Tuesday, 28 Jul 2026 | 07:12 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ध्रुव राठी पर भड़कीं अनुपमा फेम एक्ट्रेस:PM मोदी पर दिए बयान पर नाराजगी जताई; कहा- देश को विदेश में बैठे यूट्यूबर की जरूरत नहीं

ध्रुव राठी पर भड़कीं अनुपमा फेम एक्ट्रेस:PM मोदी पर दिए बयान पर नाराजगी जताई; कहा- देश को विदेश में बैठे यूट्यूबर की जरूरत नहीं

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की एक पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। ध्रुव राठी ने 19 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह शर्मिंदा किया जाना चाहिए। इस बयान के छह दिन बाद सोमवार को बीजेपी नेता और एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने ध्रुव राठी पर निशाना साधते हुए एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे सम्मानित नेता बताया और कहा कि भारत को विदेश में बैठकर देश का मजाक उड़ाने वाले यूट्यूबर की जरूरत नहीं है। बोलीं- पीएम मोदी को दुनिया से मिला सम्मान रूपाली गांगुली ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुने हुए नेता हैं। वे पिछले 25 सालों से लगातार चुनाव जीत रहे हैं, पहले मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में। दुनियाभर के देश उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज चुके हैं। भारत के करोड़ों लोग उनसे बेहद प्यार और सम्मान करते हैं। ऐसे सम्मानित नेता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना स्वीकार्य नहीं है। ध्रुव राठी ने लिखा- मोदी को शर्मिंदा करें यूट्यूबर ध्रुव राठी ने 19 मई को एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह शर्मिंदा किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 12 साल में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। ध्रुव राठी ने आगे लिखा कि वे दूसरे देशों के विदेशी पत्रकारों से भी कहेंगे कि वे पीएम मोदी से जहां भी मिलें, उनसे सवाल जरूर पूछें। उन्हें लोगों के सामने जवाब देने के लिए मजबूर करें। ध्रुव राठी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। पत्रकार के वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद यह पूरा विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के बाद शुरू हुआ। ओस्लो में नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने प्रधानमंत्री से भारत में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की थी। इस दौरान पीएम मोदी बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए थे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया था, जिसके बाद ध्रुव राठी ने पत्रकार के समर्थन में यह पोस्ट लिखा था। विदेश में बैठकर प्रोपेगैंडा चलाने का लगाया आरोप एक्ट्रेस ने ध्रुव राठी पर निशाना साधते हुए आगे लिखा कि भारत की प्रगति का फैसला करने के लिए देश के 140 करोड़ नागरिक पूरी तरह सक्षम हैं। देश को विदेश में रहने वाले किसी ऐसे यूट्यूबर की सलाह की जरूरत नहीं है, जो भारत की जमीनी हकीकत से पूरी तरह दूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि ध्रुव राठी का पूरा ऑनलाइन करियर भारत की आलोचना करने, उसका मजाक उड़ाने और लोगों के बीच डर फैलाने पर ही टिका हुआ है। साल 2024 में बीजेपी में शामिल हुई थीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। वे साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुई थीं। 1 मई 2024 को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी। उस समय उन्होंने कहा था कि वे पीएम मोदी के विकास कार्यों और उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर राजनीति में आ रही हैं। एक्ट्रेस गुल पनाग भी कर चुकीं आलोचना इससे पहले एक्ट्रेस गुल पनाग भी ध्रुव राठी के इस पोस्ट की आलोचना कर चुकी हैं। गुल पनाग ने ध्रुव राठी के पोस्ट पर लिखा कि आप किसी प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार से असहमत हो सकते हैं, डिबेट कर सकते हैं और अलग तरह से वोट कर सकते हैं। यही लोकतंत्र है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के ऑफिस और विदेश में वे जिसे रिप्रेजेंट करते हैं, उसका विदेशी धरती पर मजाक बनाना सही नहीं है। यह विरोध का सही तरीका नहीं है, बल्कि इससे हमारा ही नुकसान होता है।

फाल्टा चुनाव परिणाम 2026: फाल्टा सीट पर भाजपा उम्मीदवार देबांगशु पांडा की जीत के बाद बोले मोदी- ‘आने वाले समय पश्चिम बंगाल की…’

फाल्टा चुनाव परिणाम 2026: फाल्टा सीट पर भाजपा उम्मीदवार देबांगशु पांडा की जीत के बाद बोले मोदी- 'आने वाले समय पश्चिम बंगाल की...'

पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी की सौगात दी है। उन्होंने फाल्टा सीट से नवनिर्वाचित विधायक देबांशु पांडा को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि फाल्टा की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है! लोकतंत्र की जीत हुई है और धमाकियों की जीत हुई है। देबांशु पांडा को फाल्टा में रिकॉर्ड अंतर से जीत के लिए हार्दिक बधाई। यह भाजपा के प्रति पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति आस्था को दर्शाता है। जनता पश्चिम बंगाल सरकार के सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को देख रही है और इसलिए वे हमें और फैसले को आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा विचारधारा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेरी शुभकामनाएं। हम आने वाले समय में भी पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए काम करना चाहेंगे। पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने 1,09,021 वोटों से जीत की घोषणा की, जबकि पार्टी ने अपनी ज़मानत ज़ब्त करा ली। पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले, जबकि सी क्वेश्चन (एम) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40,645 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के प्रतियोगी अब्दुर रज्जाक 10,084 प्रतियोगियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि तेलंगाना कांग्रेस के प्रतियोगी जहांगीर खान 7,783 प्रतियोगियों के साथ चौथे स्थान पर हैं। कांग्रेस और यूक्रेनी कांग्रेस दोनों की ज़मानत ज़ब्त हो गई। फाल्टा में हुए पुनर्मतदान के नतीजे दो महीनों में अनोखे हैं। जनवरी 1988 में कैथोलिक कांग्रेस की स्थापना के बाद से इतिहास में पहली बार किसी पार्टी का चौथा स्थान मिला है। 2011 के बाद, जब 34 साल के वामपंथ के शासन का अंत हुआ और पारंपरिक कांग्रेस शासन की शुरुआत हुई, तो यह पहली बार है कि किसी भी पार्टी के उम्मीदवार की ज़मानत जब्त कर ली गई है। फाल्टा में पुनर्मतदान 21 मई को हुआ था। पांडा की जीत के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर भाजपा की कुल बढ़त अब 208 हो गई है। (टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)फाल्टा(टी)देबांगशु पांडा(टी)पीएम मोदी(टी)फाल्टा सीट(टी)पीएम मोदी(टी)बीजेपी बंगाल(टी)बंगाल चुनाव(टी)फाल्टा चुनाव

ट्रम्प बोले- भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है:पीएम मोदी को पता है जरूरत पर कहां फोन करना हैं, मैं और अमेरिका हमेशा खड़े

ट्रम्प बोले- भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है:पीएम मोदी को पता है जरूरत पर कहां फोन करना हैं, मैं और अमेरिका हमेशा खड़े

डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ करते हुए कहा है कि भारत जब भी चाहे, अमेरिका और वह खुद उसके साथ खड़े रहेंगे। नई दिल्ली में रविवार को भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस दौरान ट्रम्प ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोनकर संबोधित किया। ट्रम्प ने कहा, “भारत मुझ पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़े, तो उन्हें पता है कि कहां फोन करना है। वे यहीं फोन करते हैं।” ट्रम्प ने खुद को पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन बताया। ट्रम्प ने मार्को रूबियो से कहा, “PM मोदी को मेरी तरफ से नमस्ते कहिए और उन्हें बताइए कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।” ट्रम्प ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मार्को सबसे बेहतरीन हैं। वह अमेरिका के इतिहास के सबसे महान विदेश मंत्री के रूप में याद किए जाएंगे।” अमेरिकी राजदूत बोले- ट्रम्प हमेशा मोदी के बारे में पूछते हैं अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि जब भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उनसे बात करते हैं, तो सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के बारे में पूछते हैं। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका का रिश्ता नया नहीं, बल्कि मजबूत भरोसे पर टिका है। गोर ने कहा कि अमेरिका फर्स्ट का मतलब सिर्फ अमेरिका नहीं है। दोनों देश मिलकर ऐसे मौके तलाश रहे हैं, जिनसे दोनों को फायदा हो। उन्होंने बताया कि भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस साल रिकॉर्ड 20.5 अरब डॉलर का निवेश अमेरिका में लाने में मदद की है। अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- भारत-अमेरिका में ट्रेड डील जल्द मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्तों की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है और दोनों देशों के बीच जल्द ही व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। भारत दौरे के दूसरे दिन रूबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की। उन्होंने अब तक के अपने भारत दौरे को शानदार बताया। रुबियो का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और कूटनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। इसकी बड़ी वजह राष्ट्रपति ट्रम्प की टैरिफ नीति है, जिसके तहत कई भारतीय उत्पादों पर शुल्क बढ़ाया गया है। जयंशकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ नरमी नहीं बरती जाए कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि आज के समय में भारत और अमेरिका के रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा तय की है। इससे भारत और अमेरिका दोनों के लोगों को फायदा होगा और दुनिया में भी अच्छा मैसेज जाएगा। जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को लेकर “जीरो टॉलरेंस” यानी बिल्कुल भी नरमी नहीं होनी चाहिए। इसी वजह से दोनों देशों के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय तेजी से बदल रही है और ऐसे दौर में भारत-अमेरिका रिश्ते और मजबूत होते जा रहे हैं। दोनों देश मिलकर वैश्विक अर्थव्यवस्था को सुरक्षित बनाने और दुनिया को ज्यादा विकल्प देने की दिशा में काम कर रहे हैं। जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों लोकतांत्रिक देश हैं। दोनों की अर्थव्यवस्था खुली है और समाज भी खुले विचारों वाला है। यही समानताएं दोनों देशों को मजबूत रणनीतिक साझेदार बनाती हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा, अंतरिक्ष, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

Jackie Shroff Backs PM Modis Fuel Saving Appeal

Jackie Shroff Backs PM Modis Fuel Saving Appeal

6 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील का समर्थन किया है। जैकी ने लोगों से ईंधन बचाने और संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया भर के कई देशों में आर्थिक और संसाधनों का संकट चल रहा है, जबकि भारत में स्थिति काफी बेहतर है। जैकी श्रॉफ के मुताबिक, जब देश में पेट्रोल और गैस जैसी जरूरी चीजें आसानी से मिल रही हैं, तो नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। दुनिया भर में संकट, भारत में हालात बेहतर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जैकी श्रॉफ मीडिया के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में हालात खराब हैं, लेकिन हिंदुस्तान में लोग अब भी आराम से खा-पी रहे हैं। एक्टर ने कहा कि जब हमें बिना किसी परेशानी के पेट्रोल और गैस मिल रही है, तो हमें शिकायत करने के बजाय चीजों को संभालकर इस्तेमाल करना सीखना चाहिए। मोदी बोले- भारत में तेल के कुएं नहीं इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो, सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी। चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं जैकी जैकी श्रॉफ पिछले चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 1982 में फिल्म ‘स्वामी दादा’ से एक छोटे रोल से शुरुआत की थी। इसके बाद साल 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर बड़ी सफलता मिली। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’ और ‘मिशन कश्मीर’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वे अपनी ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर जैकी श्रॉफ। ——————————————- जैकी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें स्टार बनने के बाद चॉल में रहे जैकी:सक्सेस के बाद दिवालिया हुए, दोगुनी मेहनत से कर्ज उतारा, पिता की मौत के बाद शूटिंग की बॉलीवुड के ‘जग्गू दादा’ के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ की कहानी संघर्ष, दृढ़ता और स्मार्ट निवेश का एक शानदार उदाहरण है। मुंबई के तीन बत्ती इलाके की चॉल में जन्मे जैकी ने जिंदगी के हर मोड़ पर चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। ‘हीरो’ की रिलीज के बाद भी जैकी श्रॉफ पांच-छह साल तक उसी चॉल में रहे। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Jackie Shroff Backs PM Modis Fuel Saving Appeal

Jackie Shroff Backs PM Modis Fuel Saving Appeal

27 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील का समर्थन किया है। जैकी ने लोगों से ईंधन बचाने और संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया भर के कई देशों में आर्थिक और संसाधनों का संकट चल रहा है, जबकि भारत में स्थिति काफी बेहतर है। जैकी श्रॉफ के मुताबिक, जब देश में पेट्रोल और गैस जैसी जरूरी चीजें आसानी से मिल रही हैं, तो नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। दुनिया भर में संकट, भारत में हालात बेहतर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जैकी श्रॉफ मीडिया के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में हालात खराब हैं, लेकिन हिंदुस्तान में लोग अब भी आराम से खा-पी रहे हैं। एक्टर ने कहा कि जब हमें बिना किसी परेशानी के पेट्रोल और गैस मिल रही है, तो हमें शिकायत करने के बजाय चीजों को संभालकर इस्तेमाल करना सीखना चाहिए। मोदी बोले- भारत में तेल के कुएं नहीं इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो, सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी। चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं जैकी जैकी श्रॉफ पिछले चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 1982 में फिल्म ‘स्वामी दादा’ से एक छोटे रोल से शुरुआत की थी। इसके बाद साल 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर बड़ी सफलता मिली। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’ और ‘मिशन कश्मीर’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वे अपनी ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर जैकी श्रॉफ। ——————————————- जैकी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें स्टार बनने के बाद चॉल में रहे जैकी:सक्सेस के बाद दिवालिया हुए, दोगुनी मेहनत से कर्ज उतारा, पिता की मौत के बाद शूटिंग की बॉलीवुड के ‘जग्गू दादा’ के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ की कहानी संघर्ष, दृढ़ता और स्मार्ट निवेश का एक शानदार उदाहरण है। मुंबई के तीन बत्ती इलाके की चॉल में जन्मे जैकी ने जिंदगी के हर मोड़ पर चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। ‘हीरो’ की रिलीज के बाद भी जैकी श्रॉफ पांच-छह साल तक उसी चॉल में रहे। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

ध्रुव राठी बोले- मोदी जहां भी जाएं, उन्हें शर्मिंदा करें:भड़कीं एक्ट्रेस गुल पनाग; बोलीं- विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री पद का मजाक उड़ाना गलत

ध्रुव राठी बोले- मोदी जहां भी जाएं, उन्हें शर्मिंदा करें:भड़कीं एक्ट्रेस गुल पनाग; बोलीं- विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री पद का मजाक उड़ाना गलत

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने सोशल मीडिया पर यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक पोस्ट की आलोचना की है। ध्रुव राठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने पीएम को विदेशी धरती पर शर्मिंदा करने की बात कही थी। इस पर जवाब देते हुए गुल पनाग ने कहा कि सरकार से असहमत होना और विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विदेश में देश के प्रधानमंत्री और उनके पद का मजाक बनाना ठीक नहीं है। एक्ट्रेस के मुताबिक, ऐसा करने से देश की संस्थाएं और खुद भारतीय कमजोर होते हैं। ध्रुव राठी ने लिखा- मोदी को शर्मिंदा करें यूट्यूबर ध्रुव राठी ने 19 मई को एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह शर्मिंदा किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 12 साल में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। ध्रुव राठी ने आगे लिखा कि वे दूसरे देशों के विदेशी पत्रकारों से भी कहेंगे कि वे पीएम मोदी से जहां भी मिलें, उनसे सवाल जरूर पूछें। उन्हें लोगों के सामने जवाब देने के लिए मजबूर करें। ध्रुव राठी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। पत्रकार के वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद यह पूरा विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के बाद शुरू हुआ। ओस्लो में नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने प्रधानमंत्री से भारत में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की थी। इस दौरान पीएम मोदी बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए थे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया था, जिसके बाद ध्रुव राठी ने पत्रकार के समर्थन में यह पोस्ट लिखा था। विरोध करना अलग, लेकिन यह तरीका सही नहीं ध्रुव राठी के इस पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए गुल पनाग ने लिखा कि आप किसी प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार से असहमत हो सकते हैं, डिबेट कर सकते हैं और अलग तरह से वोट कर सकते हैं। यही लोकतंत्र है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के ऑफिस और विदेश में वे जिसे रिप्रेजेंट करते हैं, उसका विदेशी धरती पर मजाक बनाना सही नहीं है। यह विरोध का सही तरीका नहीं है, बल्कि इससे हमारा ही नुकसान होता है। राजनीति में भी सक्रिय रह चुकी हैं एक्ट्रेस गुल पनाग एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति और सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। साल 2014 के आम चुनाव में उन्होंने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जहां वे तीसरे स्थान पर रही थीं। बाद में उन्होंने खुद को राजनीतिक गतिविधियों से अलग कर लिया और जून 2021 में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे एक एनजीओ भी चलाती हैं जो शिक्षा और लैंगिक समानता के लिए काम करता है।

PM Modi Gifts Melody To Meloni, Demand Surges

PM Modi Gifts Melody To Meloni, Demand Surges

नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के सामने आने के बाद देश-विदेश में मेलोडी टॉफी की डिमांड में भारी उछाल आया है, जिसके कारण पार्ले प्रोडक्ट्स कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने गुरुवार (21 मई) को इस बात की जानकारी दी। पार्ले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने पीटीआई (PTI) से बातचीत में इस पल को ब्रांड के इतिहास का सबसे बड़ा कैंपेन बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी अब पीएम मोदी के इस स्वदेशी ब्रांड के समर्थन को आगे बढ़ाएगी। पार्ले प्रोडक्ट्स अब दुनिया भर में मेलोडी की उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए काम करेगी। वर्तमान में मेलोडी टॉफी दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अवेलेबल है। ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स पर सेल्स बढ़ी मयांक शाह से जब ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के रिएक्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स से शुरुआती फीडबैक मिला है कि बाजार में अचानक डिमांड बहुत बढ़ गई है। क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स जैसे चैनलों पर सेल्स में तुरंत और भारी उछाल देखा गया है। कल सुबह से ही क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मेलोडी शब्द की सर्च काफी बढ़ गई है। विदेश से भी आ रही डिमांड, प्रोडक्शन बढ़ाया कंपनी ने डिमांड को पूरा करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मयांक शाह ने बताया कि कल से ही मेलोडी का प्रोडक्शन बढ़ा दिया गया है। भारत के साथ-साथ अब विदेशों से भी इसकी मांग काफी ज्यादा आ रही है। पीएम मोदी के मेलोनी को मेलोडी का पैकेट गिफ्ट किए जाने पर शाह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं को पार्ले मेलोडी गिफ्ट कर रहे हैं, तो यह पार्ले में हम सभी के लिए बेहद गर्व का पल है। पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। यह टॉफी भारत में 1983 से बिक रही है। इसे पारले कंपनी बनाती है। ग्लोबल स्टेज पर स्वदेशी ब्रांड की ताकत मयांक शाह ने पीएम मोदी के इस कदम को वैश्विक मंच पर स्वदेशी ब्रांड्स की क्षमता का एक शक्तिशाली प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि पार्ले मेलोडी भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला टॉफी ब्रांड है। पीएम ने अपना काम कर दिया है, अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस ब्रांड को वैश्विक स्तर पर ले जाएं और इसे वास्तव में बहुत बड़ा बनाएं। भारतीय ब्रांड्स को यह पहचान देने के लिए PM के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। डिजिटल और अन्य मीडिया पर प्रमोशन की तैयारी पार्ले प्रोडक्ट्स इस घटनाक्रम का फायदा उठाने और मेलोडी ब्रैंड को आगे प्रमोट करने का प्लान बना रहा है। शाह ने बताया कि कंपनी ने कल से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसे मल्टीपल मीडिया और अन्य मीडिया के जरिए भी प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने इसे माननीय प्रधानमंत्री के स्वदेशी ब्रैंड को दिया गया एक शानदार अवसर बताया। सोशल मीडिया पर ‘Melodi’ मीम्स वायरल हो रहे बुधवार को एक बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। इसे लेकर कई ‘Melodi’ मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। इसके बाद पार्ले प्रोडक्ट्स ने मौके का फायदा उठाते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘1983 से रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं।’ ये खबर भी पढ़ें… मोदी की मेलोडी डिप्लोमेसी का फायदा हमनाम कंपनी को मिला: टॉफी बनाने वाली पारले शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं, रियल एस्टेट पारले इंडस्ट्री के शेयर 5% बढ़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने नाम के कन्फ्यूजन में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले, जिससे मंगलवार को इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। खास बात यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। निवेशकों ने गलती से रियल एस्टेट कंपनी पारले इंडस्ट्रीज को मेलोडी बनाने वाली कंपनी समझकर उसमें निवेश कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने बनाया मेलोडी टॉफी पर वीडियो:पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी; सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मेलोडी ट्रेंड

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने बनाया मेलोडी टॉफी पर वीडियो:पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी; सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मेलोडी ट्रेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर चल रहे ‘मेलोडी’ ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। दोनों ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जहीर मेलोडी टॉफी की मशहूर टैगलाइन बोलते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह पूरा ट्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी देने के बाद शुरू हुआ है। जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किए गए इस वीडियो में सोनाक्षी अपने पति जहीर से पूछती हैं, “तुम क्या पूछना चाहते हो?” इस पर जहीर जवाब देते हैं, “तुम अच्छी तरह जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं।” जब सोनाक्षी चिढ़ाते हुए कहती हैं “नहीं”, तो जहीर तुरंत अपनी जेब से मेलोडी टॉफी निकालते हैं और कहते हैं, “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।” पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो से शुरू हुआ ट्रेंड इस मेलोडी ट्रेंड का बैकग्राउंड काफी दिलचस्प है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दोनों नेताओं के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत हो रही थी। जी-7 समिट या द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत की तरफ से इटली को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया गया था। इसके बाद से ही यह मामला चर्चा में आया। ‘मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ’ की कहानी वीडियो में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी कहती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लेकर आए हैं, यह बहुत अच्छी टॉफी है।” इस पर पीएम मोदी हंसते हुए कहते हैं, “मेलोडी।” इसके बाद दोनों नेता हंसने लगते हैं। दोनों देशों के बड़े नेताओं के बीच हुई इस बातचीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर मेलोडी को लेकर अलग-अलग रील्स और वीडियो बनाने का ट्रेंड शुरू हो गया, जिसमें अब बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटीज भी शामिल हो रहे हैं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की थी शादी बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने साल 2024 में ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत शादी की थी। यह कानून अलग-अलग धर्मों के लोगों को बिना धर्म बदले शादी करने की अनुमति देता है। चूंकि यह एक अंतरधार्मिक विवाह था, इसलिए सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा और बहस हुई थी। सलमान खान की पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी करीब 10 साल पुरानी है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2016 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो समय के साथ और मजबूत होती गई। साल 2017 से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

Parle Share Surge & Gold Silver Price Drop

Parle Share Surge & Gold Silver Price Drop

Hindi News Business Parle Share Surge & Gold Silver Price Drop | PM Modi Gift Confusion India नई दिल्ली18 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। सोने-चांदी के दाम में 20 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 1,411 रुपए कम होकर 2.67 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 522 रुपए गिरकर 1.59 लाख रुपए हो गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने नाम के कन्फ्यूजन में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले, जिससे मंगलवार को इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। खास बात यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹1411 गिरकर ₹2.67 लाख किलो पर आई: ऑलटाइम हाई से ₹1.19 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹522 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में 20 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 1,411 रुपए कम होकर 2.67 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 522 रुपए गिरकर 1.59 लाख रुपए हो गया है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. मोदी की मेलोडी डिप्लोमेसी का फायदा हमनाम कंपनी को मिला: टॉफी बनाने वाली पारले शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं, रियल एस्टेट पारले इंडस्ट्री के शेयर 5% बढ़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने नाम के कन्फ्यूजन में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले, जिससे मंगलवार को इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। खास बात यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। निवेशकों ने गलती से रियल एस्टेट कंपनी पारले इंडस्ट्रीज को मेलोडी बनाने वाली कंपनी समझकर उसमें निवेश कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ऑनलाइन फूड और क्विक कॉमर्स डिलीवरी महंगी हो सकती है: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से डिलीवरी चार्ज बढ़ाएंगी कंपनियां, मार्जिन 10-12% तक घटा ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म (जैसे ब्लिंकिट, जेप्टो) से सामान मंगाना महंगा हो सकता है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब ₹4 प्रति लीटर यानी 4% तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे स्विगी और इटर्नल (जोमैटो की पैरेंट कंपनी) जैसी कंपनियों पर डिलीवरी कॉस्ट का दबाव बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. भारत का टॉफी एक्सपोर्ट 12 साल में 166% बढ़ा: वित्त वर्ष 2025-26 में ₹132 करोड़ पर पहुंचा, मंत्री पीयूष गोयल ने जारी किया डेटा भारत से टॉफी का एक्सपोर्ट पिछले 12 वर्षों में 166% बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ₹132 करोड़ पर पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी 20 मई को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। वित्त वर्ष 2013-14 में देश से टॉफी का कुल एक्सपोर्ट ₹49.68 करोड़ का था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा “भारत की ‘टॉफी टेल’ (टॉफी की कहानी) निश्चित रूप से कानों को सुरीली लगेगी! 2013-14 के बाद से टॉफी एक्सपोर्ट में करीब 166% की ग्रोथ दर्ज की गई है।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. ओला को मार्च तिमाही में ₹500 करोड़ का घाटा: FY26 में ₹1,833 करोड़ का नुकसान, एक साल में कंपनी का शेयर 29% गिरा ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को मार्च तिमाही (जनवरी-मार्च) में ₹500 करोड़ का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹870 करोड़ का घाटा हुआ था, यानी सालाना आधार पर कंपनी ने अपने घाटे को 42.5% कम किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… बुधवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Parle Share Surge & Gold Silver Price Drop

Parle Share Surge & Gold Silver Price Drop

Hindi News Business Parle Share Surge & Gold Silver Price Drop | PM Modi Gift Confusion India नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। सोने-चांदी के दाम में 20 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 1,411 रुपए कम होकर 2.67 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 522 रुपए गिरकर 1.59 लाख रुपए हो गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने नाम के कन्फ्यूजन में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले, जिससे मंगलवार को इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। खास बात यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹1411 गिरकर ₹2.67 लाख किलो पर आई: ऑलटाइम हाई से ₹1.19 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹522 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में 20 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 1,411 रुपए कम होकर 2.67 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 522 रुपए गिरकर 1.59 लाख रुपए हो गया है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. मोदी की मेलोडी डिप्लोमेसी का फायदा हमनाम कंपनी को मिला: टॉफी बनाने वाली पारले शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं, रियल एस्टेट पारले इंडस्ट्री के शेयर 5% बढ़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने नाम के कन्फ्यूजन में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले, जिससे मंगलवार को इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। खास बात यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। निवेशकों ने गलती से रियल एस्टेट कंपनी पारले इंडस्ट्रीज को मेलोडी बनाने वाली कंपनी समझकर उसमें निवेश कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ऑनलाइन फूड और क्विक कॉमर्स डिलीवरी महंगी हो सकती है: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से डिलीवरी चार्ज बढ़ाएंगी कंपनियां, मार्जिन 10-12% तक घटा ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म (जैसे ब्लिंकिट, जेप्टो) से सामान मंगाना महंगा हो सकता है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब ₹4 प्रति लीटर यानी 4% तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे स्विगी और इटर्नल (जोमैटो की पैरेंट कंपनी) जैसी कंपनियों पर डिलीवरी कॉस्ट का दबाव बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. भारत का टॉफी एक्सपोर्ट 12 साल में 166% बढ़ा: वित्त वर्ष 2025-26 में ₹132 करोड़ पर पहुंचा, मंत्री पीयूष गोयल ने जारी किया डेटा भारत से टॉफी का एक्सपोर्ट पिछले 12 वर्षों में 166% बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ₹132 करोड़ पर पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी 20 मई को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। वित्त वर्ष 2013-14 में देश से टॉफी का कुल एक्सपोर्ट ₹49.68 करोड़ का था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा “भारत की ‘टॉफी टेल’ (टॉफी की कहानी) निश्चित रूप से कानों को सुरीली लगेगी! 2013-14 के बाद से टॉफी एक्सपोर्ट में करीब 166% की ग्रोथ दर्ज की गई है।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. ओला को मार्च तिमाही में ₹500 करोड़ का घाटा: FY26 में ₹1,833 करोड़ का नुकसान, एक साल में कंपनी का शेयर 29% गिरा ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को मार्च तिमाही (जनवरी-मार्च) में ₹500 करोड़ का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹870 करोड़ का घाटा हुआ था, यानी सालाना आधार पर कंपनी ने अपने घाटे को 42.5% कम किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… बुधवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…