Tuesday, 20 Oct 2026 | 06:14 PM

Trending :

EXCLUSIVE

RPSC Deputy Commandant Exam | Document Verification Low Turnout

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स को डॉक्युमेंट्स वैरीफकेशन के लिए बुलाया लेकिन 75 कैंडिडेट्स ही आए। ऐसे में अब एक और मौका दिया है। सभी 180 कैंडिडेट्स को 24 अप्रैल को बुलाया है।

.

डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर निकली भर्ती में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। इस भर्ती में बड़ी संख्या में बिना योग्यता के कैंडिडेट्स ने फार्म भर दिए थे। बाद में योग्यता नहीं होने पर भी एग्जाम में शामिल हुए।

ऐसे में जो योग्य नहीं हैं, उनकी छंटनी पहले करने के लिए आयोग ने ऐसा निर्णय लिया। इस परीक्षा में 255 कैंडिडेट शामिल हुए थे। इनको 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया गया था। अब आयोग ने एक और मौका दिया है।

RPSC सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा देने वाले सभी कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया था।

अभ्यर्थियों को ये लाने थे डॉक्यूमेंट्स

RPSC के सचिव (IAS) रामनिवास मेहता के अनुसार- लिखित परीक्षा में उपस्थित सभी कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से काउंसलिंग पत्र और विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना था।

आवेदन पत्र (दो प्रतियों) में सभी प्रविष्टियां पूरी कर 50 रुपए फॉर्म ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद, संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज के साथ, कैप्टन के पद से रिटायर्ड/सेवात्याग/NOC प्रमाण पत्र, PPO, जाति, मूल-निवास और अन्य दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और मूल दस्तावेज सहित आयोग कार्यालय में उपस्थिति देनी थी

मार्च 2025 में निकाली थी वैकेंसी

RPSC ने 18 मार्च 2025 को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 24 मार्च से 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

इसमें 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, लेकिन विड्रॉ करने के बाद 4 हजार 221 कैंडिडेट्स रह गए। इसकी लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को हुई। इसमें 255 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।

वैकेंसी में आवेदन करने के लिए केवल सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे।

बिना योग्यता कई अभ्यर्थियों ने भरे थे फॉर्म

इस भर्ती में बिना योग्यता बहुत से अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए। आवेदन की जांच में कई अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। इन्हें फॉर्म वापस लेने का मौका भी दिया गया।

आयोग ने फॉर्म विड्रॉ नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 217 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद करीब 6 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म विड्रॉ कर लिए।

इसके बाद आयोग ने 15 से 20 अप्रैल तक डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन के लिए बुलाया।

…

ये 3 खबरें भी पढ़ें…

1…RPSC पहली बार रिजल्ट से पहले जांचेगी अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स:डिप्टी कमांडेंट भर्ती में बिना योग्यता भरे थे फॉर्म, सभी 255 कैंडिडेट्स को बुलाया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) पहली बार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा। डिप्टी कमाडेंट भर्ती-2025 में ऐसा किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल सभी 255 कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच आयोग कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें

2…RPSC की डिप्टी कमांडेंट भर्ती पर संकट के बादल:जिस कैटेगरी में वैकेंसी ही नहीं, भरे फॉर्म और दिया एग्जाम; पद खाली रहने के आसार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) की भर्ती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आयोग ने 4 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ओबीसी और एसटी के 1-1 और एससी के दो पद थे। इस भर्ती के लिए आर्मी का एक्स कैप्टन होना जरूरी था। इसके बावजूद बिना योग्यता फॉर्म भर दिए गए। (पूरी खबर पढ़ें)

3…..255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। (पूरी खबर पढे़ं)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
T20 World Cup Super 8: Pakistan vs Namibia Decider

February 18, 2026/
4:19 am

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी...

इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया

September 12, 2026/
11:28 am

इजराइल में प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर 2019 से अगस्त 2026 तक करीब 4.7 लाख डॉलर यानी...

Lucknow University & KKC Admissions Open

April 20, 2026/
9:49 am

लखनऊ विश्वविद्यालय के UG पाठ्यक्रमों में दाखिले के दौड़ शुरू हो चुकी है। लखनऊ विश्वविद्यालय और KKC में सत्र 2026-27...

Follow Argentina vs Austria LIVE. (AP)

June 22, 2026/
9:52 pm

आखरी अपडेट:22 जून, 2026, 21:52 IST यह टिप्पणी विद्रोही खेमे द्वारा विधायक अरूप रॉय को औपचारिक रूप से पार्टी का...

थांदला-तलावली मार्ग पर कार-बाइक भिड़ंत, दो युवक गंभीर:जिला अस्पताल रेफर; पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में लिया

March 16, 2026/
10:49 pm

थांदला-तलावली मार्ग पर सोमवार देर शाम एक कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

RPSC Deputy Commandant Exam | Document Verification Low Turnout

RPSC Deputy Commandant Exam | Document Verification Low Turnout

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स को डॉक्युमेंट्स वैरीफकेशन के लिए बुलाया लेकिन 75 कैंडिडेट्स ही आए। ऐसे में अब एक और मौका दिया है। सभी 180 कैंडिडेट्स को 24 अप्रैल को बुलाया है।

.

डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर निकली भर्ती में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। इस भर्ती में बड़ी संख्या में बिना योग्यता के कैंडिडेट्स ने फार्म भर दिए थे। बाद में योग्यता नहीं होने पर भी एग्जाम में शामिल हुए।

ऐसे में जो योग्य नहीं हैं, उनकी छंटनी पहले करने के लिए आयोग ने ऐसा निर्णय लिया। इस परीक्षा में 255 कैंडिडेट शामिल हुए थे। इनको 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया गया था। अब आयोग ने एक और मौका दिया है।

RPSC सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा देने वाले सभी कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया था।

अभ्यर्थियों को ये लाने थे डॉक्यूमेंट्स

RPSC के सचिव (IAS) रामनिवास मेहता के अनुसार- लिखित परीक्षा में उपस्थित सभी कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से काउंसलिंग पत्र और विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना था।

आवेदन पत्र (दो प्रतियों) में सभी प्रविष्टियां पूरी कर 50 रुपए फॉर्म ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद, संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज के साथ, कैप्टन के पद से रिटायर्ड/सेवात्याग/NOC प्रमाण पत्र, PPO, जाति, मूल-निवास और अन्य दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और मूल दस्तावेज सहित आयोग कार्यालय में उपस्थिति देनी थी

मार्च 2025 में निकाली थी वैकेंसी

RPSC ने 18 मार्च 2025 को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 24 मार्च से 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

इसमें 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, लेकिन विड्रॉ करने के बाद 4 हजार 221 कैंडिडेट्स रह गए। इसकी लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को हुई। इसमें 255 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।

वैकेंसी में आवेदन करने के लिए केवल सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे।

बिना योग्यता कई अभ्यर्थियों ने भरे थे फॉर्म

इस भर्ती में बिना योग्यता बहुत से अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए। आवेदन की जांच में कई अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। इन्हें फॉर्म वापस लेने का मौका भी दिया गया।

आयोग ने फॉर्म विड्रॉ नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 217 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद करीब 6 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म विड्रॉ कर लिए।

इसके बाद आयोग ने 15 से 20 अप्रैल तक डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन के लिए बुलाया।

…

ये 3 खबरें भी पढ़ें…

1…RPSC पहली बार रिजल्ट से पहले जांचेगी अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स:डिप्टी कमांडेंट भर्ती में बिना योग्यता भरे थे फॉर्म, सभी 255 कैंडिडेट्स को बुलाया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) पहली बार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा। डिप्टी कमाडेंट भर्ती-2025 में ऐसा किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल सभी 255 कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच आयोग कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें

2…RPSC की डिप्टी कमांडेंट भर्ती पर संकट के बादल:जिस कैटेगरी में वैकेंसी ही नहीं, भरे फॉर्म और दिया एग्जाम; पद खाली रहने के आसार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) की भर्ती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आयोग ने 4 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ओबीसी और एसटी के 1-1 और एससी के दो पद थे। इस भर्ती के लिए आर्मी का एक्स कैप्टन होना जरूरी था। इसके बावजूद बिना योग्यता फॉर्म भर दिए गए। (पूरी खबर पढ़ें)

3…..255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। (पूरी खबर पढे़ं)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket