सुनंदा शर्मा बस में बोली-दाल-मखनी, मिस्सी रोटी:पैर में चोट लगने पर कहा-किसकी नजर लग गई; ऐसा स्वागत मत करो भाग जाएं

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के कुछ फनी वीडियो सामने आए हैं। सुनंदा शर्मा कभी बस तो कभी ऑटो में बैठी दिख रही हैं। वहीं वीडियो में वो मजाजिकया अंदाज में बातें कर रही हैं। फैंस को सुनंदा शर्मा का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में सुनंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी स्टोरीज और पोस्ट शेयर कीं, जिन्हें देख उनके फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एयरपोर्ट शटल बस से लेकर घर तक,सुनंदा का बिंदास अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुनंदा शर्मा एक वीडियो में अपने टीम मैंबर्स के साथ बस में दिख रही हैं। मास्क लगाए सुनंदा ने अचानक बस में जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया जिससे बस में बैठे उसके टीम मैंबर्स व पैसेंजर्स एक पल के लिए हैरान रह गए। सुनंदा ने मजाकिया लहजे में पूछा “ रोटी आई सी ओदे नाल दाल मखनी” इसके बाद सुनंदा शर्मा ने बस में मौजूद लोगों को मिस्सी रोटी के नाम पर इतना छेड़ा कि लोग थोड़े सकपका गए और कुछ हंसने लगे। सुनंदा खुद अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रही थीं और वीडियो में कह रही हैं कि “जाजां (जहाज) दे सफर कर कमले (पागल) हो गए”। ऑटो की आगे की सीट पर बैठी सुनंदा शर्मा अपने शो के लिए एक शहर में गई तो वहां की सड़कों पर ऑटो में बैठकर निकली। ऑटो की आगे की सीट यानि ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी फोटो शेयर की। फोटो की कैप्शन में उन्होंने लिखा कि रोज नया शहर, नया सफर। आप जानते हैं कि यह कौन सा शहर है। उसके बाद उनके फैंस लिखते हैं कि आप शहजानपुर में आई और हमें मिलने का मौका नहीं मिला। लोगों को सिविक सेंस नहीं हैं, ई-हा… सुनंदा शर्मा ने एक और फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उसमें वो अपने एक टीम मैंबर के साथ रेस्टोरेंट में दिखी। सुनंदा पहले सिरियस अंदाज में कही हैं कि लोगों को सिविक सेंस नहीं है कि बाहर आके क्या बात करनी है, क्या नहीं? उसके बाद वो चुप हो जाती है और फिर अचानक ई-हा… कहकर जोर से हंसने लगती हैं। फैंस उनके इस अंदाज पर भी खूब कमेंट कर रहे हैं। आतिशबाज़ी देख बोलीं डराओ तो मत दिन के अंत में सुनंदा का स्वागत ज़ोरदार आतिशबाज़ी के साथ हुआ। रात के अंधेरे में आसमान में चमकते पटाखों को देख उन्होंने तंज कसते हुए कहा ये देखिए कुछ इस तरह से हमारा स्वागत हो रहा है। पर भाई ऐसा स्वागत भी मत करो कि हम डर ही जाएं और यहाँ से भाग जाएं पैर में चोट लगी, बोली-किसी की नजर लग गई मस्ती भरे वीडियो के बाद सुनंदा ने अपनी एक और तकलीफ फैंस के साथ साझा की लेकिन वहां भी उनका देसी पन झलक उठा। उन्होंने अपने पैर पर पड़ा एक नीला निशान दिखाते हुए पंजाबी में कहा एह पता नहीं केहड़े औंतरे ने नज़र लाई है पैर नूँ (पता नहीं किस बदकिस्मत की नज़र मेरे पैर को लग गई है) फैंस उनके इस ठेठ पंजाबी अंदाज़ को काफी पसंद कर रहे हैं जिसमें वह अपनी चोट का दोष बुरी नजर को दे रही हैं।
पंजाबी सिंगर सुनंदा के बरेली शो में बोल्ड ठुमके:लॉलीपॉप लागेलु गीत पर जमकर नाचीं, फैंस हुए बेकाबू, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाजियाबाद शो के बाद अब बरेली शो भी विवादों से घिर गया है। शो यहां हुए स्टूडेंट्स के हंगामे और सुनंदा के बोल्ड ठुमकों को लेकर चर्चा में आ गया है। रविवार 5 अप्रैल की रात बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में आयोजित फ्यूचर फिएस्टा के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब सुनंदा के एक डांस परफॉरमेंस के दौरान भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई। सुनंदा ने यहां पर भोजपुरी गीत लॉलीपॉप पर बोल्ड ठुमके लगाए जिससे युवक बेकाबू हो गए। युवकों ने वेरिकेड तोड़ दिए। भीड़ को काबू करने के लिए यूपी पुलिस को उतरना पड़ा। सुनंदा ने स्टेज पर झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में सहित हिंदी गीतों पर भी डांस किया। इसके साथ ही अपने पंजाबी हिट सांग मेरी मम्मी नूं पसंद भी सुनाया। शो में तब रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया जब सुनंदा ने अपने हिट पंजाबी गानों के बीच अचानक मशहूर भोजपुरी ट्रैक लॉलीपॉप लागेलु पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया। पंजाबी कुड़ी पर लगा भोजपुरी अवतार का टैग शो का सबसे रोमांचिक पल सुनंदा के भोजपुरी गीत लॉलीपॉप लागेलु पर लगाए गए बोल्ड ठुमके रहे। युवाओं ने इस दौरान भीड़ से अपने हाथों से सुनंदा के लिए दिल के आकार बनाए। कुछ युवा पोस्टर लेकर पहुंचे जिस पर लिखा था कि मैं आपके लिए झुमके लेकर आया हूं। इस दौरान पंजाबी सिंगर ने फैंस के साथ मुलाकात भी की और सेल्फी ली। रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया जब सुनंदा ने अपने हिट पंजाबी गानों के बीच अचानक मशहूर भोजपुरी ट्रैक लॉलीपॉप लागेलु पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया। पंजाब की देसी स्टार को भोजपुरी धुन पर ठुमके लगाते देख छात्र दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर उनके इस डांस के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी गीत पर ठुमकों के बाद सुनंदा पर बिहार के अवतार का टैग लग रहा है। टूटे बैरिकेड्स, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग जैसे ही सुनंदा ने स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा, लगभग 10 हजार से अधिक प्रशंसकों की भीड़ स्टेज के करीब पहुंचने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ बैठी। बैरिकेडिंग गिरने और अफरा-तफरी मचने के कारण सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। यूपी दौरे के दौरान सुनंदा शर्मा के साथ हुए विवाद… गाजियाबाद में स्टेज पर फैन के अचानक आने से चीख मारी: गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में आयोजित शो के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। जब सुनंदा परफॉर्म कर रही थीं, तब एक छात्र अचानक बैरिकेड्स फांदकर स्टेज पर चढ़ गया और उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा। इस अचानक हुई घटना से सुनंदा इतनी डर गईं कि वे जोर से चिल्लाईं और तुरंत स्टेज छोड़कर चली गईं। इसके बाद शो को बीच में ही रद्द करना पड़ा। हालांकि, बाद में सुनंदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वे डर गई थीं, लेकिन उन्हें पता है कि उस छात्र की मंशा गलत नहीं थी, बल्कि वह प्यार जताने का एक गलत तरीका था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से छात्र को माफ करने की अपील भी की। मेरठ शो में छात्रों के 2 गुटों में हो गई झड़प- मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक उत्सव स्पार्क-2026 के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब स्टेज के करीब बैठने और खड़े होने को लेकर छात्रों के दो समूहों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और इस धक्का-मुक्की में कई छात्रों के कपड़े तक फट गए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा और शो को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और कई घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार की जरूरत पड़ी। बरेली में बोल्ड ठुमके, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का बल प्रयोग: बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में फ्यूचर फिएस्टा के दौरान करीब 10,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही सुनंदा ने ‘लॉलीपॉप लागेलु’ और अपने अन्य हिट गानों पर परफॉर्म करना शुरू किया, प्रशंसक जोश में आकर बैरिकेड्स तोड़ने लगे। भीड़ के स्टेज की ओर बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए वहां तैनात पुलिस बल को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची, लेकिन बाद में स्थिति को काबू में कर लिया गया और शो को किसी तरह पूरा किया गया। पंजाब में छिड़ी सुनंदा के ठुमकों पर बहस सुनंदा के लॉलीपॉप गाने पर किए गए डांस ने पंजाब के संगीत गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। जहां युवा फैंस इसे एक कलाकार की वर्सटैलिटी मान रहे हैं, वहीं पंजाब के कुछ पारंपरिक संगीत प्रेमी और आलोचक इससे नाराज हैं। सोशल मीडिया पर आलोचकों का तर्क है कि सुनंदा शर्मा जैसे बड़े कलाकार को दूसरे राज्यों में कल्चर का ध्यान रखना चाहिए। कुछ यूजर्स ने लिखा कि एक स्थापित पंजाबी गायिका को यूपी-बिहार के मसाला गानों पर ठुमके लगाने की जरूरत नहीं है, उनकी पहचान उनके पंजाबी गानों से है।
पंजाबी सिंगर ने फैन के पेट पर दिया ऑटोग्राफ:बोला-मैं इसे शीशे में जड़वाकर रखूंगा, आपको फोटो भी भेजूंगा

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर प्रेम ढिल्लों अक्सर अपने गानों और स्टाइल के कारण चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपने एक प्रशंसक (फैन) के प्रति अनोखे प्रेम को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेम ढिल्लों अपने प्रशंसक के पेट पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। यह पूरा वाकया उस समय चर्चा में आया जब दिलप्रीत ने खुद अपने आधिकारिक स्नैपचैट अकाउंट पर यह वीडियो साझा की। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक करीब 17-18 साल का सिख नौजवान, जिसने संतरी रंग की टी शर्ट पहनी हुई है, सिंगर से मिलने उनके घर पहुंचा था। प्रशंसक की दीवानगी ऐसी थी कि उसने अपनी टी शर्ट पर सिंगर से अपने पेट पर ही ऑटोग्राफ देने की जिद कर दी। मजाकिया अंदाज में हुई बातचीत वीडियो में प्रेम ढिल्लों काफी खुशनुमा मूड में नजर आ रहे हैं। ऑटोग्राफ देते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में प्रशंसक से पूछा, यहां साइन कर दूं क्या इस पर फैन ने बेहद उत्साह के साथ जवाब दिया, बिल्कुल-बिल्कुल, मैं इसे संभाल कर रखूंगा और इसे शीशे के फ्रेम में जड़वाकर आपको फोटो भी भेजूंगा। प्रेम ने भी हंसते हुए प्रतिक्रिया दी और कहा- यह हुई न बात, पुश्तें भी देखेंगी कि ये साइन दिलप्रीत ढिल्लों ने किए थे। ऑटोग्राफ देने के साथ-साथ दिलप्रीत वीडियो में रील (Reel) बनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। रोजाना उमड़ती है प्रशंसकों की भीड़ बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुबह के वक्त का है। सिंगर के करीबियों का कहना है कि दिलप्रीत के घर पर रोजाना हजारों की संख्या में प्रशंसक उनसे मिलने पहुंचते हैं। लेकिन इस ‘मोटे’ और क्यूट फैन की इस अनोखी मांग ने सिंगर का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और सिंगर के जमीन से जुड़े स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों पूरा नाम: प्रेमजीत सिंह ढिल्लों पिता का नाम: कुलदीप सिंह ढिल्लों माता का नाम: भगवंत कौर जन्म तिथि:4 जनवरी, 1995 शिक्षा: उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से BCA की पढ़ाई की है। कहां के रहने वाले हैं: प्रेम ढिल्लों का जन्म और पालन-पोषण अमृतसर, पंजाब में हुआ था। सिंगिंग करियर की शुरुआत प्रेम ढिल्लों ने आधिकारिक तौर पर साल 2018 में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। पहला गाना: उनका पहला सिंगल ट्रैक Chan Milondi (मार्च 2018) था। पहचान कैसे मिली: उन्हें असली पहचान 2019 में आए गाने Bootcut से मिली, जिसे सिद्धू मूसेवाला ने अपने चैनल पर रिलीज किया था। इसके बाद Old Skool गाने ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर मशहूर कर दिया।
पंजाबी सिंगर दीपा दोसांझ का निधन:इंग्लैंड में आया हार्ट अटैक, जालंधर के रहने वाले; ढोला वे ढोला गीत से मिली थी पहचान

जालंधर के दोसांझ कलां के रहने वाले और पंजाबी सिंगर दीपा दोसांझ का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। ढोला वे ढोला गीत से फेम दीपा इन दिनों इंग्लैंड के लीसेस्टर में रहे थे। मशहूर पंजाबी सिंगर और कंपोजर सुखशिंदर शिंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गायक दीपा दोसांझ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, आज पंजाबी संगीत जगत ने एक सच्चा रत्न खो दिया। दीपा दोसांझ पंजाबी संगीत जगत और यूके भांगड़ा इंडस्ट्री से जुड़े थे। 90 के दशक के सुपरहिट सिंगर रहे हैं। दीपा ने ढोला वे ढोला जैसे सदाबहार गीतों के जरिए घर-घर में पहचान बनाई थी। जानकारी के अनुसार दीपा दोसांझ का निधन अचानक हेल्थ बिगड़ने के कारण हुआ। सोशल मीडिया और संगीत हलकों में उनके निधन का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। हालांकि परिवार की ओर से अभी कारण की पुष्टि नहीं की गई है। उनके अचानक निधन से न केवल उनके फैंस बल्कि पूरा पंजाबी कलाकार भाईचारा सदमे में है। जालंधर के दोसांझ कलां से था गहरा नाता दीपा दोसांझ मूल रूप से पंजाब के जालंधर जिले के मशहूर गांव दोसांझ कलां से ताल्लुक रखते थे। हालांकि वे लंबे समय से ब्रिटेन में बस गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी गायकी में हमेशा पंजाब की मिट्टी की महक को जिंदा रखा। गौरतलब है कि इसी गांव से मशहूर ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ भी आते हैं। दीपा ने दिलजीत से पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोसांझ नाम को बड़ी पहचान दिला दी थी। 90 के दशक के अंत में संगीत की दुनिया में आए दीपा दोसांझ को उनके हाई-पिच गायन और पारंपरिक बोलियों के लिए जाना जाता था। उन्होंने 90 के दशक के अंत में संगीत की दुनिया में कदम रखा और ढोला वे ढोला एल्बम से रातों-रात स्टार बन गए। उनके नसीबा, जी करदा, वधाइयां और दीपा बोलियां जैसे गाने आज भी शादियों और पार्टियों की जान हैं। उन्होंने बड़े म्यूजिक प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर यूके भांगड़ा सीन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता दीपा के निधन की खबर फैलते ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर प्रशंसकों और साथी कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। प्रशंसकों का कहना है कि दीपा दोसांझ की आवाज ने एक पूरे दौर को नई पहचान दी थी और उनके जाने से पंजाबी लोक संगीत के एक युग का अंत हो गया है।
सिंगर करण औजला बोले-आज बहुत मजा आ रहा है:जयपुर में फैंस ने बनवाए चेहरे पर टैटू, कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की होगी स्पेशल एंट्री

जयपुर में मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट शुरू हो गया है। खम्मा घणी के साथ सभी का अभिवादन करते हुए करण औजला ने कहा कि वे बहुत दिनों बाद जयपुर आए हैं और आज उन्हें बहुत मजा आ रहा है। मेरे साथ आपको भी मजे करने है। सिंगर करण औजला, जिन्हें प्यार से ‘गीतों की मशीन’ भी कहा जाता है। कॉन्सर्ट का आयोजन सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया गया है। कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की स्पेशल एंट्री होगी। करण औजला को सुनने के लिए न केवल राजस्थान, बल्कि गुजरात, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी लोग पहुंचे हैं। करण शनिवार रात जयपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से सीधे वेन्यू पर साउंड चेक के लिए गए। इसके बाद वे गोनेर रोड स्थित राजविलास होटल में रुके। उनके साथ परमिश वर्मा भी होटल में दिखाई दिए। एक साल पहले भी करण औजला ने जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। अब देखिए, कॉन्सर्ट से जुड़ी PHOTOS…
सुनंदा शर्मा को छूने आए स्टूडेंट ने माफी मांगी:कान पकड़कर बोला- इंटेंशन गलत नहीं थी, सिंगर बोलीं- प्यार जताने का ये तरीका गलत

गाजियाबाद में शो के दौरान पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को टच करने के लिए स्टेज की ओर कूदे स्टूडेंट ने कान पकड़कर माफी मांगी है। स्टूडेंट ने वीडियो जारी कहा कि मेरा इंटेंशन कुछ गलत नहीं था। मैं आपसे सॉरी मांगता हूं। उम्मीद करता हूं कि आप मुझे माफ कर देंगी। इसके बाद सिंगर ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर स्टूडेंट को माफ कर दिया। सुनंदा ने कहा कि स्टेज पर स्टूडेंट के अचानक आने और उसके पैरों में गिरने से जो हुआ उसके लिए मैं स्टूडेंट को माफ करती हूं। प्यार जताने का तरीका अच्छा होना चाहिए। स्टूडेंट ने जो किया, उससे मैं डर गई। क्योंकि आज कल सिंगर के साथ कई तरह की घटनाएं हो रही हैं। सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में 3 अप्रैल को शो था। शो के दौरान अचानक स्टूडेंट स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा। स्टूडेंट उनके पैरों में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। वह बीच में ही शो कैंसिल करके चली गईं। पहले पढ़िए स्टूडेंट ने क्या कहा… अब पढ़िए सिंगर सुनंदा की 3 अहम बातें… सिंगर सुनंदा के साथ क्या हुआ…
सुनंदा शर्मा के पैरों में गिरा फैन:डरकर चिल्लाई सिंगर, स्टेज छोड़ा, बाउंसरों ने युवक को स्टेज से नीचे फेंका; शो बीच में ही कैंसिल

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। जैसे ही युवक ने उन्हें छुआ, वह जोर से चीखीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं। माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी, जिससे माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। युवक करीब 2 मिनट तक स्टेज पर रहा और शाहरुख खान के सिग्नेजर स्टाइल में वाहें फैलाकर स्टूडेंट्स की तरफ देखने लगा। आवाज सुनते ही पुलिस तुरंत स्टेज पर पहुंची और युवक को वहां से हटाया। बाउंसरों ने भी उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक उसी कॉलेज का छात्र है। इस घटना के बाद सुनंदा इतनी डर गईं कि दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं। नीचे मौजूद लोग उन्हें वापस बुलाते रहे, लेकिन उनकी टीम ने शो को बीच में ही कैंसिल करने का फैसला लिया। शो रद्द होने की घोषणा के बाद छात्र निराश होकर वापस लौट गए। स्टेज पर सुनंदा के साथ क्या हुआ… शो को नेक्सट लेवल का बनाने की जानकारी की थी साझा शो शुरु होने से पहले सुनंदा काफी एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर कहा कि मेरा आज गाजिबाद में शो है। इसके बाद वह स्टेज पर आने के बाद कहने लगीं कि आज मैं गाजियाबाद में आई हूं और ऐसा कैसे हो सकता है कि गाजियाबाद वाले मेरे साथ न गुनगुनाएं। सुनंदा ने कहा कि आज का शो नेक्सट लेवल का होने वाला है।
पंजाबी सिंगर करण औजला को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

पंजाबी सिंगर करण औजला आज बेंगलुरु में होने वाले शो में अपने 6 गाने नहीं गा सकेंगे। चंडीगढ़ के प्रो. पंडित राव धरेन्नवर की ओर से भेजी गई शिकायत के बाद डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, बेंगलुरु ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस को इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘गैंगस्टा’ (Gangsta) गाने को किसी भी हाल में गाने की अनुमति नहीं दी गई है। यह निर्देश बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा और उन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। प्रोफसर राव ने अपनी शिकायत में उठाए थे यह चार सवाल इन गानों पर रोक लगाने की मांग थी करण औजला को उनके कुछ खास गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘अल्कोहल 2’, ‘फ्यू डेज’ (तड़के उठ के खादे फीम कुड़े), ‘बंदूक’ और विशेष रूप से ‘गैंगस्टा’ (Gangsta) गाने की अनुमति न दी जाए। नशा और हथियार संस्कृति – शिकायत में आरोप लगाया गया कि ये गाने शराब, ड्रग्स (नशीले पदार्थों) और बंदूक संस्कृति (गन कल्चर) का महिमामंडन करते हैं। बच्चों पर बुरा प्रभाव – राव का तर्क था कि इस तरह के गानों का प्रभाव कोमल मन वाले बच्चों (विशेषकर 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों, जिन्हें शो में अनुमति दी गई थी) के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा पड़ता है। अदालत का हवाला – अपनी शिकायत में उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक पुराने आर्डर का (PIL CWP/27011/2016) हवाला भी दिया ाा, जिसमें अदालत ने माना था कि ऐसे गाने कम उम्र के बच्चों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। इसके बाद यह आदेश हुए जारी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस अधीक्षक (SP), बेंगलुरु को एक आधिकारिक निर्देश जारी किया है। इकाई ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कार्यक्रम के दौरान इन गानों के गायन पर रोक लगाई जाए। अपनी कार्रवाई के समर्थन में इकाई ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के उस अवलोकन का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया था कि ऐसे गाने कम उम्र के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। यह कदम पूरी तरह से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Sidhu Moosewala New Song Announcement After Barota Success

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना जल्दी रिलीज किया जाएगा। फाइल फोटो। दिवंगत पंजाबी सिंगर सुखदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के फेंस के लिए एक गुड न्यूज है। बरोटा की सफलता के बाद जल्दी ही उनका एक और नया गाना जारी होने वाला है। इसकी जानकारी सिद्धू मूसेवाला इंस्टाग्राम पेज पर दी गई। . इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई गई है और उस पर संदेश दिया गया है कि जल्दी ही नया गाना आने वाला है। इसके अलावा उसमें बरोटा को पसंद करने के लिए भी फेंस को धन्यवाद कहा गया है। सिद्धू मूसेवाला के नए गीत आने के संकते मिलते हुए उनके प्रशंसकों में भारी उत्साह है। इंस्टाग्राम पर 25 मार्च को यह स्टोरी शेयर की गई है। प्रशंसक अब उनके नए गाने का इंतजार कर रहे हैं। करीब तीन महीने पहले लांच हुआ बरोटा गीत ने नए रिकार्ड बना दिए हैं। यूट्यूब पर जहां इस गीत को 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं इस पर 1 करोड़ से ज्यादा लोग कमेंट भी कर चुके हैं। कमेंट के मामले में यह गाना दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम पर लगाई गई स्टोरी। मौत को मई में चार साल पूरे होंगे सिद्धू मूसेवाला की मौत को मई में चार साल पूरे हो जाएंगे। उनकी मौत 29 मई 2022 को हुई थी। तब उनकी उम्र महज 28 साल थी। मौत से पहले भी उनके काफी प्रशसंक थे लेकिन मौत के बाद उनके प्रशंसकों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौत के बाद रिलीज हुए गीतों को मिल रहा भारी समर्थन सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद करीब 12 गीत रिलीज हो चुके हैं। मूसेवाला के गीत जैसे ही यू-ट्यूब पर अपलोड होते हैं उनके प्रशसंक टूट पड़ते हैं। व्यूज व कमेंट करके हर बार नया रिकार्ड बना देते हैं। बरोटा के बाद अब प्रशसंकों को नए गीत का इंतजार है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद रिलीज हुए गीत एसवाईएल (SYL): 23 जून 2022, 50M+ (हटने से पहले), 10 लाख+ कमेंट वार (Vaar): 8 नवंबर 2022, 54M+ व्यू, 5–8 लाख+ कमेंट मेरा ना (Mera Na): 2023 (जुलाई के आसपास), 100M+ व्यू, 10 लाख+ कमेंट चोरनी (Chorni): 2023, 60M+ व्यू, 5 लाख+ कमेंट वॉच आउट (Watch Out): 11 नवंबर 2023, 53M+ व्यू , 4-6 लाख+ कमेंट ड्रिप्पी (Drippy): 2 फरवरी 2024, 90M+ व्यू, 6-8 लाख+ कमेंट 410 (चार सौ दस): 11 अप्रैल 2024, 57M+ व्यू , 4-6 लाख+ कमेंट अटैच (Attach): 30 अगस्त 2024, 30M+ व्यू, 3-5 लाख+ कमेंट लॉक (Lock): जनवरी 2025, 8M, 1-2 लाख+ कमेंट 008 (डबल जीरो जीरो एट) : 10 जून 2025, 49M+ व्यू, 5-7 लाख+ कमेंट बारोटा (Barota) : 2025 (लेटेस्ट), 100M+ व्यू , 10 मिलियन+ (बहुत ज्यादा एंगेजमेंट)
मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज, 2 करोड़ व्यूज:पहली बार पाकिस्तान में दिखेंगे पंजाबी सिंगर, मौत से पहले किया था आने का वादा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अवेटड शो साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर का टीजर रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। टीजर की शुरूआत सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम से होती है। सिद्धू को आंखें खोलते हुए और फिर स्टेडियम को भीड़ को दिखाया गया है। मौत के बाद किसी पहले कलाकार का ये पहला होलोग्राम शो होने का दावा गया है। सिद्धू मूसेवाला का ये शो 8 देशों में रिलीज होगा। पहली बार पाकिस्तान में भी शो होगा। सिद्धू मूसेवाला के पाकिस्तान में लाखों फैंस हैं। सिद्धू ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था जिसे अब सिद्धू के पिता बलकौर सिंह पूरा करने जा रहे हैं। मूसेवाला का ये शो उनके बर्थडे पर यानि 11 जून को पूरा रिलीज होने की उम्मीद है। पिता बेटे के हर बर्थडे पर फैंस को कुछ न कुछ तोहफा देते हैं। पिता ने कहा था कि आने वाले 30 साल तक वह सिद्धू के फैंस के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट देते रहेंगे। मूसेवाला ने बहुत से गीत लिखें, जिनमें से हर साल एक गीत रिलीज होता रहेगा। होलोग्राम के टीजर में छोटे सिद्धू का भी फोटो लगाया गया है। लास्ट में लिखा- हैप्पी बर्थडे शुभदीप। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जनवरी में इस शो का पहला पोस्टर रिलीज किया था और बताया था कि शो को इटली की टीम तैयार कर रही है। इसकी रिलीजिंग डेट नहीं बताई थी। नए शो को लेकर अभी पिता बलकौर सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है। ओरिजनल शो की तरह तैयार किया गया है होलोग्राम टूर तेज रोशनी, जोशीली भीड़ और गूंजते सुपरहिट गानों के बीच जब सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम मंच पर उतरेगा, तो दर्शकों को पलभर लगेगा जैसे वो खुद सामने खड़े हैं। “साइन टू वार 2026 वर्ल्ड टूर” के तहत सिंगर की ये डिजिटल वापसी थ्री-डी प्रोजेक्शन तकनीक के जरिए होगी। इस तकनीक से उनकी असली आवाज, उनके गाने और स्वैग के साथ उनका 3D अवतार मंच पर दिखेगा। ऐसा पहले माइकल जैक्सन, टुपैक और व्हिटनी ह्यूस्टन जैसे कलाकारों के साथ हो चुका है। मूसेवाला इस लिस्ट में पहले पंजाबी कलाकार होंगे। पाकिस्तान में जाने का अधूरा वादा होलोग्राम टूर से होगा पूरा मूसेवाला के होलोग्राम टूर को पाकिस्तान सहित भारत, न्यूजीलैंड, कनाडा, यूएसए, यूएई, यूके और ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शित किया जाएगा। इस शो को फिल्म की तरह थिएटर में दिखाया जाएगा। इसके लिए टिकट रखी जाएगी। वीआईपी टिकट की कीमत डेढ़ लाख होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर टीम की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। पिता पाकिस्तानी फैंस से किया सिद्धू का वादा भी पूरा करेंगे। हत्या से पहले मूसेवाला ने पाकिस्तानी फैंस को पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था। लेकिन इससे पहले ही उनकी मानसा के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके मूसेवाला के होलोग्राम टूर साइन टू गॉड के टीजर को 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर ढाई करोड़ के करीब लाइक मिल चुके हैं। होलोग्राम टूर के टीजर की शुरूआत एम्पायर फाल्स मुहाबरे से होती है। इसका मतलब है कि दुनिया में शक्तिशाली साम्राज्य खत्म हो जाते हैं। लेकिन एक कालाकार का साम्राज्य कभी खत्म नहीं होता। इसमें सिद्धू मूसेवाला का गीत सिद्धू हुण बड्डे तामझाम करे सोणिए, गोली चली बांग साउंड करे सोणिए बजता सुनाई देता है। भारत में भी पहले प्रयोग हो चुकी तकनीक पुणे के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर म्यूजियम में होलोग्राम के जरिए बाबा साहेब अंबेडकर खुद अपनी कहानी सुनाते हैं। गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल की विरासत को होलोग्राफिक स्टोरी टैलिंग के जरिए दिखाया जाता है। दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्रियों के होलोग्राम खुद अपनी यात्रा सुनाते हैं। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान होलोग्राम का इस्तेमाल कर एक साथ दर्जनों शहरों में वर्चुअल रूप से हाजिरी लगाई थी।





