि लखनऊ ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पांच मैचों बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी देखने को मिली। इस मैच में उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उन्होंने एम सिद्धार्थ की बॉल पर सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की। वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिला। विकेटकीपर रायन रिकेल्टन से उनका कैच ड्रॉप हुआ। मैच के टॉप-4 रिकॉर्ड्स… 1. मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले इसी सीजन में टीम ने कोलकाता के खिलाफ 221 रन का टारगेट हासिल किया था। 2. लखनऊ ने बेस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट खोकर 90 रन बनाए। यह IPL में उनका बेस्ट पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए थे। 3. पूरन ने 5वीं बार 20 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई निकोलस पूरन ने वानखेड़े स्टेडियम में 16 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। यह IPL में 5वीं बार है, जब उन्होंने 20 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई है। इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है। 4. रोहित-रिकेल्टन की मुंबई के लिए तीसरी सेंचुरी पार्टनरशिप लखनऊ के खिलाफ रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। यह IPL में दोनों के बीच तीसरी शतकीय साझेदारी है, जो इस मामले में सबसे सफल जोड़ी है। यह मुंबई की किसी भी विकेट के लिए पांचवी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। यहां से मैच के टॉप-9 मोमेंट्स… 1. हार्दिक की जगह सूर्या टॉस के लिए आए लखनऊ के खिलाफ मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव दिखा। कप्तान हार्दिक पंड्या ये मैच नहीं खेले, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आए। टीम में दो बदलाव भी हुए। कॉर्बिन बॉश और रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई। ट्रेट बोल्ट को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया। सूर्या रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या की जगह टॉस करने आए। पंड्या बीमार थे। 2. ऋषभ पंत शून्य पर आउट होने से बचे लखनऊ की पारी 9वें ओवर में ऋषभ पंत आउट होने से बाल-बाल बच गए। कॉर्बिन बॉश ने ओवर की तीसरी गेंद बैक-ऑफ-लेंथ डाली। पंत ने शॉट खेला, गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेकर विकेटकीपर रिकेल्टन के पास गई। क्लीन कैच को लेकर संदेह था, इसलिए अंपायर रिव्यू लिया गया। रिप्ले में साफ दिखा की बल्ले का किनारा लगा, लेकिन रिकेल्टन के दस्तानों में जाने से पहले गेंद जमीन पर गिर गई थी। रिकेल्टन ने लखनऊ की पारी के 9वें ओवर में पंत का कैच ड्रॉप किया। 3. अक्षत रघुवंशी ने छक्के से IPL में खाता खोला लखनऊ के बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने अपने आइपीएल करियर की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने डेब्यू मैच में अपनी पहली ही गेंद र छक्का लगा दिया। पारी के 11वें ओवर में विल जैक्स की पांचवी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 89 मीटर का सिक्स लगाया। डेब्यू मैच खेल रहे अक्षत रघुवंशी ने पहली बॉल पर नो-लुक शॉट खेला। 4. रघु शर्मा ने IPL में पहला विकेट लिया मुंबई के गेंदबाज रघु शर्मा के लिए लखनऊ के खिलाफ IPL का अपना पहला विकेट लिया। 13वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने फ्लाइट कराया। बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी क्रीज ने बाहर निकलकर डिफेंशिव शॉट खेला, लेकिन गेंद बैट और पैड से लगकर सीधे रघु के हाथों में चली गई। इसके बाद उन्होंने अपनी जेब से एक कागज का टुकड़ा निकालकर सबको दिखाया। रघु शर्मा ने पहला विकेट लेने के बाद अपनी जेब से पर्ची निकाली। 5. बुमराह ने विकेट लिया, लेकिन गेंद नो-बॉल निकली लखनऊ की पारी का 14वां ओवर काफी इवेंटफुल रहा। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर गुड लेंथ डाली। हिम्मत सिंह ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। मुंबई विकेट का जश्न मना रही थी कि नो बॉल का सायरन बजा। रिप्ले में दिखा कि बुमराह का पैर क्रीज से बाहर निकल गया था। बुमराह ने हिम्मत सिंह को कैच आउट कराया, लेकिन अंपायर ने गेंद नो-बॉल करार दी। 6. रोहित ने लगातार 4 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा मुंबई के पावरप्ले का आखिरी ओवर लखनऊ के लिए काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में रोहित शर्मा ने गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर लगातार 2 चौके और फिर 2 छक्के जड़े। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद चौथी गेंद को डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए भेज दिया। अगली गेंद आवेश ने फुल टॉस डाली, जिसे रोहित ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से सिक्स लगा दिया। इस ओवर में 21 रन बने। रोहित ने आवेश के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। 7. रोहित ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की रोहित ने लखनऊ के खिलाफ 9वें ओवर में धमाकेदार अंदाज में फिफ्टी पूरी की। मणिमरण सिद्धार्थ के ओवर की पहली ही गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही रोहित ने 27 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद रोहित ने बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया। फिफ्टी सेलिब्रेट करते रोहित शर्मा। 8. नमन धीर का शून्य पर कैच छूटा पारी के 16वें ओवर में जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ दिया। गेंदबाज मणिमरण सिद्धार्थ की पांचवी गेंद पर नमन ने ऑफ-साइड की ओर तेज शॉट खेला। कवर पर खड़े जोश इंग्लिश ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। नमन ने इस समय खाता भी नहीं खोला था। जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ा। 9. विल जैक्स ने छक्का लगाकर
CSK All-Rounder Ramkrishna Ghosh Out of IPL 2026 Due to Injury

19 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें जारी हैं। टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर रामाकृष्णा घोष चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं। घोष ने शनिवार (2 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL डेब्यू किया था और शानदार प्रदर्शन किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक बयान के मुताबिक, घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर है। यह चोट शनिवार को चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। फिलहाल फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के नाम की घोषणा नहीं की है। डेब्यू मैच में सूर्या का विकेट लिया और शानदार कैच पकड़ा महाराष्ट्र के मीडियम पेसर रामाकृष्णा घोष के लिए शनिवार का दिन सपने जैसा शुरू हुआ था। उन्होंने मैच की आठवीं गेंद पर पॉइंट बाउंड्री पर डाइविंग कैच लेकर मुंबई के ओपनर विल जैक्स को पवेलियन भेजा। इसके बाद गेंदबाजी में अपनी शॉर्ट पिच गेंद से दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आउट किया। घोष ने 133 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को प्रभावित किया था। 2025 की नीलामी में 30 लाख में खरीदा था घोष को CSK ने IPL 2025 की मेगा नीलामी में उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन टीम ने भरोसा जताते हुए इस साल रिटेन किया। शनिवार को उन्हें पहली बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरने का मौका मिला, लेकिन चोट ने उनका सीजन खत्म कर दिया। चेन्नई के चार खिलाड़ी अब तक हो चुके हैं बाहर मौजूदा सीजन में खिलाड़ियों की चोट ने CSK की प्लानिंग बिगाड़ दी है। रामाकृष्णा घोष इस सीजन में बाहर होने वाले चेन्नई के चौथे खिलाड़ी और तीसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले नाथन एलिस, आयुष म्हात्रे और खलील अहमद भी चोट के कारण टूर्नामेंट से हट चुके हैं। लगातार गेंदबाजों के बाहर होने से कप्तान ऋतुराज गायकवाड के पास गेंदबाजी विकल्प कम होते जा रहे हैं। अगला मुकाबला 5 मई को दिल्ली से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले 9 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे। टीम का अगला मुकाबला 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







