Friday, 09 Oct 2026 | 06:48 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए वोट मांगे:बोले- भीड़ देख लगा जैसे रैली चल रही हो; शो के प्रमोशन के लिए मोहाली पहुंचे

कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए वोट मांगे:बोले- भीड़ देख लगा जैसे रैली चल रही हो; शो के प्रमोशन के लिए मोहाली पहुंचे

पूर्व क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू काफी समय से राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं। राज्य में इलेक्शन भी अभी दूर हैं, लेकिन जब वह पंजाब में अपने शो के प्रमोशन के लिए पहुंचे तो कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उनके लिए मंच से वोट मांग लिए। इसे सुनकर सिद्धू भी खुद को ठहाके लगाने से नहीं रोक पाए। कपिल शर्मा का कहना था कि वहां जुटी भीड़ को देखकर लग रहा था कि किसी रैली में आए हों। सोमवार (16 मार्च) शाम को नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा और इनके शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो की अन्य स्टार कास्ट मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कपिल शर्मा जब स्टूडेंटस को संबोधित करने लगे तो सिद्धू भी उनके साथ थे। इस दौरान कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इस बार वोट आप नवजोत सिद्धू को ही डालना।” यह सुनकर सिद्धू भी हंस पड़े। इसके बाद कपिल शर्मा ने सिद्धू को गले लगाया। फिर उन्होंने कहा- “मुझे सच में लगा जैसे किसी रैली में आ गए हों। यहां का जोश देखकर मजा आ गया। जो भी काम करने आए हैं, उसे दिल लगाकर करें।” नवजोत सिंह सिदधू राजनीति से बचते रहे कपिल शर्मा के साथ काफी देर तक नवजोत सिंह सिदधू भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर कोई राजनीति वाली बात नहीं की। उन्होंने कहा कि उनका शो 152 देशों में देखा जाता है और इस यूनिवर्सिटी के छात्र भी दुनिया के 152 देशों तक पहुंचते हैं। इस बात पर उन्होंने अपने अंदाज में कहा- ठोको ताली। कपिल शर्मा भी खुद को गाने से रोक नहीं पाए जब कपिल शर्मा स्टेज पर पहुंचे तो माहौल पहले से ही शानदार था। बारिश के कारण ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। कपिल ने छात्रों से कहा कि उन्हें देखकर एक बढ़िया गाना याद आ गया है। इसके बाद उन्होंने मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का किथे नई तेरा रुतबा घटदा गाना गाया, जिसे स्टूडेंट्स ने खूब एन्जॉय किया। कपिल ने छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम सभी यूनिवर्सिटी से ही निकले हैं और यह समय दोबारा नहीं आता, इसलिए इसे खुलकर एन्जॉय करना चाहिए। अर्चना पूरन सिंह ने किया धन्यवाद एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने छात्रों को कहा कि आप सभी हमारा शो देखते हो, जिसकी वजह से अब तक यह शो कामयाब हो पाया है। आगे भी आप और आप सभी का परिवार हमारा यह शो देखते रहेंगे। इसके लिए आप सभी को धन्यवाद और आप हमारे शो को आगे भी इस तरह कामयाब बनाते रहोगे। कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने लगाए ठुमके मंच पर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने छात्रों के बीच ठुमके लगाए। उन्होंने झूमे जो पठान और व्हॉट झुमका जैसे गानों पर छात्रों को नचाया। इसके अलावा टीम के सदस्य कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी शामिल हुए। उन्होंने भी अपने अंदाज में छात्रों को हंसाया।

G Khan Confuses Fans With Jasmin Akhtar Photo

G Khan Confuses Fans With Jasmin Akhtar Photo

पंजाबी सॉन्ग में सिंगिंग एक्टिंग करते जी खान और जैसमीन अख्तर। पंजाबी सिंगर जी. खान ने लेडी सिंगर जैसमीन अख्तर के साथ इंस्टाग्राम ID पर फोटो पोस्ट कर फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। जी खान ने 5 फोटो पोस्ट की हैं, जिनमें रेड हार्ट इमोजी बनाते हुए जैसमीन अख्तर को भी टैग किया है। इसमें जी. खान ने लिखा- 17 मार्च लॉक कर . दोनों इन फोटो में शादी के जोड़े में दिख रहे हैं। हालांकि जी खान शादी की बात कर रहे या फिर यह कोई गाने की शूटिंग है, इसको लेकर फैंस को कुछ पता नहीं चल रहा। हालांकि फैंस जी खान की ट्रोलिंग भी कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले जी खान अपने स्टेज शो और इंटरव्यू में एक्ट्रेस सोनम बाजवा पर कमेंट करते रहते थे। फैंस खान का नाम सोनम से जोड़ते रहते थे। लुधियाना में हुए एक शो के दौरान जी खान ने कहा था कि जल्द एक खुशखबरी देंगे। इस बार काम पक्का होगा। तब फैंस ने लाइव शो के दौरान ही सोनम बाजवा के नारे लगाए थे। इन फोटोज के नीचे भी फैंस सोनम बाजवा पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने सोनम बाजवा के लिए यहां तक लिख दिया- रोईं ना जे याद जी खान दी आई वे, हालांकि जी खान को लेकर सोनम बाजवा ने कभी कुछ नहीं कहा। वह 5 PHOTOS, जो जी खान ने पोस्ट कीं… अब जानिए, जैसमीन अख्तर कौन है? जैसमीन अख्तर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक उभरती हुई मॉडल, एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। पिछले कुछ समय में उनका नाम खास तौर पर पंजाबी म्यूजिक वीडियोज और फोटो शूट्स के कारण तेजी से चर्चा में आया है। कैमरा प्रेजेंस, स्टाइल और लुक्स की वजह से वह सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। ******************* ये खबरें भी पढ़ें.. पंजाबी सिंगर के शो में सोनम बाजवा के नारे:जी खान ने एक्ट्रेस के लिए गाया- दो गल्लां करिए प्यार दियां; बोले- पक्की मोहर लगा अपडेट दूंगा पंजाबी सिंगर जी खान अपने लाइव शो में अक्सर बॉलीवुड व पॉलीवुड अभिनेत्री सोमन बाजवा को लेकर टिप्पणियां करते रहते हैं। वो मंच से कई बार सोनम बाजवा के लिए गीत भी का चुके हैं। ऐसे में जब वो मंच पर आते हैं तो उनके फैंस सोनम-सोनम के नारे लगाना शुरू कर देते हैं (पढ़ें पूरी खबर) एक्ट्रेस सोनम बाजवा परफॉर्मेंस से विवादों में फंसी:शॉर्ट कॉस्टयूम और डांस मूव्स पर पंजाबियों को एतराज एक्ट्रेस सोनम बाजवा का गोवा में डांस देखकर पंजाबी भड़क गए हैं। परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहनने पर सोशल मीडिया पर पंजाबियों ने एतराज जताया है। सोनम का वीडियो सामने आने पर यूजर ने लिखा की छोटे कपड़े पहनकर सोनम पंजाब का जुलूस निकलवा रही है। यह पंजाब का सभ्याचार नहीं है। गुस्साए यूजर ने सोनम को फेल हीरोइन तक कह दिया (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाबी सिंगर जस्सी बोले- मैं कब्रों पर जाकर नहीं गाता:₹35 लाख का ऑफर ठुकराया; डेरे चिट्‌टे से भी खतरनाक, माइंडवॉश करते हैं

पंजाबी सिंगर जस्सी बोले- मैं कब्रों पर जाकर नहीं गाता:₹35 लाख का ऑफर ठुकराया; डेरे चिट्‌टे से भी खतरनाक, माइंडवॉश करते हैं

‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ फेम पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने कहा कि वह कब्रों पर जाकर नहीं गाते, चाहे कोई उन्हें करोड़ों रुपए क्यों न दे। जस्सी यहीं नहीं रूके उन्होंने डेरों को चिट्‌टा, ड्रग बेचने से भी खतरनाक बता दिया। एक इंटरव्यू में जस्सी ने कहा कि डेरों को प्रमोट करना चिट्‌टा बेचने से भी खतरनाक है क्योंकि यहां लोगों का माइंडवॉश किया जाता है। जसबीर जस्सी ने कहा कि लुधियाना के एक बाबा ने उन्हें अपने डेरे में होने वाले मेले में गाने के लिए ऑफर किया और 32 से 35 लाख रुपए देने की बात की लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। मेरे से पहले भी वहां पर कई सिंगर गा चुके थे और मेरे बाद भी कई सिंगरों ने गाया है। बाबा ने मेले के बाद फोन करके कहा कि तुम नहीं आए तो मैं तुमसे भी बेहतर सिंगर लेकर आया और वह गाकर चला गया। जस्सी ने कहा कि मेरा उसूल है कब्र वाली जगह पर नहीं गाता हूं। इसलिए बाबा को मना कर दिया। जस्सी का ये बयान सीधे तौर पर उन सिंगरों को चुभने वाला है, जो डेरों और मजारों पर हर साल लगने वाले मेलों में परफॉर्म करते हैं। पंजाबी सिंगर जस्सी की 5 अहम बातें… जसबीर जस्सी के करियर से जुड़े 3 बड़े विवाद… कीर्तन-धार्मिक मर्यादा को लेकर विवाद हुआ पंजाबी सिंगर जसबीर सिंह जस्सी ने हाल ही में एक धार्मिक कार्यक्रम में शबद कीर्तन गाया। जिसको लेकर कुछ सिख धार्मिक संस्थाओं ने आपत्ति दर्ज की और मामला श्री अकाल तख्त तक पहुंचा। श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने यहां तक कहा कि कीर्तन करने के लिए गुरमत मर्यादा का पालन जरूरी है। जसबीर जस्सी ने तुरंत सफाई दी और कहा कि सिख धर्म व श्री गुरुग्रंथ साहिब में उनका अटूट विश्वास है। अगर उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो वो माफी चाहते हैं। श्री अकाल तख्त के आदेशों का पूरा सम्मान करूंगा। उसके बाद मामला शांत हुआ। यो यो हनी सिंह की अमर्यादित भाषा पर उठाए थे सवाल हाल ही में दिल्ली में यो यो हनी सिंह ने एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अश्लील टिप्पणी की थी। म्युजिक इंडस्ट्री में सबसे पहले जसबीर जस्सी ने सवाल उठाए थे और उनके माता पिता व बहन से अपील की थी कि इसे अभी रोक लो। इसको लेकर काफी विवाद रहा। पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन का विवाद जसबीर जस्सी ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी-3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री को कास्ट करने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना है तो फिर उनके गाने और कंटेंट भी पूरी तरह हटाए जाने चाहिए। इस बयान के बाद दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई और सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई।

Karan Aujla Concert Fight | Delhi Stadium Chaos

Karan Aujla Concert Fight | Delhi Stadium Chaos

धरती पर गिराकर युवक के सीने पर बैठा दूसरा युवक। वह लगातार घूंसे मार रहा था। पंजाबी सिंगर करण औजला के दिल्ली में पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के कॉन्सर्ट में फैंस आपस में लड़ गए। फैंस में यहां गुत्थमगुत्था लड़ाई हुई, लात-घूंसे चले और कपड़े भी फटे। यह देखकर कई लड़कियां और महिलाएं कॉन्सर्ट छोड़कर भी भाग गईं। . इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं, जिनमें कैप्शन दिया जा रहा है- करण औजला के कॉन्सर्ट में वीवीआईपी लाउंज में पागलपन भरी लड़ाई। हालांकि, इस घटना के बारे में सिंगर औजला की ओर से मंच से कोई बात नहीं कही गई, और न ही इस झगड़े का उनके कॉन्सर्ट पर कोई असर पड़ा। कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम खचाखच फैंस से भरा हुआ था, और लोगों ने यहां खूब एंजॉय भी किया। झगड़े के 2 PHOTOS… युवकों को आपस में लड़ता देख वहां से लड़कियां और कई युवक बाहर निकल गए। शो में हुए झगड़े के दौरान युवक के कपडे़ तक फाड़ दिए। वीडियो में क्या-क्या दिख रहा… गाना गा रहे थे करण: 28 फरवरी को दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि करण के शो में फैंस का क्रेज देखते ही बन रहा है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पूरी तरह दर्शकों से भरा हुआ है। इस दौरान करण परफॉर्मेंस दे रहे हैं और गाना गा रहे हैं- चुन्नी मेरी रंगदे ललारिया… लात-घूंसे बरसाता दिखा युवक: तभी वहां कुछ युवाओं के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। एक युवक ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। एक अन्य व्यक्ति भी इस हाथापाई के दौरान उसे लात मारता नजर आता है। लड़कियां कॉन्सर्ट छोड़कर भागीं: जैसे ही लड़ाई शुरू हुई, वहां मौजूद कई लड़कियां वहां से निकलने लगीं। वे चिल्ला रहीं थीं, “अरे, लड़ाई हो गई”। मोबाइल की टॉर्च जलाए और हाथों में कोल्ड ड्रिंक्स के गिलास लिए युवतियां कॉन्सर्ट से बाहर आ जाती हैं। शो से पहले ही विवाद शुरू हुआ औजला के इस शो से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। दरअसल, साउथ ईस्ट दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने औजला के गानों को लेकर शो के आयोजकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि लाइव शो में शराब और ड्रग को ग्लोरिफाई करने वाले गाने नहीं गाने चाहिए। इसमें साफ कहा गया था कि औजला ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ जैसे गाने पर परफॉर्म न करें। इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने एक याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि ऐसे गानों से शराब की खपत, ड्रग्स के इस्तेमाल, गन कल्चर और महिलाओं के प्रति असम्मान को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, इन पर रोक लगाई जानी चाहिए। कॉन्सर्ट के दौरान के 2 PHOTOS… करण औजला के शो में काफी संख्या में युवा पहुंचे थे। स्टेडियम भरा हुआ था। करण औजला के शो में हर उम्र के लोग पहुंचे थे। कॉन्सर्ट की इन घटनाओं की भी चर्चा… माता-पिता की तस्वीर देख भावुक हुए: शो के दौरान एक फैन ने करण औजला को उनके माता-पिता की तस्वीर दिखाई, जिसे देखकर वह भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा, “क्या मैं इसे रख लूं?” इसके बाद उन्होंने फैन से मार्कर मांगा और उस पर अपने सिग्नेचर किए। फिर फोटो फैन को वापस देते हुए कहा- इसे अपने घर में लगा लेना। मेरी तरह आने में 10 साल लगते हैं: शो में करण औजला ने कहा, “मेरा गांव घराला है, जहां मेरा जन्म हुआ है। अगर घराला से दिल्ली कार में आना हो तो 8 घंटे लगते हैं, लेकिन करण औजला की तरह स्टेडियम तक पहुंचने में 10 साल लग जाते हैं।” पॉजीटिव रहने का दिया संदेश: इस दौरान औजला ने फैंस से सकारात्मक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने यार-दोस्तों के साथ समय बिताएं और कोई भी बात दिल में न रखें। अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों से बातें साझा किया करें, क्योंकि प्यार ही सब कुछ है। प्यार बांटेंगे तो दुनिया खुद पीछे आएगी। ॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… करण औजला दिल्ली शो में हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे:चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट का आयोजकों को नोटिस, कहा- गानों पर जताई आपत्ति पंजाबी सिंगर करण औजला दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ से पहले मुश्किल में फंस गए हैं। औजला इस शो में अपने कई हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे। वो यहां अपने कई हिट गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ पर परफॉर्म करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाबी सिंगर रमन लखेसर के गाने पर कंट्रोवर्सी:बादलां दा गढ़ लंबी थाना बल्लिए हटाया, शिअद बोला-एक लाइन से AAP सरकार डर गई

पंजाबी सिंगर रमन लखेसर के गाने पर कंट्रोवर्सी:बादलां दा गढ़ लंबी थाना बल्लिए हटाया, शिअद बोला-एक लाइन से AAP सरकार डर गई

पंजाबी सिंगर रमन लखेसर का गाना माई वर्ल्ड -2 फिर कंट्रोवर्सी में है। इसके लिरिक्स में से जाणदा निआणा की सियाणा बल्लिए, बादलां दा गढ़ थाना लंबी बल्लिए को हटा दिया गया है। गाने को सिंगर रमन लखेसर ने गाया है। 9 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने पर पहले भी बादलों का नाम लेने पर कंट्रोवर्सी हो चुकी है। इस पर सिंगर ने कहा था कि ये लाइन किसी ने उससे नहीं डलवाई है, बल्कि वह इसी इलाके का रहने वाला है तो ये लाइन नेचुरली उसके दिमाग में आई थी तो गाने में डाली है। सिंगर ने बादलों की तारीफ के आरोपों को भी नाकारा था। अब यूथ अकाली दल ने इसे लेकर AAP सरकार को घेरा है। आरोप है कि आप की शह पर इस गीत से बादलों का नाम हटाया गया है। यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि सरकार बादलों के नाम से बौखला चुकी है। अब गीतों पर सेंसिरशिप’ लगाने जैसा काम किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि एक गाने की लाइन को हटवाने से पंजाब के लोगों की भावनाएं नहीं बदली जा सकतीं। बता दें कि 9 महीने पहले रिलीज इस गीत को 20 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। जानें यूथ अकाली दल ने सरकार पर क्या कहा

Karan Aujla Delhi Show Controversy

Karan Aujla Delhi Show Controversy

करन औजला के दिल्ली शो से पहले विवाद बढ़ा। नोटिस जारी हुआ। (फाइल फोटो) पंजाबी सिंगर करन औजला दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ से पहले मुश्किल में फंस गए हैं। औजला इस शो में अपने कई हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे। वो यहां अपने कई हिट गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ पर परफॉर्म करने वाले . दरअसल, साउथ ईस्ट दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने औजला के गानों को लेकर शो के आयोजकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि लाइव शो में शराब और ड्रग को ग्लोरिफाई करने वाले गाने नहीं गाने चाहिए। इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने एक आवेदन दायर किया था। उन्होंने मांग की थी कि ऐसे गानों से शराब की खपत, ड्रग्स के इस्तेमाल, गन कल्चर और महिलाओं के प्रति असम्मान को बढ़ावा मिलता है, इसलिए इन पर रोक लगाई जानी चाहिए। सिंगर करन औजला के शो को लेकर नोटिस जारी। अब जानिए क्या है पूरा मामला… गानों में ड्रग-गन कल्चर को बढ़ावा देने की बातः दरअसल, शिकायतकर्ता चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने आरोप लगाया है कि करण औजला के गाने शराब की खपत, ड्रग्स एब्यूज, गन कल्चर को ग्लोरिफाई करते हैं और महिलाओं के प्रति अपमान को दिखाते है। इसके बाद यह नोटिस जारी हुआ है। हाईकोर्ट के फैसले का हवाला दियाः नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के फैसले (CWP No. 6213 of 2016) का हवाला दिया गया है। जिसमें स्पष्ट निर्देश हैं कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई भी लाइव शो या इवेंट में शराब, ड्रग्स, हिंसा को ग्लोरिफाई करने वाले गाने नहीं बजाए/गाए जाएं। कोर्ट ने डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को इसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। नोटिस में ये कहा गयाः नोटिस में कहा गया है कि चूंकि इवेंट में बच्चे भी मौजूद रहेंगे, इसलिए ऐसे गानों की परफॉर्मेंस से बचना चाहिए। गैर-पालना पर हाईकोर्ट की अवमानना की कार्रवाई हो सकती है। आयोजकों को ईमेल के जरिए यह निर्देश भेजा गया है। हाईकोर्ट के निर्देश में यह कहा गया था प्रोफेसर राव की तरफ से यूनिट को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश की कॉपी दी गई थी। जिसमें पंजाब, हरियाणा और संघ शासित प्रदेश, चंडीगढ़ में पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिया गया था कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी गीत में, यहां तक ​​कि लाइव शो में भी, शराब, मादक पदार्थों और हिंसा का महिमामंडन करने वाले गाने न बजाए जाएं। उस आर्डर में यह भी कहा गया है कि 12 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे को सिनेमा हॉल/मल्टीप्लेस में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जहां “ए” प्रमाणपत्र वाली फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं। जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था कि पंजाब, हरियाणा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के किसी भी जिले में शैक्षणिक संस्थान के पास नग्न पोस्टर, अर्ध-निर्मित पोस्टर और अश्लील पोस्टर प्रदर्शित न किए जाएं।

Sidhu Moose Wala Fans Celebrate in South Africa; Car Music & Hooting

Sidhu Moose Wala Fans Celebrate in South Africa; Car Music & Hooting

सिद्धू मूसेवाला के गीत पर मस्ती करते साउथ अफ्रीका के फैंस। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के 4 साल बाद भी फैंस में उनका क्रेज कम नहीं हुआ। देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी उनके चाहने वाले बढ़ें हैं। साउथ अफ्रीका में उनका क्रेज दिखाता एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस ड्राइविंग के दौरान गाड़ी में सिद . साउथ अफ्रीका में सिद्धू के क्रेज और पंजाबी बीट के साथ ड्राइविंग का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोगों ने लिखा- पंजाब से मीलों दूर होने के बावजूद पंजाबी संगीत के प्रति यह प्यार अलग-अलग देशों और कल्चर से दिलों को जोड़ता है। मूसेवाला को लेकर यह क्रेज दिखाता है कि संगीत बॉर्डर और लैंग्वेज नहीं रोक सकते। सिद्धू मूसेवाला की आवाज आज भी लोगों में जोश भर रही है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहके में 29 मई 2022 को गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने ली। मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला के रिकॉर्डेड गीतों को उनके पिता बलकौर सिंह हर साल रिलीज करते हैं। 4 साल में सिद्धू के 9 गीत आ चुके हैं और उन्हें पहले से भी ज्यादा व्यू मिल रहे हैं। गाड़ी में लगाए सिद्धू मूसेवाला के झंडे को चूमता एक फैन। साउथ अफ्रीका की गाड़ियों में सिद्धू के झंडे इंडिया से बाहर सिद्धू मूसेवाला का क्रेज इस कद्र है कि साउथ अफ्रीकी देशों में कई फैंस ने अपनी गाड़ियों में सिद्धू मूसेवाला के झंडे लगा रखे हैं। इन पर सिद्धू मूसेवाला का चेहरा है। एक फैंस ने इसका वीडियो जारी किया है। इसमें वह सिद्धू मूसेवाला के झंडे को बार-बार चूमता है और सिद्धू को लेकर अपना प्यार जाहिर करता है। अफ्रीका का व्यक्ति गर्व के साथ सिद्धू के झंडे को प्यार से गले लगाता है। PM मोदी के बराबर पहुंचे सिदधू मूसेवाला के सब्सक्राइबर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए हुए लगभग चार साल हो गए हैं, लेकिन उनका क्रेज फैंस में पहले की तरह बरकरार है। इस चीज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उनके सब्सक्राइबर देश के PM नरेंद्र मोदी के लगभग बराबर हो गए हैं। सिद्धू के सब्सक्राइबर इस समय 29.8 मिलियन हैं, जबकि PM मोदी के 29.9 मिलियन हैं। सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम शो की एक झलक। (फाइल फोटो) इस साल आने वाला है होलोग्राम शो सिद्धू मूसेवाला का इस साल होलोग्राम शो आने वाला है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। सिद्धू के पिता होलग्राम शो की बात कह चुके हैं। इटली की टीम इस शो को डिजाइन कर रही है। इससे पहले सिद्धू का बरोटा गीत रिलीज किया गया था जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला। सिद्धू के पिता बलकौर का कहना है कि हर साल भी सिद्धू का गीत रिलीज करते रहे तो 30 साल निकल जाएंगे। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी के बराबर सिदधू मूसेवाला के सब्सक्राइबर:4 साल में यूट्यूब पर 19.8 मिलियन फॉलोअर्स बढे़, हत्या के बाद 13 गाने रिलीज हो चुके पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए हुए लगभग चार साल हो गए हैं, लेकिन उनका क्रेज फैंस में पहले की तरह बरकरार है। इस चीज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उनके सब्सक्राइबर देश के PM नरेंद्र मोदी के लगभग बराबर हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाबी सिंगर ने दुकानदार से माफी मांगी:₹2000 के कुर्ते को लेकर जड़ दिए थे थप्पड़; बोले- ये तैश में हो गया, उसके लिए सॉरी

पंजाबी सिंगर ने दुकानदार से माफी मांगी:₹2000 के कुर्ते को लेकर जड़ दिए थे थप्पड़; बोले- ये तैश में हो गया, उसके लिए सॉरी

कपूरथाल के फगवाड़ा में कपड़ा दुकानदार को थप्पड़ मारने के बाद अब पंजाबी सिंगर गीता जैलदार ने माफी मांग ली है। दुकानदार ने कहा कि पंजाबी सिंगर गीता जैलदार आज उनकी दुकान पर आए और उनके फादर के पैर छूकर माफी मांग ली। दुकानदार ने कहा कि आज उनका लहजा काफी नरम था। कल वह शूज डालकर हमारी गद्दी पर चढ़ गए थे, वहां भी माथा टेक कर माफी मांगी है। अब हम पुलिस से शिकायत वापस ले रहे हैं। गीता जैलदार सारे मतभेद खत्म कर गए हैं। दुकानदार ने कहा कि सिंगर ने कहा कि कल जो भी हुआ, वह एकदम से तैश में आकर हो गया, अब उसके लिए सॉरी। गौरतबल है कि दुकानदार ने सिंगर और उसके बाउंसरों पर दुकान में घुसकर मारपीट के आरोप लगाए थे। दुकानदार ने इसकी शिकायत फगवाड़ा पुलिस को दे दी थी। विवाद खरीदे गए कपड़े को वापस करने को लेकर हुआ था। इसके CCTV फुटेज भी सामने आए। जिसमें सिंगर जैलदार दुकानदार से बहस करने के बाद उन्हें थप्पड़ मारते दिख रहे थे। इस दौरान दुकानदार के पिता ने बीच-बचाव किया। दुकानदार ने बताया पूरा मामला 5 पॉइंट में पढ़िए… हंगामे के PHOTOS…

पंजाबी सिंगर को लाइव शो में फैन ने किया प्रपोज:पोस्टर पर लिखा- मेरी मम्मी नू पसंद है तू, सुनंदा शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

पंजाबी सिंगर को लाइव शो में फैन ने किया प्रपोज:पोस्टर पर लिखा- मेरी मम्मी नू पसंद है तू, सुनंदा शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को लाइव शो के दौरान एक फैन ने प्रपोज किया। भीड़ में खड़े फैन ने दिल के आकार वाले पोस्टर पर लिखा था-“मेरी मम्मी नू पसंद है तू (मेरी मम्मी को तुम पसंद हो)। इस पर सुनंदा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- पर मेरी मम्मी नू भी तां पसंद आने चाहिदे ओ (लेकिन मेरी मम्मी को भी तो तुम पसंद आने चाहिए)। सुनंदा ने फैन को स्टेज पर बुलाया, गले लगाया और उसके साथ डांस भी किया। इस खास पल का वीडियो खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 17 फरवरी को जयपुर में पूर्णिमा ग्रुप के वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘आरोहण 2026’ के दौरान यह मोमेंट देखने को मिला। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… 24 घंटे में 12 लाख से ज्यादा लाइक्स सुनंदा ने बुधवार को इस पल को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा— आई लव यू बादशाहो, यू गाइस आर माय स्ट्रेंथ। कंसर्ट्स में पूरी रौनक लगी रहती है। इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर 1.2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स, 4800 से अधिक कमेंट्स और लगभग 48 हजार लोगों ने शेयर किया । फैंस बोले- दीदी हमारा नंबर कब आएगा वीडियो इतना वायरल हुआ कि फैंस ने अपनी स्टोरी पर इसे शेयर करते हुए लिखना शुरू कर दिया सुनंदा दीदी हमारा नंबर कब आएगा। सुनंदा ने भी दरियादिली दिखाते हुए कई फैंस की स्टोरीज को री-शेयर किया और मजेदार जवाब देते हुए लिखा- हाहा..आ जाओ अगले शो में। सिंगर ने लिखा- आ जाओ कल वाले शो में इस बीच फैन ने सुनंदा के स्टाइल की हूबहू नकल उतारते हुए वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। सुनंदा ने उस फैन को भी निराश नहीं किया और वीडियो शेयर करते हुए लिखा आ जाओ कल वाले शो में।