Randeep Hooda Shares Daughter Nyomica First Photo With Wife Lin Lashram

सोनीपत8 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर रणदीप ने पहली बार अपनी पत्नी लिन लैशराम और नवजात बेटी की एक साथ वाली तस्वीर साझा कर फैंस को इस खुशी में शामिल किया है। हरियाणा के रोहतक के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। रणदीप एक महीने पहले ही पिता बने हैं। उनकी एक्ट्रेस पत्नी लिन लैशराम ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों अपनी इस खुशी को अब बड़े ही भावुक और खास अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा किया है। हुड्डा ने पहली बार पत्नी लिन लैशराम और नवजात बेटी की तस्वीर साझा कर फैंस को इस खुशी में शामिल किया है। रणदीप हुड्डा ने बेटी के नाम जिक्र करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- A new center to our world – NYOMICA HOODA – Divine Grace, Freedom and limitless like the sky” यानि “हमारी दुनिया का एक नया केंद्र- न्योमिका हुड्डा- ईश्वरीय कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम। इस पोस्ट को उनकी मां आशा हुड्डा ने लाइक के साथ हार्ट इमोजी लगाया है। 50 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक भी कर चुके है। सभी ने हुड्डा दंपती को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी रिवाजों के कारण भी काफी सुर्खियों में रही थी। 10 मार्च 2026 को बेटी जन्म हुआ। रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। जिस पर उनकी मां आशा हुड्डा ने हार्ट इमोजी दी। पिता बनने की खुशी की पहले दी थी जानकारी रणदीप हुड्डा ने 10 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी थीं। यह उनके जीवन का बेहद खास और भावुक पल था, जिसे उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ साझा किया था। महीने बाद बेटी की पहली झलक साझा बेटी के जन्म के ठीक एक महीने बाद, 10 अप्रैल को रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में मां और बेटी के बीच का प्यार साफ झलक रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। 10 मार्च,2026 को रणदीप हुड्डा ने बेटी के हाथ की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। बेटी का नाम रखा ‘न्योमिका हुड्डा’, अर्थ भी बताया इस खास पोस्ट के जरिए रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ रखा है, जो बेहद यूनिक और खूबसूरत नाम माना जा रहा है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक ऑडियो भी अटैच किया है, जिससे यह पल और भी खास बन गया। न्योमिका का अर्थ बताते हुए लिखा- ईश्वरीय कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम। सोशल मीडिया पर मिल रही ढेरों शुभकामनाएं जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस और सेलेब्रिटीज ने कमेंट्स के जरिए रणदीप हुड्डा और उनके परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। हर कोई इस नन्ही परी के लिए दुआएं कर रहा है और अभिनेता के इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। एक्टर रणदीप हुड्डा के बारे में जानिए…. पिता सर्जन, मां सामाजिक कार्यकर्ता: रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में एक हरियाणवी जाट परिवार में हुआ। उनके पिता डॉ. रणबीर सिंह हुड्डा एक मेडिकल सर्जन हैं, और माता आशा हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका बचपन अपनी दादी के साथ बीता है, क्योंकि उनके माता-पिता काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। उनकी बड़ी बहन अंजलि हुड्डा सांगवान डॉक्टर हैं। छोटे भाई संदीप हुड्डा सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तैराकी, घुड़सवारी में मेडल जीत चुके: रणदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (MNSS) से पूरी की। यहां उन्होंने तैराकी और घुड़सवारी में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते। स्कूल में उन्होंने थिएटर में भी रुचि दिखाई और कई नाटकों में भाग लिया, जिनमें से एक का निर्देशन भी किया। बाद में उनका तबादला दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में हो गया। ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवर बने: 1995 में हुड्डा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चले गए, जहां उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और व्यवसाय प्रबंधन एवं मानव संसाधन प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वहां रहते हुए उन्होंने चीनी रेस्टोरेंट, कार वॉश, वेटर और टैक्सी ड्राइवर जैसे काम किए। 2000 में भारत लौटने के बाद उन्होंने एक एयरलाइन के मार्केटिंग विभाग में काम किया, और साथ ही दिल्ली में मॉडलिंग और थिएटर में भी हाथ आजमाया। 2023 में मणिपुर की एक्ट्रेस से शादी की: ‘टू टीच हिज ओन’ नाटक की रिहर्सल के दौरान निर्देशक मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें फिल्म में काम का प्रस्ताव मिला। रणदीप हुड्डा ने नवंबर 2023 में मणिपुरी एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम से शादी की। मां ने पोस्ट किया-हमारे घर आई नन्हीं राजकुमारीः रणदीप हुड़्डा की माता आशा हुड्डा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा- भगवान की कृपा से हमारे घर एक नन्हीं राजकुमारी का आगमन हुआ है और आज हम दादा-दादी बन गए हैं। भगवान उसे जीवन में सुख, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Arshdeep Singh Girlfriend Rumours | Tattoo Snapchat Photo Clues

अर्शदीप की शेयर की गई पोस्ट और मॉडल के हाथ में बना वैसा ही टैटू। इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। हालांकि अर्शदीप के फोटो शेयर करते ही फैंस ने लड़की . जिसके बाद अर्शदीप का नाम एक पंजाबी मॉडल से जोड़ना शुरू कर दिया। अर्शदीप अभी IPL में पंजाब किंग्स की टीम से खेल रहे हैं। अभी तक अर्शदीप ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। वहीं जिस मॉडल के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उनकी तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं परिवार की तरफ से भी लोग अभी इस पर बात नहीं कर रहे हैं। मॉडल जिसके हाथ पर टैटू की वजह से उसे अर्शदीप से जोड़ा जा रहा है। अर्शदीप की पोस्ट फोटो में क्या… अर्शदीप ने जो फोटो पोस्ट की है, वह एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। इसमें लड़की के हाथ में एक टैटू दिख रहा है। यह टैटू हाथ के पिछले हिस्से पर बना हुआ है। यह टैटू “੧” है, यह सिखी का प्रतीक ‘एक ओंकार’ का हिस्सा है। फैंस ने तुरंत इसे मॉडल के पुराने इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो से मैच किया। मॉडल के हाथ पर भी बिल्कुल वैसा ही और उसी जगह टैटू बना हुआ है। इसके बाद फैंस ने मॉडल के हाथ में टैटू और अर्शदीप की पोस्ट फोटो को बराबर लिखकर कहा कि मिस्ट्री सॉल्व हो गई है। एक यूजर ने चार फोटो शेयर कर लिखा कि हम आपके खेल से परिचित नहीं थे, अर्शदीप सिंह भाई, बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा आपकी गर्लफ्रेंड सबसे खूबसूरत है। अर्शदीप की शेयर की गई फोटो, जिसमें लड़की के हाथ में टैटू दिख रहा है। मॉडल को लेकर चर्चा क्यों? मॉडल के अर्शदीप से रिलेशन को लेकर ज्यादा चर्चा इसलिए भी हो रही है कि वह पंजाब किंग्स के मैच देखने भी पहुंची थीं। जिसकी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर कीं। इसी दौरान उन्होंने दर्शकों के बीच से फोटो खिंचवाईं, जिसमें उनके हाथ में टैटू नजर आ रहा है। हालांकि पड़ताल करने पर पता चला कि ये फोटो पिछले IPL की हैं। मॉडल ने IPL मैच देखते हुए अपनी कई फोटो इंस्टाग्राम पर डाली हैं। शादी को लेकर अर्शदीप और पिता ने क्या कहा था अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में जब पत्रकार ने पूछा कि शादियां बहुत हो रही है। उसकी शादी कब करेंगे। इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि वह कहता है कि अभी वेट करो। अभी टाइम है। अभी और काम बहुत है। शादी के लड्डू में वेट है। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी एक इंटरव्यू में कहा है कि कहा कि पापा का हा ही मे एक इंटरव्यू आया है। उन्होंने 3-4 साल की शादी से फ्रीडम दे दी है। उन्हें मैने कहा कि जब तक मेरे चेहरे पर स्माइल चाहिए, तब तक शादी की बात न करें तो अच्छा है। मां बोली- बेटी की शादी की कोई बात नहीं है अर्शदीप की मां बलजीत कौर ने कहा कि अभी तक उसकी शादी की कोई बात नहीं है। अभी भी क्रिकेट के करियर में व्यस्त है। IPL मैच के दौरान मॉडल की खिंचाई फोटो। कौन है मॉडल, जिससे अर्शदीप को जोड़ा जा रहा जानकारी के मुताबिक मॉडल 1999 में जन्मी हैं और जम्मू की रहने वाली हैं। उन्होंने बीकॉम की डिग्री की है। वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। जिसके बाद मॉडलिंग में कदम रखा। वह एक मैगजीन के कवर पर भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बादशाह, जॉर्डन संधू, गुरू रंधावा जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज, पंजाबी और हिंदी फिल्म भी आ चुकी है। सोशल मीडिया पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने अकाउंट पर लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। ये खबरें भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप ने खरीदी ब्लैक G वैगन, इस मर्सिडीज की कीमत ₹3.59 करोड़ भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने नई ब्लैक रंग की मर्सिडीज AMG G63 गाड़ी खरीदी है। उन्होंने इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फोटो में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद है। तस्वीरों में वह और उनके माता-पिता नई गाड़ी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस लग्जरी SUV की कीमत 3.59 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है। देश में यह AMG बैज वाली सबसे महंगी गाड़ी मानी जाती है और बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर्स तक के बीच बेहद पॉपुलर है (पढ़ें पूरी खबर) क्रिकेटर अर्शदीप बोले- घर में सब बॉलिंग कोच बन गए:छक्का खाने पर पूछते हैं- तूने यॉर्कर क्यों नहीं डाली भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने बताया कि घर में सारे उनके बॉलिंग कोच बन गए हैं। कोच का मैसेज कम आता है, घर से ज्यादा मैसेज आते हैं। मैच खत्म होने के आधे घंटे बाद ही पापा की तरफ से चैट, मम्मी बलजीत कौर और अब तो बहन गुरलीन कौर भी छेड़ती हैं। लिखती हैं- “तेरे को पता छक्का नहीं खाना था, तूने यॉर्कर क्यों नहीं डाली।” (पढ़ें पूरी खबर)
Photo ID for Gold Purchases

Hindi News Business Photo ID For Gold Purchases | Gold & Silver Prices Surge; LPG Rules Eased नई दिल्ली34 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर LPG सिलेंडर से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना एक दिन में 2,291 रुपए बढ़कर 1.49 लाख रुपए पर पहुंच गया और एक किलो चांदी 6,230 रुपए बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg वाला सिलेंडर: आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स और प्रवासी मजदूरों को राहत मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑर्थोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना आज ₹2,291 बढ़कर ₹1.48 लाख पर पहुंचा: इस साल कीमत में ₹15 हजार का इजाफा; चांदी ₹6,230 महंगी होकर ₹2.34 लाख प्रति किलो हुई सोना-चांदी के दाम में मंगलवार को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,291 रुपए बढ़कर 1.49 लाख रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले 3 अप्रैल को इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 6,230 रुपए बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.28 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ईरान की ग्लोबल सप्लाई रोकने की धमकी, कच्चा-तेल $110 पार: भारत के आयात बिल पर ₹16,000 करोड़ का बोझ बढ़ेगा, बढ़ सकती है महंगाई अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें आज फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को नर्क बनाने धमकी देने के बाद ईरान ने ग्लोबल सप्लाई ठप करने की बात कही है। इससे आज एक बैरल ब्रेंट क्रूड की कीमत $1.71 की बढ़कर $110.74 पर पहुंच गई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह तनाव इसी तरह जारी रहा, तो कच्चे तेल की कीमतें $150 प्रति बैरल पहुंच सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. ट्रायम्फ ट्रैकर 400 भारत में लॉन्च: 40hp पावरफुल बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील, कीमत ₹2.46 लाख ब्रिटिश प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी ट्रायम्फ ने आज (6 अप्रैल) भारत में अपनी नई मोटरसाइकिल ट्रैकर 400 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बाइक को खास भारतीय बाजार की टैक्स नीतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें पुराना 398cc का इंजन न देकर, 40hp पावर वाला एक बिल्कुल नया डाउनसाइज्ड 349cc का इंजन दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2,46,000 है। ये स्पीड 400 से ₹14,000 महंगी और स्क्रैम्बलर 400X से ₹14,000 सस्ती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
4 Astronauts Travel 4.02 Lakh Km From Earth; Moon Dark Side Photo

वॉशिंगटन2 मिनट पहले कॉपी लिंक नासा के ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार चार अंतरिक्ष यात्री चांद की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। भारतीय समयानुसार आज 6 अप्रैल की सुबह वे चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। आज का दिन इस मिशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। अंतरिक्ष यात्री न केवल चांद के पिछले हिस्से को देखेंगे, बल्कि वे पृथ्वी से इतनी दूर चले जाएंगे जहां आज तक कोई भी इंसान नहीं पहुंचा है। यह मिशन अपोलो 13 का 1970 में बनाया गया धरती से सबसे ज्यादा दूरी का 400,171.18 km का रिकॉर्ड तोड़ देगा। इन अंतरिक्ष यात्रियों के पृथ्वी से 402,336 किमी दूर तक पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय समयानुसार आर्टेमिस-II फ्लाईबाय का पूरा शेड्यूल इवेंट समय (EST) समय (IST) अपोलो-13 का रिकॉर्ड टूटेगा 1:56 PM 12:26 AM एस्ट्रोनॉट्स का संदेश 2:10 PM 12:40 AM चांद का ऑब्जर्वेशन शुरू 2:45 PM 01:15 AM संपर्क टूटेगा 6:44 PM 05:14 AM चांद के सबसे करीब 7:02 PM 05:32 AM पृथ्वी से अधिकतम दूरी 7:07 PM 05:37 AM पृथ्वी से दोबारा संपर्क 7:25 PM 05:55 AM सूर्य ग्रहण 8:35 PM 07:05 AM चांद का ऑब्जर्वेशन खत्म 9:20 PM 07:50 AM नोट: EST यानी ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम और IST इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के बीच 10 घंटे 30 मिनट का अंतर है। EST का टाइम 6 अप्रैल का हैं। IST का टाइम 7 अप्रैल का हैं। चांद के अंधेरे हिस्से की फोटोग्राफी होगी नासा ने क्रू को चांद की सतह के 30 खास टारगेट की लिस्ट भेजी है, जिनकी उन्हें फोटोग्राफी और ऑब्जर्वेशन करना है। इसमें सबसे प्रमुख है ‘ओरिएंटल बेसिन’ , जो करीब 600 मील चौड़ा एक क्रेटर है। यह 3.8 अरब साल पहले किसी बड़े उल्कापिंड के टकराने से बना था। इसके अलावा वे ‘हर्ट्जस्प्रंग बेसिन’ का भी अध्ययन करेंगे ताकि समझ सकें कि समय के साथ चांद की सतह कैसे बदलती है। यह उस एप्लिकेशन का स्क्रीनशॉट है जिसे आर्टेमिस II का क्रू अपने PCDs पर देखता है। यह सॉफ्टवेयर उन्हें चांद से जुड़े वैज्ञानिक ऑब्जर्वेशन प्लान को पूरा करने में गाइड करता है। इस खास सॉफ्टवेयर को ‘क्रू लूनर ऑब्जर्वेशन टीम’ ने बनाया है, जो आर्टेमिस II की लूनर साइंस टीम का ही एक हिस्सा है। इस स्क्रीनशॉट में आप चंद्रमा के नीचे दाईं ओर ‘ओरिएंटल बेसिन’ देख सकते हैं, जिस पर टारगेट नंबर 12 का गोला बना है। इसके बाईं ओर टारगेट नंबर 13, ‘हर्ट्जस्प्रंग बेसिन’ दिखाई दे रहा है। सातवां दिन: चांद की ग्रेविटी से पृथ्वी पर लौटेगा यान चांद के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर निकलकर यान वापस धरती की ओर अपना सफर शुरू कर देगा। आर्टेमिस-2 का रास्ता काफी हद तक 1970 के अपोलो-13 मिशन जैसा है। यह चांद के गुरुत्वाकर्षण का इस्तेमाल ‘गुलेल’ की तरह करेगा, जो यान को वापस पृथ्वी की ओर धकेल देगा। पूरे मिशन में चारों अंतरिक्ष यात्री करीब 11.02 लाख किमी का सफर तय करेंगे। दसवां दिन: 10 अप्रैल को प्रशांत महासागर में गिरेगा यान भारतीय समय के अनुसार 11 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे ओरियन पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा। 6:36 बजे यह सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में ‘स्प्लैशडाउन’ करेगा। इसके बाद ह्यूस्टन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें मिशन की जानकारी दी जाएगी। मकसद: ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच चाहता है नासा मिशन का मकसद स्पेसक्राफ्ट के ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच करना है। नासा देखना चाहता है कि अंतरिक्ष में इंसानों के रहने के लिए यह कितना सुरक्षित है। यान अभी चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरेगा, लेकिन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों के बसने का रास्ता आसान बनाएगा। 4 एस्ट्रोनॉट्स: पहली बार कोई महिला चांद के करीब पहुचेगी मिशन में नासा के तीन और कनाडाई स्पेस एजेंसी (CSA) का एक अंतरिक्ष यात्री शामिल है। 1. रीड वाइजमैन: यूएस नेवी के टेस्ट पायलट रह चुके वाइजमैन (50) मिशन कमांडर हैं। 2014 में स्पेस स्टेशन पर 6 महीने बिताने वाले वाइजमैन जमीन पर ऊंचाई से डरते हैं। 2020 में अपनी पत्नी को खोने के बाद वाइजमैन अपनी दो बेटियों की अकेले परवरिश कर रहे हैं। 2. क्रिस्टीना कोच: इंजीनियर और फिजिसिस्ट क्रिस्टीना कोच (47) मिशन स्पेशलिस्ट हैं। वह अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला (328 दिन) का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। बचपन में अपोलो-8 की खींची गई ‘अर्थराइज’ फोटो देखकर उन्होंने अंतरिक्ष यात्री बनने की ठानी थी। 3. जेरेमी हैनसन: कनाडा के पूर्व फाइटर पायलट जेरेमी हैनसन (50) मिशन स्पेशलिस्ट हैं। अगर सब-कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो हैनसन इस मिशन के जरिए चांद तक पहुंचने वाले पहले गैर-अमेरिकी बनेंगे। हैनसन अपने साथ कनाडा का मशहूर मैपल सिरप और कुकीज ले गए हैं। 4. विक्टर ग्लोवर: मिशन के लिए पायलट चुने गए ग्लोवर (49) चांद के करीब पहुंचने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति होंगे। ग्लोवर अपने साथ बाइबिल, अपनी शादी की अंगूठियां ले गए हैं। वे कहते हैं कि ब्रह्मांड में अपनी जगह को तलाशना और सीखना ही इंसान होने का असली मतलब है। अपोलो और आर्टेमिस प्रोग्राम में बड़ा अंतर 70 के दशक में हुए अपोलो मिशन का मुख्य उद्देश्य सोवियत संघ के साथ चल रही ‘स्पेस रेस’ में खुद को बेहतर साबित करना था। लेकिन आर्टेमिस प्रोग्राम पूरी तरह से भविष्य की तैयारी है। नासा इस बार चांद पर एक स्थायी बेस बनाना चाहता है, ताकि इंसान वहां रहकर काम करना सीख सके। यह अनुभव भविष्य में मंगल पर जाने के सपने को पूरा करने में मदद करेगा। साल 1969 में चंद्रमा की सतह पर अमेरिकी झंडे के पास खड़े अंतरिक्ष यात्री बज एल्ड्रिन। नॉलेज पार्ट: अब तक केवल 24 लोग ही चांद के पास या उसकी सतह तक पहुंच पाए हैं। वे सभी अमेरिकी एस्ट्रोनॉट्स थे। सभी 1968 से 1972 के बीच चले अपोलो मिशन का हिस्सा थे। नासा के ‘अपोलो प्रोग्राम’ में क्रू और बिना क्रू वाले मिलाकर कुल 17 मिशन हुए। अगर सिर्फ उन मुख्य मिशनों की बात करें जिनमें अंतरिक्ष यात्री शामिल थे, तो ये 11 थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Uttar Pradesh Varanasi Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati ‘Chaturangini’ army Live photo Video update

वाराणसी5 घंटे पहलेलेखक: अनुज तिवारी कॉपी लिंक वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- चतुरंगिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। इसमें देशभर से लोग भर्ती होंगे। उन्होंने बताया- यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना बनाने के लिए श्रीशंकराचार्य चतुरंगिणी सभा का गठन किया है। इसमें 27 सदस्य होंगे। इसका अध्यक्ष वे खुद होंगे। शंकराचार्य ने अपनी सेना के काम करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा- पहले टोको, यानी टोकेंगे। कहो कि यह गलत हो रहा है। नहीं माने तो रोको। भाई, आपको रुकना पड़ेगा। नहीं तो फिर ठोको। ठोको का मतलब सीधे प्रहार करना नहीं है। मुकदमा करना, शिकायत करना और पंचायत करना भी ठोको में आएगा। ये सभी संवैधानिक तरीके अपनाते हुए काम करेंगी। चतुरंगिणी सेना यानी हाथी-घोड़े, रथ और पैदल सेना शंकराचार्य बोले- एक टीम में 10 लोग होंगे शंकराचार्य ने कहा- 1 पत्ती (टीम) में 10 लोग होंगे। 21 हजार 870 टीमें बनेंगी तो सेना तैयार हो जाएगी। भारत में अभी करीब 800 जिले हैं। अगर हर जिले में 27 टीमें, यानी 270 लोग तैयार हो गए, तो 2 लाख 16 हजार लोग तैयार हो जाएंगे। ‘धार्मिक परिसर में वही लोग जाएं, जो उस धर्म को मानते हैं’ उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के मामले में शंकराचार्य ने कहा- मक्का-मदीना में 40 किलोमीटर पहले ही दूसरे धर्म के लोगों को रोक दिया जाता है। वह गलत नहीं है। ठीक है। वैसे ही हमारे भी धर्म स्थल हैं। हमें भी अपनी पवित्रता चाहिए। हमें भी अपने ढंग से पूजा-पाठ करना है। वहां दूसरा क्यों जाएगा। हमारे यहां परंपरा है कि धार्मिक परिसरों में वही लोग जा सकते हैं, जो उस धर्म को मानते हैं। शंकराचार्य ने बताया- चतुरंगिणी सेना की एक टीम में 10 लोग होंगे। शंकराचार्य को चतुरंगिणी सेना बनाने की जरूरत क्यों पड़ी आदि शंकराचार्य ने आठवीं सदी में 13 अखाड़े बनाए थे। इन अखाड़ों का गठन हिंदू धर्म और वैदिक संस्कृति की रक्षा के लिए किया गया था। धर्म की रक्षा के लिए नागा साधुओं की एक सेना की तर्ज पर ही अखाड़ों को तैयार किया गया था। जिसमें उन्हें योग, अध्यात्म के साथ शस्त्रों की भी शिक्षा दी जाती है। इन अखाड़ों को शंकराचार्य की सेना भी कहा जाता था। आजादी के बाद 1954 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (ABAP) का गठन हुआ था। 1954 के प्रयाग (इलाहाबाद) कुंभ में मची भगदड़ के बाद, व्यवस्था सुधारने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पहल पर, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने मिलकर इस संस्था की स्थापना की। ऐसा माना जाता है कि अखाड़ा परिषद बनने के बाद इनकी कमान परिषद के अध्यक्ष के हाथ में आ गई और धीरे-धीरे शंकराचार्यों का कमांड इन पर से कम हो गया। 18 जनवरी (मौनी अमावस्या) को शंकराचार्य प्रयागराज माघ मेले में अपने शिविर से पालकी में सवार होकर संगम स्नान के लिए रवाना हुए। पालकी को संगम नोज तक ले जाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शंकराचार्य धरने पर बैठ गए, लेकिन किसी भी अखाड़े ने उनका समर्थन नहीं किया। उस वक्त अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा था- मुख्यमंत्री को लेकर शंकराचार्य की कड़े शब्दों में की गई टिप्पणियां गलत हैं। 10 दिन बाद 28 जनवरी को शंकराचार्य बिना स्नान किए काशी लौट गए। इसके बाद वे यूपी सरकार पर लगातार हमलावर रहे। उन्होंने ‘गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ यात्रा का ऐलान किया और साधु-संतों से साथ आने की अपील की। 7 मार्च को काशी से शुरू हुई यात्रा 11 मार्च को लखनऊ पहुंची। यहां शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा अभियान का शंखनाद किया, लेकिन साधु-संतों की भागीदारी सीमित दिखी। 11 मार्च को शंकराचार्य ने कहा था कि साधु समाज में विकृति आ गई है। एक लकीर खिंच गई है। उन्होंने सभी अखाड़ों को पत्र लिखकर यह पूछने की बात कही कि वे किसके साथ हैं। —————- शंकराचार्य से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- लखनऊ में शंकराचार्य से मिले अखिलेश, बोले- नकली संत अब बेनकाब होंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान अखिलेश जमीन पर बैठे नजर आए। बाहर निकलने पर अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से कहा- शंकराचार्य से मिलकर आ रहा हूं। उनके आशीर्वाद से अब नकली संतों का अंत होगा। अब वे लोग भी बेनकाब होंगे, जो धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। सबका सच सामने आएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
G Khan Confuses Fans With Jasmin Akhtar Photo

पंजाबी सॉन्ग में सिंगिंग एक्टिंग करते जी खान और जैसमीन अख्तर। पंजाबी सिंगर जी. खान ने लेडी सिंगर जैसमीन अख्तर के साथ इंस्टाग्राम ID पर फोटो पोस्ट कर फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। जी खान ने 5 फोटो पोस्ट की हैं, जिनमें रेड हार्ट इमोजी बनाते हुए जैसमीन अख्तर को भी टैग किया है। इसमें जी. खान ने लिखा- 17 मार्च लॉक कर . दोनों इन फोटो में शादी के जोड़े में दिख रहे हैं। हालांकि जी खान शादी की बात कर रहे या फिर यह कोई गाने की शूटिंग है, इसको लेकर फैंस को कुछ पता नहीं चल रहा। हालांकि फैंस जी खान की ट्रोलिंग भी कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले जी खान अपने स्टेज शो और इंटरव्यू में एक्ट्रेस सोनम बाजवा पर कमेंट करते रहते थे। फैंस खान का नाम सोनम से जोड़ते रहते थे। लुधियाना में हुए एक शो के दौरान जी खान ने कहा था कि जल्द एक खुशखबरी देंगे। इस बार काम पक्का होगा। तब फैंस ने लाइव शो के दौरान ही सोनम बाजवा के नारे लगाए थे। इन फोटोज के नीचे भी फैंस सोनम बाजवा पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने सोनम बाजवा के लिए यहां तक लिख दिया- रोईं ना जे याद जी खान दी आई वे, हालांकि जी खान को लेकर सोनम बाजवा ने कभी कुछ नहीं कहा। वह 5 PHOTOS, जो जी खान ने पोस्ट कीं… अब जानिए, जैसमीन अख्तर कौन है? जैसमीन अख्तर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक उभरती हुई मॉडल, एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। पिछले कुछ समय में उनका नाम खास तौर पर पंजाबी म्यूजिक वीडियोज और फोटो शूट्स के कारण तेजी से चर्चा में आया है। कैमरा प्रेजेंस, स्टाइल और लुक्स की वजह से वह सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। ******************* ये खबरें भी पढ़ें.. पंजाबी सिंगर के शो में सोनम बाजवा के नारे:जी खान ने एक्ट्रेस के लिए गाया- दो गल्लां करिए प्यार दियां; बोले- पक्की मोहर लगा अपडेट दूंगा पंजाबी सिंगर जी खान अपने लाइव शो में अक्सर बॉलीवुड व पॉलीवुड अभिनेत्री सोमन बाजवा को लेकर टिप्पणियां करते रहते हैं। वो मंच से कई बार सोनम बाजवा के लिए गीत भी का चुके हैं। ऐसे में जब वो मंच पर आते हैं तो उनके फैंस सोनम-सोनम के नारे लगाना शुरू कर देते हैं (पढ़ें पूरी खबर) एक्ट्रेस सोनम बाजवा परफॉर्मेंस से विवादों में फंसी:शॉर्ट कॉस्टयूम और डांस मूव्स पर पंजाबियों को एतराज एक्ट्रेस सोनम बाजवा का गोवा में डांस देखकर पंजाबी भड़क गए हैं। परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहनने पर सोशल मीडिया पर पंजाबियों ने एतराज जताया है। सोनम का वीडियो सामने आने पर यूजर ने लिखा की छोटे कपड़े पहनकर सोनम पंजाब का जुलूस निकलवा रही है। यह पंजाब का सभ्याचार नहीं है। गुस्साए यूजर ने सोनम को फेल हीरोइन तक कह दिया (पढ़ें पूरी खबर)








