Wednesday, 24 Jun 2026 | 08:54 AM

Trending :

EXCLUSIVE

3 Church Leaders Shot Dead, Manipur Highway Shut

3 Church Leaders Shot Dead, Manipur Highway Shut

इंफाल22 मिनट पहलेलेखक: एम मुबासिर राजी कॉपी लिंक कांगपोकपी में लोगों ने पत्थर-लकड़ियां लगाकर नेशनल हाईवे-2 (NH-2) बंद कर दिया। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बुधवार को थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (TBA) के तीन चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। हमला हथियारबंद अज्ञात लोगों ने घात लगाकर किया। हमले के बाद कांगपोकपी और आसपास के कुकी-जो बहुल इलाकों में तनाव फैल गया। वारदात से गुस्साए लोगों ने पत्थर लकड़ियां लगाकर नेशनल हाईवे-2 (NH-2) बंद कर दिया गया। NH-2 मणिपुर को नागालैंड और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। मृतकों में मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के पूर्व महासचिव रेव. वी. सितल्होउ शामिल हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान रेव. वी. कैगौलुन और पास्टर पाओगौलेन के रूप में हुई है। घायल हुए लोगों की का इलाज जारी है। कांगपोकपी जिले में हत्या के बाद से तनाव बना हुआ है। घायलों में रेव. एसएम हाओपु, रेव. हेकाई सिमटे, रेव. पाओथांग, लेलें (ड्राइवर) और गौमांग (ड्राइवर) शामिल हैं। ये सभी दो वाहनों में सवार होकर चुराचांदपुर जिले के लमका में आयोजित TBA सम्मेलन से लौट रहे थे। घात लगाकर अचानक फायरिंग की बताया गया कि यह हमला कोतजिम और कोतलेन इलाकों के बीच उस समय हुआ, जब वे कांगपोकपी लौट रहे थे। हमलावरों ने घात लगाकर अचानक फायरिंग की। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (KSO), चुराचांदपुर जिला ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे से आपातकालीन अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया। संगठन ने इस हमले को निर्दोष TBA चर्च नेताओं की हत्या बताया है। KSO ने आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था एजेंसियां सशस्त्र समूहों की गतिविधियों पर नियंत्रण करने में विफल रही हैं। संगठन ने लोगों और संस्थाओं से बंद के दौरान सहयोग की अपील की है। हालांकि, मेडिकल आपातकालीन सेवाएं, प्रेस और मीडिया, बिजली सेवाएं और धार्मिक कार्यक्रमों को इस बंद से छूट दी गई है। KIM ने हमले को कायराना बताया वहीं, कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे कुकी-जो चर्च नेताओं और आम नागरिकों पर कायराना और बर्बर हमला बताया है। KIM ने कहा कि रेव. वी. सितल्होउ हाल ही में कोहिमा में नागालैंड जॉइंट क्रिश्चियन फोरम (NJCF) के साथ शांति और सामुदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने की पहल में शामिल हुए थे। संगठन के मुताबिक, निहत्थे चर्च नेताओं की हत्या शांति वार्ता और संवाद की कोशिशों पर सीधा हमला है। KIM ने भारत सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ———————— ये खबर भी पढ़ें: मणिपुर में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े:सुरक्षाबलों ने रोकने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए, CM के घर की ओर मार्च निकाल रहे थे मणिपुर में स्थायी शांति की मांग कर रहे हजारों लोगों की शनिवार को पुलिस से झड़प हो गई। ये सभी CM आवास की ओर मार्च करने निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले दागे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

3 Church Leaders Shot Dead, Manipur Highway Shut

3 Church Leaders Shot Dead, Manipur Highway Shut

इंफाल34 मिनट पहलेलेखक: एम मुबासिर राजी कॉपी लिंक कांगपोकपी में लोगों ने पत्थर-लकड़ियां लगाकर नेशनल हाईवे-2 (NH-2) बंद कर दिया। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बुधवार को थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (TBA) के तीन चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। हमला हथियारबंद अज्ञात लोगों ने घात लगाकर किया। हमले के बाद कांगपोकपी और आसपास के कुकी-जो बहुल इलाकों में तनाव फैल गया। वारदात से गुस्साए लोगों ने पत्थर लकड़ियां लगाकर नेशनल हाईवे-2 (NH-2) बंद कर दिया गया। NH-2 मणिपुर को नागालैंड और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। मृतकों में मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के पूर्व महासचिव रेव. वी. सितल्होउ शामिल हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान रेव. वी. कैगौलुन और पास्टर पाओगौलेन के रूप में हुई है। घायल हुए लोगों का इलाज जारी है। मणिपुर में चर्च नेता आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली के लिए बातचीत, राहत कार्यों और आदिवासी ईसाई एकता की रक्षा करने में सक्रिय हैं। वारदात के बाद की तस्वीरें: कांगपोकपी जिले में हत्या के बाद से तनाव बना हुआ है। हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया। TBA नेता चुराचांदपुर जिले के लमका में आयोजित TBA सम्मेलन से लौट रहे थे। हमले से तीन TBA नेताओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। TBA सम्मेलन से लौट रहे थे घायलों में रेव. एसएम हाओपु, रेव. हेकाई सिमटे, रेव. पाओथांग, लेलें (ड्राइवर) और गौमांग (ड्राइवर) शामिल हैं। ये सभी दो वाहनों में सवार होकर चुराचांदपुर जिले के लमका में आयोजित TBA सम्मेलन से लौट रहे थे। घात लगाकर अचानक फायरिंग की बताया गया कि यह हमला कोतजिम और कोतलेन इलाकों के बीच उस समय हुआ, जब वे कांगपोकपी लौट रहे थे। हमलावरों ने घात लगाकर अचानक फायरिंग की। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (KSO), चुराचांदपुर जिला ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे से आपातकालीन अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया। संगठन ने इस हमले को निर्दोष TBA चर्च नेताओं की हत्या बताया है। KSO ने आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था एजेंसियां सशस्त्र समूहों की गतिविधियों पर नियंत्रण करने में विफल रही हैं। संगठन ने लोगों और संस्थाओं से बंद के दौरान सहयोग की अपील की है। हालांकि, मेडिकल आपातकालीन सेवाएं, प्रेस और मीडिया, बिजली सेवाएं और धार्मिक कार्यक्रमों को इस बंद से छूट दी गई है। KIM ने हमले को कायराना बताया वहीं, कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे कुकी-जो चर्च नेताओं और आम नागरिकों पर कायराना और बर्बर हमला बताया है। KIM ने कहा कि रेव. वी. सितल्होउ हाल ही में कोहिमा में नागालैंड जॉइंट क्रिश्चियन फोरम (NJCF) के साथ शांति और सामुदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने की पहल में शामिल हुए थे। संगठन के मुताबिक, निहत्थे चर्च नेताओं की हत्या शांति वार्ता और संवाद की कोशिशों पर सीधा हमला है। KIM ने भारत सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ———————— ये खबर भी पढ़ें: मणिपुर में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े:सुरक्षाबलों ने रोकने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए, CM के घर की ओर मार्च निकाल रहे थे मणिपुर में स्थायी शांति की मांग कर रहे हजारों लोगों की शनिवार को पुलिस से झड़प हो गई। ये सभी CM आवास की ओर मार्च करने निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले दागे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Khabar Hatke- Husband Murder Fine ₹500 | 10kg Bananas for Swallowed Key | Dog Defuses Bomb

Khabar Hatke- Husband Murder Fine ₹500 | 10kg Bananas for Swallowed Key | Dog Defuses Bomb

तेलंगाना में पति की हत्या करने पर महिला को केवल ₹500 जुर्माने की सजा हुई। वहीं, बेंगलुरु में एक आरोपी के चाबी निगलने पर उसे 10 किलो केले खिलाकर चाबी निकाली गई। उधर, एक डॉगी ने बॉम्ब पर सुसु करके उसे डिफ्यूज कर दिया। . सिंगापुर में एक कार्यक्रम में कलाकारों को ट्रॉफी की जगह आम की पेटियां दी गईं। वहीं, मिस्र की एक इंफ्लुएंसर ने कैंसर होने की झूठी खबर फैलाकर ₹71 लाख ठग लिए। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Kolkata HC Recuses RG Kar Rape Murder Case

Kolkata HC Recuses RG Kar Rape Murder Case

6 मिनट पहले कॉपी लिंक कलकत्ता हाईकोर्ट में आरजी कर रेप-मर्डर केस की सुनवाई कर रही बेंच ने खुद को मामले से अलग कर लिया। जस्टिस राजा शेखर मंथा और जस्टिस राय चट्टोपाध्याय ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान कहा कि दूसरे मामलों की वजह से हम इस केस को समय नहीं दे पा रहे हैं। सुनवाई के दौरान, CBI ने अपनी जांच रिपोर्ट भी पेश की। इस पर पीड़ित के परिवार ने कहा कि एजेंसी द्वारा कोई नई जांच नहीं की गई है। दरअसल, कोर्ट ने मई में CBI को नए सिरे से मामले की जांच करने को कहा था। हाईकोर्ट ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मामला है। पूरी दुनिया इसे देख रही है। इसलिए इस मामले को पर्याप्त समय मिलना जरूरी है। हमने केस से खुद को अलग करने के फैसले के बारे में चीफ जस्टिस को बता दिया है। वे अब इस पर फैसला लेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए एक कमीशन भी बनाया जाएगा। कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पिछले साल 8-9 अगस्त की रात एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। पीड़ित की मां बोली- हम सीएम सुवेंदु से मिलेंगे पीड़ित की मां रत्ना देबनाथ। सुनवाई के बाद पीड़ित की मां रत्ना देबनाथ ने कहा- ‘मैंने चीफ जस्टिस से मुलाकात की है। मैं अब इस मामले में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से भी बात करूंगी।’ इस मामले में पीड़ित की मां रत्ना देबनाथ पश्चिम बंगाल की पानीहाटी से विधायक हैं। उन्होंने TMC के तीर्थंकर घोष को 28,826 वोटों से हराया था। संजय रॉय डॉक्टर से रेप-मर्डर का दोषी आरजी कर केस में संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया गया था। इस मामले में अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया था। कोर्ट ने 18 जनवरी, 2025 को संजय को दोषी ठहराया था। 20 जनवरी, 2025 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। CBI और पीड़ित परिवार ने मौत की सजा मांगी थी। इस घटना को लेकर कोलकाता समेत देशभर में आक्रोश फैला था। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक मेडिकल सेवाएं ठप रही थीं। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे पर POCSO केस:नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप; अग्रिम जमानत याचिका लगाई, कहा- हनी ट्रैप की कोशिश हुई भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे साई भागीरथ पर 17 साल की एक लड़की के सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। नाबालिग की मां ने 8 मई को तेलंगाना के हैदराबाद में POCSO एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kolkata HC Recuses RG Kar Rape Murder Case

Kolkata HC Recuses RG Kar Rape Murder Case

22 मिनट पहले कॉपी लिंक कलकत्ता हाईकोर्ट में आरजी कर रेप-मर्डर केस की सुनवाई कर रही बेंच ने खुद को मामले से अलग कर लिया। जस्टिस राजा शेखर मंथा और जस्टिस राय चट्टोपाध्याय ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान कहा कि दूसरे मामलों की वजह से हम इस केस को समय नहीं दे पा रहे हैं। सुनवाई के दौरान, CBI ने अपनी जांच रिपोर्ट भी पेश की। इस पर पीड़ित के परिवार ने कहा कि एजेंसी द्वारा कोई नई जांच नहीं की गई है। दरअसल, कोर्ट ने मई में CBI को नए सिरे से मामले की जांच करने को कहा था। हाईकोर्ट ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मामला है। पूरी दुनिया इसे देख रही है। इसलिए इस मामले को पर्याप्त समय मिलना जरूरी है। हमने केस से खुद को अलग करने के फैसले के बारे में चीफ जस्टिस को बता दिया है। वे अब इस पर फैसला लेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए एक कमीशन भी बनाया जाएगा। कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पिछले साल 8-9 अगस्त की रात एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। पीड़ित की मां बोली- हम सीएम सुवेंदु से मिलेंगे पीड़ित की मां रत्ना देबनाथ। सुनवाई के बाद पीड़ित की मां रत्ना देबनाथ ने कहा- ‘मैंने चीफ जस्टिस से मुलाकात की है। मैं अब इस मामले में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से भी बात करूंगी।’ इस मामले में पीड़ित की मां रत्ना देबनाथ पश्चिम बंगाल की पानीहाटी से विधायक हैं। उन्होंने TMC के तीर्थंकर घोष को 28,826 वोटों से हराया था। संजय रॉय डॉक्टर से रेप-मर्डर का दोषी आरजी कर केस में संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया गया था। इस मामले में अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया था। कोर्ट ने 18 जनवरी, 2025 को संजय को दोषी ठहराया था। 20 जनवरी, 2025 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। CBI और पीड़ित परिवार ने मौत की सजा मांगी थी। इस घटना को लेकर कोलकाता समेत देशभर में आक्रोश फैला था। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक मेडिकल सेवाएं ठप रही थीं। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे पर POCSO केस:नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप; अग्रिम जमानत याचिका लगाई, कहा- हनी ट्रैप की कोशिश हुई भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे साई भागीरथ पर 17 साल की एक लड़की के सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। नाबालिग की मां ने 8 मई को तेलंगाना के हैदराबाद में POCSO एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Suvendu Adhikari PA Murder | CBI Probe, 7-Member SIT Formed; Bihar-UP Arrests

Suvendu Adhikari PA Murder | CBI Probe, 7-Member SIT Formed; Bihar-UP Arrests

Hindi News National Suvendu Adhikari PA Murder | CBI Probe, 7 Member SIT Formed; Bihar UP Arrests 19 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब CBI करेगी। CBI ने केस अपने हाथ में लेते ही 7 मेंबर्स की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। टीम की अगुवाई DIG रैंक के अधिकारी करेंगे। इस केस में अब तक बिहार और यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को तीनों को नॉर्थ 24 परगना के बारासात कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 13 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। बंगाल चुनाव नतीजों के दो दिन बाद, 6 मई को नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम में 42 साल के चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने उनकी कार रोककर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें उन्हें सीने और पेट में तीन गोलियां लगीं। चंद्रनाथ की कार के विंडो से पिस्टल सटा कर फायरिंग हुई। शीशे पर गोलियों के निशान दिखे। बिहार और यूपी से पकड़े गए 3 आरोपी पुलिस ने मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को गिरफ्तार किया है। मयंक और विक्की को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किय गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले राज सिंह को अयोध्या से 10 मई को पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का एक पोस्टर सामने आया है। इसमें उसने खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताया है। उसके फेसबुक अकाउंट में मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ की तस्वीर है। पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के साथ उसकी रील भी है। अदालत ने आरोपियों को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सरकारी वकील बिवास चटर्जी ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने सबूत मिटाने से जुड़ी धारा जोड़ने की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया हत्या में 8 लोगों के शामिल होने का शक जांच एजेंसियों का मानना है कि हत्या की साजिश और वारदात में कम से कम 8 लोग शामिल थे। आरोपियों ने वारदात से पहले कई दिनों तक रेकी की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हमलावरों की कार हत्या से पहले बाली टोल प्लाजा से गुजरी थी। यहां कार में मौजूद एक व्यक्ति ने UPI के जरिए टोल पेमेंट किया था। इसी डिजिटल ट्रांजैक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने एक आरोपी की पहचान की और फिर बाकी आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों की पहचान को टोल प्लाजा के CCTV फुटेज और वाहन की तस्वीरों से मैच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक हमलावरों ने पहचान छिपाने और मूवमेंट छुपाने के लिए कई तरीके अपनाए थे। हमलावरों की कार-बाइक जब्त, नंबर फर्जी निकली बंगाल पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद रथ की हत्या में सुपारी किलर के शामिल होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि रथ की हत्या प्लानिंग के तहत की गई और इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार जब्त की, जिससे रथ की स्कॉर्पियो का पीछा किया गया था। कार की नंबर प्लेट फर्जी निकली। कार का चेसिस और इंजन नंबर मिटाया गया था। इसके अलावा, हमले में दो बाइक शामिल थीं। इनमें से एक मोटरसाइकिल भी घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर चाय की दुकान के पास मिली। उसपर भी फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। सुवेंदु TMC में थे, तब से चंद्रनाथ उनके साथ थे चंद्रनाथ पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए। सुवेंदु जब तृणमूल कांग्रेस में थे, तब से चंद्रनाथ उनके लिए काम कर रहे थे। उन्हें सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी लोगों में गिना जाता था। चंद्रनाथ 2019 में सुवेंदु की ऑफिशियल टीम का हिस्सा बने, तब सुवेंदु ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे। चंद्रनाथ ने भवानीपुर में सुवेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। भवानीपुर वही सीट है जहां से सुवेंदु ने ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में करीब 15 हजार वोटों से हराया है। चंद्रनाथ की मां भी सुवेंदु के साथ भाजपा में गई थीं सुवेंदु की तरह चंद्रनाथ का परिवार भी पहले TMC से जुड़ा था। उनकी मां हाशी रथ ने TMC शासन के दौरान पूर्व मेदिनीपुर में स्थानीय पंचायत निकाय में पद संभाला था, लेकिन 2020 में सुवेंदु अधिकारी के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। चंद्रनाथ शांत स्वभाव और लो-प्रोफाइल थे। उन्होंने रहारा रामकृष्ण मिशन से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। कई सालों तक सुवेंदु के करीबी होने के बावजूद वह सुर्खियों से दूर ही रहते थे। चंद्रकात की सुवेंदु के साथ कोई फोटो नहीं है। पूरी वारदात को 90 मिनट की टाइमलाइन से समझिए… चंद्रनाथ करीब 9 बजे कोलकाता से निकले : चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम में अपने किराए के घर पर जाने के लिए स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। चंद्रनाथ बगल में बैठे थे। रात 10 बजे CCTV में स्कॉर्पियो दिखी : कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर मध्यमग्राम में रात 9:58 बजे एक CCTV कैमरे में चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो सड़क से गुजरती दिखी। स्कॉर्पियो के गुजरने के कुछ देर बाद इलाके से एक कार और दो बाइक पर सवार तीन लोग पीछे जाते दिखे। 10:30 बजे कार ने स्कॉर्पियो का रास्ता रोका : मध्यमग्राम के दोहरिया जंक्शन के पास कार स्कॉर्पियो से आगे निकल गई और सामने जाकर गाड़ी रोक दी। स्कॉर्पियो ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी। बाइक पर सवार हमलावर ने फायरिंग शुरू की: जब तक चंद्रनाथ और उनका ड्राइवर कुछ समझ पाते, बाइक सवार हमलावर बाईं तरफ आए और 6 से 10 राउंड फायरिंग की। कार छोड़कर भागे बदमाश: वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार को वहीं छोड़कर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दो अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। कार की नंबर प्लेट फर्जी : पुलिस ने घटनास्थल से कार जब्त की, लेकिन नंबर की जांच की गई तो वह फर्जी निकला। कार के चेसिस नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। हत्या में ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल: हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस

Suvendu Adhikari PA Murder Case; Chandranath Rath TMC BJP

Suvendu Adhikari PA Murder Case; Chandranath Rath TMC BJP

Hindi News National Suvendu Adhikari PA Murder Case; Chandranath Rath TMC BJP | West Bengal Bihar Police कोलकाता/पटना/लखनऊ16 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में सुवेंदु के PA की हत्या हुई थी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के 5 दिन बाद बिहार के बक्सर और यूपी के बलिया से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) तीनों को अपने साथ कोलकाता लेकर गई है। बताया जा रहा है कि बंगाल पुलिस ने बिहार के बक्सर में रविवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को हिरासत में लिया गया। बक्सर DCP ने जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से इनकार किया है। इधर, यूपी के बलिया से राज सिंह नाम के शूटर को हिरासत में लेने की सूचना है। वह बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, जिले की पुलिस मामले को लेकर अभी कुछ भी बताने से बच रही है। बंगाल चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद 6 मई को 42 साल के चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई। हमलावर ने रथ की कार रुकवाकर कई राउंड फायरिंग की थी। रथ को सीने और पेट में तीन गोलियां लगी थीं। चंद्रनाथ रथ सफेद रंग की इसी स्कॉर्पियो में ड्राइवर के बगल में बैठे थे। हमलावर के सुपारी किलर्स होने की आशंका, कार-बाइक जब्त बंगाल पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद रथ की हत्या में सुपारी किलर्स के शामिल होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि रथ की हत्या प्लानिंग के तहत की गई और इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार जब्त की, जिससे रथ की स्कॉर्पियो का पीछा किया गया था। कार की नंबर प्लेट फर्जी निकली। कार का चेसिस और इंजन नंबर मिटाया गया था। इसके अलावा, हमले में दो बाइक शामिल थीं। इनमें से एक मोटरसाइकिल भी घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर चाय की दुकान के पास मिली। उस पर भी फर्जी रजिस्ट्रेशन था। दूसरी बाइक नहीं मिली है। सुवेंदु TMC में थे, तब से चंद्रनाथ उनके साथ थे चंद्रनाथ पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए। सुवेंदु जब तृणमूल कांग्रेस में थे, तब से चंद्रनाथ उनके लिए काम कर रहे थे। उन्हें सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी लोगों में गिना जाता था। चंद्रनाथ 2019 में सुवेंदु की ऑफिशियल टीम का हिस्सा बने, तब सुवेंदु ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे। चंद्रनाथ ने भवानीपुर में सुवेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। भवानीपुर वही सीट है जहां से सुवेंदु ने ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में करीब 15 हजार वोटों से हराया है। चंद्रनाथ की मां भी सुवेंदु के साथ भाजपा में गई थीं सुवेंदु की तरह चंद्रनाथ का परिवार भी पहले TMC से जुड़ा था। उनकी मां हाशी रथ ने TMC शासन के दौरान पूर्व मेदिनीपुर में स्थानीय पंचायत निकाय में पद संभाला था, लेकिन 2020 में सुवेंदु अधिकारी के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। चंद्रनाथ शांत स्वभाव और लो-प्रोफाइल थे। उन्होंने रहारा रामकृष्ण मिशन से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। कई सालों तक सुवेंदु के करीबी होने के बावजूद वह सुर्खियों से दूर ही रहते थे। चंद्रकात की सुवेंदु के साथ कोई फोटो नहीं है। पूरी वारदात को 90 मिनट की टाइमलाइन से समझिए… चंद्रनाथ करीब 9 बजे कोलकाता से निकले : चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम में अपने किराए के घर पर जाने के लिए स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। चंद्रनाथ बगल में बैठे थे। रात 10 बजे CCTV में स्कॉर्पियो दिखी : कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर मध्यमग्राम में रात 9:58 बजे एक CCTV कैमरे में चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो सड़क से गुजरती दिखी। स्कॉर्पियो के गुजरने के कुछ देर बाद इलाके से एक कार और दो बाइक पर सवार तीन लोग पीछे जाते दिखे। CCTV फुटेज में सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती नजर आ रही है। 10:30 बजे कार ने स्कॉर्पियो का रास्ता रोका : मध्यमग्राम के दोहरिया जंक्शन के पास कार स्कॉर्पियो से आगे निकल गई और सामने जाकर गाड़ी रोक दी। स्कॉर्पियो ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी। बाइक पर सवार हमलावर ने फायरिंग शुरू की: जब तक चंद्रनाथ और उनका ड्राइवर कुछ समझ पाते, बाइक सवार हमलावर बाईं तरफ आए और 6 से 10 राउंड फायरिंग की। कार छोड़कर भागे बदमाश: वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार को वहीं छोड़कर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दो अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। कार की नंबर प्लेट फर्जी : पुलिस ने घटनास्थल से कार जब्त की, लेकिन नंबर की जांच की गई तो वह फर्जी निकला। कार के चेसिस नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। हत्या में ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल: हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस तरह के मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल कोई आम अपराधी नहीं करते। जिस तरह से हमला हुआ, उसे कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है। ———————————— सुवेंदु के PA की हत्या से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… चंद्रनाथ हत्याकांड- हमलावरों ने 7 किमी तक पीछा किया: फिर गोली मारी; सुवेंदु बोले- मैंने ममता को हराया, इसलिए पीए की हत्या भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने 7 मई को कहा कि उनके पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने ममता को हराया है। सुवेंदु ने कहा- हत्या की वजह भवानीपुर से ममता की हार हो सकती है। जांचकर्ताओं को पता चला है कि हमलावरों ने हमला करने से पहले उनकी गाड़ी का करीब सात किलोमीटर तक पीछा किया था। पूरी खबर पढ़ें… सुवेंदु के PA की हत्या, भाजपा विधायक बोले- मैंने कराहने की आवाज सुनी, दोबारा कॉल किया तो नहीं उठा सुवेंदु के PA हत्याकांड को लेकर भाजपा विधायक शंकर घोष ने दावा किया कि जब चंद्रनाथ को गोली मारी गई उस वक्त वे उनके साथ फोन पर बात कर

Bihar Contract Murder Network Exposed; Supari Killing

Bihar Contract Murder Network Exposed; Supari Killing

‘आप वीडियो कॉल पर रहना, लाइव मर्डर दिखाएंगे। मर्डर का पूरा वीडियो आपको बाद में भेज देंगे। आपको जब कान में पति की आखिरी चीख सुनाई दे तभी बाकी पैसे UPI करना। . माहौल शांत हो जाएगा तो आपके घर को तोड़ने वाली लड़की को भी टपका देंगे। पति की लोकेशन आपको देनी पड़ेगी। बॉडीगार्ड साथ में रहा तो उसको भी गोली मार देंगे। हमारे पास 5 शूटर्स की टीम है। सुपारी ले ली तो यमराज भी नहीं बचा पाएंगे। अब तक कई को मौत के घाट उतार चुका हूं..।’ ये डील 5 शूटर्स की गैंग चलाने वाला कॉन्ट्रैक्ट किलर कर रहा है। महिला रिपोर्टर के हाथ में पिस्टल रखकर शूटर ने दावा किया कि इसी से मारूंगा। उसने रिपोर्टर से कहा, एक साथ 9 गोली मारेंगे।। 9 से ज्यादा गोली लगी तो रेट 5 लाख से ऊपर हो सकता है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए डॉक्टर बनकर रिपोर्टर ने कैसे की सुपारी किलर से पति और बॉयफ्रेंड के साथ सौतन के मर्डर की पूरी डील…। कई दिनों की पड़ताल के बाद भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को सीवान के कॉन्ट्रैक्ट किलर सलीम का इनपुट मिला। पता चला कि सलीम का पेशा ही मर्डर के कॉन्ट्रैक्ट लेना है। कड़ी जोड़ते हुए हमारे रिपोर्टर ने सलीम से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की। कई दिनों की बातचीत के बाद भी उसने मेल रिपोर्टर से मर्डर की कोई डील नहीं की। विश्वास जमाने के लिए हमने महिला रिपोर्टर को लगाया तो सलीम ने कॉन्ट्रैक्ट पर मर्डर की पूरी डील की। रिपोर्टर – एक परेशानी है? सलीम – क्या? रिपोर्टर – एक फ्रेंड है, वो एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में रहती थी, अब उसकी शादी होने वाली है। सलीम – तो इसमें दिक्क्त क्या है भाई? रिपोर्टर – लड़की UP की रहने वाली है, लड़का बिहार का है। अब वह परेशान कर रहा है। सलीम – उसे सीवान बुला लीजिए। रिपोर्टर – कैसे बुला लें, उसकी शादी होने वाली है। सलीम – अच्छा, बॉयफ्रेंड साला लफड़ा कर रहा है? रिपोर्टर – हां, उसे ब्लैकमेल कर रहा है, इसलिए वह परेशान है। सलीम – हां, अब वह शादी में भी परेशानी कर देगा। रिपोर्टर – किसी का नंबर दीजिए जो उसकी मदद कर सके। सलीम – लड़का कहां का है? रिपोर्टर – बिहार के मुजफ्फरपुर या मोतिहारी के पास रहता है। सलीम – अच्छा, मोतिहारी का होगा तो वहीं उठवा लेंगे, वहां हमारा सिक्का चलता है। रिपोर्टर – सिक्का मतलब? विधायक जी का जलवा है, काम हो जाएगा सलीम ने दावे के साथ कहा कि जहां लड़का रहता है, वहां विधायक जी का जलवा है। वहां काम आसानी से हो जाएगा। इसके लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया जाएगा। रिपोर्टर – मोतिहारी में नेटवर्क है क्या आपका? सलीम – वहां हम लोगों का जलवा है, जो विधायक है, ओसामा शहाब, शहाबुद्दीन के बेटे, उनका दबदबा है। रिपोर्टर – तो काम हो जाएगा ना? सलीम – क्या करना है? रिपोर्टर – मरवाना है। सलीम – यहां से मोतिहारी जाने में 6 से 7 घंटे लगेंगे, अगर वो सीवान आ जाए तो काम आसान हो जाएगा। रिपोर्टर – सीवान में धोखे से लेकर आ जाएं तो काम हो जाएगा ना? सलीम – हां, यहां पर ले आएंगे तो आराम से काट-काटकर नदी में डाल देंगे। रिपोर्टर – शूटर लोग आपके साथ रहते हैं? सलीम – शूटर क्या, ऐसे बुरी तरह काटेंगे कि शव इकट्ठा करते-करते पुलिस भी परेशान हो जाएगी। रिपोर्टर – अच्छा, फिर तो लड़की को दिक्कत नहीं होगी? सलीम – जैसे बकरे को काटा जाता है, वैसे टुकड़ों में काटकर अलग-अलग बोरे में भरकर फेंक देंगे। मुंडी अलग, पीस अलग। अभी कुछ दिन पहले सत्तू वाले ने जैसे मुंडी काटी थी, वैसे ही। सलीम ने कहा, लड़के को सीवान बुला लीजिए, वहीं उसे काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक देंगे। -तस्वीर महिला रिपोर्टर ने अपने हिडन कैमरे से ली है। 4 लाख दीजिए, 1 घंटे में जनाजा निकाल देंगे सलीम ने सीवान के कई माफियाओं का नाम लेकर कहा- हम लोग जिसकी सुपारी लेते हैं, उसका जनाजा एक घंटे में निकल जाता है। आप भी एडवांस दे दीजिए, जनाजा निकल जाएगा तो पूरा पैसे दे दीजिएगा। रिपोर्टर – आप काम करवा देंगे? सलीम – हां, काम हो जाएगा, लेकिन पैसे लगेंगे। रिपोर्टर – कितने पैसे लगेंगे? सलीम – 3 से 4 लाख रुपए लग जाएंगे। रिपोर्टर – कैसे संपर्क किया जाएगा उससे? सलीम – पहले लड़की की ID से बात होगी, फिर प्लानिंग होगी। फेक ID भी बनाई जाएगी। रिपोर्टर – लड़की का नाम कहीं नहीं आएगा ना? उसे कोई दिक्कत नहीं होगी ना? सलीम – नहीं, कहीं से नहीं, शहर में काम नहीं होगा, ऐसी जगह होगा जहां से पुलिस को भी भनक नहीं लगेगी। रिपोर्टर – हमको तो सुनकर डर लग रहा है, कहीं मेरी दोस्त न फंस जाए? सलीम – ऐसी जगह काटकर मिट्टी में दफन किया जाएगा, पता नहीं चलेगा। मिट्टी और ईंट से दबा दिया जाएगा। 6 लोगों को टपकाया है, दो बार ही जेल गया सलीम ने दावा किया कि मैं अब तक 6 कॉन्ट्रेक्ट किलिंग कर चुका हूं। महज दो ही बार पुलिस मुझे पकड़ पाई है। 4 घटनाओं में तो पुलिस सुराग ही नहीं लगा पाई है। हाल ही में बाहर आया हूं, एक दो बड़े काम करने हैं। कॉन्ट्रेक्ट मिल रहा है। इनको अंजाम देकर नेपाल भाग जाऊंगा। रिपोर्टर – आपने कभी हत्या की है या नहीं? सलीम – 6 मर्डर किए हैं, दो में जेल गया हूं, हाल में ही जेल से बाहर आया हूं। रिपोर्टर – लड़की को यहां आने की जरूरत नहीं है ना? सलीम – नहीं, बस लड़के की पूरी डिटेल्स मिल जाए, उसके बाद फोन पर बात होगी। लड़के को बुलाकर काम किया जाएगा। लड़की का नाम भी कहीं नहीं आएगा, हम पकड़े भी गए तो वो सेफ रहेगी। रिपोर्टर – अगर पुलिस को पता चल गया तो? सलीम – नहीं जान पाएंगे, अपना फंडा है। हत्या के बाद पूरी बॉडी अलग-अलग कर दो, किसी को पता ही नहीं चलेगा। 60 अपराधियों वाले ग्रुप से जुड़ा है सलीम सलीम ने दावा किया कि वो 60 अपराधियों वाले ग्रुप से जुड़ा है। यह ग्रुप रंगदारी से लेकर कॉन्ट्रैक्ट लेकर मर्डर करता है। उसने

shubhendu adhikari pa chandranath murder case

shubhendu adhikari pa chandranath murder case

सूरत5 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार की रात को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। इस हत्या से ठीक दो घंटे पहले सूरत के भाजपा कार्यकर्ता और भवानीपुर के प्रभारी डॉ. प्रकाश चंद्र, चंद्रनाथ के साथ ही थे। प्रकाश चंद्र ने बताया- एक सम्मेलन के बाद हम दोनों ने साथ में चाय पी थी। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे चंद्रनाथ ने मुझसे कहा कि मैं घर जा रहा हूं। इसके करीब आधे घंटे बाद ही हमलावरों ने कार रोककर चंद्रनाथ को गोली मार दी। हमने साथ में चाय पी थी सूरत के डॉ. प्रकाश चंद्र पिछले साढ़े चार महीनों से पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में थे। भवानीपुर विधानसभा के प्रभारी के रूप में काम करते हुए, चंद्रनाथ रथ के साथ लगातार संपर्क में थे। डॉ. प्रकाश चंद्र ने बताया कि बुधवार शाम हम सब साथ बैठे और चाय पी। वे चुनाव रणनीति पर हुई बैठक में भी मौजूद थे। बैठक समाप्त होने के बाद वे काफी शांत थे और अंत में बोले- मैं रात के खाने के लिए घर जा रहा हूं। यह कहकर वे घर के लिए रवाना हो गए थे। डॉ. प्रकाश चंद्र के अनुसार, यह कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि एक बड़ी साजिश है। हमलावरों ने पहले से ही रेकी की होगी और उनका पीछा किया होगा। गुजरात के सूरत में रहने वाले डॉ. प्रकाश चंद्र 110 दिनों से पश्चिम बंगाल में हैं। चंद्रनाथ ही सुवेंदु की यात्राओं का अरेंजमेंट करते थे: डॉ. प्रकाश चंद्र डॉ. प्रकाश चंद्र पिछले 110 दिनों से पश्चिम बंगाल में हैं और पूरे समय चंद्रनाथ रथ के सीधे संपर्क में रहे। भवानीपुर विधानसभा के कामकाज के दौरान दोनों ने मिलकर कई जनसभाएं और रणनीतियां तैयार की थीं। प्रकाश चंद्र कहते हैं- चंद्रनाथ बहुत जिम्मेदार व्यक्ति थे। चुनाव में चंद्रनाथ नंदीग्राम और भवानीपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटों का कामकाज संभाल रहे थे। डॉ. प्रकाश चंद्र बताते हैं कि जब भी सुवेंदु यात्रा पर होते थे, चंद्रनाथ ही उनके सभी अरेंजमेंट करते थे। CCTV फुटेज में सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती नजर आ रही है। किसी भी विवाद में नहीं थे चंद्रनाथ: डॉ. प्रकाश चंद्र सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चंद्रनाथ रथ कभी मंच पर नहीं आए और न ही उन्होंने सार्वजनिक सभाओं में भाषण दिए। वे कार्यालय के कामकाज को संभालते थे और सुवेंदु अधिकारी के साये में रहकर प्रबंधन करते थे। वे नेताओं की तरह सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं निकले और न ही विवादों में फंसे। ऐसे सीधे-सादे और अनुशासित व्यक्ति को निशाना क्यों बनाया गया, यह एक बड़ा सवाल है। डॉ. प्रकाश चंद्र के अनुसार, उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक ईर्ष्या और सुवेंदु अधिकारी की शक्ति को कमजोर करने की साजिश हो सकती है। सूरत के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ीं इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए सूरत के अन्य कार्यकर्ताओं में भी डर का माहौल है। डॉ. प्रकाश चंद्र, चंद्रनाथ रथ के बेहद करीबी थे और हत्या से कुछ घंटे पहले तक उनके साथ थे, इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल डॉ. प्रकाश चंद्र बंगाल में ही हैं और उन्होंने कहा है कि वे हिम्मत न हारते हुए अपना काम जारी रखेंगे, लेकिन चंद्रनाथ जी को छोड़ना उनके लिए गहरा सदमा है। ————– चंद्रनाथ हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… हमलावरों ने 7 किमी तक पीछा किया:फिर गोली मारी; सुवेंदु अधिकारी बोले- मैंने ममता को हराया, इसलिए पीए की हत्या भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उनके पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने ममता को हराया है। सुवेंदु ने कहा- इस हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उसकी जितनी भी निंदा करें वह कम है। पूरी खबर पढ़ें… आखिरी 90 मिनट:हमलावरों ने स्कॉर्पियो के सामने कार लाकर रास्ता रोका; गोलियां मारीं, 2 सीने में, एक पेट में लगी पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

shubhendu adhikari pa chandranath murder case

shubhendu adhikari pa chandranath murder case

सूरत34 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार, 6 मई की रात को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्या से ठीक दो घंटे पहले मृतक चंद्रनाथ रथ सूरत के भाजपा कार्यकर्ता डॉ. प्रकाश चंद्र के साथ थे। प्रकाश चंद्र ने बताया कि मुझे भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसलिए सुवेंदुजी से बातचीत करने के लिए चंद्रनाथ के लगातार संपर्क में रहता था। कई रैलियां और सभाओं में भी हम साथ रहे। बुधवार की शाम एक सम्मेलन के बाद हमने साथ ही चाय पी थी। इसके बाद रात को वे यह कहकर विदा हुए कि मैं खाने के लिए घर जा रहा हूं। इसी दौरान हमलावरों ने कार रोककर उनको गोली मार दी। डॉ. प्रकाश चंद्र के अनुसार, यह कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि एक बड़ी साजिश है। हमलावरों ने पहले से ही रेकी की होगी और उनका पीछा किया होगा। गुजरात के सूरत में रहने वाले डॉ. प्रकाश चंद्र 110 दिनों से पश्चिम बंगाल में हैं। चंद्रनाथ ही सुवेंदु की यात्राओं का अरेंजमेंट करते थे: डॉ. प्रकाश चंद्र डॉ. प्रकाश चंद्र पिछले 110 दिनों से पश्चिम बंगाल में हैं और पूरे समय चंद्रनाथ रथ के सीधे संपर्क में रहे। भवानीपुर विधानसभा के कामकाज के दौरान दोनों ने मिलकर कई जनसभाएं और रणनीतियां तैयार की थीं। प्रकाश चंद्र कहते हैं- चंद्रनाथ बहुत जिम्मेदार व्यक्ति थे। चुनाव में चंद्रनाथ नंदीग्राम और भवानीपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटों का कामकाज संभाल रहे थे। डॉ. प्रकाश चंद्र बताते हैं कि जब भी सुवेंदु यात्रा पर होते थे, चंद्रनाथ ही उनके सभी अरेंजमेंट करते थे। CCTV फुटेज में सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती नजर आ रही है। किसी भी विवाद में नहीं थे चंद्रनाथ: डॉ. प्रकाश चंद्र सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चंद्रनाथ रथ कभी मंच पर नहीं आए और न ही उन्होंने सार्वजनिक सभाओं में भाषण दिए। वे कार्यालय के कामकाज को संभालते थे और सुवेंदु अधिकारी के साये में रहकर प्रबंधन करते थे। वे नेताओं की तरह सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं निकले और न ही विवादों में फंसे। ऐसे सीधे-सादे और अनुशासित व्यक्ति को निशाना क्यों बनाया गया, यह एक बड़ा सवाल है। डॉ. प्रकाश चंद्र के अनुसार, उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक ईर्ष्या और सुवेंदु अधिकारी की शक्ति को कमजोर करने की साजिश हो सकती है। सूरत के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ीं इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए सूरत के अन्य कार्यकर्ताओं में भी डर का माहौल है। डॉ. प्रकाश चंद्र, चंद्रनाथ रथ के बेहद करीबी थे और हत्या से कुछ घंटे पहले तक उनके साथ थे, इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल डॉ. प्रकाश चंद्र बंगाल में ही हैं और उन्होंने कहा है कि वे हिम्मत न हारते हुए अपना काम जारी रखेंगे, लेकिन चंद्रनाथ जी को छोड़ना उनके लिए गहरा सदमा है। ————– चंद्रनाथ हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… हमलावरों ने 7 किमी तक पीछा किया:फिर गोली मारी; सुवेंदु अधिकारी बोले- मैंने ममता को हराया, इसलिए पीए की हत्या भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उनके पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने ममता को हराया है। सुवेंदु ने कहा- इस हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उसकी जितनी भी निंदा करें वह कम है। पूरी खबर पढ़ें… आखिरी 90 मिनट:हमलावरों ने स्कॉर्पियो के सामने कार लाकर रास्ता रोका; गोलियां मारीं, 2 सीने में, एक पेट में लगी पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…