Friday, 09 Oct 2026 | 04:03 PM

Trending :

East Coast Railway Recruitment 2026

East Coast Railway Recruitment 2026

Hindi News Career East Coast Railway Recruitment 2026 | Bhubaneswar Vacancy Apply Online 14 मिनट पहले कॉपी लिंक ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती सेल, भुवनेश्वर ने 1599 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में ITI की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम 24 साल एससी/एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट फीस : एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला: नि:शुल्क अन्य : 100 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर स्टाइपेंड : 10,000 – 18,200 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं की मार्कशीट बर्थ सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड की ITI की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट NCVT/SCVT का ट्रेड सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग का जाति प्रमाणपत्र ईडब्ल्यूएस वर्ग का आय और संपत्ति प्रमाणपत्र PwBD उम्मीदवारों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र पूर्व सैनिकों का डिस्चार्ज या सर्विस सर्टिफिकेट जहां लागू हो, फीस में छूट से संबंधित प्रमाणपत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। ECoR Apprentice Recruitment 2026-27 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ————————————————————– ये खबर भी पढ़ें बिहार में 32,388 टीचर्स की भर्ती निकली:राजस्थान में 24,752 वैकेंसी, देशभर में निकलीं 63 हजार नौकरियां; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स इस हफ्ते निकली हैं बिहार लोक सेवा आयोग और राजस्थान अर्बन डेवलपमेंट सहित कई विभागों में 63,525 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News

Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News

Hindi News Career Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News 20 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर रूस की यात्रा पर गए 23 अगस्त को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिन के रूस के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव के साथ मिलकर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। IRIGC-TEC का पूरा नाम इंडिया-रशिया इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन ओन ट्रेड, इकोनॉमिक, साइंटिफिक, टेक्नोलॉजी एंड कल्चरल को-ऑपरेशन है। इस बैठक में व्यापार, आर्थिक सहयोग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। एस जयशंकर की ये यात्रा भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। एस जयशंकर की ये यात्रा रूस के डिप्टी प्राइममिनिस्टर डेनिस मंटुरोव से भी मिलेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने यानी, सितंबर 2026 में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आ सकते हैं। इस यात्रा के दौरान एस जयशंकर (बाएं) रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव (दाएं) के साथ रीजनल एवं ग्लोबल मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे। 2. नौसेना को ‘मंगरोल’ वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट मिला 22 अगस्त कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने भारतीय नौसेना को तीसरा स्वदेशी एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) ‘मंगरोल’ सौंपा। ये नौसेना के लिए बनाए जा रहे 8 माहे-क्लास के कम गहराई वाले एंटी-सबमरीन युद्धपोतों में तीसरा जहाज है। इसका मुख्य काम उथले समुद्री और तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें नष्ट करना है। 78 मीटर लंबा ये जहाज 80% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। ये अंडरवाटर सर्विलांस, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, माइन वॉरफेयर और लॉ इंटेनसिटी मैरीटाइम ऑपरेनशन्स में सक्षम है। जहाज में वॉटर-जेट प्रोपल्शन, आधुनिक सोनार, रडार, टॉरपीडो और एंटी-सबमरीन रॉकेट लगाए गए हैं। ‘मंगरोल’ का नाम गुजरात के जूनागढ़ जिले के ऐतिहासिक तटीय शहर मंगरोल के नाम पर रखा गया है। INS मंगरोल का नाम पुराने INS मांग्रोल माइंसवीपर से लिया गया है। ये युद्धपोत 2004 में नौसेना से रिटायर हुआ था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता 22 अगस्त को भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। त्रिसा और गायत्री की जोड़ी विमेंस डबल्स का सेमीफाइनल हार गई। वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग ने 18-21, 21-13, 21-8 से हराया। भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स कैटेगरी में मेडल मिला है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने ब्रॉन्ज जीता था। ब्रॉन्ज त्रिसा-गायत्री उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गईं हैं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पोडियम पर जगह बनाई है। त्रिसा जॉली – 2015 में मात्र 13 साल की उम्र में केरल स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल खिताब जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में त्रिसा ने महिला डबल्स में ब्रॉन्ज और सिंगल्स में सिल्वर जीता होगा। गायत्री गोपीचंद- 2015 से 2017 तक अंडर-13 और अंडर-15 लेवल पर भारत की नंबर-1 खिलाड़ी बनीं। 2016 में अंडर-15 महिला डबल्स में इंटरनेशनल लेवल ब्रॉन्ज मेडल जीता। जनवरी 2025 में दोनों की जोड़ी करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व नंबर-9 रैंकिंग पर पहुंची। ब्रॉन्ज मेडल जीतकर त्रिसा-गायत्री वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल विनर क्लब में शामिल हुईं। 4. भारतीय रेसलर मुकुल दहिया पर अस्थायी निलंबन 22 अगस्त को भारतीय रेसलर मुकुल दहिया डोप टेस्ट में फेल हुए। NADA ने उन पर अस्थायी रूप से सस्पेन्ड कर दिया है। दहिया 86 किलोग्राम वेट कैटेगरी में खेलते हैं। दहिया मेफेंटरमाइन स्टिमुलेंट टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। दहिया इस समय आर्मेनिया के येरेवान में हैं, जहां भारत के एशियन गेम्स के लिए चुने गए फ्रीस्टाइल पहलवान एक्सपोजर कैंप में शामिल हैं। दहिया ने 2026 में 86 किग्रा कैटेगरी में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीता था और जून 2026 में उलानबटार ओपन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। दहिया के निलंबन के बाद एशियन गेम्स की 86 kg वेट कैटेगरी में भारत का हिस्सा लेना मुश्किल होगा। निधन (DEATH) 5. फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो का निधन 22 अगस्त को पुर्तगाल के 25 वर्षीय फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद मौत हो गई। वे लिस्बन में थर्ड-टियर क्लब रियल स्पोर्ट क्लब और टॉप-फ्लाइट टीम एस्ट्रेला दा अमाडोरा के बीच प्री-सीजन फ्रेंडली मैच खेल रहे थे। कास्त्रो के मैदान पर गिरने के बाद मैच स्थगित कर दिया गया। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके निधन की पुष्टि की। क्यूविन कास्त्रो 2021 में वेस्ट ब्रोम की अकादमी से जुड़े थे। उन्होंने उसी साल आर्सेनल के खिलाफ लीग कप मैच में क्लब की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। क्यूविन वेस्ट ब्रोम के लिए लीग मैच का भी हिस्सा रहे हैं। मिसलीनियस 6.12 मिनट के विज्ञापन की टाइम लिमिट हटी 22 अगस्त को सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन अवधि सीमा को हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये फैसला केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन के नोटिफिकेशन के साथ प्रभावी हो गया है। इससे पहले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि टीवी प्रसारण क्षेत्र में हुए बदलावों को देखते हुए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट पर एक बार पुनर्विचार किया जाना चाहिए। मंत्रालय के मुताबिक, टेलीविजन उद्योग और डिजिटल मीडिया के बीच पर्याप्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है। टेलीविजन के लिए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट साल 2006 में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत लागू की गई थी। केबल टीवी क्षेत्र के डिजिटलीकरण के बाद, डीटीएच, एच.आई.एस.टी. और आई.पी.टीवी. सहित सभी प्लेटफॉर्म अब डिजिटल हैं। अब टाइम लिमिट हटने के बाद टीवी चैनल ज्यादा लंबे समय तक एड दिखा सकेंगे। 7. FSSAI ने 150 कंपनियों को नोटिस दिया 22 अगस्त को भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था FSSAI ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं। सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन

RBI Approves LIC Stake in HDFC Bank

RBI Approves LIC Stake in HDFC Bank

Hindi News Career RBI Approves LIC Stake In HDFC Bank | Bihar Govt Media Creator Fund 19 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹13,041 करोड़ की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी 19 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹13,041 करोड़ की 5 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी। इसमें चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनकी कुल लागत लगभग ₹9,450 करोड़ है। इनका मुख्य उद्देश्य रेलवे की क्षमता बढ़ाना, यात्री एवं माल परिवहन को तेज करना और लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना है। इन परियोजनाओं के तहत हावड़ा-चेन्नई मुख्य रेल कॉरिडोर के महत्वपूर्ण हिस्सों में अतिरिक्त लाइनें विकसित की जाएंगी। रेलवे परियोजनाओं से लगभग 1.3 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता जुड़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही बिहार में NH-22 के 82.6 किमी हिस्से को 4-लेन बनाने की परियोजना को मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने बिहार के मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते हुए सोनबरसा (नेपाल सीमा) तक 83 किमी लंबे 4-लेन हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी है। बिहार की इस सड़क परियोजना की लागत लगभग ₹3,590.73 करोड़ है। ये सड़क बिहार को नेपाल सीमा से बेहतर कनेक्टिविटी देगी। इसकी लागत 3,591 करोड़ रुपये है। इसे हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें सात बड़े पुल, तीन रोड ओवर ब्रिज, छह व्हीकुलर अंडरपास और बागमती नदी पर 340 मीटर लंबा बड़ा पुल शामिल होगा। इस प्रोजेक्ट से मुजफ्फरपुर से नेपाल सीमा तक का सफर 2 घंटे से घटकर सिर्फ 1 घंटा रह जाएगा। 2. RBI ने HDFC बैंक में LIC की हिस्सेदारी को मंजूरी दी 20 अगस्त को RBI ने भारतीय जीवन बीमा निगम को HDFC Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी है। LIC अब HDFC Bank में अपनी कुल हिस्सेदारी 9.99% तक बढ़ा सकता है। ये मंजूरी RBI के बैंकिंग नियमन, बैंक में बड़े शेयरहोल्डिंग से जुड़े नियमों के तहत दी गई है। मंजूरी के बाद LIC को HDFC Bank में लगभग 10% तक हिस्सेदारी रखने की अनुमति होगी। 14 अगस्त तक LIC के पास HDFC Bank की कुल पेडअप शेयर कैपिटल में 4.11% हिस्सेदारी थी। LIC को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949, RBI के कमर्शियल बैंक-एक्विजिशन एंड होल्डिंग ऑफ शेयरर्स, वोटिंग राइट डायरेक्शन, 2025, FEMA, 1999, SEBI रेगुलेशन और सभी लागू गाइडलाइन को मानना होगा। RBI की मंजूरी का मतलब ये नहीं है कि LIC तुरंत अपनी हिस्सेदारी 9.99% कर सकेगी, बल्कि LIC भविष्य में इस तय सीमा तक हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी। HDFC Bank HDFC Bank भारत का प्रमुख निजी क्षेत्र का बैंक है। इसकी स्थापना अगस्त 1994 में हुई और जनवरी 1995 में इसे बैंकिंग लाइसेंस मिला। HDFC का हेडक्वाटर्र मुंबई महाराष्ट्र है। इसके CEO और MD शशीधर जगदीशन हैं LIC भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। ये एक वैधानिक निगम है, जिसकी स्थापना LIC एक्ट 1956 के तहत हुई थी। LIC ने 1 सितंबर 1956 से काम शुरू किया था और वर्तमान CEO & MD आर. दोराईस्वामी हैं। 3. बिहार सरकार मीडिया क्रिएटर्स को ₹10,000 देगी 20 अगस्त को बिहार सरकार ने सरकारी योजनाओं पर वीडियो बनाने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स को ₹10,000 रुपए देगी। हर 1 लाख व्यूज पर अधिकतम ₹10,000 का भुगतान किया जा सकता है। इसके तहत सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर वीडियो बनाने वाले पात्र/एम्पैनल्ड सोशल मीडिया क्रिएटर्स को वीडियो के परफॉर्मेंस के आधार पर एडिशनल पे भी किया जाएगा। ये पैसा वीडियो के 30 दिनों के परफॉर्मेंस के बाद व्यूज के आधार पर दिया जाएगा। एक वीडियो पर अधिकतम ₹1 लाख रूपए टतकदियए जाएंगे। इसका मतलब है कि10 लाख व्यूज तक पहुंचने वाले पात्र वीडियो पर अधिकतम ₹1 लाख मिल सकते हैं। ये पैसा हर वायरल वीडियो को ऑटोमैटिक मिलने वाला पेमेंट नहीं है। इसमें पात्रता, कंटेंट, प्लेटफॉर्म और व्यूज का वैरिफिकेशन जैसी शर्तें लागू होंगी। इन नियमों में रजिस्टर्ड सोशल मीडिया हैंडल, पेज और चैनलों के फॉलोअर्स की समय-समय पर जांच का भी प्रावधान होगा। इस पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी को डिजिटल माध्यम से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। इसकी पात्रता और भुगतान नियमों का नोटिफिकेशन बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जल्द ही जारी करेगा। निधन (DEATH) 4. कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन 20 अगस्त को कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों के तीन मामलों में दोषी थे और तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। सज्जन मैट्रिक तक पढ़े थे और उन्होंने 1977 में दिल्ली नगर निगम पार्षद के तौर पर राजनीति शुरू की। सज्जन इसके बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने और 1980 में पहली बार बाहरी दिल्ली से सांसद चुने गए। 1991 और 2004 में भी इसी सीट से सांसद रहे। संसद में उन्होंने शहरी विकास और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से जुड़ी समितियों में काम किया। सज्जन कुमार को दिसंबर 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट से उम्रकैद मिलने के बाद उन्होंने फरवरी 2025 में एक अन्य 1984 दंगा हत्या मामले में भी उन्हें उम्रकैद हुई। दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद गुरुद्वारा जला दिया गया था। इस केस में सज्जन कुमार को दोषी पाया गया था। सितंबर, 2023 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सुल्तानपुरी में 3 सिखों की हत्या मामले में बरी कर दिया। दंगे में CBI की एक अहम गवाह चाम कौर ने आरोप लगाया था कि सज्जन भीड़ को भड़का रहे थे। 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1 नवंबर से दिल्ली समेत कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़के थे। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में करीब 2700 और देशभर में लगभग 3500 लोगों की मौत हुई। 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में शामिल होने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. वेस्ली सो का तीसरा सिंकफील्ड कप खिताब जीता 20 अगस्त को फिलिपिनो-अमेरिकी चेस प्लेयर वेस्ली सो ने चेस का तीसरा सिंकफील्ड कप खिताब जीता। इससे पहले वेस्ली ने 2016

UPPSC & SBI Recruitment 2026

UPPSC & SBI Recruitment 2026

Hindi News Career UPPSC & SBI Recruitment 2026 | Latest Govt Jobs Vacancy List Apply Now 12 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित कई विभागों में 14,045 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… अग्निवीरों को फायर सर्विस, जेल विभाग भर्ती में 20% आरक्षण: उम्र सीमा और PET में छूट, CAPF में 50% आरक्षण पहले से घोषित जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर SBI में 9124 पदों पर निकली भर्ती: सैलरी 64 हजार के साथ अलाउंस भी मिलेंगे, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर JNU में उमर खालिद की किताब पर बवाल: ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द, दूसरे कैंपस में आयोजन, विरोधी छात्रों ने खूब लगाए नारे जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Government Job Vacancy List | Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026

Government Job Vacancy List | Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026

Hindi News Career Government Job Vacancy List | Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं राजस्थान और झारखंड सहित कई राज्यों में 29,209 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… बिहार में जेन अल्फा का प्रदर्शन: स्टूडेंट्स ने खराब मिड-डे मील, टूटी बेंच की शिकायत की, SDM को स्कूल बुलाया; देखें वीडियो जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर ऑनलाइन और ODL से एक साल में होगा पोस्ट ग्रेजुएशन: 4 साल की यूजी डिग्री करने वालो को मौका, UGC का अहम फैसला जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर सोशल मीडिया से चली Gen Z की टर्मिनोलॉजी: ऑफिस में इम्प्रेशन के लिए रेज अप्लाइंग, क्वाइट क्विटिंग; कॉलेज में छाए रील्स और स्ले जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Weekly Top Jobs 2026 | Railway UPSC Teacher Vacancy List & Recruitment

Weekly Top Jobs 2026 | Railway UPSC Teacher Vacancy List & Recruitment

Hindi News Career Weekly Top Jobs 2026 | Railway UPSC Teacher Vacancy List & Recruitment 15 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और बैंक सहित कई विभागों में 14,122 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: रेग्यूलर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक बैकलॉग भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आवेदन फार्म में संशोधन की आज लास्ट डेट: जानिए-किस-किस भर्ती में RPSC ने दिया मौका, विड्रो भी कर सकेंगे फार्म 0:24Play video Play video अजमेर कॉपी लिंक शेयर IIT गोल्ड मेडलिस्ट ने किया सुसाइड: सरकारी नौकरी पाने के लिए 50 बार कोशिश की, नोट में लिखा – पापा मुझे माफ कर देना जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर APAAR ID की अनिवार्यता खत्म: पेरेंट्स को मिलेगा हां या ना का विकल्प, देशभर में ओडिशा हाईकोर्ट का फैसला लागू जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Kanpur IIT Gold Medalist Suicide

Kanpur IIT Gold Medalist Suicide

2 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरकारी नौकरी के दबाव और असफलता के चलते आनंद कुमार ने सुसाइड कर लिया। 23 साल का आनंद कुमार कानपुर के गुजैनी में रहने वाला होनहार छात्र था। आनंद ने 2024 में पीएसआईटी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। उसने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। आनंद की इस उपलब्धि पर 13 अगस्त 2024 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उसे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। आनंद कॉलेज में टॉपर भी था। फिलहाल वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लेकिन वह अपनी इस नौकरी से संतुष्ट नहीं था। वह सरकारी नौकरी का सपना देखतो था। उसने सरकारी नौकरी पाने के लिए 50 बार से ज्यादा प्रयास किए लेकिन उसे सरकारी नौकरी नहीं मिली। उसके बाद आनंद ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा लिया। उसने सुसाइट से पहले परिवार के लिए एक नोट भी लिखा। इस पर लिखा था – मैंने 50 बार सरकारी नौकरी के लिए कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया ‘पापा मुझे माफ करना.. सॉरी। 17 जुलाई को घर में काम करने वाली महिला पहुंची, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। उसने इसकी सूचना परिजनों और गोविंदनगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो आनंद का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन बिहार से कानपुर पहुंचे। Anand Kumar, 23, a BTech graduate & bronze medalist, committed by suicide in Kanpur. He had appeared for several times for govt recruitment exams & left a note expressing disappointment over not securing a govt job. His elder brother & sister are govt school teachers in Bihar. pic.twitter.com/7dt8TmgM3k— Arvind Chauhan (@Arv_Ind_Chauhan) July 19, 2026 मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था। आनंद का शव फंदे से झूल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना गोविंद नगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने पुष्टि की है कि छात्र ने एक बड़े पन्ने में सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा लिखी और अपने पिता से माफी मांगी। आनंद की मां शांति देवी का साल 2011 में बीमारी से निधन हो गया था। आनंद के बड़े भाई और बहन बिहार में सरकारी शिक्षक हैं। उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड हैं। आनंद के पिता और अन्य परिजन घटना के समय बड़े बेटे की शादी तय करने के लिए बिहार गए हुए थे। उन्होंने रेलवे, एसएससी, बैंक और शिक्षा विभाग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 50 बार प्रयास किया था। ये खबर भी पढ़ें मॉनिटर ने बच्चे को 2 मिनट में मारे 52 थप्पड़:हेड डाउन न करने पर नर्सरी के बच्‍चे को गर्ल मॉनीटर ने पीटा; वीडियो वायरल लखनऊ में 5 साल के नर्सरी क्लास के बच्चे को क्लास की मॉनिटर ने 2 मिनट तक जमकर मारा। ये घटना क्लास टीचर की गैर मौजूदगी में हुई। क्लॉस मॉनिटर ने बच्चे को लगातार थप्पड़े मारे। उसने सिर पकड़कर लड़के के बाल भी खींचे। यह घटना लखनऊ के ALS एकेडमी की है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Jaipur JDA JLO Exam 2026

Jaipur JDA JLO Exam 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) भर्ती-2025 का एग्जाम 26 एवं 27 जुलाई को होगा। 12 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से सांय 5.30 बजे तक जयपुर जिला मुख्यालय दो पारियों मे . परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की ओर से 23 जुलाई 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एन्ट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। फोटो सहित पहचान पत्र जरूरी अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही लगानी होगी। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी के बहकावे में नहीं आए कैंडिडेट्स आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। गूगल मेप पर निर्भर न रहे अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र की लोकेशन के लिए गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी त्रुटियों के कारण कुछ परीक्षा केन्द्रों की लोकेशन मैप पर अस्पष्ट हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र पर दिए गए पते की पुष्टि परीक्षा दिवस से पूर्व ही कर लें, जिससे परीक्षा के दिन देरी न हो। …………. पढें ये खबर भी… 42 लाख की ठगी करने वाला पूर्व पार्षद-हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:सरकारी जमीन में बनी दुकानें बेची, गांव में फरारी काट रहा था सरकारी जमीन पर बनी दुकानें बेचकर एक महिला से 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी पूर्व पार्षद एवं हिस्ट्रीशीटर अलीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर फरारी काट रहा था। आरोपी अलीम खान के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। (पूरी खबर पढें)

Railway Recruitment 6777 Apprentice Jobs

Railway Recruitment 6777 Apprentice Jobs

Hindi News Career Railway Recruitment 6777 Apprentice Jobs | Weekly Top Govt Vacancies 15 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन सहित कई विभागों में 12,116 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पुरुष कॉन्स्टेबल भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… IIT कानपुर स्टूडेंट ने एक दिन में 77 करोड़ कमाए: दो दोस्तों के साथ मिलकर खड़ा किया अपना स्टार्टअप, कंपनी की वैल्यू 415 करोड़ जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर अयोध्या के राम मंदिर में निकली सीईओ की भर्ती: ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 70 साल, 3 सदस्यीय समिति करेगी सिलेक्शन जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर प्राइमरी स्कूल से बच्चों को मिलेगी सेक्स एजुकेशन: हफ्ते में 2 बार लगेगी 20 मिनट की क्लास; 26 सदस्यों के पैनल ने तैयार की रिपोर्ट जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Qatar Former Emir Death National Mourning India

Qatar Former Emir Death National Mourning India

Hindi News Career Qatar Former Emir Death National Mourning India | July 14 Current Affairs 15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत ने कतर के पूर्व ‘अमीर’ के निधन पर राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया 13 जुलाई को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कतर के पूर्व अमीर यानी सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष के निधन पर एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया। कतर में ‘अमीर’ देश के सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष और सम्राट का पद होता है। ये पद कतर में सबसे शक्तिशाली है। 12 जुलाई को कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। शेख हमद 1995 से 2013 तक कतर के अमीर रहे हैं। शेख हमद के कार्यकाल में कतर ने आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर तेजी से विकास किया। शेख हमद ने 2013 में सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी, जो वर्तमान में कतर के अमीर हैं। हमद ने कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) की स्थापना की, जो राष्ट्रीय निवेश कोष है और अब 500 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति का मैनेजमेंट करता है। हमद के कार्यकाल में कतर के विशाल प्राकृतिक गैस और तेल भंडारों का इस्तेमाल करते हुए देश में भारी निवेश हुआ। शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने 1971 में कतर आर्म्ड फोर्सेज जॉइन की थी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 सिंगल्स खिताब जीता 12 जुलाई को वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 का मेंस सिंगल्स का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में इटालियन प्लेयर सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया। सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने हैं। उन्होंने 2025 में भी ये खिताब जीता था। सिनर ने विंबलडन की इस जीत के साथ अपने करियर की 100वीं ग्रैंड स्लैम जीत पूरी की है। सिनर ओपन एरा में विंबलडन मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले 10वें खिलाड़ी हैं। सिनर ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2018 में की थी। विंबलडन 2026 विंबलडन टेनिस का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है और ये विंबलडन का 139वां एडिशन था। लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में विंबलडन 2026 12 जुलाई 2026 तक चला। मई 2026 में सिनर ने इटली ओपन 2026 भी जीता था। 3. इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने 5 गोल्ड जीते 12 जुलाई कोलंबिया में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 में 5 भारतीय स्टूडेंट्स ने गोल्ड मेडल जीते हैं। इस ओलंपियाड में 87 देशों के 381 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। भारत ने रूस, चीन, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और ताइवान के साथ संयुक्त रूप से पहली रैंकिंग हासिल की है। गोल्ड मेडल जीतने वालों में पुणे के कनिष्क, इंदौर के रिद्धेश अनंत, नई दिल्ली के ऋषित, मुंबई के श्रेष्ठ सुरैया और अहमदाबाद के स्वरित जोशी शामिल हैं। इस ओलंपियाड प्रोग्राम की तैयारी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के नेशनल सेंटर, ‘होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन’ करवाता है। निधन (DEATH) 4. हॉलीवुड एक्टर सैम नील का निधन 13 जुलाई को हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ एक्टर सैम नील का निधन हो गया। वे 78 साल के थे। सैम नील को उनकी दमदार और एक्टिंग के लिए जाना जाता था, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘जुरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट के किरदार से मिली। सैम नील न्यूजीलैंड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने 1970 के दशक में अभिनय की शुरुआत की थी। नील को 1970 के दशक के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई। नील ने जुरासिक पार्क 3 (2001) और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (2022) में भी इसी किरदार को निभाया। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. पश्चिम बंगाल ने दो नए कानून लागू किया 13 जुलाई को पश्चिम बंगाल सरकार ने संगठित अपराध, दंगों और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती के लिए दो नए कानून लागू किए हैं। वेस्ट बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने 29 जून को इस कानून को मंजूरी दी थी। इनका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना है। इसमें 2 नए कानून शामिल किए गए हैं। 1. वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज एक्ट 2026 ये कानून संगठित अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बनाया गया है। इस कानून के तहत संदिग्ध व्यक्तियों को अधिकतम 12 महीने तक प्रेवेंटिव डेटेन्शन में रखने का प्रावधान है। इस कानून के तहत संगठित अपराध से जुड़ी संपत्तियों को सीज और कुर्क करने का अधिकार होगा। कई अपराधों को संज्ञेय (Cognizable) यानी उस श्रेणी में रखा गया है, जिसमें बगैर किसी वारंट के अपराधी को अरेस्ट किया जा सकता है। 2. वेस्ट बंगाल मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (अमेंडमेंट) एक्ट 2026 इस कानून के तहत दंगे, आगजनी, हिंसा या तोड़फोड़ के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाएगी। दोषी व्यक्तियों से नुकसान की राशि वसूलने हेतु उनकी संपत्ति की नीलामी का प्रावधान होगा। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर आर्थिक जवाबदेही तय की जाएगी। 6. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ 13 जुलाई को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ ये 63 किमी लंबा है। इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके साथ ही लखनऊ में लगभग 4,850 करोड़ रुपए की लागत वाली अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया। ये एक्सप्रेसवे लखनऊ के शहीद पथ से शुरू होकर उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाता है। ये एक्सप्रेसवे मौजूदा NH-27 के समानांतर विकसित किया गया है, जिससे पुराने रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस एक्सप्रेसवे की कुल निर्माण लागत 4,700 करोड़ रुपए है। ये एक्सप्रेसवे यूपी का पहला बैरियर फ्री टोलिंग एक्सप्रेसवे है। इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ और कानपुर के बीच की यात्रा महज 30 से 35 मिनट में पूरी हो सकेगी। आज का इतिहास 1636 में मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया। 1789 में फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी। 2015 में नासा का न्यू होराइजन प्लूटो के सबसे नजदीक से गुजरने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना। ————– ये खबर