IPL में आज गुजरात vs चेन्नई:प्लेऑफ की रेस के लिए चेन्नई को जीतना ही होगा; गुजरात की नजर टॉप-2 पर

IPL 2026 का 66वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। चेन्नई के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। टीम ने 13 मैच में 6 मुकाबले जीते हैं और 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर है। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टीम ने 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं और 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। हेड-टू-हेड में गुजरात आगे IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। गुजरात और चेन्नई के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें गुजरात ने 5 मैच जीते, जबकि चेन्नई को 4 मैचों में जीत मिली है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच 26 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहली भिड़ंत हुई थी। उस मैच में गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हरा दिया। साई सुदर्शन गुजरात के टॉप स्कोरर गुजरात के लिए इस सीजन में साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक खेले 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.83 का रहा है। वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 9.22 की इकोनॉमी से रन देते हुए 21 विकेट चटकाए हैं। 25 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है। सैमसन ने चेन्नई के टॉप स्कोरर चेन्नई की ओर से संजू सैमसन टॉप स्कोरर रहे हैं। सैमसन ने सीजन के 13 मैचों में 166.20 की स्ट्राइक रेट से 477 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 1 फिफ्टी लगाई है। गेंदबाजी में टीम के लिए अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 13 मुकाबलों में 20 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। हालांकि उन्होंने 10.23 इकोनॉमी से रन दिए हैं। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की लाल और काली मिट्टी से बनी पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। हालांकि, यहां की बाउंड्री बड़ी है। गेंदबाज इसका इस्तेमाल कर बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं। यहां IPL में 51 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 25 और चेज करने वाली टीम ने भी 25 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा है। हालांकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। वेदर रिपोर्ट अहमदाबाद में मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान गर्म रहेगा और मैच के समय आसमान साफ रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद और मुकेश चौधरी।
कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार, छठे स्थान पर पहुंची:चेन्नई को आज जीतना जरूरी; राजस्थान, पंजाब और दिल्ली भी रेस में

IPL 2026 के प्लेऑफ का रोमांच और बढ़ गया है। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम के अब 13 मैचों में 13 पॉइंट्स हो गए हैं और वह छठे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को सीजन की 9वीं हार मिली। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। मुंबई 13 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है। अब चौथे स्थान के लिए राजस्थान, पंजाब, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बना हुआ है। चेन्नई आज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी और टीम को हर हाल में जीत चाहिए। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण कोलकाता को दो स्थान का फायदा मुंबई पर जीत के बाद कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम के 13 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और दो स्थान ऊपर छठे पायदान पहुंच गई हैं। टीम का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना होगा, साथ ही राजस्थान और पंजाब के हारने की भी उम्मीद करनी होगी। चेन्नई की आज जीत जरूरी चेन्नई 13 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर आ गई हैं। टीम को कोलकाता की जीत से एक पायदान का नुकसान हुआ है। चेन्नई का मुकाबला आज गुजरात टाइटंस से होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। हार के साथ टीम का सफर खत्म हो जाएगा। बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अगर नेट रनरेट में बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो RCB का क्वालिफायर-1 खेलना तय है। गुजरात और हैदराबाद में टॉप-2 की जंग गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद 16-16 पॉइंट्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात का आखिरी मुकाबला चेन्नई से है। टीम यहां जीत दर्ज करती है तो 18 पॉइंट्स के साथ क्वालिफायर-1 खेल सकती है। वहीं हैदराबाद का सामना बेंगलुरु से होगा। SRH को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए RCB को बड़े अंतर से हराना पड़ सकता है। राजस्थान प्लेऑफ रेस में सबसे आगे राजस्थान रॉयल्स 14 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। 24 मई को अगर राजस्थान जीतती हैं तो 16 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। पंजाब के लिए करो या मरो की स्थिति पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही होगी। साथ ही राजस्थान के हारने की भी उम्मीद करनी होगी। दिल्ली की उम्मीदें अब भी कायम दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई हैं। टीम का नेट रनरेट (-0.871) कमजोर है। दिल्ली को आखिरी मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। मुंबई-लखनऊ पहले ही प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। मुंबई 8 पॉइंट्स के साथ नौवें, जबकि लखनऊ 8 अंक लेकर आखिरी स्थान पर है। मुंबई का आखिरी मैच राजस्थान से जबकि लखनऊ का पंजाब से होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके 13 मैचों में 579 रन हो गए हैं और उन्होंने हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। सूर्यवंशी इस सीजन 236.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 1 शतक, 3 अर्धशतक और 53 छक्के लगाए हैं, जो इस सीजन सबसे ज्यादा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श 563 रन के साथ दूसरे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 555 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप बरकरार बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

IPL में आज कोलकाता Vs गुजरात:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को जीत जरूरी; GT की नजरें टॉप-2 पर

IPL 2026 का 60वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। करीब एक महीने बाद KKR अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत चाहिए। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। दोनों टीमें छठी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। KKR ने 1 और GT ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे GT ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद में खेला गया पिछला मुकाबला भी GT ने जीता था। KKR के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। पिछले साल टीम उनके नेतृत्व में आठवें नंबर पर रही थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठे थे। इस सीजन में भी KKR को पहली जीत के लिए सातवें मैच तक इंतजार करना पड़ा। गलत टीम सिलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव के कारण टीम कभी सेटल नजर नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को मिली जीत के बाद KKR ने लगातार चार मैच जीते थे। लेकिन RCB के खिलाफ पिछले मैच में खराब फील्डिंग और विराट कोहली की बल्लेबाजी के कारण उसका विजयी अभियान रुक गया। अब KKR के पास तीन मैच बचे हैं। टीम तीनों मैच जीतकर भी अधिकतम 15 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में प्लेऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी से कोलकाता को राहत KKR के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के बाद वापसी कर सकते हैं। RCB के खिलाफ मैच में बाएं पैर में फ्रैक्चर की वजह से वह नहीं खेल पाए थे, जिसका असर टीम पर पड़ा था। इस सीजन में कोलकाता की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी है। सौरव गांगुली ने रिंकू सिंह को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजने पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह टीम के लिए पॉजिटिव रहे हैं। अंगकृष ने 11 मैचों में 139.34 की स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए हैं, जबकि रिंकू ने 148.95 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ इन दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। शानदार फॉर्म में गुजरात, साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस समय सबसे संतुलित टीमों में नजर आ रही है। टीम लगातार पांच मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही RCB के बराबर पहुंच गई है। गुजरात की कामयाबी के पीछे उसका मजबूत बॉलिंग अटैक है, जिसमें कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर और राशिद खान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रबाडा 12 मैचों में 21 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। ओपनर साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सुदर्शन इस सीजन में 501 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हेनरिक क्लासन से सिर्फ 7 रन पीछे हैं। कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन टच में हैं, जिससे गुजरात का टॉप ऑर्डर खतरनाक नजर आ रहा है। ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन में स्पिनर्स के लिए मददगार रही है, हालांकि यहां बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। पिच पर अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड होने से चौके-छक्के ज्यादा लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों और मिडल ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। यहां अब तक 104 IPL मैच खेले गए हैं। 43 मैच पहले बल्लेबाजी और 59 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। बारिश की आशंका कोलकाता में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। दिन में धूप और शाम को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। दक्षिण दिशा से करीब 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे।

IPL का गणित-गुजरात प्लेऑफ से एक जीत दूर:हैदराबाद तीसरे नंबर पर आया; आज बेंगलुरु के पास नंबर-1 बनने का मौका

गुजरात टाइटंस IPL सीजन के प्लेऑफ के बेहद करीब है। एक और जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने मंगलवार रात को सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन के बड़े अंतर से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 169 रन चेज कर रही हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे उसके नेट रन रेट को धक्का लगा है। फिलहाल, गुजरात, बेंगलुरु, हैदराबाद और पंजाब टॉप-4 पर हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन गुजरात लगातार 5वां मैच जीती, सनराइजर्स सीजन में 5वां मैच हारे गुजरात को सीजन में लगातार 5वीं जीत मिली है। इससे टीम तीसरे स्थान से पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। वहीं, हैदराबाद इस सीजन में 5वां मैच हारी है। इससे पहले दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। आज के मैच का असर IPL में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच रायपुर के मैदान पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बेंगलुरु के पास नंबर-1 पर वापसी का मौका रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम के पास 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हैं। जो कि टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के बराबर है। ऐसे में आज की जीत बेंगलुरु को 16 अंक तक पहुंचा सकती है। साथ ही बेहतर नेट रन रेट टीम को नंबर-1 पोजिशन भी दिला सकता है। मैच हारने की स्थिति में बेंगलुरु को अपने आगे के दोनों मैच जीतने ही होंगे। प्लेऑफ के लिए कोलकाता का हर मैच जीतना जरूरी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता को यहां से प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए हर मैच जीतना होगा। अगर टीम एक मैच भी गंवाती है तो प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों पर निर्भर हो जाएगी। अभी की स्थिति में नाइट राइडर्स 17 अंक तक पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ में जगह दिला सकते हैं। फिलहाल, कोलकाता 11 मैच में 4 जीत के सहारे 9 अंक ही हासिल कर सकी है। उसका एक मैच बेनतीजा रहा था। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स साई सुदर्शन नंबर-2 पर आए ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इससे उनके 501 रन हो गए हैं। हैदराबाद के हेनरिक क्लासन (508 रन) पहले और अभिषेक शर्मा (481 रन) तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप रेस में रबाडा दूसरे नंबर पर आए गुजरात के कगिसो रबाडा ने मैच में 3 विकेट झटके। उनके पास 12 मैच में 21 विकेट हो गए हैं। रबाडा पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। —————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुजरात की लगातार पांचवीं जीत, टेबल टॉपर बनी; हैदराबाद को 82 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात 16 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं। कगिसो रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर