Friday, 09 Oct 2026 | 05:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab Lecturer Recruitment | 829 Posts, Age Limit 37, Apply Online

Punjab Lecturer Recruitment | 829 Posts, Age Limit 37, Apply Online

Hindi News Career Punjab Lecturer Recruitment | 829 Posts, Age Limit 37, Apply Online 15 मिनट पहले कॉपी लिंक पंजाब स्कूल शिक्षा निदेशालय ने लेक्चरर के 829 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : न्यूनतम 55% अंकों के साथ पीजी डिग्री यूजीसी नेट, पीएचडी की डिग्री 10वीं तक पंजाबी एक भाषा के रूप में पढ़ी होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू फीस : केवल पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिकों के वंशज : 500 रुपए सभी राज्यों के अनुसूचित जाति, जनजाति, पंजाब के उपराज्य : 750 रुपए अन्य : 1500 रुपए सैलरी : 7वें वेतन आयोग के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर ‘पंजाब लेक्चरर भर्ती 2026’ लिंक पर क्लिक करें। मांगी डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें। नए बनाए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ————– सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें… हफ्ते की टॉप जॉब्स: SBI PO की 1500 वैकेंसी, UPSC ने निकालीं ग्रेजुएट्स की 400 भर्तियां; इस हफ्ते 6 हजार से ज्यादा नौकरियां इस हफ्ते निकली हैं DSSSB और एम्स सहित कई विभागों में 6312 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

DSSSB & AIIMS | 6000+ Sarkari Naukri Vacancy This Week 2026

DSSSB & AIIMS | 6000+ Sarkari Naukri Vacancy This Week 2026

Hindi News Career DSSSB & AIIMS | 6000+ Sarkari Naukri Vacancy This Week 2026 | Top Jobs List 19 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं DSSSB और एम्स सहित कई विभागों में 6312 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… MPPSC ने 949 पदों पर निकाली भर्ती: SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर की 1500 वैकेंसी, सैलरी 57 हजार से लेकर 85 हजार तक जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर दिल्ली में टीचिंग, नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती: फीस 100 रुपए, सैलरी मिलेगी 1 लाख 44 हजार तक जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर AIIMS के किसी भी संस्थान में भर्ती का मौका: 1484 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 42 हजार तक सैलरी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

SBI PO Vacancy 1500 | Govt Jobs MPPSC UPSSSC C-DAC

SBI PO Vacancy 1500 | Govt Jobs MPPSC UPSSSC C-DAC

4 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी एमपीपीएससी ने 949 पदों पर निकाली भर्ती और एसबीआई में 1500 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. एमपीपीएससी ने 949 पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 42 साल MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री पद के अनुसार, मास्टर डिग्री, एम फिल, पीएचडी, NET/SET एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 42 साल सैलरी : 57,700 रुपए प्रतिमाह फीस : जनरल / मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवार : 540 रुपए मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 290 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऐसे करें आवेदन : एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें। एक नया अकाउंट बनाएं। फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. SBI में 1500 पदों पर भर्ती, सैलरी 85 हजार तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 750 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिमिनरी एग्जाम मेन्स एग्जाम ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू सैलरी : 48480 – 85920 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म प्रिव्यू करके सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये खबर भी पढ़ें 15 लाख सैलरी वाली प्राइवेट नौकरी से खुश नहीं पिता:बेटे को जॉब छोड़ने के लिए कर रहे मजबूर, सरकारी नौकरी को बताया बेस्ट एक पिता अपने IIM ग्रेजुएट बेटे की 15 लाख सालाना सैलरी वाली जॉब से खुश नहीं है, क्योंकि वो एक प्राइवेट जॉब है। कई यूजर्स पिता के पक्ष में अपनी राय दे रहे हैं तो कई बेटे के फेवर में हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

भर्ती एग्जाम में माइनस मार्क्स के बावजूद बनेंगे वेटेनरी ऑफिसर:1100 पदों पर वैकेंसी; RPSC पशुपालन विभाग व कार्मिक विभाग को लिखे पत्र

भर्ती एग्जाम में माइनस मार्क्स के बावजूद बनेंगे वेटेनरी ऑफिसर:1100 पदों पर वैकेंसी; RPSC पशुपालन विभाग व कार्मिक विभाग को लिखे पत्र

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए वेटेनरी ऑफिसर भर्ती के अस्थाई परीक्षा परिणाम में ऐसे कैंडिडेट्स भी सिलेक्ट हुए है, जिनके माइनस में मार्क्स है। ये भर्ती 1100 पदों के लिए थी और आयोग ने 16 जून को रिजल्ट जारी किया। इसकी कट ऑफ मार्क्स का अवलोकन करने पर पता चला कि माइनस 11.74 मार्क्स के बावजूद कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हो गया। इस सम्बन्ध में बात करने पर आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-इस परीक्षा में न्यूनतम मार्क्स का कोई नियम नहीं है। इसलिए माइनिंग मार्किंग वाले भी सिलेक्ट हुए। यह अत्यंत महत्वपूर्ण पद है और इस स्कीम को परिवर्तित करने के लिए पशुपालन विभाग व कार्मिक विभाग को अवगत कराया जाएगा। 2165 अभ्यर्थियों की सूचि जारी, 22 अयोग्य घोषित पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए विचारित सूची जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सूची में 2165 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। इसके साथ ही ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 22 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नम्बर पृथक से आयोग की वेबसाईट पर जारी कर दिए गए हैं। दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी होगी सूचि आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-विचारित सूचीकेवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग (पशुपालन विभाग) द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग की ओर से जारी की जाएगी। भरना होगा डिटेल फार्म विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थी को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 23 से 29 जून 2026 (रात्रि 11.59) तक खोला जाएगा। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन तथा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना भी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी। विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए अभ्यर्थी को अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग की ओर से ही की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें तथा संबंधित विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जायेगा।

डॉ के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा कफ सिरप:लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की सफल टेस्टिंग हुई, 17 जून के करेंट अफेयर्स

डॉ के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा कफ सिरप:लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की सफल टेस्टिंग हुई, 17 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की सफल टेस्टिंग स्पोर्ट्स 2. भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा 3. निकी पुनाचा ATP चैलेंजर डबल्स खिताब जीता मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 4. सरकार ने दवा खरीदने के नियमों में बदलाव किया 5. GIC में सरकार की 5% हिस्सेदारी की बिक्री (OFS) जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 6. त्रिपुरा के वाद्ययंत्र सरिंदा को GI टैग मिला आज का इतिहास (17 JUNE) ————————- ये खबर भी पढ़ें.. चीन ने बनाई सिक्‍के जितनी बड़ी दिमाग पढ़ने वाली चिप:भारत स्लोवाकिया यूनिवर्सिटी में AI सिखाएगा, 16 जून के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

Gujarat State Road Transport Corporation Recruitment

Gujarat State Road Transport Corporation Recruitment

Hindi News Career Gujarat State Road Transport Corporation Recruitment | Punjab Jobs This Week 16 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम और PSPCL समेत कई विभागों में 18,481 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक असिस्टेंट लाइनमैन की 3000 पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक असिस्टेंट लाइनमैन की 3289 पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: PSPCL में 6289 वैकेंसी; UPSSSC में 1829 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, C-DAC में 951 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर स्कूल-कॉलेजों के समय नहीं होगी कोचिंग की अनुमति: सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा, बिहार में कोचिंग बिल लाने की तैयारी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा: पहले ही दिन 5863 छात्रों ने छोड़ी एग्जाम, भारी भीड़ के बीच परेशान कैंडिडेट्स के वीडियो वायरल जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

PSPCL Punjab Govt Jobs 6289 Posts

PSPCL Punjab Govt Jobs 6289 Posts

13 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी पंजाब में 6,289 पदों पर निकली भर्ती, UPSSSC में 1829 पदों का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ में C-DAC में 951 पदों पर भर्ती और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 495 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. पंजाब में 6,289 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 37 साल पीएसपीसीएल ने असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 15 जून 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC)। 10वीं में पंजाबी एक विषय के रूप में जरूर पढ़ी हो और उसमें पास हुआ हो। सैलरी : 19,990 रुपए प्रतिमाह एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट फीस : जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और अन्य : 1,416 रुपए + बैंक शुल्क एससी, पीडब्ल्यूडी : 885 रुपए + बैंक शुल्क ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। संबंधित नोटिफिकेशन को सिलेक्ट करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक असिस्टेंट लाइनमैन की 3000 पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक असिस्टेंट लाइनमैन की 3289 पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. UPSSSC में 1829 पदों का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 92,300 तक UPSSSC ने 1829 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की शुरुआत 14 जुलाई से की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर कार्ड बैचलर डिग्री NIELIT ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल यूपी सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। सैलरी : 29,900 – 92,300 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : PET स्कोर मेन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : सभी के लिए 25 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें। PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट कर प्रिंटआउट निकाल लें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. C-DAC में 951 पदों पर भर्ती, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने 951 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आईटीआई,बीई/बी.टेक,एमई/एम टेक, एमबीए, सीए की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम 56 साल सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट लिस्ट रिटन एग्जाम पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 20,200 -1,60,000 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : CDAC की ऑफिशियल वेबसाइट www.cdac.in पर जाएं। करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 495 वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 495 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम : 21 साल सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट स्टाइपेंड : अप्रेंटिस एक्ट के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment बटन पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुलेगा जहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें आज की सरकारी नौकरी: गुजरात में 8,917 पदों पर निकली भर्ती; 12वीं पास को मौका, सैलरी के साथ अलाउंस भी मिलेंगे गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने कंडक्टर और ड्राइवर के 8,917 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कंडक्टर के लिए 4318 और ड्राइवर के लिए 4599 पद शामिल है। उम्मीदवार GSRTC की ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RPSC Bharti Apply Last Date July 10

RPSC Bharti Apply Last Date July 10

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए कल यानी 11 जून से आवेदन शुरू होंगे। इसमें टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेद . खास बात ये है कि अगर कोई अभ्यर्थी एक से ज्यादा डिवीजन के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। शैक्षणिक योग्यता व वर्गवार जानकारी आयोग की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है। 13 से 17 अक्टूबर के मध्य होगी परीक्षा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2026 का आयोजन आगामी 13 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के मध्य किया जाएगा। आयोग द्वारा यह परीक्षा कम्पयूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा। यह रहेगा परीक्षा शुल्क सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए। अब जानिए आरपीएससी की इन भर्तियों के बारे में भी…. आरएएस-2026 का आवेदन प्रोसेस जारी, 3 जुलाई लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन 4 जून से जारी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती प्रोसेस जारी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। कैंडिडेट्स 30 जून 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों पर भर्ती जारी सहायक अभियोजन अधिकारी-एपीपी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 7 जुलाई है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद साल 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। हालांकि इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी।

UP Lower PCS Jobs & Coalfields Vacancies; 4,689 Govt Jobs This Week

UP Lower PCS Jobs & Coalfields Vacancies; 4,689 Govt Jobs This Week

Hindi News Career UP Lower PCS Jobs & Coalfields Vacancies; 4,689 Govt Jobs This Week 6 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं UPSSSC और BSNL समेत कई विभागों में 4,689 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें.. ————————– . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… भारत को मिला चौथा रूसी S-400 एयर डिफेंस स्क्वाड्रन: पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन; 5 जून के करेंट अफेयर्स 1:45Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर भारतीयों को जर्मनी में नहीं लेना होगा ट्रांजिट वीजा: एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की टेस्टिंग सफल; 4 जून के करेंट अफेयर्स 1:30Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर पहली वर्ल्‍ड योगासन चैंपियनशिप अहमदाबाद में शुरू होगी: काजीरंगा नेशनल पार्क के हैंडलूम अब Amazon पर मिलेंगे; 3 जून के करेंट अफेयर्स 1:49Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर 4 हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश सुप्रीम कोर्ट भेजे गए: भारत में FIFA वर्ल्ड कप टेलिकास्ट करेगा ZEE नेटवर्क; 2 जून के करेंट अफेयर्स 1:51Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

SI में 61 और AEN भर्ती में 23 पद बढ़ाए:सीनियर साइंटिस्ट के 3 पदों पर भर्ती निकाली, जानिए- अब कितने पदों पर होगी भर्ती वैकेंसी

SI में 61 और AEN भर्ती में 23 पद बढ़ाए:सीनियर साइंटिस्ट के 3 पदों पर भर्ती निकाली, जानिए- अब कितने पदों पर होगी भर्ती वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) ने मंगलवार को एक तरफ वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 3 पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ सब-इंस्पेक्टर और सहायक अभियंता भर्ती-2024 के पदों में बढ़ोतरी की है। उप निरीक्षक भर्ती में 61 पद बढाए गए है और अब 1086 पदों पर भर्ती होगी। इसी प्रकार AEN के 23 पद बढाए गए है और अब भर्ती 1027 पदों पर होगी। इसके लिए आयोग ने शुद्धि-पत्र भी जारी कर दिया है। SI भर्ती में 61 पद बढ़े, अब 1086 पदों पर होगी भर्ती गृह विभाग के लिए चल रही सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 में भी पदों की बढ़ोतरी कर दी है। उप निरीक्षक एपी नॉन-शेड्यूल एरिया के 61 पद बढ़ाए गए हैं। पहले इस कैटेगरी में 896 पद थे, जो अब बढ़कर 957 हो गए हैं। हालांकि, शेड्यूल एरिया, सहरिया, आईबी और प्लाटून कमांडर के पदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब कुल 1086 पदों पर भर्ती होनी है। जल संसाधन विभाग में AEN के 23 पद बढ़े सहायक अभियंता भर्ती-2024 में भी पद बढ़ाए गए है। जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता सिविल के 23 पद बढ़ाए गए हैं। अब इस विभाग में कुल पद 156 से बढ़कर 179 हो गए हैं। पूरी भर्ती में AEN के अब कुल 1027 पद हो गए हैं। 11 जून से कर सकेंगे आवेदन, 3 डिवीजन में भर्ती राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के कुल 3 पदों पर भर्ती होगी। इसमें टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल है। ऑनलाइन आवेदन 11 जून से शुरू होकर 10 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक चलेंगे। खास बात ये है कि अगर कोई अभ्यर्थी एक से ज्यादा डिवीजन के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे हर पद के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी। शैक्षणिक योग्यता व वर्गवार जानकारी आयोग की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है। पीटीआई, सहायक आचार्य का भर्ती साक्षात्कार कार्यक्रम राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (काॅलेज शिक्षा विभाग) भर्ती- 2023 के अन्तर्गत साक्षात्कार के पांचवे चरण एवं सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 अंतर्गत विभिन्न पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के पांचवें चरण के इंटरव्यू 15 और 16 जून को आयोजित होंगे। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग भर्ती- 2024 के तहत सहायक आचार्य- यूरो ऑन्कोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी ) तथा जेरियाट्रिक्स मेडिसिन (ब्राॅड स्पेशियलिटी) के पदों हेतु 15 जून को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। वहीं सहायक आचार्य- एनेस्थिसियोलॉजी/एनेस्थीसिया (ब्राॅड स्पेशियलिटी) के पदों के लिए 15 व 16 जून 2026 को साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे। संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम जारी राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 का पाठ्यक्रम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। पाठ्यक्रम आरपीएससी की वेबसाइट पर https://rpsc.rajasthan.gov.in पर ‘Protection Officer, 2025’ के नाम से उपलब्ध है।