Saturday, 10 Oct 2026 | 12:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Rajasthan Govt Job Recruitment 2026: 3540 Posts Notification Released

Rajasthan Govt Job Recruitment 2026: 3540 Posts Notification Released

Hindi News Career Rajasthan Govt Job Recruitment 2026: 3540 Posts Notification Released 19 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान में 3,540 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी। अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती की। साथ में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 15 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. राजस्थान में 3,540 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 5 मई से शुरू आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने टीचिंग एसोसिएट्स (Raj-CES) 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 3,540 पद भरे जाएंगे। 5 मई को अप्लाई लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्चुअसल बेसिस पर की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : NET/SLET/पीएचडी की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल फीस : जनरल, ओबीसी : 600 रुपए ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी : 400 रुपए पीडब्ल्यूडी : 400 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : 28,850 रुपए प्रतिमाह मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल कैटेगरी : हर पेपर के लिए 36% एससी, एसटी : हर पेपर में 5% का रिलैक्सेशन दिया जाएगा। एग्जाम पैटर्न : पेपर सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स ड्यूरेशन पेपर – 1 जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान 60 75 1 घंटा पेपर – 2 पद से संबंधित विषय 120 300 2 घंटा टोटल 180 375 3 घंटा ऐसे करें आवेदन : एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉग इन करें। Recruitment Portal पर जाकर Teaching Associate Apply Link पर क्लिक करें। यदि नए यूजर है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. अहमदाबाद नगर निगम में 172 भर्ती, सैलरी 63 हजार से ज्यादा अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 मई तय की गई है। कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 69 ईडब्ल्यूएस 17 एसईबीसी 45 एससी 16 एसटी 25 कुल पदों की संख्या 172 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, फायर/ऑटो/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा/बीई, फायर फाइटिंग कोर्स, CCC और एएमसी स्वयंसेवी सेवा अनुभव। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 32 साल एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिलाएं : 5 साल की छूट दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) : 10 साल की छूट फीस : सामान्य : 500 रुपए एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए दिव्यांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह फीस : सामान्य : 500 रुपए एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए दिव्यांग : नि:शुल्क फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट : हाइट : 165 सेमी वेट : 3.50 किलोग्राम चेस्ट: 76 सेमी (नॉर्मल) चेस्ट एक्सपेंशन : 81 सेमी ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाएं। मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें। ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 15 वैकेंसी, एज लिमिट 45 साल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : रिस्क मैनेजमेंट : मिनिमम 55% अंकों के साथ स्टैटिक्स या इकोनॉमिक्स में बीएससी, या फायनेंस या बैंकिंग में एमबीए की डिग्री। एफआरएम, सीएपीए या पीआरएम का सर्टिफिकेट, 10 साल बैंक में काम करने का एक्सपीरियंस जिसमें से 5 साल रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम किया हो। फायनेंस एंड अकाउंट्स : ग्रेजुएशन के साथ सीए की डिग्री, बैंक में 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस जिसमें 7 साल कॉर्पोरेट टैक्स या बैलेंस शीट पर हेड ऑफिस लेवल पर काम किया हो। क्रेडिट ऑफिसर : सीए, सीएफए, आईसीडब्ल्यूए या बैकिंग या फायनेंस में दो साल पीजी, 10 साल बैंकिंग का एक्सपीरियंस जिसमें से 7 साल कॉर्पोरेट या लार्ज क्रेडिट हैंडलिंग की हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 33 साल अधिकतम : 45 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट सैलरी : शुरुआती सैलरी : 1 लाख 20 हजार रुपए प्रतिमाह फीस : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, महिला : 175 रुपए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 850 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं। होमपेज पर “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करें। नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 भर्ती; इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों का नोटिफिकेशन जारी, CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 वैकेंसी,इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती की। साथ ही CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ं दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Union Bank 1865 Jobs Recruitment 2026

Union Bank 1865 Jobs Recruitment 2026

5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 पदों पर भर्ती की, बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ में IIT भिलाई में नॉन टीचिंग के 47 पदों पर निकली ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 19 मई तय की गई है। स्टेट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : स्टेट का नाम पदों की संख्या उत्तर प्रदेश 335 आंध्र प्रदेश 303 महाराष्ट्र 196 तेलंगाना 164 कर्नाटक 131 मध्य प्रदेश 116 तमिलनाडु 95 बिहार 60 गुजरात 58 ओडिशा 58 पश्चिम बंगाल 56 दिल्ली (NCT) 48 केरल 39 झारखंड 34 राजस्थान 32 हरियाणा 30 असम 29 छत्तीसगढ़ 25 पंजाब 21 उत्तराखंड 10 चंडीगढ़ 6 गोवा 5 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 2 जम्मू और कश्मीर 2 सिक्किम 2 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1 हिमाचल प्रदेश 1 लद्दाख 1 लक्षद्वीप 1 मेघालय 1 नागालैंड 1 पुदुचेरी 1 त्रिपुरा 1 कुल 1865 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले जारी हो जाना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 28 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम लोकल लैंग्वेज टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम स्टाइपेंड : ग्रामीण या सेमी-अर्बन (अर्ध-शहरी) एरिया : 15,000 रुपए प्रतिमाह शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग होने पर : 18,000 रुपए प्रतिमाह मेट्रो सिटी में पोस्टिंग होने पर : 20,000 रुपए प्रतिमाह फीस : कैटेगरी का नाम एग्जाम फीस इंटिमेशन फीस टोटल सामान्य/ओबीसी पुरुष 600 रुपए 200 रुपए 944 रुपए सामान्य/ओबीसी महिला 400 रुपए 200 रुपए 708 रुपए एससी/एसटी 0 200 रुपए 236 रुपए पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) 0 200 रुपए 236 रुपए ट्रांसजेंडर 0 200 रुपए 236 रुपए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं की मार्कशीट 12वीं की मार्कशीट ग्रेजुएशन / डिग्री / डिप्लोमा उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर जाति प्रमाण पत्र उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आधार कार्ड एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन टोटल मार्क्स जनरल/फायनेंशियल अवेयरनेस 25 25 जनरल इंग्लिश 25 25 क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड 25 25 कंप्यूटर नॉलेज 25 25 टोटल 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। अन्य जानकारी अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती, BPSSC ने बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 48 एससी 19 एसटी 2 ओबीसी ईडब्ल्यूएस 12 ईबीसी 22 बीसी 15 बीसी – डब्ल्यू (पिछड़े वर्ग की महिलाएं) 4 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट सैलरी : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह फीस : सभी वर्ग के लिए : 100 रुपए एग्जाम पैटर्न : एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव कुल प्रश्नों की संख्या 100 कुल अंक 100 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का) ड्यूरेशन 02 घंटे न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 30% एग्जाम सिलेबस : लैंग्वेज: हिन्दी, अंग्रेजी। मैथ्स: बेसिक एरिदमेटिक सोशल साइंस : हिस्ट्री, जियोग्राफी, सिविक्स एंड इकोनॉमिक्स साइंस: फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, बॉटनी जनरल नॉलेज: जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें। ई ऑनलाइन पर क्लिक करके फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म भरकर फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. आईआईटी भिलाई में 47 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 40 साल आईआईटी भिलाई में नॉन टीचिंग के 47 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2 जूनियर सुपरिटेंडेंट 4 जूनियर असिस्टेंट 15 टेक्निकल ऑफिसर 2 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर 1 मेडिकल ऑफिसर 1 जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट 3 जूनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर 1 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट 14 जूनियर मैकेनिक 4 कुल पदों की संख्या 47 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट रजिस्ट्रार : मास्टर डिग्री, 8 साल का अनुभव जूनियर सुपरिटेंडेंट : मास्टर डिग्री, 3 साल का अनुभव जूनियर असिस्टेंट : बैचलर डिग्री टेक्निकल ऑफिसर : एम टेक, एमई, 5 साल का एक्सपीरियंस असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर : बीटेक, एमई, 7 साल का एक्सपीरियंस मेडिकल ऑफिसर : एमबीबीएस, 3 साल का एक्सपीरियंस जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट : बैचलर डिग्री जूनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर : बीपीएड के साथ एक्सपीरियंस जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट : इंजीनियरिंग की डिग्री जूनियर मैकेनिक : इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ एक्सपीरियंस एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आयु में छूट नियमों के अनुसार दी जाएगी। फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (समूह ए) : 1000 रुपए एससी,एसटी,पीडब्ल्यूडी (समूह ए) : 500 रुपए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (समूह बी, सी) : 500 रुपए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (समूह बी, सी) : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : पद के अनुसार, लेवल – 3 – लेवल – 10 के अनुसार एग्जाम सिलेबस : जनरल टॉपिक्स : जनरल नॉलेज रीजनिंग क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड इंग्लिश, हिंदी टेक्निकल टॉपिक्स : इंजीनियरिंग सब्जेक्ट आई, नेटवर्किंग मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल कॉन्सेप्ट्स कंप्यूटर नॉलेज ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.ibitf.co.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके डिटेल्स दर्ज

RBI 60 Posts Recruitment | IAF 47 Openings

RBI 60 Posts Recruitment | IAF 47 Openings

13 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 60 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। साथ में कोल इंडिया में 34 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 27 अप्रैल 2026 को जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitment.ssb.gov.in या ssb.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस : स्पोर्ट्स अचीवमेंट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट मेडिकल फिटनेस टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. RBI में 60 पदों का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 1 लाख 40 हजार तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर ग्रेड बी के 60 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। 29 अप्रैल से आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ग्रेड बी ऑफिसर (DR) सामान्य 40 ग्रेड बी ऑफिसर-(DR) डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (DPER) 10 ग्रेड बी ऑफिसर (DR) डिपार्टमेंट ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट (DISM) 10 कुल पदों की संख्या 60 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू फीस : एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी : 100 रुपए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 850 रुपए स्टाफ : नि:शुल्क सैलरी : 1,20,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड ईमेल आईडी मोबाइल नंबर 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, मास्टर्स की मार्कशीट कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC, ST, OBC, EWS) एग्जाम शेड्यूल : पद का नाम एग्जाम डेट ग्रेड बी (DR)- DEPR (पेपर-I और पेपर-II)/DISM (Paper-I) 14 जून 2026 फेज-II ऑनलाइन एग्जामिनेशन ग्रेड-बी (DR) सामान्य 25 जुलाई 2026 फेज-II ऑनलाइन/रिटन एग्जामिनेशन ग्रेड बी (DR)-DEPR (पेपर-I और II)/DISM (पेपर-II और III) 26 जुलाई 2026 सिलेबस : फेज – 1 : जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड रीजनिंग फेज – 2 : इकोनॉमिक एंड सोशल इश्यू, इंग्लिश – डिस्क्रिप्टिव, फायनेंस एंड मैनेजमेंट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद “Careers” / “Opportunities@RBI” सेक्शन पर क्लिक करें। “RBI Lateral Recruitment 2025 – Experts” से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. कोल इंडिया में 34 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन कोल इंडिया लिमिटेड ने इंटर्न के 34 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : इंटर्नशिप आईडी पदों की संख्या PMIS-2026-33020 7 PMIS-2026-32977 8 PMIS-2026- 33035 5 PMIS-2026- 33028 7 PMIS-2026- 33000 7 इंटर्नशिप डिटेल्स : इंटर्नशिप आईडी इंटर्नशिप टाइप क्वालिफिकेशन PMIS-2026-33020 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026-32977 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33035 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33028 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33000 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं, आईटीआई सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री। सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या मास्टर डिग्री होल्डर्स एलिजिबल नहीं होंगे। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन PMIS नियमों के अनुसार फाइनल लिस्ट तैयारी की जाएगी। ऐसे करें आवेदन : PMIS Portal at pminternship.mca.gov.in पर जाएं। “Login/Register” पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें। एप्लिकेशन सब्मिट करें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 30 अप्रैल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत 1679 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या फॉरेस्ट गार्ड 728 फील्ड गार्ड 169 जेल वार्डर 757 असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट 25 कुल पदों की संख्या 1679 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 38 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। सैलरी : फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर : 19,500 – 62,000 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट : 36,200 – 1,14,800 रुपए प्रतिमाह फीस : अनारक्षित : 500 रुपए आरक्षित वर्ग : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन्स टोटल मार्क्स जनरल साइंस सभी सब्जेक्ट के लिए 100 सभी सब्जेक्ट के लिए 100 जनरल हिंदी जनरल इंग्लिश जनरल मैथमेटिक्स जनरल साइंस एग्जाम से संबंधित अन्य डिटेल्स : एग्जाम टाइप ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट क्वेश्चन नंबर 100 टोटल मार्क्स 100 ड्यूरेशन 2 घंटे मिडियम हिंदी, इंग्लिश क्वेश्चन टाइप ऑब्जेक्टिव निगेटिव मार्किंग 0.25 मार्क्स ऐसे करें आवेदन : MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें आज की सरकारी नौकरी:यूपी में

नर्सिंग छात्राओं को सभी जिलों का मिलेगा विकल्प:स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक; डिप्टी सीएम बोले- भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएं

नर्सिंग छात्राओं को सभी जिलों का मिलेगा विकल्प:स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक; डिप्टी सीएम बोले- भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएं

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि सभी भर्ती प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण की जाएं, ताकि आम जनता को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने लंबित प्रस्तावों, मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों और नई स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नर्सिंग छात्राओं की नियुक्ति में सभी जिलों का विकल्प देने पर भी जोर दिया गया। समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने बुधनी, दमोह और छतरपुर मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए। साथ ही आउटसोर्स पदों पर भर्ती के लिए सभी जिलों में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। नर्सिंग कॉलेजों में 59 राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए। नर्सिंग छात्राओं को सभी जिलों का विकल्प उप मुख्यमंत्री ने नर्सिंग कॉलेजों की उत्तीर्ण छात्राओं की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी जिलों का विकल्प उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे छात्राओं को अपनी पसंद के स्थान पर सेवाएं देने का अवसर मिलेगा। बैठक में सागर में कैंसर अस्पताल और सिंगरौली में अस्पताल उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों की समीक्षा की गई। साथ ही एयर एम्बुलेंस संचालन, शव वाहन व्यवस्था, विशेषज्ञों की सीधी भर्ती और 16 जिला अस्पतालों में नए पद सृजित करने के प्रस्तावों को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। रीवा-सतना के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई उप मुख्यमंत्री ने रीवा और सतना मेडिकल कॉलेज के भ्रमण के दौरान सामने आए मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। रीवा में आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान और मैहर जिला अस्पताल के लिए भूमि चिन्हांकन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

UP Forest Guard Recruitment | 708 Posts Notification Out

UP Forest Guard Recruitment | 708 Posts Notification Out

10 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड के 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, पंजाब में 170 पदों पर निकली भर्ती की । साथ ही SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. यूपी में 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक (वाइल्ड लाइफ गार्ड) के 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए एग्जाम फीस 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक जमा की जा सकेगी। फॉर्म में करेक्शन के लिए 27 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : फॉरेस्ट गार्ड : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य 128 अन्य पिछड़ा वर्ग 279 अनुसूचित जाति 199 अनुसूचित जनजाति 10 ईडब्ल्यूएस 31 वाइल्ड लाइफ गार्ड : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य 4 अन्य पिछड़ा वर्ग 36 अनुसूचित जाति 19 अनुसूचित जनजाति 1 ईडब्ल्यूएस 1 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास। पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए। शारीरिक योग्यता : जेंडर कैटेगरी न्यूनतम हाइट चेस्ट (फुलाए बिना / फुलाने के बाद ) वजन पुरुष जनरल,ओबीसी, एससी 168 सेमी 84 cm / 89 cm (min. 5 cm expansion) – पुरुष ST 160 सेमी 82 cm / 87 cm (min. 5 cm expansion) – महिला General / OBC / SC 152 सेमी – 45 to 58 kg महिला एसटी 147 सेमी – 45 to 58 kg एज लिमिट न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : सभी वर्ग के लिए 25 रुपए सैलरी : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम ड्यूरेशन : ढाई घंटे टोटल मार्क्स : 200 टोटल क्वेश्चन : 200 पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर टोटल मार्क्स पार्ट – 1 सब्जेक्ट रिलेटेड नॉलेज (फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट) 50 50 पार्ट – 2 एलिमेंट्री मैथमेटिक्स एंड बायोलॉजी 15 15 पार्ट – 3 नॉलेज ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कंटेम्परेरी टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट एंड इन्नोवेशन 15 15 पार्ट – 4 जनरल इंफॉर्मेशन रिलेटेड टू द स्टेट ऑफ उत्तरप्रदेश 20 20 टोटल 100 100 ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब में 170 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 55 हजार तक PSSSB की ओर से असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एलएलबी की डिग्री पंजाबी भाषा का ज्ञान एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 37 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 1000 रुपए एससी, एसटी : 250 रुपए पीडब्ल्यूडी : 500 रुपए एक्स सर्विसमैन : 200 रुपए सैलरी : 55,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फाइनल मेरिट लिस्ट एग्जाम पैटर्न : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं के लिए नि:शुल्क कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा-2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 19 और 20 मई के बीच अपने फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर : हिंदी, इंग्लिश में मास्टर डिग्री, ट्रांसलेशन में डिप्लोमा के साथ अनुभव सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर : मास्टर डिग्री के साथ 3 साल का ट्रांसलेशन में अनुभव एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट दिव्यांग : 10 साल की छूट फीस : सामान्य : 100 रुपए महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट हिंदी, अंग्रेजी टोटल मार्क्स 200 ड्यूरेशन 2 घंटे निगेटिव मार्किंग एक चौथाई अंक पेपर – 1 पैटर्न ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर – 2 पैटर्न डिस्क्रिप्टिव टाइप क्वालिफाइंग मार्क्स : अनरिजर्व : 30% ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 25% अन्य : 20% सिलेबस : सब्जेक्ट का नाम सिलेबस जनरल इंग्लिश फिल इन द ब्लैंक्स एरर रिकगनिशन आर्टिकल्स वर्ब्स प्रिपोजिशन स्पेलिंग टेस्ट वॉकेब्यूलरी ग्रामर सिनोनिम्स एंटोनिम्स सेंटेंस स्ट्रक्चर जनरल हिंदी व्याकरण टॉपिक्स : समास, संधि क्रिया, विशेषण हिंदी पैराग्राफ्स हिंदी प्रोवर्ब हिंदी एंटोनिम्स नॉलेज ऑफ हिंदी ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। अगर लागू हो तो फीस का भुगतान करें। इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. दयाल सिंह कॉलेज, डीयू में 33 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 25 अप्रैल दयाल सिंह कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की तरफ से नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर असिस्टेंट 1 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट 1 असिस्टेंट 1 जूनियर असिस्टेंट 3 लैबोरेटरी असिस्टेंट 1 लैबोरेटरी अटेंडेंट 17 लाइब्रेरी अटेंडेट 9 कुल पदों की संख्या 33 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट : ग्रेजुएशन की डिग्री जूनियर असिस्टेंट : 12वीं पास, कंप्यूटर नॉलेज लैबोरेटरी और लाइब्रेरी अटेंडेंट : 10वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : पे लेवल – 1 से पे लेवल – 6 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.dsce.du.ac.in पर जाएं। फॉर्म डाउनलोड करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसे भरकर इस पते पर भेजें : दयाल सिंह कॉलेज, लोधी रोड,नई दिल्ली –

DRDO, SSB, NTPC, AIIMS, Bank of Baroda Recruitment 2026

DRDO, SSB, NTPC, AIIMS, Bank of Baroda Recruitment 2026

Hindi News Career Govt Jobs: DRDO, SSB, NTPC, AIIMS, Bank Of Baroda Recruitment 2026 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO DLRL में 75 भर्ती, यूपी आंगनवाड़ी में 100 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई तक बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. DRDO DLRL में 75 वैकेंसी, 30 हजार मिलेगा स्टाइपेंड डीआरडीओ के अंतर्गत आने वाली डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद में 75 पेड इंटर्नशिप की भर्ती निकली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग 40 कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग 25 मैकेनिकल इंजीनियरिंग 10 कुल पदों की संख्या 75 कैटेगरी वाइस पदों की संख्या : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य 51 ओबीसी 8 एससी 5 एसटी 4 ईडब्ल्यूएस 7 कुल पदों की संख्या 75 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : बीई, बीटेक के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 27 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर इंटरव्यू स्टाइपेंड : 30,000 रुपए प्रति माह सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर जॉब लोकेशन : आंध्र प्रदेश चंडीगढ़ दिल्ली कर्नाटक केरल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र ओडिशा तमिलनाडु तेलंगाना उत्तर प्रदेश उत्तराखंड जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड कॉलेज आईडी बोनाफाइड सर्टिफिकेट मार्कशीट्स (3rd year 1st Semester तक) कॉलेज से NOC / Sponsorship Letter (कॉलेज लेटरहेड पर) पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट (चयन के बाद) ऐसे करें आवेदन : डीआरडीओ की वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं। होमपेज से संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके इस पते पर भेजें : निदेशक, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन चंद्रयांगुट्टा लाइन्स, हैदराबाद – 500005 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. यूपी आंगनवाड़ी में 100 भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 100 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के लिए शुरू की गई है जिसके लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर अप्लाई कर सकती हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या बडरांव 8 फतेहपुर, मंडल 9 कोपागंज 11 शहर (मऊ सिटी) 04 मुबारकपुर गोहना 8 परदहा 9 रानीपुर 22 रतनपुरा 15 कुल पदों की संख्या 100 योग्यता : संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना चाहिए। 12 वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 35 साल सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर सैलरी : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 4 मई तक करें अप्लाई सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 4 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 6 से 8 मई 2026 तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 105 ईडब्ल्यूएस 20 ओबीसी 62 एससी 27 एसटी 19 कुल पदों की संख्या 233 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 27 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन सैलरी : 21,700 – 81,100 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट : जनरल नॉलेज, मैथ्स, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी मार्क्स : 150 क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 50% एससी, एसटी : 45% ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 380 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 24 अप्रैल ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, खमरिया में डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स के 380 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर 350 टेन्योर बेस्ड ग्रेजुएट, डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर 30 टोटल 380 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डेंजर बिल्डिंग वर्कर : NCVT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट होना चाहिए। यह प्रमाण पत्र अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल ट्रेड में होना चाहिए। फीडर ट्रेड्स जैसे केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और अन्य संबंधित विषयों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट, डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर : केमिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री या एम्युनिशन, एक्सप्लोसिव्स मेन्यूफैक्चरिंग या हैंडलिंग में अप्रेंटिसशिप के साथ केमेस्ट्री में बीएससी की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट सैलरी : 19 हजार 900 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट इंटरव्यू ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट munitionsindia.in से आवेदन फॉर्म का पीडीएफ निकालें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म पर अपने सिग्रेचर करें। लिफाफे पर “Application for Tenure Based DBW” जरूर लिखें। इसे ‘चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया’ जिला जबलपुर, – पिन, 482005 पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड

Govt Jobs Recruitment | NTPC 250 Posts, PNB 30 Vacancies, SSB 233 Posts

Govt Jobs Recruitment | NTPC 250 Posts, PNB 30 Vacancies, SSB 233 Posts

Hindi News Career Govt Jobs Recruitment | NTPC 250 Posts, PNB 30 Vacancies, SSB 233 Posts 22 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी NTPC में 250 पदों पर भर्ती, एम्स में 119 वैकेंसी की। यह वैकेंसी एम्स ऋषिकेश के लिए निकाली गई है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क की 30 ओपनिंग्स की। ये ओपनिंग्स स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई है। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. NTPC में 250 पदों पर भर्ती, 23 अप्रैल से शुरू आवेदन नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में 250 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 40% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम : 35 साल उम्र की गणना 7 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग/स्क्रीनिंग रिटन एग्जाम/कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर्सनल इंटरव्यू मेडिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 55,000 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस : सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 500 रुपए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,दिव्यांग,महिला उम्मीदवार : नि:शुल्क एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट मार्क्स टेक्निकल नॉलेज 100 जनरल अवेयरनेस 50 रीजनिंग एबिलिटी 50 कुल 200 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डॉक्यमेंट्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करके फॉर्म भरें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. एम्स में 119 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 58 साल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या प्रोफेसर 29 एडिशनल प्रोफेसर 10 एसोसिएट प्रोफेसर 28 असिस्टेंट प्रोफेसर 52 कुल पदों की संख्या 119 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्रोफेसर : संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)। नॉन-मेडिकल उम्मीदवार : मास्टर डिग्री के साथ पीएचडी। MD/MS के बाद 14 साल का अनुभव या DM/M.Ch के बाद 11-12 साल का अनुभव। एडिशनल प्रोफेसर : संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)। नॉन-मेडिकल उम्मीदवार : मास्टर डिग्री के साथ पीएचडी। MD/MS के बाद 14 साल का अनुभव या DM/M.Ch के बाद 7 – 8 साल का अनुभव। एसोसिएट प्रोफेसर : संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)। MD/MS के बाद 6 साल का अनुभव या DM/M.Ch के बाद 3-4 साल का अनुभव। असिस्टेंट प्रोफेसर : संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)। MD/MS के बाद 3 साल का अनुभव। DM/M.Ch के बाद वर्क एक्सपीरियंस जरूरी नहीं है। एज लिमिट : पद के अनुसार, अधिकतम 50 – 58 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट फीस : सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 3000 रुपए एससी/एसटी : 500 रुपए पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : प्रोफेसर : 1,68,900-2,20,400 रुपए प्रतिमाह एडिशनल प्रोफेसर : 1,48,200-2,11,400 रुपए प्रतिमाह एसोसिएट प्रोफेसर : 1,38,300-2,09,200 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट प्रोफेसर : 1,01,500-1,67,400 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाएं। होमपेज पर जॉब/रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म जमा करें। आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट लेकर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क की निकली भर्ती, बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्लेरिकल कैडर (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) में 30 खिलाड़ियों की भर्ती निकाली है। यह भर्ती उन स्पोर्ट्स पर्सन के लिए है जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। पोस्टिंग के बाद 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : स्पोर्ट्स और स्टेट का नाम जेंडर वाइस पदों की संख्या क्रिकेट (दिल्ली, मुंबई) 9 पद (पुरुष) कबड्डी (मुंबई) 11 पद (6 पुरुष, 5 महिला) टेबल टेनिस (चेन्नई, मुंबई) 2 पद (1 पुरुष, 1 महिला) फुटबॉल (मुंबई) 8 पद (पुरुष) कुल पद 30 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री स्पोर्ट्स अचीवमेंट : राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया हो। या जूनियर नेशनल, खेलो इंडिया या इंटर-यूनिवर्सिटी लेवल पर भाग लिया हो। सिलेक्शन प्रोसेस : खेल प्रदर्शन के बेसिस पर एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 28 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी : 24,050 – 64,480 रुपए प्रतिमाह फीस : सामान्य,ईडब्ल्यूएस,ओबीसी: 850 रुपए एससी,एसटी,महिला,भूतपूर्व सैनिक: 175 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं। नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. गुजरात में 11,000 टीचर्स की भर्ती, लास्ट डेट 24 अप्रैल गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए 11,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। फीस जमा करने और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अप्रैल तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टीईटी – 1 एग्जाम पास, D.El.Ed. या इसके समकक्ष या D.El.Ed. फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 33 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 100 सैलरी : पे लेवल – 7 के अनुसार शुरुआती 5 साल के लिए : 26 हजार रुपए प्रतिमाह 5 साल के बाद

RPSC Deputy Commandant Exam | Document Verification Low Turnout

RPSC Deputy Commandant Exam | Document Verification Low Turnout

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स को डॉक्युमेंट्स वैरीफकेशन के लिए बुलाया लेकिन 75 कैंडिडेट्स ही आए। ऐसे में अब एक और मौका दिया है। सभी 180 कैंडिडेट्स को 24 अप्रैल को बुलाया है। . डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर निकली भर्ती में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। इस भर्ती में बड़ी संख्या में बिना योग्यता के कैंडिडेट्स ने फार्म भर दिए थे। बाद में योग्यता नहीं होने पर भी एग्जाम में शामिल हुए। ऐसे में जो योग्य नहीं हैं, उनकी छंटनी पहले करने के लिए आयोग ने ऐसा निर्णय लिया। इस परीक्षा में 255 कैंडिडेट शामिल हुए थे। इनको 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया गया था। अब आयोग ने एक और मौका दिया है। RPSC सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा देने वाले सभी कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया था। अभ्यर्थियों को ये लाने थे डॉक्यूमेंट्स RPSC के सचिव (IAS) रामनिवास मेहता के अनुसार- लिखित परीक्षा में उपस्थित सभी कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से काउंसलिंग पत्र और विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना था। आवेदन पत्र (दो प्रतियों) में सभी प्रविष्टियां पूरी कर 50 रुपए फॉर्म ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद, संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज के साथ, कैप्टन के पद से रिटायर्ड/सेवात्याग/NOC प्रमाण पत्र, PPO, जाति, मूल-निवास और अन्य दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और मूल दस्तावेज सहित आयोग कार्यालय में उपस्थिति देनी थी मार्च 2025 में निकाली थी वैकेंसी RPSC ने 18 मार्च 2025 को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 24 मार्च से 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, लेकिन विड्रॉ करने के बाद 4 हजार 221 कैंडिडेट्स रह गए। इसकी लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को हुई। इसमें 255 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। वैकेंसी में आवेदन करने के लिए केवल सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। बिना योग्यता कई अभ्यर्थियों ने भरे थे फॉर्म इस भर्ती में बिना योग्यता बहुत से अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए। आवेदन की जांच में कई अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। इन्हें फॉर्म वापस लेने का मौका भी दिया गया। आयोग ने फॉर्म विड्रॉ नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 217 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद करीब 6 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म विड्रॉ कर लिए। इसके बाद आयोग ने 15 से 20 अप्रैल तक डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन के लिए बुलाया। … ये 3 खबरें भी पढ़ें… 1…RPSC पहली बार रिजल्ट से पहले जांचेगी अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स:डिप्टी कमांडेंट भर्ती में बिना योग्यता भरे थे फॉर्म, सभी 255 कैंडिडेट्स को बुलाया राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) पहली बार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा। डिप्टी कमाडेंट भर्ती-2025 में ऐसा किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल सभी 255 कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच आयोग कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 2…RPSC की डिप्टी कमांडेंट भर्ती पर संकट के बादल:जिस कैटेगरी में वैकेंसी ही नहीं, भरे फॉर्म और दिया एग्जाम; पद खाली रहने के आसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) की भर्ती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आयोग ने 4 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ओबीसी और एसटी के 1-1 और एससी के दो पद थे। इस भर्ती के लिए आर्मी का एक्स कैप्टन होना जरूरी था। इसके बावजूद बिना योग्यता फॉर्म भर दिए गए। (पूरी खबर पढ़ें) 3…..255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। (पूरी खबर पढे़ं)

SSB 233 Posts Recruitment Last Date Extended to May 4

SSB 233 Posts Recruitment Last Date Extended to May 4

50 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी में ASO, ARO भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की। पंजाब नेशनल बैंक में 30 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 233 पदों के लिए आवेदन की तारीख 4 मई तक बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. यूपी में ASO, ARO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मई तय की गई है। फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 18 मई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया हो। केवल वैलिड PET स्कोर वाले उम्मीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैथ्स, स्टैटिक्स, इकोनॉमिक्स या संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट (PG) डिग्री। कंप्यूटर में ‘O’ लेवल का डिप्लोमा या समकक्ष कंप्यूटर सर्टिफिकेट और देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी टाइपिंग में एक्सपर्ट होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : सभी उम्मीदवारों के लिए : 25 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : PET 2025 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग सैलरी: 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : पैरामीटर डिटेल्स प्रश्नों की संख्या 100 कुल अंक 100 सब्जेक्ट टेक्निकल, कंप्यूटर एंड आईटी, यूजी का जनरल नॉलेज ड्यूरेशन 2 घंटे सिलेबस : स्टैटिक्स डाटा कलेक्शन एंड प्रजेंटेशन सेंट्रल टेंडेसी एंड मॉड्यूल्स ऑफ डिप्रेशन इंडिसेस, रेट्स एंड रेशो नॉलेज ऑफ कंप्यूटर एंड आईटी कॉन्सेप्ट्स कंटेपरेरी टेक्नोलॉजिल डेवलपमेंट्स एंड इन्नोवेशंस यूपी का जनरल नॉलेज ऐसे करें आवेदन : यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर यूपी एएसओ अप्लाई ऑनलाइन 2026 लिंक पर क्लिक करें। वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब नेशनल बैंक में 30 वैकेंसी, इंजीनियर को मौका पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिस के 30 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ऑफिसर सिविल इंजीनियर (JMG स्केल) 21 ऑफिसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JMG स्केल) 07 ऑफिसर मैकेनिकल इंजीनियर (JMG स्केल) 02 कुल 30 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ऑफिसर सिविल इंजीनियर: सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता। संबंधित क्षेत्र में 1 साल का अनुभव। ऑफिसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: कम से कम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री। 1 साल का रिलेटेड फील्ड में एक्सपीरियंस होना चाहिए। ऑफिसर मैकेनिकल इंजीनियर: कम से कम 60% अंकों के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री। 1 साल का एक्सपीरियंस भी प्राप्त किया हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 30 साल एससी/एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 03 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : ऑनलाइन रिटन टेस्ट पर्सनल इंटरव्यू ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं। Recruitment/ Careers सेक्शन पर क्लिक करें। पदों से संबंधित रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा। इस पेज पर रजिस्ट्रेशन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें। मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करके डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. SSB में 233 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 4 मई तक करें अप्लाई सशस्त्र सीमा बल (SSB) में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 4 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 105 ईडब्ल्यूएस 20 ओबीसी 62 एससी 27 एसटी 19 कुल पदों की संख्या 233 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 27 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन सैलरी : 21,700 – 81,100 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट : जनरल नॉलेज, मैथ्स, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजीमार्क्स : 150 क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 50% एससी, एसटी : 45% ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. DDA में 17 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 23 अप्रैल दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 17 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कॉन्ट्रेक्चुअल बेसिस पर यह पद 01 साल के लिए भरा जाएगा। इसके बाद डीडीए चाहे तो कॉन्ट्रेक्ट को आगे भी बढ़ा सकता है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) 14 कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) 3 कुल पदों की संख्या 17 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट): लैंडस्केप आर्किटेक्ट में मास्टर्स की डिग्री या समकक्ष डिग्री। या बैचलर डिग्री आर्किटेक्ट में पूरी की हो। मास्टर्स की डिग्री के साथ ही लैंडस्केप प्रोजेक्ट पर काम करने का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस। आर्किटेक्चरल बेस्ड सॉफ्टवेयर जैसे ऑटो सीएडी,एडोब क्रिएटिव सूट, एमएस ऑफिस पर काम करना आना चाहिए।

Gujarat ISIS Recruitment Plot | Two Suspects Arrested

Gujarat ISIS Recruitment Plot | Two Suspects Arrested

अहमदाबाद30 मिनट पहले कॉपी लिंक गुजरात ATS ने एंटी-नेशनल साजिश रच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर देश में “गजवा-ए-हिंद” स्थापित करने की साजिश रच रहे थे। ANI के अनुसार, दोनों आरोपियों को 11 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ATS ने बताया कि पहला आरोपी इरफान कालेखान पठान (22) पाटन जिले के सिद्धपुर का रहने वाला है। वह हथियार जुटाने और विस्फोटक बनाने की तैयारी कर रहा था। इसके साथ ही वह देश-विदेश में लोगों को जिहाद के लिए भर्ती करने और नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ATS ने जांच में पाया कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए अपनी गतिविधियां चला रहा था। तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर उसकी पहचान की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। नेता थे निशाना उसके मोबाइल से मिले डेटा में उसके ISIS से जुड़े संदिग्ध लोगों और अन्य कट्टरपंथी तत्वों से संपर्क के सबूत मिले हैं। वह व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए बातचीत कर रहा था। ATS के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर राजनीतिक नेताओं, RSS से जुड़े लोगों और अन्य व्यक्तियों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। इसका मकसद डर फैलाना और अपनी कट्टरपंथी सोच को लागू करना था। इसके अलावा योजना में अलग-अलग राज्यों से लोगों को जोड़ना, उन्हें हथियार चलाने और विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग देना, आतंकी संगठनों से संपर्क बनाना और विदेश से हथियार मंगाना शामिल था। इसके लिए फंड जुटाने की भी तैयारी की जा रही थी। इन सभी तथ्यों के आधार पर ATS पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इसके बाद इरफान पठान को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच शुरू की गई। मुंबई से बिरयानी कारोबारी गिरफ्तार मुंबई के साकीनाका निवासी मुर्शिद जाहिद अख्तर शेख भी इस साजिश में शामिल पाया गया। वह चिकन बिरयानी का कारोबार करता है। ATS टीम ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से मुर्शिद शेख को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए गुजरात लाए। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री और इरफान पठान के साथ साजिश से जुड़े चैट मिले। इसके बाद मुर्शिद शेख को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। ATS अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। —————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…