Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

Hindi News National Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X Profile Photo With Operation Sindoor Logo नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी समेत केंद्र के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने डिस्प्ले पिक्चर में ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लगाया है। यह पहल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए सैन्य ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के साहस को ट्रिब्यूट देने के लिए की गई। अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। 7 मई 2025 को लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर में, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में नौ बड़े आतंकी लॉन्चपैड को नष्ट कर दिया था। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन की सुविधाओं को निशाना बनाया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया था। पीएम मोदी का X अकाउंट, जिस पर डीपी बदली है… पीएम ने संस्कृत के श्लोक से किया सेनाओं के पराक्रम को सलाम पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के लिए जरिए सेनाओं के पराक्रम को सलाम किया है। उन्होंने लिखा- उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्…। यानी हे भारत, जिस सेना के योद्धा ऊंचे उत्साह और मजबूत मनोबल वाले हों, और जिसके पास अच्छे वाहन/साधन हों, उस सेना की विजय निश्चित मानी जाती है। एक और पोस्ट में पीएम लिखते हैं… एक साल पहले, हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बेजोड़ साहस, सटीकता और संकल्प का प्रदर्शन किया था। उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने पहलगाम में बेकसूर भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत की थी। पूरा देश हमारी सेनाओं के शौर्य को सलाम करता है।ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत प्रतिक्रिया और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उसके अटूट संकल्प को दर्शाया। इसने हमारी सेनाओं के पेशेवरपन, तैयारी और समन्वित शक्ति को भी उजागर किया। साथ ही, इसने हमारी सेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल को भी दिखाया और इस बात पर जोर दिया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की भारत की कोशिश ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कितनी ताकत दी है।आज, एक साल बाद भी, हम आतंकवाद को हराने और उसे बढ़ावा देने वाले पूरे तंत्र को तबाह करने के अपने संकल्प पर पहले की तरह ही अडिग हैं। ऐसे सिलेक्ट हुआ था नाम और लोगो 8 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब सेना के अधिकारियों जानकारी देने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, तब बताया था कि ऑपरेशन के लिए 5 नाम तय हुए थे। सबसे आखिर में 2 नाम ऑपरेशन मंगलसूत्र और सिंदूर चुना गया। पहलगाम आतंकी हमले में कई महिलाओं के सुहाग उजाड़े गए थे, इसलिए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को मंजूरी दी। पढ़िए 7 से 10 मई 2025 के बीच अजेय हिंदुस्तान के वो 88 घंटे, जब हमारे प्रहार से घुटनों पर आ गया था पाकिस्तान… 6-7 मई: रात 1.05 से 1.27 बजे क्या हुआ: भारतीय वायुसेना ने 23 मिनट में पीओके और पाक के भीतर 9 आतंकी ठिकाने उड़ाए। 100 आतंकी मारे गए। शाम को पाक ने मिसाइलें दागीं। 15 शहर निशाने पर थे, पर हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने करारा जवाब दिया। 8 मई: देर रात 2 से सुबह 4 बजे क्या हुआ: पाक ने लेह से गुजरात तक 1000 ड्रोन से 36 जगह हमला बोला। हमने 98% को मार गिराया। पाक के 4 एयर डिफेंस सिस्टम, एक रडार तबाह। 9 मई: रात 10:30 से 1:55 बजे क्या हुआ: पाक ने 26 जगहों पर लंबी दूरी के हथियार दागे। भारत ने ड्रोन और सुखोई विमानों से ‘ब्रह्मोस’ दागी। इसने पाक के 11 एयरबेस और कई विमान तबाह किए। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… भारत में पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स बनेगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेगी ऑपरेशन सिंदूर और वैश्विक युद्धों (रूस-यूक्रेन व पश्चिम एशिया) से सबक लेते हुए भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का निर्णय लिया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’ (पहली जवाबी कार्रवाई) के तौर पर तैनात की जाएगी। इसे डेटा और कॉग्निटिव वारफेयर फोर्स का तकनीकी समर्थन होगा। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
बीच सड़क पर नीतू कपूर और रणबीर ने किया डांस:साथ में पोज भी दिए, मां ने बेटे को गले लगाकर किया किस

एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर बुधवार को पैपराजी के सामने साथ डांस स्टेप्स करते नजर आए। यह वीडियो तब का है जब मुंबई में दोनों एक साथ स्पॉट हुए और पैपराजी को पोज दिए और डांस स्टेप्स भी करते दिखे। नीतू ने बेटे को गले लगाया और उनके गाल पर प्यार से किस किया। इस दौरान रणबीर कपूर ब्लू डेनिम जींस और लेमन कलर की शर्ट में दिखे, जबकि नीतू कपूर डेनिम जींस, व्हाइट-ब्लू शर्ट और ब्लेजर में नजर आईं। दोनों के इस अंदाज पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जोड़ी और बॉन्डिंग की तारीफ की है। नीतू कपूर फिल्म ‘दादी की शादी’ में आएंगी नजर गौरतलब, नीतू कपूर (नीतू सिंह) 70 और 80 के दशक की चर्चित अभिनेत्री रही हैं और उन्होंने ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘दीवार’ और ‘धर्मवीर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। 67 की उम्र में भी वे फिल्मों में एक्टिव हैं। जल्द ही वो फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आएंगी, जो 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह कपिल शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे और यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Deepika Padukone Ranveer Singh Mumbai Airport Protective Mode Photo 2026

12 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार स्पॉट हुई हैं। दीपिका को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के ठीक पीछे चलते नजर आए। इस दौरान रणवीर काफी केयरिंग और प्रोटेक्टिव मोड में दिखे। उन्होंने कार से उतरने में दीपिका की मदद की और एयरपोर्ट के अंदर जाते समय भी दीपिका के पीछे हाथ रखकर उन्हें भीड़ से बचाते नजर आए। वहीं दीपिका इस दौरान काफी रिलैक्स और कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आईं। दोनों ने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए। बेटी दुआ ने दी थी खुशखबरी बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। इस पोस्ट में उनकी बड़ी बेटी ‘दुआ’ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही थी। दीपिका ने इस पोस्ट के कैप्शन में दो ‘बुरी नजर’ (Evil Eye) वाले इमोजी लगाए थे। 2018 में इटली में हुई थी ग्रैंड वेडिंग दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी साल 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी कोंकणी और सिंधी, दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। 8 सितंबर 2024 को उन्होंने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Deepika Padukone Ranveer Singh Mumbai Airport Protective Mode Photo 2026

28 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार स्पॉट हुई हैं। दीपिका को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के ठीक पीछे चलते नजर आए। इस दौरान रणवीर काफी केयरिंग और प्रोटेक्टिव मोड में दिखे। उन्होंने कार से उतरने में दीपिका की मदद की और एयरपोर्ट के अंदर जाते समय भी दीपिका के पीछे हाथ रखकर उन्हें भीड़ से बचाते नजर आए। वहीं दीपिका इस दौरान काफी रिलैक्स और कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आईं। दोनों ने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए। बेटी दुआ ने दी थी खुशखबरी बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। इस पोस्ट में उनकी बड़ी बेटी ‘दुआ’ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही थी। दीपिका ने इस पोस्ट के कैप्शन में दो ‘बुरी नजर’ (Evil Eye) वाले इमोजी लगाए थे। 2018 में इटली में हुई थी ग्रैंड वेडिंग दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी साल 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी कोंकणी और सिंधी, दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। 8 सितंबर 2024 को उन्होंने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Akshay Kumar Daughter Nude Photo Demand

4 मिनट पहले कॉपी लिंक मामला 2025 में सामने आया था, जिसके बारे में अक्षय ने खुद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बताया था। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र साइबर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) यशस्वी यादव ने शुक्रवार को गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर अवेयरनेस पर एक स्पेशल सेशन भी ऑर्गनाइज किया। इस दौरान ADGP यशस्वी यादव ने बताया कि अक्षय की बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई की गई। ADGP यशस्वी यादव साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में घटना के बारे में बताते हुए। इस दौरान अक्षय कुमार का अक्टूबर 2025 का एक पुराना वीडियो भी चलाया गया, जिसमें उन्होंने इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में गेम के दौरान सामान्य बातचीत हुई, लेकिन बाद में अजनबी ने पहले लोकेशन पूछी, फिर जेंडर पूछा और उसके बाद न्यूड फोटो भेजने की मांग की। पिछले साल अक्षय ने घटना के बारे में बताया था पिछले साल अक्षय ने बताया था कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी। 3 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ के उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षय कुमार पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। जहां एक्टर ने कहा था, मैं आप सभी को एक छोटी-सी घटना बताना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी। मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ ऐसे वीडियो गेम्स होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं। उस समय वह एक अनजान व्यक्ति के साथ खेल रही थी। जब आप गेम खेलते हैं, तो वहां से कभी-कभी मैसेज आने लगते हैं। एक मैसेज आया तुम लड़का हो या लड़की? मेरी बेटी ने जवाब दिया लड़की। उसके बाद उस व्यक्ति ने मैसेज भेजा कि क्या तुम अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हो? उसने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर अपनी मां ट्विंकल को बताया। यहीं से चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर क्राइम का हिस्सा है। मुंबई पुलिस के साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में पत्रिका का भी विमोचन हुआ था। अक्षय कुमार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा था कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर हफ्ते एक ‘साइबर पीरियड’ होना चाहिए, जिसमें उन्हें इस बारे में समझाया जाए। अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे एक बेटा और बेटी हैं। अक्षय कुमार की बेटी करीब 13 साल की हैं। एक्टर अक्सर मीडिया की नजरों से अपनी बेटी को सुरक्षित रखते हैं। हालांकि, वे कभी-कभार सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं, लेकिन ज्यादातर तस्वीरों में बेटी का चेहरा छुपा होता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मुंबई में फेंटी ब्यूटी के इवेंट में शामिल हुईं रिहाना:सिंगर ने हिंदी में कहा शुक्रिया, ईशा अंबानी के साथ तस्वीर क्लिक करवाई

मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में शुक्रवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी के भारत में आधिकारिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट को ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ नाम दिया गया था। कार्यक्रम में रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मौजूद थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, अदिति भाटिया और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में शामिल हुए। वहीं, इवेंट के दौरान रिहाना ने हिंदी में बात करने की कोशिश भी की। रिहाना स्टोर के अंदर से बाहर आती हैं और पैपराजी से पूछती हैं, “How do you say thank you in Hindi?” (हिंदी में थैंक यू कैसे कहते हैं?)। जब उन्हें स्टोर के अंदर से किसी ने “शुक्रिया” शब्द बताया, तो वह फिर से मुस्कुराते हुए बाहर आईं और जोर से “शुक्रिया” कहा। देखें इवेंट की तस्वीरें- बता दें कि फीनिक्स पैलेडियम में 25 अप्रैल से 4 मई 2026 तक यह खास पॉप-अप स्टोर खुला रहेगा, जहां फेंटी ब्यूटी के अलग-अलग शेड्स और प्रोडक्ट्स को लोग करीब से देख और ट्राय कर सकेंगे। भारत में फेंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स अब रिलायंस रिटेल के तीरा ब्यूटी और सेफोरा पर विशेष रूप से उपलब्ध होंगे। रिहाना का भारत का दूसरा दौरा इंटरनेशनल सिंगर रिहाना शुक्रवार को दूसरी बार भारत पहुंचीं। इससे पहले वह 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने आई थीं। वह 29 फरवरी, 2024 को जामनगर पहुंचीं और इवेंट के अगले दिन वापस लौट गईं। मार्च 2024 में जामनगर में हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी में दुनिया भर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मार्क जकरबर्ग, प्रिसिला चान, बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प शामिल हैं। रिहाना ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं रिहाना का पहला गाना पॉन डे रिप्ले था। यह गाना 24 मई 2005 को उनके पहले स्टूडियो एल्बम, म्यूजिक ऑफ़ द सन के लीड सिंगल के तौर पर रिलीज हुआ था। वहीं, रिहाना का 2007 का गाना अम्ब्रेला उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट था, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया। इससे उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने अब तक नौ ग्रैमी जीते हैं। रिहाना पहली महिला कलाकार हैं जिनके 10 गानों ने स्पॉटिफाई पर 1 अरब से ज्यादा स्ट्रीम्स पार किए हैं।
मुंबई में फेंटी ब्यूटी के इवेंट में शामिल हुईं रिहाना:सिंगर ने हिंदी में कहा शुक्रिया, ईशा अंबानी के साथ तस्वीर क्लिक करवाई

मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में शुक्रवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी के भारत में आधिकारिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट को ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ नाम दिया गया था। कार्यक्रम में रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मौजूद थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, अदिति भाटिया और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में शामिल हुए। वहीं, इवेंट के दौरान रिहाना ने हिंदी में बात करने की कोशिश भी की। रिहाना स्टोर के अंदर से बाहर आती हैं और पैपराजी से पूछती हैं, “How do you say thank you in Hindi?” (हिंदी में थैंक यू कैसे कहते हैं?)। जब उन्हें स्टोर के अंदर से किसी ने “शुक्रिया” शब्द बताया, तो वह फिर से मुस्कुराते हुए बाहर आईं और जोर से “शुक्रिया” कहा। देखें इवेंट की तस्वीरें- बता दें कि फीनिक्स पैलेडियम में 25 अप्रैल से 4 मई 2026 तक यह खास पॉप-अप स्टोर खुला रहेगा, जहां फेंटी ब्यूटी के अलग-अलग शेड्स और प्रोडक्ट्स को लोग करीब से देख और ट्राय कर सकेंगे। भारत में फेंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स अब रिलायंस रिटेल के तीरा ब्यूटी और सेफोरा पर विशेष रूप से उपलब्ध होंगे। रिहाना का भारत का दूसरा दौरा इंटरनेशनल सिंगर रिहाना शुक्रवार को दूसरी बार भारत पहुंचीं। इससे पहले वह 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने आई थीं। वह 29 फरवरी, 2024 को जामनगर पहुंचीं और इवेंट के अगले दिन वापस लौट गईं। मार्च 2024 में जामनगर में हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी में दुनिया भर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मार्क जकरबर्ग, प्रिसिला चान, बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प शामिल हैं। रिहाना ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं रिहाना का पहला गाना पॉन डे रिप्ले था। यह गाना 24 मई 2005 को उनके पहले स्टूडियो एल्बम, म्यूजिक ऑफ़ द सन के लीड सिंगल के तौर पर रिलीज हुआ था। वहीं, रिहाना का 2007 का गाना अम्ब्रेला उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट था, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया। इससे उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने अब तक नौ ग्रैमी जीते हैं। रिहाना पहली महिला कलाकार हैं जिनके 10 गानों ने स्पॉटिफाई पर 1 अरब से ज्यादा स्ट्रीम्स पार किए हैं।
West Bengal Tamil Nadu Election 2026 Violence PHOTO VIDEO; BJP TMC DMK AIADMK

Hindi News National West Bengal Tamil Nadu Election 2026 Violence PHOTO VIDEO; BJP TMC DMK AIADMK | Mamata Banerjee नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में पहल फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और मारपीट हुई। मुर्शिदाबाद जिले में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वहीं कुमारगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट हुई। वहीं, आसनसोल सीट से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ। 1. भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं। 2. आसनसोल साउथ में भी भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला हुआ। इससे उनकी गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। घटना के समय विधायक कार में ही मौजूद थीं। 3. हुमायूं कबीर समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पथराव हुआ। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हुमायूं की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया। 4. सिलीगुड़ी में भाजपा और TMC कार्यकर्ता भिड़े सिलीगुड़ी में भी वोटिंग के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ में बने बूथ पर वोटिंग हो रही थी। इसी दौरान बूथ के बाहर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। यहां से शंकर घोष भाजपा प्रत्याशी हैं। 5. मालदा में EVM खराब, भीड़ ने चुनाव अधिकारी को घेरा मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया। बूथ के बाहर मौजूद लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और आपत्ति जताई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अधिकारी को भीड़ से बचाया और बूथ के अंदर भेजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
West Bengal Tamil Nadu Election 2026 Violence PHOTO VIDEO; BJP TMC DMK AIADMK

Hindi News National West Bengal Tamil Nadu Election 2026 Violence PHOTO VIDEO; BJP TMC DMK AIADMK | Mamata Banerjee नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में पहल फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और मारपीट हुई। मुर्शिदाबाद जिले में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वहीं कुमारगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट हुई। आसनसोल सीट से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमला हुआ। 1. भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं। 2. आसनसोल साउथ में भी भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला हुआ। इससे उनकी गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। घटना के समय विधायक कार में ही मौजूद थीं। 3. हुमायूं कबीर समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पथराव हुआ। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हुमायूं की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया। 4. सिलीगुड़ी में भाजपा और TMC कार्यकर्ता भिड़े सिलीगुड़ी में भी वोटिंग के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ में बने बूथ पर वोटिंग हो रही थी। इसी दौरान बूथ के बाहर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। यहां से शंकर घोष भाजपा प्रत्याशी हैं। 5. मालदा में EVM खराब, भीड़ ने चुनाव अधिकारी को घेरा मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया। बूथ के बाहर मौजूद लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और आपत्ति जताई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अधिकारी को भीड़ से बचाया और बूथ के अंदर भेजा। ———————————— चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बंगाल के कुमारगंज में BJP प्रत्याशी को दौड़ाकर पीटा, आसनसोल में भाजपा MLA अग्निमित्रा की कार पर हमला पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है। पूरी खबर पढ़ें… मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, झाल उन्हें लग रही, बंगाल के कृष्णानगर में कहा- 4 मई को बीजेपी जीतेगी पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृष्णानगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। मैं सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए। यह पिछले 50 साल में पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vrindavan Boat Tragedy LIVE Photo Video Update; Punjab Tourist

राकेश पचौरी | मथुरा15 मिनट पहले कॉपी लिंक मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। सोमवार को चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 200 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। टीम 20 किमी दायरे में लापता श्रद्धालुओं की तलाश कर रही है। इस बीच, सुबह 8 बजे नदी में 2 शव मिले। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश बरामद हुई। प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। रस्सी बांधकर शवों को नाव में खींचा गया और बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों की पहचान की। युवक की पहचान पंजाब में लुधियाना के रहने वाले यश भल्ला (22) के रूप में हुई है। यश पहली बार वृंदावन आए थे। बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़े थे। धार्मिक संकीर्तन में ढोलक बजाते थे। नाव डूबने से पहले का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यश ढोलक बजाते दिखाई दे रहे थे। यश के बड़े भाई अकाउंटेंट है। मां सुनीता हाउस वाइफ हैं। पिता रेहड़ी-फड्डी लगाकर कपड़े बेचते है। वहीं, महिला की पहचान दुगरी, लुधियाना की मोनिका टंडन के रूप में हुई है। वो अपनी सास सविता के साथ आई थी। 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पति विदेश में थे। जल्द ही विदेश जाने वाली थी। हादसे के दिन नाव में पड़ोसी महिला डिंकी के साथ बैठी थी। डिंकी लाश कल बरामद हुई थी। एक श्रद्धालु पंकज मल्होत्रा (40) अब भी लापता हैं। पंकज हिमाचल प्रदेश में स्टील कंपनी में मैनेजर थे। बता दें कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। हादसा श्री बांके बिहारी मंदिर से 2 किमी दूर केसी घाट पर हुआ था। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया है। पप्पू ने अपनी नाव में श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। तस्वीरें देखिए- सर्च टीम को सुबह 8 बजे यमुना नदी से एक महिला का शव मिला। उसकी पहचान मोनिका के रूप में हुई। सर्च टीम को उस युवक का भी शव मिल गया, जो हादसे से पहले के वीडियो में ढोलक बजाता दिख रहा था। सेना समेत करीब 200 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। 20 किमी दायरे में एक लापता की तलाश कर रही है। रविवार को हादसे से पहले के 4 वीडियो सामने आए। इनमें श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। भजन-कीर्तन करते दिखाई दिए। कैसे हुआ हादसा? जान लीजिए- हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 23 मिनट पहले कॉपी लिंक वृंदावन हादसे को लेकर प्रशासन ने जारी किया बयान; VIDEO पुलिस अधीक्षक, मथुरा ग्रामीण ने बताया- 10 अप्रैल 2024 को वृंदावन केसी घाट के निकट यमुना नदी में एक दुखद नाव पलटने का हादसा हुआ था। 10 शव उसी दिन मिल गए थे। 18 लोगों को सुरक्षित रेक्क्यू कर लिया गया था। 4 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। उसके बाद से छह लोग लापता थे। 2 शव कल यानी 12 अप्रैल को मिल गए थे। आज यानी 14 अप्रैल को 2 शव मिले हैं। NDRF, SDRF और प्राईवेट गोताखोरों को सात सेक्टरों में बांटकर सर्च आपरेशन चल रहा था। अभी जो शव बरामद किए गए हैं, इनको पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। एक श्रद्धालु अब भी लापता है। 26 मिनट पहले कॉपी लिंक यमुना से एक युवक की लाश मिली, मृतकों की संख्या 15 हुई यमुना में लापता एक व्यक्ति और व्यक्ति का शव मिल गया है। 10 तारीख को यमुना के बहाव में डूबने बाले पंजाब निबासी यश भल्ला उर्फ युवराज का शव मिला है। केशीघाट के पास देवराह बाबा घाट किनारे पर यश भल्ला का शव मिला है। NDRF की टीम को सर्च ऑपरेशन के दौरान शव मिला। 03:01 AM13 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक 12 किलोमीटर दूर मिली महिला की लाश ये तस्वीर मोनिका टंडन की है। उनकी लाश सोमवार सुबह मिली है। सीओ संदीप सिंह ने बताया-वृंदावन हादसे में लापता चल रही महिला मोनिका टंडन की लाश आज सुबह मिली है। उनकी डेडबॉडी घटना स्थल से 12 किलोमीटर दूर पाई गई है। परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई है। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 02:31 AM13 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक गाद हटाने वाली मशीन को हटाया गया, VIDEO में देखिए गाद हटाने की उस मशीन को हटा दिया गया है, जिसकी वजह से पुल खोला गया था। 02:30 AM13 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक फोरेंसिक टीम ने की वीडियोग्राफी रविवार को फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची। टीम ने नाव की वीडियोग्राफी कर पानी की गहराई के बारे में भी पता किया। 02:27 AM13 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक नाविक बोले- इतना दर्दनाक हादसा कभी नहीं हुआ हादसे के बाद नावों का संचालन बंद है। पीढ़ियों से नाव चलाने वाले बाबूलाल ने बताया उनकी याद में इतना दर्दनाक हादसा नहीं हुआ। खुद ही हम सभी नाविकों ने वोट न चलाने का निर्णय लिया है। बाबूलाल कहते हैं कि अगर दो दिन नाव नहीं चलाएंगे तो कुछ नहीं होगा। बाबूलाल ने बताया कि प्रशासन ने मना नहीं किया है, लेकिन निर्देश दिए हैं कि वह 10 लोग बैठाएंगे और बिना लाइफ जैकेट के किसी को नहीं बिठाएंगे। उन्होंने बताया कि मशीन से गाद हटाई जा रही थी, इसलिए पुल को खोल दिया गया था। इस वजह से पुल से नाव टकराई। हादसा हो गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









