Tuesday, 28 Jul 2026 | 07:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab Singer Murder | 4 Bodies Found in Car; Heatwave Warning; MLA Husband Nomination

.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर लेडी पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से जुड़ी रही। कनाडा से आए युवक ने उसे जबरन शादी के लिए किडनैप किया। इसके बाद उसकी लाश नहर में पड़ी मिली।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। उनका शव नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था। इंदर के भाई ने कहा कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था।

जब इंदर ने मना कर दिया तो उसे किडनैप कर लिया। फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग गया। वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस भाग गया। भाई ने बताया कि 5 साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। लेकिन जैसे ही इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं तो उसने शादी करने से मना कर दिया था।

इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं। जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर में रहता है। इंदर कौर ने कई हिट गाने दिए थे। जिनमें नां चलदा, देसी सिरे दे, 88 दी बंदूक, लाणेदारनी और सोणा लगदा तू जैसे गई सॉन्ग शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. भीषण लू की चेतावनी, धूप में न निकलने की सलाह, 25 मई तक अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब-चंडीगढ़ में आज सीवियर हीटवेव यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया। दोपहर 2 बजे जारी इस अलर्ट में कहा गया है कि इस दौरान लोग धूप में निकलने में सावधानी बरतें। भीषण गर्मी व लू से लोग हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों-बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है।

लोगों को सलाह दी गई है कि ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। प्यास लगे तो खूब पानी पिएं। ORS, लस्सी, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजें पीते रहें। बाहर निकलते वक्त हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें।

इसके अलावा 25 मई तक दोनों जगहों पर लू चलने की बहुत अधिक संभावना है। विभाग के मुताबिक बीती रात चंडीगढ़ का टेंपरेचर नॉर्मल से 5.1 °C और पंजाब का टेंपरेचर 5.0°C तक ज्यादा रहा। अब दिन के बाद रातें भी बहुत तेजी से गर्म होती जा रही हैं। सोमवार को सबसे गर्म जिला बठिंडा रहा। (पढ़ें पूरी खबर)

3. पेट्रोल-डीजल के रेट ₹1 तक बढ़े, पठानकोट में सबसे महंगा पेट्रोल

पंजाब-चंडीगढ़ में 5 दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं। इस बार रेट 85 पैसे से लेकर 1 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 5 दिन में अब रेट में 4 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है।

वहीं CNG के रेट में भी 1.73 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे पेट्रोल-डीजल की जगह गैस पर गाड़ी चलाने वालों पर बोझ बढ़ गया है। इसी बीच मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने के लिए साइकिल चलाई। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर ही चलते दिखे।

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. चंडीगढ़ के एडवोकेट पर फायरिंग, पीछे से 3 गोलियां चलाईं

न्यू चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट पर फायरिंग हुई है। यह हमला कुराली बाईपास पर हुआ। हालांकि इस हमले में हाईकोर्ट के पूर्व सेक्रेटरी गगनदीप जम्मू बाल-बाल बच गए। गगनदीप चंडीगढ़ के सीनियर जर्नलिस्ट रहे बलविंदर जम्मू के बेटे हैं। हमले के बाद उनकी कार पर लगी गोलियों के निशान की फोटो सामने आई हैं।

इस हमले के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने 3 फायर किए। मौके से ये खोल बरामद कर लिए गए हैं। वहीं हमले के बाद हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन भड़क गई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी कानूनी बिरादरी पर हमला है। पुलिस तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे।

एडवोकेट जम्मू के मुताबिक कुराली बाईपास पर ही एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी के पिछले टायर और पिछली खिड़की के नीचे गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मुझे खतरे का पता चला और मैंने कच्ची सड़क पर गाड़ी रोक दी। इससे मेरी कार उल्टी साइड में खरड़ की तरफ मुड़ गई। फिर मैंने कार गलत साइड में चला दी। मुझे नहीं पता कि वह अनजान आदमी कहां भाग गया। (पढ़ें पूरी खबर)

5. बिजली की तारें अंडरग्राउंड होंगी, CM ने प्रोजेक्ट की शुरूआत की

CM भगवंत मान ने संगरूर स्थित अपने पैतृक गांव सतोज से पंजाब में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की। सीएम ने कहा कि पहले कभी किसी राज्य ने ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में कभी नहीं सोचा। जिन्होंने समस्याएं झेलीं, वही ऐसा कर सकते हैं। मान ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं को 1000 और 1500 रुपए की राशि भी जल्दी दी जाएगी।

इस दौरान उन्होंने PM नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि वह लोगों को कहते हैं कि हवाई सफर न करो। लेकिन खुद विदेश यात्रा पर गए हुए हैं। इन विदेश यात्राओं का फायदा पीएम मित्र उद्योगपतियों को होता है, जबकि देश गरीब होता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सीएम ने कहा कि ये विदेश नीति और देश की आर्थिक नीति की विफलता है। PM को बताना चाहिए कि हमारे पास तेल का कितना स्टॉक पड़ा है।

मान ने कहा- पहले तो इनके मंत्री बहुत कहते रहे कि हम (कीमतें) नहीं बढ़ाते क्योंकि हमारे पास तेल पड़ा है, तब चुनाव थे। चुनावों के तुरंत बाद वे देश बचाने की बातें करने लग गए। सीएम ने कहा कि ED, इनकम टैक्स और CBI भाजपा के विंग बनकर रह गए हैं, जैसे पार्टियों के महिला और किसान विंग होते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. एक्सीडेंट में 4 युवकों की मौत, लाशें ड्राइविंग सीट पर फंसी, कटर से निकालीं

गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों की लाश ड्राइवर सीट पर फंस गई। लोगों अनुसार, हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ।

इसके बाद सुबह पुलिस को बुलाया गया, फिर लाशों को बाहर निकालने के लिए कार की बॉडी को कटर से काटा गया। सभी एक दूसरे से चिपके हुए मिले। चश्मदीदों के अनुसार सुबह करीब 4 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मरने वाले 2 युवकों की लाशें पिछली सीटों पर थीं और 2 युवकों की अगली सीट पर मिलीं। जिसमें पीछे बैठे युवकों में से एक दोनों सीटों के बीच में गिरा पड़ा था। जबकि, उसके साथ बैठा युवक उसके ऊपर गिरा पड़ा मिला। वहीं आगे बैठे दोनों युवक एक दूसरे पर गिरे पड़े थे और बुरी तरह कार में फंसे थे। एक युवक की पहचान हो गई है। उसके 2 बच्चे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. रील से रातोंरात सुपरस्टार बना मस्कीन, 1.80 करोड़ लोगों ने देखा सॉन्ग

जालंधर के रहने वाले अशोक मस्कीन की जिंदगी एक रील से बदल गई। इसी रील से उन्हें ऐसा ऑफर मिला कि फैक्ट्री में खराद का काम करने वाले मस्कीन कोक स्टूडियो में गाए ‘बुल्लेया वे और लगदा नीं दिल मर जाणा…’ गाकर रातों-रात स्टार बन गए। उनका गाया सॉन्ग 1.8 करोड़ लोग देख चुके हैं।

दिल्ली से लेकर मुंबई तक उन्हें बॉलीवुड मूवीज में गाने के साथ लाइव शोज के ऑफर तक आ रहे हैं। हालांकि अशोक की जिंदगी पहले बहुत संघर्ष से भरी रही। 15 किमी पैदल चलकर अशोक ने मशहूर पंजाबी सिंगर साबर कोटी से गायकी सीखी। हालांकि गरीबी के चलते उनकी गायकी का शौक दिहाड़ी में ही दब गया था।

50 साल की उम्र में वह फेमस हुए तो फैक्ट्री का काम छोड़ दिया और पूरा ध्यान अब सिंगिंग पर है। किस्मत बदलने पर अब पत्नी-बेटी को भी गर्व और खुशी है। दैनिक भास्कर ने जिंदगी के संघर्ष और अचानक मिली शोहरत के बारे में अशोक मस्कीन से बात की। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाबी विदेश में…

8. पंजाबी छात्रा की ऑस्ट्रेलिया में मौत

लुधियाना की रहने वाली 19 साल की छात्रा कोमलप्रीत कौर की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई। कोमलप्रीत के साथ पर्थ सिटी में हादसा हुआ। वह ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग की पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम नौकरी कर रही थी। देर रात काम से घर लौटते समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

कोमलप्रीत कौर नाइट ड्यूटी खत्म करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कैनिंगवेल इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोमलप्रीत की मौके पर ही जान चली गई। वह पर्थ के मशहूर ‘स्टैनली कॉलेज’ से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं।

कोमलप्रीत रायकोट में हलवारा के गांव कलसियां की रहने वाली थी। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक कार ड्राइवर भी 19 साल का है। वह जांच में सहयोग कर रहा है। मेजर क्रैश इन्वेस्टिगेशन स्क्वाड के अधिकारी घटना के हालात की जांच कर रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर)

9. तीन बच्चों की मां ने सुसाइड किया, मरने से पहले भाई को फोन किया

लुधियाना में 3 बच्चों की मां ने सुसाइड कर लिया। मृतका पूजा कौर (32) ने ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगा लिया। मृतका के भाई गुरमुख सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी साल 2017 में सुरजन सिंह के साथ हुई थी। उनके 3 बच्चे (2 लड़के और 1 लड़की) हैं।

भाई के मुताबिक पूजा का पति सुरजन सिंह पहले खेतीबाड़ी करता था। करीब 2 साल से काम के सिलसिले में विदेश (ग्रीस) गया हुआ है। भाई का आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद से ही पूजा का जेठ सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी (जेठानी) बलविंदर कौर उसे लगातार तंग-परेशान कर रहे थे। वे दोनों उसे घर से चले जाने के लिए मजबूर करते रहते थे।

भाई ने कहा- 18 मई को पूजा ने उसे फोन कर बताया था कि उसके जेठ और जेठानी ने उसके साथ मारपीट की है। उसने यह भी बताया कि वह अपनी जेठानी के पिता बलदेव सिंह के दखल और प्रताड़ना से भी बहुत दुखी हो चुकी है। इस फोन कॉल के कुछ ही देर बाद जीवनपुर में ही रहने वाली पूजा की मासी नसीब कौर ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि पूजा ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर जरा हटके

10. आप MLA के पति ने महिला रिजर्व वार्ड से ही भर दिया नामांकन

लुधियाना में एक रोचक मामला सामने आया है। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक सरबजीत कौर माणूके के पति ने महिलाओं के लिए रिजर्व वार्ड से ही वार्ड पार्षद का नामांकन भर दिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसके बाद उनका नामांकन रिजेक्ट कर दिया गया।

MLA माणूके के पति सुखविंदर बिल्ला ने जगराओं नगर कौंसिल के वार्ड-1 से नामांकन भरा था। रिटर्निंग अफसर रवि कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर एक लेडीज के लिए रिजर्व है, ऐसे में मेल कैंडिडेट यहां से चुनाव नहीं लड़ सकता। चुनाव नियमों और आरक्षण मानदंडों के अनुसार ही नामांकन रद्द किया गया है।

हालांकि MLA पति का नामांकन रद्द होना खूब सुर्खियों में है। विधायक के पति को ही नहीं पता कि वार्ड महिला के लिए रिजर्व है और वहां से सिर्फ महिलाएं ही चुनाव लड़ सकती हैं।

(10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
छतरपुर कोतवाली से भागा युवक, पुलिस ने दौड़कर पकड़ा, VIDEO:पूछताछ के लिए बुलाया गया था; कड़ा की बरिया में घेराबंदी में फिर पकड़ाया

April 29, 2026/
9:45 am

छतरपुर सिटी कोतवाली से पूछताछ के लिए बुलाया गया एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना...

रायसेन मंडी में नई फसल की खरीद शुरू:व्यापारियों ने चना 4300 और गेहूं 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका

March 18, 2026/
8:39 am

रायसेन की कृषि उपज मंडी में नई फसल की आवक शुरू हो गई है। मंगलवार को मंडी में नया गेहूं...

नरसिंहपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम में झड़प:नकुल नाथ की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

March 20, 2026/
5:14 pm

नरसिंहपुर में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतीबाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस मनाया। इस श्रद्धांजलि...

साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

April 23, 2026/
7:35 am

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है। तीसरे मुकाबले में साउथ...

वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने फिर तूफानी पारी खेली:119 गेंद पर 168 रन बनाए, इसमें 19 चौके और 6 छक्के शामिल

June 24, 2026/
1:51 pm

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने फिर तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट में...

पुडुचेरी एग्जिट पोल 2026: पुडुचेरी में फिर खिल सकता है कमल, एनडीए को 18+ बढ़त, बहुमत के जादुई आंकड़े पार

April 29, 2026/
9:05 pm

पुडुचेरी एग्जिट पोल 2026: पुडुचेरी की 30 वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में एक अलग-अलग चुनावी पोल सामने आया...

PF Withdrawal Rule Change: 75% Limit Explained

July 2, 2026/
10:34 am

नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक अब नौकरीपेशा लोग बीमारी, शिक्षा, शादी और घर जैसी जरूरतों के लिए अपने PF...

अरिजीत सिंह के सपोर्ट में आए अदनान सामी:सिंगर बोले- प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया, उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें

May 17, 2026/
3:58 pm

सिंगर और कंपोजर अदनान सामी ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के फैसले का समर्थन किया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Punjab Singer Murder | 4 Bodies Found in Car; Heatwave Warning; MLA Husband Nomination

Punjab Singer Murder | 4 Bodies Found in Car; Heatwave Warning; MLA Husband Nomination

.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर लेडी पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से जुड़ी रही। कनाडा से आए युवक ने उसे जबरन शादी के लिए किडनैप किया। इसके बाद उसकी लाश नहर में पड़ी मिली।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। उनका शव नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था। इंदर के भाई ने कहा कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था।

जब इंदर ने मना कर दिया तो उसे किडनैप कर लिया। फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग गया। वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस भाग गया। भाई ने बताया कि 5 साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। लेकिन जैसे ही इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं तो उसने शादी करने से मना कर दिया था।

इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं। जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर में रहता है। इंदर कौर ने कई हिट गाने दिए थे। जिनमें नां चलदा, देसी सिरे दे, 88 दी बंदूक, लाणेदारनी और सोणा लगदा तू जैसे गई सॉन्ग शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. भीषण लू की चेतावनी, धूप में न निकलने की सलाह, 25 मई तक अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब-चंडीगढ़ में आज सीवियर हीटवेव यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया। दोपहर 2 बजे जारी इस अलर्ट में कहा गया है कि इस दौरान लोग धूप में निकलने में सावधानी बरतें। भीषण गर्मी व लू से लोग हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों-बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है।

लोगों को सलाह दी गई है कि ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। प्यास लगे तो खूब पानी पिएं। ORS, लस्सी, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजें पीते रहें। बाहर निकलते वक्त हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें।

इसके अलावा 25 मई तक दोनों जगहों पर लू चलने की बहुत अधिक संभावना है। विभाग के मुताबिक बीती रात चंडीगढ़ का टेंपरेचर नॉर्मल से 5.1 °C और पंजाब का टेंपरेचर 5.0°C तक ज्यादा रहा। अब दिन के बाद रातें भी बहुत तेजी से गर्म होती जा रही हैं। सोमवार को सबसे गर्म जिला बठिंडा रहा। (पढ़ें पूरी खबर)

3. पेट्रोल-डीजल के रेट ₹1 तक बढ़े, पठानकोट में सबसे महंगा पेट्रोल

पंजाब-चंडीगढ़ में 5 दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं। इस बार रेट 85 पैसे से लेकर 1 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 5 दिन में अब रेट में 4 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है।

वहीं CNG के रेट में भी 1.73 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे पेट्रोल-डीजल की जगह गैस पर गाड़ी चलाने वालों पर बोझ बढ़ गया है। इसी बीच मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने के लिए साइकिल चलाई। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर ही चलते दिखे।

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. चंडीगढ़ के एडवोकेट पर फायरिंग, पीछे से 3 गोलियां चलाईं

न्यू चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट पर फायरिंग हुई है। यह हमला कुराली बाईपास पर हुआ। हालांकि इस हमले में हाईकोर्ट के पूर्व सेक्रेटरी गगनदीप जम्मू बाल-बाल बच गए। गगनदीप चंडीगढ़ के सीनियर जर्नलिस्ट रहे बलविंदर जम्मू के बेटे हैं। हमले के बाद उनकी कार पर लगी गोलियों के निशान की फोटो सामने आई हैं।

इस हमले के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने 3 फायर किए। मौके से ये खोल बरामद कर लिए गए हैं। वहीं हमले के बाद हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन भड़क गई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी कानूनी बिरादरी पर हमला है। पुलिस तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे।

एडवोकेट जम्मू के मुताबिक कुराली बाईपास पर ही एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी के पिछले टायर और पिछली खिड़की के नीचे गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मुझे खतरे का पता चला और मैंने कच्ची सड़क पर गाड़ी रोक दी। इससे मेरी कार उल्टी साइड में खरड़ की तरफ मुड़ गई। फिर मैंने कार गलत साइड में चला दी। मुझे नहीं पता कि वह अनजान आदमी कहां भाग गया। (पढ़ें पूरी खबर)

5. बिजली की तारें अंडरग्राउंड होंगी, CM ने प्रोजेक्ट की शुरूआत की

CM भगवंत मान ने संगरूर स्थित अपने पैतृक गांव सतोज से पंजाब में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की। सीएम ने कहा कि पहले कभी किसी राज्य ने ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में कभी नहीं सोचा। जिन्होंने समस्याएं झेलीं, वही ऐसा कर सकते हैं। मान ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं को 1000 और 1500 रुपए की राशि भी जल्दी दी जाएगी।

इस दौरान उन्होंने PM नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि वह लोगों को कहते हैं कि हवाई सफर न करो। लेकिन खुद विदेश यात्रा पर गए हुए हैं। इन विदेश यात्राओं का फायदा पीएम मित्र उद्योगपतियों को होता है, जबकि देश गरीब होता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सीएम ने कहा कि ये विदेश नीति और देश की आर्थिक नीति की विफलता है। PM को बताना चाहिए कि हमारे पास तेल का कितना स्टॉक पड़ा है।

मान ने कहा- पहले तो इनके मंत्री बहुत कहते रहे कि हम (कीमतें) नहीं बढ़ाते क्योंकि हमारे पास तेल पड़ा है, तब चुनाव थे। चुनावों के तुरंत बाद वे देश बचाने की बातें करने लग गए। सीएम ने कहा कि ED, इनकम टैक्स और CBI भाजपा के विंग बनकर रह गए हैं, जैसे पार्टियों के महिला और किसान विंग होते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. एक्सीडेंट में 4 युवकों की मौत, लाशें ड्राइविंग सीट पर फंसी, कटर से निकालीं

गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों की लाश ड्राइवर सीट पर फंस गई। लोगों अनुसार, हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ।

इसके बाद सुबह पुलिस को बुलाया गया, फिर लाशों को बाहर निकालने के लिए कार की बॉडी को कटर से काटा गया। सभी एक दूसरे से चिपके हुए मिले। चश्मदीदों के अनुसार सुबह करीब 4 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मरने वाले 2 युवकों की लाशें पिछली सीटों पर थीं और 2 युवकों की अगली सीट पर मिलीं। जिसमें पीछे बैठे युवकों में से एक दोनों सीटों के बीच में गिरा पड़ा था। जबकि, उसके साथ बैठा युवक उसके ऊपर गिरा पड़ा मिला। वहीं आगे बैठे दोनों युवक एक दूसरे पर गिरे पड़े थे और बुरी तरह कार में फंसे थे। एक युवक की पहचान हो गई है। उसके 2 बच्चे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. रील से रातोंरात सुपरस्टार बना मस्कीन, 1.80 करोड़ लोगों ने देखा सॉन्ग

जालंधर के रहने वाले अशोक मस्कीन की जिंदगी एक रील से बदल गई। इसी रील से उन्हें ऐसा ऑफर मिला कि फैक्ट्री में खराद का काम करने वाले मस्कीन कोक स्टूडियो में गाए ‘बुल्लेया वे और लगदा नीं दिल मर जाणा…’ गाकर रातों-रात स्टार बन गए। उनका गाया सॉन्ग 1.8 करोड़ लोग देख चुके हैं।

दिल्ली से लेकर मुंबई तक उन्हें बॉलीवुड मूवीज में गाने के साथ लाइव शोज के ऑफर तक आ रहे हैं। हालांकि अशोक की जिंदगी पहले बहुत संघर्ष से भरी रही। 15 किमी पैदल चलकर अशोक ने मशहूर पंजाबी सिंगर साबर कोटी से गायकी सीखी। हालांकि गरीबी के चलते उनकी गायकी का शौक दिहाड़ी में ही दब गया था।

50 साल की उम्र में वह फेमस हुए तो फैक्ट्री का काम छोड़ दिया और पूरा ध्यान अब सिंगिंग पर है। किस्मत बदलने पर अब पत्नी-बेटी को भी गर्व और खुशी है। दैनिक भास्कर ने जिंदगी के संघर्ष और अचानक मिली शोहरत के बारे में अशोक मस्कीन से बात की। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाबी विदेश में…

8. पंजाबी छात्रा की ऑस्ट्रेलिया में मौत

लुधियाना की रहने वाली 19 साल की छात्रा कोमलप्रीत कौर की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई। कोमलप्रीत के साथ पर्थ सिटी में हादसा हुआ। वह ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग की पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम नौकरी कर रही थी। देर रात काम से घर लौटते समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

कोमलप्रीत कौर नाइट ड्यूटी खत्म करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कैनिंगवेल इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोमलप्रीत की मौके पर ही जान चली गई। वह पर्थ के मशहूर ‘स्टैनली कॉलेज’ से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं।

कोमलप्रीत रायकोट में हलवारा के गांव कलसियां की रहने वाली थी। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक कार ड्राइवर भी 19 साल का है। वह जांच में सहयोग कर रहा है। मेजर क्रैश इन्वेस्टिगेशन स्क्वाड के अधिकारी घटना के हालात की जांच कर रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर)

9. तीन बच्चों की मां ने सुसाइड किया, मरने से पहले भाई को फोन किया

लुधियाना में 3 बच्चों की मां ने सुसाइड कर लिया। मृतका पूजा कौर (32) ने ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगा लिया। मृतका के भाई गुरमुख सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी साल 2017 में सुरजन सिंह के साथ हुई थी। उनके 3 बच्चे (2 लड़के और 1 लड़की) हैं।

भाई के मुताबिक पूजा का पति सुरजन सिंह पहले खेतीबाड़ी करता था। करीब 2 साल से काम के सिलसिले में विदेश (ग्रीस) गया हुआ है। भाई का आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद से ही पूजा का जेठ सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी (जेठानी) बलविंदर कौर उसे लगातार तंग-परेशान कर रहे थे। वे दोनों उसे घर से चले जाने के लिए मजबूर करते रहते थे।

भाई ने कहा- 18 मई को पूजा ने उसे फोन कर बताया था कि उसके जेठ और जेठानी ने उसके साथ मारपीट की है। उसने यह भी बताया कि वह अपनी जेठानी के पिता बलदेव सिंह के दखल और प्रताड़ना से भी बहुत दुखी हो चुकी है। इस फोन कॉल के कुछ ही देर बाद जीवनपुर में ही रहने वाली पूजा की मासी नसीब कौर ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि पूजा ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर जरा हटके

10. आप MLA के पति ने महिला रिजर्व वार्ड से ही भर दिया नामांकन

लुधियाना में एक रोचक मामला सामने आया है। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक सरबजीत कौर माणूके के पति ने महिलाओं के लिए रिजर्व वार्ड से ही वार्ड पार्षद का नामांकन भर दिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसके बाद उनका नामांकन रिजेक्ट कर दिया गया।

MLA माणूके के पति सुखविंदर बिल्ला ने जगराओं नगर कौंसिल के वार्ड-1 से नामांकन भरा था। रिटर्निंग अफसर रवि कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर एक लेडीज के लिए रिजर्व है, ऐसे में मेल कैंडिडेट यहां से चुनाव नहीं लड़ सकता। चुनाव नियमों और आरक्षण मानदंडों के अनुसार ही नामांकन रद्द किया गया है।

हालांकि MLA पति का नामांकन रद्द होना खूब सुर्खियों में है। विधायक के पति को ही नहीं पता कि वार्ड महिला के लिए रिजर्व है और वहां से सिर्फ महिलाएं ही चुनाव लड़ सकती हैं।

(10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket