Nabha Jail Orders Punjab Police to Find Former DSP in Khaira Murder Case

रवनीत बिट्टू ने ये फोटो सोशल मीडिया पर जारी की हैं। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज विवाद के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आतंकियों के फोटो जारी किए हैं। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि ये 1990 के दशक के आतंकी हैं, जो पंजाब की गलियों में घूमते थे। पोस्ट में उन्हों . इधर, सतलुज विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। मोहाली के व्यक्ति सरवन सिंह ने याचिका लगाकर फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर वापस लाने की मांग की है। इसी बीच मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के कत्ल का मामला भी गरमा गया है। अब नाभा ओपन एग्रीकल्चर जेल प्रशासन ने होशियारपुर पुलिस को पत्र लिखकर इस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी पूर्व DSP जसपाल सिंह का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। होशियारपुर थाना सदर ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें पूर्व DSP को ढूंढने के लिए कहा गया है। दरअसल, जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड में उम्रकैद काट रहे पूर्व DSP जसपाल सिंह को मई 2023 में नाभा ओपन एग्रीकल्चर जेल से 1 लाख रुपए के निजी बॉन्ड पर जमानत पर रिहा किया गया था। सितंबर 2022 में पंजाब सरकार ने जसपाल सिंह की समय से पहले सजा माफी का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था। यह प्रस्ताव अब भी राज्यपाल के पास पेंडिंग पड़ा है। एग्रीकल्चर जेल नाभा ने होशियारपुर पुलिस को जल्द से जल्द उसका पता लगाने को कहा है। बिट्टू ने फोटो जारी किए… बिट्टू ने ये 2 बातें लिखीं 5 बजते ही पंजाब में सन्नाटा छा जाता था: उन्होंने लिखा- ये 90 के दशक की तस्वीरें हैं, आज के किसी प्री-वेडिंग फोटोशूट की नहीं। AK-47 और ड्रम मैगजीन लेकर घूमने वाले ये कौन थे, जिनके सिरों पर लाखों का इनाम था? जिन्होंने निर्दोष लोगों को बसों और बाजारों से निकालकर गोलियों का निशाना बनाया। शाम के 5 बजते ही पूरे पंजाब में सन्नाटा पसर जाता था। माताओं के लाल, बहनों के भाई एक झटके में खत्म कर दिए जाते थे। गोलियों ने हिंदू-सिख नहीं देखा: बिट्टू ने आगे लिखा- आज भी उन परिवारों के बच्चे वे खौफनाक रातें याद करके कांप जाते हैं। यह था 90 का दशक—खून से लिखा इतिहास। चली हुई गोली ने कभी हिंदू या सिख नहीं देखा। हथियारों और हिंसा का दिखावा कभी भी पंजाब का भविष्य नहीं हो सकता। आज पंजाब को हथियारों की नहीं, बल्कि शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे की जरूरत है। हाई कोर्ट के इस नियम के आधार पर मिली थी जमानत जेल के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल की तरफ से लंबे समय तक कोई फैसला नहीं लिया गया। हाईकोर्ट के एक पुराने आदेश (COCP नंबर 2020/2022) के अनुसार, यदि सरकार के सजा माफी के प्रस्ताव पर राज्यपाल 3 महीने तक कोई फैसला नहीं लेते हैं, तो अंतिम फैसला आने तक कैदी को जमानत पर रिहा किया जा सकता है। इसी नियम के आधार पर पटियाला की चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट (CJM) नवदीप कौर गिल ने जसपाल सिंह को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे। 2019 में तत्कालीन राज्यपाल ने खारिज की थी अर्जी जसपाल सिंह को हाईकोर्ट से पैरोल मिली थी, लेकिन टांडा के एक अन्य मामले (FIR 81/1996) में 5 साल की सजा के चलते जेल प्रशासन ने उसे अंदर ही रखा। इसके खिलाफ उसने हैबियस कॉर्पस याचिका लगाई, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। तत्कालीन राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की आपत्ति के बाद जसपाल सिंह की सजा माफी की अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद उसकी उम्रकैद की सजा दोबारा शुरू हो गई थी। कोरोना काल में पैरोल मिली कोरोना महामारी के दौरान जसपाल सिंह को फिर पैरोल मिली। 2021 में उसने दोबारा हाईकोर्ट में अपील की, लेकिन अगस्त 2022 में केस वापस ले लिया। कोर्ट ने उसे 16 अगस्त 2022 तक सरेंडर करने को कहा था। जसपाल सिंह ने अपनी ज्यादातर सजा ओपन जेल में ही काटी है। जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड के बारे में जानिए साल 1995 में मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हाई प्रोफाइल मामले में 2005 में पटियाला की CBI कोर्ट ने तत्कालीन DSP जसपाल सिंह और ASI अमरजीत सिंह को उम्रकैद और 4 अन्य पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा सुनाई थी। बाद में हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान ASI अमरजीत सिंह को बरी कर दिया था। जबकि बाकी 4 पुलिसकर्मियों (सुरिंदरपाल सिंह, जसबीर सिंह, सतनाम सिंह और पृथ्वीपाल सिंह) की सजा को 7 साल से बढ़ाकर उम्रकैद में तब्दील कर दिया था। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… दिलजीत की ‘सतलुज’ OTT पर लौट सकती है, केंद्र ने रिव्यू कमेटी बनाई केंद्र सरकार ने पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर रिव्यू कमेटी का गठन किया है। भाजपा के पंजाब प्रधान केवल ढिल्लों की अपील के बाद यह कमेटी बनाई गई। इसकी पुष्टि भाजपा नेता आरपी सिंह ने की। कमेटी फिल्म की सामग्री, तथ्यों और प्रस्तुत किए गए विषयों का अध्ययन करेगी। पढ़ें पूरी खबर…
Aanchal Khurana Statement on Ketan Agrawal Murder Case

10 मिनट पहले कॉपी लिंक पुणे के लोहगढ़ किले में कारोबारी परिवार से जुड़े केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले पर टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने रिएक्ट किया है। मामले को लेकर आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, “एक करोड़पति बाप के बेटे का एक करोड़पति बाप की बेटी से अरेंज मैरिज फिक्स होती है। दोनों फैमिलीज बहुत ही क्लोज थीं, तो उन्होंने बच्चों की शादी फिक्स कर दी, लेकिन बेटी का चेतन से अफेयर था। आप यह बात अपने पैरेंट्स को बोल सकते थे, अपने मंगेतर से बोल सकते थे, लेकिन उसने उसे खाई से धक्का मार देना पसंद किया…” महिला-पुरुष का नहीं, इंसानियत का मामला एक्ट्रेस ने कहा कि यह मामला महिला या पुरुष का नहीं, बल्कि इंसानियत और नैतिकता का है। उन्होंने सवाल उठाया कि रिश्तों में मतभेद होने पर लोग बातचीत के बजाय हिंसा का रास्ता क्यों चुन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के खिलाफ अत्याचार न पुरुषों पर होना चाहिए और न ही महिलाओं पर। उन्होंने आगे कहा, “सिया ने उसका मर्डर करना फेवर किया, लेकिन उसमें इतना दम नहीं था कि वो अपने मां-बाप को बोल दे।” आंचल ने अंत में कहा कि इसको भी यही सजा मिलनी चाहिए कि उसी खाई से धक्का देकर वहीं खत्म कर देना चाहिए। कोई कोर्ट केस नहीं होना चाहिए। क्या है पूरा मामला? पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहगढ़ किले पर घूमने के दौरान केतन अग्रवाल करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच की दिशा बदली। पुलिस का दावा है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के बीच पिछले करीब एक साल से संबंध थे और दोनों ने कथित तौर पर इस वारदात की साजिश रची। जांच के दौरान पुलिस ने यह भी दावा किया है कि इससे पहले भी केतन को नुकसान पहुंचाने की कथित कोशिश की गई थी। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं और इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। मामले की जांच जारी है। पुणे मर्डर केस से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पुणे मर्डर- मंगेतर के साथ सिया की रोमांटिक पोस्ट:दोनों लोहगढ़ गए तो प्रेमी भी पहुंचा; गर्मी में हुडी पहना था, इसी से सुराग मिला पुणे में मंगेतर की हत्या करने वाली 20 साल की सिया गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की तस्वीरें, कभी फूल देकर प्यार जताने वाले पल, तो कभी डांस और गले मिलने के वीडियो। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pakistan Sikh Couple Murder | SGPC Condemns Minority Safety

गुरुद्वारे में घुसकर दंपती पर अंधाधुंथ फायरिंग की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक गुरुद्वारे के अंदर फायरिंग में सिख केयरटेकर दंपती की हत्या कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना पेशावर से करीब 60 किमी दूर मरदान के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई। . मरदान के जिला पुलिस अधिकारी मसूद अहमद ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारे के भीतर फायरिंग की। इसमें जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती की मौत हो गई। पुलिस हमले की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। हमले के बाद से गुरुद्वारे के CCTV फुटेज भी गायब हैं। इसे लेकर स्थानीय सिख नेताओं सवाल उठाए हैं। पुलिस भी इसे टारगेट किलिंग मानकर जांच कर रही है। वारदात के बाद जांच के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी। गुरुद्वारे में घुसकर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां पुलिस के अनुसार, यह वारदात बुधवार को उस समय हुई जब दंपती गुरुद्वारे में सेवा कर रहा था। अज्ञात हमलावर गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुए और उन्होंने दंपती पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई। मरदान के जिला पुलिस अधिकारी मसूद अहमद ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने विशेष जांच टीमें बनाई हैं और फॉरेंसिक व तकनीकी मदद से जांच कर रही है। असेंबली के सदस्य ने उठाए सवाल खैबर पख्तूनख्वा असेंबली के सदस्य सुरेश कुमार ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस को जांच में प्रगति दिखाने के लिए 24 घंटे का समय दिया। उन्होंने कहा कि इलाके में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद ऐसी घटना बेहद चिंताजनक है। सुरेश कुमार ने सीसीटीवी सबूतों के रखरखाव पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि घटनास्थल से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर लापरवाही से हटाया गया, जिससे जांच की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे में गिरफ्तारी या ठोस प्रगति नहीं हुई तो मरदान, पेशावर और इस्लामाबाद में शांतिपूर्ण प्रदर्शन होंगे। हत्या के पीछे ये 2 वजहें मानी जा रहीं… लक्षित हत्या की आशंका: सिख केयरटेकर दंपती की हत्या के सटीक कारणों का अभी तक आधिकारिक तौर पर पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस और स्थानीय नेताओं के अनुसार इसके पीछे टारगेट किलिंग हो सकती है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे एक टारगेटेड अटैक मानकर चल रही है। हमलावर किसी चोरी या लूटपाट के इरादे से नहीं आए थे, बल्कि वे सीधे गुरुद्वारे के भीतर दाखिल हुए और केवल इस बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। अल्पसंख्यक समुदाय को डराने की साजिश: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (विशेषकर पेशावर और आस-पास के इलाकों) में पिछले कुछ सालों में सिख समुदाय के लोगों, व्यापारियों और गुरुद्वारों के सेवादारों को लगातार निशाना बनाया गया है। सिख नेताओं और श्री अकाल तख्त साहिब के अनुसार, यह हमला पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक सिखों में डर का माहौल पैदा करने और वहां की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की एक गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है। सुराग मिटाने और साजिश का संदेह घटना के बाद स्थानीय असेंबली सदस्य सुरेश कुमार ने आरोप लगाया है कि घटनास्थल से सीसीटीवी के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) को बेहद लापरवाही से हटाया गया। इस वजह से स्थानीय नेताओं और सिख संगठनों को संदेह है कि सबूतों को मिटाने या हत्या के पीछे के असली मकसद को छुपाने की कोशिश की जा रही है। घटना पर क्या बोले अकाल तख्त के जत्थेदार घटना की निंदा की: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पाकिस्तान की इस घटना की निंदा की है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल खान अफरीदी से इस मामले का सख्त संज्ञान लेने, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार: उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सिख पहले से ही बहुत कम संख्या में हैं। अगर उन्हें इस तरह निशाना बनाकर मारा जाएगा, तो यह अल्पसंख्यक समुदायों पर घोर अत्याचार है। अल्पसंख्यक समुदायों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना पाकिस्तान सरकार की जिम्मेदारी है। साजिश का पूरा खुलासा हो: उन्होंने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पाकिस्तान में अल्पसंख्यक वास्तव में सुरक्षित हैं या नहीं। उन्होंने मांग की कि पाकिस्तान सरकार गुरुद्वारा साहिब में हुए इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की असली साजिश और मकसद को पूरी पारदर्शिता के साथ सामने लाए। मानवता के खिलाफ कृत्य: उन्होंने आगे कहा कि गुरुद्वारा साहिब जैसी पवित्र जगह पर निर्दोष सिखों की हत्या करना एक जघन्य अपराध और मानवता के खिलाफ कृत्य है, जहां रोजाना ‘सरबत दा भला’ (पूरी मानवता के कल्याण) के लिए प्रार्थना की जाती है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान में सिख व्यक्ति की पगड़ी उतार नंगा कर पीटा, वीडियो वायरल किया पाकिस्तान में बैसाखी का त्योहार मनाते हुए सिख व्यक्ति को नंगा कर जमकर पीटा गया। यही नहीं, पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान (TLP) ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
Ghaziabad Surya Chauhan Murder | Devoleena Bhattacharjee Furious Statement

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल प्लेटफॉर्म X पर देवोलीना ने लिखा, ‘इस आतंकवाद को जड़ से खत्म करना बहुत जरूरी है। घटिया सोच, घटिया परवरिश और घटिया संस्कार रखने वालों को, मां-बाप समेत सबको फांसी दे देनी चाहिए।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘योगी आदित्यनाथ, अगर रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामलों के लिए कोई सबसे बड़ी सजा है, तो इन सबको परिवार समेत मिलनी चाहिए।’ एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए सूर्या हत्याकांड को लेकर देवोलीना ने पोस्ट लिखी। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में सूर्या हत्याकांड पर कहा कि अभी गाजियाबाद में दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी हुई। यह कतई बर्दाश्त नहीं है। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा, तो समझ लो वह गलती कर रहा है। सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या हुई गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 28 मई को बकरीद के दिन 11वीं के छात्र सूर्या चौहान (17 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार (31 मई) तड़के मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस के एनकाउंटर में मार गिराया गया। पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचवां आरोपी अभी फरार है। अब आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपकाया। इसमें कहा गया कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर… ————————– यह खबर भी पढ़ें- ‘सूर्या नहीं आएगा क्या?’ बीमार भाई बार-बार पूछ रहा:गाजियाबाद में 5 दिन से बाजार बंद, लोग बोले- सभी बराबर दोषी, सबके घर तोड़े जाएं गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के 5 दिन बाद भी खोड़ा का बाजार बंद है। सूर्या का बीमार बड़ा भाई यश चौहान लोगों से बार-बार सिर्फ एक सवाल पूछ रहा- “सूर्या नहीं आएगा क्या?” और फिर खुद ही दबी जुबां में कहता- “सूर्या चला गया…।” यहां पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ghaziabad Surya Chauhan Murder | Devoleena Bhattacharjee Furious Statement

17 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल प्लेटफॉर्म X पर देवोलीना ने लिखा, ‘इस आतंकवाद को जड़ से खत्म करना बहुत जरूरी है। घटिया सोच, घटिया परवरिश और घटिया संस्कार रखने वालों को, मां-बाप समेत सबको फांसी दे देनी चाहिए।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘योगी आदित्यनाथ, अगर रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामलों के लिए कोई सबसे बड़ी सजा है, तो इन सबको परिवार समेत मिलनी चाहिए।’ एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए सूर्या हत्याकांड को लेकर देवोलीना ने पोस्ट लिखी। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में सूर्या हत्याकांड पर कहा कि अभी गाजियाबाद में दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी हुई। यह कतई बर्दाश्त नहीं है। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा, तो समझ लो वह गलती कर रहा है। सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या हुई गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 28 मई को बकरीद के दिन 11वीं के छात्र सूर्या चौहान (17 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार (31 मई) तड़के मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस के एनकाउंटर में मार गिराया गया। पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचवां आरोपी अभी फरार है। अब आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपकाया। इसमें कहा गया कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर… ————————– यह खबर भी पढ़ें- ‘सूर्या नहीं आएगा क्या?’ बीमार भाई बार-बार पूछ रहा:गाजियाबाद में 5 दिन से बाजार बंद, लोग बोले- सभी बराबर दोषी, सबके घर तोड़े जाएं गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के 5 दिन बाद भी खोड़ा का बाजार बंद है। सूर्या का बीमार बड़ा भाई यश चौहान लोगों से बार-बार सिर्फ एक सवाल पूछ रहा- “सूर्या नहीं आएगा क्या?” और फिर खुद ही दबी जुबां में कहता- “सूर्या चला गया…।” यहां पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ludhiana Inder Kaur Murder Case

पंजाबी सिंगर इंदर कौर के लुधियाना में हुए मर्डर केस में ट्विस्ट आ गया है। कत्ल के आरोपी NRI सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ के वकील का दावा है कि यह कत्ल नहीं सुसाइड है। सुक्खी के अकाउंट से इंदर को 60-70 लाख की ट्रांजेक्शन भी हुई है। सुक्खी परिवार की . वकील ने सुक्खी के पिता को केस में नामजद करने को भी गलत करार देते हुए पुलिस की जांच थ्योरी और इंदर के परिवार के आरोपों पर कई सवाल खड़े किए। वकील का दावा है कि इसी वजह से कोर्ट ने आरोपियों का 5 दिन के बजाय एक ही दिन का रिमांड दिया। इंदर की लाश 19 मई को लुधियाना की नीलो नहर से मिली थी। जिसके बाद कार भी कुछ किमी दूर बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में सुक्खी, उसके पिता व 2 दोस्तों पर कत्ल केस दर्ज किया है। जिसमें सुक्खी के पिता प्रीतम सिंह व 2 दोस्त गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना था कि सुक्खी जबरन इंदर से शादी करना चाहता था लेकिन सुक्खी के पहले से शादीशुदा होने की वजह से उसने इनकार कर दिया था। सुक्खी बराड़ के वकील ने केस को लेकर कहीं अहम बातें:- गोली जांच का विषय, कार से खून मिलना कत्ल नहीं बताता: सुक्खी बराड़ के वकील इश्वरजोत ने कहा- इंदर कौर की हत्या हुई या सुसाइड, यह जांच का हिस्सा है। इंदर को गोली लगी है या नहीं, यह अभी जांच का विषय है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही यह खुलासा होगा। कार में से खून के धब्बे मिलना यह डिसाइड नहीं करता की इंदर कौर की हत्या हुई है। गाड़ी अगर नहर में गिर गई होगी तो ये हादसा भी हो सकता है। पुलिस ने कोर्ट में कहा- गनशॉट के निशान नहीं: एडवोकेट ने कहा- पिछली बार रिमांड लेने के समय पुलिस ने कहा था कि हमें गाड़ी में से खून के धब्बे मिले है। कोर्ट ने पूछा था कि क्या कोई गनशॉट के निशान आदि मिले तो पुलिस ने मना किया। तब भी कोर्ट ने पूछा कि यदि गन का कुछ मिला नहीं तो सेक्शन 25, 27 आर्म्स एक्ट में कैसे लगा दिया। पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था। सुक्खी- इंदर रिलेशन में थे, ताली एक हाथ से नहीं बजती: सुक्खी बराड़ और इंदर कौर पहले से रिलेशन में थे। यदि कोई इंस्टाग्राम आदि पर परिवार के साथ फोटो पोस्ट करता है तो पता चल ही जाता है कि उसका क्या स्टेटस है। इंदर कौर के साथ सुखविंदर की अच्छी बनती थी। ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती। सुक्खी के खातों से लाखों रुपए की ट्रांजेक्शन हुई। हमारे पास सबूत हैं। हम जल्द सबके आगे रखेंगे। हमने रेड कराई तो पिता को अरेस्ट दिखाया: एडवोकेट इश्वरजोत ने कहा कि सुक्खी के पिता सेना से रिटायर्ड हैं। पुलिस ने उनका नाम इस केस से जोड़ा और 12 घंटे अवैध हिरासत में रखा। हमने हाईकोर्ट में रिट डालकर रेड कराई। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन ही शाम को उनकी अरेस्ट डिसक्लोज कर दी। पैसे हड़पने के लिए सुखविंदर व उसके पिता को फंसाने की साजिश रची गई। सुक्खी भारत आया, इसका पिता को भी नहीं पता: एडवोकेट ने दावा किया कि सुक्खी भारत आया था, इसके बारे में पिता को पता ही नहीं है। वह वहां मौजूद भी नहीं थे, जहां इंदर की हत्या का दावा किया जा रहा है। इंदर के परिवार के पास भी इसका कोई सबूत नहीं है। उन्हें और पुलिस को ये प्रूफ करना होगा। गनपॉइंट पर अगवा या सी-ऑफ करने गई: एडवोकेट इश्वरजोत ने इंदर की फैमिली के बयानों के आधार पर कहा कि सिंगर के परिवार को यह क्लियर करना चाहिए कि उसे गनपॉइंट पर अगवा किया गया था या फिर वह सुक्खी को सी-ऑफ करने गई थी। अगर गनपॉइंट पर अगवा किया तो फिर वहां CCTV कैमरे लगे होंगे, उससे पता चल जाएगा। इंदर कौर के वकील बोले- बचाव पक्ष वाले तो यही कहेंगे इंदर कौर के वकील हरकमल सिंह ने कहा कि बचाव पक्ष के कहने से कुछ नहीं होता। आरोपियों का पिछले 6 दिन से रिमांड चल रहा है। बचाव पक्ष का वकील है तो वह उनके बचाव की बात करेंगे ही। सुखविंदर जब कनाडा जाता था तो वह अपने दोनों पिस्टल किसे देकर जाता था। उसके घर में उसका पिता ही था, जिसे वह पिस्टल देकर जाता था। पिता ने ही उसे पिस्टल देकर भेजा। यह बात कोर्ट ने भी मानी है। पिता को पिस्टल रखने और इंदर कौर की हत्या के लिए मोहाली में प्लानिंग करते वक्त शामिल होने की वजह से केस में नामजद किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। पिस्टल तो इससे बरामद हो ही गई है। सुखविंदर पर जो FIR दर्ज हुई है उसके मुताबिक उसके खिलाफ LOC जारी हो जाएगी। वह खुद-ब-खुद पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा तो क्लियर हो जाएगा कि वह भारत आया है या नहीं। बाकी पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है कि जहां सुखविंदर नजर आ जाए। पुलिस बोली- ऐसे कहते ही होते हैं सुक्खी के वकील के दावों को लेकर जब लुधियाना के थाना जमालपुर के SHO दलवीर सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोपी ऐसे ही कहते हैं। उन्होंने सुखविंदर के पिता को अवैध रूप से हिरासत में रखने के आरोप पर भी यही जवाब दिया। ————– ये खबर भी पढ़ें… सूखे पेड़ पर मिली लेडी पंजाबी सिंगर की लाश, लुधियाना में वीरान जगह पर मिली कार पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की उसके NRI बॉयफ्रेंड सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ ने हत्या कर दी। शादी न करने पर उसने इंदर को लुधियाना में समराला के नजदीक नीलो नहर के किनारे कार में गोली मारी। इसके बाद लाश नीलो नहर और उसकी कार रामपुर गांव के पास नहर में फेंक दी। (पढ़ें पूरी खबर)
Punjab Singer Murder | 4 Bodies Found in Car; Heatwave Warning; MLA Husband Nomination

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर लेडी पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से जुड़ी रही। कनाडा से आए युवक ने उसे जबरन शादी के लिए किडनैप किया। इसके बाद उसकी लाश नहर में पड़ी मिली। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। उनका शव नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था। इंदर के भाई ने कहा कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। जब इंदर ने मना कर दिया तो उसे किडनैप कर लिया। फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग गया। वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस भाग गया। भाई ने बताया कि 5 साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। लेकिन जैसे ही इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं तो उसने शादी करने से मना कर दिया था। इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं। जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर में रहता है। इंदर कौर ने कई हिट गाने दिए थे। जिनमें नां चलदा, देसी सिरे दे, 88 दी बंदूक, लाणेदारनी और सोणा लगदा तू जैसे गई सॉन्ग शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. भीषण लू की चेतावनी, धूप में न निकलने की सलाह, 25 मई तक अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब-चंडीगढ़ में आज सीवियर हीटवेव यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया। दोपहर 2 बजे जारी इस अलर्ट में कहा गया है कि इस दौरान लोग धूप में निकलने में सावधानी बरतें। भीषण गर्मी व लू से लोग हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों-बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। प्यास लगे तो खूब पानी पिएं। ORS, लस्सी, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजें पीते रहें। बाहर निकलते वक्त हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें। इसके अलावा 25 मई तक दोनों जगहों पर लू चलने की बहुत अधिक संभावना है। विभाग के मुताबिक बीती रात चंडीगढ़ का टेंपरेचर नॉर्मल से 5.1 °C और पंजाब का टेंपरेचर 5.0°C तक ज्यादा रहा। अब दिन के बाद रातें भी बहुत तेजी से गर्म होती जा रही हैं। सोमवार को सबसे गर्म जिला बठिंडा रहा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. पेट्रोल-डीजल के रेट ₹1 तक बढ़े, पठानकोट में सबसे महंगा पेट्रोल पंजाब-चंडीगढ़ में 5 दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं। इस बार रेट 85 पैसे से लेकर 1 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 5 दिन में अब रेट में 4 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं CNG के रेट में भी 1.73 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे पेट्रोल-डीजल की जगह गैस पर गाड़ी चलाने वालों पर बोझ बढ़ गया है। इसी बीच मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने के लिए साइकिल चलाई। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर ही चलते दिखे। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. चंडीगढ़ के एडवोकेट पर फायरिंग, पीछे से 3 गोलियां चलाईं न्यू चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट पर फायरिंग हुई है। यह हमला कुराली बाईपास पर हुआ। हालांकि इस हमले में हाईकोर्ट के पूर्व सेक्रेटरी गगनदीप जम्मू बाल-बाल बच गए। गगनदीप चंडीगढ़ के सीनियर जर्नलिस्ट रहे बलविंदर जम्मू के बेटे हैं। हमले के बाद उनकी कार पर लगी गोलियों के निशान की फोटो सामने आई हैं। इस हमले के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने 3 फायर किए। मौके से ये खोल बरामद कर लिए गए हैं। वहीं हमले के बाद हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन भड़क गई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी कानूनी बिरादरी पर हमला है। पुलिस तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे। एडवोकेट जम्मू के मुताबिक कुराली बाईपास पर ही एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी के पिछले टायर और पिछली खिड़की के नीचे गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मुझे खतरे का पता चला और मैंने कच्ची सड़क पर गाड़ी रोक दी। इससे मेरी कार उल्टी साइड में खरड़ की तरफ मुड़ गई। फिर मैंने कार गलत साइड में चला दी। मुझे नहीं पता कि वह अनजान आदमी कहां भाग गया। (पढ़ें पूरी खबर) 5. बिजली की तारें अंडरग्राउंड होंगी, CM ने प्रोजेक्ट की शुरूआत की CM भगवंत मान ने संगरूर स्थित अपने पैतृक गांव सतोज से पंजाब में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की। सीएम ने कहा कि पहले कभी किसी राज्य ने ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में कभी नहीं सोचा। जिन्होंने समस्याएं झेलीं, वही ऐसा कर सकते हैं। मान ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं को 1000 और 1500 रुपए की राशि भी जल्दी दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने PM नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि वह लोगों को कहते हैं कि हवाई सफर न करो। लेकिन खुद विदेश यात्रा पर
Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Hindi News National Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages इंफाल7 मिनट पहले कॉपी लिंक मणिपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला नेशनल हाईवे 2 पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। प्रधानमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर कोई प्रगति न होने और सेनापति से अगवा किए गए 14 कुकी नागरिकों को छुड़ाने में सरकार की विफलता के विरोध में यह बंद लगाया गया है। इसके कारण सेनापति जिले के खोंग्नेम से टी. खुल्लेन के बीच एक हजार से ज्यादा ट्रक, बस जैसे वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच कुकी इन्पी संगठन ने सोमवार को बंद की अवधि 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया। ड्राइवरों के पास खाना खत्म, भूखे-प्यासे रहने मजबूर बंद में फंसे ट्रक चालक, खलासी और यात्री अपने वाहनों के पास ही खुले आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण वे अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। फंसे हुए लोगों के पास खाने-पीने की सामग्री और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है। स्थानीय बाजार से उन्हें चीजें ऊंची कीमतों पर मिल रही हैं। प्रशासन की ओर से कोई व्यापक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी है, जिससे कई के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन का सूखा सैकड़ों तेल और एलपीजी टैंकरों के रास्ते में फंसने से राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। मालोम तेल डिपो में स्टॉक होने के बावजूद टैंकरों की कमी और ट्रांसपोर्टरों द्वारा कम लोडिंग शुल्क के विरोध के कारण खुदरा पंपों तक सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। CM खेमचंद से मिला चर्च का प्रतिनिधिमंडल चर्च की दो टीमें नागा और कुकी समुदायों के बीच शांति कायम करने की कोशिश में मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों का दौरा करेंगी। यह फैसला काउंसिल फॉर बैपटिस्ट चर्चेस इन नॉर्थ ईस्ट इंडिया (CBCNEI) और मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के 10 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह को बताया। यह बैठक तब हुई जब हथियारबंद गुटों द्वारा दोनों समुदायों के 38 लोगों के अपहरण के बाद तनाव बढ़ गया था। हालांकि 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें 14 नगा और 16 कुकी शामिल हैं, लेकिन छह नगा अभी भी बंधक बने हुए हैं। राज्य में कुकी जनजातियों की संस्था, कुकी इनपी मणिपुर ने भी दावा किया है कि समुदाय के 14 सदस्य अभी भी नगा गुटों की कैद में हैं। बंधकों को छुड़वाने सर्च ऑपरेशन जारी सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उन लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किए हैं, जिन्हें अभी भी हथियारबंद समूहों ने बंधक बना रखा है। इन लोगों को 13 मई को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन चर्च नेताओं की हत्या, जबकि नोनी जिले में एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या करने और उसकी पत्नी को घायल करने के बाद, किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया था। सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई और खाराम वाइफेई गांवों के उत्तर-पश्चिम में स्थित पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Hindi News National Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages इंफाल39 मिनट पहले कॉपी लिंक मणिपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला नेशनल हाईवे 2 पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। प्रधानमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर कोई प्रगति न होने और सेनापति से अगवा किए गए 14 कुकी नागरिकों को छुड़ाने में सरकार की विफलता के विरोध में यह बंद लगाया गया है। इसके कारण सेनापति जिले के खोंग्नेम से टी. खुल्लेन के बीच एक हजार से ज्यादा ट्रक, बस जैसे वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच कुकी इन्पी संगठन ने सोमवार को बंद की अवधि 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया। ड्राइवरों के पास खाना खत्म, भूखे-प्यासे रहने मजबूर बंद में फंसे ट्रक चालक, खलासी और यात्री अपने वाहनों के पास ही खुले आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण वे अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। फंसे हुए लोगों के पास खाने-पीने की सामग्री और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है। स्थानीय बाजार से उन्हें चीजें ऊंची कीमतों पर मिल रही हैं। प्रशासन की ओर से कोई व्यापक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी है, जिससे कई के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन का सूखा सैकड़ों तेल और एलपीजी टैंकरों के रास्ते में फंसने से राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। मालोम तेल डिपो में स्टॉक होने के बावजूद टैंकरों की कमी और ट्रांसपोर्टरों द्वारा कम लोडिंग शुल्क के विरोध के कारण खुदरा पंपों तक सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। CM खेमचंद से मिला चर्च का प्रतिनिधिमंडल चर्च की दो टीमें नागा और कुकी समुदायों के बीच शांति कायम करने की कोशिश में मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों का दौरा करेंगी। यह फैसला काउंसिल फॉर बैपटिस्ट चर्चेस इन नॉर्थ ईस्ट इंडिया (CBCNEI) और मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के 10 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह को बताया। यह बैठक तब हुई जब हथियारबंद गुटों द्वारा दोनों समुदायों के 38 लोगों के अपहरण के बाद तनाव बढ़ गया था। हालांकि 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें 14 नगा और 16 कुकी शामिल हैं, लेकिन छह नगा अभी भी बंधक बने हुए हैं। राज्य में कुकी जनजातियों की संस्था, कुकी इनपी मणिपुर ने भी दावा किया है कि समुदाय के 14 सदस्य अभी भी नगा गुटों की कैद में हैं। बंधकों को छुड़वाने सर्च ऑपरेशन जारी सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उन लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किए हैं, जिन्हें अभी भी हथियारबंद समूहों ने बंधक बना रखा है। इन लोगों को 13 मई को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन चर्च नेताओं की हत्या, जबकि नोनी जिले में एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या करने और उसकी पत्नी को घायल करने के बाद, किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया था। सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई और खाराम वाइफेई गांवों के उत्तर-पश्चिम में स्थित पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sisters Lover Murder, Girl Beaten Outside Club; CNG Price Hike

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर CNG के रेट बढ़ने से जुड़ी रही। CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। अब गैस से चलने वाली गाड़ियों पर भी बोझ पड़ेगा। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब CNG महंगी पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के रेट भी बढ़ गए हैं। थिंक गैस ने CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने CNG के दाम में 1.25 रुपए की बढ़ोतरी की। नई दरें बीते कल से लागू हो चुकी हैं। लुधियाना में थिंक गैस की CNG अब 88.75 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रही है। इससे पहले यहां CNG की कीमत 86.75 रुपए प्रति किलो थी। जबकि मोहाली में अडानी गैस ने सवा रुपए की बढ़ोतरी की। मोहाली में पहले रेट 93 रुपए थे, जो कि 94.25 रुपए हो गए हैं। चंडीगढ़ में पहले IOCL की CNG का रेट 93 रुपए प्रति किलो था, जो बढ़कर अब 94.25 रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। जालंधर में अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने CNG के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. प्रॉपर्टी डीलर नहर में कूदा, मरने से पहले वीडियो बनाया लुधियाना में प्रॉपर्टी कारोबारी ने नीलों पुल से सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले कारोबारी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नामों का जिक्र किया है। जानकारी के अनुसार, वह 15 मई को खाना खाने के बाद दुकान के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद उसके नंबर से बड़े भाई के वॉट्सऐप पर दो वीडियो आए। जिससे परिवार को पता चला। नहर में कूदने के बाद कारोबारी लापता हो गया था। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी। इसके बाद पुलिस ने गांव गुरथली में आज सरहिंद नहर से उसका शव बरामद कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. VVIP-अफसरों के काफिले की गाड़ियां होगी कम पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। इसका असर अब पंजाब में भी दिखना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में आगामी बुधवार को सभी सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी बसों या साइकिल से ऑफिस आएंगे। वहीं, अधिकारियों व वीवीआईपी के काफिलों में चलने वाले वाहनों की संख्या भी कम होगी। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासक ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सिक्योरिटी विभाग को पत्र लिखा है, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही दिन सबको कह दिया था कि बुधवार के दिन हमारा कोई भी स्टाफ मेंबर अपनी सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं करेगा। चाहे वो साइकिल से आए, चाहे पैदल आए, चाहे जो बसें हमारी चलती हैं, उनसे आए। अगर उससे भी नहीं हो, तो उसका परिवार का कोई व्यक्ति उसे छोड़कर जाए। लेकिन एक प्रयास अगले बुधवार से हम कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. किन्नरों ने युवती को पीटा, जमीन पर गिरा जमकर लात-घूंसे मारे चंडीगढ़ में क्लब के बाहर किन्नरों ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। इसका VIDEO सामने आया है। इसमें किन्नर एक युवती को घसीटते हैं और फिर नीचे गिराकर मारपीट करते हुए नजर आते हैं। वह युवती को जमकर लात-घूंसे मार रहे हैं। इस दौरान वहां कुछ युवक भी खड़े हैं लेकिन किन्नरों की वजह से कोई बीच-बचाव नहीं करता। हालांकि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर झूठे दावे के साथ शेयर किया गया है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के मशहूर क्लब के बाहर शराब के नशे में धुत लड़कियों के बीच फाइट हो रही है। दैनिक भास्कर की टीम सच्चाई जानने सेक्टर 26 पहुंची तो पता चला कि यह लड़ाई किन्नरों ने की थी। यह वीडियो 2 दिन पुराना है। मौके से यह पता चला कि जिस लड़की के साथ मारपीट की गई, वह नशे में थी। उसने किन्नरों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिस वजह से उन्होंने युवती पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. मंत्री अरोड़ा के बाद 2 अफसरों समेत 4 को समन पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद ED ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने अब पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बसंत गर्ग को तलब किया है। इसके अलावा 3 अन्य लोगों को भी सोमवार को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। इनमें पावरकॉम की डायरेक्टर (कमर्शियल) हरशरण कौर त्रेहन, 2 कारोबारी साझेदार हेमंत सूद और चंद्रशेखर शामिल हैं। यह मामला मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी एक निजी कंपनी को करोड़ों रुपए की बैंक गारंटी कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से वापस कर फायदा पहुंचाने से संबंधित है। सोमवार को ही संजीव अरोड़ा की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमें ईडी की ओर से जवाब दाखिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस नोटिस के बाद पावरकॉम इस मामले से संबंधित सभी फाइलें और रिकॉर्ड ईडी को सौंपने की तैयारी में है। अधिकारी मांगे गए दस्तावेज जांच एजेंसी के कार्यालय लेकर जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 6. पुलिस कस्टडी से भागे कैदी की मौत का VIDEO सामने आया होशियारपुर में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे कैदी की पुलिस मुठभेड़ में मौत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पुलिसकर्मी ई-रिक्शा के अंदर बैठा है और कैदी को उसमें बैठाने की कोशिश कर रहा









