Friday, 09 Oct 2026 | 04:54 PM

Trending :

Bihar Police 7437 Vacancies & Asst. Professor 3687 Jobs; 13737 Total This Week

Bihar Police 7437 Vacancies & Asst. Professor 3687 Jobs; 13737 Total This Week

Hindi News Career Bihar Police 7437 Vacancies & Asst. Professor 3687 Jobs; 13737 Total This Week 24 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं पुलिस विभाग और रेलवे सहित कई विभागों में 13,737 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… देशभर में रोज 13 स्कूल बंद: आधे से भी ज्यादा 2,426 स्कूल मध्यप्रदेश के, हायर एजुकेशन में लड़कियों की संख्या 42.2% बढ़ी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर 2027 में NEET परीक्षा 6 दिन चलेगी, कम्प्यूटर बेस्ड होगी: 1000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, पेपर लीक विवाद के बाद बदलाव की तैयारी 0:39Play video Play video देश कॉपी लिंक शेयर 24 साल की उम्र में बेंगलुरू में नौकरी छोड़ी: गांव में पिता से 1 लाख उधार लेकर शुरू किया स्टार्टअप, आज कंपनी का टर्नओवर ढाई करोड़ जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Indian-Origin Anil Menon ISS Mission | BSNL Phone Launch

Indian-Origin Anil Menon ISS Mission | BSNL Phone Launch

Hindi News Career Indian Origin Anil Menon ISS Mission | BSNL Phone Launch | Current Affairs 21 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारतीय मूल के अनिल मेनन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे 14 जुलाई को भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन NASA के अगले मिशन पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाएंगे। अनिल के साथ रूस की अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना और पयोत्र दुब्रोव भी होंगे। ये मिशन NASA और SpaceX के जॉइंट कमर्शियल क्रू प्रोग्राम का हिस्सा है। ये SpaceX से Falcon 9 और क्रू ड्रेगन रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। अनिल भारतीय मूल के अमेरिकी फिजीशियन और अंतरिक्ष यात्री हैं। अनिल 2018 में पहली बार SpaceX से जुड़े और कंपनी की पहली ह्यूमन फ्लाइट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2021 में अनिल NASA के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग का हिस्सा रहे। इसके साथ ही वे हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन का भी हिस्सा रह चुके हैं। अनिल अंतरिक्ष यात्री बनने से पहले SpaceX में फ्लाइट सर्जन के तौर पर काम कर चुके हैं। अनिल लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहकर ह्यूमन बॉडी पर पड़ने वाले प्रभाव पर रिसर्च करेंगे। ISS के इस ह्यूमन मिशन में स्वास्थ्य, बायोलॉजी, अर्थ ऑब्जर्वेशन और नई अंतरिक्ष तकनीकों से जुड़े प्रयोग किए जाएंगे। अनिल भारतीय मूल के अमेरिकी फिजीशियन और अंतरिक्ष यात्री हैं। नेशनल (NATIONAL) 2. INS महेंद्रगिरि नौसेना में कमीशन होगा 11 जुलाई को भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A स्टील्थ फ्रिगेट ‘INS महेंद्रगिरि (F38)’ को ऑफिशियली नौसेना बेड़े में शामिल करेगी। भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने INS महेंद्रगिरि को डिजाइन किया है। INS महेंद्रगिरि मुंबई की मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने बनाया है। इस जहाज का नाम पूर्वी घाट के महेंद्रगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है। ये फ्रिगेट आधुनिक ‘कंबाइंड डीजल या गैस’ (CODOG) प्रोपल्शन सिस्टम से चलता है। प्रोपल्शन सिस्टम से फ्रिगेट न सिर्फ तेज स्पीड में चलता है, बल्कि लंबे समय तक समुद्री अभियानों में टिके रहने की कैपिसिटी भी बढ़ती है। 75 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी पुर्जों और टेक्नोलॉजी से बना ‘महेंद्रगिरि’, सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल का एक बेहतरीन उदाहरण है। INS महेंद्रगिरि उन्नत स्टील्थ (कम रडार पहचान) वाली तकनीक से लैस है। INS महेंद्रगिरि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और बराक-8 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम से लैस है। INS महेंद्रगिरि पनडुब्बी रोधी यानी, एंटी सबमरीन वारफेयर सिस्टम, वायु रक्षा तथा सतही युद्ध अभियानों में सक्षम है। INS महेंद्रगिरि में अत्याधुनिक रडार, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक वार सिस्टम और हाई लेवल औटोमेशन से लैस है। प्रोजेक्ट 17A के सभी जहाजों का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। INS महेंद्रगिरि का नौसेना में शामिल होना भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता को और मजबूत करता है। INS महेंद्रगिरि में सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाले आधुनिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट और एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम सिर्फ युद्ध लड़ने के लिए नहीं, बल्कि कई सारे अभियानों में भी हिस्सा ले सकता है। ये हवा, सतह और पानी के नीचे- तीनों मोर्चों पर काम कर सकती है। ये समुद्री सुरक्षा, पावर प्रोजेक्शन, मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा खोज एवं बचाव अभियानों में भी काम कर सकती है। प्रोजेक्ट 17A भारतीय नौसेना का अगली पीढ़ी की स्टेल्थ फ्रिगेट विकसित करने का कार्यक्रम है। प्रोजेक्ट 17A में से चार नीलगिरि, उदयगिरि, तारागिरि, महेंद्रगिरि का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने किया है। जबकि तीन हिमगिरि, दूनागिरि, विंध्यगिरि का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) कर रहा है। महेंद्रगिरी प्रोजेक्ट 17A भारतीय नौसेना का अगली पीढ़ी की स्टेल्थ फ्रिगेट विकसित करने का कार्यक्रम है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग भारत में होगी 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (BBL) 2026–27 का पहला मुकाबला भारत के चेन्नई में खेले जाने का ऐलान हुआ। ये BBL के इतिहास में पहली बार होगा जब लीग का कोई आधिकारिक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होगा। ये पहला मौका है, जब भारत किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच होस्ट करने जा रहा है। ये मैच 12 दिसंबर 2026 को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई ) में होगा। इस लीग का पहला मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा। ये BBL के इतिहास का पहला मैच है जो ऑस्ट्रेलिया से बाहर होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप को बढ़ावा देने के लिए ये पहल की गई है। इसका उद्देश्य भारत में BBL की लोकप्रियता बढ़ाना, क्रिकेट सहयोग को मजबूत करना और लीग की पहुंच का विस्तार करना है। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का 2026-27 सीजन का ओपनर चेन्नई में होगा। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग T20 क्रिकेट लीग है, इसमें दो टूर्नामेंट होते हैं। एक टूर्नामेंट पुरुषों की केएफसी (KFC) बिग बैश लीग और दूसरी महिलाओं की वेबर (Weber) विमेंस बिग बैश लीग इसमें होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे दिन यह ऐलान किया है। 4. लॉर्ड्स में 142 साल बाद वुमेंस टीम ने क्रिकेट खेला 10 जुलाई को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में पहली बार महिला टीम ने टेस्ट मैच खेला। जुलाई 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में पहला मेंस टेस्ट मैच खेला गया था। इसके 142 साल बाद अब इस मैदान पर महिला टेस्ट मैच होगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। लॉर्ड्स को होम ऑफ क्रिकेट भी कहा जाता है और ये महिला क्रिकेट इतिहास का 153वां टेस्ट मैच होगा। लॉर्ड्स में पहला महिला वनडे 4 अगस्त 1976 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 15 महिला टेस्ट खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 1 मैच जीता है, जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर हैं और स्मृति मंधाना टीम की वाइस कैप्टन हैं। भारत ने हरलीन देओल, स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है इसके साथ ही इंग्लैंड की ओर से कैप्टन नैट सिवर-ब्रंट हैं। लॉर्ड्स के

PM Modi Indonesia Visit | July 7 Current Affairs; Andhra Pradesh Inscription

PM Modi Indonesia Visit | July 7 Current Affairs; Andhra Pradesh Inscription

Hindi News Career PM Modi Indonesia Visit | July 7 Current Affairs; Andhra Pradesh Inscription 10 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी 6 दिनों की यात्रा पर इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं। पीएम की इस यात्रा का उद्देश्य भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, महासागर विजन और फ्री इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है। पीएम मोदी अपने पहले दिन की यात्रा में सबसे पहले इंडोनेशिया पहुंचे। इंडोनेशिया में उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की और प्रम्बानन मंदिर भी पहुंचे। इंडोनेशिया में वे समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, डिजिटल सहयोग और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 8 जुलाई को पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ शिक्षर वार्ता करेंगे। इस वार्ता में ट्रेड, इंवेस्टमेंट, डिफेंस, क्रिटिकल मिनरल्स एजुकेशन और इंडो-पैसिफिक सहयोग पर बात होगी। 10 जुलाई को पीएम मोदी न्यूजीलैंड पहुंचेंगे और पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ मुलाकात करेंगे। ये लगभग 40 सालों में किसी भारतीय पीएम की पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी। इसके अलावा रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, डिजिटल सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी और समुद्री सुरक्षा में सहयोग लगातार बढ़ा है। इस यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक साझेदारी को नई गति देना माना जा रहा है। मोदी 2023 और 2018 में भी इंडोनेशिया जा चुके हैं। इसके बाद मोदी सितंबर 2023 में जकार्ता में आयोजित 20वें आसियान (ASEAN)-भारत और 18वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होने इंडोनेशिया पहुंचे थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. ब्राजील के फुटबॉलर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया 6 जुलाई को ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया। नॉर्वे ने सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को 2-1 से हराया। ब्राजील की इस हार के बाद नेमार ने संन्यास का ऐलान किया। नेमार ने अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल किया। नेमार ने 2010 में मेटलाइफ स्टेडियम पर अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए डेब्यू किया था और उसी स्टेडियम में संन्यास लिया। नेमार ने अपने करियर में 130 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और ब्राजील के लिए उनसे ज्यादा मैच सिर्फ काफू (142) ने खेले। अपने आखिरी मैच में नेमार ने गोल करके पेले के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। नेमार ने 80 इंटरनेशनल गोल किए हैं वहीं पेले के नाम 77 गोल हैं। 2024 में नेमार को ग्लोब सॉकर अवार्ड ‘प्लेयर करियर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। ये लगातार छठा फीफा वर्ल्ड कप है, जब ब्राजील किसी यूरोपीय टीम से हारा। 2006 में वह फ्रांस, 2010 में नीदरलैंड, 2014 में जर्मनी, 2018 में बेल्जियम, 2022 में क्रोशिया और 2026 में नॉर्वे से हारकर बाहर हुआ। नेमार को 2011 में साल का बेस्ट गोल के लिए उन्हें अवार्ड से सम्मानित किया गया। 3. ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप जीता 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में फाइनल खेला गया था और ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का लक्ष्य रखा था जहां। टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया प्लेयर बेथ मूनी ने 49 गेंदों में 64 रन बनाए और वे प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। बेथ मूनी ने फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के अलावा पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया। साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रन से हराकर वर्ल्ड कप जीता था। मिसलीनियस 4. आंध्र प्रदेश में 13वीं शताब्दी का शिलालेख मिला 6 जुलाई को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में 13वीं शताब्दी का एक दुर्लभ शिलालेख मिला। ये शिलालेख प्राचीन तेलुगु भाषा में है। इस शिलालेख पर तत्कालीन राजाओं और स्थानीय प्रशासन की जानकारी है। इस शिलालेख में मंदिरों की भूमि और दान से संबंधित ऐतिहासिक साक्ष्य हैं। ये शिलालेख मध्यकालीन दक्षिण भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण पुरातात्विक साक्ष्य है। ये शिलालेख काकतीय वंश या उसके समकालीन शासकों के समय का माना जा रहा है। इस शिलालेख में मध्यकालीन आंध्र प्रदेश के सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक इतिहास से जुड़ा है। शिलालेख की भाषा और लिपि का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। ये शिलालेख प्राचीन तेलुगु भाषा में है। 5. वक्फ बोर्ड में पहली बार दो गैर-मुस्लिम शामिल 6 जुलाई को मध्य प्रदेश ने देश ने वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू (गैर-मुस्लिम) सदस्यों को बोर्ड शामिल किया। ये बदलाव (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत अपने राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया। इस नए नियम के तहत बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने का नियम बनाया गया। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने पहली बार हिंदू सदस्य मनोज मालपानी (इंदौर) और अनिमेष भार्गव (गुना) को नियुक्त किया है। इसके साथ ही सनवर पटेल को बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। मप्र ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। मप्र सीएम मोहन यादव ने 10 सदस्यीय बोर्ड की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता लाना है। वक्फ बोर्ड (संशोधन) अधिनियम, 2025 वक्फ बोर्ड अधिनियम 1995 में बनाया गया था। वक्फ बोर्ड (संशोधन) अधिनियम, 2025 में कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए जैसे ‘वक्फ बाय यूजर’ पर रोक लगाई गई सिर्फ लंबे समय से धार्मिक उपयोग के आधार पर किसी संपत्ति को वक्फ घोषित करने की व्यवस्था को खत्म किया गया। पहले से रजिस्टर्ड संपत्तियों को शर्तों के तहत संरक्षण दिया गया है। धारा 40 हटाया गया, इससे राज्य वक्फ बोर्डों की वह शक्ति खत्म कर दी गई जिसके तहत वे किसी संपत्ति को एकतरफा वक्फ घोषित कर सकते थे। महिलाओं, बच्चों, विधवाओं और अन्य वैध उत्तराधिकारियों के अधिकार सुरक्षित रखने का प्रावधान किया गया है, ताकि वक्फ घोषित करने से पहले उनके कानूनी अधिकार प्रभावित न हों। वक्फ संपत्तियों

RPSC APP Recruitment 371 Posts

RPSC APP Recruitment 371 Posts

सहायक अभियोजन अधिकारी-एपीपी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट कल (7 जुलाई) है। . इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। हालांकि इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती- 10 जुलाई लास्ट डेट राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) के कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी 10 जुलाई की रात 12 बजे तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक डिवीजन (पद) के लिए योग्यता रखता है और आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा। परीक्षा-2026 का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच में किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा कम्पयूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसका शेड्यूल तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। ……… पढें ये खबर भी…. राजस्थान बोर्ड-10वीं-12वीं एग्जाम के लिए आज से भरे फार्म:इस साल से 200 रुपए फीस बढ़ाई, जानिए-कब से कब तक क्या रहेगी फीस राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं एग्जाम के लिए आवेदन फार्म आज से भरे जा सकते हैं। इस बार 200 रुपए की फीस बढ़ा दी गई है। 6 अगस्त तक 850 रुपए फीस होगी। बिना लेटफीस एक माह का समय दिया गया है। पूरी खबर पढें

Over 1000 Vacancies Released This Week

Over 1000 Vacancies Released This Week

Hindi News Career IBPS & Railway Jobs: Over 1000 Vacancies Released This Week 5 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं बैंक और रेलवे सहित कई विभागों में 17,380 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… हफ्ते की टॉप जॉब्स: पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के 1600 पदों पर भर्ती, लेक्‍चरर की 829 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 3 हजार नौकरियां 1:44Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर UPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन शुरू: ग्रेजुएट्स को मिलेगा मौका, एज लिमिट 40 साल; 27 जुलाई तक करें अप्लाई जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर दिल्ली में टीचिंग, नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती: फीस 100 रुपए, सैलरी मिलेगी 1 लाख 44 हजार तक जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Rajasthan RPSC Lecturer Coach Exam Answer Key Out

Rajasthan RPSC Lecturer Coach Exam Answer Key Out

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर एंड कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, म्यूजिक, ड्राइंग, उर्दू, पंजाबी, एग्रीकल्चर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस एवं राजस्थानी विषय की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। इस . मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ आज से 3 जुलाई 2026 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करनी होगी। परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। बिना प्रमाण आपत्ति पर विचार नहीं मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती है। हर आपत्ति के साथ प्रामाणिक (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। बिना प्रमाण के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं। कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हो सकता। फीस और पेमेंट की प्रोसेस प्रति प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें, रिक्रूटमेंट पोर्टल चुनें और ‘क्वेश्चन ऑब्जेक्शन’ लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें। भुगतान ई-मित्र कियोस्क या रिक्रूटमेंट पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है। शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, अन्य माध्यमों (जैसे ईमेल या पोस्ट) से भेजी गई आपत्तियां रिजेक्ट कर दी जाएंगी। आपत्तियां सिर्फ एक बार ही दर्ज की जा सकती हैं। लिंक 3 जुलाई की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा, उसके बाद निष्क्रिय हो जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें। यहां करें कॉन्टेक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। …………. पढें ये खबर भी… CBSE-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 28 जुलाई को:आवेदन प्रोसेस शुरू, 8 जुलाई लास्ट डेट; 320 रुपए होगी प्रति सब्जेक्ट फीस केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रेग्यूलर व प्राइवेट स्टूडेन्ट्स की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) सबमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रति सब्जेक्ट फीस 320 रुपए होगा। इसकी अंतिम तिथि 8 जुलाई होगी। इस दौरान किसी विषय में इम्प्रूवमेंट करने वाले स्टूडेन्ट्स भी आवेदन कर सकेंगे। (पूरी खबर पढें)

RPSC Lecturer Recruitment Last Date Rajasthan

RPSC Lecturer Recruitment Last Date Rajasthan

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज (30 जून) है। इसके लिए रात 12 बजे तक कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे। . कैंडिडेट की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए। अब जानिए आरपीएससी की इन भर्तियों के बारे में भी…. आरएएस-2026 का आवेदन प्रोसेस जारी, 3 जुलाई लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन 4 जून से जारी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों पर भर्ती जारी सहायक अभियोजन अधिकारी-एपीपी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 7 जुलाई है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद साल 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। हालांकि इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती- 10 जुलाई लास्ट डेट राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) के कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी 10 जुलाई की रात 12 बजे तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक डिवीजन (पद) के लिए योग्यता रखता है और आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा। परीक्षा-2026 का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच में किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा कम्पयूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

Karnataka Police 1600 Bharti | Punjab Education 829 Vacancy

Karnataka Police 1600 Bharti | Punjab Education 829 Vacancy

Hindi News Career Karnataka Police 1600 Bharti | Punjab Education 829 Vacancy | 3492 Top Jobs 2026 2 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं पंजाब स्कूल शिक्षा निदेशालय और रेलवे सहित कई विभागों में 3492 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… सीनियर टीचर भर्ती अब 10 हजार 537 पदों पर होगी: RPSC ने 4037 पद बढ़ाए; 12 से 18 जुलाई तक 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम 0:22Play video Play video अजमेर कॉपी लिंक शेयर FIFA ने नेपाल फुटबॉल संघ को निलंबित किया: वेनेजुएला में भूकंप के चलते राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित; 26 जून के करेंट अफेयर्स 1:23Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Re NEET UG 2026 की आंसर की जारी: ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड, 15 जुलाई से पहले आ सकता है रिजल्ट जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Commercial LPG Restrictions Removed | Mahesh Dixit IB Director

Commercial LPG Restrictions Removed | Mahesh Dixit IB Director

Hindi News Career Commercial LPG Restrictions Removed | Mahesh Dixit IB Director | India News 15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वरिष्ठ IPS अधिकारी महेश दीक्षित इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक होंगे 25 जून को केंद्र सरकार ने IPS अधिकारी महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो का निदेशक तय किया। महेश 30 जून को कार्यकाल पूरा कर रहे तपन कुमार डेका की जगह लेंगे। महेश दीक्षित 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे पेशे से डॉक्टर रहे, बाद में IPS सेवा में शामिल हुए। केंद्र सरकार ने महेश को दो साल के लिए IB डायरेक्टर नियुक्त किया है। महेश अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय IB की श्रीनगर यूनिट के प्रमुख थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। IB के प्रमुख के रूप में महेश दीक्षित पर आतंकवाद विरोधी अभियानों और आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा होगा। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। महेश दीक्षित को नेशनल सिक्‍योरिटी के मामलों में 26 सालों का अनुभव है। 2. सरकार ने कमर्शियल LPG की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटाईं 25 जून को केंद्र सरकार ने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल LPG की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं। अब होटल, रेस्तरां, उद्योग और अन्य व्यावसायिक खरीदारों को पहले की तरह LPG उपलब्ध कराई जाएगी। पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध खत्‍म होने के बाद ये फैसला लिया गया है। संकट के दौरान बंद की गई बल्क LPG आपूर्ति भी फिर शुरू की गई है। फिलहाल इसे संकट-पूर्व खपत के 50% तक बहाल किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। युद्ध के दौरान ग्‍लोबल क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जो अब 73.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। सरकार ने घरेलू LPG की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखते हुए C3-C4 हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम का कुछ हिस्सा फिर से पेट्रोकेमिकल उद्योगों के लिए उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है। साथ ही घरेलू LPG उत्पादन को कम से कम 40 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन बनाए रखने का लक्ष्य रखा है। 3. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव और सदस्य का इस्तीफा 26 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। दोनों के इस्तीफे ऐसे समय आए हैं जब राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े आरोपों की जांच चल रही है। दोनों ने जारी विवाद के चलते नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों को छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में दर्ज पहली FIR के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर श्री राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत टॉप पर रहा 26 जून को समाप्त हुई ISSF जूनियर वर्ल्‍ड शूटिंग चैंपियनशिप में भारत मेडल टेबल पर टॉप पर रहा। यह प्रतियोगिता जर्मनी में आयोजित हुई। भारत ने 7 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते। भारत 24 मेडल के साथ टॉप पर रहा। भारत की ओर से सेजल काम्बले ने 2, जबकी समीर, रोहत कन्यान, वंशिका चौधरी, नव्या बिश्नोई और प्रीतम केंद्रे ने एक – एक गोल्ड मेडल जीता। ISSF यानी इंटरनेशनल शूटिंग स्‍पोर्ट्स फेडरेशन निशानेबाजी खेलों की वैश्विक नियामक संस्था है। खेल मंत्रालय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रशिक्षण के लिए मदद का वादा किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. भारत और अमेरिका के बीच AI और चिप्स पर राउंडटेबल बैठक 26 जून को भारत और अमेरिका के बीच तकनीक सहयोग को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस चर्चा का मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर चिप्स था। बैठक में सरकार, उद्योग और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों ने भाग लिया और AI व चिप निर्माण में संयुक्त निवेश और रीसर्च को बढ़ावा देने पर विचार किया। दोनों देशों ने विश्वसनीय और सुरक्षित सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन विकसित करने पर जोर दिया। अमेरिका ने आश्वासन दिया कि वह भारत को AI तकनीक की आपूर्ति में कटौती नहीं करेगा। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव ने इसमें भारत का पक्ष रखा। अमेरिका ने ‘एंथ्रोपिक फेबल’ जैसे आधुनिक AI मॉडल्स के भारत में रोलआउट पर भी बात की। सेमीकंडक्टर चिप्स का उपयोग स्मार्टफोन से लेकर लड़ाकू विमानों तक हर आधुनिक मशीन में होता है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. अमित शाह ने नेशनल एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया 26 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया। शाह ने नई दिल्‍ली में नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए ‘विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029’ जारी किया। विजन डॉक्यूमेंट के तहत केंद्रीय और राज्य एजेंसियों द्वारा जब्त 2,09,500 किलो नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाएगा, जिसकी कीमत लगभग 6,000 करोड़ रुपए है। विजन डॉक्यूमेंट (2026–2029) जारी किया गया, जिसमें अगले तीन वर्षों के लिए राष्ट्रीय एंटी-नारकोटिक्स रणनीति तय की गई। रोडमैप की 3 प्रमुख बातें- नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई, नशा-मुक्ति एवं पुनर्वास और जन-जागरूकता एवं रोकथाम है। रोडमैप का उद्देश्य भारत को 2047 तक नशा-मुक्त बनाना है। इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है। सरकार ड्रग्स से होने वाली अवैध कमाई पर लगाम लगाने के लिए वित्तीय जांच को भी तेज करेगी। NCORD बैठक में अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों और मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 7. वेनेजुएला को सहायता देने के लिए ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू 26 जून को भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया। स्पेनिश भाषा में ‘अमिस्ताद’ का अर्थ ‘मित्रता’ होता है। भारतीय वायु सेना के दो C-17 विमान राहत सामग्री लेकर रवाना हुए। इसमें 35 टन से अधिक जरूरी राहत सामग्री भेजी गई है। इसके अलावा भारतीय सेना की 41 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम और एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट वेनेजुएला भेजी गई है। इस अभियान का उद्देश्य भूकंप प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता और मानवीय राहत उपलब्ध कराना है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस ऑपरेशन की घोषणा की। वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में

Rajasthan RPSC Website Hack | AI Tools Used for Govt Job Forms

Rajasthan RPSC Website Hack | AI Tools Used for Govt Job Forms

Hindi News Career Rajasthan RPSC Website Hack | AI Tools Used For Govt Job Forms | Rahul Kumar Arrested 14 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकारी नौकरी पाने के लिए राजस्थान में 27 साल के एक लड़के राहुल ने लोक सेवा आयोग (RPSC) की वेबसाइट ही हैक कर ली। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि राहुल कुमार ने अपने राज्य में सरकारी नौकरी पाने के लिए AI टूल्स की मदद से RPSC वेबसाइट को हैक किया था और उसमें छेड़छाड़ की थी। ओटीआर को बायपास करने की कोडिंग तैयार की दरअसल आरोपी राहुल का नाम प्रोविजनल वेटिंग लिस्ट में था। उसने फर्जी एसएसओ आईडी (SSO ID) और जीमेल आईडी बनाकर AI टूल्स की मदद से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोसेस को बायपास करने की कोडिंग तैयार की। इसके बाद उसने पोर्टल पर अपने से आगे चल रहे उम्मीदवारों के फॉर्म विड्रॉ (वापस) कर दिए, ताकि वेटिंग लिस्ट में उसका नंबर ऊपर आ सके और उसका सिलेक्शन हो जाए। आरोपी वर्तमान में झारखंड में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में कार्यरत है। दौसा का रहने वाला है आरोपी आरोपी की पहचान 27 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल कुमार मीणा दौसा का रहने वाला है। राहुल ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उसके बाद SAIL में माइनिंग इंजीनियर पद पर चयन हुआ और वर्तमान में झारखंड में नौकरी कर रहा है। वह वापस अपने राज्य में नौकरी पाना चाहता था। इसलिए RPSC की असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर भर्ती 2024 में अपने सिलेक्शन के लिए आयोग की वेबसाइट से छेड़छाड़ की। कैसे हुआ RPSC वेबसाइट हैकिंग का खुलासा आरोपी वेटिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर था। अगर वह सिर्फ पहले नंबर के उम्मीदवार का आवेदन निरस्त करता, तो सीधे उसी पर शक हो सकता था। इसलिए उसने संदेह से बचने के लिए वेटिंग लिस्ट में 1, 4 और 6 पर चल रहे तीन उम्मीदवारों के आवेदन फर्जी लिंक जनरेट कर खुद ही विड्रॉ (वापस) कर दिए। संबंधित उम्मीदवारों के मोबाइल पर जब आवेदन विड्रॉ के मैसेज पहुंचे, तो मामला सामने आया। AI की मदद से कोडिंग तैयार की उम्मीदवार ने आयोग को ईमेल के जरिए बताया कि उनका एप्लीकेशन फॉर्म वापस हो गया है, जबकि उसने ऐसी कोई रिक्वेस्ट नहीं की थी। इस आधार पर शक हुआ तो इसकी जानकारी जयपुर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को भेजी गई। तब पूरा मामला सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े SSO ID और ईमेल अकाउंट बनाकर AI टूल्स की मदद से वन टाइम पासवर्ड प्रोसेस को बायपास करने की कोडिंग तैयार की थी। Wi‑Fi से पोर्टल पर लॉगिन किया राहुल ने AI की मदद से आरपीएससी पोटर्ल हैक किया और अपनी पहचान छिपाने के लिए कई बार VPN का इस्तेमाल किया। वह दूसरे लोगों के Wi‑Fi नेटवर्क का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉगिन कर रहा था। साइबर एक्सपर्ट्स और अजमेर पुलिस की टीम ने उसके डिवाइस और आईपी एड्रेस को ट्रैक करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 25 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश में वह अकेला था या उसके और भी साथी इसमें शामिल थे। RPSC प्रोग्रामर की शिकायत से खुला मामला मामले का खुलासा तब हुआ, जब RPSC के एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर (Analyst-cum-Programmer) रघुवीर गुर्जर ने अजमेर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिक्रूटमेंट पोर्टल में प्रवेश कर रिकॉर्ड में हेराफेरी की है। उम्मीदवारों के व्यक्तिगत डेटा से छेड़छाड़ कर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 25 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस हाईटेक साजिश में आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई और भी शामिल था। BHU से बीटेक, SAIL में माइनिंग इंजीनियर पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके बाद उसका चयन SAIL में माइनिंग इंजीनियर के पद पर हुआ और फिलहाल वह झारखंड में पदस्थापित है। आरोपी हाल ही में छुट्टी पर दौसा आया हुआ था। ये खबर भी पढ़ें हफ्ते की टॉप जॉब्स:SBI PO की 1500 वैकेंसी, UPSC ने निकालीं ग्रेजुएट्स की 400 भर्तियां; इस हफ्ते 6 हजार से ज्यादा नौकरियां इस हफ्ते निकली हैं DSSSB और एम्स सहित कई विभागों में 6312 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…