Saturday, 29 Aug 2026 | 09:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Qatar Former Emir Death National Mourning India

  • Hindi News
  • Career
  • Qatar Former Emir Death National Mourning India | July 14 Current Affairs

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत ने कतर के पूर्व ‘अमीर’ के निधन पर राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया

  • 13 जुलाई को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कतर के पूर्व अमीर यानी सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष के निधन पर एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया।
  • कतर में ‘अमीर’ देश के सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष और सम्राट का पद होता है। ये पद कतर में सबसे शक्तिशाली है।
  • 12 जुलाई को कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • शेख हमद 1995 से 2013 तक कतर के अमीर रहे हैं।
  • शेख हमद के कार्यकाल में कतर ने आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर तेजी से विकास किया।
  • शेख हमद ने 2013 में सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी, जो वर्तमान में कतर के अमीर हैं।
  • हमद ने कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) की स्थापना की, जो राष्ट्रीय निवेश कोष है और अब 500 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति का मैनेजमेंट करता है।
  • हमद के कार्यकाल में कतर के विशाल प्राकृतिक गैस और तेल भंडारों का इस्तेमाल करते हुए देश में भारी निवेश हुआ।

शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने 1971 में कतर आर्म्ड फोर्सेज जॉइन की थी।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 सिंगल्स खिताब जीता

  • 12 जुलाई को वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 का मेंस सिंगल्स का खिताब जीता।
  • फाइनल मुकाबले में इटालियन प्लेयर सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया।
  • सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने हैं। उन्होंने 2025 में भी ये खिताब जीता था।
  • सिनर ने विंबलडन की इस जीत के साथ अपने करियर की 100वीं ग्रैंड स्लैम जीत पूरी की है।
  • सिनर ओपन एरा में विंबलडन मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले 10वें खिलाड़ी हैं।
  • सिनर ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2018 में की थी।

विंबलडन 2026

  • विंबलडन टेनिस का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है और ये विंबलडन का 139वां एडिशन था।
  • लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में विंबलडन 2026 12 जुलाई 2026 तक चला।
मई 2026 में सिनर ने इटली ओपन 2026 भी जीता था।

3. इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने 5 गोल्ड जीते

  • 12 जुलाई कोलंबिया में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 में 5 भारतीय स्टूडेंट्स ने गोल्ड मेडल जीते हैं।
  • इस ओलंपियाड में 87 देशों के 381 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। भारत ने रूस, चीन, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और ताइवान के साथ संयुक्त रूप से पहली रैंकिंग हासिल की है।
  • गोल्ड मेडल जीतने वालों में पुणे के कनिष्क, इंदौर के रिद्धेश अनंत, नई दिल्ली के ऋषित, मुंबई के श्रेष्ठ सुरैया और अहमदाबाद के स्वरित जोशी शामिल हैं।
  • इस ओलंपियाड प्रोग्राम की तैयारी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के नेशनल सेंटर, ‘होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन’ करवाता है।

निधन (DEATH)

4. हॉलीवुड एक्टर सैम नील का निधन

  • 13 जुलाई को हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ एक्टर सैम नील का निधन हो गया। वे 78 साल के थे।
  • सैम नील को उनकी दमदार और एक्टिंग के लिए जाना जाता था, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘जुरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट के किरदार से मिली।
  • सैम नील न्यूजीलैंड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने 1970 के दशक में अभिनय की शुरुआत की थी।
  • नील को 1970 के दशक के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई।
  • नील ने जुरासिक पार्क 3 (2001) और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (2022) में भी इसी किरदार को निभाया।

मिसलीनियस (Miscellaneous)

5. पश्चिम बंगाल ने दो नए कानून लागू किया

  • 13 जुलाई को पश्चिम बंगाल सरकार ने संगठित अपराध, दंगों और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती के लिए दो नए कानून लागू किए हैं।
  • वेस्ट बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने 29 जून को इस कानून को मंजूरी दी थी।
  • इनका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना है।

इसमें 2 नए कानून शामिल किए गए हैं।

1. वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज एक्ट 2026

  • ये कानून संगठित अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बनाया गया है।
  • इस कानून के तहत संदिग्ध व्यक्तियों को अधिकतम 12 महीने तक प्रेवेंटिव डेटेन्शन में रखने का प्रावधान है।
  • इस कानून के तहत संगठित अपराध से जुड़ी संपत्तियों को सीज और कुर्क करने का अधिकार होगा।
  • कई अपराधों को संज्ञेय (Cognizable) यानी उस श्रेणी में रखा गया है, जिसमें बगैर किसी वारंट के अपराधी को अरेस्ट किया जा सकता है।

2. वेस्ट बंगाल मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (अमेंडमेंट) एक्ट 2026

  • इस कानून के तहत दंगे, आगजनी, हिंसा या तोड़फोड़ के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाएगी।
  • दोषी व्यक्तियों से नुकसान की राशि वसूलने हेतु उनकी संपत्ति की नीलामी का प्रावधान होगा।
  • सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर आर्थिक जवाबदेही तय की जाएगी।

6. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ

  • 13 जुलाई को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ ये 63 किमी लंबा है।
  • इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
  • इसके साथ ही लखनऊ में लगभग 4,850 करोड़ रुपए की लागत वाली अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया।
  • ये एक्सप्रेसवे लखनऊ के शहीद पथ से शुरू होकर उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाता है।
  • ये एक्सप्रेसवे मौजूदा NH-27 के समानांतर विकसित किया गया है, जिससे पुराने रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
  • इस एक्सप्रेसवे की कुल निर्माण लागत 4,700 करोड़ रुपए है।
  • ये एक्सप्रेसवे यूपी का पहला बैरियर फ्री टोलिंग एक्सप्रेसवे है।
इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ और कानपुर के बीच की यात्रा महज 30 से 35 मिनट में पूरी हो सकेगी।

आज का इतिहास

  • 1636 में मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • 1789 में फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी।
  • 2015 में नासा का न्यू होराइजन प्लूटो के सबसे नजदीक से गुजरने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 3 देशों की यात्रा पर:लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर पहली भारतीय महिला होंगी क्रांति गौड़, 13 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
होंडा-निसान घाटे की ओर बढ़ रही‎:ट्रम्प टैरिफ और चीनी कारों से‎ जापानी ऑटो इंडस्ट्री खतरे में‎

April 11, 2026/
5:48 pm

पिछले माह होंडा के चीफ मिबे तोशिहिरो ने‎एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी 1957 ‎के बाद पहली बार घाटा...

ट्रम्प के बाद अब पुतिन अगले हफ्ते बीजिंग जाएंगे:राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, न्यूक्लियर डील और यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा संभव

May 16, 2026/
5:38 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन दौरे के बाद अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी वहां जाएंगे। दोनों देशों...

भारतीय पत्रकार आनंद और सुपर्णा को पुलित्जर प्राइज:इलस्ट्रेशन और दमदार कमेंट्री से बताई थी डिजिटल अरेस्ट-साइबर फ्रॉड की भयावहता

May 6, 2026/
12:17 pm

दो भारतीय पत्रकारों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। आनंद आरके और सुपर्णा शर्मा...

CEO को 'जिंदा गाड़ने' की धमकी...मंत्री के भाई को बेल:गैर-जमानती धाराओं पर FIR; चौहान पर मर्डर-किडनैपिंग और डकैती जैसे 25 केस दर्ज हो चुके

April 26, 2026/
12:55 am

मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान को गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज होने...

फर्श की सफ़ाई संबंधी युक्तियाँ

May 13, 2026/
9:30 pm

13 मई 2026 को 21:30 IST पर अपडेट किया गया फ्लोर क्लीनिंग टिप्स: गर्मियों में अक्सर फ्लोर और रूम से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Qatar Former Emir Death National Mourning India

Qatar Former Emir Death National Mourning India
  • Hindi News
  • Career
  • Qatar Former Emir Death National Mourning India | July 14 Current Affairs

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत ने कतर के पूर्व ‘अमीर’ के निधन पर राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया

  • 13 जुलाई को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कतर के पूर्व अमीर यानी सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष के निधन पर एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया।
  • कतर में ‘अमीर’ देश के सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष और सम्राट का पद होता है। ये पद कतर में सबसे शक्तिशाली है।
  • 12 जुलाई को कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • शेख हमद 1995 से 2013 तक कतर के अमीर रहे हैं।
  • शेख हमद के कार्यकाल में कतर ने आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर तेजी से विकास किया।
  • शेख हमद ने 2013 में सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी, जो वर्तमान में कतर के अमीर हैं।
  • हमद ने कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) की स्थापना की, जो राष्ट्रीय निवेश कोष है और अब 500 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति का मैनेजमेंट करता है।
  • हमद के कार्यकाल में कतर के विशाल प्राकृतिक गैस और तेल भंडारों का इस्तेमाल करते हुए देश में भारी निवेश हुआ।

शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने 1971 में कतर आर्म्ड फोर्सेज जॉइन की थी।

शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने 1971 में कतर आर्म्ड फोर्सेज जॉइन की थी।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 सिंगल्स खिताब जीता

  • 12 जुलाई को वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 का मेंस सिंगल्स का खिताब जीता।
  • फाइनल मुकाबले में इटालियन प्लेयर सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया।
  • सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने हैं। उन्होंने 2025 में भी ये खिताब जीता था।
  • सिनर ने विंबलडन की इस जीत के साथ अपने करियर की 100वीं ग्रैंड स्लैम जीत पूरी की है।
  • सिनर ओपन एरा में विंबलडन मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले 10वें खिलाड़ी हैं।
  • सिनर ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2018 में की थी।

विंबलडन 2026

  • विंबलडन टेनिस का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है और ये विंबलडन का 139वां एडिशन था।
  • लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में विंबलडन 2026 12 जुलाई 2026 तक चला।
मई 2026 में सिनर ने इटली ओपन 2026 भी जीता था।

मई 2026 में सिनर ने इटली ओपन 2026 भी जीता था।

3. इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने 5 गोल्ड जीते

  • 12 जुलाई कोलंबिया में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 में 5 भारतीय स्टूडेंट्स ने गोल्ड मेडल जीते हैं।
  • इस ओलंपियाड में 87 देशों के 381 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। भारत ने रूस, चीन, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और ताइवान के साथ संयुक्त रूप से पहली रैंकिंग हासिल की है।
  • गोल्ड मेडल जीतने वालों में पुणे के कनिष्क, इंदौर के रिद्धेश अनंत, नई दिल्ली के ऋषित, मुंबई के श्रेष्ठ सुरैया और अहमदाबाद के स्वरित जोशी शामिल हैं।
  • इस ओलंपियाड प्रोग्राम की तैयारी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के नेशनल सेंटर, ‘होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन’ करवाता है।

निधन (DEATH)

4. हॉलीवुड एक्टर सैम नील का निधन

  • 13 जुलाई को हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ एक्टर सैम नील का निधन हो गया। वे 78 साल के थे।
  • सैम नील को उनकी दमदार और एक्टिंग के लिए जाना जाता था, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘जुरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट के किरदार से मिली।
  • सैम नील न्यूजीलैंड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने 1970 के दशक में अभिनय की शुरुआत की थी।
  • नील को 1970 के दशक के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई।
  • नील ने जुरासिक पार्क 3 (2001) और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (2022) में भी इसी किरदार को निभाया।

मिसलीनियस (Miscellaneous)

5. पश्चिम बंगाल ने दो नए कानून लागू किया

  • 13 जुलाई को पश्चिम बंगाल सरकार ने संगठित अपराध, दंगों और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती के लिए दो नए कानून लागू किए हैं।
  • वेस्ट बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने 29 जून को इस कानून को मंजूरी दी थी।
  • इनका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना है।

इसमें 2 नए कानून शामिल किए गए हैं।

1. वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज एक्ट 2026

  • ये कानून संगठित अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बनाया गया है।
  • इस कानून के तहत संदिग्ध व्यक्तियों को अधिकतम 12 महीने तक प्रेवेंटिव डेटेन्शन में रखने का प्रावधान है।
  • इस कानून के तहत संगठित अपराध से जुड़ी संपत्तियों को सीज और कुर्क करने का अधिकार होगा।
  • कई अपराधों को संज्ञेय (Cognizable) यानी उस श्रेणी में रखा गया है, जिसमें बगैर किसी वारंट के अपराधी को अरेस्ट किया जा सकता है।

2. वेस्ट बंगाल मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (अमेंडमेंट) एक्ट 2026

  • इस कानून के तहत दंगे, आगजनी, हिंसा या तोड़फोड़ के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाएगी।
  • दोषी व्यक्तियों से नुकसान की राशि वसूलने हेतु उनकी संपत्ति की नीलामी का प्रावधान होगा।
  • सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर आर्थिक जवाबदेही तय की जाएगी।

6. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ

  • 13 जुलाई को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ ये 63 किमी लंबा है।
  • इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
  • इसके साथ ही लखनऊ में लगभग 4,850 करोड़ रुपए की लागत वाली अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया।
  • ये एक्सप्रेसवे लखनऊ के शहीद पथ से शुरू होकर उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाता है।
  • ये एक्सप्रेसवे मौजूदा NH-27 के समानांतर विकसित किया गया है, जिससे पुराने रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
  • इस एक्सप्रेसवे की कुल निर्माण लागत 4,700 करोड़ रुपए है।
  • ये एक्सप्रेसवे यूपी का पहला बैरियर फ्री टोलिंग एक्सप्रेसवे है।
इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ और कानपुर के बीच की यात्रा महज 30 से 35 मिनट में पूरी हो सकेगी।

इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ और कानपुर के बीच की यात्रा महज 30 से 35 मिनट में पूरी हो सकेगी।

आज का इतिहास

  • 1636 में मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • 1789 में फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी।
  • 2015 में नासा का न्यू होराइजन प्लूटो के सबसे नजदीक से गुजरने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 3 देशों की यात्रा पर:लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर पहली भारतीय महिला होंगी क्रांति गौड़, 13 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket